Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.com, रायपुर। बढ़ते कोरोना मरीजों और बेड की मारामारी के बीच सुकून की खबर है. कोरोना की दूसरी लहर के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग काफी बढ़ी है. बाजार में इसकी कमी है. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीटयूट (एसजीपीजीआइ) के डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाने के लिए रेमडेसिविर के विकल्प के रूप में ‘डेक्सामेथासोन’ इंजेक्शन के प्रयोग का सुझाव दिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका इंजेक्शन 10 रुपए, जबकि गोली महज दो रुपए में उपलब्ध है. डॉक्टरों ने डेक्सामेथासोन को कोरोना मरीजों के उपचार में उपयोगी बताया है.  एसपीजीआई के आइसीयू एक्सपर्ट प्रोफेसर संदीप साहू का कहना है कि रेमडेसिविर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मान्यता नहीं दी है. डॉक्टर इस इंजेक्शन की सलाह देकर परेशानी नहीं बढ़ाएं. उन्होंने बताया कि न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में हाल ही प्रकाशित शोध में सामने आया है कि डेक्सामेथासोन सांस संबंधी बीमारियों के उपचार में कारगर है।
ये है नतीजे
रिपोर्ट के मुताबिक दो हजार से अधिक ऐसे कोरोना रोगी, जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 से कम था. डेक्सामेथासोन इन्हें दिया गया तो 28 दिन बाद ऐसे लोगों की मृत्यु दर काफी कम थी. इन्हें वेंटिलेटर की जरुरत भी नहीं पड़ी।
बिना डॉक्टर के सलाह न लगाएं इंजेक्शन
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के महापौर एज़ाज ढ़ेबर के भतीजे का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वे पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कराने की बात कह रहा है।  जबकि पुलिस ने उन्हें जयस्तंभ चौक में बिना मास्क पहने रोका था. इसके बाद महापौर के भतीजे ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली।
इतना ही नहीं अपनी चाचा के पद का रौब दिखाते हुए उन्होंने अपना फोन भी निकाला और किसी को फोन लगाने का प्रयास भी किया।
लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. आरोपी युवक का नाम शोएब ढ़ेबर बताया जा रहा है. हालांकि युवक की हेकड़ी तब निकली जब पुलिस ने उससे 500 रुपए का चालान वसूला. लेकिन सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने के बाद महापौर की आलोचना हो रही है. हालांकि इस मामले में दो-दो चालान सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है. इसमें एक चालान 500 रुपए का काटा गया है वहीं दूसरा चालान 5 रुपए का,
 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। नवरात्रि में पूरे नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की जाती है. आदिशक्ति माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं. ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली मां हैं. नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है. इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है।
सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है. ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है. यह देवी भगवान विष्णु की प्रियतमा लक्ष्मी के समान कमल के आसन पर विराजमान हैं और हाथों में कमल, शंख, गदा व सुदर्शन चक्र धारण किए हुए हैं।
मां का श्लोक 
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
मां का मंत्र
ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ऊँ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।
मां कि पूजा विधि
नवमी के दिन सिद्धिदात्री की पूजा करना चाहिए. इस दिन कमल में बैठी देवी का ध्यान करना चाहिए. मां को सुंगधित फूल अर्पित करें. आज मां को शहद अर्पित करें इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ऊं सिद्धिरात्री देव्यै नम:.
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना काल में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल ने एक नेक काम करने का फैसला लिया है. रायपुर सहयोगी स्कूल ने दिल्ली के रोहिणी में स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल ने दिल्ली सरकार के साथ मिलकर कोविड-19 रोगियों की मदद के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है।
रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल ने महामारी के इस विकट आपदा के समय में सहायता प्रदान करने के लिए पहल की है और इस महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं. स्कूल भवन को दिल्ली सरकार के सहयोग से कोविड केयर सेंटर में बदल दिया गया है. तथा अलीपुर कि डीएम ईशा खोसला के मार्गदर्शन और निगरानी में रोहिणी के भगवती अस्पताल से जोड़ दिया है. वहीं स्कूल प्रबंधन आसपास के समुदाय की सहायता और लाभ के लिए अपना योगदान देने में अत्यधिक गर्व तथा सुख का अनुभव कर रहा है।
बता दें कि भारत के स्कूलों में वेंकटेश्वर स्कूलों का समूह जिसमें वीडब्लूएस पुणे, वीजीएस दिल्ली (रोहिणी) और वीएसएस रायपुर शामिल हैं. ये समूह पहला ऐसा समूह बन गया है जिसकी रोहिणी, दिल्ली स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल विद्यालय शाखा ने स्वेच्छा से अपने विद्यालय परिसर को कोविड देखभाल केंद्र बनाने का कदम उठाया हैं. इनमें वे न केवल छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि समाज के समग्र कल्याण हेतु भी कार्यशील हैं।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. राहुल ने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है की- हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। 
इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है। 
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के कारण ही राहुल गांधी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की अपनी सभी सभाओं को रद्द करने का फैसला किया था. राहुल गांधी ने बंगाल में सिर्फ दो ही रैलियों को संबोधित किया था, उसके बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला लिया था। 
 

 
panchayattantra24.com, छत्तीसगढ़। ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने फ़ैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा. औद्योगिक आपूर्ति रोककर मेडिकल ऑक्सीजन में परिवर्तित किए जाने का आदेश जारी किया गया है. इससे कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगा।
 

 

 
publicuwatch24.com,रायपुर। बलौदा बाजार विकाशखण्ड के उप स्वास्थ्य केंद्र रवान में पदस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक धर्मेंद्र जायसवाल जो मार्च 2020 से 17 अप्रेल 2021 तक बिना रुके कोरोना में काम करते आ ही रहे है….
पिछले साल मार्च में जब हमारे राज्य में लोग कोरोना के नाम से ही कांप जाते थे और लोगो में डर चरम पर था तब से ही हमारे डॉक्टर, एमएटी, स्टाफ नर्स के साथ ही धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा covid 19 में अपनी भागीदारी नियमित रूप से देने लगे…
मार्च 2020 में जब लोग बाहर राज्य से छत्तीसगढ़ आना प्रारंभ किये तो बिना डरे लोगो को घरों में, स्कूलों में कोरेनटाइन करना, लवली हुड कॉलेज सकरी में कोरोना ड्यूटी जैसे कार्य नियमित करने लगे।
जब लोग कोरोना के मरीज से दूर भागते उस समय धर्मेंद्र जायसवाल कोरोना मरीजो को कॉरोना मरीजो के उपचार में डॉक्टर का सहयोग भी करने लगे…
जिला सर्वलेन्स अधिकारी डॉ राकेश कुमार  द्वारा लाईवलीहुड कालेज से ड्यूटी पूरी होने पर धर्मेंद्र जायसवाल को बलोदा बाज़ार में होम आईसोलेसन में रह रहे लोगो के लिए दवाई देने के साथ कोरोना सेम्पल लेने COvid 19 से मृत्यु होने पर शव को वापिस लाकर उनके गांव में अंतिम संस्कार करने जैसे काम भी दिए गए जिसे बड़ी ही सहजता और किसी भी कठिनाइयों के करने लगे। 
अप्रैल 2021 में जब कन्याशाला बलौदा बाजार में COvid 19 का टीकाकरण प्रारंभ हुआ तब भी पूर्व के सभी कार्यों के अतिरिक्त कान्यशाला बालोदा बाज़ार की जवाबदारी भी धर्मेंद्र जायसवाल के हिस्से में आई… जहा लोग काम के दबाव में थक जाते है बीमार हो जाते है ऐसे में बिना रुके बिना थके सभी कार्यों को बड़ी ही सहजता से करने के गुण से परिपूर्ण है जायसवाल….
धर्मेंद्र जायसवाल का 17 अप्रेल को कोरोना सेम्पल लिया गया जिसमें उसे पॉजिटिव पाया गया ।
धर्मेंद्र जायसवाल के साथ साथ उनके दोनों बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव है ।
सलाम है ऐसे कोरोना योद्धाओं को जो अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बिना ही समाज और जनसेवा में अपनी महती भूमिका देते है ।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है. दो दिन पहले भी एक कैदी की कोरोना से मौत हो गई थी. बताते हैं कि तमाम एहतियात के बावजूद कोरोना का संक्रमण जेल के भीतर दाखिल होने से नहीं रोका जा सका. इधर जेल डीआईजी के के गुप्ता क्वारंटाइन हैं।
दो कैदी की मौत, दहशत में बाकी कैदी
डिप्टी जेल सुप्रीटेंडेंट जी डी पटेल ने मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जिस कैदी की मौत हुई, उसे बलौदाबाजार से यहां इलाज के लिए लाया गया था. बीते तीन-चार दिनों से उसका इलाज चल रहा था. आज कैदी की मौत हो गई. इससे पहले जिस कैदी की मौत हुई, उसे भी बलौदाबाजार से इलाज के लिए लाया गया था. रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर जेल अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा था. संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अम्बेडकर अस्पताल रिफर किया गया था, जहां उसकी मौत हुई थी. रायपुर सेंट्रल जेल में कोरोना से एक के बाद एक हुई दूसरी मौत से अन्य कैदियों में दहशत की स्थिति बन गई है।
कई क़ैदियों के संक्रमित होने की खबर
जेल प्रशासन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जेल के भीतर कई और कैदी भी हैं, जो कोरोना संक्रमित हैं. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि बाक़ी क़ैदियों को संक्रमण से कैसे बचाया जाएगा ? सवाल ये भी उठ रहा है कि जब जेल महज़ क़रीब 15 सौ क़ैदियों की क्षमता का है, तो फिर ऐसे में क़रीब तीन हज़ार क़ैदियों का कोरोना से बचाव सम्भव है ।
जेल में संक्रमण रोकने की जरूरत
संक्रमण का मामला सामने आने के बाद अपनी क्षमता से तीन गुना अधिक क़ैदियों का बोझ ढो रहे जेल में संक्रमण रोकने की पहल किए जाने की ज़रूरत है. क्योंकि पिछले बार कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जेलों में कैदियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया गया था. जिससे जेलों में बंद कैदियों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम किया जा सके,
हजारों की संख्या में कैदी हुए थे रिहा
बता दें कि पिछले साल मार्च के महीने में कोरोना के जब कम केस थे, उस समय कई जिलों से कैदियों को कुछ शर्तों के अधीन अंतरिम जमानत और पैरोल पर छोड़ा गया था. छत्तीसगढ़ के कई जेलों से हजारों की संख्या में कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था. दिसंबर के महीने तक कैदियों को पैरोल पर बाहर रखा गया था. जिस कारण कुछ हद तक जेलों में संक्रमण फैलने से रोका जा सका था. इस बार भी कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की जरूरत है।
कब पैरोल पर छोड़े जाएंगे कैदी ?
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जेल के बैरकों में जगह कम है, तो ज्यादा संख्या में कैदियों को क्यों रखा जा रहा है ? पिछले बार की तरह समय रहते सबक क्यों नहीं लिया जा रहा ? क्यों कैदियों को पैरोल पर रिहा नहीं किया जा रहा ? क्या जेल प्रशासन को जेल में कोरोना से तबाही का इंतजार है ? जबकि रायपुर सेंट्रल जेल में कोरोना से एक कैदी ने दम तोड़ दिया है. दो कैदी बीमार भी है. जेल में कैदी तो एक दूसरे के संपर्क में रहते ही है. जिस बैरक में एक कैदी कोरोना पॉजिटिव मिलता है, तो उस बैरक के पूरे कैदी संक्रमित हो सकते हैं ।
 

 
आपदा को अवसर बनाने वाले नेता लें सीख बिना किसी भेदभाव के राजनीति से ऊपर उठकर जुट गए पीडि़तों की सेवा में बृजमोहन अग्रवाल ने रेमडेसिविर दिलाकर कोरोना मरीज को दी नई जिंदगी एक काल में पीडि़त को उपलब्ध कराई बेड और वैक्सीन जहां राजनेता पीडि़तों से बचने बहाने बना रहे, वहीं बृजमोहन का परिवार दिन-रात तन-मन-धन से सेवा में जुटे हैं जल्द ही मरीजों को मिलेगी बृजमोहन अग्रवाल की ओर सर्वसुविधायुक्त कोविड सेंटर
 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना महामारी काल में जहां सोशल डिस्टेंस और पीडि़तों को रेमडिसिविर इंजेक्शन के नाम पर राजनीति कर रहे है, सरकार और विपक्ष दल आरोप-प्रत्यारोप लगाकर जनता को बरगलाकर कानून कायदे की धजिज्यां उड़ा रहे है, वहीं पूर्व मंत्री और दक्षिण रायपुर के विधायक बृजमोहन अग्रवाल खामोशी से राजनीति से उपर उठकर राजधानी और प्रदेश की किसी भी क्षेत्र के कोरोना पीडि़त जनता की एक काल आने पर सेवादार देवदूत की भूमिका में खड़े होकर गरीब पीडि़त मानवता की सेवा में जुटे हुए है। 
 किसी परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने पर उस परिवार को आर्थिक मदद दे सरकार: बृजमोहन अग्रवाल वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के अहम के टकराव का भुगतान जनता कर रही है। अग्रवाल ने आगे कहा कि सरकार कटोरा लेकर घूमना बंद करें, इनके पास आपदा प्रबंधन के डीएमएफ फंड में 2000 करोड़ है इसे जनता को कोरोना से बचाव में उपयोग करें। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता में प्रदेश का नुकसान कर रही है। आयुष्मान कार्ड, खूबचंद बघेल कार्ड और स्मार्ट कार्ड से अभी 3 दिन बीतने के बाद भी निजी अस्पताल में इलाज प्रारंभ नहीं हुए,जिससे गरीब जनता आर्थिक रूप से पीस रही है। बैंक बंद होने से कर्मचारियों का उनका वेतन खाते में ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है और पैसा होते हुए भी वे इसका उपयोग नहीं कर पा रहे। इसमें सरकार को कोई उपाय निकालना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि हमने रेल मंत्री और डीआरएम से चर्चा की है। वह 1500 से 2000 तक के स्वास्थ उपकरण युक्त कोच तुरंत देने को तैयार है। लेकिन 3 दिन बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कोई इच्छा नहीं दिखा रहे हैं। हम लगातार सुझाव दे रहे हैं, उस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सुझावों पर त्वरित कार्य करना चाहिए। बता दें प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रभारी खूबचंद पारख, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।
 

 panchayattantra24.com, रायपुर। देश में 1 मई से टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होगी। तीसरे चरण में 18 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने यह अहम निर्णय सोमवार शाम को लिया। जिसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने इस पर खुशी जताई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी केंद्र के निर्णय का स्वागत किया है। वहीं इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है। मंत्री ने केन्द्र सरकार के निर्णय को स्वागतयोग्य बताया। आगे बताया कि यह निर्णय दूरदर्शी नहीं है। इससे अव्यवस्था व भगदड़ की स्थिति होगी। जिस राज्य में वैक्सीन बनेगा, उसे वही रोक लेंगे। जो स्थिति अभी रेमडेसिविर इंजेक्शन में हुआ।