Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। हाईकोर्ट की फटकार के बाद छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगने की शुरुआत हो चुकी है. रायपुर जिले में भी 8 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन पहले आओ, पहले पाओ की नीति तथा वैक्सीन की कमी की वजह से अव्यवस्था साफ नजर आ रही है. प्रत्येक केंद्र में सिर्फ 600 वैक्सीन की आपूर्ति ही की जा रही है, इस वजह से काफी लोग निराश होकर घर लौट रहे हैं। 
बता दें कि बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्ड धारियों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है. प्रत्येक वर्ग के लोगों को 200 वैक्सीन दी जा रही है। 
वैक्सीनेशन को लेकर विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं. छत्तीसगढ़ में एक करोड़ 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है. 75 लाख वैक्सीन का ऑर्डर हो चुका है। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है. शातिर ने टाटीबंध स्थित केनरा बैंक को करोड़ों का चूना लगाया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपने नाम से केनरा बैंक में पहले फर्जी खाता खुलवाया, फिर फिर पटना के सरकारी विभाग मेसर्स बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का तथा बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का कुल 7 बार कैंसल चेक लगाया. इस तरह से आरोपी ने 3 करोड़ 60 लाख 41 हजार रुपए उड़ा दिए। 
धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद बैंक ने मेसर्स विष्णु लक्ष्मी लैंड डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के संचालक सुहास हरिश्चंद्र काले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। 
आमानाका थाना पुलिस ने बताया कि केनरा बैंक के टाटीबंध शाखा में विष्णु लक्ष्मी लैण्ड डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के नाम से फर्जी खाता खुलवाकर 3 करोड़ 60 लाख 41 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है. आरोपी सुहास हरिश्चंद्र काले द्वारा 8 मार्च को बैंक में अपने आधारकार्ड, पैनकार्ड समेत तमाम दस्तावेज जमा कर एक खाता खुलवाया था. आरोपी ने बैंक मैनेजर को बताया कि उसका बिहार और पटना में इलेक्ट्रिक और कंस्ट्रक्शन का बहुत बड़ा काम चलता है. जिसके बाद आरोपी सुहास हरिश्चंद्र काले ने अलग-अलग तारीखों को कुल 7 बार में पटना के स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कैंसल चेक फर्जी तरीके से जमा कराया और विष्णु लक्ष्मी लैंड डेवलपर्स एन्ड बिल्डर्स के खाते में कुल 3 करोड़ 60 लाख 41 हजार रुपए जमा करवा कर निकाल लिया है। 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में बैंक की ओर प्राप्त शिकायत मिली थी. मामले की जांच कर आरोपी सुहास हरिश्चंद्र काले के ख़िलाफ धारा 420, 467, 468, और 471 क तहत अपराध दर्ज किया गया है. आरोपी सुहास हरिश्चंद्र काले नागपुर के राजीव नगर का रहने वाला है. आमानाका थाना पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। आंध्र प्रदेश के नए कोरोना वैरियंट बेहद खतरनाक है. उससे मरीज की जल्दी मौत हो जा रही है. इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश के सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है. ताकि एपी स्ट्रेन प्रदेश में दाखिल ना हो सके. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर संभाग के जिलों में कोरोना की समीक्षा करेंगे। 
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे सीएम हाउस से वर्चुअल बैठक करेंगे. इसमें बस्तर संभाग के जिलों में कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के उपायों, कोविड टीकाकरण की प्रगति, मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं, क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच की समीक्षा करेंगे। 
बैठक में बस्तर संभाग के जिलों के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी), थाना प्रभारी (टीआई), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वेंटिलेटर खरीदी में भ्रष्टाचार किया है. पीएम केयर फंड से दो सौ करोड़ रूपए दिये गए. इस राशि से 58 हजार वेंटिलेटर खरीदना था, लेकिन 40 हजार ही खरीदे गए. इन वेंटिलेटर में भी गड़बड़ी सामने आई है। 
विकास उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार ने वेंटिलेटर निर्माता कंपनियों को सप्लाई करने से मना किया है. वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने की आड़ में मना किया था. ना वक्त पर वेंटिलेटर मिला, ना ही वैक्सीन। 
बीजेपी नेता कहते नहीं थकते थे कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया. ये नेता आज वेंटिलेटर खरीदी में गड़बड़ी पर सवाल नहीं उठा रहे. केंद्र सरकार ने एक ही स्पेसिफ़िकेशन वाली अलग-अलग कम्पनी के वेंटिलेटर की क़ीमत में 7 से 8 गुना अंतर होने के बाद भी ख़रीदी की. देशभर में घटिया क्वालिटी के वेंटिलेटर की सप्लाई कर केंद्र सरकार ने मरीज़ों की जान ख़तरे में डाला है। 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ NSUI ने ‘मोदी टीका दो’ अभियान के तीसरे और आखिरी दिन बीजेपी विधायकों और सांसदों के घरों के बाहर प्रदर्शन किया. बीजेपी के जरिए केंद्र सरकार से टीका देने की मांग की. इससे पहले एनएसयूआई ने 5 मई को केंद्र सरकार के खिलाफ तख्ती पकड़कर धरना दिया. दूसरे दिन 6 मई को सोशल मीडिया पर #speakupforchattisgarhvaccine का हैशटैग चलाकर विरोध जताया था। 
NSUI ने मोदी टीका दो अभियान लगातार तीन दिन से अलग-अलग माध्यमों से चलाया. आज इस अभियान के अंतिम दिन प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के घर के सामने धरना दिया. पूरे प्रदेश के बीजेपी के 9 सांसद और 14 विधायक के घर पर एनएसयूआई के पदाधिकारी ने उनसे अनुरोध किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राज्य सरकार को एक दाम में टीका और कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराएं. इसको लेकर आज पूरे प्रदेश में बीजेपी के निर्वाचित सांसद और विधायकों के निवास का घेराव किया गया। 
रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला और जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया. सांसद सुनील सोनी के घर के बाहर प्रदेश सचिव हनी बग्गा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्णा सोनकर और विनोद कश्यप ने घेराव किया। 
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जिस प्रकार राज्यों के साथ दोहरी नीति अपना रही है. उन्होंने आग्रह किया है कि केंद्र सरकार राज्यों को एकदाम और पर्याप्त रूप से वैक्सीन उपलब्ध कराएं. छत्तीसगढ़ में करीब 1.5 करोड़ लोगों को टीका लगना है. राज्य के पास डेढ़ लाख वैक्सीन नहीं आ पाई है. विधायक बृजमोहन अग्रवाल से भी यही मांग की है कि आप मोदी से विनम्र निवेदन करें और राज्य को राज्य का हक दिलाएं। 
प्रदेश सचिव हनी बग्गा ने भी रायपुर के सांसद सुनील सोनी के घर के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने सांसद से अनुरोध किया कि राज्य को टीका उपलब्ध कराएं. केंद्र को जिस दाम पर टीका उपलब्ध हो रहा है, उसी दाम पर राज्य को भी उपलब्ध कराएं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पूरा देश में कोरोना महामारी से जूझ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई को MBBS के फाइनल इयर के छात्रों की ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगाने को कहा था. हालांकि अभी तक छत्तीसगढ़ सरकार ने ड्यूटी लगाने को लेकर ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है. इस बीच प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के छात्रों और AIIMS रायपुर के फाइनल इयर के छात्रों ने कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने की इच्छा जताई है. लेकिन ड्यूटी करने के साथ ही छात्रों ने कुछ शर्तें भी केंद्र और राज्य के समक्ष रखी है। 
रायपुर एम्स के डॉक्टरों और MBBS छात्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले महीने ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वार्ड में छात्रों का ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया था. लेकिन आदेश जारी नहीं किया गया है. इन हालातों में एमबीबीएस छात्रों के ड्यूटी करने से डॉक्टरों के ऊपर वार्कलोड कम होगा. उन्हें एक्स्ट्रा मदद मिलेगी. फ़ैकल्टी के गाइडेंस में काम करने से स्टूडेंट्स अच्छी मदद कर पाएंगे। 
CHC और PHC में लगाई जाए ड्यूटी
MBBS छात्रों का कहना है कि छात्रों को CHC और PHC में ड्यूटी लगाई जाए. जिससे की गाँव के मरीज़ों को गाँव के लेवल पर ही उपचार मिल जाए. जिससे मरीजों को रायपुर और जिला चिकित्सालय में आने की ज़रूरत न पड़े. इससे बड़े अस्पताल एम्स और मेकाहारा पर लोड कम होगा। 
MBBS छात्रों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
MBBS छात्रों ने यह भी सुझाव दिया कि विदेशों में पढ़ाई कर आए छात्रों की भी कोरोना वार्ड में ड्यूटी लगाई जाए. उन्हें भी देश की सेवा करने का मौका दिया जाए. इस वक़्त जितने ज़्यादा मदद के हाथ बढ़ाएंगे, उतना ही जल्दी हम इस महामारी से बाहर निकल पाएंगे. छात्रों ने कहा कि उन्होंने हिप्पोक्रेटिक ओथ ली है. जिससे छात्र प्रतिबंध है कि वह लोगों की मदद करे. यही सही वक़्त है समाज को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए. हर तबके को अपने-अपने हिसाब से मदद करनी चाहिए। 
MBBS छात्रों ने केंद्र और राज्य से की है ये मांग
केवल वैक्सीन के दोनों डोस लग रखे  की ही डूटी लगायी जाए.
सरकार सभी स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स का हेल्थ इंश्योरेंस करे.
प्रॉपर ट्रेनिंग के बाद ही फैकल्टी के सुपरविजन में ड्यूटी लगाई जाए.
कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे छात्रों को NEET PG एग्जाम में ग्रेस मार्क्स दिए जाए.
कुछ राज्यों में सरकार स्टूडेंट्स को दिन का 100 रुपए दे रही है, जो की एक डॉक्टर के लिए काफी कम होता है. इसलिए एक रिस्पेक्ट स्टाइपेंड दिया जाए. स्टूडेंट्स को इंटर्न जितना.
स्टूडेंट्स के हॉस्पिटल में रहने, खाने की व्यवस्था हॉस्पिटल कर रहा है, लेकिन उसमें साफ सफाई और क्वालिटी भी अस्पताल प्रबंधन दे। 
जिन कॉलेज के छात्रों की परीक्षा अगले महीने होने वाली है, उनकी ड्यूटी न लगाई जाए.

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने दीपक कर्मा के निधन पर शोक जताया है. दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा और कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के दीपक कर्मा बेटे हैं. कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निधन हुआ था। 
हमने एक नौजवान योद्धा खो दिया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने देवती कर्मा को संवेदना पत्र भेजा है. राहुल गांधी ने लिखा कि आपके पुत्र और कांग्रेस के कर्मठ युवा नेता दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन की ख़बर से स्तब्ध हूं. हमने एक ऐसा नौजवान योद्धा खो दिया, जो पूरी तरह कांग्रेस विचारधारा को समर्पित था। 
पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना
राहुल गांधी ने लिखा कि मुझे एहसास है कि आपके व आपके परिवार के लिए यह पीड़ा कितनी बड़ी क्षति होगी. इस कठिन समय में हम सब आपके साथ हैं. मैं आपके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। 
बता दें कि बस्तर के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से इलाज के दौरान निधन हो गया था. दंतेवाड़ा में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दीपक कर्मा को जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. फेफड़े में संक्रमण अधिक होने के बाद उन्हें रायपुर लाया गया था. यहां हॉस्पिटल में उनें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उन्हें डॉक्टर्स की टीम नहीं बचा सकी,
फेसबुक पोस्ट से दी थी जानकारी
प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक कर्मा ने 12 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट के जरिए कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि ‘कोविड एंटीजन टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वे अपना ख्याल रखें. किसी भी प्रकार का लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट जरूर करा लें. दीपक कर्मा दंतेवाड़ा नगर पालिका के लगातार 3 बार अध्यक्ष बने थे. उन्होंने बस्तर लोकसभा से चुनाव भी लड़ा था। 
राहुल ने देवती कर्मा को लिखा पत्र
 
 

 panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर स्थित कृति कोविड केयर सेंटर में आज आदेश सोनी द्वारा मोटिवेशनल लेक्चर दिया गया। इस दौरान मरीजों ने इसमें बड़े जोर-शोर से हिस्सा लिया और अंत में सभी मरीजों ने डांस किया। यह कोविड केयर सेंटर विधायक बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर शुरू की गई है. जहां कोरोना मरीजों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है. अब तक कृति कोविड केयर सेंटर से 150 से ज्यादा कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे चुके है। 
 

 
 panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में बीती रात चाकूबाजी की घटना हो गई. इस हमले में एक युवक की मौत हो गई. वारदात उरला थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के बीच पहले मोबाइल और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद दोस्तों ने मिलकर झम्मन यादव और हीरेन्द्र देवांगन पर चाकू और हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अस्पताल ले जाते झम्मन यादव की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी रवि तिवारी और दीपक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। लॉकडाउन में राहत को लेकर जारी आदेश को लेकर गलतफहमी के चलते गुरुवार को कई ऐसे दुकानें भी खुल गईं, जिसे खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने मोहल्लों की किराना दुकानों के और सब्जी वालों को ही कारोबार की छूट दी, लेकिन छोटे कारोबारी इस आदेश को समझ नहीं पाए। सुबह 8 बजे के बाद से ही चाय-पान ठेले, बेकरी, मिठाई, डेली नीड्स यहां तक कि सुपर मार्केट के भी शटर उठ गए। दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ भी लगने लगी। खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और निगम के अफसर की टीम पहुंची और दुकानों को बंद करवाया गया। इस दौरान कई जगह जबरदस्त विवाद की स्थिति पैदा हुई। शासन का आदेश बताकर कुछ व्यापारी बंद करवाने पहुंचे पुलिस व निगम अफसरों से उलझ गए। इस दौरान अलग-अलग इलाके की 20 दुकानें सील किया जा चुका था। सब्जी वाले छूट न होने के बावजूद सड़क पर दुकानें सजाकर बैठ गए थे। उन्हें केवल ठेले पर सब्जी बेचने की अनुमति है, इसके बावजूद आधा दर्जन वार्डों में सड़क पर सब्जी लगाने वालों को खदेड़ा गया। इस दौरान भी व्यापारियों का पुलिस वालों के साथ विवाद भी हुआ। कारोबारियों का कहना था कि जरूरत के सामान की दुकानें खोलने की अनुमति है खासतौर पर खाने-पीने की। पुलिस के जवानों और अफसरों ने उन्हें कलेक्टर का आदेश दिखाया। इसके बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो कई जगहों पर दुकानें सील की गई। कुछ जगह तो कारोबारियों को एफआईआर की चेतावनी दी गई, तब वे शांत हुए। पुलिस और निगम की सख्ती के बाद ही दोपहर तक बिना अनुमति वाली दुकानें बंद हो पाई। 
सुपर मार्केट किया सील संतोषी नगर, आमापारा, मोवा, पंडरी, टाटीबंध, हीरापुर समेत कई जगहों पर सुपर बाजार व डिपार्टमेंटल स्टोर भी खुल गए। शटर के अंदर से लोगों को सामान बाहर लाकर दिया जा रहा था। कई जगहों पर तो लोगों को भीतर भी इंट्री दी जा रही थी। इस दौरान रिलायंस स्मार्ट बाजार भी खुला मिला। निगम अफसरों ने उसे सील कर दिया। शाम 5 बजे तक सबको अनुमति दें छत्तीसगढ़ चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने किराना, सब्जी दुकानों, बैंकों को छूट देने और अमेजॉन-फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन कंपनियों को प्रतिबंधित करने के फैसले का स्वागत किया है। लेकिन उन्होंने फिर से एक बार सभी बाजारों को एक तय समय के लिए खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ दुकानें खोलने और कुछ को बंद करने से ही कंफ्यूजन होता है। इसलिए शाम 5 बजे तक सभी तरह के कारोबार को अनुमति दें। 
डूमरतराई में प्लास्टिक व अन्य दुकान भी खुले 
कलेक्टर द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार थोक बाज़ारों के खुलने का समय रात 11 से सुबह 4 बजे तक का है लेकिन इसकी आड़ में कुछ थोक व्यापारी प्लास्टिक और अन्य चीज़ों का भी कारोबार कर रहे है। थोक व्यापारी जरुरी राशन सामानों के साथ-साथ अन्य सामानों का भी क्रय विक्रय कर रहे है। माना डूमरतराई थोक बाजार में ना केवल राशन दुकानें बल्कि कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट का भी क्रय-विक्रय किया जा रहा है। थोक बाजार में 250 दुकानों को अनुमति मिलने की खबर है, लेकिन 700 से ज्यादा दुकानें खुल रही हैं। 
सीएनए वेजेंट्स दिन में भी खुला 
कलेक्टर का स्पष्ट आदेश है कि डिपार्टमेंटल स्टोर्स और मॉल सिर्फ होम डिलीवरी करेंगे और गली-मौहल्ले के किराना दुकाने ही ग्राहकों को सामान बेच पाएंगे। वही हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड का सीएनए वेजेंट्स सुपर बाजार 400 स्टाफ काम करते है। इस जगह ना तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग है और ना ही कोई मास्क का प्रयोग कर रहा है। जिला प्रशासन के नोडल अधिकारियों को राजधानी के सभी प्रमुख माल और सुपर बाजार में आदेश की अवहेलना को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। 
कारोबारियों पर सख्ती बेवजह, चेंबर बना मूकदर्शक: राजेश वासवानी 
लॉकडाउन के दौरान अनधिकृत कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ निगम की टीम कड़ी कार्रवाई कर रही है आज भी सुबह जवाहर नगर में विजय आलू भण्डार के खिलाफ कार्रवाई की और जुर्माना वसूला। वही रामसागर पारा में जय बाबा ट्रेडर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और 20 हज़ार जुर्माना वसूला गया है। वही संतोषी नगर में एक डिपार्टमेंटल स्टोर खुला मिला। शटर के अंदर से लोगों को सामान बाहर लाकर दिया जा रहा था। इस स्टोर की पार्किंग में भी बड़ी तादाद में किराना सामान रखा था, जिसे लोगों को बेचा जा रहा था। ये तो व्यापारियों के लिए पक्षपात रवैया जिला प्रशासन का है। जिसका विरोध करते हुए व्यापारिक संघ के नेता राजेश वासवानी ने कहा कि पहले से ही व्यापारी लॉकडाउन की मार को झेल रहा है और निगम द्वारा दुकानों को सील किया जा रहा है, उसके बाद भी चेंबर खामोश है। आगे उन्होंने ने बताया कि जिस दुकान को सील किया गया वहा चेंबर का कोई प्रतिनिधि भी शामिल नहीं हुआ। एक तो व्यापारी पहले से ही परेशान है और सरकार के दिए आदेश अनुसार आलू-प्याज की दुकाने और राशन की दुकाने खुलने की अनुमति मिली थी। अगर कोई दुकानदार इस गाइडलाइन को समझ नहीं पा रहा है तो उसके दुकान को हिदायत देकर बंद करना चाहिए ना कि जुर्माना वसूल करना चाहिए। टटये तो व्यापारियों पर एक तरह का अत्याचार हो रहा है और सबसे बड़ी बात व्यापारियों के प्रतिनिधि और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इस मामले का विरोध ना करके चुप्पी साधे हुए है। चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी क्या प्रशासन से डर रहे है या उनमे क्षमता नहीं है काम करने की।