Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर।  नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के भिलाई, रिसाली और बीरगांव को छोड़कर सभी नगर पालिक निगमों में कोविड 19 के तीव्र प्रसार के रोकथाम और जन सामान्य को राहत पहुचाने के उद्देश्य से सुसंगत उपकरण, आवश्यक उपाय एवं सामग्री क्रय करने हेतु महापौर निधि से अधिकतम 50 लाख रुपए तक व्यय करने की अनुमति प्रदान की है। मंत्री डॉ.डहरिया की इस पहल से नगर निगम क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।
  नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण को रोकने और उपचार की दिशा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई सहित सेनेटाइजेशन का कार्य भी लगातार चल रहा है। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अंतर्गत स्वच्छता कर्मचारी भी लॉकडाउन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मंत्री डॉ.डहरिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्रों में कोरोना रोकथाम के व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। चूंकि कोविड पीडितों की संख्या बढ़ी है ऐसे में स्वाभाविक है कि कुछ स्थानों पर समस्याएं आ सकती है, लेकिन शासन द्वारा इससे भी निपटने पूरी तैयारी है। उन्होंने बताया कि भिलाई, रिसाली, बीरगांव नगर पालिक निगम को छोड़कर अन्य नगर पालिक निगम को महापौर निधि से 50 लाख रुपए तक व्यय करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में निगम आयुक्तों को स्वीकृति पत्र प्रेषित कर दिया गया है और कोरोना के रोकथाम, जरूरी उपकरण तथा अतिआवश्यक सामग्री क्रय करने की अनुमति होगी। मंत्री डॉ.डहरिया ने बताया कि महापौर निधि से 50 लाख की राशि मिलने से शहरी क्षेत्रों में कोरोना के रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारी- कर्मचारी, स्वच्छता कर्मचारी सहित लॉकडाउन में सेवा दे रहे चिकित्सक, नर्स, पुलिस, समाज सेवियों आदि की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी कोरोना को रोकने की दिशा में तब तक डटे रहेंगे जब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में न हो जाए। गौरतलब है कि कल ही नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिकुमार डहरिया ने कोरोना संक्रमण की वजह से हो रही अधिक मौतों के बाद शवों को जलाने में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए और मानवीय संवेदनाओं को ध्यान रखते हुए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, रिसाली और बिलासपुर में विद्युत शवदाह गृह संचालन के लिए 7 दिवस के भीतर अल्पकालीन निविदा हेतु अनुमति प्रदान की है। इससे आपदा की घड़ी में शव का दाह संस्कार करने घण्टों तक मुक्तिधाम में इंतजार करने वाले परिजनों को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से प्राप्त 230 वेंटिलेटर के इस्तेमाल नहीं किये जाने के संबंध में रायपुर सांसद सुनील सोनी द्वारा किये गए प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जवाब दिया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सांसद सुनील सोनी के द्वारा राज्य में कोरोना की परिस्थति पर सुझाव और केंद्र सरकार से सहायता दिलवाने के विचार का मैं स्वागत करता हूं ।  
इसके साथ ही वेंटिलेटर के उपयोग पर उन्होंने प्रश्न उठाया है. जिस विषय में यह जानकारी मैं साझा करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार से प्राप्त वेंटिलेटर्स में 70 वेंटिलेटर खराब स्थिति में थे, जिनमें 66 की मरम्मत करवाकर उन्हें उपयोग में लिया जा रहा है. केवल 4 वेंटिलेटर ही मरम्मत के लिए शेष हैं ।  
इस प्रकार राज्य सरकार के वेंटिलेटर, भेल से प्राप्त 160 वेंटिलेटर व अन्य संस्थानों से प्राप्त वेंटिलेटर को मिलाकर करीब 514 वेंटीलेटर का उपयोग वर्तमान में छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है ।  
मुझे विश्वास है कि यह बात उनके संज्ञान में होगी कि प्राप्त सभी वेंटिलेटर आवश्यकता अनुसार अलग-अलग जिलों में उपयोग में लिए जा रहे हैं. इन वेंटिलेटर का जिलेवार ब्यौरा संलग्न है. इसके अतिरिक्त यदि सोनी जी के पास कोई विशेष जानकारी उपलब्ध है, जिसके विषय में विभाग अभी तक अवगत नहीं है तो कृपया वे ऐसी जानकारी हमसे साझा करने का कष्ट करें. जिससे वह जानकारी व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक होगी ।  
 

देखिए जिलेवार आंकड़े-

 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के दो आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित हुए हैं. राजस्व मंडल के अध्यक्ष सीके खेतान और परिवहन विभाग के आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. आईएएस अधिकारियों ने संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी है ।  
आईएएस खेतान ने ट्वीट कर कहा कि मैंने SARS COV-2 के लिए सकारात्मक परीक्षण कराया है. उन सभी से अनुरोध है, जो पिछले 7 दिनों में मेरे संपर्क में आए थे वे कोरोना जांच करवा लें. ध्यान रखें ।  
डॉ कमलप्रीत सिंह ने ट्वीटर पर लिखा कि मैंने SARS COV-2 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है. उन सभी से अनुरोध करें, जो पिछले 7 दिनों में मेरे साथ संपर्क में आए थे, वे अपना कोरोना जांच करवा लें ।  
वहीं तीन दिन पहले बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील जैन संक्रमित हुए थे. इसके बाद वे होम आइसोलेट हो गए. इसके अलावा मुंगेली जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास भी वायरस के चपेट में आए हैं. उनकी रिपोर्ट 10 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी ।  
बता दें कि देश में कोरोना बेकाबू हो गई है. अब हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं. इसके अलावा संक्रमण से मौत की संख्या भी बढ़ गई है.छत्तीसगढ़ में भी स्थिति खतरनाक हो गई है. यहां 10 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. मौत की संख्या भी बढ़ गई है ।  
प्रदेश में रविवार को मिले 10 हजार ज्यादा मरीज
छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 10 हजार 521 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 82 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. राहत भरी खबर है कि 5 हजार 707 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अबतक प्रदेश में 3 लाख 48 हजार 121 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 4 हजार 899 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 90 हजार 277 है. जबकि आज 40 हजार 178 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है ।  
 

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जवान राकेश्वर सिंह मनहास से मुलाकत की. इसके साथ ही रिहाई में शामिल समाजसेवी और पत्रकारों से भी मुलाकात की. इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी मौजूद रहे ।  
राकेश्वर सिंह मनहास और मध्यस्थता करने वाली टीम से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सामाजिक संगठन के लोग, पत्रकारों ने जो भूमिका निभाई यह अद्वितीय था. इसके पहले भी कई मध्यस्थता हुई, लेकिन यह घटना ऐसी थी जिसमें शर्त नहीं थी. जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है ।  
देश और प्रदेश के लोगों की नजर इस घटना पर थी, कि कैसे जवान छुड़ाया जाएगा. सभी साथियों ने संयम, धैर्य के साथ काम किया ।  
राकेश्वर सिंह मनहास की मां से मैंने वचन दिया था कि उन्हें कुछ नहीं होगा, हम उनके परिवार के भरोसे को बनाया रखा. बस्तर में शांति और अमन चैन का वातावरण बने, इस रास्ते पर हम चलेंगे ।  
बता दें कि बीजापुर जिले में मुठभेड़ के बाद जवान का अगवा कर लिया था. मामला संज्ञान में आने के बाद समाजसेवी और पत्रकारों ने जवान को सुरक्षित रिहा कराया. मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे ।  
 

 
images/vio157.jpg

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में लगे लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर जहां निर्धारित गाडिय़ों की आवाजाही रही वही, रविवार को रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड पंडरी में मजदूरों सहित छात्रों की भीड़ रही। अपने घर जाने को आतुर हो रहे मजदूर और छात्र यहा-वहां भटक रहे थे, लेकिन मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें घंटो परेशान होना पड़ा। राजधानी में लाकडाउन लगने से जहा सड़कों पर आटो, बस सेवा थम गई ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रियों के सामने घर तक पहुंचने के लिए आटो चालक अधिक किराया ले रहे हैं। नागपुर से रायपुर सपरिवार पहुंचे दिनेश साहू को आमानाका जाना था, वह स्टेशन से थोड़ी दूर चलकर आटो पकड़े, तो उसके लिए 300 रुपया किराया देना पड़ा, जबकि सामान्य दिनों यह किराया 150 से 200 बुकिंग पर हैं। 
आटो बूथ से बुकिंग की सुविधा लाकडाउन में ट्रेन से आ रहे यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर आटो बूथ बनाया गया है। रायपुर आरपीफ प्रभारी मनोरंजन मुखर्जी ने बताया कि रायपुर ट्रैफिक के मार्गदर्शन में स्टेशन के बाहर बने ट्रैफिक बूथ के माध्यम से आटो की बुकिंग की सुविधा है, जहां से यात्री तय किराए पर आटो ले सकते हैं। आटो चालक अधिक राशि ले रहे है, इसकी कोई शिकायत तो नहीं मिली है। आरक्षण केंद्र पर भीड़ 
स्टेशन से देश के कई राज्यों में लग रहे लाकडाउन ने एक बार फिर मजदूरों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है, ऐसे में राजधानी से सटे आस पास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर सुबह से ही स्टेशन पर पहुंचे गए थे और आरक्षण केंद्रों पर टिकट के लिए लाइन में लगे रहे हैं।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में रोजाना अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले दो दिन से मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे मौत के आंकड़ों ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्था बिगाड़ दी है। दरअसल भीमराव अंबेडकर अस्पातल का मर्चुरी फुल हो गया है और अब खुले में ही लाशों को रखना पड़ रहा है। बता दें के प्रदेश में पिछले 2 दिनों में 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 अप्रैल को प्रदेश में 123 मौत, 12 अप्रैल को 122 संक्रमितों की मौत। वहीं, राजधानी रायपुर में रोजाना औसतन 35 संक्रमितों की मौत हो गई है। अब आलम ये है कि अंबेडकर अस्पताल के मर्चुरी में डेडबॉडी को रखने की जगह नहीं बची है। लाशों को बाहर ही रखना पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश के कई शहरों में श्मशान घाटों में पहले ही चिताओं की ढेर लगी हुई है। लाशों को शेड से बाहर जलाना पड़ रहा है। 
 बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज 10521 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 5707 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 122 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4899 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। आज 10521 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 297 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 48 हजार 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90277 हो गई है।
 

Panchayattantra24.com-रायपुर। लॉकडाउन में मुर्गा बेचने वाले पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के खिलाफ राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। राजधानी रायपुर के जोन 9 के आयुक्त ने लाभांडी में इस सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कार्रवाई के बाद दुकान भी हटवाई गईं हैं।
 

  
 panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में एक महिला आरक्षक की कोरोना से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पांच दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके को आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला, स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षामंत्री उमेश कुमार पटेल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नेता प्रतिपक्ष  धरम लाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, लोकसभा सांसद  अरूण साव, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, सांसद  विजय बघेल, विधायक मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री  विष्णुदेव साय, महापौर एजाज ढेबर, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने दूरभाष तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। महाराष्ट्र सहित देश के अन्य प्रांतों में कोरोना की वजह से लग रही लॉकडाउन से फिर से वापस अपने घर लौट रहे लोगों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने तमाम कलेक्टरों को आदेश जारी किया है, जिसमें बाहर से गांव वापस आने वालों को क्वारेंटाइन में रखने के साथ फिर से क्वारेंटाइन सेंटर बनाने के लिए निर्देश दिया है।