Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 3 अप्रैल से बंधक बनाकर रखे जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को छोड़ दिया है. पति की रिहाई के बाद पत्नी मीनू के खुशी जाहिर की है. मीडिया और सरकार को धन्यवाद कहा है. पत्नी और बेटी ने जवान राकेश्वर से फोन पर बातचीत की है. बेटी ने अपने पिता को जल्दी घर आने को कहा है. घर और परिवार में खुशी का माहौल है।
बेटे की रिहाई पर राकेश्वर सिंह मन्हास की मां कुंती देवी ने कहा कि हम बहुत ज्यादा खुश हैं. जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं, उनका भी धन्यवाद करती हूं. भगवान का भी धन्यवाद करती हूं. जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था, लेकिन विश्वास नहीं हो रहा था।
5 दिन बाद लौटा जवान राकेश्वर
आज गुरुवार को 5 दिन बाद नक्सलियों ने जम्मू-कश्मीर निवासी कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को सुरक्षित छोड़ दिया है. नक्सलियों ने पहले जवान को ग्रामीणों के बीच छोड़ा, फिर वहां से ग्रामीणों ने तर्रेम थाना में जवान को सौंप दिया है।

panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले में हो रही वृद्धि के बाद राजधानी रायपुर स्थित एम्स कोविड व्यवस्था में विस्तार कर रहा है. एम्स प्रबंधन बैठक में लिए गए फैसले के बाद कोविड वार्ड के साथ आईसीयू के 20 बेड बढ़ाए जाएंगे. जिसके बाद एम्स में 60 आईसीयू वेटिलेंटर होगा. इसके साथ राज्य के सबसे बड़ा भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भी आईसीयू बेडों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
एम्स में कोविड वार्डों की संख्या में बढ़ोत्तरी
एम्स डॉरेक्टर डॉ नितिन एम नागलकर ने कहा कि अभी 40 ऑक्सीजन सपोर्ट आईसीयू वेटिंलेटर है. उनकी कोशिश है कि बहुत जल्द 20 बेड बढ़ाया जाए ताकी क्रिटिकल मरीजों को आवश्यक ईलाज मिलता रहे. एम्स की डायरेक्टर ने गुरूवार को बैठक में कोविड-19 के वार्डों की संख्या बढ़ाने के साथ 20 आईसीयू बेड बढाने का फैसला लिया।
मेकाहारा में भी बढ़ाई गई वेंटिलेटर की संख्या
भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भी 40 बेड बढ़ाया गया. अस्तपताल में अब 74 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं. कोविड अस्तपताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. ओपी सुंदरानी ने बताया कि ऑक्सीजन सपोर्ट मरीज बहुत आ रहे है, जिसके चलते बेड फुल हैं. ऐसे स्थिति को देखते हुए लगभग 40 बेड बढ़ाया गया है. अब 74 ऑक्सीजन सपोर्ट वेंटिलेटर हो गया है, आगे चलकर और बेड बढ़ाने की प्लानिंग है।
वहीं आईएमए के सद्स्य डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि रायपुर में निजी अस्पतालों में 300 सौ से ज्यादा सिर्फ वेंटिलेटर है, जो सरकारी व्यवस्था के मुकाबले कहीं ज्यादा है. कई ऐसे अस्पताल हैं जो कोरोना मरीजों के लिए समर्पित कर दिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार से वैक्सिनेशन की उम्र 18 वर्ष निर्धारित करने की माँग की है. भूपेश बघेल ने इस संबंध में ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि अब जबकि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, तो हमेशा की तरह भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रबंधन हेतु हमारे युवा देश की युवा पीढ़ी तैयार रहे, ऐसा हम सब सोचते हैं. इसलिए आवश्यक है कि वैक्सिनेशन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की जाए।
बता दें इसके पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से वैक्सिनेशन की उम्र घटाकर 18 सरकार करने की मांग केंद्र सरकार से कर चुकी है, यही नहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से भी केंद्र सरकार से वैक्सिनेशन की उम्र 18 साल किए जाने की मांग की गई है. अब केंद्र सरकार कब तक इस पर निर्णय लेती है, सबकी निगाहें लगी हुई हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों और मौत के ग्राफ में दिनों दिन हो रही बढ़ोतरी के बीच केंद्र और राज्य सरकार आमने- सामने आ गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने प्रदेश में संक्रमण के बेकाबू होने का जिम्मेदार राज्य सरकार को ठहराया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार लोगों की जान संकट में डाल रही है. वहीं पलटवार करते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य महकमे के मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 10% से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, जो कि राष्ट्रीय कवरेज से काफी ज़्यादा है. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।
बता दें कि राज्य में लगातार कोरोना और मौत के आंकड़ों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर केंद्रीय स्वास्थ्य ने भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने DCGI द्वारा आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण दिए जाने के बावजूद कोवैक्सीन का उपयोग करने से इनकार कर दिया. राज्य सरकार अपने कार्यों से लोगों की जान बस संकट में नहीं डाल रही बल्कि दुनिया में गलत संदेश भी दे रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर छिड़ी बहस
वहीं राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ट्विट पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 10% से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है जो कि राष्ट्रीय कवरेज से काफी ज़्यादा है. एक दिन में 3 लाख लोगों को, राज्य की 1% से अधिक जनसंख्या को वैक्सीन दी गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक के बाद एक 6 ट्वीट किया और प्रदेश में हो रहे वैक्सीनेशन को समझते हुए जमकर निशाना साधा।
गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री
इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में Cumulative Tests/Million 2,02,985 हैं जब की भारत के 1,93,415
हैं. प्रतिदिवस Tests/Million 1627 हैं. जबकी भारत के 929 हैं. डाॅ. हर्षवर्धन सभी तथ्य जानते हैं, उनके साथ मीटिंग में चर्चा होती रहती है. दुःख की बात है कि फिर भी गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. टी एस सिंहदेव ने कहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का यह वक्तव्य ऐसे समय पर आना, जब सभी राज्यों और केंद्र ने पिछले दिन ही मिलकर महामारी से निपटने का निर्णय लिया था यह बहुत ही दुःखद है. क्या वह राज्य सरकारों के साथ इस प्रकार की सहकारिता की अपेक्षा कर रहे हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खाद्य अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं. इस समीक्षा बैठक में राशन वितरण समेत कई एंजेंडे रखे गए हैं, जिन पर चर्चा की जा रही है. इस बैठक में समस्त खाद्य नियंत्रक अधिकारी, खाद्य अधिकारी, समस्त जिला विपणन अधिकारी, राज्य सहकारी विपणन संघ, समस्त जिला प्रबंधक शामिल हैं।
राशन वितरण पर आ सकता है फैसला
इस समीक्षा बैठक में लॉकडाउन के दौरान उचित मूल्य दुकानों से लोगों को राशन कैसे उपलब्ध कराई जाए. इस पर निर्णय लिया जा सकता है. उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न भण्डारण और राशन वितरण के समय कोविड नियमों का पालन किस तरह कराया जाए, इस पर भी फैसला लिया जाएगा।
ये हैं मुख्य बिन्दु-
कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में सार्वजनिक वितरण के अंतर्गत खाद्यान्न की उपलब्धता और उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण की समीक्षा।
अप्रैल महीने में उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न भण्डारण और कोविड नियमों का पालन करते हुए वितरण की समीक्षा.
कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों में राज्य में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य निगरानी की समीक्षा.
खरीफ वर्ष 2019-20 और 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग और निराकरण की समीक्षा.

panchayattantra24.com, रायपुर। लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही रायपुर के बाजारों में खचाखच भीड़ नजर आ रही है. जनता की इस भीड़ को देख कर कहीं नहीं लगता कि इन्हें कोरोना संक्रमण का जरा सा भी भय है. छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से करीब 10 हजार से ज्यादा कोरोना के केसस आ रहे हैं. राजधानी में हर रोज 3 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. इस बीच जिस तरह से भीड़ देखने को मिल रही है, इससे अब ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में कोरोना का बड़ा विस्फोट होने वाला है।
बाजारों में व्यापारी लगातार चूना लगा रहे
रायपुर के ज्यादातर बाजारों में बेतहाशा भीड़ है, लेकिन लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासनिक टीम नजर नहीं आ रही है. जिला प्रशासन ने कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए 9 टीमें बनाई गई हैं, लेकिन टीम नाम मात्र की हैं. बाजारों में होने वाली कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कोई टीम मौजूद नहीं है. व्यापारी लगातार लोगों को चूना लगा रहे हैं ।
बाजारों में सामानों का दाम डबल
रायपुर के कई बाजारों में सामानों का दाम डबल कर दिया गया है. सब्जी से लेकर चावल, दाल समेत अन्य सामानों में बेतहाशा वृध्दि हुई है. लोगों को खुलेआम चूना लगाया जा रहा है. आम जनता से लेकर गरीब तबके के लोग सामानों की कीमतों को लेकर परेशान हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है ।
बाजारों में गाहकों की जेबें खाली !
लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने बाजारों में ग्राहकों से बातचीत की. बाजार में उपस्थित लोगों से मार्केट का हाल जाना. इस दौरान कई चौकाने वाली जानकारियां मिली. उन्होंने कहा कि पहले से परेशान थे. अब फिर से व्यापारियों ने सामानों का रेट बढ़ा दिया है. ऐसे में प्रशासन को नींद से जागने की जरूरत है, ताकि गाहकों की जेबें खाली न हो ।
गरीब तबके के लोगों को रुलाएगी मंहगाई
लॉकडाउन को लेकर राजधानी के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है. कुछ लोग रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन के फैसले का समर्थन करते हुए नजर आए, तो कुछ लोगों ने कहा कि लॉकडाउन की घोषणा काफी पहले करनी थी।
प्रशासनिक अमले को तब ध्यान आया जब संक्रमण के मामले ज्यादा गंभीर हो गए. उससे पहले प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया. भीड़ को नियंत्रित नहीं किया. लॉकडाउन में सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी को होगा तो गरीबों को होगा।

आदेश कॉपी-2


panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कोरोना वायरस से हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. जिसके चलते रायपुर में 10 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. इस दौरान जिले की सभी शराब दुकान, सब्जी-फल दुकान और किराना दुकानें बंद रहेंगी. कालाबाजारी करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. 15 दिनों के लिए दुकान सील कर दिया जाएगा. इसलिए दुकानदारों की भलाई इसी में है कि वो सामानों की कालाबाजारी न करें।
लॉकडाउन में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा ?
रायपुर में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा.
जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी.
शराब दुकानें बंद रहेंगी.
रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा.
कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी.
एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी.
मीडिया कर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा.
पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं होंगी संचालित
पेट्रोल पंप में भी चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही मिलेगा पेट्रोल
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाए चालू रहेगी.
वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन होंगे जब्त
सभी धार्मिक संस्थाएं बंद रहेंगी.
केवल दूध, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं ही होंगी संचालित.
आम जनता को सब्जी-फल नहीं मिलेगी. किराना दुकानें भी रहेंगी बंद.
दूध वितरण के लिए समय निर्धारित हुआ है.
पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगी.
शासन से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाए स्थगित रहेंगी.
कोविड संबंधित कार्य चालू रहेंगे.

शराब दुकान रहेगी बंद


panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिकों को मुफ्त में टीका लग सके. प्रदेश के नागरिकों को कोरोना महामारी से निजात मिल सके. छत्तीसगढ़ राज्य जो कि अपने प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न राज्य है. जिससे कि हर वर्ष अरबो-खरबो रुपयों की राजस्व की प्राप्ति केंद्र की मोदी सरकार को होती है. छत्तीसगढ़ राज्य लोहा, कोयला और बिजली उत्पादन राज्यों के प्रथम पंक्ति में शुमार है।
इससे केंद्र की मोदी सरकार को हर वर्ष बड़े राजस्व की प्राप्ति होती है. अब जब कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता परेशान है. लगातार लोगों की मौते भी हो रही है. इस कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल पहल कर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिकों को मुफ्त में कोरोना टीका लगवाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
मोहन मरकाम ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कहा था कि भाजपा देशवासियों के दिल जीतने का अविरल और अनवरत अभियान है. अगर यह बात सही और सत्य है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिको का दिल जीतने का अविरल और अनवरत प्रयास करना चाहिये. निःशुल्क कोरोना टीकाकरण का बड़ा अभियान देश और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिकों के लिये सुनिश्चित करना चाहिए।
तब उनकी कही गई बात दिल जीतने वाली होगी या नहीं की कोरोना महामारी के कठिन समय में प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से विमुख होकर विदेशियों का दिल जीतने के लिये मुफ्त में लाखों-करोड़ों कोरोना टीका के भेज रहे हैं. विदेशियों का दिल जीतने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि उन्हें भारत देश के नागरिकों ने चुनकर प्रधानमंत्री बनाया है उन्हें भारत देश के लोगों का अविरल अनवरत दिल जीतने के लिए मुफ्त में कोरोना टीकाकरण का एक बड़ा अभियान शुरू करना चाहिये।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि उन्हें कोरोना महामारी से पीड़ित नागरिकों की सेवा में जुट जाना चाहिए. जिस प्रकार पिछले वर्ष कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने शहरों, गांवों और हर ब्लॉकों में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा किया है. उसी प्रकार आज से ही प्रदेश की जनता की सेवा में जुट जाना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम ने कहा कि नर सेवा ही नारायण की सेवा है. अभी कोरोना महामारी के इस कठिन समय में कांग्रेस परिवार के प्रत्येक सदस्यों को अपने प्रियजनों और अपने को सुरक्षित करते हुए प्रदेश की जनता के मदद के लिए तत्पर रहना चाहिये. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाये जा रहे कोरोना महामारी अभियान में शामिल होकर शहरों, गांवो और कस्बों में कोरोना टीकाकरण को सुनिश्चित करने में मदद करें. प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे निःशुल्क दवा को भी कोरोना पीड़ित मरीजों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ को सहयोग करना चाहिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर मंत्री अकबर होम क्वारंटाइन हो गए हैं. उनमें किसी प्रकार का कोई भी लक्षण नहीं है. मंत्री अकबर ने TrueNat टेस्ट कराया था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि इसके बाद मंत्री अकबर ने सवाधानी बरते हुए आरटीपीसीआर टेस्ट कराया है. जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
मंत्री अकबर डॉक्टरों की सलाह होम आइसोलेशन पर है. वे पूरी तरह स्वस्थ है. आक्सीजन लेवल व तापमान सभी सामान्य है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने विकराल रूप ले लिया है. राजधानी रायपुर में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. शुक्रवार से राजधानी में लॉकडाउन लगेगा. इस संबंध में आदेश कलेक्टर कुछ ही देर में जारी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री निवास में चली बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को सख़्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. कोरोना चेन तोड़ने के लिए पहले से ज़्यादा सख़्ती बरती जाएगी।
एक दिन में मिले 9 हजार से ज्यादा मरीज
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 9 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जबकि 53 लोगों की कोरोना से जान गई है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 1 हजार 552 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।
कई जिलों में कोरोना की लहर
रायपुर जिले में अकेले 2821 कोरोना मरीज सामने आए हैं. वहीं 26 लोगों की मौत हुई है. राजनांदगांव में 940, बिलासपुर में 545, महासमुंद में 468, सरगुजा-कोरबा-बालोद- बेमेतरा-कबीरधाम-धमतरी-जशपुर-कांकेर जिले में 200-200 से अधिक मरीज मिले हैं।
52 हजार से अधिक सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 29 हजार 408 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक 4 हजार 416 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 52 हजार 445 है. प्रदेश में आज 47 हजार 973 लोगों का सैंपल लिया गया है।