Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित लोगों के लिए अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सीजन के लिए परेशान लोगों और मौत के बाद लाश को जलाने की बदइंतजामी के बीच सियासत गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बेड और दवा को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक-एक सवालों का जवाब दिया।सीएम बघेल ने कहा कि कोरोना संकट से जूझने के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। जांच और वैक्सीनेशन में छत्तीसगढ़ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। अगर हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन एक सप्ताह पहले ही मिल जाए तो हम और बेहतर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पहले ताली-थाली बजवाई, मोमबत्ती जलाई, पटाखे फोड़े और अब वे गाल बजा रहे हैं। संकट का समय है, वे अफ़वाह फैलाना बंद करें। आरोप लगाने से पहले आंकड़े देकर बताएं कि कौन सा भाजपा शासित राज्य छत्तीसगढ़ से बेहतर कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से अपील की थी कि टीका उत्सव मनाया जाए। थाली-ताली बजाने वाले लोग टीका उत्सव के लिए नहीं निकले। सर्वदलीय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक नहीं आए। भाजपा के लोगों ने अब मोदी की बात मानना बंद कर दिया है।इससे पहले रमन ने ट्वीट किया था- छत्तीसगढ़ के निवासियों को न अस्पताल, न ऑक्सीजन, न वेंटिलेटर, न शव वाहन। असम के प्रत्याशियों को एसी रेस्ट हाउस, बकरा-भात, चखना-शराब, लग्जरी गाडयि़ां। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस संकट के समय में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को छोड़कर असम के नेताओं के ऐशोआराम की व्यवस्था में लगे हैं। शर्मनाक!
रमन के ट्वीट पर कांग्रेस नेताओं ने किया पलटवार : कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप ने कहा, कुछ अच्छा हो जाए तो कोरोना हराने का मोदी मंत्र। प्रधानमंत्री ने किया वैक्सीन प्रोग्राम का उद्घाटन, मोदी से डरा कोरोना। और स्थिति बिगड़ जाए तो राज्यों ने खराब कर दिया, हेल्थ मिनिस्टर करेंगें प्रेस कॉन्फ्रेंस और लोग जिम्मेदार है, प्रधानमंत्री चुप। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ने कहा, ससुर दमाद मिलकर 15 साल में स्वास्थ्य व्यवस्था को गिरवी रख दिया। डीकेएस को आपके दमाद ने नोच नोच कर खाया, गिरवी रख दिया। ससुर दमाद की कमीशनखोरी छत्तीसगढ़ पर भारी पड़ रही है।
15 साल में कितने अस्पताल बनवाए : कांग्रेस नेता रिया साहू ने कहा, अगर इतना ही शौक है कोसने का तो केंद्र सरकार को कोसो वो कौन सा झंडा गाड़ दिए हैं। उनको तो अभी भी सिर्फ चुनाव सत्ता से मतलब है। इंसानों की जान की कोई कीमत नहीं है। अच्छा हुआ छत्तीसगढ़ के जनता ने आपको धक्के मार के निकाला। छत्तीसगढ़ सरकार को कोस रहे हो,अभी उनको आए सत्ता में सिर्फ ढाई साल ही हुआ है, लेकिन इससे पहले 15 साल तक राज आप लोग किए। शर्म आना चाहिए इस माहौल में भी राजनीति ही सूझ रही है। कांग्रेस नेता केके शास्त्री ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में सरकार श्मशान घाट बना रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में सरकार कोविड के नए अस्पताल तैयार कर रही है।

panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना मरीजों में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सांस लेने में दिक्कत होती है, ऐसे मरीजों के हॉस्पिटल में एडमिशन मिलने से पहले घर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों की उपयोगिता जीवन रक्षक साबित हो रही है। आम लोगों को घर पर ही मशीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जैन समाज, सिख समाज, अग्रवाल समाज, सराफा एसोसिएशन ने पहल की है। समाजसेवियों के सहयोग से लगभग 100 मशीनें आपातकाल सेवा के लिए उपलब्ध है। अन्य समाज के लोग भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। जैन समाज: श्री ऋ षभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट व एसपीजी ग्रुप द्वारा भगवान महावीर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन सुविधा आरंभ की गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया व कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली ने बताया कि अभी 25 मशीनें विभिन्न मरीजों को दी
गई है। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेंद्र कोचर व संयोजक मनोज कोठारी ने बताया कि रायपुर सराफा एसोसिएशन ने जीवन रक्षक पांच मशीनें सेंटर को प्रदान की गई है। इस मौके पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारिय पूर्व अध्यक्ष अशोक गोलछा, उत्तम गोलछा, सचिव दीपचंद कोटडिय़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश भंसाली, चन्द्रेश शाह, कोषाध्यक्ष सुशील कोचर, संयोजक मनोज कोठारी पारस पारख, तरूण कोचर, पंकज कांकरिया मौजूद थे। शीघ्र ही 50 मशीनों तक सुविधा का विस्तार किया जाएगा।
इन नंबरों पर करें संपर्क : मशीन प्राप्त करने के लिए मरीज के परिजन मनोज कोठारी 74150 11111, पंकज कांकरिया 92293 01500 , चंद्रेश शाह 94252 13540, अमित मुणोत 7000492625, नीलेश गोलछा 6260457883 व कमल भंसाली 9425211111 से संपर्क कर सकते हैं। तीन दिनों के लिए मिलेगी मशीन : आधार कार्ड व पांच हजार रुपए डिपाजिट कर तीन दिनों के लिए मशीन ले जा सकते हैं। अग्रवाल समाज-छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेड़े में अब 15 मशीनें हो चुकीं हैं। संगठन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने बताया कि विजय परमानंद अग्रवाल ने दो मशीन, दीनदयाल गोयल ने एक और अनिल कुमार आहुजा ने एक मशीन का सहयोग दिया है। अब तक 121 लोगों को इन मशीनों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इनमें से 113 लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है। संयोजक अनूप अग्रवाल एवं सह संयोजक दीनदयाल गोयल ने बताया कि,इनमें ऑक्सिन ट्यूविन पाइप ऑक्सीजन लेने के लिए लगाई जा सकती है। इमरजेंसी में सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों के लिए यह अत्यंत लाभदायक है। संगठन के अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल एवं महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि हास्पिटल में बेड नहीं मिल रहे हैं। ऐसी हालत में जब तक मरीज को जगह मिले या एम्बुलेन्स आने में देरी हो,तब तक यह ऑक्सीजन मशीन सांस लेने में लाभदायक होगी। चार, पांच घंटे यह परेशानी से बचाएगी।
इस नंबर पर करें संपर्क 93010-14000 99935-53197 98268-32400 ये जानकारी भी है जरूरी – सिक्योरिटी डिपोजिट रिफंडेबल- मशीन के लिए 5000 रुपये एवं सिलेंडर के लिए 2000 रुपये – मेंटेनेस- 200 रुपये प्रतिदिन। – टूट फूट रिपेयरिंग-अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार – ले जाने वाले के आधार कार्ड की फोटो कॉपी व एक पासपोर्ट साइज फोटो।

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देश पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना संकमण की रोकथाम के लिए दी जाने वाली राशि का स्वविवेक से उपयोग करने की सभी जिला कलेक्टरों को अनुमति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री सचिवालय से सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र प्रेषित कर दिशा निर्देश दिए गए हैं।.पत्र में उल्लेखित है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की शासकीय अधोसंरचना को विकसित करने हेतु जीवनदीप समितियों के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष से आबंटित राशि के उपयोग की अनुमति दी गई है।
प्रदेश में वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जीवनदीप समितियों के माध्यम से आबंटित राशि के उपयोग की दी गई अनुमति में शिथिलता प्रदान करते हुए कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु जिला कलेक्टर्स को उनके द्वारा अपने स्वविवेक से मुख्यमंत्री सहायता कोष द्वारा आबंटित राशि के उपयोग की अनुमति दी जाती है।

panchayattantra24.com, रायपुर। कांग्रेस की प्रदेश आईटी सेल महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा की उपस्थिति में हुई. वर्चुअल बैठक में फेक न्यूज से लड़ने को लेकर गम्भीर चर्चा हुई।
इसमें प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, उपाध्यक्ष सागर सोलंकी, मणि वैष्णव, महासचिव आयुष पांडेय, शिखर कौशिक, स्नेहिल भारद्वाज, योगेश पानिग्रही, सहित सचिव, सहसचिव, लोकसभा अध्यक्ष शामिल हुए।
दो घण्टे चली महत्वपूर्ण बैठक में फेक न्यूज के खिलाफ मुहिम को मजबूत करने पर जोर दिया गया. जल्द ही फैक्ट चेक कमेटी का गठन किया जाएगा. सोशल मीडिया पर सकारात्मकता का माहौल बनाने की योजना भी बनाई गई।
जनता तक सरकार की एक एक एक्शन को पहुंचाने के लिए 2 दिन में अंदरूनी तौर पर कांग्रेस तैयार कोविड स्पेशल ऑनलाइन फोर्स करेगी।

panchayattantra24.com, रायपुर। छतीसगढ़ के अधिकतर जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. इसके अलावा कुछ जिलों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है. जिसमें दुकानों के खुलने बंद होने का समय निर्धारित किया गया है. अब जिन जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है, वहां इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है. हालाकिं इस दौरान कुछ रियायत भी दी जाएगी. जिससे कि आम लोगों को परेशानी न हो,
सूत्र बताते हैं कि सभी जिलों के कलेक्टर को 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही इस दौरान कुछ रियायत भी देने की बात कही गई है. इस दौरान बैंक खोले जाएंगे लेकिन लिमिटेड कर्मचारियों के साथ आम लोगों को फिलहाल अनुमति नहीं दी जाएगी. सब्जी, और फल दुकानों को खोलने की अनुमति नही दी जाएगी, लेकिन वे घूम-घूमकर इसे बेच सकते हैं।
प्रदेश के 24 जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. 4 जिलों में आंशिक छूट के साथ लॉकडाउन लगाया गया है. सभी जिलों अलग अलग तारीखों में लॉकडाउन खत्म हो रहा है. अब सूचना ये मिल रही है कि सभी जगह लॉकडाउन को बढ़ाकर एक साथ 26 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है।
जशपुर में आगे बढ़ा लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. इसे देखते हुए एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. कलेक्टर महादेव कावरे ने 18 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 14 हजार 912 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 138 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. 11 हजार 807 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 3 लाख 86 हजार 529 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 5 हजार 580 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 24 हजार 303 है।
इन जिलों में नहीं थम रही रफ्तार
रायपुर जिले में रफ्तार के बीच अकेले 3813 कोरोना मरीज सामने आए है. दुर्ग में 1995, राजनांदगांव में 1069, बिलासपुर में 1189, कोरबा में 730, बेमेतरा में 374, कवर्धा में 380, धमतरी में 302, बालौदाबाजार में 733, महासमुंद में 344, गरियाबंद में 467, रायगढ़ में 545, जांजगीर में 570, मुंगेली में 364, जशपुर में 280 और सरगुजा में 371 कोरोना मरीज मिले हैं।

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमित एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों के लिए ऑक्सीजन गैस की कोई कमी नहीं है। 15 अप्रैल की स्थिति में राज्य में प्रतिदिन 386.92 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस का उत्पादन राज्य में हो रहा है, जबकि वर्तमान में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 5 हजार 898 मरीजों के लिए प्रतिदिन 110.30 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की ही जरूरत पड़ रही है।
राज्य के सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में डिमांड के अनुरूप ऑक्सीजन गैस की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। कोविड-19 मरीजों के लिए स्थापित कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल, कोविड केयर सेंटर्स में ऑक्सीजन प्लांट जम्बो ऑक्सीजन सेलेण्डर एवं ऑक्सीजन कंसनटेªटर के द्वारा मरीजों को ऑक्सीजन की निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोना पीडित मरीजों की मृत्यु गंभीर संक्रमण एवं बीमारी की वजह से हो रही है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मृत्यु की बात बिल्कुल भ्रामक है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में बीते 14 मार्च से ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजोे की संख्या में लगातार वृद्धि होने से ऑक्सीजन खपत भी बढ़ी है। 14 मार्च की स्थिति में राज्य में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मात्र 197 मरीजों के लिए 3.68 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, जो आज 15 अप्रैल की स्थिति में बढ़कर 110.30 मीट्रिक टन हो गई है। 15 अप्रैल की स्थिति में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की संख्या 5 हजार 898 है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पी.एस.ए. ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की संख्या कुल 27 है, इनके द्वारा रोजाना 176.92 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य के दो लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन मैन्युफेक्चर्स द्वारा रोजाना 210 मीट्रिक टन एयर डेस्टीलेशन युनिट और पी.एस.ए. ऑक्सीजन जनरेट किया जा रहा है। इस प्रकार राज्य में कुल 29 प्लांट द्वारा 386.92 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का प्रोडक्शन किया जा रहा है, जबकि वर्तमान में मात्र 110.30 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस का ही उपयोग ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों के लिए हो रहा है।
निर्माता मेसर्स लूपिन गैस उरला द्वारा प्रतिदिन 9.32 मीट्रिक टन, मेसर्स स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड भिलाई स्टील प्लांट द्वारा 15 मीट्रिक टन, मेसर्स पी.एस गैस कुरांडी जगदलपुर द्वारा 2.8 मीट्रिक टन, मेसर्स विद्या गैस इंडस्ट्रिज सूरजपुर द्वारा 5.45 मीट्रिक टन, मेसर्स सर्वमंगला गैस रजगामर रोड कोरबा द्वारा 5 मीट्रिक टन, मेसर्स अतुल ऑक्सीजन कम्पनी रसमड़ा दुर्ग द्वारा 7.8 मीट्रिक टन, मेसर्स अतुल ऑक्सीजन कम्पनी नंदनी रोड भिलाई द्वारा 7.8 मीट्रिक टन, मेसर्स सिद्धि विनायक रायगढ़, मेसर्स सत्गुरू ऑक्सीजन कम्पनी बिलासपुर द्वारा 5-5 मीट्रिक टन, मेसर्स जीपी गैसेस जगदलपुर, मेसर्स जीएनएस गैसेस, मेसर्स श्री कृष्णा ऑक्सीजन उरला रायपुर एवं श्री रायपुर सीमेंट प्लांट सिमगा बलौदाबाजार, श्री बालाजी एयर प्रोडक्ट कोरबा द्वारा 1-1 मीट्रिक टन, मेसर्स ऋषि गैसेस द्वारा 2.95 मीट्रिक टन, मेसर्स श्री बालाजी गैसेस रजगामार रोड कोरबा, मेसर्स रामा गैसेस सोमनी राजनांदगांव तथा मेसर्स श्री बालाजी गैसेस सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा 2-2 मीट्रिक टन, मेसर्स विंध्याचल ऑक्सीजन गिरवानी रोड रायगढ़ द्वारा 5.4 मीट्रिक टन, मेसर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड रायपुर द्वारा 3.12 मीट्रिक टन, मेसर्स अमृत मेटल एण्ड गैसेस उरला रायपुर द्वारा 1.09 मीट्रिक टन, मेसर्स पंकज ऑक्सीजन लिमिटेड उरला रायपुर द्वारा 6.23 मीट्रिक टन, मेसर्स बजरंग पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड तंडवा तिल्दा द्वारा 13.65 मीट्रिक टन, मेसर्स रायपुर कार्बाेनिक्स उरला रायपुर द्वारा 3.64 मीट्रिक टन, मेसर्स महामाया स्टील सरोरा रायपुर द्वारा 1.87 मीट्रिक टन, मेसर्स नहाटा मेटल एण्ड एयर प्रोडक्ट द्वारा 34.2 मीट्रिक टन तथा मेसर्स साकेत इंडस्ट्रियल द्वारा 22.8 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस का प्रोडक्शन रोजाना किया जा रहा है।
मेसर्स जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड खरसिया रोड रायगढ़ द्वारा 15 मीट्रिक टन तथा मेसर्स प्रॉक्सीया इंडिया लिमिटेड भिलाई स्टील प्लांट भिलाई द्वारा 195 मीट्रिक टन एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन गैस) का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में आज कोरोना वैक्सीन की एक और खेप पहुंच गई. इंडिगो हैदराबाद से कोवैक्सीन की 40 बॉक्स में 1252 किलोग्राम वैक्सीन आई,
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के एटीसी ने बताया कि विमानतल प्रबंधन ने स्वास्थ विभाग को वैक्सीन सौंप दिया है. विभाग ने हैंडओवर लेकर स्वास्थ राज्य वैक्सीन भण्डार में भेज दिया. तय आवंटन के अनुसार इसे जिलों में भेजा जाएगा. राज्य टीकाकरण अधिकारी ने इसकी पृष्टि की है ।

panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज बिना वेंटिलेटर के जिंदगी और मौत से लड़ रहे है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा बयान सामने आया है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का कहना है कि केंद्र सरकार के पास काफी वेंटिलेटर हैं लेकिन अभी कोई राज्य सरकार हमसे वेंटिलेटर नहीं मांग रही है. बहुत सारी राज्य सरकारों को हमने जो वेंटिलेटर दिए हैं वो अभी उन सबका भी इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं. उनके पास वेंटिलेटर लगाने के लिए जगह नहीं है ।
बता दें कि देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज एम्स के ट्रामा सेंटर का दौरा कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. यहां स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा है कि भले ही देश में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारा आत्मविश्वास भी पहले से ज्यादा गहरा हुआ है ।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम सिस्टम को सुधार करने के लिए तैयार हैं और लगातार कोशिश कर रहे हैं. डॉ. हर्षवर्धन ने आगे कहा कि हमें धैर्य और साहस के साथ काम लेना है. वहीं डॉक्टरों को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि डॉक्टर परिस्थिति के मुताबिक फैसला ले सकते हैं ।

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग से लेकर समाजसेवी संस्था भी आगे आ रहे हैं। ताकि कोरोना के भयावह सुनामी को रोका जा सके। इसी कड़ी में समाजसेवी संस्था सेवा भारती ने डॉ. बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती पर कोविड-19 क्वॉरंटाइन सेंटर का शुभारंभ किया गया है। डॉ. बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर की पर सरस्वती शिशु मंदिर में क्वॉरंटाइन सेंटर शुरू किया गया है। रायपुर के देवेन्द्र नगर सेक्टर-4 में 20 बेड का ऑक्सीजनयुक्त कोविड-19 क्वॉरंटाइन केन्द्र प्रारंभ किया गया है. महाराष्ट्र मंडल इस केन्द्र की सहायता के लिए अपना योगदान दे रहा है।
मरीजों को राहत मिलेगी : कोविड-19 क्वॉरंटाइन सेंटर की अच्छी बात ये है कि रायपुर के प्रतिष्ठित वी वाय हॉस्पिटल के चिकित्सकों की सहायता मिल रही हैं. अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस केन्द्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं. इससे कोरोना मरीजों को राहत मिलेगी। वनवासी क्षेत्रों में कार्य करते हैं : सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चालित एक प्रकल्प है. यह मुख्यत: वनवासी क्षेत्रों में कार्य करता है। इसके मुख्य कार्य हैं शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार धर्म-परिवर्तन से वनवासियों की रक्षा है।
कमजोर वर्गों की करते हैं सहायता : सेवा भारती यह एक गैर-सरकारी संगठन है, जो कि भारतीय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में सामाजिक आर्थिक रूप से हाशिए वाले, जनजातीय और स्वदेशी समुदायों पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है. यह हजारों केंद्रों के अपने देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा सहायता, शिक्षा, साथ हीं स्वाबलंबन के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे कार्य करते हैं. झोपड़पट्टियों के लिए मददगार : सेवा भारती कई कल्याणकारी और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को शुरू करके शहरी झोपड़पट्टियों और पुनर्वास कॉलोनियों के बीच भी काम करता है. यह सैंकड़ों जिलों में साल भर लाखों गतिविधियों को चलाता है. आपदा (बाढ़, भूकंप) के समय बढ़-चढ़कर समाज हर हिस्से में सहायता के लिए बिना भेद-भाव तत्पर रहती है।

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर में कोरोना से मौत का सिलसिला इस कदर जारी है कि श्मशान घाट और एंबुलेंस भी कम पडऩे लगी हैं। हालात इस कदर हो गए हैं कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए तहसीलदार के आदेश तथा शव उठाने के लिए परिजनों को एंबुलेंस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। परिजनों की समस्या को देखते हुए शासन ने इस नियम में परिवर्तन किया है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज के अंतिम संस्कार के लिए अब निगम के प्रत्येक जोन कमिश्नर आदेश निकाल सकेंगे। वहीं, बिरगांव नगर निगम के अंतर्गत कमिश्नर द्वारा अधिकृत अधिकारी अंतिम संस्कार के लिए आदेश निकाल सकेंगे। जिला प्रशासन ने यह फैंसला कोरोना से मौत की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया है। रायपुर नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि शासन से आदेश आने के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि रायपुर कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है। शासन प्रशासन द्वारा कोरोना की चेन तोडऩे के लिए राजधानी में लाकडाउन लगा दिया है, लेकिन उसके बाद भी न तो कोरोना के मरीजों की संख्या घट रही है और न ही मौत के आंकड़ों में कमीं आ रही है। बुधवार को चार हजार 168 मरीज मिले थे, जिसमें कुल 53 लोगों की मौत हुई थी। राजधानी में प्रतिदिन मौत के आंकड़े में बृद्धि हो रही है। इसलिए निगम प्रशासन एंबुलेंस की जगह ट्रक में ले नया रायपुर ले जाकर अंतिम संस्कार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में मरने वाले मरीज के परिजनों को तहसीलदार को मौत की जानकारी देना पड़ता था। उसके बाद तहसीलदार द्वारा अंतिम संस्कार के लिए आदेश जारी किया जाता है। इसके लिए परिजन को घंटो भटकना पड़ता था। यदि किसी तरह परिजन को तहसीलदार से अंतिम संस्कार के लिए आदेश मिल भी गया था एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ता था। अब तहसीलदार की जगह जोन कमिश्नर अंतिम संस्कार के आदेश जारी कर सकेंगे। प्रत्येक जोन में रहेगी एक एंबुलेंस रायपुर नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि निगम के अंतर्गत बढ़ते मौत के आंकड़े को देखते हुए निगम प्रशासन दस नई एंबुलेंस निकाल रहा है जो निगम के प्रत्येक जोन में एक एंबुलेंस दी जाएगी। जिससे होम आइसोलेशन में मरने वालों का तक्काल प्रभाव से अंतिम संस्कार किया जा सके।