Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,दुर्ग। DMF शासी परिषद की बैठक हुई. बैठक में सभी सदस्यों ने कोरोना संक्रमण से निपटने और भविष्य में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए DMF के संसाधन का उपयोग करने पर जोर दिया. सदस्यों ने कहा कि तीसरे वेव की आशंका को देखते हुए यह बहुत जरूरी है. इससे निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखें. कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए DMF मद से पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाए। 
DMF मद की आधी राशि सुरक्षित
बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर ने कहा कि सदस्यों का जिस तरह का मत है और निर्णय है, उससे कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आधी राशि मतलब लगभग 3 करोड़ इस मद में व्यय के लिए सुरक्षित रखे जाएं. शेष 3 करोड़ 38 लाख रुपए से सदस्यों के प्रस्तावों पर विचारोपरांत निर्णय लेकर इन पर कार्य आरंभ किया जाए। 
DMF मद से स्वास्थ्य ढांचे में किए गए खर्च
बैठक में गृह एंव पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से पहले भी स्वास्थ्य ढांचे में खर्च किए गए हैं. इनका उपयोगी नतीजा आया है. अभी भी कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में यह राशि काफी काम आएगी. शेष राशि में जो अत्यंत आवश्यक प्रकृति के कार्य हैं, उन्हें स्वीकृत कर आरंभ कराया जाए। 
बैठक में संबोधन में कृषि मंत्री  रविंद्र चौबे ने कहा कि दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने अच्छा काम किया है. तेजी से निर्णय लेते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हुई. आगे भी तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हमें अपने संसाधनों को लगातार अपडेट करना होगा. इसके लिए डीएमएफ के माध्यम से पूरी मदद देनी होगी। 
पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि विधायक निधि और डीएमएफ के बेहतर उपयोग से पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण से लड़ने का ढांचा मजबूत हुआ है. हम लोगों ने लगातार इस दिशा में कार्य किया है. आगे भी अग्रिम तैयारी हमारे लिए काफी उपयोगी होगी। 
दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने क्षेत्र की प्रमुख मांगों को बैठक में रखा. उन्होंने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से कुछ ऐसे प्रस्ताव रखे गए हैं, जिनसे दुर्ग के नागरिकों को काफी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी महत्व के मुद्दों पर काफी राहत मिलेगी। 
वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया अभी लंबी चलेगी. टीकाकरण स्थलों पर डीएमएफ मद से शेड आदि के निर्माण कार्य आरंभ किये जा सकते हैं, ताकि बरसात में लोगों को दिक्कत न हो. भिलाई टाउनशिप में पेयजल का मुद्दा, पर्यावरण मंडल के अधिकारियों को भी जांच के लिए स्पॉट पर भेजें। 
बैठक में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने टाउनशिप में पेयजल का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि उनके और जिला प्रशासन द्वारा बार-बार ताकीद दिए जाने के बावजूद भिलाई टाउनशिप की पेयजल व्यवस्था में अपेक्षित सुधार बीएसपी प्रबंधन ने नहीं किया। 
कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि फिल्टर प्लांट की टेक्नॉलाजी बदलें और तात्कालिक रूप से ऐसे उपाय करें, जिनसे अपेक्षित नतीजे सामने आए. प्रशासन ने पेयजल का टेस्ट कराया है. पहले से गुणवत्ता में सुधार परिलक्षित हुआ है. अभी वे गंगरेल से पानी मंगा रहे हैं. इसका असर तीन दिनों में दिख सकता है. बीएसपी प्रबंधन को नागरिकों को अविलंब शतप्रतिशत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यावरण मंडल के अधिकारियों को भी मौके पर भेजकर रिपोर्ट लें। 
अब तक 133 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित हो चुके हैं. डीएमएफ से कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शासी परिषद की बैठक में डीएमएफ मद से अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब तक 133 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश पर कार्य पूरे हो चुके हैं.  3475 स्वीकृत कार्यों में 352 कार्य प्रगतिरत हैं। 
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष  शालिनी यादव, नगर निगम आयुक्त दुर्ग ऋतुराज रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, नगर निगम रिसाली कमिश्नर प्रकाश सर्वे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना महामारी में कई जिंदगियां छीन गई. मां की गोद सूनी हो गई. बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया. किसी की बहन, किसी मां, किसी का भाई और किसी का पिता इस दुनिया को अलविदा कह गया. लेकिन इन सब से परे राजनीति अब भी जारी है. पक्ष और विपक्ष के नेताओं के अपने ही मुद्दे हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय में कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है। 
पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संकट के समय में कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है. विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने @INCIndia कुंभ का दुष्प्रचार और जलती लाशों की फ़ोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है. महामारी से साथ लड़ने के बजाय कांग्रेस लोगों को आपस में लड़ा रही है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर।  दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीआईबी डिटेक्टिव विंग (CIB) आरपीएफ रायपुर द्वारा पकड़कर मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपा गया.
CIB ने इसकी पुष्टि की है. आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक 17 मई को निरीक्षक रेसुब पोस्ट गोंदिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि पुलिस थाना सिविल लाईन गंज बैतुल (म.प्र.) अपराध क्रमांक 273/21 धारा 420,409,120(बी) भा.द.स.एवं अपराध क्रमाक 311/2021 धारा 376,376-2(एन)/506 भा.द.स.का आरोपी अंकित रांका बैतुल मप्र से भगोड़ा है। 
जिसकी रायपुर से अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की संभावना है. उक्त सूचना के आधार पर सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब. एएन सिन्हा के निर्देशन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त हरीश पपोला के मार्गदर्शन में रायपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी डिटेक्टीव विंग (CIB) रे.सु.ब.रायपुर प्रभारी निरीक्षक मधुबाला पात्र के नेतृत्व में उप नि.बी.आरसाहू, स.उ.नि. यूएस श्रीवास, स.उ.नि. एलके यादव एवं प्र.आ. पीके दुबे, उक्त गाड़ी क्रमांक 02853 अमरकंटक एक्सप्रेस के रायपुर आगमन पर खोजबीन व पता साजी किया गया परन्तु उक्त व्यक्ति नहीं मिला निरीक्षक सीआईबी डिटेक्टिव विंग रेसुब रायपुर द्वारा उप निरीक्षक बीआर साहू, को सादे लिबास में उक्त गाड़ी में पता साजी एवं खोजबीन हेतु भेजा गया । 
उपनिरीक्षक बीआर साहू द्वारा खोजबीन के दौरान आरोपी अमित रांका गाड़ी क्रमांक 02853  अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच में छुपकर बैठा दिखाई दिया. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और फिर बैतूल पुलिस को हेंडओवर किया गया है। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। रायपुर एम्स में ब्लैक फंगस से ग्रसित मरीज की मौत हो गई. प्रदेश में ब्लैक फंगस से दूसरी औऱ एम्स रायपुर में पहली मौत है. कोरिया जिला की निवासी महिला की ब्लैग फंगस से मौत की नोडल अधिकारी डॉ अजय बेहरा ने पुष्टि की है।
कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ सिविल लाइन की रहने वाली करुणा वर्मा को एम्स रायपुर में भर्ती किया गया था. महिला कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो गई थी. नोडल अधिकारी डॉ अजय बेहरा ने बताया का कोरिया जिले की निवासी महिला पांच दिन पहले भर्ती हुई थी, बढ़ते इनफेक्शन को देखते हुए मरीज का ऑपरेशऩ भी किया गया था, लेकिन कॉर्डियक अरेस्ट होने की वजह से मौत हो गई है।
वर्तमान में एम्स रायपुर में ब्लैग फंगस से पीड़ित 61 मरीज भर्ती है, सभी का इलाज जारी है. 61 मरीज में से 12 मरीजों का आंख, कान, जबढ़ा मस्तिष्क का ऑपरेशऩ हो चुका है. ऑपरेशऩ के लिए एम्स में डॉक्टरों की एक अलग से टीम बनी हुई, जिसकी अगुवाई स्वयं एम्स के डारेक्टर डॉ नितिन नागलकर कर रहे हैं।

 

 

panchayattantra24.com,कवर्धा।  जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर नौकरी करने वाले दो आरक्षकों की शिकायत एसपी से की है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। 
जिला अस्पताल के डॉक्टर का आरोप है कि फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा कर दो युवक सरकारी नौकरी कर रहे है. कुछ दिन पहले पुलिस भर्ती में चयन में उक्त दो युवकों ने नेत्र रोग विशेषज्ञ के फर्जी हस्ताक्षर से मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाकर पुलिस विभाग को सौंपा है। 
डॉ का आरोप है ये दोनों शातिर युवक शासन को धोखा देकर पुलिस में लग गए है. जिस प्रमाण पत्र ये दोनों युवक ने प्रस्तुत किया है उसमें उक्त डॉक्टर का स्कैन हस्ताक्षर है. जो किसी जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों को पैसा देकर बनाया गया है। 
डॉ मनीष जॉय ने इसकी शिकायत एसपी शलभ सिन्हा से की है. एसपी सिन्हा ने दोनो युवक से दोबारा मेडिकल प्रमाण पत्र मंगाए है और मामले की जांच भी कर रहे है. मामले को सही पाने पर दोनों युवकों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. अब दोनो जवानों की नौकरी खतरे में है अगर शिकायत सही पाए जाने पर दोनो युवक पर कार्रवाई पुलिस विभाग कर सकती है। 
कैसे खुली पोल ?
कुछ माह पहले राज्य सरकार के द्वारा पुलिस भर्ती की वैकेंसी निकाली गई थी, कुछ दिन पहले आरक्षक में चयन होने के बाद जवानों को मेडिकल प्रमाण प्रस्तुत करना होता है. जहां जिला अस्पताल में युवकों की शारारिक परीक्षण कराने भीड़ लगी हुई थी. लगभग सभी युवक स्वास्थ्य परीक्षण में पास हो रहे थे उनको प्रमाण पत्र दिया जाता था, वही नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष जॉय ने दो युवकों की आंख में परेशानी देखकर कलर ब्लैक होने की आशंका पर प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया और अपने उच्च अधिकारी से बात कर दोनो युवकों के बारे में जानकारी दी। 
उच्च अधिकारी के आदेश पर दोनो युवकों को रायपुर या राजनांदगांव में स्वास्थ्य परीक्षण कराने रेफर करने जानकारी दी थी. दूसरे दिन दोनो शातिर युवक हॉस्पिटल नहीं पहुंचे और कुछ दिन बाद जिला के किसी कर्मचारियों के मिलीभगत से डॉ मनीष जॉय की फर्जी हस्ताक्षर मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल दोनो युवक सरकारी नौकरी में लग गए. डॉ का आरोप है जो मेडिकल प्रमाण पत्र जिला हॉस्पिटल से जारी किया गया है उसमें मेरा हस्ताक्षर नहीं है,जो प्रमाण पत्र जिला अस्पताल से जारी की गई है उसमें स्कैन वाली हस्ताक्षर है. दोनो युवक की नौकरी लगने से की भनक लगते ही डॉ मनीष भचौक रह गए और मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारी को दी। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  आपदा प्रबंधन अधिकारी से एक ठग ने अवसर निकाला और अपने जाल में फंसाकर उसके बैंक खाते से 81 हजार रुपए की ठगी की,
 ये पूरा मामला आजाद चौक थाने का है. यहां कंकालीपारा की रहने वाली तिलोत्तमा सोनी (आपदा प्रबंधन अधिकारी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8/05/2021 को बीएसएनल के सीम को वेरिफिकेशन करने की आड़ में ठगी की गई और उसे दो अलग-अलग बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए है. इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी है। 
जाने कैसे ठगों ने दिया वारदात को अंजाम
ठग ने उक्त अधिकार को दोपहर 2 बजे फोन पर कॉल किया और कहा कि आपका ये सिम ब्लॉक होने वाला है. इसका समय भी ठग ने 3:40 बजे का बताया. फोन बंद न हो जाएं ये सोचकर उक्त अधिकारी ने अपने बेटी से ठग को बात कराई. ठग ने उनकी बेटी को झांसे में लेकर सिम को तत्काल वैरीफाइड करने का पूरा प्रोसेस बताया. ठग ने पैसे ऐठने के लिए पीड़िता के मोबाइल पर एनीडेस्क एप्प डाउनलोड करवाया. इसके बाद BSNL Online recharge के वेबसाईट bsnl.rechargecube.in पर जाकर 10 रूपये का रिचार्ज करने कहा। 
जिसके बाद पीड़िता ने अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट नंबर 1384614574 के एटीएम कार्ड से कार्ड नंबर और सीवीवी नंबर डालकर 10 रूपये का रिचार्ज किया. जिसके बाद ठग ने कहा कि सिम कार्ड का रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट नहीं हो रहा है. इसलिए किसी और बैंक के कार्ड से रिचार्ज किया जाए. इसके बाद पीड़िता की बेटी ने एसबीआई के खाता नंबर 10038954223 के डेबिट कार्ड का नंबर एवं CVV नंबर डालकर फोन पे एप से 10 रूपये का रिचार्ज किया. इसके थोड़ी देर बाद ही उक्त अधिकारी के दोनो बैंक अकाउंट से करीब 81 हजार रुपए ठग ने निकाल लिए। 
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित होने वाली है. इस बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना में नई फसलों को शामिल कर सकती है। 
इस कैबिनेट की बैठक में धान, गन्ना, मक्का की खेती करने वाले किसानों के साथ दलहन, तिलहन, कोदो, कुटकी, रागी और रामतिल जैसी अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को भी इस योजना में शामिल किए जाने की संभावना है। 
वर्तमान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान बेचने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपए इनपुट सपोर्ट के रूप में दिया जाता है. इस कैबिनेट बैठक में कोरोना से निपटने के उपायों, कोरोना वैक्सीनेशन पर भी चर्चा संभव है। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से किए वादे को पूरा करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई है और समर्थन मूल्य व 2500 रुपए के बीच के अंतर की राशि प्रति एकड़ 10 हजार रुपए को देकर धान खरीद रही है। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर ने मानसून पूर्व तैयारी को लेकर दावा किया है. साथ ही कहा है कि इस बार राजधानीवासी जल भराव की समस्या से परेशान नहीं होंगे. इसके लिए रणनीति पूर्व प्रयास किया जा रहा है। 
नगर पालिका निगम रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर ने कहा कि इस बार मानसून के पूर्व तैयारी रणनीति पूर्व की जा रही है. पहले से ही ज़िम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. बैठक लेकर निगम क्षेत्र के लिए सभी 10 जोन में चार-चार नाला चिन्हित किये गए हैं, जिसमें पानी उफान पर होने से गंदे पानी सड़कों में या कालोनियों में भर जाते हैं. इस बार लोग परेशान न हो इसके लिए पूर्व तैयारी किए जा रहे हैं ताकि गंदे पानी सड़कों में न आएं न, ही कॉलोनियों में भरे,
महापौर ने कहा कि पिछले मानसून की बात करें तो कई जगह ये समस्या देखने को मिली थी जिसमें तत्काल निदान किया गया था। 
ग़ौरतलब है कि हर साल राजधानी में जल भराव समस्या आती है. अब तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है. इस बार भी रणनीति पूर्व काम कर जल भराव से मुक्ति दिलाने का का दावा किया गया है. निगम ने कितनी तैयारी की ये तो मानसून आने के बाद ही पता चल पाएगा। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्र सरकार ने पीएम केयर फंड से वेंटिलेटर खरीदकर राज्यों को बांटे थे, जिसमें से छत्तीसगढ़ को 320 वेंटिलेटर मिले थे. इनमें से 45 वेंटिलेटर खराब निकले हैं. केंद्र सरकार से वेंटिलेटर की खराबी को लेकर कई मर्तबा शिकायत की गई, लेकिन कोई सुध नहीं लिया गया. अब स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। 
प्रमुख सचिव ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर आलोक शुक्ला ने चिट्ठी में कहा कि केंद्र की ओर से छत्तीसगढ़ भेजे गए वेंटिलेटर खराब हैं. 45 वेंटिलेटर की ख़राबी की शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन केंद्र सरकार से अब तक कोई जवाब नहीं आया है. कोरोना काल में वेटिलेटर ही मरीजों के लिए जीवनदान है, लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 
320 वेंटिलेटर में से 45 खराब
डॉ. आलोक शुक्ला ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण को चिट्ठी लिखी है. उसमें उन्होंने कहा कि केंद्र से मिले वेंटिलेटर में ख़राबी की शिकायत है. 320 वेंटिलेटर में से 45 में ख़राबी मिली है. शिकायत के बावजूद वेंटिलेटर ठीक नहीं किए गए। 
डॉ. आलोक शुक्ला ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण से अपील की है. उन्होंने कहा कि इतने मात्रा में वेंटिलेटर खराब पड़े हैं. उन्होंने वेंटिलेटर ठीक नहीं करने वाली कम्पनियों को ब्लैक लिस्ट करने की सिफ़ारिश की है. उन्होंने कहा कि BEL और AGVA कम्पनियों के वेंटिलेटर में ख़राबी पाई गई है। 
देखें लेटर की कॉपी-
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को मात देने के लिए प्रदेश सरकार ने सीजी टीका एप लॉन्च किया था, ताकि वैक्सीनेशन में तेजी आए और प्रदेश कोरोना से जंग जीत सके, लेकिन साफ्टवेयर कंपनी चिप्स की नाकामी से सीजी टीका एप ठप पड़ गया है. इसी कड़ी में प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है. बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है, एक बाद एक सवाल दाग रही है. इन सभी मसले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने तंज भरे शब्दों में ट्वीट किया है. जबकि रमन सिंह के ट्वीट पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया तगड़ा जवाब दिया है। 
रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
इतना ही नहीं छत्तीसढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी ट्वीट कर सरकार और सीजी टीका एप पर सवाल दागे हैं. रमन ने ट्वीट कर लिखा कि सरकार हर जगह फेल है, हर योजना और काम शुरू होते ही दम तोड़ देता है. टीकाकरण के लिए पहले सेंटरों पर भीड़ इकट्ठी की, फिर सीजी टीका पोर्टल शुरू किया. वह भी ठप हो गया.  वैक्सीनेशन तक कि व्यवस्था नहीं कर पा रही है. इससे ज्यादा निकम्मापन क्या हो सकता है। 
डहरिया ने दिया करारा जवाब
इस पर मंत्री शिव कुमार डहरिया ने  रमन को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कृपया भ्रम न फैलाएं और केंद्र सरकार से वैक्सीन का प्रबंध करने को कहे CGTEEKA पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है. आज 1.6 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं. 32,590 वैक्सीनेशन आज के लिए शेड्यूल किये गए हैं. यह दर्शाता है कि वेबसाइट पूर्णतः अच्छे तरीके से काम कर रही है। 
अजय चंद्राकर ने सरकार पर बोला हमला
सीजी टीका एप को लेकर सियासत जारी है. अजय चंद्राकर ने “चिप्स” को सामाजिक क्षेत्र (स्वास्थ्य, शिक्षा) आदि का “एप” या सॉफ्टवेयर बनाने का अनुभव नहीं है. वो “भारत नेट” (तीन बार कार्य विस्तार) या आरी डोंगरी खदान की नीलामी पर देश में सर्वश्रेष्ठ काम कर सकती है।
“हर काम फेल, जय हो श्री भूपेश बघेल
इस तंज भरे ट्वीट ने चिप्स और सरकार पर कई सवाल मढ़ दिए हैं. चिप्स की नाकामी से सरकार को विपक्ष के सवालों से जूझना पड़ रहा है. सरकार की ओर से किए जा रहे कामों पर चिप्स कंपनी दाग लगा रही है.  अजय चंद्राकर ने साफ तौर में कहा कि चिप्स को सॉफ्टवेयर बनाने का अनुभव नहीं है। 
हालात जस के तस
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना को मात देने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने सीजी टीका एप लॉन्च किया था, ताकि वैक्सीनेशन में तेजी आए और प्रदेश कोरोना से जंग जीत सके, लेकिन साफ्टवेयर कंपनी सीजी टीका एप को सही ढंग से संचालित नहीं कर सकी. एप चलते-चलते ठप पड़ गया. ऐसे में टीकाकरण में ब्रेक लग गया है. चिप्स की नाकामी की वजह से टीकाकरण अभियान को तगड़ा झटका लगा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने चिप्स मुख्य कार्यपालन अधिकारी पत्र लिखा है, लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं।