Browsing: रायपुर

पंचायततंत्र-रायपुर। राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। यह मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर, गुढ़ियारी निवासी शांतनु नायडू का कोटा इलाके में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों पिछले तीन साल से कोटा क्षेत्र में किराए का मकान लेकर साथ में रह रहे थे। इसी बीच युवक ने शादी से इन्‍कार कर दिया, जिसके बाद युवती ने सरस्वतीनगर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

 
 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) के क्रियान्वयन में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2006-07 में मनरेगा के अस्तित्व में आने के बाद से प्रदेश ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में सर्वाधिक मानव दिवस रोजगार सृजन के साथ ही इस साल सबसे अधिक परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष अब तक पांच लाख 54 हजार 322 परिवारों को 100 दिनों का काम उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में पांचवें स्थान पर है। केवल राजस्थान, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल ही इसमें प्रदेश से आगे है। इन राज्यों में मनरेगा जॉबकॉर्डधारी परिवारों की संख्या तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित रोजगार सृजन का लक्ष्य छत्तीसगढ़ से काफी ज्यादा है। प्रदेश में इस वर्ष अब तक 17 करोड़ 66 लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार का सृजन किया जा चुका है, जो मनरेगा लागू होने के बाद से सर्वाधिक है।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मनरेगा में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभागीय अधिकारियों, मनरेगा टीम और पंचायत प्रतिनिधियों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि पंच-सरपंचों की जागरूकता और मनरेगा के मैदानी टीमों की सक्रियता से इस वर्ष कोरोना काल में भी गांवों में रोजगार के पर्याप्त मौके उपलब्ध कराए गए। संकट काल में प्रदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों को भी मनरेगा के माध्यम से बड़ी संख्या में काम दिया गया है। प्रदेश में वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक पिछले पांच वित्तीय वर्षों में क्रमशः दो लाख 43 हजार, एक लाख 73 हजार, तीन लाख 23 हजार, चार लाख 28 हजार और चार लाख 18 हजार परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस साल अब तक यह आंकड़ा पांच लाख 54 हजार से अधिक पहुंच गया है।
चालू वित्तीय वर्ष में राजनांदगाव जिले ने सबसे अधिक परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया है। वहां 47 लाख 948 मनरेगा जॉबकॉर्डधारी परिवारों को 100 दिनों का काम मिला है। बिलासपुर में 32 हजार 007, गरियाबंद में 31 हजार 350, सूरजपुर में 28 हजार 656, कबीरधाम में 26 हजार 878, कांकेर में 26 हजार 577, जशपुर में 26 हजार 276, महासमुंद में 25 हजार 951, धमतरी में 23 हजार 094, बलौदाबाजार-भाटापारा में 22 हजार 652, कोरिया में 21 हजार 999, बालोद में 21 हजार 192, मुंगेली में 21 हजार 105, बलरामपुर-रामानुजगंज में 20 हजार 975 और रायपुर में 20 हजार 731 परिवारों को 100 दिनों का काम दिया गया है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 18 हजार 455, जांजगीर-चांपा में 18 हजार 185, सरगुजा में 14 हजार 892, दुर्ग में 14 हजार 150, कोरबा में 13 हजार 452, बीजापुर में 12 हजार 944, रायगढ़ में 11 हजार 829, सुकमा में 11 हजार 301, कोंडागांव में दस हजार 704, बेमेतरा में 9846, दंतेवाड़ा में 8851, बस्तर में 8806 और नारायणपुर जिले में 3336 परिवारों को इस साल मनरेगा के अंतर्गत 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया गया है।

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने कहा है कि स्थानीय उपजों को ब्रांड और गौठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करने से गांवों की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। श्री शर्मा कहा कि कोरबा जिला की स्थानीय वनोपज महुआ यहां पर्याप्त मात्रा में पाया जाती है। इसका उपयोग लड्डू, चॉकलेट औषधि तथा इससे निकलने वाले पौष्टिक खाद्य तेल के रुप में किया जाता हैं। इसे बहुपयोगी बनाकर, परिष्कृत करते हुए इसे छत्तीसगढ का ब्रांड भी बनाया जा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री के सलाहकार योजना निधि कृषि एवं ग्रामीण विकास श्री शर्मा ने कोरबा जिले के कटघोरा में पंचायत एवं वन विभाग द्वारा निर्माण कराये जा रहे नरवा के कार्यो एवं मृदा संरक्षण की संरचनाओं की समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कोरबा में बहुतायत में मिलने वाले कोयले की डस्ट का उपयोग भी गार्डनिंग डस्ट आदि में किया जा सकता हैं। श्री शर्मा ने कहा कि गोधन न्याय योजना की पूरे देश में प्रशंसा हो रही हैं। इसे एक आदर्श योजना के रुप में जाना जा रहा हैं। इसका श्रेय सुनियोजित योजना एवं योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन को जाता हैं। उन्होंने जिले में नरवा-गरूवा-घुरूवा-बाड़ी एवं गोधन न्याय योजना के तहत किये गये कार्यों की सराहना की और कहा कि गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाया जाये जिससे ग्रामीणों की अजीविका संवर्धन हो सके तथा रुरल इंडस्ट्री पार्क बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में तालाब, डबरी का पानी सूख कर कम हो जाता हैं, जिसमें जलीय तत्व की कमी आ जाती हैं। इस पानी को पीकर मवेशियों में प्रतिरोधक क्षमता की कमी या बीमारियाँ हो जाती हैं। इसलिए यह अति आवश्यक है कि सभी गौठानों में पशुओं के लिए शुद्ध पेय जल की समुचित व्यवस्था की जाये। वन विभाग द्वारा घने जंगलो में कराये जा रहे नरवा निर्माण कार्य के तहत वन्य क्षेत्रों में शलेम, सफेदमूसली, वच आदि औषधि लगाने की बात कही। नरवा निर्माण कार्य के तहत जनउपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी संरचनाआंे का निर्माण कराया जाये ।
    श्री शर्मा ने आदर्श गौठान महोरा का निरीक्षण भी किया इस दौरान उन्होंने मुर्गी पालन कोषा धागा करण, अगरबत्ती निर्माण, दोना पत्तल निर्माण मशरुम उत्पादन करने वाली स्वसहयता समूह कि महिलाओं से चर्चा करके उनका उत्साहवर्धन किया। उन्हांेने दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत केसलपुर में नरवा निर्माण के तहत मनरेगा से बनायी गयी संरचना, स्टाप डेम, लूजबोल्डर चेक डेम आदि का निरीक्षण किया उन्होंने लूजबोल्डर चेक डेम की साइड सलेक्शन एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य के लिए तकनीकी सहायक गंगा कंवर की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री कुंदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा, श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, वन मंडल अधिकारी कोरबा शमा फारूखी, वनमंडल अधिकारी कटघोरा सहित सभी जिला स्तरीय विभाग प्रमुख उपस्थित थे ।

 
panchayattantra24.com, रायपुर। असम में पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. दोपहर 11 बजे तक असम में 25 प्रतिशत मतदान हो चुका था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे असम में परिवर्तन का शुभ संकेत करार दिया है।
असम में पहले चरण में 47 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार नजर आ रही है. यही वजह है कि सुबह 9 बजे तक असम में 6 प्रतिशत मतदान हो चुका था, वहीं दोपहर 12 बजे तक यह प्रतिशत बढ़कर 25.83 प्रतिशत तक जा पहुंचा था. स्वाभाविक है कि लोग अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साहित हैं।
असम में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मतदाताओं के उत्साह को देखकर उत्साहित हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रथम चरण में ऊपरी असम में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए घरों से निकल रहे हैं. युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह असम में परिवर्तन का शुभ संकेत है. सर्बानंद सोनोवाल सरकार को #Syndicatananda सरकार बताते हुए इसके हटने का औपचारिक ऐलान बस बाकी है।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना 2.0 अब तेजी से पूरे प्रदेश समेत देश में तेजी से फैलता जा रहा है. प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव, बिलासपुर ऐसे जिले हैं जहां 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है।
पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना 2.0 का विस्फोट दुर्ग जिले में हो रहा है. यहां मरीजों का आंकड़ा 1000 पॉजिटिव (रोजाना) के करीब पहुंच चुका है।
ऐसे समय में भी यदि हम लापरवाही करते रहें तो अंजाम और ज्यादा खराब हो सकते है. यही कारण है कि लोगों को जागरूक करने के लिए दो डॉक्टरों ने वीडियो संदेश जारी कर अपील की है. आपसे विनम्र आग्रह है कि ये अपील जरूर सुने और डॉक्टरों द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में अमल लाएं।
आपसे ये भी अपील है कि इस वीडियो संदेश को अधिक से अधिक शेयर कर प्रदेश समेत पूरे देश को इस महामारी से बचाने सहयोग प्रदान करें।
इन दोनो डॉक्टरों की अपील जरूर सुने
तेजी से बढ़े कोरोना मरीज
छत्तीसगढ़ में सोमवार को दुर्ग में सबसे अधिक 988 मरीज मिले है. इसके बाद रायपुर में 689, राजनांदगांव में 178, बिलासपुर में 113, बेमेतरा में 97, कोरबा में 50, धमतरी में 42 कोरोना मरीज सामने आए है।
रायपुर में 9 और दुर्ग में 7 मौत
रायपुर जिले में अकेले आज 9 लोगों की मौत हुई है. वहीं दुर्ग जिले में 7 और राजनांदगांव में 3 लोगों की मौत हुई है. मौत का यह आकड़ा देखकर लोग डरने लगे हैं. इस तरह राज्य में स्थिति धीरे-धीरे बेकाबू होती जा रही है।
15 हजार से अधिक सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 15 हज़ार 432 लोग ठीक हो चुके है. अबतक तक 4 हजार 26 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 307 है. प्रदेश में आज 38 हजार 375 लोगों का सैंपल लिया गया है।
 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कैदियों से उनके परिजन की मुलाकात को प्रतिबंधित किया गया है. इस संबंध में जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं की ओर से प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों को परिपत्र जारी किया गया है।
जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिदेशक संजय पिल्ले की ओर से शनिवार को जारी परिपत्र में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ने का जिक्र किया गया है. ऐसी स्थिति में जेल में बंदियों से परिजनों के मुलाकात के दौरान मुलाकात कक्ष में लगने वाली भीड़ और जिलों में लागू धारा 144 को ध्यान में रखते हुए मुलाकात पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. राजेश तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुए महासचिव और उत्तर प्रदेश इंचार्ज प्रियंका गांधी से अटैच किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदभार संभालने के बाद कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेश तिवारी को संसदीय सलाहकार नियुक्त किया था. राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष होने की वजह से विशेष सचिव को शासन से मिलने वाली सुविधाएं प्राप्त हैं।
बता दें कि राजेश तिवारी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रमुख शिल्पकार करार दिए जाते हैं. इसके पूर्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
 

 
 
 panchayattantra24.com, रायपुर। सरोरा स्थित सार्थक इस्पात में भट्टी में हुए ब्लास्ट से एक और मजदूर की मौत हो गई. मृत मजदूर का कंपनी के पास कोई रिकार्ड नहीं है. घटना के बाद से ठेकेदार मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। 
सार्थक इस्पात की भट्टी में 23 मार्च को ब्लास्ट हुआ था. मौके पर उसी दिन पवन साहू नाम के मजदूर की मौत हो गई थी. वहीं घायल रामरतन (42 वर्ष) का ओम अस्पताल में इलाज हो रहा था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतक रामरतन का कंपनी के पास कोई रिकार्ड नहीं है. अन्य गंभीर रूप से घायल मजदूरों का ओम अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेने के बाद मुंबई पहुंचे Sachin Tendulkar कोरोना पॉजिटिव हो गए है. इस टी20 टूर्नमेंट में सचिन की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स टीम चैंपियन बनी थी। 
कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी Sachin Tendulkar ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. सचिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ हल्के लक्षण के बाद मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को पालन कर रहा हूं. मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं जो मुझे पूरे देशभर से सपोर्ट कर रहे हैं. सभी अपना ध्यान रखें.’ देश में कोरेाना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। 
सचिन ने बनाए थे कुल 223 रन
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन के अलावा वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, ब्रायन लारा, केविन पीटरसन, सनथ जयर्सूया, तिलकरत्ने दिलशान और जोंटी रोड्स जैसे नामी गिरानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस टूर्नमेंट में सचिन ने 7 मैचों में कुल 223 रन बनाए थे. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 65 रन रहा था। 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन अब मास्क नहीं पहनने वालों पर कड़ाई से कार्रवाई कर रहा है। अब घर से बिना मास्क पहनकर निकलने वाले लोगों पर 500 रूपये जुर्माने की करवाई की जा रही है।
इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है जहां कांग्रेस नेता विष्णु साहू की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के निजी अस्पताल में आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। वायरस से उनके परिवार के कई लोग भी संक्रमित है। मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बात दें कि वो राजधानी के श्याम नगर इलाके में रहते थे।