Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग एवं रायपुर संभाग अन्तर्गत विभिन्न विकास खंडों के ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं मितानिनों से गांवो में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवम उपचार की जानकारी ली ।
गांवों में कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदाय की गई कोरोना दवा किट के वितरण के बारे में पूछताछ की।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं , मितानिनों को घर-घर जाकर लोगों को यह समझाइश देने की बात कही कि कोरोना का लक्षण दिखते ही तत्काल दवा लेना जरूरी है ताकि कोरोना की बीमारी को शुरुआत में ही रोका जा सके । दवा लेने में देर होने से बीमारी गंभीर हो जाती है ।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ,अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। इस कोरोना संकट के वक्त पूरा देश एक साथ खड़ा नजर आ रहा है. इसी बीच संकट की इस घड़ी में कांग्रेस ने भी एक कदम आगे बढ़ाया है. जिससे देश के करोड़ों लोगों को राहत मिल सकेगी. इस पहल का नाम है Hello Doctor.
कांग्रेस ने लोगों की मदद के लिए इसी कड़ी में ‘Hello Doctor’ नाम से एक नई पहल शुरू की है. राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए देशभर के सभी डॉक्टर्स से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है. इस ट्वीट को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी रि-ट्वीट किया है।
इसके तहत कांग्रेस ने एक कैंपेन को लॉन्च किया है. जिसमें डॉक्टर्स कोरोना मरीज की मदद रजिस्ट्रेशन की एक प्रक्रिया पूरी करने के बाद करेंगे।
ट्वीट कर क्या कहा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारत को आज एक साथ खड़े होकर अपने लोगों की मदद करने की आवश्यकता है. हमने ‘हेलो डॉक्टर’ नाम से एक मेडिकल एडवाइजरी हेल्पलाइन शुरू की है. प्रिय डॉक्टर्स और मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स हमें आपकी आवश्यकता है. राहुल गांधी ने इस अभियान से जुड़ने के लिए एक लिंक भी साझा की है. कांग्रेस ने इस कैंपेन को लॉन्च करते हुए लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर्स से आग्रह करते हैं कि वो फोन पर कोरोना मरीजों की अपने अनुभव से सहायता करें. इस अप्रत्याशित स्वास्थ्य संकट के समय में राष्ट्र हम सभी से दया, सहयोग की हम सबसे उम्मीद करता है. यदि आप डॉक्टर हैं तो देश के मरीजों के परामर्श के लिए कृपया AICC के ‘हेलो डॉक्टर इनीशिएटिव’ पर खुद को पंजीकृत करें।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला को नई महती जिम्मेदारी दी है. स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्लै के अर्जित अवकाश पर जाने की वजह से उनके स्थान पर डॉ. शुक्ला को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. डॉ. शुक्ला अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई तौर पर यह जिम्मेदार भी निभाएंगे।


panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण पर सियायत तेज हो गई है. भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने लगातार चार ट्वीट कर भूपेश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आपको अलादीन का जादुई चिराग कहां से मिला है. आप छत्तीसगढ़ के भोले भाले लोगों को क्या समझते हैं. इसके साथ ही उन्होंने सेस के 400 करोड़ रुपए का हिसाब मांगा है।
वहीं 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने पर चंद्राकर ने सवाल किया है . उन्होंने पूछा कि 146 विकासखण्डों में टीकाकरण कैसे शुरू हो पाएगा. क्या गरीबों को सूचना भी हो जाएगी।
एक अन्य ट्वीट में अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कितने लोगों को वैक्सीन लगना है, उसके लिए कितने टीके की जरूर पड़ेगी, कब तक 18 से 44 वर्ष के लोगों को शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा? कांग्रेस सरकार को बताने में क्या कठिनाई है. शायद अभी चिप्स इसके लिए सॉफ्टवेयर बना रहा होगा।
बता दें कि 1 मई शनिवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण शुरू हो रहा है. लेकिन कोरोना वैक्सी उन युवाओं को लगाया जाएगा जिनके पास अंत्योदय राशनकार्ड है. इसके लिए राजधानी समेत 14 नगर निगम और प्रदेश के 146 ब्लाक में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है, जहां टीकाकरण किया जाएगा. रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज से तथा बस्तर और सरगुजा संभाग में 2 मई से टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
आपदा में लोगों की मजबूरियों से मुनाफा कमाने वाले मौत के सौदागरों का बेनकाब होना जरुरी

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने में रेमडेसिविर इंजेक्शन के सौदागरों का गिरोह सक्रिय है जो एनकेन प्रकारेण इंजेक्शन का थोक में स्टाक कर अपने गुर्गों के जरिए पीडि़त मरीज के परिजनों को रेमडेसिविर सप्लाई के एवज में भारी भरकम वसूली कर रहे है। पिछले 10 दिनों में राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों बिलासपुर, अंबिकापुर और महासमुंद में रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करने वालों को पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि पुलिस ने कालाबारी के मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की। परिणाम स्वरूप आरोपी जमानत पर रिहा होते गए। पुलिस आखिर पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वाले मुख्य लोगों तक आखिर क्यों नहीं पहुंच रही उन्हें पकडऩे या उनसे पूछताछ करने में कौन सी बाधा आ रही है कि पुलिस के हाथ कांप रहे है। पुलिस को पर्दे के पीछे सक्रिय लोगों को बेनकाब करना चाहिए। चाहे वो कितना भी बड़ा आदमी क्यों ना हो आपदा में लोगों की मजबूरियों से मुनाफा कमाने वाले मौत के सौदागरों का बेनकाब होना जरुरी है।
प्राइवेट अस्पताल चला रहे रैकेट : जानकारी के मुताबिक रेमडेसिविर बेचते हुए पकड़ में आया ये युवक एक प्राइवेट अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ है। ये किस अस्पताल में काम करता था और कैसे इसे इंजेक्शन मिला, इसकी पूछताछ जारी है। पुलिस को इनपुट मिला है कि शहर के पचपेड़ी नाका इलाके के प्राइवेट अस्पताल रेमडेसिविर बेचने का रैकेट ऑपरेट कर रहे हैं। कुछ अस्पतालों की शिकायत भी पुलिस के पास आई है। अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ऐसे अस्पतालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
रेमडेसिविर की हो रही धडल्ले से ब्लैक मार्केटिंग : छत्तीसगढ़ राज्य में एक तरफ कोरोना से कई लोगों को मौत होते जा ह्री है वही कुछ लोग कालाबाजारी व मुनाफाखोर चोरी छिपे दवाइयों और इंजेक्शन की भी कालाबाज़ारी करने से नहीं चूक रहे हैं। जिन हाथों में इसकी जिम्मेदारी है वो भी मौके का फायदा उठाने से पीछे नहीं हट रहे। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। लोगों को अस्पतालों में बेड मिलने में परेशानी हो रही है, दवाइयों की आपूर्ति भी बाधित हो रहा है और इन सबके बीच कुछ दवाइयों की कालाबाजारी भी धड़ल्ले से हो रही है। राजधानी में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए एसएसपी अजय यादव ने सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है। थाना प्रभारी मुखबीर लगाकर इंजेक्शन की बिक्री करने वालों पर नजर बनाए हुए हैं. रायपुर के मेडिकल दुकान के 2 युवकों को इंजेक्शन अधिक दाम पर बेचते हुए टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 रेमडेसिविर इंजेक्शन और 20 हजार 400 रुपये जब्त किए हैं।
आपदा को अवसर बना रहे कालाबाजारी आपदा में अवसर का इससे सुनहरा रूप और क्या होगा कि इधर आपदा आई और उधर धंधे पनपने लगे। जीवनरक्षक इंजेक्शन की मांग और आपूर्ति का अनुपात पूरी तरह से चरमरा चुका है। ऐसे में दवाई की कालाबाज़ारी करने वालों के अच्छे दिन फिर लौट आये है। क्योंकि इसे खरीदने को इच्छुक भीड़ का आलम वैसा ही है जैसा कि कभी थिएटर की टिकट खिड़की पर हुआ करता था। पर वो फि़ल्म थी आज छूटी तो कल देख ली जाएगी। ये जि़ंदगी है एक बार चली गई तो वापस नहीं आएगी। जि़न्दग़ी है यहां खिड़की पर हाथ धरे हुए ही कब सांसों की डोर हाथ से छूट जाए, कौन जानता है! सांसों की कालाबाज़ारी करने ले भी बहुत है।
मौत के असली सौदागरों को पकड़े पुलिस
कुछ दिनों पहले मौदहापारा पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते 4 आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसमे एक आरोपी के भाई के अनुसार इस गिरोह का मुख्य आरोपी जिसके घर में 100 से ज्यादा इंजेक्शन और नकदी पड़े हुए थे जिसकी सूचना के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और आरोपियों की जमानत भी हो गई। पुलिस को इस मामले में मुख्य आरोपी को रिमांड में लेना चाहिए था इससे ये पूरे गैंग का पर्दाफाश हो जाता। रेमडेसिविर के कालाबाजारी के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक छोटे प्यादे ही हाथ लगे हैं। पुलिस को इन पर सख्ती कर अपने पावर का इस्तेमाल कर परदे के पीछे रहकर आपदा में लाभ कमाने वाले मौत के सौदागरों का पता लगाना चाहिए ताकि लोगों को तकलीफ के अवसर में लुटने से बचाया सके।
17 हजार में बेच रहा था रेमडेसिविर इंजेक्शन, पुलिस ने पकड़ा
रायपुर की पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचते हुए एक और युवक को पकड़ा है। आपदा को अवसर बनाकर ये शख्स 17 हजार रुपए में इंजेक्शन बेच रहा था। पुलिस लगातार कई दिनों से इस तरह के लोगों को पकड़ रही है। अब तक 10 से अधिक लोग रेमडेसिविर की कालाबाजरी करते हुए पकड़े जा चुके हैं। शुक्रवार को गिरफ्तार युवक का नाम चंद्र कुमार जांगड़े बताया जा रहा है। ये पिछले कई दिनों से लोगों को मनमानी कीमतों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा था। फोन करने वाले की मजबूरी का अंदाजा लगाकर उसे 15 से 30 हजार रुपए तक लेकर ये इंजेक्शन बेच दिया करता था। मुनाफाखोरी का ये खेल तब हो रहा है। जब रेमडेसिविर के एक-एक डोज की निगरानी राज्य सरकार कर रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। लोगों को अस्पतालों में बेड मिलने में परेशानी हो रही है, दवाइयों की आपूर्ति भी बाधित हो रहा है और इन सबके बीच कुछ दवाइयों की कालाबाजारी भी धड़ल्ले से हो रही है। राजधानी में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए एसएसपी अजय यादव ने सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है। थाना प्रभारी मुखबीर लगाकर इंजेक्शन की बिक्री करने वालों पर नजर बनाए हुए हैं. रायपुर के मेडिकल दुकान के 2 युवकों को इंजेक्शन अधिक दाम पर बेचते हुए टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 रेमडेसिविर इंजेक्शन और 20 हजार 400 रुपये जब्त किए हैं।
आपदा को अवसर बना रहे कालाबाजारी
आपदा में अवसर का इससे सुनहरा रूप और क्या होगा कि इधर आपदा आई और उधर धंधे पनपने लगे। जीवनरक्षक इंजेक्शन की मांग और आपूर्ति का अनुपात पूरी तरह से चरमरा चुका है। ऐसे में दवाई की कालाबाज़ारी करने वालों के अच्छे दिन फिर लौट आये है। क्योंकि इसे खरीदने को इच्छुक भीड़ का आलम वैसा ही है जैसा कि कभी थिएटर की टिकट खिड़की पर हुआ करता था। पर वो फि़ल्म थी आज छूटी तो कल देख ली जाएगी। ये जि़ंदगी है एक बार चली गई तो वापस नहीं आएगी। जि़न्दग़ी है यहां खिड़की पर हाथ धरे हुए ही कब सांसों की डोर हाथ से छूट जाए, कौन जानता है! सांसों की कालाबाज़ारी करने ले भी बहुत है।
मौत के असली सौदागरों को पकड़े पुलिस
कुछ दिनों पहले मौदहापारा पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते 4 आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसमे एक आरोपी के भाई के अनुसार इस गिरोह का मुख्य आरोपी जिसके घर में 100 से ज्यादा इंजेक्शन और नकदी पड़े हुए थे जिसकी सूचना के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और आरोपियों की जमानत भी हो गई। पुलिस को इस मामले में मुख्य आरोपी को रिमांड में लेना चाहिए था इससे ये पूरे गैंग का पर्दाफाश हो जाता। रेमडेसिविर के कालाबाजारी के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक छोटे प्यादे ही हाथ लगे हैं। पुलिस को इन पर सख्ती कर अपने पावर का इस्तेमाल कर परदे के पीछे रहकर आपदा में लाभ कमाने वाले मौत के सौदागरों का पता लगाना चाहिए ताकि लोगों को तकलीफ के अवसर में लुटने से बचाया सके।

panchayattantra24.com,रायपुर। जिले में आज 1 मई से 18 वर्ष के 44 आयु वर्ग के नागरिकों के कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जा रहा है । वर्तमान में 1 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के ऐसे सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाया जाएगा ,जो अंत्योदय राशन कार्डधारी है। इसके लिए रायपुर जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। कल पहले दिन इन केंद्रों में टीकाकरण का कार्य दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। इसके बाद अन्य दिनों में टीकाकरण का कार्य सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।
कलेक्टर डाॅ एस भारतीदासन ने बताया कि 1 मई से प्रारंभ होने वाले इस वैक्सीनेशन के लिए जिले की सभी विकासखंडों के लिए 8-8 सौ और नगर निगमों के लिए 23- 23 सौ वैक्सीन प्रदाय किए गए हैं।
टीकाकरण के लिए रायपुर नगर निगम में 4 केंद्र, बिरगांव नगर निगम में एक केंद्र तथा हर एक विकासखंड में 2- 2 केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 18 से 44 आयु वर्ग के अंत्योदय राशन कार्डधारी नागरिक इनमें से निकटतम केंद्र में जाकर अपना राशनकार्ड तथा आधार या वोटर कार्ड जैसे कोई एक पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए किसी पूर्व पंजीयन की जरूरत नहीं है।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे टीकाकरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकाल कॉल का पालन करें। पहले दिन नगर निगम के टीकाकरण केंद्रों में अधिकतम 50 और शेष अन्य केंद्रों में 30 नागरिकों को टीका लगाया जाएगा।
बनाएं गए इन टीकाकरण केंद्रों में रायपुर नगर निगम के अंतर्गत जिला अस्पताल पंडरी,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटागांव, गुढ़ियारी और गोगांव शामिल है। बीरगांव नगर निगम के अंतर्गत रावांभाठा में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसी तरह तिल्दा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरखूट और बंगोली में, अभनपुर विकासखंड के तोरला और परसदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, आरंग विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राखी और रीवा में तथा धरसीवां विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांढर और कुरूद- सिलीयारी में बनाए गए है।
जिले में टीकाकरण केंद्रों को बढ़ाने या संशोधन करने की कार्रवाई की जा सकती है । इन टीकाकरण केंद्रों में खाद्य विभाग और स्थानीय अधिकारियों – कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को राज्यों में कोरोना के गंभीर हालात को लेकर सुनवाई हुई. इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड पर राज्य का पक्ष रखा है. राज्य सरकार ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है और इसमें सरप्लस है. वहीं 45 से ऊपर आयु के लोगों को 88 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका है एवं फ्रंट लाइन वर्कर को भी 93 प्रतिशत दूसरा डोज दिया जा चुका है. केंद्र सरकार से वेंटिलेटर की मांग की गई थी, लेकिन इसकी आपूर्ति नहीं हुई है. सुप्रीम कोर्ट के समक्ष राज्य सरकार ने ये निम्न कथन प्रस्तुत किए-
यह कि छ.ग. 388 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन कर रहा है तथा यह आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर एवं सरप्लस स्टेट है।
छ.ग. में वर्तमान में लगभग 200 मी.टन ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है इसके अलावा छ.ग. में लिक्विट ऑक्सीजन रखने की क्षमता लगभग 5000 मी.टन है. जिसमें से 2100 मी. टन को सुरक्षित रख लिया गया है. साथ ही छ.ग. ने केन्द्र सरकार से 20000 जम्बो सिलेंडर उनके पूर्व आश्वासन के अनुसार मांग कर लिया है तथा राज्य सरकार इसे स्वयं भी खरीद रही है एवं केन्द सरकार के माध्यम से खरीद रही है. इसके अलावा छ.ग. में 24 ऑक्सीजन उत्पादन की कडिया स्थापित है जो कार्यरत है।
छ.ग. में वर्तमान में कुल 14764 कोविड बेड उपलब्ध है जिसमें से 5294 शासन के है तथा 9470 कोविड बेड प्राइवेट हास्पिटल में एवं ये सभी बेड डेटिकेटेड हास्पिटल में है।
सरकार के कोविड सेंटर में उपलबध बेड की संख्या में से अधिकांश में ऑक्सीजन सप्लाई या तो कर दी गई है या कर दी जा रही है इसके अलावा राज्य सरकार लगातार कोविड हॉस्पिटल और बेड बढाने के प्रयास कर रही है।
राज्य सरकार ने दिनांक 12.04.21 को 285 वेंटिलेटर की मांग केन्द्र सरकार को भेज दी है, जिसकी आपूर्ति होनी है.
राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया है कि आवश्यक औषधियों के लिए उचित प्रयास किये जा रहे हैं, जिसेमें रेडमेसिविर के लिए केन्द्र सरकार से कोटे के अनुसार दवाईयां नहीं मिल पाना बताया गया है. यह भी बताया गया कि यहां छ.ग. को 2.5 लाख रेडमेसिविर की आवश्यकता है उसकी तुलना में पिछले 10 दिनों में केवल 75000 डोज मिल पाये है।
राज्य सरकार ने यह भी बता दिया है कि आवश्यक औषधियों का वितरण केन्द्र सरकार केद्वारा ही किया जाना है क्योंकि यह पेण्डमिक एक्ट क तहत केन्द्र सरकार के अंतर्गत आता है, इस संबंध में पत्राचार भी कर लिया गया है, परंतु दवाईयां उपलबध होने में समय है।
आवश्यक औषधी जैसे रेडमेसिविर के काला बाजारी को रोकने के लिए भी टास्क फोर्स बनाया गया है तथा आवश्यक एक-एक शीशी का हिसा पेंशेट के नाम के साथ रखा जा रहा है।
वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दिया है कि 45 से उपर आयु के उपर के लोगों को 88 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका है एवं फ्रंट लाइन वर्कर को भी 93 प्रतिशत दूसरा डोज दिया जा चुका है एवं छ.ग.राज्य में वेक्सीनेशन करने वाला दूसरा राज्य बन चुका है, केन्द्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार,
राज्य सरकार ने बताया है कि 18-45 आयु वर्ग के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने के लिए दवाईयों की मांग भेजी गई है परंतु भारत बायोटेक एवं सीरम इंस्टीट्यूट ने अभी तक दवाई उपलब्ध कराये जाने का कोई आश्वासन व तिथि नहीं बताया गया है।
राज्य सरकार ने यह भी बताया है कि इस आयु वर्ग के लिए 2.5 करोड वैक्सीन आवश्यकता है, जिसे उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. राज्य सरकार ने यह भी बताया कि वर्तमान में छ. ग. में 6823 वेक्सीनेटर उपलब्ध है तथा 5000 वैक्सीनेशन सेंटर है जिसमें वैक्सीनेशन किया जाएगा. साथ ही मुख्यमंत्री ने भी दवा निर्धारण के संबंध प्रधानमंत्री को लिख पत्र का हवाला भी जिसमें वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने तथा रेट निर्धारण का उल्लेख है, इससे सुप्रीम को अवगत करा दिया गया है. साथ ही एपीएल और बीपीएल व सामान्य वर्ग के लोगों के लिए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग भी केन्द्र सरकार से किया गया है तथा ग्रामीण अंचलों व गरीबों को तीव्र गति के साथ वैक्सीन लगाया जा सकें।
इन समस्त तथ्यों के साथ छ.ग. सरकार ने अपना पक्ष सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत करवाया है. महाधिवक्ता, सुनील सोढी एवं शासकीय अधिवक्ता विक्रम शर्मा के द्वारा प्रस्तुत कर दिया गया है।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र धरसींवा से आगजनी की घटना सामने आई है। धरसीवां के कूंरा नगर में शुक्रवार की सुबह भोजन बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कुंरा में भोजन बनाते समय एक घर में सिलेंडर में आग लग गई, जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैला कि बगल वाले मकानों को भी अपने चपेट में ले लिया और वहां रखा एक और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
मौके पर 112 की टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड को तत्काल इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। डायल 112 और फायर ब्रिगेड की सतर्कता से आग पर काबू पाया गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मजदूर वर्ग के है पीड़ित
जिस मकान में सिलेंडर में आग लगी, वह गंगाराम का मकान है। सुबह समीप की फैक्ट्रियों में मजदूरी करने मजदूर जा चुके थे। इधर गंगाराम की पत्नी भोजन बना रही थी, तभी अचानक आग लग गई। वह दौड़कर घर के बाहर आ गई। देखते ही देखते आग फैलती गई और पांच मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग को बुझाने के लिए गंगाराम खपड़ैल के मकान के ऊपर चढ़ गया, तभी अचानक सिलेंडर ब्लॉस्ट हुआ और वह नीचे गिरकर घायल हो गया।
सबकुछ जलकर खाक
इस घटना में गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना में आधा दर्जन मजदूर परिवारों का सबकुछ जलकर खाक हो गया। अब उनके सामने न छत बची और न कुछ बनाने का सामान बचा है। नागरिकों ने शासन प्रशासन से मजदूर वर्ग की तात्कालिक सहायता की भी मांग की है।

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर सियासी संग्राम जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वेंटिलेटर पर है। अब रमन के इस आरोप का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार रुचिर गर्ग ने जवाब दिया है। गर्ग ने कहा हां, हां! ऐसा ही है, लेकिन कौन सी सरकार? रमन के आरोप पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए गर्ग ने एक दर्जन सवाल किए, जिसमें यह बताने की कोशिश की है कि केंद्र की मोदी सरकार वेंटिलेटर पर है।
गर्ग ने कहा, हां, वो सरकार वेंटिलेटर पर है, जो इस तबाही में भी मुनाफाखोरों और जमाखोरों के साथ है। जिसने आम लोगों का पैसा उस वैक्सीन कंपनी को दे दिया, जो अब उसी पैसे से इसी देश में वैक्सीन का धंधा कर रही है। जनता के द्वारा चुनी गई सरकार धंधेबाजों के हक में काम कर रही है। इसलिए जनता के लिए तो यह सरकार वेंटिलेटर पर ही है। एक मुनाफाखोर हिंदुस्तानियों को दुनिया में सबसे महंगी वैक्सीन बेच रहा है,वो भी एहसान जता कर।
बंगाल में चुनाव था तो बांग्लादेश को बेच दी ऑक्सीजन
रुचिर गर्ग ने कहा, वो सरकार वेंटिलेटर पर है, जिसने अपने देश की जरूरत के समय ऑक्सीजन का निर्यात किया। बांग्लादेश को सबसे ज्यादा सप्लाई की। क्या इसलिए कि बंगाल में चुनाव थे? इस देश का नागरिक ऑक्सीजन और दवाओं के अभाव में दम तोड रहा है। हां, सरकार वेंटिलेटर पर है, क्योंकि देश के मरघटों में चिताओं की लाइन लगी हुई है। सरकार को अब भी जलती चिताओं की आंच महसूस नहीं हो रही है। सरकार को ऑक्सीजन कहीं से,सिलेंडर कहीं से,दवाएं कहीं से बुलवानी पड़ रहीं हैं,सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने समय रहते देश में इनका इंतजाम नहीं किया।
आत्मनिर्भर भारत की तोड़ दी रीढ़
रुचिर ने कहा, हां ,वो सरकार वेंटिलेटर पर है, जिसने आत्मनिर्भर देश की रीढ़ तोड़ दी है। उसने देश का पूरा सिस्टम ध्वस्त कर दिया है। इस देश के एक प्रदेश में खुद को योगी कहने वाला एक मुख्यमंत्री ऑक्सीजन मांगने पर संपत्ति जब्त कर लेता है। देश के प्रधानमंत्री इस भयावह काल में भी मन की बात करते हैं,जन की बात नहीं!
पीएम एक फोन की दूरी पर, क्यों नहीं पूछते भाजपा नेता
गर्ग ने कहा कि डाक्टर रमन सिंह या धरमलाल कौशिक से उम्मीद है कि कम से कम वेंटिलेटर पर पड़ी केंद्र की मोदी सरकार से इतना तो पूछ ही लेते कि वैक्सीन कब आएगी। प्रधानमंत्री एक फोन कॉल पर ही तो हैं न! पूछिए उनसे कि क्या इस देश की जनता मुफ्त वैक्सीन की हकदार नहीं है? पूछिए कि देश को लोकतंत्र की साफ ऑक्सीजन चाहिए या बीस हजार करोड़ का सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट?

panchayattantra24.com, रायपुर। शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने आज डूमरतराई थोक बाजार स्थित मंजूश्री ट्रेंडिंग की दुकान को सील किया है. मिली जानकारी के मुताबिक मंजूश्री ट्रेंडिंग संचालक लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को दी. तत्काल नगर निगम के अधिकारी और माना पुलिस की टीम ने पहुंचकर दुकान को सील किया। और नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई जोन क्रमांक 10 अधिकारी जितेंद्र कौशिक की उपस्थिति में की गई है।