Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के माना कोविड सेंटर के पास एक अज्ञात युवती की लाश मिली है. मृत युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है. मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंच गई है। 
फिलहाल पुलिस युवती की पहचान में जुटी है. यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी सुपर स्पेशीलिटी अस्पताल अग्निकांड मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने अस्पताल संचालक मंडल के दो डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. वहीं अभी फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने राजधानी संचालक मंडल के सचिन मल एवं अरविंदो रॉय को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोनों को पकड़ा है. ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 
बता दें कि रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी सुपर स्पेशीलिटी अस्पताल में बीते दिनों शार्ट सर्किट से आग लगी थी. हादसे में कई मरीजों की मौत हो गई थी। 
आईसीयू में लगभग 50 मरीज थे भर्ती
जानकारी के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी. आईसीयू में लगभग 50 मरीज थे. मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. अस्पताल में कोरोना के 50 मरीज भर्ती थे. दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पीएम केयर फंड से की गई घटिया क्वालिटी की वेंटिलेटर खरीदी के सच को स्वीकार किया है. यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कही है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा राज्य सरकार पर पीएम केयर फंड से घटिया क्वालिटी का वेंटिलेटर खरीदने का आरोप झूठा एवं मनगढ़ंत है. राज्य सरकार पीएम केयर फंड से अब तक कोई वेंटिलेटर नहीं खरीदी की है. पीएम केयर फड के माध्यम से मोदी सरकार ने खरीदी की है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को धन्यवाद जो उन्होंने पीएम केयर्स फंड के घोटाले को उजागर किया और स्वीकार किया। 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक राज्य सरकार पर झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाने के चक्कर में मोदी सरकार के पीएम केयर फ़ंड से घटिया क्वालिटी की वेंटिलेटर खरीदी की पोल खोल दी है. पीएम केयर फंड का नियंत्रण एवं खर्च करने का अधिकार मोदी सरकार के पास में है. जनसहयोग के लिए बनी पीएम केयर फ़ंड को जनता के नजरो से दूर आरटीआई एवं सीएजी के दायरे से बाहर रखा गया है. तभी शक उत्पन्न हो गया था कि जन सहयोग के लिए बनी पीएम केयर् फंड में भाजपा सरकार अपनी आदत के अनुसार बड़ा घोटाला करेगी। 
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सार्वजनिक तौर पर पीएम केयर फंड से घटिया क्वालिटी के वेंटिलेटर खरीदी का आरोप लगाकर सच्चाई को स्वीकार किया है. पीएम केयर्स फंड से दो हजार करोड़ की वेंटिलेटर की खरीदी की आर्डर दी गई थी उसी दिन से उसकी कीमत और क्वालिटी को लेकर देशभर में सवाल उठ रहै है. और जब कोरोना पीड़ितों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है तब वेंटिलेटर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों को राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है. छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर बघेल ने केन्द्र सरकार से व्यवसायियों को विभिन्न विवरणियों को प्रस्तुत करने की तिथियों में दो माह के लिए बढ़ाने की मांग की है. इसके अलावा ऋण के मूलधन और ब्याज की किश्तों के भुगतान की समय-सीमा को कम से कम 3 माह के लिए स्थगित करने पर विचार करने को कहा है ।
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र में लिखा है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी और अधिक घातक लहर को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक पूर्ण कटेनमेंट जोन घोषित किये जाने के कारण राज्य में आर्थिक गतिविधियां एवं व्यापार-व्यवसाय लगभग बंद है. इससे राज्य में लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यवसायियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. इस आर्थिक परेशानी में छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कारोबारियों की सहायता के लिए कुछ फौरी राहतों की मांग की है ।
बघेल ने लिखा है कि अप्रैल माह वित्तीय वर्ष 2021-22 का प्रथम माह होने के कारण टीडीएस एवं टीसीएस एक्ट में कई अनुपालनों की तिथियां निर्धारित है. ऐसे समय में व्यवसायियों के अपने खातों का मिलान कर विभिन्न प्रकार की विवरणियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है. इनके कार्यालयों के साथ प्रतिष्ठानों में कार्यरत एकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रबंधन स्टाफ भी कोविड से संक्रमित होने के कारण या तो होम आइसोलेशन में है अथवा अस्पताल में हैं. यही नहीं व्यवसायियों के विभिन्न कर सलाहकार जैसे- चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, कर सलाहकार भी इस महामारी से संक्रमित होने के कारण अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं. परिस्थितियों को देखते हुए चैम्बर ने अप्रैल एवं मई माह की विभिन्न तिथियों को आगामी 2 माह के लिए बढ़ाने की मांग की है ।
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि राज्य में वर्तमान में व्यापार-व्यवसायों के लगभग बंद होने जैसी स्थिति के कारण व्यवसाय एवं उद्योगों का नकदी प्रवाह बुरी तरह प्रभावित हुआ है, ऐसे में स्थिति में सुधार में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए कारोबार के लिए लिए लिए गए ऋण के मूलधन एवं ब्याज की किश्तों के भुगतान की समय-सीमा में व्यवसायियों को कम से कम 3 माह की स्थगन अवधि प्रदान किये जाने पर विचार किया जाए. उन्होंने कहा कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स की दोनों मांगों से राज्य शासन पूर्णतः सहमत है ।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस देश से खत्म हो गई है. 5 राज्यों के चुनाव ने यह बता दिया है ।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार डींगें हांक रही थी. पूरी सरकार असम में डटी रही और यहां कोरोना से लोग मरते रहे. उन्होंने कहा कि असम की जनता ने छत्तीसगढ़ फॉर्मूले को नकार दिया है. ये हार छत्तीसगढ़ कांग्रेस, भूपेश सरकार की हार है. असम की जनता ने वास्तविक स्थिति को बयां कर दिया है ।
कोरोना को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर में केस जरूर कम हुआ, लेकिन राज्य के दूसरे हिस्सों में केसेज बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के आकंड़े कम नहीं हुए हैं. कोई भी कदम सतर्कता के साथ उठाये जाने की जरूरत है, नहीं तो स्थिति और खतरनाक हो सकती है ।
उन्होंने कहा कि जांजगीर कलेक्टर ने निजी ऑक्सीजन के उपयोग पर पाबंदी लगा दिया है. ऑक्सीजन के इंचार्ज बनाये गए अय्याज तम्बोली से मैंने कहा था कि ऑक्सीजन का स्टॉक करके रखा जाए, लेकिन ये नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि चिड़िया चुग गई खेत तो रोने से क्या फायदा. लोगों को जब वेंन्टीलेटर नहीं मिल रहा था, तब सरकार के हांथ पांव फूल रहे 
थे ।
बृहमोहन ने कहा कि आज राजधानी में स्थिति सुधरी है, लेकिन राज्य के दूसरे हिस्सों में आज भी केसेज कम नहीं आ रहे. वैक्सीननेशन को लेकर देश में एक नीति बनी है. यहाँ सरकार इसे अजूबा ना बनाए ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। असम विधानसभा चुनाव के दौरान छ्त्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने एक माह तक कैंप करके अपने प्रभार के 29 सीटों में 20 सीटों में विजय दिलाने के लिये सफल योजनायें बनाई थी. इसका नतीजा रहा कि भाजपा फिर दूसरी बार सत्ता में काबिज हुई है ।
तीन लोकसभा क्षेत्र के 29 सीटों पर लोकसभा वार प्रभारी नियुक्त किया गया था. भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव को जोरहट लोकसभा के दस सीटों का प्रभार दिया गया था, उसमें 5 जीत जीतने में भाजपा सफल हुई है. भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को तेजपुर लोकसभा के 9 सीटें जीताने की जिम्मेदारी दी गयी थी, जहां पर भाजपा ने 9 सीटों पर विजय हासिल किया है. वहीं कलियाबर लोकसभा के 10 में से 6 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है, यहां पर विनोद शुक्ला व ड़ॉ. देवेन्द्र शर्मा को प्रभार दिया गया था ।
इसके साथ ही अलग-अलग विधानसभा वार छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह की तेजपुर, बोरसोला, डिबरूगढ़ में चार सभाएं हुई, जहां पर भाजपा को आशातीत परिणाम मिले हैं. भाजपा के इस जीत से असम में सत्ता राह और आसान हुई है ।
इनके साथ प्रमुख रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसाव, लखन देवांगन, संतोष उपाध्याय, नवीन मार्रकंडेय, विरेन्द्र साहू, प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, नीलू शर्मा, डॉ.सुनील साहू, रामू रोहरा सहित कार्यकर्ता की टीम जुटी रही ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना लॉकडाउन में स्कूलों में सालभर से तालाबंदी की स्थिति है. ऐसी स्थिति में आगे की सोच को अंजाम देते हुए सत्र 2012-22 में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए संशोधित आदेश जारी किया गया है ।
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश में शाला प्रबंधन समिति को ऑनलाइन की बजाए ऑफ़लाइन प्रवेश के लिए विकल्प का चयन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहली कक्षा में कोई भी विद्यार्थी प्रवेश ले सकता है. वहीं दूसरी कक्षा से बारहवीं तक अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़कर आने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी ।
कक्षा एक में प्रवेश के लिए साढ़े पाँच से साढ़े 6 के बीच उम्र निर्धारित की गई है. लेकिन इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान जब साइबर कैफे बंद है, स्कूल भी बंद है, तब ग़रीब पालक अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश कैसे कराएंगे ।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना विस्फोट के बाद रायपुर में लागू लॉकडाउन का दायर और बढ़ सकता है। लॉकडाउन के समय में और हफ्तेभर की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 9 अप्रैल से दो बार लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। किराना व अन्य जरूरी दुकानें बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। निम्न वर्ग के लोग दुकानों से होम डिलीवरी की सुविधा नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन आगे बढऩे से लोगों को खाने-पीने के सामानों के लाले पडऩे वाले हैं। लॉकडाउन बढऩे की स्थिति में लोग किराना सहित जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की रियायत चाहते हैं। लॉकडाउन आगे बढ़ाने को लेकर जिलों के प्रभारी मंत्री कलेक्टरों के साथ हालात की समीक्षा करेंगे। संभावना है कुछ रियायतों के साथ पाबंदियों में छूट मिलेगी। शादी और जरूरी सामान की दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की छूट मिल सकती है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन होमवर्क कर रहा है। चार मई के पहले लॉकडाउन बढ़ाने और कारोबार को छूट देने पर फैसला हो सकता है। दरअसल, राजधानी में कोरोना की स्थिति बेकाबू होने के बाद टोटल दुकानें बंद कर दी गई थीं। राशन-किराना से सब्जी दुकान तक बंद थीं, लेकिन संक्रमण कम होने पर कुछ रियायतें मिलीं। अब आगे भी कई दुकानों को छूट मिलने की संभावना है।  इसलिए दुकान खोलने छूट की उम्मीद : जानकारी के मुताबिक वर्तमान में रायपुर जिलेभर में रोज करीब 1300 कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं, जबकि 15 दिन पहले यह संख्या करीब 3000 हजार से अधिक थी। बीते हफ्तेभर से रोज पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है, जिससे संभावना है, जरूरी और शादी सामान से जुड़ी दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की छूट मिल सकती है। अनाज को भी रियायतें जानकारी के मुताबिक वर्तमान में किराना और अनाज को होम डिलीवरी की छूट मिली है, फिर भी पब्लिक को नहीं मिल पा रहा। कारोबारी भी समय और शर्तों के साथ दुकान खोलने छूट की मांग कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक गर्मी सीजन में अधिकतर रहवासियों के कूलर और पंखे मरम्मत करने लायक हो गए हैं। बिजली बल्ब से लेकर तार तक की जरूरतें बढ़ गई हैं। शादी के लिए कपड़ा से लेकर सेहरा तक नहीं मिल रहा। यही नहीं, बाल कटिंग कराने पब्लिक को परेशानी हो रही है। बाइक पंचर व रिपेयरिंग की परेशानी बढ़ गई है। इन सभी बिंदुओं पर शासन-प्रशासन स्तर पर होमवर्क चल रहा है।उम्मीद है, इन्हें शर्तों के साथ 6 मई से छूट मिल सकती है। 
रात में थोक बाजार खोलने का विरोध, व्यापारी संगठन समय बदलने की कर रहे मांग कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया है। इसके चलते इन दिनों सामानों की होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत फुटकर व्यापारी दोपहर दो बजे तक होम डिलीवरी कर सकते हैं। वहीं, थोक बाजार रात 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक खुलेंगी। इन दौरान अपने सामान की खरीदारी कर सकेंगे। लेकिन थोक बाजार रात में खुलने को लेकर व्यापारिक संगठनों में नाराजगी बढ़ते जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि जो समय तय किया गया है, उसमें आधा कारोबार भी नहीं हो पा रहा है। समय को बदलवाने के लिए व्यापारिक संगठन एकजुट होते जा रहे है। छत्तीसगढ़ चैंबर, प्रदेश काग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, व्यापारी एकता पैनल और थोक सब्जी बाजार संघ ने मुख्यमंत्री व कलेक्टर को चि_ी लिखकर समय बदलवाने की मांग भी की है। इससे पहले भी कई बार व्यापारिक संगठनों ने समय बदलने की मांग की है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि जो समय निर्धारित किया गया है उसमें चिल्हर कारोबार करने वाले व्यापारी नहीं आ रहे है। लाकडाउन में रात को घर से पैसे लेकर निकलना भी किसी खतरे से कम नहीं है। इन दिनों आटा, मैदा, सुजी की किल्लत के साथ ही खाद्य तेलों की कीमतें भी बढऩी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि खाद्य तेलों में 15 से 20 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हो गई है।
आदेश के बाद होलसेल सुपर मार्केट में होम डिलीवरी रुकी पिछले दिनों होलसेल सुपर बाजार वालमार्ट बेस्ट प्राइस द्वारा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिली थी कि वह होम डिलीवरी के नाम पर चिल्हर सामान भी उपलब्ध करा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद वहां खमतराई पुलिस भी पहुंची। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन फुटकर विक्रेताओं को माल उपलब्ध कराने के लिए थोक व्यावसायियों को रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक माल सप्लाई करने दुकान खोलने की अनुमति दी है। मगर, यह सप्लाई केवल फुटकर व्यापारियों को ही होगी। बताया जा रहा है कि पुलिस सुपर मार्केट की गतिविधियों पर नजर भी रख रही है। अभी भी बहुत से उपभोक्ताओं ने यहां पांच दिन पहले से होम डिलीवरी के लिए कहा है लेकिन आदेश के चलते होम डिलीवरी रुकी हुई है।
 

 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में उप संचालक के पद पर पदस्थ अरुण सिंह की कोरोना से मौत हो गई है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनका रायपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था. आज उन्होंने अंतिम सांस ली। 
जानकारी के मुताबिक करीब 12 दिन पहले उप संचालक अरुण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. पिछले 10 दिन से उनका एम्स रायपुर में इलाज जारी था. आज उन्होंने दम तोड़ दिया। 
माशिमं के सचिव वीके गोयल ने बताया कि अरूण सिंह उनके साथ काम कर चुके हैं. वो काम से कोई समझौत नहीं करते थे. उनका शिक्षा में अहम योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि भगवान शोक कुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। 
बता दें कि अरुण सिंह व्यापम रायपुर में संयुक्त नियंत्रक और बिलासपुर विश्वविद्यालय में कुलसचिव जैसे पदों पर अरुण सिंह रह चुके थे। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया है। इसके चलते इन दिनों सामानों की होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत फुटकर व्यापारी दोपहर दो बजे तक होम डिलीवरी कर सकते हैं। वहीं, थोक बाजार रात 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक खुलेंगी। इन दौरान अपने सामान की खरीदारी कर सकेंगे। लेकिन थोक बाजार रात में खुलने को लेकर व्यापारिक संगठनों में नाराजगी बढ़ते जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि जो समय तय किया गया है, उसमें आधा कारोबार भी नहीं हो पा रहा है। समय को बदलवाने के लिए व्यापारिक संगठन एकजुट होते जा रहे है। छत्तीसगढ़ चैंबर, प्रदेश काग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, व्यापारी एकता पैनल और थोक सब्जी बाजार संघ ने मुख्यमंत्री व कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर समय बदलवाने की मांग भी की है। इससे पहले भी कई बार व्यापारिक संगठनों ने समय बदलने की मांग की है।
व्यापारिक संगठनों का कहना है कि जो समय निर्धारित किया गया है उसमें चिल्हर कारोबार करने वाले व्यापारी नहीं आ रहे है। लाकडाउन में रात को घर से पैसे लेकर निकलना भी किसी खतरे से कम नहीं है। इन दिनों आटा, मैदा, सुजी की किल्लत के साथ ही खाद्य तेलों की कीमतें भी बढ़नी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि खाद्य तेलों में 15 से 20 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हो गई है।
इन्होंने यह कहा
चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि इस समस्या को पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई वर्चुअल बैठक में उठाया गया था। कलेक्टर से भी इस मामले में बात हुई है। लेकिन राहत नहीं मिला। प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपील की है कि सभी जिलो में माल लोडिंग अनलोडिंग के लिएअलग-अलग समय निर्धारित किया जाए। थोक सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी का कहना है जो समय तय किया गया है,उसमें आधा कारोबार भी नहीं हो पा रहा है।
आदेश के बाद होलसेल सुपर मार्केट में होम डिलीवरी रुकी
पिछले दिनों होलसेल सुपर बाजार वालमार्ट बेस्ट प्राइस द्वारा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिली थी कि वह होम डिलीवरी के नाम पर चिल्हर सामान भी उपलब्ध करा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद वहां खमतराई पुलिस भी पहुंची। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन फुटकर विक्रेताओं को माल उपलब्ध कराने के लिए थोक व्यावसायियों को रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक माल सप्लाई करने दुकान खोलने की अनुमति दी है।
मगर, यह सप्लाई केवल फुटकर व्यापारियों को ही होगी। बताया जा रहा है कि पुलिस सुपर मार्केट की गतिविधियों पर नजर भी रख रही है। अभी भी बहुत से उपभोक्ताओं ने यहां पांच दिन पहले से होम डिलीवरी के लिए कहा है लेकिन आदेश के चलते होम डिलीवरी रुकी हुई है।