Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने की कवायद मे लगी राज्य सरकार अलग-अलग जिलों में लागू लॉकडाउन 5 मई तक बढ़ा सकती है। जानकारी मिली है कि संक्रमण को देखते हुए केन्द्र सरकार ने भी ऐसा सुझाव छत्तीसगढ़ सरकार को दिया है। हालांकि यह भी जानकारी सूत्रों मिल रही है कि अगर ऐसा हुआ, तो छूट और कड़ाई के संबंध में अपने जिलों के हिसाब से कलेक्टर ही लॉकडाउन तय करेंगे। गौरतलब है कि गुरूवार को राज्य में 16 हजार 750 नए केस सामने आए थे, वहीं पहली बार राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 207 मरीजों की मौत हुई थी। एक्सपर्ट कहते हैं कि राज्य में शहरों से लेकर गांवों तक इसकी जोरदार चपेट में हैं। लिहाजा हालात सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा। केंद्र सरकार के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी राज्य में बढ़ते संक्रमण दर पर चिता जाहिर की गई। बताते हैं कि इस दौरान ही केंद्र ने आंकड़ों के आधार पर संक्रमण चेन तोड़ने लॉकडाउन आगे बढ़ाये जाने का सुझाव दिया। 
 संकेतों के तहत 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने के हालात में जिला कलेक्टरों को कुछ राहत दिए जाने का आदेश है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी इस दौरान जारी रखी जा सकती है। वहीं अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कामर्स के जरिए डिलीवरी में छूट दी जा सकती है। लेकिन दुकानें खोले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रखा जा सकता है। फैक्टरी के भीतर या कंस्ट्रक्शन साइट पर काम इस शर्त के साथ जारी रखने के संकेत हैं कि मजदूरों के रहने की व्यवस्था परिसर के भीतर करनी होगी। तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कलेक्टर और एसपी पर होगी।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की खरीदी सवालों के घेरे में आ गई है? दरअसल यह सवाल पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के एक ट्वीट से खड़ा हो रहा है. चंद्राकर ने तंज कसते हुए पूछा है कि क्या कांग्रेस के लिए आपदा भी अवसर है? कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर हैं, लेकिन काफी जद्दोजहद के बावजूद इंजेक्शन नहीं मिल रहा है. पिछले दिनों राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया था कि जल्द ही अस्पतालों में 90 हजार इंजेक्शन की आपूर्ति की जाएगी।
रेमडेसिवीर इंजेक्शन की खरीदी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के पास है, जिसने बेंगलुरू की माईलान लेबोरेटरी लिमिटेड से इंजेक्शन की खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन ये खरीदी विवादों में आ गई है. महाराष्ट्र सरकार ने 22 मार्च 2021 को बेंगलुरु की इसी कंपनी से इंजेक्शन की खरीदी की थी. कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार को 666 रुपए में उपलब्ध कराया था, जबकि 16 अप्रैल 2021 इमरजेंसी परचेस कमेटी ने माईलान लेबोरेटरी लिमिटेड को पात्र मानते हुए 1568 रूपए प्रति इंजेक्शन की दर पर खरीदी की मंजूरी दे दी. छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन ने सप्लाई का आर्डर भी जारी कर दिया. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्रकार ने इसी खरीदी प्रक्रिया पर सवाल उठाया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि-
स्वास्थ्य मंत्री जी मुझे आप पर संदेह नहीं है. अब तक आपके विभाग ने कितने रेमेसिवीर किस दर से खरीदे हैं, उसे सार्वजनिक कीजिए. कांग्रेस के लिए क्या आपदा भी अवसर है? असम चुनाव से कुछ कनेक्शन है क्या?
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई कोरोना नियंत्रण की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति पर मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा- हमारी प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन और राज्यों में तैयारियों के बारे में बात हुई। बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि वैक्सीन की कीमत देश में एक जैसी होनी चाहिए। केंद्र सरकार बताए कि हमें कितनी वैक्सीन मिलेगी ताकि हम उस हिसाब से अपनी योजना बना सके।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज पं. जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। इस अवसर पर सुश्री उइके ने कहाँ कि छत्तीसगढ़वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी जिससे हमें कोरोना को हराने में मदद मिलेगी। कोरोना का टीका लगाने के बाद भी मास्क अवश्य लगाएं और कोविड-19 के बचाव के सारे उपायों का पालन करें।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। रेमडेसिविर के 15,000 वायल्स हवाई मार्ग के जरिए रायपुर पहुंचे हैं. सीजीएमएससी के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए इनकी तत्काल प्रदेश के अस्पतालों में आपूर्ति की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर एयरपोर्ट पर रेमडेसिविर के इंजेक्शन की खेप पहुंचने की तस्वीर जारी करते हुए ट्वीट किया कि 15 हजार रेमडेसिविर के वायल्स रायपुर पहुंच गए हैं. सीजीएमएससी के गोदाम में ले जाने के बाद इनकी गिनती और स्टोरेज किया जाएगा, जहां से कोरोना मरीजों के लिए तत्काल अस्पतालों को भेजा जाएगा।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में कोरोना काल के बीच टी 20 IPL मैच जारी है। जिस पर सट्टेबाजों की नजरें है और इन सट्टेबाजों पर पुलिस की पैनी नज़र है जिसकी वजह से बीती रात सट्टा खिलाते खाईवाल समेत कुल 4 युवको को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बता दे कि खाईवाल विशाल खंडेलवाल सहित कटोरा तालाब स्थित घर मे क्रिकेट सट्टा खेलते हुए अन्य 3 सटोरिये गिरफ्तार किये गए है जिनके पास से 3 लाख नगदी समेत 4 मोबाइल जब्त किये गए है। 
 जिस पर पुलिस सट्टेबाजों को रोकने में नाकाम रही. सटोरियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई, कि DGP बंगले के आगे और पीछे दोनों तरफ सट्टा पट्टी काटने लगे. जिस पर पुलिस का ध्यान नहीं गया. वही राजधानी रायपुर के सभी गली मोहल्लों में सट्टेबाज अपना अड्डा बनाए हुए है. जिस पर पुलिस खाना पूर्ति के लिए कार्रवाई करती है. और सटोरियों पवार जमानती धाराएं लगाकर कोर्ट में पेश कर देती है. वहां से सटोरियों को कोरोना काल के चलते जमानत भी मिल जाती है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। एक तरफ कोरोनाकाल में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है, वही दूसरी तरफ पीडि़त मानवता के मसीहा बनकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने नरदहा रायपुर में स्थित काईट कॉलेज को कृति कोविड सेंटर बनाकर सेवा देने का संकल्प लिया है। जिसका सेवा आरंभ हो चुका है, इस कोविड सेंटर का आरंभ करने में सहयोग करने में कई समाजसेवी शामिल है। मानवता चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, अग्रवाल समाज, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, तेरापंथ प्रोफेशनल समाज, सेवा भारती एवं सर्व समाज के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इन सबके प्रेरणा स्रोत बने बृजमोहन अग्रवाल जिनकी वजह से इस कोविड सेंटर की शुरुआत की गई।
कोविड सेंटर में 10 डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा इलाज डॉ कमलेश अग्रवाल, डॉ अखिलेश दुबे, डॉ जेपी शर्मा, एवं डॉ शैलेष खंडेलवाल, डॉ अशोक त्रिपाठी, के नेतृत्व मे 10 डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की देखरेख कर रही हैं। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने किया था पूरा निरीक्षण डॉ गंभीर सिंह, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ गिरीश अग्रवाल,डॉ ऋ षि अग्रवाल, डॉ सुरेंद्र शुक्ला, डॉ अजय अग्रवाल, डॉ नितिन जैन, डॉक्टर शुभकीर्ती अग्रवाल, डॉ तन्मय अग्रवाल, डॉ नेहा खेतान, अपनी सेवाए दें रहें है । सीएमएचओ डॉक्टर मीरा बघेल एवं स्मार्ट सिटी कमिश्नर सौरभ कुमार ने सेंटर का निरीक्षण किया एवं शासन की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन किया हैं। 
स्टाफ की मेहनत रंग ला रही कृति कोविड केयर सेंटर में 5 ड्यूटी डॉक्टर 25 नर्सिंग स्टाफ के साथ पर्याप्त सफाई कर्मचारी एवं वार्ड बॉय की व्यवस्था की गई हैं। पूरा स्टाफ कोरोना मरीज की सेवा में समर्पित हो गया है। 200 बेड वाला पहला कोविड केयर सेंटर कृति कोविड सेंटर में कुल 200 बेड है, जिसमें 50 ऑक्सीजन बेड हैं, यह सर्वसुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर है जहां मरीजों को घर जैसा अपनापन मिलने के साथ इलाज होगा। ऑक्सीजन देने के लिए पृथक से ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाई गई है और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों की सुविधा उपलब्ध है इस सेंटर में शीघ्र ही अत्याधुनिक कांटेक्टलेस रिमोट पेशेंट मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे मरीजों की सतत निगरानी और आपात स्थिति में मैनेजमेंट करने में मदद मिलेगी। यह सिस्टम डोढी कंपनी द्वारा लगाया जा रहा हैं । इसके अलावा मरीजों का मनोबल बनाए रखने के लिए रोज मरीजों को जूम द्वारा योगा, मोटिवेशनल स्पीकर और सीनियर डॉक्टरों से काउंसलिंग भी की जा रही है। 
कोविड सेंटर में मिलता शाकाहारी भोजन सेंटर में मरीजों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयां एवं ऑक्सीजन के साथ सतत चिकित्सीय देखरेख उपलब्ध है यह सारी व्यवस्था सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया की भावना के साथ नि:शुल्क उपलब्ध है। इस सारी व्यवस्थाओं में अग्रवाल समाज की ओर से विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सुमित श्रीवास्तव, चिमनलाल अग्रवाल, रजत जैन, दिव्यम अग्रवाल, काइट कॉलेज का स्टाफ से नीरज देशमुख, अरविंद यादव एवं अन्य कई लोग लगे हुए हैं मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर भी इलाज नहीं रुकेगा
मरीजों की गंभीर स्थिति होने पर उनके लिए दूसरे अस्पतालों की भी व्यवस्था भी की जाती है। और जिस अस्पताल में बेड खाली होता है उसमें मरीजों को भर्ती कराया जाता है। कोविड सेंटर में ज्यादातर मरीज शहर से ही इस कोविड सेंटर की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि पिछले 3 दिनों में इस सेंटर में 30-35 मरीज आ चुके है। जिनका पूरा इलाज किया जा रहा है। मरीज को 24 घण्टे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। मरीज बहुत खुश है इस कोविड सेंटर में मरीजों को रहने में भी बड़ा आराम लग रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की सुविधा भी जल्द डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना से लडऩे वाला इंजेक्शन रेमडेसिविर जल्द ही इस कोविड सेंटर में मिलेगी। और रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों को इस कोविड सेंटर में मुफ्त में दी जाएगी। कोरोना काल में ऐसा करने एक कॉलेज को ही बंद करके कोविड सेंटर बनाना एक सराहनीय काम है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी समेत जिले में राशन-पानी के लिए लोगों को भारी किल्लत उठानी पड़ रही है। पहले आटा, दाल, चावल, तेल और नमक के लिए केवल ठेले से बेचने की अनुमति थी अब जिला प्रशासन ने छोटे वाहनों में पिकअप, मिनी ट्रक, छोटे वाहनों से सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक होम डिलीवरी करने की अनुमति दी है पर थोक दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होने से चिल्हर दुकानदारों के पास पर्याप्त राशन ही नहीं है। ऐसे में लोगों को राशन के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही सब्जी, फल, राशन सभी में मनमानी दाम भी लगाए जा रहें हैं। कारोबारियों का कहना है कि स्टाक की किल्लत तो रहेगी क्योंकि अभी डूमरतराई थोक बाजार पूरी तरह से बंद है। उनके संस्थान में भी चीजें तो वहां से ही आती हैं और वहां से सामान ही नहीं आएंगे तो किल्लत की स्थिति पैदा होगी। जानकारी के मुताबिक किराना संस्थानों व सुपर बाजार में स्टाक की कमी बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। व्यापारियों व सुपर बाजार संचालकों ने अपने ग्राहकों को होम डिलीवरी सुविधा के लिए मैसेज भेजने भी शुरू किए गए है। बताया जा रहा है कि संस्थानों में आटा, मैदा, सुजी, बिस्किट, बेसन की कमी पहले से ही बनी हुई है। सामानों की किल्लत बनी रही तो आने वाले दिनों में इसका फायदा भी दुकानदारों द्वारा उठाया जा सकता है और जमाखोरों द्वारा सामानों की कीमतों में और बढ़ोतरी की जा सकती है। 
 होम डिलीवरी के लिए 500 की खरीदारी जरूरी : कुछ सुपर बाजार व किराना संस्थानों द्वारा अपने संस्थानों में चस्पा कर दिए गए है कि उनके यहां होम डिलीवरी की सुविधा है। लोग इन नंबरों पर मैसेज कर अपने सामान मंगवा सकते है,लेकिन इसमें भी शर्त है कि कम से कम 500 रुपये की खरीदारी करनी होगी। ऐसे में थोड़े समान के लिए लोगों को भटकना मजबूरी है। खाद्य तेल हुआ सबसे महंगा : एक तरफ खाने के तेल के दामों में जिस तरह से बढ़ोत्तरी होती जा रही लोग अब खाने के तेल को खरीदना तो दूर इस तेल को याद भी नहीं रख पाएंगे। तेल की मांग लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से लोग तेल का टीपा तो क्या पैकेट भी खरीदना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का एक तरह से नुकसान ही होते जा रहा है क्योंकि तेल सबसे महंगा हो गया है। तेल का टीन 3000 रूपये हो गया है और वही तेल का पैकेट 200 रुपए के पार हो गया। जिसकी वजह से आम आदमी तेल खरीदे तो कैसे? 
 दूध भी चला तेल के रास्ते : लॉकडाउन के नाम पर जिस तरह से किराना सामान में लूट खसोट हो रहा है वैसे ही अब दूध के दाम में भी लूट खसोट शुरू हो गया है। 60 रुपए किलों वाला दूध 100 में भी नहीं मिल रहा है। जबकि दूध की सप्लाई पहले की तरह ही है। मिठाई नहीं बनने के बाद भी दूध को थोक में खरीदी कर 400 किलो की पनीर बना कर बेच रहे है। दही, छाछ तो बाजार से लापता हो गया है। घी का तो नाम ही मत लो एक हजार रुपए किलो में भी नहीं मिल पा रहा है। 
 थोक दुकानें बंद, रिटेलरों के पास मॉल की किल्लत कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन की अवधि में लोगों को राहत पहुंचाते हुए जिला प्रशासन ने भले ही किराना संस्थानों, सुपर बाजारों को होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। लेकिन इससे उपभोक्ताओं की परेशानी हल नहीं हो रही है। किराना संस्थानों व सुपर बाजार में ही स्टाक की किल्लत की वजह से लोगों को उनके पसंदीदा सामानों के साथ ही जरूरत की सामग्री भी नहीं मिल पा रही है। आलम यह है कि डिलीवरी करने वाले सुपर बाजार व किराना संस्थानों में स्टाकों की किल्लत बनी हुई है। आटा, मैदा, सूजी, पोहा के साथ ही बिस्किट और दालों तक की किल्लत शुरू होने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि लाकडाउन लगने के दो दिन पहले ही आम उपभोक्ताओं द्वारा दस दिनों के लाकडाउन को देखते हुए जबरदस्त खरीदारी की गई और लाकडाउन लगने से माल भी नहीं आ पाया। संस्थानों में स्टाक की कमी के कारण ऐसा हो रहा है कि लोगों को पसंदीदा ब्रांड का तेल, आटा, मैगी नहीं मिल रही है। कारोबारियों का कहना है कि कुछ दिन और ऐसा हालात रहे, तो आने वाले दिनों में उत्पादों की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है क्योंकि थोक बाजार में माल पर्याप्त है। मगर, उस माल को थोक बाजार से रिटेलरों के पास आने की अनुमति नहीं है। जब थोक बाजारों को अनुमति नहीं है तो किस प्रकार से रिटलरों के पास स्टाक आएगा। स्टाक की कमी तो अभी बनी ही रहेगी।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। महासमुंद में ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 7 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी प. बंगाल के मेदिनीपुर के रहने वाले है। यहां रायपुर में काम के सिलसिले में आए हुए थे। वहीं देर रात वापस बंगाल लौट रहे थे। महासमुंद के सरायपाली के पास सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य के उद्योगों की ऑक्सीजन लाइन कट गई है. कोरोना संक्रमित मरीजों की तादात और आक्सीजन की बढ़ती जरूरतों के बीच सरकार ने शत-प्रतिशत ऑक्सीजन की मेडिकल सप्लाई किए जाने का आदेश जारी किया है. जाहिर है, मौजूदा वक्त की यह सबसे बड़ी जरूरत है, लेकिन इसकी एक तस्वीर और है, जिस पर चर्चा जरूरी है. ऑक्सीजन की औद्योगिक सप्लाई पर प्रतिबंध लगाने के हालात में संयंत्रों में होने वाले उत्पादन पर बड़ी चोट पड़ने का अंदेशा है. उत्पादन प्रभावित होने से न केवल कई उद्योगों में ताले लटक सकते हैं, बल्कि हजारों की संख्या में लोगों की नौकरी भी जा सकती है. छत्तीसगढ़ में उद्योग आर्थिक मजबूती का बड़ा आधार है, ऐसे में सरकार को इससे मिलने वाली रेवेन्यू में बड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है।
केंद्र की गाइडलाइन के बाद सूबे की भूपेश सरकार ने उद्योगों में सप्लाई होने वाले ऑक्सीजन पर रोक लगाने का फैसला लिया था, जिसके बाद हालात बदलते देरी नहीं हुई, जिन उद्योगों में ऑक्सीजन का स्टाॅक था, वहां कुछ घंटों तक उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन ऑक्सीजन की कमी आगे के लिए रोड़ा बनकर खड़ी हो गई. जानकार कहते हैं कि उद्योगों का बंद होना सही मायने में बुनियादी विकास को कमजोर करने जैसा है. यह हर किसी को प्रभावित करेगा. जानकारों की दलील है कि छत्तीसगढ़ में उद्योग खासतौर पर स्टील प्लांट राज्य की लाइफ लाइन है. ये प्लांट्स यहां के रिच मिनरल रिसोर्स का उपयोग कर उत्पाद तैयार करते हैं. राज्य की आर्थिक गति को मजबूती देते हैं. अकेले रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला और सिलतरा में करीब तीन लाख वर्कर्स को इन प्लांट्स के जरिए रोजगार मिलता है. जाहिर है उत्पादन प्रभावित होने से रोजगार का बड़ा और गहरा संकट खड़ा होगा, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।
उद्योग एनपीए की कगार पर आ जाएंगे
उद्योगपति पंकज सारडा कहते हैं कि मौजूदा हालात देखकर लगता है कि यदि उद्योग प्रभावित होते हैं, तो इससे पैनिक सिचुएशन क्रिएट होगा. काम नहीं होने की स्थिति में वर्कर्स पलायन करेगा. इससे बेरोजगारी बढ़ेगी. राज्य की बिजली कंपनी उद्योगों को 500 से 1000 मेगावाट तक की बिजली देकर बड़ा रेवेन्यू जनरेट करती है. उद्योग उत्पादन बंद करेंगे, तो बिजली की जरूरत नहीं होगी, इससे सरकार को रेवेन्यू की बड़ी क्षति होगी. दूसरी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि बैंक से कर्ज लेने वाले उद्योगों को रिवाइव कर पाना मुश्किल हो जाएगा. कई उद्योग एनपीए के कगार पर जा पहुंचेंगे. राज्य का जीएसटी लाॅस एक बड़ा फैक्टर होगा. उत्पादन ठप होने से माइनिंग प्रभावित होगी।
रियल स्टेट, हाउसिंग, माइनिंग जैसे कई सेक्टर चरमरा सकते हैं
पंकज सारडा बताते हैं कि स्थानीय स्तर पर जिलों में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड में जाने वाली राशि कम हो जाएगी, इससे विकास के काम प्रभावित होंगे. उनका कहना है कि एक सेक्टर प्रभावित होगा, तो इससे जुड़े दस और सेक्टर हैं, जो अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगे. रियल स्टेट, हाउसिंग, माइनिंग जैसे सेक्टर चरमरा जाएंगे. मेजर चेन इफेक्ट देखने को मिल सकता है. हालांकि पंकज सारडा का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अभी कई प्लांट्स को ऑक्सीजन बनाने का लाइसेंस दिया है. बीते दो-तीन दिनों में हालात सुधरते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि राज्य में ऑक्सीजन की क्राइसेस नहीं है, तो सरकार को थोड़ी राहत दी जानी चाहिए, इसे लेकर राज्य सरकार को केंद्र को चिट्ठी लिखने की जरूरत है।
राज्य में है सरप्लस आक्सीजन
स्पंज आयरन एसोसिएशन से जुड़े उद्योगपति मनोज अग्रवाल कहते हैं कि सरकार के अधिकारियों से हमारी बातचीत हुई है. हमें बताया गया है कि राज्य में सरप्लस ऑक्सीजन है. करीब 140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मेडिकल और 60-70 मीट्रिक टन उद्योगों को जा रहा है. इसके बावजूद राज्य में ऑक्सीजन सरप्लस है, जिसे हम महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को दे रहे हैं. मनोज अग्रवाल ने कहा कि, हम चाहते हैं कि करीब बीस फीसदी ऑक्सीजन उद्योगों को दिया जाए .यदि ऑक्सीजन नहीं मिलेगा, तो सारे उद्योग बैठ जाएंगे. दो से तीन लाख मजदूरों के सामने पलायन की स्थिति आ जाएगी. सीएसईबी से पांच सौ से सात सौ मेगावाट का लोड विड्रॉ उद्योगों को हो रहा है, यदि यह अचानक से बंद हो गया तो इससे रेवेन्यू में भी प्रभाव पड़ेगा।