Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। ब्राम्हण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुदेश धर दीवान संगठन मंत्री रविन्द्र शास्त्री प्रदेश उपाध्यक्ष ब्यास पाठक प्रदेश सचिव रविश मिश्रा एवं संगठन पदाधिकारी लोगों की वर्चुअल मीटिंग सम्पन्न हुई। गोष्ठी मे निर्णय लिया गया है कि कोरोना महामारी के कारण भगवान परशुराम जन्मोत्सव प्रकाट्य उत्सव सामाजिक रुप से कार्यक्रम नही होने के कारण भगवान परशुराम जन्मोत्सव प्रकाट्य उत्सव सामाजिक रुप से कार्यक्रम प्रदेश भर में आवाहन किया गया है कि सभी प्रदेशवासियों पदाधिकारियो कार्यकर्ता गड़ अपने घर पर अपने परिवार के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव प्रकाट्य उत्सव घर पर मनाएं।
प्रदेश अध्यक्ष सुदेश धर दीवान ने कहा इस साल प्रदेश के खुशहाली के लिए देश भर में जो कोरोनावायरस से जल्द छुटकारा मिले। हम सब मिलकर प्रार्थना करते हैं। प्रदेश के खुशहाली के लिए संगठन मंत्री रविन्द्र शास्त्री जी ने हे भगवान परशुराम जी प्रार्थना करते हुए सभी मनुष्य प्राणी को कोरोना से बचाओ प्रभु सुख सान्ती प्रदान करो। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्यास पाठक जी ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश जल्द कोरोना से छुटकारा मिले परिवार में खुशी मिले यही कामना करतें हैं। भगवान परशुराम से वर्चुअल मीटिंग सम्पन्न होने के अंतिम क्षण में ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी सदस्यों द्वारा कोरोनावायरस के कारण प्रदेश में जिन परिवार में अपनों को खोया है। कोरोना के कारण मृत्यु हुई है उन मृतात्मा को श्रन्धान्जली अर्पित करते हुए भगवान उन परिवारों को शबल शक्ति प्रदान करें। मीटिंग पश्चात सभी उपस्थ्ति विप्रजन के द्वारा जय, जय परशुराम जय जय परशुराम के नारे से पूरा क्षेत्र गूँजता रहा।

panchayattantra24.com, रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं प्रायवेट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है. कोरोना काल को देखते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगी. इस बार न्यूनतम अंक देकर परिणाम जारी किया जाएगा. यह आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज जारी किया है। 
आदेश में कहा गया है कि, जो विद्यार्धी इस अंक से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अपने नंबर सुधारने का एक और मौका दिया जाएगा. वह आगामी सत्र में श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा दे सकेगा। 
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी के गोयल ने बताया कि 10वीं के नियमित विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर अंक देकर पास किया जा रहा है, लेकिन 10 प्रायेवट परीक्षा के परीक्षार्थियों को असाइनमेंट नहीं दिया गया है, इसलिए इन विद्यार्थियों को इऩके प्रायोगिक परीक्षा के अंक के आधार पर न्यूनतम अंक देकर पास किया जाएगा. साथ कहा कि जो विद्यार्थी अपने अंक से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें एक मौका दिया गया है. आगामी समय में श्रेणी सुधार में परीक्षा दे सकता है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  छत्तीसगढ़ में 1 मई 2021 के बाद कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. तब से लेकर अब तक जहां प्रतिदिन नये मामलों में कमी हो रही है, वहीं संक्रमण दर भी लगातार घट रही है. इन 12 दिनों में पाजिटिविटी दर 26.1 से घट कर अब 14 प्रतिशत रह गई है। 
 छत्तीसगढ़  के अस्पतालों में सभी तरह के बिस्तरों और आक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ प्रतिदिन होने वाली मृत्यु में भी कमी आ रही है. इस बीच टेस्ट और टीकाकरण में भी तेजी आई है. राज्य ने प्रतिदिन किए जा रहे टेस्ट में नया रिकार्ड कायम किया है. 12 मई को एक दिन में 71 हजार 138 से टेस्ट किए गए। 
छत्तीसगढ़ में बीते 1 मई को जहां कोरोना संक्रमण के 15 हजार 905 नये मामले सामने आए थे, वहीं 12 मई को 10 हजार 150 नये मामले दर्ज किए गए. इसी तरह प्रतिदिन होने वाली मृत्यु का आंकड़ा जहां 01 मई को 229 था, वहीं 12 मई को 153 लोगों की मृत्यु हुई. 12 दिन पहले तक राज्य के अस्पतालों में जहां खाली बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे, वहीं कल 12 मई की स्थिति में 318 वेन्टीलेटर बेड, 852 आई.सी.यू. बेड, 750 एच.उी.यू. बेड, 6364 ऑक्सीजन बेड एवं 11,883 अन्य बेड उपलब्ध थे. राज्य में शुरु से आक्सीजन की कमी नहीं रही है. सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार के कारण अब संभावित कोरोना संक्रमितों की प्रतिदिन जांच का आंकड़ा भी बढ़ा है. 12 मई को राज्य ने 71 हजार 138 लोगों की जांच कर नया रिकार्ड कायम किया है। 
टीके के लिए सरकार ने बताया पोर्टल
इस बीच छत्तीसगढ़ टीकाकरण की मुहिम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 मई को राज्य में सीजी-टीका वेब पोर्टल की शुरुआत की है. इस पोर्टल की शुरुआत होने से गरीब, निराश्रित और अंत्योदय सहित ऐसे लोग भी अपना पंजीयन करा सकेंगे, जिनके पास मोबाइल या इंटरनेट की सुविधा नहीं है. राज्य के 13 नगर निगमों में आज 13 मई से सप्ताह में सातों दिन चैबीसों घंटे रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा शुरु कर दी गई है. सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार के तहत बैकुंठपुर में नये वायरोलाजी लैब की शुरुआत की जा चुकी है. इस लैब को मिलाकर अब राज्य के दस शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है. इससे प्रतिदिन जांच की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ जांच-रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अनलॉक को लेकर कल सभी जिलों को निर्देश जारी होगा. लेकिन अभी पूरी तरह से लॉकडाउन को खत्म नहीं किया जाएगा। 
वहीं प्रदेश में शराब बिक्री को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था. मंत्री चौबे ने आज इस आरोप का करारा जवाब दिया है. मंत्री ने कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में शराब की नदियां बहा दी थी. इसके लिए उन्हें केंद्र को पद्म सम्मान दिया जाना चाहिए। 
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट करके कांग्रेस पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि टेस्टिंग के लिए लाइन, अस्पताल के लिए लाइन, ऑक्सीजन के लिए लाइन, इंजेक्शन, दवाई के लिए लाइन, वैक्सीन के लिए लाइन, बस दारू “ऑनलाइन”, यही है कांग्रेस की पहचान
निर्माण कार्यों में रोक, संकट से निपटने में मिलेगी मदद
निर्माण कार्यों के रोक पर रविंद्र चौबे ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सही निर्णय है. इससे कोरोना संकट से निपटने में मदद मिलेगी. एक हजार करोड़ के निर्माण कार्य पर सरकार ने रोक लगाई है. लेकिन दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार नए संसद भवन और पीएम आवास पर हजारों करोड़ खर्च कर रही है। 
केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध कराए
एपीएल टीकाकरण स्थगित होने पर मंत्री चौबे बोले कि अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. सभी को टीका लगाएंगे. छत्तीसगढ़ ने सीजी टीका एप लॉन्च किया है. इसके माध्यम से लोगों को जानकारी मिलेगी. केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध कराए. टीकाकरण बाधित नहीं होगा। 
ब्लैक फंगस फैलने नहीं देंगे
ब्लैक फंगस को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में हम इसे फैलने नहीं देंगे. हम स्थिति को नियंत्रित कर लेंगे. सभी अस्पतालों को निर्देश जारी हुआ. छत्तीसगढ़ में ऐसे मामले नहीं बढे़ंगे। 
 
 

 
 
 panchayattantra24.com,रायपुर। कोरबा जिले में निर्मित वायरोलॉजी लैब का स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोकार्पण किया. इसके साथ ही कोरबा जिले के लोगों को जल्द आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्राप्त होगी, जिससे संक्रमण का पता लगाने एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग में सहायता मिलेगी। 
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सिविल लाइन्स स्थित निवास से वर्चुअल बैठक में शामिल होकर कोरबा जिले में निर्मित वायरोलॉजी लैब के लोकार्पण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया. उन्होंने लैब के निर्माण में जुटे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि पूर्व में कोरबा जिले से सैंपल लेकर बिलासपुर भेजे जाते थे, जिससे संक्रमित मरीजों को जाँच की रिपोर्ट पता चलने में विलंब होता था। 
बढ़ेगी जांच क्षमता
मंत्री ने कहा कि आज कोरबा में वायरोलॉजी लैब निर्मित होने से क्षेत्रवासियों को जल्द कोरोना संक्रमण का पता लगाने में मदद मिलेगी. ऑटोमेटेड लैब होने से प्रतिदिन अधिक टेस्ट करने की क्षमता रहेगी. इसके बाद आने वाले दिनों में 1000 टेस्ट प्रतिदिन करने लगेंगे. आने वाले समय में यह सारे लैब्स जांच की गुणवत्ता में पूर्णरूप से सहायक होंगे। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए मोदी सरकार द्वारा घोषित किए गए तथाकथित झूठे 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की पहली बरसी पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
आरपी सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से यह जानना चाहा है कि देश की जनता की आंखों में भारतीय जनता पार्टी और कब तक धूल झोंकेगी? एक तरफ जब देश संक्रमण के इस बुरे दौर से गुजर रहा है वहीं दूसरी तरफ देश से कोविड-19 वैक्सीन ही गायब है. पिछले 30 दिनों में वैक्सीन की कमी के चलते राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीनेशन के कार्य में 82% तक की कमी आई है. इसके लिए जिम्मेदार कौन है । 
जब कोरोनावायरस की दूसरी लहर नहीं आई थी तब मोदी जी ने अपनी ब्रांडिंग और प्रचार के लिए विदेशों को 6.30 करोड़ वैक्सीन भेजी थी जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी. दुनिया के सभी समझदार और विकसित देशों ने पहले अपने नागरिकों का वैक्सीनेशन किया और उसके बाद उपलब्धता के आधार पर दूसरे देशों को वैक्सीन देने या न देने का फैसला लिया। 
लेकिन मोदी सरकार उल्टी ही चाल चलती रही नतीजा आज देश एक गंभीर संकट के मुहाने पर आकर खड़ा हो चुका है. हद तो तब हो गई कि जब पाकिस्तान जैसे दुश्मन मुल्क को मोदी सरकार ने वैक्सीन देना मुनासिब समझा लेकिन अपने ही देश के नागरिकों को इससे वंचित रखा. मोदी जी और भाजपा के इस पाकिस्तान प्रेम को मैं क्या नाम दूं। 
प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश बघेल सरकार अपने संसाधनों से ही कोरोना की लड़ाई इतने बेहतरीन तरीके से लड़ रही है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की तुलना में कोविड की टेस्टिंग लगभग 4 गुना ज्यादा हो रही है. संक्रमण की रफ्तार नियंत्रण में है और ठीक होने की दर लगभग 85% है जो कि राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है. कांग्रेस प्रवक्ता  ने पूछा है कि जिस 20 लाख करोड़ के पैकेज का जोर-शोर से प्रचार किया गया था वो 20 लाख करोड़ कहां गए । 
इतने पैसे का मतलब है 100 करोड़ आदमी के खाते में 20-20 हजार रुपये,135 करोड़ के हिस्से में बांटे तो 15-15 हजार रुपये आने चाहिए, लेकिन यह पैसा गया कहां ? क्या पीएम केयर्स फंड की तरह यह पैसा भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया या फिर नागपुर में संतरे वाले बाबा के पास पहुंच गया या फिर पूंजीपति मित्रों के ऊपर न्योछावर कर दिया गया। 
मोदी जी ना सही  कम से कम डॉ रमन सिंह को इन प्रश्नों के जवाब जरूर देना चाहिए ताकि प्रदेश की जनता सच्चाई से अवगत हो सकें। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। एक मई से छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, लेकिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी एपीएल वर्ग के लिए टीका खत्म हो गया है. टीकाकरण केंद्रों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि एपीएल कार्ड धारियों के लिए वैक्सीन खत्म हो चुकी है. राज्य में वैक्सीन आने तक उन्हें इंतजार करना होगा. लेकिन बीपीएल और अंत्योदय वर्ग के लिए अभी टीका मौजूद है. इनका टीकाकरण अभी जारी रहेगा. रायपुर को कुल 30 हजार वैक्सीन मिले थे. एपीएल कार्ड धारकों को लगभग 4700 वैक्सीन मिला था. जो खत्म हो गया है। 
वर्गीकरण के आधार पर वैक्सीनेशन सही नहीं
वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे ललित साहू का कहना है कि इस तरीके से वर्गीकरण के आधार पर वैक्सीनेशन करवाना सही नहीं है. एपीएल के लिए वैक्सीन खत्म हो चुका है और बाकी वर्गों को वैक्सीन लगाई जा रही है यह सही नहीं है। 
कोई पक्षपात नहीं, धैर्य रखें- विकास उपाध्याय 
वहीं इस मामले पर विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं कर रही है. वैक्सीन के लिए राज्य सरकार ने आर्डर किए हैं, जल्द ही वैक्सीन की खेप छत्तीसगढ़ पहुंचेगी और तमाम लोगों को वैक्सीन लगने की शुरुआत होगी. लोग परेशान ना हो धैर्य रखें,
नई नीति 17 मई को कोर्ट में होगी पेश
बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन फेस 3 की नई नीति राज्य सरकार 17 मई को कोर्ट में पेश करेगी. हाईकोर्ट से अप्रूवल के बाद यह प्लान राज्य में लागू किया जाएगा. यदि इस प्लान को अप्रूवल नहीं मिलता है तो कोर्ट के डायरेक्शन के अनुसार आगे टीकाकरण किया जाएगा. फिलहाल 4 कैटेगरी में टीकाकरण हो रहा है. बीपीएल कार्ड धारकों को 52 प्रतिशत, एपीएल कार्ड धारकों को 16 प्रतिशत, अंत्योदय कार्ड धारकों को 12 प्रतिशत, को-मोबिलिटी वालों को 20 प्रतिशत, वैक्सीन दी जा रही है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्रीय जेलों में कोरोना का कहर देखने को मिला है. पिछले दिनों कई कैदी संक्रमित मिले थे. जिसके कारण अब राज्य में कैदी पैरोल पर छोड़े जा सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार राज्य के हाई पावर कमेटी पर छोड़ दिया था. अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के स्टेट लिगल ऑथार्टी कमेटी ने जेल अधीक्षकों को एक पत्र भेजा है. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार, एक आदेश जारी किया गया है। 
हाईकोर्ट कोर्ट के अधिवक्ता अच्युत तिवारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशा अनुसार, हाई पावर कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि जिन कैदियों को पिछले वर्ष कोरोना का लाभ देते हुए पैरोल एवं अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया, उन सभी को इस साल भी 90 दिन के लिए पैरोल एवं अंतरिम जमानत दिया जाए। 
डीएलएसए के सेक्रेटरी बृजेश राय ने बताया कि ऐसे कैदी जिन्हें अधिकतम सात वर्ष की सजा हुई है या हो सकती है, उन सभी को 90 दिन के लिए पैरोल एवं अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए. ऐसे व्यक्ति जो 60 वर्ष के अधिक उम्र के हैं और उनकी अधिकतम सजा 10 साल की हो सकती है, वह पैरोल एवं अंतरिम जमानत का लाभ ले सकते हैं। 
कैसे मिलेगा लाभ
वकील ने बताया कि ऐसे विचारधीन कैदियो की पहचान संबंधित जिला विधिक सेवक प्राधिकरण स्वयं करेगा या फिर ऐसे कैदी अपने अधिवक्ता के माध्यम से जेल सुप्रीमटेंडेंड या संबंधित न्यायालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर स्वयं लाभ ले सकते हैं। 
इन कैदियों को नहीं मिलेगा लाभ
ऐसे कैदी जिन्होंने एडीपीएस एक्ट, पास्को एक्ट, जिन्होने महिलाओं के विरुद्ध कोई अपराध किया हो, इनको पैरोल या अंतरिम जमानत का लाभ नहीं दिया जाएगा। 
 

 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर राज्य की नर्स बहनों से रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हुए और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की विषम परिस्थिति में आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से कई नर्स बहनों और उनके परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने और स्वर्गवास होने के बाद भी मरीजों की सेवा में जुटा रहना उत्कृष्ट सेवा का स्वरूप है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक-एक कर नर्स बहनों से कोरोना संकट काल के दौरान उनकी सेवाओं और अनुभव के बारे में सुना. बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में कार्यरत नर्स वर्षा गोंड़ाने की सेवा और कोरोना महामारी के चलते परिजनों को खो देने की आपबीती सुनकर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भावुक हो गए. नर्स  वर्षा गोंड़ाने ने बताया कोरोना संक्रमण के कारण उनकी सास और ननद की मृत्यु हो गई. वह स्वयं और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना संक्रमित हुए, अब वह सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं. मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने रूधें गले से नर्स वर्षा गोंड़ाने को ढांढस बधाते हुए उनकी सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिजनों को खोने के बाद भी आपने हिम्मत और हौसले के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है. उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा की नर्स अंजली केरकेट्टा, कांकेर की रितु साहू, अर्चना वाल्मिकी, राजनांदगांव साल्हेवारा की आमरी जंघेल, अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ अनिता लकड़ा, रायगढ़ बिंजकोट में पदस्थ प्रतिभा दास सहित अन्य नर्स बहनों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं राज्य की सभी नर्स बहनों को उनकी सेवा के लिए सेल्यूट करता हूं. उन्होंने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. हमारी नर्स बहनें भी देवी के रूप में मानवता की सेवा कर रही हैं. उन्होंने कोरोना की प्रथम और द्वितीय स्टेज का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण का तीसरा स्टेज भी आएगा ऐसा विशेषज्ञों का कहना है. उन्होंने कहा कि इसके लिए भी हमें तैयार रहना है. स्वयं को सुरक्षित रखते हुए मरीजों की सेवा करनी है। 
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं अन्य अधिकारी बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे। 

 
 panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से पहली मौत हुई है. मृतक भिलाई का रहने वाला था. उनका बीएसपी हॉस्पिटल सेक्टर-9 भिलाई में इलाज चल रहा था. दरअसल, कोरोना काल में दवा के ओवरडोज से ब्लैक फंगस हो रहा है. प्रदेश में अभी तक इसके दर्जनभर मामले सामने आ चुके हैं. जिनका एम्स रायपुर में इलाज चल रहा है। 
मरीज के पिता बीएसपी में अफसर थे और पत्नी इस वक्त बीएसपी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. माना जा रहा है कि राज्य में यह ब्लैक फंगस संक्रमण से होने वाली पहली मौत है। 
बीएसपी के जनसंपर्क विभाग ने ब्लैक फंगस से मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत्यु का कारण फंगल पैनसैनूसाईटइस एवं सेरेब्रिटिस के साथ एन्सेफलाइटिस विथ पोस्ट कोविड स्टेटस, डायबिटीज मेलिटस एवं क्रोनिकपन क्रेटइट्स रिकॉर्ड किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह किसी कोरोना संक्रमित का आंखों में ब्लैक फंगस के कारण मौत का पहला मामला है. मौत एक दिन पहले हुई है लेकिन इसका खुलासा बुधवार को हुआ है।