Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम जनता से लेकर नेता तक कोरोना की जद में आ गए हैं. अब संक्रमण का विस्तार बड़ी तेजी से हो रहा है. इसी बीच भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और उनका परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है. विधायक देवेंद्र यादव ने अपने ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की है।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के परिवार में उनकी मां और भैया-भाभी ने कोरोना टेस्ट करवाया था. जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी होम आइसोलेशन पर हैं. इसके साथ विधायक देवेंद्र में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं. जिस वजह से वो भी क्वारंटाइन हो गए हैं।
विधायक देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरी माता जी, बड़े भैया-भाभी सहित परिवार के 5 सदस्यों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मुझमें भी कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण हम सभी आइसोलेशन पर हैं. कृपया आप सभी अपना और परिवार का ख्याल रखें. स्वस्थ होकर जल्द आप सभी के बीच लौटूंगा।
मेरी माता जी, बड़े भैया-भाभी सहित परिवार के 5 सदस्यों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
मुझमें भी कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण हम सभी आइसोलेशन पर हैं।
कृपया आप सभी अपना और परिवार का ख्याल रखें।
स्वस्थ होकर जल्द आप सभी के बीच लौटूंगा#COVIDー19 #coronavirus
— Devendra Yadav (@Devendra_1925) April 4, 2021
बता दें कि इससे पहले 2 अप्रैल को बिलासपुर जिले के मस्तूरी से बीजेपी विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. विधायक डॉक्टर बांधी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी. डॉक्टर की सलाह के बाद वो आइसोलेशन पर है।
छत्तीसगढ़ में शनिवार को 5 हजार 818 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई थी. इस बीमारी से 31 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 1 हजार 172 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए थे. राज्य में स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज मरीज़ों की संख्या 3 लाख 23 हजार 201 है. जबकि एक्टिव मरीज़ों की संख्या 36 हजार 312 है. रायपुर में 2 हजार 287 और दुर्ग में 857 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। सांसद संतोष पाण्डेय ने बस्तर के बीजापुर में हुए नक्सली हमला पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलियों को परास्त करने में प्रदेश की सरकार पूरी तरह असफल है. अब तक प्रदेश सरकार यह पता नही लगा सकी है कि इस घटना में कितनी संख्या में जवान वीरगति को प्राप्त किये है, कितने घायल है. इसके साथ कई जवानों की लापता होने की सूचना पर है।
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि इस पुरे मामले प्रदेश की सरकार पर्दा डालने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले को पुलिस का सूचना तंत्र भी असफल रहा है. लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नही हो रही है जो कई सवालों को जन्म देता है।
सांसद पाण्डेय ने इस घटना में वीरगति को प्राप्त किये जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

panchayattantra24.com, रायपुर। व्याख्याताओं की नियुक्ति के लिए दिए गए आदेश को ख़ारिज कर दिया गया है. ज्वाइनिंग का आदेश 31 मार्च तक निर्धारित किया गया था, लेकिन कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति के आदेश को खारिज किया गया है. लोक शिक्षण संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने ज्वाइनिंग के लिए दिए आदेश को निरस्त करने का आदेश जारी किया है।
बता दें कि व्याख्याता नियुक्ति के ई और टी संवर्ग का यह पूरा मामला है. स्कूल शिक्षा संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि 22-फरवरी 2021 को सीधी भर्ती के तहत व्याख्याताओं के नियुक्ति का आदेश ई और टी संवर्ग को जारी किए गए थे. नियुक्ति के आदेश की शर्तों के अनुसार व्याख्याताओं को 31 मार्च तक निर्धारित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे।
आदेशानुसार कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति के आदेश को स्वयंमेव निरस्त माना जाना है. जिन व्याख्याताओं ने 31 मार्च 2021 तक अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनके नियुक्ति के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. निरस्त करने के आदेश की कॉपी को स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय, महालेखाकार छत्तीसगढ़, संचालक कोष, लेख एवं पेंशन इंद्रावती भवन, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को पत्र जारी किया गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। बीजापुर जिले के टेकुलगुडम में शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 22 जवानों के शहादत हुई है. इस बात की पुष्टि करते हुए डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच साढ़े चार घंटों तक मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली भी हताहत हुए हैं. मारे गए नक्सलियों की बॉडी को ट्रेक्टरों में भरकर नक्सली ले गए हैं।
बता दें कि बीजापुर जिले के टेकुलगुडम में शनिवार को हुए सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. टेकुलगुडम गांव के बीचों-बीच हुए मुठभेड़ के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. मौके पर पहुंची सुरक्षा बलों की बैकअप टीम शहीद जवानों के शवों को मुख्यालय लाने की तैयारी कर रही है।
नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल 30 घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें 7 का इलाज रायपुर और 23 का बीजापुर में चल रहा. सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. वहीं बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके उनसे विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति दुखद हैं, लेकिन सुरक्षा बलों के हौंसले बुलंद हैं और नक्सली हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई हम ही जीतेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी वो राज्य सरकार को दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के महानिदेशक को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। बीजापुर में हुई नक्सल घटना और कोरोना के बढ़ते मामलों पर पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने बीजापुर की घटना की पीड़ादायक बताते हुए कहा कि आज इस परिस्थिति में भी कोई जवाबदार व्यक्ति छत्तीसगढ़ में उपलब्ध नहीं है. मुख्यमंत्री की प्राथमिकता असम चुनाव हो गई है, लेकिन शहीद हुए जवानों के परिजनों को सांत्वना देने के दो शब्द नहीं है. किसी राज्य का मुख्यमंत्री इतना असंवेदनशील नहीं हो सकता।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा है. शहीद जवानों की बॉडी रिकवर नहीं हुई है, और मुख्यमंत्री असम चुनाव में डटे हुए हैं. बस्तर को लेकर यह बार-बार सवाल उठाते थे कि कोई आईजी पदस्थ नहीं है, आज बस्तर में डीआईजी नक्सल सम्भाल रहा है. ये ग़ैर जवाबदार सरकार हैं. गृहमंत्री को अब तक बस्तर पहुंच जाना चाहिये था।
नक्सलियों के जमावड़े की पहले से थी खबर
उन्होंने कहा कि यह सूचना आ रही थी कि बीजापुर के उस इलाक़े में बड़ी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा हो रहा है. फोर्स के पास यूएवी है. लोकेशन ट्रेस करने में मदद ली जा सकती थी, लेकिन जो एहतियात बरतना चाहिए था उसमें कमी देखी गई. दस दिनों के भीतर दो बड़ी घटना घट गई. नक्सलियों के खिलाफ मुँह तोड़ जवाब देने के हम सिर्फ़ बयान सुनते हैं।
कोरोना की भयावह स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार
कोरोना को लेकर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भयावह स्थिति निर्मित हो रही है. कोरोना को लेकर भयावह स्थिति बन गई है. कल आँकड़ा छह हज़ार को छू गया. इस स्थिति को बनाने का जवाबदार कौन है? स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि छत्तीसगढ़ की स्थिति ख़राब होती जा रही है, आईसीयू में जगह नहीं है. मैं खुद कल एम्स से लेकर सरकारी अस्पतालों, निजी आस्पतालों में फ़ोन लगाता रहा, लेकिन एक बेड नहीं मिला।
क्रिकेट मैच के नाम पर श्मशान घाट में बिठाया
उन्होंने आरोप लगाया कि मौत के आंकड़ों में हेरफेर किया जा रहा है. जितनी मौतें हो रही हैं, उससे कम आँकड़े जारी किए जा रहे हैं. यह अजीब स्थिति है. आज वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं है. सेस के रूप में कोविड के नाम से चार सौ करोड़ रुपए वसूले गए, लेकिन आज तक वेंटिलेटर का अरेंजमेंट नहीं कर सके. राजनीतिक मुद्दा बनाकर वैक्सिनेशन को सरकार टालती रही. गुजरात में क्रिकेट मैच में स्टेडियम ख़ाली रहा, लेकिन रायपुर में हुए मैच में चालीस चालीस हजार लोगों को श्मशान घाट में बिठाया गया।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी में शनिवार को कोरोना विस्फोट हुआ है. इसे रोकने शहर के 10 क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. अब तक रायपुर में 38 कंटेंटमेंट जोन बन चुके हैं. किसी इलाके में 100 से ज्यादा मरीज मिलने पर कंटेंटमेंट जोन घोषित किया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में (कंटेनमेंट जोन) पूर्ण लाकडॉउन
आज बने 10 कंटेनमेंट जोन में- हर्षित विहार कॉलोनी थाना खमतराई, शंकर नगर बालाजी उदयान, काली माता चौक सिविल लाईन, सुहागा मंदिर के पीछे ब्राह्मणपारा आजाद चौक, सूर्या अपार्टमेंट सिविल लाईन, दशहरा मैदान जनता कॉलोनी मार्ग, कल्प विहार जय हिंद कॉलोनी, नागेश्वर नगर उरला, रामकुंड क्षेत्र आजाद थाना, करबला तालाब शीतला शनि मंदिर, नागेश्वर नगर, साथ अन्य क्षेत्र में कटेंटमेंट जोन बनाया गया है।
सौ का आंकड़ा कंटेंनमेंट जोन
जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में सौ से ज़्यादा मरीज़ मिल रहे हैं उनको तत्काल कंटेंनमेंट बनाया जा रहा है. वर्तमान में 38 क्षेत्र हैं, जिन्हें कंटेंन मेन ज़ोन घोषित किया जा चुका है. आज मरीज़ चुनाव अंकित हुए हैं वहां कंटेनमेंट ज़ोन घोषित करने के लिए तैयारी की जा रही है।
अब तक रायपुर का हाल 3 अप्रैल को मिले 2287 मरीज को मिलाकर राजधानी रायपुर में 10 हज़ार 191 एक्टिव मरीज़ हैं. अब तक 70691 कोरोना मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 59461 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है. वहीं 939 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए कटेंनमेंट जोन कारगार उपाय साबित हुआ है. रायपुर में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 38 अलग-अलग क्षेत्र को कटेंनमेंट जोन बनाया गया है. इन क्षेत्रों अंदर से बाहर जाना, बाहर से अंदर जाना शक्त मना है. आवश्यक सेवा के लिए अधिकारी नियुक्त किये गए है. उनके आदेश से ही आवश्यक सेवा का समान अंदर भेजा जा सकता है।

panchayattantra24.com, रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके उनसे बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया. भूपेश बघेल ने कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति दुखद हैं. लेकिन सुरक्षा बलों के हौंसले बुलंद हैं और नक्सली हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई हम ही जीतेंगे ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी वो राज्य सरकार को दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के महानिदेशक को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे लगातार विकास कार्यों से ग्रामीणों का नक्सलियों से मोह भंग हो रहा है और वे लगातार विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाएं अंदरूनी गांवों तक सुलभ हो रही हैं और नक्सली विचारधारा से लोग विमुख हो रहे है. इससे बौखला कर नक्सली इस तरह के हमले कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य सरकार न इससे डरने वाली हैं और नहीं अपने विकास कार्यों को हर गांवों तक पहुंचाने के संकल्प से डिगने वाली हैं।
पार्थिव शरीर को रायपुर एयरपोर्ट से प्लेन के माध्यम से गुवाहाटी भेजा जाएगा

panchayattantra24.com, रायपुर। बीजापुर नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज रायपुर लाया गया. शहीद जवान का नाम बबलू रंबा है, जो सीआरपीएफ के जवान थे. पार्थिव शरीर को रायपुर एयरपोर्ट से प्लेन के माध्यम से गुवाहाटी भेजा जाएगा।
वहीं सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह भी रायपुर पहुंचे. जहां वे रायपुर से सीआरपीएफ के आईजी व डीआईजी से रिव्यु मीटिंग करेंगे. कुलदीप सिंह घटनास्थल का जायजा लेने जगदलपुर भी जा सकते हैं।
बता दें कि बीजापुर के तर्रेम जंगल में शनिवार को नक्सली मुठभेड़ में आठ जवान शहीद और 30 जवान घायल हो गए. जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है. सात घायल जवान का इलाज रायपुर और 23 का बीजापुर में चल रहा है. बताया जा रहा है कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. दो शहीद जवानों के शव रिकवर कर लिये गए हैं. वहीं 15 से अधिक जवान अभी भी लापता है।
घटना स्थल के लिए बैकअप पार्टी भेजी गई है. बस्तर आईजी सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल के आसपास नक्सलियों के बटालियन की टीम के मौजूद होने का अभी भी अंदेशा है. बैकअप पार्टी सावधानी से आगे बढ़ रही है।

panchayattantra24.com, रायपुर। बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 25 से ज्यादा जवान लापता बताए जा रहे हैं. इससे शहीद जवानों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. शहीद जवानों के शव को रिकवर करने के लिए बैकअप पार्टी भेजी गई है. घटनास्थल के आसपास नक्सलियों के बटालियन की टीम के मौजूद होने का अंदेशा है, जिसकी वजह से बैकअप पार्टी सावधानी से आगे बढ़ रही है।
नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल 30 जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया. जिनमें 7 का इलाज रायपुर और 23 का बीजापुर में चल रहा. सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. वहीं बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके उनसे विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति दुखद हैं, लेकिन सुरक्षा बलों के हौंसले बुलंद हैं और नक्सली हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई हम ही जीतेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी वो राज्य सरकार को दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के महानिदेशक को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।
नक्सलियों को हुआ भारी नुकसान
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर नक्सल हमले पर कहा कि माओवादी अपने अस्तित्व की आख़िरी लड़ाई लड़ रहे हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मेरी बात हुई है. नक्सलियों को भारी नुक़सान हुआ है. हमारे जवानों ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी है. शहीद जवानों की शहादत का बदला लेंगे।
उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे लगातार विकास कार्यों से ग्रामीणों का नक्सलियों से मोह भंग हो रहा है और वे लगातार विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाएं अंदरूनी गांवों तक सुलभ हो रही हैं और नक्सली विचारधारा से लोग विमुख हो रहे हैं. इससे बौखला कर नक्सली इस तरह के हमले कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य सरकार न इससे डरने वाली हैं और नहीं अपने विकास कार्यों को हर गांवों तक पहुंचाने के संकल्प से डिगने वाली हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और ओपी चौधरी के बयानों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने सवाल पूछा है कि कोरोना संक्रमण की आपदा में राजनीतिक अवसर तलाश रहे डॉ. रमन सिंह और ओपी चौधरी क्या देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी नसीहत देने का साहस दिखा पाएंगे।
आरपी सिंह ने बयान जारी कर कहा कि डॉ रमन सिंह 15 वर्षों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में भाजपा मार्गदर्शक मंडल में डाल दिए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, वहीं दूसरी तरफ ओपी चौधरी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहने के साथ-साथ रायपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं. क्या दोनों को यह पता नहीं है कि देश में कोविड-19 नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय नोडल विभाग है, और अमित शाह इसी विभाग के मंत्री भी हैं. जो कि कोविड-19 नियंत्रण के मूल काम को छोड़कर पांचों चुनावी राज्यों में लगातार रोड शो, आम सभाएं और रैलियां कर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जिनकी अदूरदर्शी नीति, अक्षमता और नमस्ते ट्रंप जैसे कार्यक्रमों की वजह से देश में कोरोना ने अपने पैर पसारे वह भी इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आते हैं. सभी चुनावी राज्यों में उनकी भी आम सभाएं और रैलियां नियमित रूप से हो रही हैं. जहां तक छत्तीसगढ़ में कोविड-19 नियंत्रण की बात है तो संक्रमित व्यक्तियों का मिलना इस बात पर निर्भर करता है कि उस राज्य में जांच कितनी हो रही है, क्या रमन सिंह भाजपा शासित राज्यों के कोविड-19 के आंकड़े सार्वजनिक करने का साहस दिखा पाएंगे।
उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की कुल आबादी में 58.33 लाख लोगों का कोविड-19 टेस्ट हो चुका है, जबकि भाजपा शासित उत्तरप्रदेश में मात्र 15 प्रतिशत एवं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में मात्र 7 प्रतिशत आबादी का ही कोविड-19 टेस्ट हो पाया है. ऐसे समय में जब कोविड-19 की वैक्सीन उपलब्ध हो चुकी है, तब इस संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन का ही रह गया है।
आरपी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार वैक्सीनेशन को एक महा अभियान के रूप में संचालित कर रही है, इसीलिए छत्तीसगढ़ की अनुमानित आबादी 2 करोड़ 90 लाख लोगों में से लगभग 4 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. राज्य की कुल आबादी में जितने लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है यह संख्या हिंदुस्तान के अनेक अग्रणी राज्यों से बेहतर है. बेहतर होगा आपदा में अवसर तलाशने की बजाए डॉ. रमन सिंह और ओपी चौधरी इस समस्या से लड़ने में प्रदेश की जनता के साथ नजर आए ना कि उनके बीच भय का वातावरण बनाते हुए नजर आए।