Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी पात्र लोगों से कोरोना का टीका लगाए जाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि टीका के साथ-साथ सावधानी रखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए. यह प्रदेश में कोरोना की रोकथाम करने की दिशा में काफी मददगार साबित होगा।
बघेल ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध है. सभी जिलों में लोगों के टीकाकरण के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने सभी सामाजिक प्रमुखों, समाज सेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमजन को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की है।
गौरतलब है कि आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को भी टीके लगाए जा रहे हैं. अनेक लोगों को टीके का दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है. साथ ही एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों एवं 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के कोमोरबिडीटी वालों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर एसएसपी अजय यादव सांकरा इलाके में 3 साल की मासूम के साथ हुए रेप पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में एसपी ने डॉक्टर्स और परिजनों से मुलाकात की. बच्ची का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिजनों की आर्थिक मदद की।
एसएसपी अजय यादव ने कहा कि बच्ची के इलाज में लगे डॉक्टरों से मासूम के हाल-चाल बारे में जाना. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्ची के इलाज में लगी हुए है. बच्ची के परिजनों को कुछ आर्थिक सहयोग भी किया गया है. मासूम के इलाज में जो भी हो हमारे द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
10 हजार रुपये की आर्थिक मदद
एसएसपी अजय यादव ने तात्कालिक तौर पर परिजनों को 10 हजार रुपये देकर आर्थिक मदद की है. इसके अलावा हर संभव मदद की बात कही है. इस मौके पर एएसपी सिटी लखन पटले, टीआई धरसीवां समेत अधिकारी मौजूद रहे।
मासूम के मुंह में कंडा डालकर दुष्कर्म
बता दें कि 29 मार्च को 3 साल की मासूम के मुंह में कंडा डालकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था. फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मध्यप्रदेश के श्रमिक परिवार की बच्ची थी. दोपहर को जब बच्ची धरसीवां के सांकरा स्थित घंटी मशीन फैक्ट्री के अंदर खेल रही थी. तभी वहशी दरिंदे ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया था।
बिलासपुर से नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी. पुलिस ने मुखबिर से सूचना के बाद बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बिलासपुर से नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने आरोपी के मंसूबे पर पानी फेर दिया. नाबालिग आरोपी मध्यप्रदेश के मंडला जिले का रहने वाला है।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ ‘ऑपेरशन क्लीन’ अभियान जारी है. आजाद चौक CSP के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तारों को गिरफ्तार किया गया है. कबीरनगर और आमानाका थाने इलाके से चरस के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
आजाद चौक पुलिस ने लगभग साढ़े पाच लाख रुपये की 53 ग्राम चरस बरामद किया है. तस्करों के पास से एक कार और मोबाइल समेत 10 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है. तस्कर पुलिस की घेराबंदी के आगे बेबस और लाचार साबित हुए. धमतरी से चरस लाकर राजधानी को नशे की गिरफ्त में डालने की कोशिश कर रहे थे. IPS अंकित शर्मा की कार्रवाई ने एक बार फिर नशे के सौदागरों की धड़कने बढ़ा दी है।
आईपीएस अंकिता शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई
राजधानी रायपुर को नशा मुक्त करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सह, उपपुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के द्वारा छेड़े गए अभियान “आपरेशन क्लीन” वर्तमान में अनावरत रूप से जारी है. इसी कड़ी में शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक आईपीएस अंकिता शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है।
53 ग्राम चरस बरामद
आजाद चौक पुलिस अधीक्षक को मामले की मुखबिर से सूचना मिली थी. इसके पुलिस कार्रवाई की. आरोपी ग्राहक तलाश कर रहा था, तभी पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकडा. तलाशी ली गई. आरोपी के पास से लगभग 53 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद हुआ. जिसका बाजार मूल्य लगभग साढे पाच लाख रुपये है. आरोपी धमतरी जिले का निवासी है. रायपुर में तस्करी करता है।
ये रहे मौजूद
आजाद चौक पुलिस ने नशीले और मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की गई. नशे के खिलाफ लगातार चौदहवीं कार्रवाई है. कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कबीरनगर नगर निरीक्षक गिरिश तिवारी, उप निरीक्षक चेतन दुबे, नरेश देवांगन और नगर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

panchayattantra24.com,रायपुर। शालेय शिक्षक संघ ने कोविड ड्यूटी में लगे शिक्षकों का 50 लाख रुपए का बीमा कराए जाने के साथ वैक्सीनेशन कराने की मांग की है. इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से अलग रखे जाने की मांग की गई है।
शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बयान जारी कर कहा कि बीते कुछ दिनों से कोविड -19 से संक्रमित मरीजों की संख्या अनियंत्रित रूप से फैल रही है, जिसकी वजह से आंगनबाड़ी, विद्यालय और कॉलेजों को पुनः बन्द कर दिया गया है. विद्यालय बन्द हैं, लेकिन शिक्षकों को विद्यालय बुलाया जा रहा है. लेकिन शिक्षकों का विद्यालय में पढ़ाने के अलावा कोई कार्य नहीं होता है, इस लिहाज से ऑनलाइन पढ़ाई वे घर से भी करा सकते है, जिसकी रिपोर्ट पोर्टल से मिल जाती है।
वीरेंद्र दुबे ने कहा कि वर्तमान में बहुत से शिक्षक कोविड से संक्रमित हो रहे है और वाहक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं, जिससे शिक्षकों के जीवन का खतरा है. ऐसे में शासन को चाहिए कि शिक्षकों को घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाने का कार्य सौंपा जाए या फिर बारी-बारी से शालाओं में बुलाया जाए, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का कार्य भी जारी है. 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी नागरिकों को वैक्सीनेट किया जाना है, जिसमें शिक्षकों की भी मदद लेने की तैयारी है. इसके लिए कुछ जिलों में विधिवत आदेश जारी किया गया है. शिक्षकों को वैक्सीनेशन कार्य में सम्मलित करने से संगठन को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन शिक्षकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताओं की डयूटी लगाते समय ध्यान रखने की मांग की गई है।
इनमें गंभीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षकों को ड्यूटी से अलग रखने, छोटे बच्चे वाली शिक्षिकाओं को छूट प्रदान की जाए, सभी शिक्षकों का वेक्सीनेशन किया जाए. स्वास्थ्य कर्मियों की तरह शिक्षकों का भी बीमा किया जाए और कोरोना किट, मास्क, सेनेटाइजर आदि सामग्री उपलब्ध कराया जाए।

panchayattantra24.com, रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा रुटिन चेकअप के लिए रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे. सोशल मीडिया में विधायक के पैरालीटिक अटैक की खबर का खंडन करते हुए उनके बेटे पंकज शर्मा ने उनके स्वस्थ होने की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, विधायक सत्यनारायण शर्मा रुटिन चेकअप कराने के लिए रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया में यह बात फैल गई कि उन्हें पैरालीटिक अटैक आया है, हालांकि, इन खबर का उनके पुत्र पंकज शर्मा ने खंडन किया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता सत्यनारायण शर्मा पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं. रुटिन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन आराम करने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि विधायक को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड 401 में रखा गया है।

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के कुशालपुर का आदर्श नगर कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है, यहां आदर्श नगर की एक ही गली में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब आदर्श नगर कन्टेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कल 3108 कोरोना मरीजो की पहचान हुई थी. और 35 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 44 हजार 624 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4131 मरीजों की मौत हो चुकी है, प्रदेश में आज 987 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 18 हजार 436 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या आज 22057 है।

panchayattantra24.com, रायपुर। एक अप्रैल 2021 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हो रही है. आपके जरूरत और रोजमर्रा इस्तेमाल की कई चीजें 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी. दूध से लेकर एसी-कूलर सहित हवाई सफर तक सबकुछ महंगा हो जाएगा. कारों की सवारी महंगी होगी तो स्मार्टफोन खरीदना भी महंगा हो जाएगा. दरअसल देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने यूनियन बजट 2021 के भाषण में डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल पार्ट्स और चार्जर्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया था, जिससे 01 अप्रैल से स्मार्टफोनस के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।
अगर आप कार या मोटर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 1 अप्रैल से पहले ही खरीदना ही लाभकारी होगा क्योंकि इसके बाद ज्यादातर कंपनियां दाम बढ़ाने वाले है. कई बड़ी काट मैन्युफैक्चरिंग कम्पनीज़ ने दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है. अप्रैल 2021 से टीवी खरीदना महंगा होना तय माना जा रहा है. बता दें कि बीते करीब एक साल में टीवी की कीमतों में 3 से 4 हजार रुपये तक की पहले ही बढ़ोत्तरी हो चुकी है. वहीं 1 अप्रैल 2021 से टीवी की कीमतों में कम से कम 2 से 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी होना बताया जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल गर्मी का सितम होगा मसलन यह कि गर्मी से आप और हम हलाकान होने वाले हैं और भीषण गर्मी में ठंडी हवा या पानी की तलाश में एसी-फ्रिज खरीदना महंगा पड़ने वाला है, क्योंकि 1 अप्रैल से एसी कंपनियां कीमत में बढ़ोतरी का प्लान कर रही है. कंपनियां कच्चे माल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते एसी की कीमत बढ़ाने की तैयारी पूरी कर चुकी है. जानकारों की माने तो एसी कंपनियां कीमत में 4-6 फीसदी बढ़ोतरी की तैयारी कर चुकी है, जिससे कीमतों में 1500 रुपये से 2000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
हवाई सफर भी होगा महंगा केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए किराए की न्यूनतम सीमा 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है. 1 अप्रैल से एविएशन सिक्सोरिटी फीस यानी ASF भी बढ़ने वाली है, तो वहीं 1 अप्रैल से डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए एविएशन सिक्सोरिटी फीस भी 200 रुपये तय की गई है जो फिलहाल 160 रुपये है, जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फीस 5.2 डॉलर से बढ़कर 12 डॉलर हो जाएगी. नई दरें एक अप्रैल 2021 से लागू हो जाएंगी, जिससे हवाई सफर का महंगा होना तय है।
छत्तीसगढ़ पर क्या पड़ेगा असर 1 अप्रैल से देशभर में होने जा रही कीमतों के इजाफे का सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ पर भी प्रभाव पड़ेगा. जानकारों की माने तो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और वित्त मामलों के जानकार अमित चिमनानी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति पहले से ही बदतर है. सरकार कर्ज के बोझ तले दबी हुई है, जिसका असर आने वाले समय में आम जनता पर पड़ना है. सरकार ने अपने राजस्व प्राप्तियों को सीमित कर लिया है. राजस्व में बढ़ोतरी का या नए राजस्व के लिए सरकार बिल्कुल भी प्रयासरत नहीं है, जिससे देशव्यापी इन फैसलों का छत्तीसगढ़ पर कुछ ज्यादा ही असर पड़ेगा. क्योंकि पहले से ही राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 25 फेस सेस लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला हुआ है. सत्ताधारी दल की दलील 1 अप्रैल से महंगाई को लेकर देशव्यापी असर का छत्तीसगढ़ पर भी असर पड़ना तय है. मगर सत्ताधारी दल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला की माने तो छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने आर्थिक मामलों में देश के समक्ष बेहतरीन उदाहरण पेश किया है, जिस वजह से साल 2020 के लॉकडाउन के समय में भी छत्तीसगढ़ ने देशभर से बेहतर कार्य का मिशाल और आर्थिक मामलों में छत्तीसगढ़ अग्रिम श्रेणी में रहा और इस महंगाई का भी छत्तीसगढ़ में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. वहीं यह भी कहा कि महंगाई की वजह सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार है. राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में जो भी कुछ है वह उसे बेहतर ढंग से नियंत्रित कर रहे हैं।

panchayattantra24.com, रायपुर। कल से स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर से हवाई सफ़र महंगा हो जाएगा. यात्रियों को निर्धारित किराये के अतिरिक्त 500 रुपए और देने होंगे. इसे यूजर डेवलपमेंट फीस के रूप में भुगतान करना होगा. यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) हर एयरलाइन्स पर लागू होगा. वसूले गए यूजर डेवलपमेंट फीस से एयरपोर्ट में डेवलपमेंट का कार्य होगा. यूजर डेवलपमेंट फीस से एयरपोर्ट में यात्रियों के लिए ही बेहतरीन सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

panchayattantra24.com,रायपुर। होली के दिन हुए विवाद के बाद बीती रात बवाल मच गया. दो पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू और धारदार हथियार से जमकर हमला किया. खमतराई इलाके के डीएम टावर इलाके में हुई घटना में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोट आई है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
खमतराई थाना पुलिस ने बताया कि होली के दिन उरला इलाके में दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था. फिर होली के दूसरे दिन डीएम टॉवर के पास दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर चाकू और धारदार हथियार से हमला भी किया है. इसमें एक पक्ष के प्रिंस सिंह परमार, विवेक सिंह और विक्रम देवांगन को तो दूसरे पक्ष से सुनील साहनी, दीपक साहनी, मोहम्मद आरिफ, परवेज और बबलू खान भी घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया है. दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर दोनों पक्षों से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य फरार लोगों की पतासाजी की जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। बहुचर्चित सोमानी अपहरणकांड के मास्टर माइंड पप्पू चौधरी को गुजरात पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. रायपुर पुलिस टीम जल्द ही पप्पू चौधरी को रिमांड पर लेने गुजरात रवाना होगी।
पप्पू चौधरी गुजरात के वापी जिला निवासी कारोबारी का अपहरण कर 30 करोड़ रुपयों की फिरौती मांगी थी. फिरौती रकम देने के दौरान मुम्बई में घेरेबंदी कर गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. बता दें कि 8 जनवरी 2020 को कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था. इस मामले में पुलिस ने अनिल चौधरी, मुन्ना नाहक, कालिया, प्रदीप उर्फ बाबू, डॉ. आफताब अहमद सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
जल्द गुजरात जाएगी रायपुर पुलिस की टीम
साइबर सेल एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि प्रवीण सोमानी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी पप्पू चौधरी को गुजरात के वापी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पप्पू चौधरी एक और अपहरण की घटना को अंजाम देकर फिरौती की मांग किया था, जिसमें घेरेबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के मुख्य आरोपी पप्पू चौधरी को रिमांड पर लेने के लिए जल्द रायपुर से पुलिस टीम गुजरात के लिए रवाना होगी।
कौन है मास्टर माइंड पप्पू चौधरी
पप्पू चौधरी वह आरोपी है, जो बिहार के सबसे बड़े बदमाशों में से एक चंदन सोनार के लिए काम करता है. व्यापारी प्रवीण सोमानी के अपहरण के प्लान में पप्पू के साथ 10 आरोपी शामिल थे. इनमें 4 आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि 6 आरोपी यूपी-बिहार के हैं. इस मामले में पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, आठवें आरोपी के तौर पर पप्पू चौधरी की गिरफ्तारी होगी।