Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के संबंध में विचार विमर्श के लिए CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य के सभी नगर निगमों के महापौर और नगर निगम आयुक्तों की वर्चुअल बैठक का आयोजन 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जायेगा। 
 मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाली इस बैठक में राज्य के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम, उपचार एवं टीकाकरण हेतु उठाये गए कदमों की समीक्षा की जाएगी और कोरोना से बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में जरूरी दिशानिर्देश दिए जाएंगे. CM भूपेश बघेल
इन जिलों में कोरोना के अधिक मरीज
रायपुर जिले में अकेले 3081 कोरोना केस सामने आए है. दुर्ग में 1659, राजनांदगांव में 885, बिलासपुर में 1260, कोरबा में 699, बेमेतरा में 300, कवर्धा में 283, धमतरी में 315, बालौदाबाजार में 625, महासमुंद में 299, गरियाबंद में 368, रायगढ़ में 855, जांजगीर में 661 कोरोना मरीज मिले हैं। 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के बाद समय-सीमा में आईसीएमआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं करने वाले 7 लैबों को नोटिस जारी किया है. इनमें राजधानी रायपुर के 6 और भिलाई का एक लैब शामिल है. विभाग ने इन लैबों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है. स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ पब्लिक एक्ट, 1949 और छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन, 2020 के अंतर्गत अनुमति रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। 
इन लैब को मिला नोटिस
स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर के मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पैथकाइंड डायग्नोस्टिक, एसआरएल लैब, एएम पैथलैब, रिवारा लैब और भिलाई के श्रीशंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को नोटिस जारी किया है. इनसे दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने कहा है। 
समय पर रिपोर्टिग नहीं होने पर ये है खतरा
विभाग ने इन लैबों को जारी नोटिस में कहा है कि कोविड-19 सैंपल की जांच के 48 घंटों के बाद भी आईसीएमआर पोर्टल में डॉटा एंट्री नहीं की जा रही है. इसके कारण समय पर मरीजों की कॉन्टेक्ट-ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है. जिससे समुदाय में संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है. जानकारी उपलब्ध नहीं होने से अस्पताल में भर्ती और उपचार प्रक्रिया सुचारु रुप से नहीं हो पाता है। 
 

 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को रायपुर मेेऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी को लेकर चिट्ठी लिखी है. सांसद सोनी ने वेंट्लीलेटर के अभाव में उनके लोगकसभा क्षेत्र में हो रही मौतों का हवाला देते हुए ऑक्सीजन और वैंटीलेटर शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। 
सांसद सुनील सोनी ने इसे साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने 18 साल की उम्र से ऊपर वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है. राज्य सरकार इस पर राजनीति कर रही है. राज्य सरकार कह रही है कि वैक्सीन कहाँ से और कैसे आएगा. धान के कटोरे के लिए जाने जाने वाले छत्तीसगढ़ को सरकार भीख का कटोरा बना रही है। 
 

 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं द्वारा स्थानीय स्वशासन में आईसीटी (Information & Communication Technology) के बेहतर उपयोग के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय ई-पंचायत पुरस्कारों में दूसरा स्थान मिला है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। 
केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों की पंचायतों में आईसीटी और ई-एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग का मूल्यांकन कर बेहतर प्रदर्शन करने वालों राज्यों को ई-पंचायत पुरस्कार प्रदान किया जाता है. तीन अलग-अलग वर्गों में दिए जाने वाले इस पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को प्रथम वर्ग (Category-I) में असम के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. भारत सरकार द्वारा पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही के लिए आईसीटी के उपयोग को बढ़ावा देने हर वर्ष ई-पंचायत पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सूचना एवं संचार की नई तकनीकों और ई-एप्लीकेशन ने सरकार और पंचायतों की बीच सूचना के प्रवाह को आसान व तेज बनाया है. विभिन्न शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी यह बहुत मददगार है. पंचायतों में जनोपयोगी रिकॉर्ड और डॉटा के संकलन और संधारण को भी सूचना प्रौद्योगिकी ने सुविधाजनक बनाया है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना वैक्सीन को लेकर न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर में सियासत हो रही है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है. रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं प्राइवेट सेक्टर को प्रोत्साहित करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए देश में वैक्सीन प्राइवेट सेक्टर पर ही निर्भर रहा है. प्राइवेट सेक्टर आर एंड डी करता है. दुनिया के 40 देशों में यहां की बनाई वैक्सीन जा रही है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी पार्टी की सरकारों की असफलता पर भी ध्यान दे दें, उनसे सवाल पूछ लें। 
रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है, लेकिन उसमें स्वास्थ्य मंत्री ही नदारत होते हैं. केंद्र ने यहां वेंटिलेटर भेजा है, लेकिन कई डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल है, जहां वेंटिलेटर ऑपरेट करने टेक्नीशियन नहीं है. छत्तीसगढ़ में 181 मौत एक दिन में हो रही है. कोरोना के 15 हजार केस मिल रहे हैं. शमशान घाट खाली नहीं है. रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी चल रही है. पैसे वाले ब्लैक में खरीद रहा है, लेकिन गरीब आदमी की पहुंच से बाहर है। 
कब आएगा 20 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन ?
उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि 20 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन आएगा, लेकिन कब आएगा ? सरकार के पास टेस्ट कीट नहीं है. सरकार की इस लापरवाही से आकंड़े बढ़ रहे हैं. पूरे छत्तीसगढ़ में टेस्ट कीट नहीं पहुँचने से जांच बंद हो गई है. टेस्ट होने के बाद सात दिनों तक रिपोर्ट नहीं आ रही है. कोई मॉनिटरिंग का सिस्टम नहीं है. किसी सीनियर अधिकारी को तैनात नहीं किया गया है। 
प्रधानमंत्री को रमन ने दिया धन्यवाद
पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि 45 साल तक की उम्र के बाद अब 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सिनेशन की अनुमति दी। 
विधानसभा में की गई थी फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा- रमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैक्सीनेशन मुफ्त में कराने के फैसले पर कहा कि यह उनको करना ही था. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर इसकी घोषणा की थी। 
केंद्र ने 1 मई से वैक्सीन लगाने की दी है मंजूरी
बता दें कि देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जाएगा. भारत सरकार ने 18 वर्ष के ऊपर सभी लोगों को 1 मई से कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है. 19 अप्रैल को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला लिया था. इससे पहले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही कोरोना का टीका फ्री लगााया जा रहा था। 
छग में 1 लाख 25 हजार 688 एक्टिव केस
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 15 हजार 625 मरीज सामने आए हैं. जबकि 181 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. राहत भरी खबर ये है कि 15 हजार 830 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 4 लाख 42 हजार 337 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 6 हजार 274 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 25 हजार 688 है। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोन संकट के बावजूद कॉलेज-यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं होगी। राज्य सरकार ने परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक स्नातक और स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑफलाइन होगा। जबकि अन्य परीक्षा ऑनलाइन होगी।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है. एक मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी. अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर बड़ी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि- छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। 
केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे।
 

रायपुर में सिर्फ छह दिनों में शुरू हुआ 200 बिस्तरों का कोविड हॉस्पिटल, जहां होगा नि:शुल्क इलाज कोरोना राक्षस को पटकनी देने बृजमोहन का बज्र प्रहार, राजनीति के योद्धा का सबसे बड़ी समाज सेवा बृजमोहन अग्रवाल का पूरा परिवार कोरोना काल में बिना डरे समाजसेवियों को साथ लेकर गरीबों की सेवा में तत्पर कृति कॉलेज को बंद कर कोराना मरीजों के लिए मुफ्त इलाज देने बनाया कोविड अस्पताल सेल्फी और सोशल मीडिया पर राजनीति करने वाले राजनेताओं को लेनी चाहिए प्रेरणा 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल की पहल आज देश के नेताओं के लिए मिसाल बना गया है। संकट के इस घड़ी में दिखावे की राजनीति न कर लोगों की सेवा के लिए आगे आकर सेवादार देवदूत की भूमिका निभा रहे है। राजधानी के गरीबों को अब घबराने की जरूरत नहीं है कृति कालेज को कोरोना मरीजों के केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित कर दिया है जहां फ्र ी में इलाज किया जाएगा। बृजमोहन अग्रवाल और उनका पूरा परिवार गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इसी कड़ी में कोरोनाकाल से लोगों को बचाने के लिए पूरे कृति कालेज को केयर सेंटर में बदल दिया है। कॉलेज को हॉस्पिटल में बदलकर पीडि़त मानवता की तन-मन धन से नि:स्वार्थ भाव से पूरा परिवार सेवा में जुट गया है। 
कोरोना काल में जहां नेतागिरी के आड़ में राजनीतिक रोटी सेंक रहे है वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने सामाजिक संगठनों का सहयोग लेकर ऐसा काम कर दिया जिसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। बिना किसी राजनीतिक तामझाम के कोरोना पीडि़तों को सहज, सरल सर्वसुविधायुक्त केयर सेंटर का निर्माण एक सप्ताह में कर कामयाबी हासिल की है। जहां मेडिकल स्टाफ के साथ सफाई कर्मचारी, डाक्टर, नर्स, सहायकों सहित 200 स्टाफ की भर्ती कर मरीजों की सेवा में समर्पित कर दिया है। 
 गरीब पीडि़त मानवता की सेवा में समर्पित बृजमोहन महामारी काल में जहां सोशल डिस्टेंस और पीडि़तों को रेमडिसिविर इंजेक्शन के नाम पर राजनीति कर रहे है, सरकार और विपक्ष दल आरोप-प्रत्यारोप लगाकर जनता को बरगलाकर कानून कायदे की धजिज्यां उड़ा रहे है, वहीं पूर्व मंत्री और दक्षिण रायपुर के विधायक बृजमोहन अग्रवाल खामोशी से राजनीति से उपर उठकर राजधानी और प्रदेश की किसी भी क्षेत्र के कोरोना पीडि़त जनता की एक काल आने पर सेवादार देवदूत की भूमिका में खड़े होकर गरीब पीडि़त मानवता की सेवा में जुटे हुए है। 
 भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री, वर्तमान में रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर इस नि:शुल्क कोविड अस्पताल की व्यवस्था की गई है। कृति कोविड केयर सेंटर के बारे कालेज के संचालक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रायपुर के एजुकेशन हब नरदहा स्थित कृति कालेज में 200 बेड की व्यवस्था की गई हैं जिसमे 50 बिस्तर में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। इसका संचालन शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल के मार्गदर्शन में होगा। यहां पर कोरोना के सामान्य मरीजों का इलाज किया जा सकेगा, जिसके लिए पर्याप्त मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई हैं। यहां भर्ती होने के लिए इन नंबरों 9329113667, 9329114492, 9329452858 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। आपदा को अवसर बनाने वाले नेता लें सीख बिना किसी भेदभाव के राजनीति से ऊपर उठकर जुट गए पीडि़तों की सेवा में बृजमोहन अग्रवाल ने रेमडेसिविर दिलाकर कोरोना मरीज को दी नई जिंदगी एक काल में पीडि़त को उपलब्ध कराई बेड और वैक्सीन जहां राजनेता पीडि़तों से बचने बहाने बना रहे, वहीं बृजमोहन का परिवार दिन-रात तन-मन-धन से सेवा में जुटे हैं। जाने कैसे मिलेगा यहां इलाज, क्या हैं सम्पर्क नंबर: कृति कोविड केयर सेंटर के बारे कालेज के संचालक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रायपुर के एजुकेशन हब नरदहा स्थित कृति कालेज में 200 बेड की व्यवस्था की गई हैं जिसमें 50 बिस्तर में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था हैं। इसका संचालन शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल के मार्गदर्शन में होगा। यहां पर कोरोना के सामान्य मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। जिसके लिए पर्याप्त मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई हैं। शुगर, बीपी, अस्थमा के मरीजों को यहां उपचार नहीं किया जा सकेगा। यहां भर्ती होने के लिए इन नंबरों 9329113667, 9329114492, 9329452858 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। इसमें अग्रवाल परिवार के साथ मानवता चेरिटेबल ट्रस्ट, अग्रवाल समाज, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ और सेवा भारती सामाजिक संस्थाएं भी इसके सुव्यवस्थित संचालन के लिए सहयोग कर रहीं हैं। इस अवसर पर अग्रवाल परिवार के मुखिया रामजीलाल अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल, सीएमएचओ मीरा बघेल, डॉ. विमल चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। बिना किसी शुल्क के इलाज भी शुरू बृजमोहन अग्रवाल की सहायता मिले ऐसे दर्जनों परिवार ने बताया कि बृजमोहन अग्रवाल को एक फोन करते ही अपने आप सभी सुविधा मिलने लगी है। यहां तक कि अस्पताल में बिना किसी शुुल्क के इलाज भी शुरू हो गए है। बृजमोहन अग्रवाल पूरे प्रदेश को गोकुल मानकर बिना किसी तामझाम के हर पीडि़त मानवता अपनी अमूल्य को सेवा दे रहे हैं। सर्व सुविधायुक्त कोरोना केयर सेंटर स्थापित होगा बृजमोहन अग्रवाल कोर ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही राजधानी में सर्व सुविधायुक्त कोरोना केयर सेंटर स्थापित हो रहा है जिसमें पीडि़तों की नि:शुल्क चिकित्सा सेवों के साथ उनके परिजनों के लिए रहने की व्यवस्था होगी, जिससे मरीज को किसी भी चीज की जरूरत होने पर अटेंडर के माध्यम से फोन पर सूचना दे सके। केयर सेंटर की विशेषताएं 1- 200 मेडिकल स्टाफ के साथ सहायकों की सेवाएं 24 घंटे 2-मरीजों के रहने खाने की व्यवस्था 3-आक्सीजन से लेकर सभी आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क में उपलब्ध होगी 4-24 घंटे सफाई मित्र की सेवाएं उपलब्ध रहेगी 5-विषय विशेषज्ञ डीाक्टरों की टीम करेगी मानिटरिंग 6-सभी वर्ग के मरीजों के लिए यह सुविधा उपलब्धॉ 7-कृति कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने की प्रक्रिया सरल 8- फोन करें और केयर सेंटर में आ जाए 9 असमर्थ होने पर केयर सेंटर की गाड़ी लेने आएगी 10 -मरीजों के साथ उनके अटेंडर को भी रहने खाने की व्यवस्था बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की सेवा में जुटे जबकि पूरे प्रदेश में कोरोना काल के नाम पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता बड़े-बड़े बयानबाजी कर नेता एक दूसरे को राजनीतिक आरोपों में रंगने की राजनीति कर रहे ऐसे कठिन समय में बृजमोहन अग्रवाल बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के हर वर्ग के लोगों की चुपचाप सेवा में लगे हुए है। 24 घंटे उनके पास पीडि़तों के पास फोन आते है और फोन के जरिए जिस जिला, तहसील, ब्लाक में है वहीं पर पीडि़तों और उनके परिवार को साधन और सुविधा उपलब्ध करा कर तत्काल चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहे है। बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी सहित पूरे प्रदेश में एक अपना कोर गु्रप बनाया है जिसमें डाक्टर, अस्पताल प्रबंधन, मेडिकल स्टोर्स, पैथालाजी, नर्स, आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता सीधे जुड़े है जो फोन आते ही तत्काल पीडि़त रोगियों और उनके परिजनों को चिकित्सा सेवा के साथ राशन पानी का भी इंतजाम करने में जुट जाते है। जिससे रोगी की अस्पताल में इलाज को दौरान उनके परिजनों को खाने पीने की कोई परेशानी नहीं हो रही है। राजधानी में सैकड़ों परिवार को कर रहे मदद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी के पूरे 70 वार्डों में रहने वाले नागरिकों को लगातार मदद कर रहे है। कोरोना काल में जब दूसरे नेता मदद के लिए बहाना बनाकर रोगियों की मदद से बचने की कोशिश में रहते है ऐसे कठिन समय में बृजमोहन अग्रवाल राजधानी के सैकड़ों परिवारों की मदद में आगे आकर उन परिवारों को तन-मन-धन से मदद देकर तत्काल इलाज कराने हास्पिटल में भर्ती करा कर पूरे खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ले रहे है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में ऑक्सिजन सिलेंडर की आपूर्ति निरंतर बनाये रखने के लिये कलेक्टर को एक करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की हैं । मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत राशि का उपयोग नये ऑक्सिजन सिलेंडर क्रय करने में किया जायेगा ।रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या में वृद्धि के कारण ऑक्सिजन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं ।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर।  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि को रामनवमीं का उत्सव मनाया जाता है. नवरात्रि के आखरी दिन नवमीं तिथि को देशभर में भगवान राम के जन्मोत्सव (रामनवमीं) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को कई लोग कन्या पूजन के रूप में भी मनाते हैं. नवमीं पर भगवान राम के मंदिर जाकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए. मान्यता है कि आज के दिन भगवान राम भक्तों के भक्ति भाव से प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
बता दें कि नवमीं के दिन लोग बहुत उत्साह से मंदिरों में पूजा-पाठ करते हैं. इसके अलावा भगवान राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास मंत्रों का जप भी किया जाता है, जिससे आप पर भगवान राम की कृपा बनी रहे।