Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। विवादित अधिकारी डाॅ. अशोक चतुर्वेदी को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक का प्रभार सौंपे जाने को लेकर सत्ता पक्ष के बीच शुरू हुआ विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है. अधिकारी को मिशन संचालक का प्रभार देने का आदेश राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
बता दें कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक कुमार लाल चौहान की भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन ड्यूटी लगाई है. उनकी वापसी तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने यह जिम्मेदारी अशोक चतुर्वेदी को सौंपी थी. इस पर कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।
इस पत्र के वायरल होने के बाद विभागीय मंत्री टीएस सिंहदेव ने सफाई देते हुए कहा कहा था कि अधिकारी पर लगा आरोप सिद्ध नहीं हुआ है. वहीं अनेक ऐसे अधिकारी काम कर रहे हैं, जिन पर आरोप सिद्ध हो चुके हैं. सिंहदेव की टिप्पणी के बाद कोई राजनीतिक टिप्पणी तो सामने नहीं आई थी, लेकिन सरकार ने इस पर हो रही किरकिरी को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति आदेश को निरस्त करने में ही भलाई समझी है।


panchayattantra24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है. कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बीजेपी द्वारा कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया है. रायपुर कार्यालय एकात्म परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. उन्होंने पार्टी से जुड़े सभी सदस्यों को नमन किया. साथ ही पार्टी के सदस्यों को इस मौके पर बधाई भी दी।
भाजपा के लिए गौरव का दिन- डॉ रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए आज बहुत ही गौरव का दिन है. आज ही के दिन सन-1980 में लिए गए हर एक संकल्प को याद किया जाएगा. बीजेपी ने दुनिया को सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व दिया, हम दो प्रमुख चुनौतियों पर काम करेंगे. कोरोना और नक्सल जैसी बड़ी समस्या का धैर्य से निराकरण किया जाएगा।
बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. पीएम ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं है. लोगों का दिल जीतने वाली पार्टी है. पीएम मोदी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने बीजेपी को एक अच्छी राह दिखाई है. लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे कई बड़े नेताओं ने भाजपा को आगे बढ़ाया है. एक वक्त था जब अटल जी ने एक वोट के लिए सरकार गिरने दी, लेकिन नियमों से कोई समझौता नहीं किया. पीएम मोदी बोले कि बीजेपी के 41वां वर्ष इस बात के साक्षी हैं, कि सेवा कैसे की जा सकती है. कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है।

panchayattantra24.com,रायपुर। देश में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर में हैरान कर देने वाला आंकड़ा हर दिन सामने आ रहा है. रायपुर में भी हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं. लगातार नए मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है. जिस वजह से लगातार कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ती नजर आ रही है. राजधानी के आरडीए में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं जिसके बाद यहाँ कर्मचारियों ने कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग की है।
रायपुर के आरडीए में भी कोरोना का विस्फोट हुआ है. यहां अब तक 35 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं. हालांकी RDA कार्यालय से सिर्फ 16 लोगों की पुष्टि हुई है. जिसके बाद अब कर्मचारी आरडीए को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग कर रहे हैं. यहां कोरोना से दो कर्मचारी की मौत भी हुई है।
कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला प्रशासन का
आरडीए के सीइओ अय्याज तंबोली ने बताया कि कार्यालय में 35 संक्रमित मरीज नहीं है, 16 लोगों की पुष्टि हुई है. बाकी कर्मचारी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहते हैं. हाल ही में 2 कर्मचारियों की कोरोना से मौत हुई है. दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था. शासन के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही कार्यालय का काम संचालित हो रहा है. वहीं कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग को लेकर कहा कि ये फैसला प्रशासन का है. कंटेनमेंट जोन घोषित करने का काम प्रशासन करती है।
बता दें कि राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. यहां हर रोज 1000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. राजधानी में कई इलाकों को अब तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में वैक्सीन की कमी हो गई है. जिस वजह से टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है. कमी के कारण फिलहाल टीकाकरण की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है. राज्य टीकाकरण केंद्र के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन की जरूरत है. प्रदेश में वैक्सीन की कमी को लेकर अब सांसद सुनील सोनी ने बयान दिया है।
कु-प्रबंधन की वजह से वैक्सीन की कमी
रायपुर सांसद सुनील सोनी का कहना है कि प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है. यह कु-प्रबंधन की वजह से वैक्सीन की कमी की बात सामने आ रही है. इस मामले में “मैं कोई राजनीति नहीं करना चाहता.” हम भी लगातार केंद्र से बात कर रहे हैं. जल्द ही बड़ी तादात पर प्रदेश को वैक्सीन मिलेगी।
गौरतलब है कि वैक्सीन की कमी को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से वैक्सीन की मांग की थी. यदि दो दिनों के भीतर वैक्सीन की नई खेप नहीं पहुंची, तो राज्य में टीकाकरण रोकना पड़ सकता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना ने कुम्हारों के सुख चैन छीन लिए हैं. सालों से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करने वाले कुम्हार बीते दो वर्षों से परेशान है. पिछले साल भी कोरोना ने इनकी आमदनी छीन ली थी और इस बार भी कमोबेश यही स्थिति है।
राजधानी रायपुर के कुम्हार सुबह से इस इंतजार में रहते है कि कोई तो उनके पास आए. उनके मिट्टी के बर्तन को खरीदे, लेकिन शाम तक सिर्फ गिने चुने लोग ही उनके पास पहुंचते हैं. जिससे लाखों खर्च का लागत निकाला मुश्किल हो रहा है. ऐसे में उनकी जिंदगी कैसे चलेगी. उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं पहुंचने से वे बेहद निराश है।
गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में मिट्टी के बर्तनों की बेतहाशा बिक्री होती है. भारी संख्या में लोग मटका, सुराही के साथ ही अन्य मिट्टी से बनी हुई सामाग्री खरीदने आते है, लेकिन नजारा इस बार भी बिल्कुल पहले की तरह है।
कुम्हार सुनीता चक्रधारी ने बताया कि एक बार फिर कोरोना की वजह से उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी है, पहले भी कोरोना का इतना भयावह रूप था कि लॉकडाउन की वजह से लोग उनके पास सामान खरीदने नहीं आते थे लेकिन अब भी स्थिति वही की वही है जब भी सोचते हैं कि कुछ अच्छा करें मिट्टी के बर्तनों की बिक्री होगी तभी ऐसा मौका आ जाता है कि कोरोना अपना विकराल रूप धारण कर लेता है, इसकी वजह से तीज त्योहारों पर भी काफी ज्यादा असर पड़ता हुआ नजर आता हैं।
कुम्हार लीला चक्रधारी ने बताया कि वह बीते 2 वर्षों से उनके सामानों की बिक्री नहीं हो रही है. पिछले वर्ष डेढ़ लाख रुपए खर्च कर मिट्टी के बर्तन बनाए थे, इस वर्ष भी करीब ₹70000 की लागत से मिट्टी का बर्तन बनाया है, लेकिन इस बार भी लोग ज्यादा खरीदने नहीं आ रहे हैं. हम शुरू से ही मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं कोरोना महामारी की वजह से हमें दूसरा काम भी नहीं मिलेगा, और हम इसी काम में परिपक्व हुए हैं तो दूसरा काम कर भी नहीं सकते. समस्या तो यही है कि आय के साधन कहां से आए, क्योंकि खाने के लिए भी तरस रहे हैं, जैसे तैसे करके ही गुजारा हो रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है. कांग्रेस नेत्री के घर से नकदी और लाखों के जेवर लेकर चोर फरार हो गए हैं. कांग्रेस नेत्री ने अज्ञात चोर के खिलाफ गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, शाम 7 बजे के आसपास गंज के नहरपारा में स्थित कांग्रेस नेत्री उषा रंजन श्रीवास्तव के घर मे कोई अनजान व्यक्ति आया. घर के सदस्यों ने उसे पानी दिया फिर वह काफी देर बैठा रहा, जब उसके जाने के दो तीन घण्टे के बाद चेक किया गया तो सोने के जेवरात और कुछ नकदी नहीं था।
घर में आया वह व्यक्ति कौन था उसकी जानकारी किसी को नहीं है. चोरी की शिकायत गंज थाने के की गई है. वहीं हैरत की बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई वहीं पर रखे चांदी के जेवरात को चोर नहीं ले गया बल्कि वह सिर्फ सोने के जेवरात लेकर फरार हुआ है।
मामले में गंज टीआई विजय यादव का कहना है कि 5 लाख के सोने के जेवर की चोरी है. घटना के दिन उस घर में कोई अनजान व्यक्ति आया था. घर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. मामले में जांच की जा रही है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए मंत्रों का जाप और हवन किया जा रहा है. राजधानी रायपुर के सूरेश्वर महादेव मंदिर में 9 पंडितों ने 11 लाख जाप करने का लक्ष्य रखा है. जिससे आम जनता को कोरोना से मुक्ति मिल सके।
केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्रशासनिक अमला कोरोना संक्रमण से लड़ने की तमाम कोशिशें कर रही हैं. बावजूद इसके दोबारा कोरोना वायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है. इसलिए अब धार्मिक गतिविधियां भी की जा रही हैं. पंडितों का मानना है कि इस जाप से प्रदेशवासियों को कोरोना से राहत मिलेगी।
इन मंत्रों का किया जाएगा जाप
स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया कि कोरोना के लिए हम लगातार हवन कर रहे है. पुराणों के अनुसार भी किसी गंभीर बीमारी में जाप करना लाभदायक माना जाता है. इसलिए हमने भी सोचा कि जाप किया जाए. जाप में महामृत्युंजय मंत्र, मूल रामायण का पाठ, बगलामुखी का मंत्र और नवग्रहों के मंत्र का जाप किया जा रहा है।
रामनवमी को होगा समापन
उन्होंने आगे बताया कि भगवान शिव के मंत्रों का उच्चारण कर हवन किया जाता है. 9 पंडितों ने मिलकर प्रतिदिन 11 हजार जाप करने का लक्ष्य रखा है. इस जप का समापन रामनवमी के दिन किया जाएगा. इससे पहले भी रायपुर में कोरोना भगाने के लिए हवन और पूजा अर्चना किया जा चुका है।
रायपुर में सबसे अधिक संक्रमित
बता दें कि छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 5 हजार 250 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ सामने आए थे. इस संक्रमण से 32 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि 2 हजार 918 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए थे. रायपुर में 1 हजार 213 कोरोना मरीज मिले थे और 14 लोगों की जान गई थी।

panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज IHIP (एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म) का वर्चुअल बैठक का शुभारंभ करेंगे. इस वर्चुअल बैठक में विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित रहेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव भी उपस्थित होंगे. इस बैठक में IDSP (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) जोकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम है, उस पर चर्चा की जाएगी।
यह कार्यक्रम देश भर में गंभीर रोग की निगरानी और उनकी प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने के लिए सुनिश्चित किया गया है, जो साप्ताहिक रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से गंभीर रोगों की निगरानी और त्वरित कार्यवाही के लिए उपयोग किया जाएगा।
वर्ष 2015 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित एक संयुक्त निगरानी मिशन (JMM) की सुझाव अनुसार, निगरानी डेटा के संग्रह और रिपोर्टिंग में एक बड़ा सुधार किया गया है. इसमें परिणामी एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (IHIP) के माध्यम से त्वरित समय में वेब, इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य सूचना क्षमता, का उपयोग कर ग्राम स्तर के केस आधारित रोग निगरानी डेटा को एकत्रित करने के लिए किया जा सकता है।
IHIP (एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म) अन्य रोग नियंत्रण कार्यक्रमों और सरकारी डेटा रिपॉजिटरी से डेटा के एकीकरण की सुविधा भी देता है इस बैठक में IHIP (एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म) के शुभारंभ के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से चर्चा भी कर सकते हैं।

panchayattantra24.com, रायपुर। बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के जोनागुड़म के जंगलों में बीते शनिवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए. मुठभेड़ में शहीद जवानों को सोमवार सुबह जगदलपुर पुलिस लाइन में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी. इनके अलावा सुरक्षाबल के अधिकारियों और जवानों ने भी शहीदों को नम आंखों से अंतिम सलामी दी।
अमित शाह ने हमले के बाद कहा था कि हमारे जवानों ने शहादत दी है. हम इस खून-खराबे को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उचित वक्त आने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. सरकार शांति और प्रगति के ऐसे दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी. नक्सलियों के साथ हमारी लड़ाई ताकत के साथ जारी रहेगी और हम इसे मुकाम तक पहुंचाएंगे।
मुख्यमंत्री जगदलपुर रवाना होने से पहले बोले कि जवान बहादुरी से लड़े हैं. नक्सलियों को भी भारी क्षति हुई है. नक्सली उस इलाके में कैम्प खुलने से बौखला गए है. देर रात अमित शाह का कार्यक्रम भी मिला है. वे भी जगदलपुर और बासागुड़ा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद बड़ी बैठक की जाएगी. बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर में मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक लेंगे. बैठक के बाद बीजापुर के बासागुड़ा जाएंगे. वे बासागुड़ा के सीआरपीएफ कैम्प में केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक लेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर में मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक लेंगे. बैठक के बाद बीजापुर के बासागुड़ा जाएंगे. वे बासागुड़ा के सीआरपीएफ कैम्प में केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक लेंगे।
22 जवान की शहादत
बता दें कि बीजापुर जिले के टेकुलगुडम में शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत हुई है. सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच साढ़े चार घंटे तक मुठभेड़ चली. 31 घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें 13 का इलाज रायपुर और 18 का बीजापुर में चल रहा है. कोबरा बटालियन का एक जवान राकेश्वर मिसिंग है, जो कि जम्मू कश्मीर का है।
12 नक्सली ढेर, जवानों से लूटे गए हथियार
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के मुताबिक मुठेभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं. 16 नक्सली हताहत भी हुए हैं. नक्सलियों ने जवानों के पास से 10 हथियार लूटकर भागें है. जिसमें 7 एक-47, 2 एसएलआर और 1 एलएमजी शामिल है. इसके साथ ही 3 से 4 ट्रैक्टरों में नक्सलियों के शव ले जाते देखा गया है।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी के माना में एक बड़ी आगजनी की खबर निकलकर आ रही है. शदाणी दरबार स्थित एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुँच गई है. और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।