Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के सोनडोंगरी से 11 टन लोहे की पाइप लेकर ट्रक चालक फरार हो गया है. लोहे की पाइप की कीमत करीब 29 लाख रुपये है. ट्रक चालक कार्तिक कुमार के खिलाफ कबीर नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। 
ट्रक चालककार्तिक ट्रांसपोर्ट से 7 मई को ट्रक में माल लोड कर सिक्किम के लिए रवाना हुआ था. रवानगी के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया. एक हफ्ते बाद भी माल डिलीवरी नहीं होने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर की चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ केन्द्र के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहा है. पॉजिटिविटी रेट में निरंतर कमी आ रही है, इसके साथ मरीजों की संख्या घट रही है. इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य में टेस्टिंग की संख्या बढ़ी है, साथ ही ट्रेसिंग में भी तेजी इजाफा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें तैनात कर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अस्तपालों में बेड की उपलब्धता ऑनलाइन की गई है. बताया कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं है. ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए उद्योगों को 80ः20 के अनुपात में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री की दोनों मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने आश्वासन का दिया। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है. छत्तीसगढ़ में इसके चौकाने वाले मामले सामने आए हैं. यहां 10 साल की एक बच्ची भी इसकी शिकार हो गई है. प्रदेश में इतनी कम की बच्ची को संक्रमण का यह पहला केस है। 
डॉक्टरों का अनुमान है कि हाईडोज एंटी वायरल डोज का साइड इफेक्ट, या फिर शरीर में इंसुलिन नहीं बनने के कारण हो सकता है। 
किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है
संक्रमण को लेकर एम्स डायरेक्टर डॉ नितिन एम नागलकर ने कहा कि black fungus का खतरा किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है. 10 साल की बच्ची भी ब्लैक फंगस की शिकार हुई है. अभी वह हमारे वार्ड पर शिफ्ट हुई है. उसकी जांच की जा रही है कि उसे ब्लैक फंगस कैसे हुआ. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
छत्तीसगढ़ में करीब 50 मामले आए सामने
बता दें कि राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के करीब 50 मामले सामने आए हैं. जिसका अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वहीं भिलाई में एक शख्स की फंगस की वजह से मौत हो गई। 
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। टीकाकरण केंद्रों में पंजीयन को लेकर अव्यवस्थाओं का आलम है. राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है. सीजी टीका एप में पंजीयन कराने के बाद ही लोगों को केंद्र में एंट्री दी जा रही हैं, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत है कि सीजी टीका एप प्ले स्टोर से गायब हो चुका है. वहीं कुछ लोगों का कहना हैं कि सीजी टीका एप में रजिस्ट्रेशन हो गया, लेकिन कौन से केंद्र में वैक्सीन लगाई जानी है, वह नहीं दिखा रहा.
गौरतलब है कि राज्य में एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कस को लगने वाले वैक्सीन का कोटा खत्म हो चुका था. शनिवार को राज्य में वैक्सीन की एक खेप पहुंची, और आज से वैक्सीन लगने की शुरुआत हुई है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या रजिस्ट्रेशन को लेकर आ रही है. काफी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए 2 से 3 दिनों तक भी भटकना पड़ रहा है.
वैक्सीन के लिए लाइन में लगे ललित साहू कहते हैं कि मैं परसों भी यहां पर पहुंचा था. तब वैक्सीन हमारे लिए खत्म हो चुकी थी और अब सीजी टीका ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने की बात कह रहे हैं. हमने रजिस्ट्रेशन तो कराया है लेकिन सीजी टीका ऐप में सिर्फ रायपुर दिखा रहा है. ऐसे में हमें टीकाकरण केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. वह कहते हैं कि स्वास्थ्य अधिकारी आएंगे तब आपको अंदर प्रवेश देंगे.
भीड़ में खड़े हुए राहुल का कहना है कि सुबह से ही हम लाइन पर लगे हैं. इस उम्मीद में कि आज हमें वैक्सीन लगेगी लेकिन अब भी टीकाकरण केंद्र में अव्यवस्था बनी हुई है. हम 4 दिनों से वैक्सीन के लिए भटक रहे लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है.
सीजी टीका एप क्रैश
सीजी टीका एप भी क्रैश हो गया है. टीकाकरण केंद्रों में भी एप नहीं खुल रहा है. काफी लोग ऐसे है जिन्होंने सीजी टीका एप में रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन केंद्रों में एप नहीं खुलने से एंट्री नहीं दी जा रही है.
 

panchayattantra24.com,रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंह की मौत पर भाजपा ने बड़ा सवाल उठाया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने पुष्पराज सिंह की मौत को संदिग्ध बताया है. उन्होंने इस मामले में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और पुलिस तंत्र के कार्यचरित्र पर सवाल उठाया है. सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में कमेटी बनाकर न्यायिक जांच करने की मांग की है। 
भाजपा प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि दरअसल सक्ती थाने में पदस्थ आरक्षक सिंह लगातार सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मुखर थे. इसके चलते अनेक बार सिंह बर्खास्त भी हो चुके थे. आरक्षक पुष्पराज ने लगातार पुलिस विभाग और सरकार के खिलाफ हमला बोला था, जिसको लेकर उनकी सराहना होती रही है। 
श्रीवास्तव ने कहा कि मृत आरक्षक की मौत की जांच में पिछले वर्ष 10 अप्रैल, 2020 की उनकी फेसबुक पोस्ट को भी संज्ञान में लिया जाए, जिसमें उन्होंने साफ़ आरोप लगाया था कि ‘मेरे ऊपर किसी भी प्रकार का एफआईआर होता है, या मेरी किसी भी प्रकार से मत्यु होती है, तो उसका ज़िम्मेदार जांजगीर एसपी होगी। 
श्रीवास्तव ने कहा कि सक्ती थाने में टीआई के संरक्षण में लॉकडाउन के दौरान एक लाख रुपए प्रतिमाह वसूल करके सिलरी गांव में जुआ चलाने की सोशल मीडिया में आई. उसकी पोस्ट ने पुलिस के कार्यचरित्र को बेनक़ाब कर दिया था और संभवत: तभी से उसे धमकियों का सामना करना पड़ रहा था। 
संजय श्रीवास्तव कहा कि मौत के ठीक 24 घंटे पहले की सच का संकेत करती अपनी एक फेसबुक पोस्ट में पुष्पराज ने ‘पुलिस अधिकारी पर सस्पेंड, बर्ख़ास्त की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सस्पेंड, बर्ख़ास्त करने की चुनौती दी थी. उसने पहले भी 6 बार सस्पेंड और बर्ख़ास्त होने की बात लिखी थी. पुष्पराज लगातार पुलिस वालों से पुलिस लाइन में मजदूरों की तरह काम करवाने जैसे विषयों पर आपत्ति दर्ज करते रहे। 
श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुवार की देर रात देशी शराब दुकान के पास सड़क किनारे कांस्टेबल पुष्पराज सिंह की लाश मिली, जहां पास ही उनकी स्कूटी भी मौजूद थी. पुलिस इसे एक हादसा बता रही है, लेकिन परिजन हत्या होने की शंका जता रहे हैं. पुष्पराज के भाई ने हादसे की जगह का मुआयना किया. मीडिया से उसने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। 
दरअसल आए दिन सोशल मीडिया पर पुष्पराज पुलिस विभाग के अफसरों, यहां तक कि गृह मंत्री के खिलाफ भी बातें लिखकर पोस्ट करते रहे थे. पुष्पराज के परिवार के लोगों ने इसी तरह के विवाद को उसकी मर्डर की वजह बताया और अंदेशा जताया है कि किसी ने इसी वजह से नाराज होकर पुष्पराज की हत्या कर दी. परिवार की शंका गंभीर हैं इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए यही हमारी मांग हैं। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना वायरस के बीच अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है. छत्तीसगढ़ में भी ब्लैक फंगस के कई मरीज सामने आ चुके हैं. इस बीमारी से भिलाई के एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. इसका इलाज भी काफी मंहगा है, लेकिन सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में निशुल्क इलाज होगा. आयुष्मान योजना और खूबचंद बघेल योजना के जरिए भी इसका इलाज होगा।
5 हजार इंजेक्शन बगैर टेंडर किया ऑर्डर
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ब्लैक फंगस को लेकर सरकार की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि इससे निपटने पूरी तैयारी का दावा कभी नहीं करना चाहिए. कहीं ना कहीं चूक हो ही जाती है. अभी 5 हजार वायल का ऑर्डर हमने दे दिया है. पहली बार ऐसा हुआ है कि बैगर टेंडर ऑर्डर किया गया है. राज्य में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. अभी बहुत ज्यादा मरीज नहीं है, फिर भी हालात चिंताजनक है. इसलिए तैयारी पहले से करना जरूरी है।
राज्य में इलाज के लिए दवा की कमी
उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस का इलाज काफी महंगा है. इसके इलाज के लिए आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से भी इलाज कराया जा सकता है. इस पर चर्चा किया गया है. आदेश दिया गया है, प्रक्रिया अधीन है. सिंहदेव ने कहा कि राज्य में इलाज के लिए दवा की बहुत कमी है. कुछ जगहों पर मैंने व्यक्तिगत तौर पर भी बात की है. लेकिन सभी सप्लायरों का कहना है कि जितना जल्दी हो सके दवा उठा लें, नहीं तो खत्म हो जाएगा।
इन्हें हो रहा ब्लैक फंगस
टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस संबंध में वो लगातार विशेषज्ञों, एम्स के डॉरेक्टर और सभी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से जानकारी ले रहे हैं. अन्य राज्यों के डॉक्टरों का कहना है कोरोना होने के स्थिति में यदि मधुमेह जैसी बीमारियां है. स्ट्राइड ओवर डोज हो जाता है, तब ऐसी स्थिति में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि अभी स्टडी चल रही है. शोध चल रहा है. जितने भी मरीज मिल रहे है करीब-करीब सभी मधुमेह की बीमारी से ही पीड़ित है।
प्रदेश में ब्लैक फंगस के 30 से अधिक केस
बता दें की छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक प्रदेश में 30 से अधिक मरीज मिल चुके हैं. रायपुर के एम्स अस्पताल में 21 मरीज, अंबेडकर अस्पताल में 2, रामकृष्ण केयर अस्पताल में 5, श्रीबालाजी अस्पताल में 2 केस मिले हैं. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं भिलाई में 11 मई को एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार के बीच तकरार जारी है. कभी GST, तो कभी कोल माइन्स तो कभी धान को लेकर वार पलटवार होता रहता है. अब एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार और मोदी सरकार के बीच ठन गई है. कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाया है. मंत्री ने कहा कि प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार GST और कोल माइन्स की हजारों करोड़ रुपये नहीं दे रही है।
मंत्री रविन्द्र चौबे का मोदी सरकार पर वार
इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार पर एक के बाद एक आरोपों की बारिस कर दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के हिस्से की राशि नहीं दे रही है. जीएसटी, कोल की राशि बकाया है. हजारों करोड़ की राशि केंद्र सरकार से मिलना बाकी है. केंद्र की राशि मिलने से राज्य को आर्थिक गति मिलेगी, लेकिन केंद्र सरकार राशि राज्य को देने का नाम नहीं ले रही है।
GST-कोल की हजारों करोड़ नहीं दे रही केंद्र सरकार
रविन्द्र चौबे राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर भी बोले. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि अवांटित की जाएगी. ये राशि राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी जाएगी. पहली किश्त में करीब 1500 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी. इसमें से करीब 22 लाख किसानों को फायदा होगा।
इतना ही नहीं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पीएम किसान सम्मान निधि पर बोले.  मंत्री चौबे ने कहा कि किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा डालने जैसा है. साल में सिर्फ 2 हजार की राशि से किसानों का सम्मान नहीं होता. छत्तीसगढ़ सरकार प्रति एकड़ 10 हजार रुपये साल में चार बार दे रही है।
बता दें कि इसके पहले भी रविंद्र चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्टी लिखी थी. उन्होंने कहा था कि देशभर में अन्नदाता कोरोना की मार से सहमे हुए हैं. ऐसे में किसानों पर फर्टिलाइजर की बढ़ती कीमतें वार कर रही हैं. जिससे किसानों को परेशानियां हो रही है. रविंद्र चौबे ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय उर्वरक मंत्री को पत्र लिखा था. साथ ही फर्टिलाइजर की बढ़ी कीमतें कम करने की मांग की थी।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियों के थमने से व्यवसाय में नकदी प्रवाह प्रभावित हुआ है. ऐसे छत्तीसगढ़ के व्यापारियों ने GST भुगतान के लिए केन्द्र सरकार से तीन महीने का अतिरिक्त समय मांगा है, इसके साथ जीएसटी भुगतान के दौरान विलंब शुल्क व ब्याज में भी छूट की मांग की है।
व्यापारी राजेन्द्र जग्गी का कहना है कि केन्द्र सरकार विलंब शुल्क और ब्याज वसूल कर आपदा में अवसर की तालाश कर रही है. एक महीने में हम तीन बार जीएसटी का भुगतान करते हैं. कोरोना काल में व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब होने से जीएसटी भुगतान करने की स्थिति में नहीं है. व्यापारी वर्ग अपने कर्मचारियों के परिवार के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाने में भी असमर्थ है, इसलिए केन्द्र से अतिरिक्त समय मांगा गया है।
व्यापारियों का कहना है 5 करोड़ से कम टर्नओवर वाले करदाता को माह मार्च एवं अप्रैल 2021 के जीएसटी के भुगतान में निर्धारित तिथि के पश्चात प्रथम 15 दिनों के अंदर भुगतान करने पर ब्याज की छूट दी गई है, और इसके बाद अगले 15 दिनों के लिए 9 प्रतिशत तथा इसके बाद 18 प्रतिशत की दर से ब्याज का प्रावधान किया गया है. इसी प्रकार 5 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले करदाता को ब्याज में पूर्ण रूप से छूट नहीं दिया गया है. केवल प्रथम 15 दिनों के लिए ब्याज की दर को कम कर 9 प्रतिशत किया गया है।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। वैक्सीन की नई खेप आज छत्तीसगढ़ पहुंच गई है. स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार के 45 प्लस वालों के लिए 2 लाख 97 हजार कोविशील्ड वैक्सीन और राज्य के 18 प्लस के लिए 3 लाख 37 हजार कोविशील्ड वैक्सीन पहुंची है. इससे अब प्रदेश में अंतिम सांस ले रहे टीकाकरण अभियान को रफ्तार मिलेगा। 
एयरपोर्ट प्रबंधऩ ने स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन सौंप दिया है. वाहन से वैक्सीन को राज्य भंडार केंद्र ले जाया गया है.
टीकाकरण अधिकारी ठाकुर अमरजीत सिंह ठाकुर ने कहा केंद्र 45 प्लस के से मिलने राज्य कोटे का 2 लाख 97 ह्जार कोविड शील्ड वैक्सीन पहुंचा गया है. इसे आबंटन अनुसार जिलों में भेजा दिया जाएगा. आस-पास के जिलों में आज ही वैक्सीन पहुंच जाएगा. दूर दराज के जिलों में कल वैक्सीन पहुंच जाएगा। 
उन्होंने बताया कि नई खेप में राज्य के 18 प्लस का वैक्सीन 3 लाख 37 हजार कोविशील्ड प्रदेश में पहुंच गया है. टीम एयरपोर्ट से वैक्सीन भंडार के लिए रवाना हो चुके हैं. निर्धारित आबंटन के अनुसार जिलों में भेज जाएगा। 
वैक्सीनेशन होगा शुरू
कई दिनों से राज्य के सभी जिलों में एपीएल और फ्रंटलाईन वर्करों का निर्धारित डोज खत्म होने के बाद वैक्सीनेशन बंद था. आज वैक्सीन आबंटन के बाद फिर से इन दोनों कोटे में वैक्सीनेशऩ प्रारंभ हो जाएगा. बीपीएल एवं अत्योदय का पूर्व आबंटित वैक्सीन अब तक बचा हुआ है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण कम करने जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है. इसके बाद संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई है, लेकिन मौत की संख्या अब भी डरा रही है. इसे देखते हुए जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। 
राजधानी रायपुर में भी लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश कलेक्टर ने जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक, रायपुर जिला 31 मई तक लॉक रहेगा। 
जानिए क्या बंद और क्या खुलेगा-
सभी सुपर बाजार, मॉल, शोरूम मैरिज हॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर, सैलून, स्पा, जिम तथा अन्य सार्वजनिक स्थल बंद होंगे। 
समस्त शराब दुकानें बंद होंगे, लेकिन ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति होगी.
सभी पार्क, रिजॉर्ट, धार्मिक सांस्कृतिक व पर्यटन स्थल भी बंद होंगे.
50% स्टाफ रोटेशन के साथ अति आवश्यक प्रयोजन के लिए कार्यालय खोले जाएंगे.
उप पंजीयन कार्यालय आवश्यक स्टाफ सहित टोकन व ऑनलाइन सिस्टम के साथ संचालित होंगे.
सभी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना प्रदर्शन, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक आयोजन पर प्रतिबंध
विवाह एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम हेतु 10 व्यक्तियों की अधिकतम संख्या मान्य होगी.
सब्जी बाजार बंद होंगे लेकिन माल आपूर्ति के लिए फल एवं सब्जी थोक बाजार रात्रि 12:00 से सुबह 6:00 बजे तक  संचालित होंगे। 
सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होटल रेस्टोरेंट के माध्यम से ऑनलाइन डिलीवरी हो सकेंगे.
लोक सेवा केंद्र व चॉइस सेंटर 5 बजे तक खोले जाएंगे.
अमेजॉन, फ्लिपकार्ट द्वारा भी 5 बजे तक की जा डिलीवरी सकेगी.
निर्माण गतिविधियों संबंधित दुकांने रविवार को छोड़कर शेष सभी दिनों में 5 बजे तक खोली जाएंगी.
रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा
रविवार को केवल अस्पताल, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप, शासकीय उचित मूल्य की दुकान एलपीजी, पेट शॉप, न्यूज़पेपर दूध फल सब्जी तथा अनुमति प्राप्त दुकानों की होम डिलीवरी की अनुमति होगी. शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया. इस दौरान अनुमति प्राप्त गतिविधियों, आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।