Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी ने पत्रकारों चर्चा की. कोरोना के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि इस विकट स्थिति में भी प्रदेश के मुखिया चुनावी दौरे पर हैं. कुछ महीने पहले छत्तीगसढ़ कोरोना मुक्त की ओर बढ़ रहा था. वास्तव में कोरोना बढ़ने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। 
उन्होंने कहा कि कुछ महीने से हमारे छत्तीसगढ़ में कोरोना नियंत्रण की दिशा में सफल भी हुआ, लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चलते मैच का आयोजन करवाकर मुख्यमंत्री ने कोरोना को निमंत्रण दिया है.  कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए हैं. अब प्रदेश की जनता कोरोना के सामने लाचार है. प्रदेश के मुखिया खुद बिना मास्क के दर्शकदीर्घा में थे। 
सरकार ने बैठक लेकर केवल खानापूर्ति की
सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर चरम पर है. प्रदेश की सरकार ने बैठक लेकर केवल खानापूर्ति की है, जिन अधिकारियों को व्यवस्था कायम करनी हैं. उन्हें ही नहीं पता कि करना क्या है ?. दुर्भाग्यजनक है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री लाचार, असहाय हैं और उनके पास अधिकार ही नहीं है। 
वेंटीलेटर की सुविधा हो
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने केन्द्र सरकार से प्राप्त 230 वेंटीलेटर का उपयोग ही नहीं किया है. अनेक सरकारी अस्पतालों में जगह नहीं है. सरकार से मेरा आग्रह है कि सरकार हाथ पर हाथ रखे न बैठकर व्यवस्था को दुरूस्त करें. सरकार की प्राथमिकता लोगों के जीवन को बचाना हो. लोगों को अधिक से अधिक सुविधा हो, वेंटीलेटर की सुविधा हो, अस्पतालों की सुविधा हो। 
केन्द्र की गाइडलाइन का पालन
सांसद सोनी ने कहा कि प्रदेश की जनता प्रशासनिक अराजकता की शिकार है. सरकार से कुछ होने वाला नहीं है. उन्होंने प्रदेश की जनता से हाथ जोड़कर अपील की. उन्होंने कहा कि जनता तैयार रहे. केन्द्र की गाइडलाइन अनुसार वैक्सीन लगवाए. लोग सावधानी रखें, कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर में भी आज से नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, राजधानी में रात 10 बजे के बाद होटल, ढाबा और रेस्टॉरेंट नहीं खुल पाएंगे। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ही इन्हे खोलने की अनुमति दी गई है। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते ग्राफ के कारण अब तक छत्‍तीसगढ़ के 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार से लगा दिया गया है।
 
 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। स्लम में रहने वाली श्यामा बाई अब खुश है। उसे टेंशन भी नहीं है। दरअसल उसकी खुशी की वजह यह है, कि इस गर्मी उसे पीने के पानी के लिए दौड़-भाग नहीं करनी पडे़गी। मुहल्ले में उसके घर तक नल का कनेक्शन भी आ पहुंचा है। वृद्धा श्यामा बाई बीते दिनों की परेशानी को नहीं भूली। उसे भलीभांति याद है, कि टैंकर की आहट से ही घर में आपा-धापी सी मच जाती थी। पानी एकत्र करने का जो भी बर्तन हाथ में आता था उसे बाहर लेकर दौड़ पड़ती थी। पाइप को टैंकर में डालने और अधिक से अधिक पानी भरने के लिए जाने क्या से क्या नहीं करना पड़ता था। पीने के लिए पानी हो या फिर घर में अन्य किसी काम के लिए उसे टैंकर पर ही निर्भर रहना पड़ता था। अब श्यामा बाई की टेंशन दूर हो गई है। उसके घर में नल का कनेक्शन भी लग गया है।
पानी के टैंकरों के आने की आहट के साथ टेंशन मोल लेने वाली श्यामा बाई ही नहीं, शहर के झुग्गी सहित पॉश इलाकों में रहने वाले ऐसे अनेक परिवार है, जिनकी समस्या दूर हो गई है और जो बचे है उनकी भी समस्या जल्दी ही पूरी तरह से दूर हो जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में पानी के लिए टैंकर का इंतजार करना और टैंकर आने के साथ ही बर्तन लेकर बाहर दौड़ लगाना भी नहीं पडे़गा। शासन द्वारा टैंकरों पर आश्रित ऐसे गली मुहल्लों के घरों को नल कनेक्शन देने के साथ टैंकर मुक्त करने की पहल की जा रही है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जल आवर्धन योजना के अधूरे कार्य को पूरा किया जा रहा हैै। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा टैंकर मुक्ति के साथ पानी की उपलब्धता के लिए 220 करोड़ रुपए का प्रावधान भी रखा गया है। अब तक प्रदेश के 120 निकाय टैंकर मुक्त भी हो गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा सभी निकायों को टैंकर मुक्त करते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा अब तक 14 नगर निगमों में से 4 निगमों, 43 नगर पालिकाओं में से 23 नगर पालिकाओं को और 109 नगर पंचायतों में से 93 नगर पंचायतों को टैंकर मुक्त कर लिया गया है। बचे हुए 46 निकायों में योजनाएं स्वीकृत कर जल आवर्धन के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। योजना के पूर्ण होते ही ये निकाय भी अपने क्षेत्र में आसानी से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर सकेंगे।
1.42 लाख घरों में मिला नल कनेक्शन
जल है तो जीवन है। जल है तो कल है। पानी की बचत कीजिए। पानी को बर्बाद होने से रोकिए। इन छोटे-छोटे शब्दों और वाक्यों में एक ओर जहाँ पानी का महत्ता का संदेश छिपा है, वहीं यह शब्द सभी की जरूरतों से भी जुड़ा है। लोगों की इन्हीं जरूरतों को पूरा करने का उद्देश्य लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार सबके घरों को नल कनेक्शन देने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। अभी तक 1.42 लाख परिवारों को नल का कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। सतही जल स्रोत आधारित योजनाओं में प्रत्येक व्यक्ति को 135 लीटर प्रतिदिन और नलकूप स्रोत आधारित योजनाओं में 70 लीटर प्रतिदिन के मान से गणना कर योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही भागीरथी नल जल योजना के माध्यम से पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित गरीब परिवारों को निःशुल्क नल संयोजन प्रदान किया जा रहा है।
46 निकायों में जल आवर्धन का कार्य प्रगति पर
टैंकर मुक्त करना छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी प्राथमिकता में है। अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन(अमृत) जैसी परियोजनाओं के साथ सरकार का प्रयास है कि हर घर नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए रणनीति बनाई गई है और वित्तीय वर्ष समाप्ति तक समस्त योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जल आवर्धन योजना के तहत भाटापारा, तिल्दा नेवरा, महासमुंद, कवर्धा, जशपुरनगर, बलरामपुर, बैकुण्ठपुर, शिवपुर चरचा, मुंगेली, खैरागढ़, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, दीपका, सरायपाली, धमतरी, बीरगांव, पिपरिया-कबीरधाम, भोपालपट्नम, बसना, बोड़ला, गीदम, सीतापुर, कसडोल, छुरा, डौंडी-बालोद, पथरिया, पंखाजूर, कुसमी-बलरामपुर, लखनपुर, लोरमी अंबागढ़चौकी, धमधा, जरही-सूरजपुर, परपोड़ी-बेमेतरा, देवकर-बेमेतरा, पंडरिया, पिथौरा बिल्हा, साजा, पेंड्रा, बेरला, दोरनापाल, कोटा आदि शामिल है।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश की पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी अपनी कवायद कर रही है. इस कड़ी में शिवरीनारायण स्थित 132/33 केव्ही उपकेन्द्र में 40 एमव्हीए क्षमता के विशालकाय ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया है। 
होलिकोत्सव की पूर्व संध्या इस कामयाबी के लिए एमडी अशोक कुमार ने पारेषण कंपनी की टीम को बधाई दी. उन्होंने बताया कि ईसीई निर्मित 40 एमव्हीए का ट्रांसफार्मर शिवरीनारायण ईएचटी सबस्टेशन की सेकेण्ड यूनिट है. इसकी स्थापना एवं ऊर्जीकृत संबंधी कार्य की पूर्णता कोरोना संक्रमणकाल में एक चुनौती भरा कार्य था. इसके ऊजीकृत हो जाने से शिवरीनारायण (पामगढ़) सहित आसपास के गांव में निवासरत रहवासियों के साथ किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। 
एमडी कुमार ने जानकारी दी कि राज्य शासन की नीति ‘‘क्वालिटी पाॅवर सप्लाई फाॅर आल‘‘ को लक्ष्य बनाये हुए ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा प्रदेश के समस्याग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां प्राथमिकता से ईएचटी लाईन एवं सबस्टेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. साथ ही पुराने उपकेन्द्रों में नये पाॅवर टांसफार्मर की स्थापना के कार्य भी हाथ में लिये गये हैं. ऐसी ही योजना के अन्तर्गत 132/33 केव्ही उपकेन्द्र शिवरीनारायण (पामगढ़) में 4.5 करोड़ की लागत से उक्त नवऊजीकृत 40 एम.व्ही.ए. के ट्रांसफार्मर को स्थापित किया गया। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक मरीज को कोरोना निगलता जा रहा है. राजधानी रायपुर में एम्स और मेकाहारा अस्पताल सहित निजी अस्पताल में 9 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है. कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रात तक मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं. 9 लोगों के मौत की CMHO मीरा बघेल ने पुष्टि की है। 
राजधानी में होली के दिन कोरोना वायरस के 442 नए केस मिले थे. जबकि कोरोना वायरस से 5 लोगों की मौत हुई थी. अब तक रायपुर में कोरोना वायरस से 890 लोगों की मौत हो चुकी है. मेकाहारा और रायपुर एम्स में लगातार कोरोना मरीजों की मौत हो रही है. स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। 
1 हजार 423 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी
29 मार्च को छत्तीसगढ़ में 1 हजार 423 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई. 419 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. प्रदेश में कोरोना विस्फोट से अब एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार 181 है. प्रदेश में 1 हजार 423 नए मरीज मिलने से अब 3 लाख 41 हज़ार 516 कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया है. जबकि अबतक प्रदेश में 3 लाख 17 हज़ार 239 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्च कर दिया गया है. कोरोना से लोग भयभीत हैं। 
कल रायपुर में 5 मौत 
रायपुर में कल 5 लोगों की मौत हुई है. दुर्ग जिले में 4 और राजनांदगांव में 3 लोगों की मौत हुई है. मौत का यह आकड़ा देखकर लोग डरने लगे हैं. इस तरह राज्य में स्थिति धीरे-धीरे बेकाबू होती जा रही है. प्रदेश में आज 8 हजार 283 लोगों ने कोरोना जांच कराया। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दुर्ग और अन्य जिलों में आ रहे नए मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए  कहा कि कोरोना के आकंडे जिस तरह से बढ़ रहे हैं, ये अच्छा संकेत नहीं है. ऐसे हालातों के बीच सरकार लॉकडाउन  पर विचार कर सकती है। 
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने टेस्टिंग की संख्या व पॉजिटिव आ रहे मरीजों के आंकड़ों पर भी विशेष ध्यान दिया. इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के विकल्प पर कहा कि राज्य और देश ने पहले भी स्थिति के अनुरूप इस विकल्प को चुना है, और अब भी परिस्थिति को देखकर इसे चुना जा सकता है. लेकिन लॉकडाउन संक्रमण को रोकने का समाधान नहीं है। 
 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। उरला स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड को अपनी मेहनत का पैसा मांगना महंगा पड़ गया। सुरक्षा गार्ड मध्य प्रदेश के डिंडौरी का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन साल से सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले प्रकाश सिंह परस्ते और उनकी पत्नी कौशल्या बाई परस्ते समेत तीन मासूम बच्चों के साथ मारपीट का आरोप है। फैक्ट्री से सामान निकालकर सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीडि़त दंपत्ति ने बताया कि बीती रात कंपनी के संचालक ने कुछ किन्नर और गुंडे बुलवाकर घर से सामान फेंककर भगाया दिया। रात में आए किन्नर और गुंडो द्वारा सोना चांदी लूटकर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। इस घटना के बाद पूरे परिवार ने सड़क पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारी। पीडि़त दंपत्ति ने बताया कि वह लोग वर्ष 2018 से यहां पर हैं। काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें एक भी महीने का वेतन न मिलने के कारण कंपनी के ठीक सामने छोटा सा होटल खोलकर नाश्ते वह इत्यादि बेचकर पांच सदस्यों का भरण पोषण किसी तरह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद पुलिस वहां पहुंची और घटना की समीक्षा की। पीड़ित दंपति व फैक्ट्री के मालिक उरला पुलिस थाना में आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। पुलिस दोनों पक्षों का बयान ले चुकी है। हालांकि पीड़ित परिवार ने पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया था।
 

 panchayattantra24.com, रायपुर। असम विस चुनाव के दूसरे दौर के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं, रोड शो और जनसंपर्क रि रहे हैं। असम विधानसभा के दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल को और तीसरे चरण की 40 सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होना है। कल असम रवाना होने से पहले रायपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, असम चुनाव के पहले चरण के वोटिंग में मतदाताओं का अच्छा रिस्पांस मिला है। जनता कांग्रेस को सपोर्ट कर रही है। आगे भी बेहतर होने की संभावना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले चरण के चुनाव प्रचार से 27 मार्च को ही वापस लौटे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर के कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने बताया, असम में दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव मध्य और लोअर असम के जिलों में केंद्रित है। यहां कांग्रेस गठबंधन मजबूत माना जा रहा है। इस इलाके की कई सीटों पर कांग्रेस का पहले से कब्जा है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने असम चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। पिछले महीने से मुख्यमंत्री असम का कई बार दौरा कर चुके हैं। पिछली बार 12 दिनों में वे एक बार 20 मार्च को रायपुर लौटे थे। 21 मार्च को वे फिर गुवाहाटी पहुंच गए। उसके बाद मुख्यमंत्री 27 मार्च को वापस लौटे। 
एक सप्ताह का सघन जनसंपर्क : बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री असम में एक सप्ताह तक सघन जनसंपर्क अभियान और जनसभाओं में व्यस्त रहेंगे। इनका केंद्र मिडिल और लोअर असम के क्षेत्र होंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दूसरे नेता भी इस दौरान असम पहुंचने की तैयारी में हैं। देश की 100 ताकतवर हस्तियों में 26वें नंबर पर भूपेश इससे पहले देश की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची एक अंग्रेजी अखबार समूह ने अलग-अलग मापदंडों के आधार पर जारी की है। इस सूची में सीएम बघेल 2019 में 54वें नंबर पर हैं। सूची के साथ जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भूपेश चुनिंदा कांग्रेस मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। देश की सौ ताकतवर हस्तियों में 26वें नंबर में शामिल किए गए सीएम भूपेश बघेल ने 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। सीएम बघेल जिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आगे हैं, उनमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, आंध्रप्रदेश के सीएम वायएस जगनमोहन रेड्डी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा, हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, गुजरात के सीएम विजय रूपानी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्रियों में स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत आदि शामिल हैं। वहीं इस सूची में सीएम भूपेश कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से भी आगे हैं।
 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की नीतियों से बढ़ा कद : छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के बाद लौटे लोगों को रोजगार से जोडऩे का सबसे बड़ा काम किया। मनरेगा के तहत इस वर्ष अब तक 5.54 लाख परिवारों को 100 दिनों का काम दिया गया। इस मामले में छत्तीसगढ़ देश में पांचवें स्थान पर है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम बघेल का पूरा फोकस छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान और आदिवासी ही रहे हैं। अपनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए उन्होंने न सिर्फ गौठान बनाए वर्मी कंपोस्ट, गौ काष्ठ बनाकर बल्कि उन्हें आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया गया। इसी तर गोधन योजना के तहत सरकार गौ पालकों और लोगों से दो रुपए किलो में गोबर खरीद रही है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 78 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। वहीं आदिवासी इलाकों और वन क्षेत्रों में होने वाले वनौषधियों की खरीदी के साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को चार हजार रुपए प्रति मानक बोरा दिया जा रहा है। 
 केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा बढ़ा, तेजतर्रार छवि का मिला फायदा : सीएम बघेल पर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व का भरोसा लगातार बढ़ा है। यही वजह है कि सीएम भूपेश को देश के सभी बड़े चुनावी राज्यों में प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। बंगाल चुनाव में संयुक्त मोर्चा की पहली बड़ी रैली के लिए राहुल गांधी ने अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजा। वहां उन्होंने एक अलग ही अंदाज में कांग्रेस का पक्ष रखा। भूपेश के बोलने के अंदाज ने राष्ट्रीय नेतृत्व को काफी प्रभावित किया। इसी तरह असम चुनाव के लिए उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई, जहां सीएम ने अपनी पूरी टीम झोंक दी है। असम में इसके सकारात्मक परिणाम आने के संकेत हैं। सीएम बघेल जितना ग्रामीण परिवेश में रहना और क्षेत्रीय लोगों के बीच घुल-मिल जाना पसंद करते हैं, वहीं उनकी तेजतर्रार छवि का भी विपक्षियों पर प्रभाव दिखता है। वे जितना सहज और सरल तरीके से गांव के लोगों के बीच चले जाते हैं, उतनी ही आक्रामकता के साथ विपक्ष पर हमला बोलते हैं।
 

रायपुर l मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित जिलों में तेजी से कोविड-19 टीकाकरण कार्य कराया जाएं। टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगरीय निकायों के कर्मचारियों और शिक्षकों आदि की भी ड्यूटी लगायी जाए। टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सरपंचों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिए जाए। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी की गई गाईडलाईन का कड़ाई से पालन किया जाए। इनमें किसी तरह की लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह होम आईसोलेशन के मरीजों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण कोविड-19 से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है। टीकाकरण के बाद भी लोगों को मास्क और सेनेटाईजर का निरंतर उपयोग करते रहना है। टीकाकरण होने के बाद संक्रमित होने पर स्थिति गंभीर नहीं होती है। कोरोना टीके के दोनों डोज लगने के बाद भी यदि व्यक्ति को कोरोना संक्रमण होता है तो वह मामूली होगा और स्थिति उतनी अधिक गंभीर नहीं होगी। ऐसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु की संभावनाएं नहीं रहती है l

पंचायततंत्र -रायपुर। इंडियन एक्सप्रेस ने देश की ताकतवर हस्तियों की सूची जारी की है। लोकप्रियता के पैमाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लंबी छलांग लगाई है। देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों की सूची में इस साल उन्हें 26 वां पायदान हासिल हुआ है, जबकि बीते साल वह इस सूची में 54 वें स्थान पर थे।  गोधन न्याय योजना के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आदिवासियों से वनोपज खरीदी को बढ़ावा देने की भूपेश बघेल की नीति को सराहा गया है। इस नीति ने ही उन्हें प्रभावशाली लोगों में ला खड़ा किया है।
ताकतवर हस्तियों की सूची में भूपेश बघेल ने देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगन मोहन रेड्डी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हैं। वहीं स्मृति ईरानी, डाक्टर हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से भी वह आगे निकल गए हैं।
बढ़ती लोकप्रियता की वजह बताते हुए इंडियन एक्सप्रेस ने यह भी बताया है कि अन्य राज्यों में अपनी मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल पर भरोसा कर रही है। यही वजह है कि असम में अपने चुनावी अभियान के लिए कांग्रेस ने उन्हें पर्यवेक्षक बनाया है। अखबार ने लिखा है कि देश में कांग्रेस के चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में से भूपेश एक हैं, जिन्होंने अपने बूते राज्य में बड़ी मिजोरिटी हासिल करते हुए सरकार बनाई है।