Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाएं अपने कार्यों का लोहा पूरे देश में मनवा रही हैं. प्रदेश की ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायत को लगातार तीसरे साल विभिन्न श्रेणी के 11 राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुए हैं. भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हाल ही में घोषित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की विजेताओं की सूची में प्रदेश की आठ ग्राम पंचायतें, दो जनपद पंचायतें और एक जिला पंचायत शामिल है।
केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कोंडागांव जिला पंचायत, गरियाबंद और तिल्दा जनपद पंचायत तथा सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के सरगवां और लुंड्रा विकासखंड के रिरी, बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के माहुद (अ), कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के महराटोला एवं रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बैहार ग्राम पंचायत का चयन दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए किया गया है. राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 के अंतर्गत बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के दूरस्थ वनांचल गोटईगुड़ा ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के नवागांव (ल) को बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार और आरंग विकासखंड के बैहार को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं की इस उपलब्धि पर इन पंचायतों से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है.उन्होंने कहा कि प्रदेश की जिला पंचायतें, जनपद पंचायतें और ग्राम पंचायतें शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
ये संस्थाएं सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को भी जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा रही हैं. स्थानीय स्वशासन के उत्कृष्ट कार्यों से वे हर साल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान भी बना रही हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 और 2020 में भी प्रदेश की अलग-अलग 11 ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार हासिल किया है।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। स्वास्थ्य विभाग की आज राजधानी रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक जारी है. इस बैठक में रायपुर में लॉकडाउन लगाने को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।
रायपुर के नवीन विश्राम भवन सर्किट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, कृषि व संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे बैठक ले रहे है. इसमें रायपुर महापौर एजाज ढेबर, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर कलेक्टर, एसपी, पुलिस विभाग समेत अधिकारियों मौजूद है।
बैठक में छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर मंथन किया जा रहा है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और प्रबंधन समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 4 हजार 174 नए कोरोना मरीज मिले हैं. कोरोना से 33 लोगों ने जान भी गंवाई है. वहीं बीते रात और 10 लोगों की मौत हुई है. इस तरह कुल 43 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा है. इस बीमारी से 945 मरीज़ डिस्चार्ज किए गए है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 21 हजार 873 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक 4 हजार 247 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हजार 858 है. प्रदेश में आज 34 हजार 75 लोगों का सैंपल लिया गया है।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भिलाई, रिसाली, भिलाई चरौदा सहित प्रदेश के अन्य नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. भिलाई निगम के लिए जहां तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, वहीं अन्य नगर निगम और पालिका परिषद चुनाव के लिए दो-दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ ने प्रदेश कार्यसमिति और जिला संयोजकों की लिस्ट जारी की है. इसकी घोषणा बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी ने की है. इस सूची का ऐलान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति पर किया गया है. देखिए किसे कहां जिम्मेदारी दी गई है। 
देखें सूची-
 

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। इस वक्त राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. आज मंत्री टीएस सिंहदेव आपात बैठक ले रहे है। इस बैठक में कलेक्टर, एसपी, नगर निगम कमिश्नर, CMHO समेत अन्य अधिकारियों भी मौजूद है। बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मंत्री ने यह बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक रायपुर कलेक्टर कभी भी लॉकडाउन का ऐलान कर सकते है. बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट की बात करें तो गुरुवार को प्रदेश भर में पॉजिटिव रेट 11.3 पहुंच गया। इधर राजधानी रायपुर में गुरुवार को पॉजिटिव रेट 34.9 प्रतिशत रहा। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग कंटेनमेंट जोन में सख्ती से नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. डॉ. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आपकी गलत नीतियों और लापरवाही भरे फैसलों के कारण आज छत्तीसगढ़ के हालात भयावह हैं. रोड सेफ्टी मैच में फ्री टिकट देकर आपने भीड़ इकट्ठी कर लोगों की जान खतरे में डाली. आज उसका ही दुष्परिणाम प्रदेश भुगत रहा है। 
संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी
बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 81 हजार 466 नए मामले मिले हैं. जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,23,03,131 हो गई है. जबकि 469 लोगों की मौत हो गई. अब कुल मौतों की संख्या 1,63,396 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,14,696 है. डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,25,039 है। 
छत्तीसगढ़ में 25 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 4 हजार 617 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. 1 हजार 7 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. राज्य में स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार 613 है. जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 28 हजार 987 है. जबकि प्रदेश में 25 लोगों की मौत हो गई है. प्रदेश में अब तक कोरोना से 4204 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अब तक 3 लाख 53 हजार 804 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 
 
 

नया वैरिएंट शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करने में सक्षम 
 panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक बुरी खबर एम्स से निकलकर आई है.  टेस्टिंग के दौरान पांच संक्रमितों में कोरोना के नए वैरिएंट मिले हैं. इस म्यूटेट वायरस को पहले की तुलना में ज्यादा खतरनाक बताया गया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने नए म्यूटेट वैरिएंट के मिलने की पुष्टि की है। 
एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर ने पांच संक्रमितों में कोरोना के नए वैरिएंट पाए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि बहुत ज्यादा संक्रमितों की वजह से म्यूटेशन होता है. नया वैरिएंट शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करने में सक्षम है. इसे N-440 नाम दिया गया है. केंद्र सरकार ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के 5 नमूनों में N-440 नाम के नए वैरिएंट की मौजूदगी की रिपोर्ट दी थी। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक का अतिरिक्त प्रभार अशोक चतुर्वेदी को सौंपा गया है. वे अभी दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. बता दें कि ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक कुमार लाल चौहान को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई है, इसलिए अतिरिक्त प्रभार अशोक चतुर्वेदी को दिया गया है। 
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित आधा दर्जन हुक्का कैफों में पुलिस ने दबिश दी है. रायपुर सिटी एएसपी लखन पटले  के नेतृत्व में छापेमारी की गई है. मिथ्या, डकार और मौका जैसे कैफ़े में समय के बाद भी हुक्का पिलाया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। 
दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस को तय समय से अधिक देर तक हुक्का पिलाने की खबर मिली. इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. कई हुक्का कैफे से पुलिस ने हुक्कों की जब्ती की है. हुक्का कैफों में कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। 
खुलेआम हुक्का और खाना परोसा जा रहा था
एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. वीआईपी रोड स्थित आधा दर्ज से अधिक कैफे में दबिश दी गई है. मिथ्या, डकार, और मोका जैसे कैफे 9 बजे के बाद भी ग्राहकों को खुलेआम हुक्का और खाना परोसा जा रहा था। 
डकार कैफे से  हुक्का जब्त
एडिशनल एसपी ने कहा कि सभी कैफे संचालकों को समय पर बंद करने की हिदायत दी गई है. साथ ही डकार कैफे से हुक्का जब्त कर एक कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली टीम को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है. गृह मंत्री ने आईजी सहित तत्कालीन एसएसपी और पूरी टीम को ढाई लाख रुपए नकद इनाम का वितरण किया। 
टीम में शामिल सभी सदस्यों को उनके द्वारा किये गए कार्य के लिए अलग-अलग वर्गों में राशि का आवंटन हुआ है. आईजी डॉ आनंद छाबड़ा, एसएसपी आरिफ शेख, एएसपी पंकज चंद्रा, तारकेश्वर पटेल समेत सभी सीएसपी, टीआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को नकद पुरस्कार राशि का आवंटन हुआ है. पुलिस मुख्यालय ने पूरी टीम की सूची जारी की है। 
अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने पर गृहमंत्री ने नकद इनाम देने की घोषणा की थी।