Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना सहित अन्य बीमारियों की वजह से इन दिनों होने वाली मौतों के बाद होने वाले दाह संस्कार में गोबर से बने गौ काष्ठ और कण्डे का भी उपयोग कर बहुत से लोग अपनी जागरूकता का परिचय दे रहे हैं। दाह संस्कार में गौ काष्ठ का उपयोग बढऩे से इसके उत्पादन में लगी महिला स्व-सहायता समूहों को फायदा होगा, वहीं सबसे बड़ा फायदा यह भी होगा कि गौ-काष्ठ का उपयोग दाह संस्कार में होने से लाखों पेड़ों की कटाई रूकेगी। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने सभी नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले दाह संस्कार/मुक्तिधाम स्थल पर गोठानों में निर्मित होने वाले गौ काष्ठ का उपयोग लकड़ी के स्थान पर दाह संस्कार के लिए करने की अपील लगातार कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने मुक्तिधाम सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर गौ-काष्ठ की बिक्री रियायती दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी अफसरों को दिया हुआ है। मंत्री डॉ. डहरिया की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि होलिका के बाद अब शव को जलाने में लक?ी की अपेक्षा गौ-काष्ठ का उपयोग किया जाने लगा है।इको-फ्रेण्डली दाह संस्कार से पर्यावरण का संरक्षण और स्वच्छ तथा प्रदूषण मुक्त शहर की संकल्पना भी साकार हो रहा है। 
 115 स्थानों पर लगी है गौ काष्ठ मशीन : प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इस समय गोठान संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें से 166 नगरीय निकाय क्षेत्रों में 322 गोठान संचालित है। इन गोठानों में जैविक खाद के अलावा गोबर के अनेक उत्पाद बनाए जा रहे हैं। गोठानों में गौ-काष्ठ और कण्डे भी बनाए जा रहे हैं। कुल 142 स्थानों में गोबर से गौ काष्ठ बनाने मशीनें भी स्वीकृत की जा चुकी है और 115 स्थानों में यह मशीन काम भी करने लगी है। निकायों के अंतर्गत गोठानों के माध्यम से गोबर का उपयोग गौ काष्ठ बनाने में किया जा रहा है। लगभग 7113 क्विंटल गौ काष्ठ विक्रय के लिए तैयार किया गया है। सूखे गोबर से निर्मित गौ-काष्ठ एक प्रकार से गोबर की बनी लकड़ी है। इसका आकार एक से दो फीट तक लकड़ीनुमा रखा जा रहा है। गौ-काष्ठ एक प्रकार से कण्डे का वैल्यू संस्करण है। 
वैकल्पिक ईंधन का बन रहा स्रोत : गोठानों के गोबर का बहुउपयोग होने से जहां वैकल्पिक ईंधन का नया स्रोत विकसित हो रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के गांव और शहरों में रोजगार के नए अवसर भी खुलने लगे हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर की राह में कदम बढ़ा रही है। कुछ माह पहले ही सरगुजा जिले के अंबिकापुर में प्रदेश का पहला गोधन एम्पोरियम भी खुला है, जहां गोबर के उत्पादों की श्रृखंला है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गौ काष्ठ और गोबर के उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है। दीपावली में गोबर के दीये, गमले, सजावटी सामान की मांग रहती है। गौ काष्ठ का उपयोग इको फ्रेण्डली ईट बनाने की दिशा में भी करने अनुसंधान चल रहा है। 
 दाह संस्कार में दो पेड़ों की रूकेगी कटाई : एक जानकारी के अनुसार एक दाह संस्कार में 500 किलो तक लकड़ी की जलाई जाती है। यह 500 किलो लकड़ी 20-20 साल के दो पेड़ों से निकलता है। एक दाह संस्कार के पीछे लगभग दो पेड़ों की कटाई को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही हम पेड़ों की कटाई को बढ़ावा देकर अपने पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पेड़ के संबंध में मानना है कि एक वृक्ष से 5 लाख का आक्सीजन, 5 लाख के औषधि, 5 लाख का मृदा संरक्षण, 50 हजार पक्षियों के बैठने की व्यवस्था, कीड़े-मकोड़े, मधुमक्खी के छत्ते से वातावरण का अनुकूलन बना होता है। ये पराबैंगनी विकिरण के खतरे से भी बचाते हैं। वृक्ष अपने जीवन में 7 से 11 टन ऑक्सीजन छो?ता है और 12 टन तक कॉर्बन डाइ आक्साइड ग्रहण करता है। यदि दाह संस्कार में लकड़ी की जगह गोबर के बने गौ काष्ठ और कण्डे का इस्तेमाल करेंगे। 
 तो इसके अनेक फायदे भी होंगे। एक दाह संस्कार में लगभग 300 किलो गौ काष्ठ लगेंगे जिससे खर्चा भी बचेगा। गौ काष्ठ के जलने से प्रदूषण भी नहीं फैलेगा और गाय की महत्ता बढऩे के साथ रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। पेड़ों की कटाई रूक जाएगी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ स्वच्छ हवा में सांस ले पाएंगे। गौ काष्ठ से कराते हैं दाह से संस्कार रायपुर निगम क्षेत्र में गौ-काष्ठ और कण्डे से अनेक दाह संस्कार करा चुके एक पहल सेवा समिति के उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल कोरोनाकाल में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि अब लोग जागरूक हो रहे हैं। होलिका दहन में भी 40 से 50 स्थानों गौ-काष्ठ का उपयोग किया गया। चूंंकि अभी कोरोनाकाल में मौत के साथ दाह संस्कार की संख्या बड़ी है , ऐसे में रायपुर में अनेक दाह संस्कारों में गौ-काष्ठ और कण्डे का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौ-काष्ठ से दाह संस्कार पेड़ों को कटने से बचाने के साथ रोजगार के नए अवसर और स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए लोगों को लकड़ी के स्थान पर गोठानों में बनने वाले गौ-काष्ठ का ही इस्तेमाल ईंधन के नए विकल्प के रूप में करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं और उनकी समिति के सदस्य गौ काष्ठ से दाह संस्कार कराने और इसका फायदा लोगों को बताते हैं। यह लकड़ी की अपेक्षा कम खर्चीला भी है और इससे प्रदूषण भी नहीं फैलता है।
 

 panchayattantra24.com, रायपुर। बीरगांव के हर श्मशानघाट में हो सकेगी कोरोना शवों की अंत्येष्टि: कोरोना से हो रही मौतों के बीच रायपुर और बिरगांव नगर निगम के किसी भी श्मशानघाट में अब कोरोना मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने आदेश जारी किया कि सभी तहसीलदार संबंधित निगमों के श्मशानघाट में कोरोना पॉजिटिव वाले मरीजों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए पृथक क्षेत्र का चिन्हांकन करें। कोरोना मरीजों वाले शवों का अंतिम संस्कार सामान्य मरीजों से अलग किया जाएगा। इन श्मशानगृहों में शवों का अंतिम संस्कार राजस्व अधिकारी, जिला प्रशासन और निगम के कर्मचारियों की निगरानी में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा।
 

पूर्व सीएम रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. कोरोना के मद्देनजर सरकार की तरह ही विपक्ष भी चिंतित नजर आ रहा है. इसी के तहत छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं ने कोरोना के मसले को लेकर राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी नेताओं की कोरोना के बढ़ते केसेस को लेकर कई चर्चाएं हुई. मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला है
इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थिति और कोविड-19 का असर शहरी और ग्रामीण इलाकों में फैला है. मौत का सिलसिला जारी है. छत्तीसगढ़ भय में डूबा है. सरकार की वजह से कोई जानकारी नहीं आती. कोविड का दूसरा दौर चल रहा है, लेकिन आज तक विपक्ष को भी अधिकृत रूप से जानकारी देने वाला कोई नहीं है. डेड बॉडी भी परिजनों को नहीं दी जा रही है. सरकार आदेश जारी कर कहती है कि ढाई हजार रुपये देने के बाद डेड बॉडी परिजनों को दी जाएगी. क्या सरकार की ये मानवता है 
सरकार के पास 400 करोड़ रुपये जमा
रमन सिंह ने कहा कि  पांच-पांच दिन में दाह संस्कार हो रहा है. कोविड के नाम से सरकार के पास 400 करोड़ रुपये जमा हैं. शराब में दस रुपये सेस लिया गया, लेकिन उसमें से कितना खर्च किया गया?.  सरकार विपक्ष और जनता को बताए कि ये पैसा कहां गया?. कोविड के फेस वन में जो नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ रखा गया था, उन सबको हटा दिया.
रमन सिंह की बिंदुवार बड़ी बातें-
क्या सरकार इनकी नियुक्ति जल्द कर सकती है?
रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था सरकार नही कर पा रही है.
इतने देरी से राजनीतिक दलों के साथ बैठक की बात की जा रही है.
केंद्र ने जो वेंटिलेटर दिया है उसके खराब होने की जानकारी सरकार तब दे रही है, जब सोनिया गांधी के साथ बैठक हो रही है.
सरकार के पास पैसा है. हम मांग करते हैं कि अन्य राज्यों की तरह शत प्रतिशत इलाज मुफ्त सरकार करें.
छत्तीसगढ़ जब संकट में था तब सरकार असम चुनाव में व्यस्त थी.
गरीब आदमी मर रहा है लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं.
अस्पतालों के बाहर मरीज बैठे बैठे आक्सीजन ले रहा है.
पूरे राज्य की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.
सरकार ने कितने वेंटिलेटर की व्यवस्था की है?
कितने ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई?
कोविड का दूसरा दौर बेहद भयावह है.
कोविड मरीजों के लिए कितने बेड बढ़ाए गए?
सरकार आदेश जारी करती है कि निजी चिकित्सक कोविड 19 संक्रमण से पीड़ित मरीज स्वयं के खर्च से इलाज कराएगा.
दूसरी तरफ सरकार कहती है कि आयुष्मान भारत से इलाज होगा.

panchayattantra24.com, रायपुर। सरकार ने जानकारी दी है कि राज्य में अब रेमेडसिविर इंजेक्शन की किल्लत नहीं होगी. इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दिशा में लगातार पहल की है. जिसके बाद राज्य को 9100 इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है. आज फिर से इंजेक्शन पहुँचेगा. इंजेक्शनों का वितरण शासकीय अस्पतालों में किया जा रहा है । 
राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रबंध संचालक छ. ग. राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव भोसकर विलास संदीपन को दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक अरूण प्रसाद को हैदराबाद में तैनात किया हैं. इससे निरंतर आपूर्ति में मदद मिल रही हैं । 
खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में कल सन फार्मा द्वारा 4600, ज़ायडस कैडिला के 1600, मायलॉन के 2600 की आपूर्ति वेयर हाउस को और 300 इंजेक्शन की आपूर्ति निजी अस्पतालों के लिए की हैं आपूर्ति का यह क्रम बना रहेगा । 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी आईएएस सीएम रिलीफ फंड में एक दिन की सैलरी देंगे. इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष सीके खेतान ने ट्वीट कर दी. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. ये लहर ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के 13 हजार 576 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 107 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. मौत का यह आंकड़ा अब तक का सबसे सर्वाधिक है । 
 

 
 
 panchayattantra24.com, रायपुर। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने अव्‍यवस्‍था का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। कोरोना संकट काल में इस घोषणा से हड़कंप मच गया है। इससे अस्‍पताल की व्‍यवस्‍था चरमरानी तय है। मरीजों का उपचार भी प्रभावित हो जाएगा। नाराज चिकित्‍सकों ने अस्पताल के सीएमओ को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। चिकित्‍सकों का आरोप है कि न तो पीपीई किट मिल रही है और न ही ग्लब्स। फेस मास्क सहित अन्य जरूरी सामान नहीं मिल रहे हैं। सारी दिक्कतों से कई बार अधीक्षक और डीन को अवगत कराया गया है। इसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य शासन ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए नई दरें निर्धारित की हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 अप्रैल को अस्पताल संचालकों और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की नए दरें निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आज संशोधित दरें जारी की हैं। नए दर का सभी सामाजिक संगठनों ने स्वागत कर मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार एन.ए.बी.एच. मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में मॉडरेट स्थिति वाले मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 6200 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें सर्पोर्टिव केयर आइसोलेशन बेड के साथ आक्सीजन एवं पीपीई किट का खर्च शामिल है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों के उपचार के लिए रोजाना 12 हजार रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें बगैर वेंटिलेटर के आईसीयू सुविधा शामिल है। अति गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 17 हजार रूपए प्रतिदिन की दर निर्धारित की गई है। इसमें वेंटिलेटर के साथ आईसीयू सुविधा शामिल है। वहीं एन.ए.बी.एच. से गैर मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों के लिए मॉडरेट, गंभीर और अति गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 6200 रूपए, दस हजार रूपए एवं 14 हजार रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज में होने वाला व्यय मरीज को स्वयं वहन करना होगा। 
मुख्यमंत्री ने केबिनेट की बैठक में यह ऐलान किया कि जरूरत पड़ी तो सभी जिलों के कांग्रेस कमेटियों के भवन को कोविड अस्पताल के रूप में उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री की पहल का मंत्रिमंडल के साथियों ने स्वागत किया है। इलाज के लिए प्रतिदिन के शुल्क : राज्य शासन द्वारा निजी अस्पतालों में इलाज के लिए निर्धारित प्रतिदिन के शुल्क में पंजीयन शुल्क, बेड, नर्सिंग और बोर्डिंग चार्ज, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, डॉक्टर और कंसल्टेंट की फीस, एनेस्थेशिया, ब्लड-ट्रांसफ्यूजन, आक्सीजन, ओ.टी. चार्जेस, सर्जिकल उपकरणों का शुल्क, दवाई एवं ड्रग, मरीज के भोजन, प्रोस्थेटिक डिवाइस एवं इम्पलांट का खर्च शामिल है। मेडिकल प्रोसिजर, बेसिक रेडियोलॉजिकल इमेजिंग और एक्स-रे, सोनोग्राफी, हिमेटॉलॉजी पैथोलॉजी जैसे रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी टेस्ट भी इनमें शामिल है। हाई-एंड रेडियोलॉजिकल डाइग्नोस्टिक, हाई-एंड हिस्टोपैथोलॉजी (बायोप्सीज) और एंडवास्ड सिरोलॉजी इन्वेस्टीगेशन्स पैकेज अलग से एड-ऑन पैकेज के रूप में उपलब्ध कराया जा सकता है।
शासन द्वारा निर्धारित दरों में कोविड-19 की जांच, हाई-एंड मेडिसीन्स, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसे हाई-एंड डाइग्नोस्टिक टेस्ट तथा कोविड-19 मरीज की अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए किया जाने वाला प्रोसिजर शामिल नहीं है। अस्पताल डेड-बॉडी के स्टोरेज एवं परिवहन के लिए अधिकतम ढाई हजार रूपए ले सकेंगे। कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आईसीएमआर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। उल्लंघन पर कार्यवाही तय : इनके उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। राज्य शासन द्वारा निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए आदेश एपेडेमिक डिसीज एक्ट-1897 और छत्तीसगढ़ पब्लिक एक्ट-1949 के अंतर्गत जारी किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन एपेडेमिक डिसीज एक्ट-1897 तथा छत्तीसगढ़ पब्लिक एक्ट-1949 के तहत दंडनीय होगा।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋ तु में ग्रामीणों को निस्तार की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई बांधों एवं जलाशयों के कमाण्ड एरिया के गांव के तालाबों को भरे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा मुंगेली जिले के 88 गांवों में स्थित 112 तालाबों में जल भराव के लिए राजीव गांधी जलाशय (खुडिय़ा बांध) से नहरों में पानी छोड़ा गया है। यह सभी 88 गांव राजीव गांधी जलाशय के कमांड क्षेत्र अंतर्गत आते हैं। 
 राजीव गांधी जलाशय (खुडिय़ा बांध) से विकासखण्ड लोरमी के ग्राम अखरार सरिसताल, सराईपतेरा, धनियाडोली, चचेडी, डोगरीगढ़, धानाघाट, डोगरियां, लखासार, नवागांव के एक-एक तालाब में जल भराव किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम सुकली के दो, लालपुर के एक, पेयजनिया के दो, नवालपुर के दो, रबेली के एक, सेमरापारा के एक, कोतरी के दो, झझपुरी के दो, विचारपुर के दो, मजगांव के एक, रानी गांव के एक, सारधा के दो, मोहतरा तेली के एक, झाफल के एक, लक्षनपुर के दो, औराबंाधा, धोबघट्टी, पीपरखुटा के एक-एक, ग्राम पदमपुर के दो, जरहागांव, सेमरताल, बटहा, कोना, कुधुरताल, लालपुर, मारूकापा, सावतपुर, बैगाकापा, बिजराकापा, बांधा, गैजी, करनकापा, बोधापारा, मनोहरपुर, नवागांव दयाली, फौजदारकापा, तिलकपुर, अचानकपुर, कुटेलाटोला, पीथमपुर, पथर्री, साल्हेघोरी, भाटापारा, लोहारपारा, गोडख़ाम्ही, तेली खाम्ही, फूलझर, फूलवारी, गेलूगांव, रसपालपुर, भालू खोदरा, डिडौरी, चिल्फी, गोल्हाकापा, डुमरपारा, खपरी, खैरवार, खेकतरा, दाउकापा, नथेलापारा, जोतपुर और ग्राम सेनगु?ा के एक-एक तालाब को नहर के माध्यम से लबालब किया जा रहा है। इसी तरह विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम गुरूवाईडबरी, कोदवा, प्रतापपुर के एक-एक तालाब, खेडसपुर के दो तालाब, रोहरा के एक, गीधा के तीन, लिम्हा के दो, करनकापा के एक, खेडा के दो, धनगांव के एक और धरमपुरा एवं खुर्सी के दो-दो तालाब को नहर के माध्यम से पानी से भरे जा रहे है। इसी क्रम में विकास खण्ड पथरिया के ग्राम हथनी, गोईन्द्रा, गोईन्द्री के दो-दो तालाब और ग्राम भटगांव के तीन तालाब को नहर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाक्टर किरणमयी नायक ने चैत्र नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर मैं शक्ति एवं समृद्धि की स्वरूप मां दुर्गा से हम सबकी खुशहाली, उन्नति एवं समृद्धि की प्रार्थना करती हूं। यह पर्व हमें नारी का सम्मान करने की प्रेरणा देती है, इस अवसर पर हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। 
समाज के निर्माण में स्त्री की मुख्य भूमिका होती है अर्थात स्त्री समाज का आधार होती है। धर्मग्रन्थों में स्त्री को संसार की जननी कहा गया है। उसे देवी की तरह पूजा और सम्मान दिया जाता है। स्त्री को पुरूष सह-धर्मचारिणी कहा गया है, अर्थात धर्म आदि कार्यों में उसका बराबर का सहयोग रहता है। उसे पुरूषों के समान ही जीवन का मजबूत आधार स्तंभ माना गया है। बीते समय में स्त्री का घर से निकलकर नौकरी करना बुरा माना और ‘अबलाÓ समझा जाता था, किन्तु वर्तमान में शिक्षा ने स्त्री की परिभाषा बदल दी है। आज स्त्री जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सराहनीय कार्यों को अंजाम दे रही है। आज वह किसी पर आश्रित नहीं है। नौकरी की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ घर-परिवार को संभाल रही है। 
 ऐसे समय में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि सम्पूर्ण नारी जाति के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखें, क्योंकि वास्तव में यही तो जीवित देवी है, जो ईश्वर का कार्य कर दुनिया मे सृजन कर मानवता को जन्म देती है। इसलिये धर्म ग्रंथों में भी कहा गया है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता रहते हैं-आज के संदर्भ में इसे कह सकते हैं कि नारी का सम्मान करने वाले का सम्मान बढ़ता है और जो नारी का अपमान करता है उसका सर्वनाश होता है।वर्तमान में चल रहे कोरोना संकट के समय में हम सब निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही माता रानी की आराधना करें और संकल्प लें कि चाहे वह बेटी हो, बहन हो, मां हो, किसी भी रूप में,कभी भी किसी महिला पर अत्याचार नहीं करेंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के नागरिकों सहित क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कोरोना के संक्रमण से बचने लॉकडाउन में घर पर ही रहें। मंत्री डॉ.डहरिया ने अपने संदेश में कहा है कि एक बार फिर कोरोना महामारी ने विकराल रूप लेकर हम सबकों खतरे में डाल दिया है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी आपका और आपके परिवार को खतरे से बचाए रख सकता है। उन्होंने प्रदेश को कोरोना संक्रमण से जल्द मुक्त करने तथा इस गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मंत्री डॉ.डहरिया ने अपील करते हुए कहा है कि आप सभी प्रयास करे की अपने घर पर ही रहे, भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाने से बचे। अभी किसी प्रकार का सामूहिक आयोजन न करे। मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करें और अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहे, बुजुर्गां और बच्चों का ख्याल रखे। साथ ही रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक काढ़े या घर में ही उपलब्ध वस्तुएं का उपयोग करें। उन्होंने कहा है कि इस बीमारी से जुड़े प्रारंभिक लक्षण दिखने पर अपना परीक्षण कराए और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में या किसी चिकित्सक से संपर्क करें और चिकित्सक की सलाह पर निर्धारित दवाओं का उपयोग करना प्रारंभ करें।