Browsing: रायपुर

 4
panchayattantra24.com,रायपुर। बाहर से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए मंगलवार चार मई से नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इसके तहत बाहर से आने वाला हवाई यात्री को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के बगैर स्वामी विवेकानंद विमानतल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य शासन ने यह आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले हवाई यात्रियों को 72 घंटे के भीतर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य है।
रिपोर्ट निगेटिव आने पर यात्रियों को राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। इन दिनों कोरोना के प्रभाव से हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आती जा रही है। कहा जा रहा है कि इस नियम के लागू होने के बाद हवाई यात्रियों की संख्या में और कमी आएगी। साथ ही उड़ानों के रद होने का सिलसिला भी बढ़ जाएगा।
नियम से यह परेशानी
जानकारों का कहना है कि हवाई यात्रियों के लिए जो नियम तय किए गए है, उससे जरूरतमंद लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास का कहना है कि नियम से स्पष्ट होता है कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव नहीं है, तो बाहर से यात्री नहीं आ सकता। आपात स्थिति में अगर कोई आता है तो उसके लिए एंटीजन या अन्य किसी रिपोर्ट के आधार पर मान्य किया जाना चाहिए।
इस प्रकार जारी होगा बोर्डिंग पास
नियम के अनुसार दूसरे राज्य से संचालित फ्लाइट में बोर्डिंग के पहले ही संबंधित एयरलाइन द्वारा आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही यात्री को बोर्डिंग पास जारी किया जाएगा। यदि त्रुटिवश कोई यात्री आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के बगैर यात्रा करता है तो उसे रायपुर विमानतल से बाहर आने की अनुमति नहीं मिलेगी।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर में लॉकडाउन का फायदा उठाकर चोरों ने अब तहसील दफ्तर में कांड कर दिया। कमरा नंबर 12 में घुसकर चोर 40 हजार का एक PC, दो पुराने मॉनिटर, दाे स्कैनर लेकर भाग गए। कुल 50 हजार का सामान चोर उस जगह से ले जाने में कामयाब रहे, जो शहर का सबसे प्रमुख इलाका है। तहसील दफ्तर से 50 मीटर की दूरी पर लॉकडाउन की वजह से पुलिस का चेक पोस्ट है। यहां हमेशा फोर्स के जवान रहते हैं। जहां चोरी हुई उससे बमुश्किल 200 मीटर पर सिटी एसपी का दफ्तर है, यहीं कोरोना का वॉर रूम है, कलेक्टर भी यहां दिन भर मौजूद रहते हैं।
कोरोना संक्रमित हो गया था कंप्यूटर ऑपरेटर किशोर जायसवाल साल 2019 से तहसील दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा है। 26 मार्च को कोविड पॉजिटिव होने की वजह से वो दफ्तर नहीं जा रहा था। इसके बाद 9 अप्रैल से लगे लॉकडाउन के बाद से ही कमरा नंबर 12 बंद रहता था। शनिवार की सुबह सफाई के लिए आए दफ्तर के चपरासी की नजर टूटे हुए दरवाजे पर पड़ी। उसने किशोर को फोन किया। किशोर ने आकर देखा तो कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा था और कंप्यूटर स्कैनर गायब मिले। फिर चोरी की रिपोर्ट गोल बाजार थाने में दर्ज करवाई गई, इस मामले में अब छानबीन जारी है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आशा जैन (एमडी डीएनबी) ने कहा कि कोरोना के 95 प्रतिशत केस में यह खतरनाक बीमारी नहीं है. इसे हम सीमित कर सकते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं और बच्चों के कोविड मामलों में उनसे संबंधित चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह ली जानी चाहिए। 
डॉ. आशा जैन ने कहा कि आज कोविड ने महामारी का रूप लिया है. ये लगभग पूरे परिवारों को चपेट में ले रहा है. इससे गर्भवती महिलाएं, घर के बुज़ुर्ग और छोटे बच्चे सभी चपेट में आ रहे हैं। 
गर्भवती महिलाओं के 95% केसेस में कुछ भी कॉम्प्लिकेशन नहीं है. मगर आप हर दवाई नहीं ले सकते. इसलिए आपको अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह से ही कोविड-19 पर दवाई लेनी होगी. 15 दिन आपको आइसोलेशन में रहना है. यदि घर के बच्चे इससे इफ़ेक्ट होते है, तो शिशु रोग विशेषज्ञ से आप सलाह ले. क्योंकि शिशु रोग विशेषज्ञ उनकी सही दवाई और सही मात्रा बता सकते हैं। 
 

 
 panchayattantra24.com, छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस ने फर्जी कोरोना रिपोर्ट देने वाले एक आरोपी को दबोचा है। बताया जा रहा है कि फर्जी लैब टेक्नीशियन घरों में जाकर कोरोना टेस्ट करता था और फर्जी रिपोर्ट देता है। इस तरह कई लोगों को चूना लगाया है। फर्जी लैब टेक्नीशियन के इस काले कारनामे के चलते कई लोगों की जान भी चली गई। वहीं इस मामले के खुलासे से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मंदिर हसौंद थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी घरों में जाकर लोगों का कोरोना टेस्ट करता था। इसके बाद निजी मेडिकल कॉलेज की फर्जी रिपोर्ट देता था। इस तरह आरोपी ने शहर के तेलीबांधा समेत कई इलाकों में जाकर कोरोना का टेस्ट किया है। वहीं इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने दूसरे जगह जांच कराई। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक प्रखर समाचार के प्रधान संपादक श्री दीपक लखोटिया की धर्म पत्नी श्रीमती वीणा लखोटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। श्रीमती लखोटिया का आज निधन हो गया। उनका इलाज औरंगाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती लखोटिया के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने दुख की इस घड़ी में श्रीमती लखोटिया के परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
 

 
panchayattantra24.com, छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अगल क्षेत्र से तीन सटोरिओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरोना के पास सट्टा-पट्टी के साथ अवधेश गुप्ता 35 वर्ष और अर्जुन साहू 32 वर्ष के पास से सट्टा-पट्टी और नगदी 4600 रुपए जब्त की है। इसी तरह गोलबाजार शास्त्री मार्केट में असरफ खान 36 वर्ष के पास से नगदी 1495 रुपए और सट्टा-पट्टी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत कार्रवाई की है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। ज्यादातर मरीजों के ये सवाल है कि वो कोरना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद पॉजिटिव हो गए है. अब उन्हें दूसरी डोज लेनी चाहिए या नहीं ? लेनी चाहिए तो कब ?
वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी मरीज है जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है और वो पॉजिटिव हो कर ठीक हो गए है. अब उन्हें कितने दिनों बाद कोरोना की वैक्सीन लेनी चाहिए. ऐसे तमाम सवालों के जवाब के लिए हमने राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक से बात की और हमने इन तमाम सवालों के जवाब उनसे जाने.
हमारा देश कोरोना काल के सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है. हर रोज कोरोना के लाखों मामले आने के बाद बस एक ही विकल्प दिखाई देता है. वह वैक्सीनेशन का. यूं तो आम लोगों के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया आज 1 मई से शुरू होने वाली है
पर कुछ ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिन्हे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है. लेकिन अब वह संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से कुछ लोग सोच रहे हैं कि वह वैक्सीनेशन के दूसरे डोज को छोड़ सकते हैं. जबकि विशेषज्ञ इसे गलत मानते हैं.  डॉ देवेंद्र नायक के मुताबिक अगर आप या आपका कोई जानकार ऐसा है जिसे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है. तो आपको दूसरी डोज भी जरूर लेनी चाहिए.
हालांकि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को दूसरी डोज तब तक नहीं दी जा सकती जब तक वह इस वायरस से पूरी तरह ठीक ना हो गया हो. ऐसे में पहले मरीज को पूरी तरह ठीक होना चाहिए और फिर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज जरूर लेनी चाहिए.
डॉ देवेंद्र नायक के मुताबिक भले कोरोना से ठीक होने वाले व्यक्ति के शरीर में कुछ एंटीबॉडी बन गई हों. लेकिन फिर भी उन्हे वैक्सीन का दूसरा डोज जरूर लेना चाहिए. जिससे शरीर पूरी एंटीबॉडी हासिल कर पाएं और वो लंबे समय तक फिर से इस वायरस से संक्रमित होने से आपको बचा सके.
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना काल में मरीज से निर्धारित दर से अधिक पैसा लेने पर सरगुजा जिला स्थित एकता अस्पताल के मामले में ड्रग विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है. अस्पताल में कोविड 19 मरीजों के पंजीयन की अनुमति 10 दिन के लिए निरस्त की गई है। 
अंबिकापुर के केदारपुर स्थित एकता अस्पताल में कोविड 19 के मरीजों का इलाज निर्धारित शासकीय दर से अधिक पर करने की शिकायत मिल रही थी. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी शिकायत की गई है. इस पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
सरगुजा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अस्पताल प्रबंधन को जारी नोटिस में मरीज द्वारा शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक बिल लेने की  स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से की गई शिकायत का हवाला दिया गया था. सीएमएचओ ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने और संबंधित मरीज के इलाज संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे. लेकिन संस्था ने निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं दिया। 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने टीकाकरण नीति पर राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने टीकाकरण में राजनीति करने का आरोप लगाया है. अंत्योदय कार्ड के आधार पर टीका को षड्यंत्र बताया है। 
दरअसल सांसद सुनील सोनी ने आज अपने सांसद निधि से चार एम्बुलेंस राजधानी के जनता को समर्पित किया. इसी दौरान उन्होंने टीकाकरण की नीति पर सरकार को घेरा। 
उन्होंने कहा कि अपने विफलताओं को छुपाने के लिए कार्ड के आधार पर टीकाकरण का प्रावधान किया गया है. जब फ़्री में केंद्र सरकार ने टीका दिया, तब सभी मंत्री विधायक कूद कूदकर टीका लगवाए. तब कार्ड सिस्टम कहा गया था। 
सांसद सोनी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार युवाओं के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है. प्रदेश सरकार राजनीति छोड़ सभी को टीका मुहैया कराए। 
सांसद ने कहा कि दूसरे राज्यों को वैक्सीन मिल गया है. अगर समय रहते प्रदेश सरकार ऑर्डर किए रहते तो वैक्सीन ज़रूर मिलता। 
 

आयकर, ED और उच्च स्तरीय जांच की मांग की 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह के खिलाफ राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से कांग्रेस प्रवक्ता RP सिंह ने शिकायत की है. कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने भ्रष्टाचार से संपत्ति अर्जित की है. 10 साल में 1500 गुना आय अर्जित करने का आरोप लगाया है. साथ ही मामले में  आयकर, ED और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 
RP सिंह ने शिकायत कॉपी में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिले के ग्राम ठाठापुर के मूल निवासी रमन सिंह 1998 के कवर्धा विधानसभा चुनाव में पराजय के पश्चात 2003 तक कर्ज में डूबे हुए थे. साधारण मध्यम वर्गीय परिवार के सदस्य एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में निजी प्रेक्टिस किया करते थे. उनकी पत्नी वीणा सिंह और पुत्र अभिषेक सिंह के आय का कोई अन्य साधन नहीं था. 2003 में वे मुख्यमंत्री बने. 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे. उनके कार्यकाल में राज्य में अनेकों घोटाले हुए। 
RP सिंह ने आरोप लगाया कि कोल घोटाला जिसकी जांच सीबीआई कर रही है. तब खनिज साधन विभाग के भारसाधक सदस्य के रूप में रमन सिंह स्वतंत्र प्रभार के रूप में मंत्री का कार्य कर रहे थे. इनके कार्यकाल में राज्य में स्थित अनेकों कोल ब्लॉकों का आबंटन आदेश छद्म रूप से किया गया. डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में करोड़ो का ई-टेंडरिंग घोटाला हुआ था, जिसका आधार CAG की रिपोर्ट है। 
RP सिंह ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में FIR दर्ज कर छत्तीसगढ़ राज्य की ACB/EOW द्वारा की जा रही है. ऐसी आशंका है कि अपने औऱ अपने परिवार के विभिन्न सदस्यगणों के नाम पर व्यापक रूप से भ्रष्टाचार करते हुए अर्जित की गई शासकीय धनराशि से ही डॉ. रमन सिंह द्वारा करोडों की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है। 
कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप है कि यह विशेष रूप से बताया जाना आवश्यक हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह वर्ष 2014 में राजनांदगांव जिले से सांसद बने। इस दौरान उनकी भी सम्पत्ति में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई और इनका नाम पनामा घोटाले में भी आया था। 
RP सिंह ने कहा कि पनामा घोटाले से संबंधित जो पेपर लीक हुए थे. उसमें इनका नाम अभिषाक सिंह के रूप में उल्लेखित था. पता कर्वधा स्थित इनके निवास का था. यहां यह बताना आवश्यक है कि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का वास्तविक नाम अभिषेक सिंह ही है. उनके द्वारा अपने अध्ययन जीवन के दौरान नाम परिवर्तित कर अभिषेक सिंह किया गया है। 
शिकायत की कॉपी-