Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया. यहां एयरपोर्ट से वैक्सीन लेकर लौट रही वैन और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे के दौरान बाइक में तीन लोग सवार थे. तीनों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक सवार रायपुर की ओर से जा रहे थे. वहीं वैक्सीन की डोज लेकर वैन एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी. बाइकसवार की गति काफी तेज बताई जा रही है. जिसके चलते वह अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वैन से जा बिड़े.
 हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सड़कों पर काफी खून बह गया. एक की हालत चिंताजनक है जिसे वैन के माध्यम से ही अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस को सूचना दे दी गई है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर मौजूद है. फिलहाल के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया है. पुलिस द्वारा रास्ता क्लियर किया जा रहा है. तीनों बाइकसवार कहां के रहने वाले है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस इसकी भी जांच में जुट गई है।
 
 
 
 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर।  बढ़ते कोरोना केसेस के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर है. खबर ये है कि चंद दिनों में ही कोरोना केसेस घटने वाले है। ये दावा हम नहीं कर रहे है. कोरोना केसेस कम होने का दावा आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइन्स विशेषज्ञ प्रफेसर मणींद्र अग्रवाल ने किया है. उनका दावा है कि कोविड वायरस के मौजूदा स्वरूप में आगे कोई बड़ा बदलाव न आया तो एक हफ्ते के बाद यह लहर अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंच जाएगी. उनका मानना है कि इस महीने के आखिर तक सक्रिय केस काफी तेजी से घटने शुरू हो सकते हैं।
मणींद्र भारत सरकार की उस कमिटी के सदस्य भी हैं, जो देश में कोविड के प्रसार और उसकी गति पर नजर रखकर आकलन करने का काम करती है. लखनऊ/एनसीआर के स्थानीय संपादक सुधीर मिश्र से फेसबुक लाइव पर मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि गणितीय मॉडल बता रहे हैं कि मई के पहले हफ्ते से नए केसों में गिरावट आने लगेगी।
ये थे उनसे पूछे गए सवाल और उनके जवाब…
सवाल- किस गणितीय मॉडल से महामारी में भविष्य का आकलन किया जाता है?
जवाब- 1918-19 के स्पेनिश फ्लू में पहला एसआईआर मॉडल प्रयोग किया गया था. इसका मूल सिद्धांत तीन भागों जो संक्रमित नहीं हैं, संक्रमित और ठीक हो चुके लोगों पर टिका है. जितने ज्यादा संक्रमित लोग होंगे, उससे संक्रमण बढ़ने की गुंजाइश उतनी ज्यादा होगी. महामारी में संक्रमित आबादी का बड़ा हिस्सा तो पता ही नहीं चलता. स्पेनिश फ्लू में लक्षण पता चलते थे, लेकिन इस महामारी में बड़ा हिस्सा बिना लक्षणों वाले मरीजों का है।
सवाल- पूरी दुनिया में सरकारों की क्या रणनीति रही?
जवाब- 100 साल पहले बहुत बड़ी आबादी महामारी की चपेट में आ गई थी. इस बार हर सरकार अलग तरीके से काम कर रही थी. पहले सरकारों ने प्रयास किया कि महामारी ज्यादा ने फैले. कुछ देशों ने वायरस की रीच(पहुंच) बढ़ने नहीं दी. दक्षिण कोरिया इसका उदाहरण है, जहां 99 फीसदी आबादी तक इसे पहुंचने नहीं दिया गया. लेकिन इसके लिए मजबूत सिस्टम, लोगों का सहयोग और आबादी का घनत्व कम होना चाहिए. वहीं ब्रिटेन ने वायरस को फैलने दिया. कुछ देशों की रणनीति मिश्रित रही. राजनीतिक नेतृत्व हमेशा आलोचना का शिकार होगा।
सवाल- लोग घबराए हुए हैं? पीक कब जाएगा. गिरावट कब से आने की संभावना है?
जवाब- दूसरी लहर का प्रसार बहुत तेज रहा. आमतौर पर महामारी की एक साइकल 2-3 महीने की होती है. भारत में भी 1-2 महीने लगेंगे. तेजी से गिरावट भी आएगी. नियंत्रण के प्रयास जारी हैं. उत्तर प्रदेश में केस 27 हजार के पार जा चुके हैं. 20-25 अप्रैल के बीच यूपी के चरम पर पहुंचने के बाद ग्राफ तेजी से गिरेगा. मुंबई और महाराष्ट्र पीक पर हैं. पुणे का पीक निकल चुका है. मुंबई के 55-65 हजार पहुंचने को तकनीकी भाषा में कर्व फ्लैट होना कहते हैं. जून तक दोबारा केस न्यूनतम स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।
सवाल- क्या ये गणितीय मॉडल हर बार सही साबित होते हैं?
जवाब- मॉडल हर बार वास्तविकता नहीं पकड़ पाता है. पंजाब में उम्मीद के हिसाब से पीक आया, लेकिन केस गिरने के बाद फिर बढ़ने लगे. इसे फेज चेंज कहते हैं. ये पैरामीटर बदलने यानी बीटा वैल्यू और रीच बदलने से होता है।
सवाल- क्या भारत हर्ड इम्यूनिटी की ओर बढ़ रहा है?
जवाब- पहली लहर के बाद फरवरी तक सब सामान्य हो गया था. लोग लापरवाह हुए तो वायरस की पहुंच बढ़ गई. वायरस के प्रकृति बदलने (म्यूटेशन) और दूसरे देशों का स्ट्रेन यहां आने से दूसरी लहर आई. आशंका है कि इस लहर के खात्मे तक 60 प्रतिशत आबादी प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेगी. जबकि हर्ड इम्यूनिटी 75 फीसदी में आती है।
सवाल- कुंभ, चुनाव और त्योहारों का दूसरी लहर पर क्या असर है?
जवाब- मेरी बात से सभी सहमत नहीं होंगे, लेकिन कुंभ, होली या चुनावी गतिविधियां खुले स्थानों पर हो रही हैं. इसमें वायरस ज्यादा नहीं फैलता. कानपुर में संक्रमण के काफी केस नए खुले स्टारबक्स कैफे से आए, जहां लोग कॉफी पीने के लिए उमड़े,
सवाल- क्या तीसरी लहर का खतरा भी मंडरा रहा है?
जवाब- इसके लिए कई अहम फैक्टर हैं. वायरस का नया स्ट्रेन तो नहीं आएगा. देश की 25 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अहम भूमिका निभाएगी. तीसरी लहर के लिए पैरामीटर में बदलाव भी होना होगा यानी वायरस की बीटा वैल्यू या रीप्रॉडक्शन वैल्यू. तीसरी लहर आई भी तो छोटी होगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। रेल मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं. महामारी की रोकथाम के लिए मास्क पहनना एक प्रभावी उपाय है. इसे ध्यान में रखते हुए रेल परिसर (ट्रेन सहित) में इधर-उधर थूकने एवं मास्क/फेस कवर न पहनने वाले सभी व्यक्तियों को भारतीय रेल नियम-2012 के तहत 500 रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान किया गया है. यह नियम तत्काल प्रभाव से 06 माह तक के लिये लागू किया गया है।
रेल मंत्रालय द्वारा स्टेशन में प्रवेश एवं यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को मास्क/फेस कवर पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेल परिसर में स्वच्छता को बनाये रखने पर बल दिया गया है. इधर-उधर थूकना अथवा गन्दगी करना प्रतिबंधित कर दिया गया है, क्योंकि ऐसा करने से गन्दगी के साथ ही अन्य लोंगो का जीवन खतरे में पड़ सकता है. थूकने के लिए थूकदान का प्रयोग करें।
सभी रेल उपयोगकर्ताओं एवं आमजन से अपील है कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सभी कोविड प्रोटोकाल जैसे कि मास्क लगाना, हाथ की स्वच्छता का ध्यान रखना एवं सुरक्षित दूरी रखना आदि का पालन करें।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. इसमें शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश में किसी कोविड प्रोटोकॉल सुरक्षा संसाधन दिए बिना, फ्रंटलाइन वारियर्स की श्रेणी में रखे बिना शिक्षकों की ड्यूटी राजस्व अमले द्वारा कोरोना संक्रमण से मृत रोगियों के शव को लाने ले जाने और कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के बीच जाकर ट्रेसिंग करने जैसे अव्यवारिक आदेश दिया है, जिसका संघ ने विरोध किया है. शिक्षकों ने तत्काल इस पर रोक लगाते हुए इन आदेशों के परिपालन में कोरोना संक्रमित हो अपनी जान गवां चुके दिवंगत शिक्षकों के परिवार को फ्रंट लाइन वारियर्स को दी जाने वाली 50 लाख की बीमा व उनके घर के आश्रित को शासकीय नौकरी देने की मांग की है।
संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने शिक्षकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने का कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित रोगियों के लाशों के परिवहन जैसे कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया जा रहा है. ऐसे अव्यवहारिक आदेशों को शीघ्र वापस लिए जायें अन्यथा प्रदेश के समस्त शिक्षक इस जैसे अव्यवहारिक आदेशों का सामूहिक बहिष्कार करने को बाध्य होगा।
संगठन के महासचिव धर्मेश शर्मा,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में संग्लन करने से मना किया है. इसके बावजूद स्थानीय शासन प्रशासन अनेक गैर शैक्षणिक कार्यों में जैसे चुनाव, जनगणना आदि में शिक्षकों की सेवाएं लेते रहा है और शिक्षक भी राष्ट्रहित का ध्यान रखते हुए इन कार्यों को सहर्ष करते आया है, किंतु अब कुछ समय से शिक्षकों की ड्यूटी शिक्षक की गरिमा के प्रतिकूल कार्यो में भी लगाई जा रही है, कोरोना संक्रमितों मृत रोगियों के शव का परिवहन,कोरोना संक्रमितों की ट्रेसिंग, मोहल्ला क्लास जैसे कार्यों के लिए भी अव्यवारिक रूप से आदेशित किया जा रहा है. जिसके कारण प्रदेश से प्रतिदिन सैकडों शिक्षको के कोरोना संक्रमित हो काल कवलित होने के समाचार आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार के बीच जब सारी दुनिया वर्क फ्रॉम होम,टेलीफोनिक,संचार अथवा अत्याधुनिक गैजेट्स के माध्यम से अपने कार्यों को सम्पन्न कर रही है. ऐसे में प्रदेश के राजधानी समेत अन्य जिलों में विभिन्न कार्यो में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की अव्यवहारिक ड्यूटी लगाकर संक्रमण फैलने हेतु स्थिति पैदा कर रही है,कोशिश यह होनी चाहिए कि कम से कम कर्मचारी जनसमूह के बीच जाए, ताकि संक्रमण और न फैले. अतः शासन प्रशासन ऐसे अव्यवहारिक आदेशों को तत्काल रद्द करे।
कोरोना संक्रमित मृत रोगी लाश परिवहन, कोरोना संक्रमण ट्रेसिंग, मोहल्ला क्लास जैसे अव्यवहारिक आदेशों पर तत्काल रोक लगाने व ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर अपनी जान गंवा चुके शिक्षकों के परिवार को फ्रंटलाइन वारियर्स का लाभ 50 लाख बीमा राशि,व आश्रित को शासकीय नौकरी देने की मांग छ्ग शालेय शिक्षक संघ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, जिलाअध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला ब्लॉक व संकुल के समस्त पदाधिकारियों ने की है।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से पांच मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई. इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है. फेसबुक में पोस्ट कर कहा कि रायपुर में अस्पताल के ICU में आग लगने की ख़बर दुखद है. अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को मेरी संवेदनाएं. राज्य सरकार से अपील है कि शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में सभी सहायता दी जायें।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है.
शार्ट सर्किट से लगी आग
रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी सुपर स्पेशीलिटी अस्पताल में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है. जिसमें की मौत जलकर और चार की मौत दम घुटने से हुई है।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के जाने-माने कवि, साहित्यकार और गीतकार मीर अली मीर के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ट्वीट कर बताया कि आज मैंने डॉक्टर सुनील खेमका से बात की और कोरोना से पीड़ित प्रदेश के ख्यातिनाम कवि मीर अली मीर के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
बता दें कि मीर अली मीर पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके अलावा पत्नी, बेटे और बे​टियों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
 
 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं. एक ऐसी तस्वीर रायपुर से सामने आई है. जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. तात्यापारा स्थित घर में बुजुर्ग दंपति कोरोना से पीड़ित थे. उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही थी. ऐसे में युवक तीरथ कुमार साहू पीपीई किट पहनकर मौके पर पहुंचा और बुजुर्ग दंपति को इंडोर स्टेडियम के कोविड सेंटर में भर्ती कराया।
युवक ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि रायपुर तात्यापारा स्थित एक मकान में बुजुर्ग दंपति जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष की थी, जो घर पर अकेले थे. भैया विशाल शर्मा ने बताया कि तात्यापारा में दो बुजुर्ग तात्यापारा में है, और दोनों कोरोना संक्रमित हो गए है. उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।
विशाल शर्मा के निर्देश पर मैं गाड़ी से पहुंचा. कुछ समय इंतजार करने के बाद पता चला कि महिला बुजुर्ग इतनी कमजोर थी कि चल नहीं पा रही थी. ऐसे में मुझसे रहा नहीं गया और मैंने तुरंत पीपीई किट पहन उन्हें गोद में उठाकर घर से बाहर निकला और गाड़ी में बैठाया।
इसके बाद कोविड सेंटर पहुंचे. दोनो की उम्र और लाचारी देखकर भर्ती नहीं लिया गया. वहीं लगातार बिगड़ते तबीयत को देखते हुए बिना देरी किए इंडोर स्टेडियम पहुंचाया. उम्र देखकर मेडिकल टीम घबराई. बहुत देर तक मेडिकल टीम से चर्चा के बाद कोविड सेंटर में एडमिट ले ही लिया.  बुजुर्ग दंपत्ति की स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के राजधानी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आग लग गई है. आग लगते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई.  अस्पताल के दूसरे माले में आग लगी है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है. एक कोरोना मरीज की आग से जलकर मरने की खबर है. फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
आईसीयू में लगभग 50 मरीज थे भर्ती
जानकारी के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी. आईसीयू में लगभग 50 मरीज हैं. मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है. राजधानी अस्पताल में आग लगने की वजह से एक मरीज की मौत की खबर है. अस्पताल में कोरोना के 50 मरीज भर्ती थे। 
मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है. दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं. आग पर काबू पा लिया गया है। 
 
 
 
 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. साथ ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हुए. वर्चुअल बैठक में कोरोना संकट पर व्यापक चर्चा हुई.  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की स्थितियों की जानकारी दी। 
सोनिया गांधी ने कोरोना से बचाव को लेकर कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए. उन्होंने नेताओं से वैक्सीन, इंजेक्शन की उपल्ब्धता की जानकारी ली. बैठक में सोनिया गांधी ने कई सुझाव दिए। 
सोनिया गांधी ने कहा कि टीकाकरण के लिए आयु सीमा पर केंद्र सरकार पुनर्विचार करे. 25 वर्ष की आयु सीमा वालों का टीकाकरण किया जाए. अस्थमा, एनजाइना, मधुमेह, किडनी और यकृत जैसी बीमारी वालों का भी टीकाकरण हो. कोविड-19 के दवाइयों और उपकरण को जीएसटी से मुक्त किया जाना चाहिए. अभी 12 प्रतिशत तक जीएसटी लिया जा रहा है, जो अमानवीय है. दैनिक मजदूरों को 6 हजार मासिक सहायता दिया जाना चाहिए। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। असम के बोडो पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ में रखे जाने पर भाजपा ने सवाल उठाया था. अब इस पर कांग्रेस ने करारा जवाब दिया. कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन ने कहा कि भ्रष्टाचार के पैसे से खरीद-फरोख्त करने वाली भाजपा को तकलीफ क्यों हो रही है. भाजपा ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश में जो किया था वो क्या था. भाजपा डरी हुई है, क्योंकि असम से सत्ता जा रही है। 
त्रिवेदी ने कहा कि असम चुनाव के ठीक पहले भाजपा के अनेक सहयोगियों ने उनका साथ छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया. इसका प्रमुख कारण पांच के साल शासनकाल में भाजपा की जन विरोधी नीतियां रही है. नीतियों से नाराज सारे राजनीतिक दल कांग्रेस के साथ आ गए. अब इन्हें बीजेपी से बचाने यहां सुरक्षित रखा जा रहा है. राजनीति में जिस प्रकार से इन्होंने खरीद फरोख्त की है. वो किसी से छिपा नहीं है. भाजपा अब इसमें आपत्ति जता रही है. उन्हें भ्रष्टाचार के पैसे से जनप्रतिनिधियों को खरीदने का मौका नहीं मिल रहा है. इसलिए उन्हें तकलीफ हो रही है। 
भाजपा ये बताए कि कोरोना के ठीक पहले मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को बेगलूरू में रखा था या नहीं रखा था. असम के विधानसभा उम्मीदवार छत्तीसगढ़ आए तो पेट में क्यों दर्द हो रहा है। 
बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी बोडो पीपुल्स के उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के बस्तर लाए गए हैं. इस पर बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर सवाल उठाया था. कहा था कि कोरोना काल में ंमंत्री, सांसद, विधायक सेवा में लगे हुए हैं, जबकि पूरे बस्तर में धारा 144 लगी हुई है. लॉकडाऊन लग रहा है, फिर दूसरे प्रदेश के लोग बस्तर में ओ भी रेस्ट हाउस में किसके निर्देश पर रुके हुए हैं ? मेरा सरकार से आग्रह है जल्द उन्हें निकाल बाहर करें एवम बस्तर की चरमराती चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करे।