Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपक कर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि, आज कोरोना ने कांग्रेस के सिपाही दीपक कर्मा जी को हमसे छीन लिया है. यह खबर कांग्रेस परिवार समेत पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है. वे बस्तर टाईगर स्व. महेंद्र कर्मा जी के पुत्र थे. ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार को हिम्मत दें. ॐ शांति:’
सीएम बघेल ने कहा कि दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है. मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने दीपक कर्मा के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि कोरोना दैत्य ने और एक युवा साथी को हम सभी से छीन लिया है. वे बस्तर टाईगर स्व. महेंद्र कर्मा जी के ज्येष्ठ पुत्र थे. ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार तथा समस्त क्षेत्रवासी, मित्र साथियों को शक्ति दे। 
बता दें कि दीपक कर्मा प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा और विधायक देवती कर्मा के पुत्र थे. आज यानि गुरुवार सुबह दीपक कर्मा का कोरोना से इलाज के दौरान निधन हो गया. दीपक राजधानी के एमएमआई अस्पताल में भर्ती थे. दीपक की माँ देवती कर्मा कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं। 
दंतेवाड़ा में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दीपक कर्मा को जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. फेफड़े में संक्रमण अधिक होने के बाद उन्हें रायपुर लाया गया था, यहां हॉस्पिटल में उनें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को ही डॉक्टरों से बातचीत कर दीपक कर्मा का हालचाल पूछा था। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुई हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया है. टीएमसी ने लोकतंत्र की हत्या की है. बीजेपी ने ममता बनर्जी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. आज दोपहर 2 बजे से शुरु हुआ यह प्रदर्शन 5 बजे तक चलेगा। 
पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि यह धरना ममता के तानाशाही प्रवित्ति का विरोध है. हिंसा का तांडव जो बंगाल में चल रहा है, यह उसका विरोध है. टीएमसी के गुंडों को जिस तरह खुली छूट दे दी गई है ये उसका विरोध है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है. मकान जलाए जा रहे हैं. दुकानों को लूटा जा रहा है. ये विभत्स सीन देश देख रहा है. क्या स्थिति बन गई है ? आज तक देश में किसी चुनाव के बाद ऐसी स्थिति नहीं बनी थी, जैसे पश्चिम बंगाल में बन गई है। 
रमन सिंह ने कहा कि ये ममता के उस बयान की वजह से है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीआरपीएफ को लौटने दो फिर मैं देखूँगी. यदि ऐसा है तो सरकार पहले दिन ही असफल हो गई है. हिंसा को तत्काल रोकने, एफआईआर दर्ज हो, कलेक्टर और एसपी की जवाबदारी तय की जाए. हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता है. हिंसा का जवाब सत्याग्रह हो सकता है, धरना हो सकता है. ला एंड ऑर्डर बिगड़ने की जवाबदार ममता है। 
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि बीजेपी का यह धरना संदेश देगा कि बंगाल के हालात ठीक नहीं है. वहां की सरकार यदि हालात नियंत्रित नहीं कर सकती, तो ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाए। 
पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोमहर्षक घटनाएं घट रही है. इस धरने के जरिये हम यह बता रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता अकेले नहीं है. हम उनके साथ है. हम ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिये. ममता बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या करा रही हैं. चुनाव में हार जीत होती है, लेकिन जीत के बाद व्यक्ति को उदार होना चाहिए। 
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि पहले भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. आज भी जिस तरह से कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है. महिला कार्यकर्ताओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है. इसका हम विरोध करते हैं। 
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने तिल्दा में धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी राजनीतिक हिंसा करवा रही है. बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है. इसे लेकर प्रदर्शन किया गया. सांसद सोनी ने कहा कि ममता बैनर्जी शर्म करो, राजनीतिक हिंसा बंद करो। 
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि किसी चुनाव में हार से बीजेपी कभी पीछे नहीं हटता. बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत ने ही आज पश्चिम बंगाल में बीजेपी को अच्छी स्थिति में लाया है. यही वजह है कि टीएमसी को यह बात पच नहीं रही है. इसलिए हिंसा की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. हम आज पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मज़बूती से खड़े है, वहाँ की सरकार को उखड़ फेंकने हर ताक़त के साथ आगे बढ़ेंगे। 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 की निवासी 70 वर्षीय फेकनबाई विश्वकर्मा ने भरोसा जताया है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई भी नुकसान नहीं है बल्कि मुझे टीका लगने के बाद मेरे शरीर मे पहले से ज्यादा ताकत आई है। फेकनबाई ने अपने टीकाकरण के अनुभव को बताते हुए कहा कि टीका लगवाना हम सबके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। आप सब टीका जरूर लगवाएं और खुद तथा अपने परिवार को कोरोना होने से बचाएं। 
 

 
 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीणों में भी टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह है। अनेक ग्राम पंचायतों में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीके के प्रथम डोज का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों के साथ साथ पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जैसी अत्यंत पिछड़ी जन जातियों में भी टीकाकरण को लेकर जागरुकता देखी जा रही है। ग्रामीणों को कोविड-19 के विरूद्ध सुरक्षा कवच देने पंच-सरपंच समेत सभी पंचायत प्रतिनिधि और ग्रास रूट कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मितानिन, स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले सहित विभिन्न विभागों के फ्रंट लाइन वर्कस से सीधे रू-ब-रू होकर कोविड-19 महामारी की रोकथाम और टीकाकरण कार्य की समीक्षा कर रहे है। 
धरमजयगढ़ में मैदानी कार्यकर्ताओं के संकल्प से शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं कोरोना जांच’
वर्तमान में जब पूरा विश्व कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पीड़ित है इससे गांव में रहने वाले लोग भी अछूते नहीं है। बात करे जब रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखण्ड की तो यहां लगभग एक हजार एक्टिव केस होने के बावजूद कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण के प्रथम डोज का लक्ष्य के विरूद्ध 154 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 
टीकाकरण को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां को दूर करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को एकत्रित कर देर रात तक टीकाकरण का कार्य कर रहे हैं। 
’पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोग भी करा रहे टीकाकरण’
धरमजयगढ़ के पहाड़ी क्षेत्रों में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति के पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय में भी टीकाकरण को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। विकासखण्ड के कुम्हीचुआं खलबोरा, कीदा जैसे गांवों में निवास करने वाले बिरहोर समुदाय के लोगों ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिन के परामर्श से उत्साहित होकर टीकाकरण कराया साथ ही छापकछार, छुपीपहाड़, बरघाट जैसे अति कठितनम क्षेत्रों में निवास करने वाले पहाड़ी कोरवाओं में भी टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
’चाल्हा ग्राम हुआ पूर्ण टीकाकृत’
धरमजयगढ़ से 35 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच एक छोटा सा गांव चाल्हा जहां सरपंच एवं सचिव के अथक परिश्रम एवं सकल्प से गांव के सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया है। चाल्हा गांव आज अन्य गांवों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया है। 
’खुद कैंसर से पीड़ित संतोष ने पेश की सेवा की मिशाल
धरमजयगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र पाराघाटी में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता संतोष घोष पिछले 3-4 वर्षो से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित है फिर भी अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने उप स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत 450 से अधिक 45 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराया साथ ही प्रतिदिन लक्षणात्मक लोगों का एंटीजन से जांच भी कर रहे हैं एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संपादन कर रहे हैं।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 45 वर्ष से ऊपर के शत प्रतिशत लोगों का हुआ टीकाकरण
 प्रदेश के नवगठित जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के टीकाकरण के कुल लक्ष्य का 76.84 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है वहीं जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रथम टीकाकरण शत प्रतिशत किया जा चुका है। इसमें अमरपुर, बगरार, बंसीताल, बरवासन, चर्चेडी, चिचगोहना, परासी सहित करीब 50 ग्राम पंचायतों  ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
महासमुंद जिले के 210 ग्राम पंचायतो में 94 प्रतिशत लोगों को लगी वैक्सीन की प्रथम डोज
 टीकाकरण अभियान के तहत महासमुंद जिले की 210 ग्राम पंचायतों में 45 वर्ष  उम्र से अधिक 93.84 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा हेतु वैक्सीन की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। जिले में कुल लक्षित 73 हजार 913 व्यक्तियों के विरूद्ध 69 हजार 359 लोगों को यह वैक्सीन लगायी जा चुकी है। 
कांकेर जिले की 127 ग्राम पंचायतों में 45 से ऊपर के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण
    कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश के कांकेर जिले की 127 ग्राम पंचायतों में 45 से अधिक उम्र के शतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। 
राजनांदगांव की 428 ग्राम पंचायतों में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन की डोज
प्रदेश के राजनांदगांव जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 813 ग्राम पंचायतों में से 428 ग्राम पंचायतों में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीकाकरण की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। अमेरिका के प्रसिध्द मेयो क्लीनिक के डाॅक्टर छत्तीसगढ़ सरकार के साथ सहयोग करके कोरोना संक्रमण से निपटने में सहायता करेंगे। गत दिवस छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की इस संबंध में मेयो क्लिीनिक की डाॅ. प्रिया संपतकुमार से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेयो क्लिीनिक के डाॅक्टरों द्वारा छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों और पैरामेडिल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त राज्यके चिकित्सक, छत्तीसगढ़ के मरीजों के संबंध में मेयो क्लिीनिक के डाक्टरों के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी कर सकेंगे। इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के कोरोना मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. ओ. पी. सुंदरानी, डाॅ. योगेश और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेली ओपीडी सेवा शुरू हुई। इसके तहत टेली कंसल्टेंशन सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निःशुल्क परामर्श दिया। पहले दिन 9 लोगों ने इस विशेष सुविधा का लाभ प्राप्त किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस सुविधा में स्मार्टफोन फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से लोग जुड़कर घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे जुड़कर बुखार, कमजोरी, घबराहट, अनिद्रा एवं कोरोना पॉजिटिव से रिकव्हर हो चुके लोगों ने संवाद किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी परेशानियों को जानने-समझने के बाद उन्हें डाईट, योगा, मेडिटेशन, नियमित दिनचर्या, वॉक करने, अपने आप को व्यस्त रखने के साथ ही आवश्यतानुसार दवाई और जांच के लिए परामर्श दिए। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए इस वर्चुअल टेली ओपीडी सेवा से जुड़कर लोग प्रतिदिन (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सुबह 10.30 से 11.30 तक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श निःशुल्क ले सकते हैं।
 

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। रायपुर नगर निगम जोन 9 की टीम ने आज गणपति मेडिकल सहित तीन दुकानदारों पर कार्रवाई की है। कुल 3000 रुपए जुर्माना कचरा फैलाने पर वसूल किया गया है। भविष्य में इन दुकानदारों को सही तरीके से डिस्पोजल करने की सख्त हिदायत दी गई। अन्यथा इसकी पुनरावृति होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जोन कमिश्नर संतोष पांडेय और जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र कलियारी की अगुवाई में टीम जांच करने पहुंची। जोन कार्यपालन अभियंता हरेन्द्र कुमार साहू, स्वास्थ्य विभाग के भोला तिवारी की उपस्थिति में जोन के अंतर्गत मोवा, अनुपम नगर के क्षेत्रों में जांच की गई। अनुपम नगर में गणपति मेडिकल, पदम जैन और देव आशीष मोवा पर कार्रवाई की गई। तीनों दुकानदारों से 1000-1000 रुपए जुर्माना वसूला गया।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रायपुर एम्स प्रबंधन ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सभी हेल्थ वर्करों को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में लॉकडाउन 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्देश जारी किया है। रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ नितिन एम नागरकर के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में अधिकांश गंभीर रोगी ही एम्स आ रहे हैं। इनमें अधिकांश रोगी देर से पहुंच रहे हैं, जिनका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो जा रहा है। ऐसे स्थिति में उन्हें फिर से सामान्य स्थिति में लाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। इसी वजह से मृत्यु दर बढ़ रहा है। डॉ नागरकर के मुताबिक ज्यादातर मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन और स्टिरॉयड की जरुरत पड़ रही है। उन्होंने वैक्सीनेशन और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात भी कही है। इस बीच डॉ नागरकर ने कोविड की तीसरी लहर की आशंका से इंकार नहीं किया और कहा कि सभी को इसके लिए तैयार रहने की जरुरत है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना महामारी की वजह से राजधानी में लागू लॉकडाउन में किराना कारोबारियों के लिए कारोबार का समय रात का तय किया गया है. लेकिन रात के समय दुकान में कार्यरत कर्मचारियों से हो रही लूटपाट की घटना ने चिंता में डाल दिया है. ऐसे में कारोबारियों ने पुलिस-प्रशासन से मार्केट में आने-जाने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने या फिर सुबह के समय कारोबार करने की छूट देने की मांग की है। 
व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार, भाठागांव स्थित सुपर बाजार में काम करने वाले एक कर्मचारी से बदमाशों ने बीती रात पचपेड़ी नाका पर चाकू के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया. इस घटना ने क्षेत्र के तमाम थोक और चिल्हर व्यापारियों को चिंता में डाल दिया है. चूंकि जिला प्रशासन ने डुमरतराई आने-जाने वाले किराना व्यापारियों के लिए रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक वक्त तय किया है. ऐसे में इस तरह की वारदात रात के वक्त दूसरे कर्मचारी या व्यापारी के साथ हो सकती है. स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के व्यापारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस ने या तो रात के वक्त कड़ी सुरक्षा प्रदान करने अथवा कारोबार के समय में बदलाव करने की मांग की है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित एक वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश के विभिन्न विकासखण्डों में विद्युत विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी तथा ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित हैं।