Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में बस्तर संभाग के 7 जिलों कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उससे नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी जिलों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर वाले बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की सप्लाई चैन, ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता और रोटेशन, मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, रेमडेसिविर और अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा सीएसआर मद, औद्योगिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों के सहयोग से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, अपर मुुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, बस्तर संभाग के कमिश्नर, आई.जी., इन सभी 7 जिलों के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

panchayattantra24.com, रायपुर। दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली बेटी डीएसपी शिल्पा साहू आज पिछले दो वर्षों से दंतेवाड़ा में बतौर हेडक्वाटर डीएसपी के पद पर पदस्थ है।
शिल्पा अभी 6 माह की गर्भवती है. लेकिन दंतेवाड़ा में लगे लॉकडाउन में वे बखूबी अपनी ड्यूटी कर रही है. डीएसपी शिल्पा साहू बताती है कि वे मूलतः दुर्ग की रहने वाली है।
उन्होंने सीएस ब्रांच में CSIT कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और पिछले दो वर्षों से दंतेवाड़ा में बतौर डीएसपी के पद पर पदस्थ है. इसके अलावा वे वहां डीआरजी की महिला टीम को भी लीड करती है।
नक्सलगढ़ दन्तेवाड़ा के अंदरूनी इलाकों जिनमें तेलम, टेटम, निलवाया, गुमियापाल, चिकपाल, मारजुम सहित क़ई ऐसे इलाके है जहां नक्सल ऑपरेशन पर भी डीएसपी जाती है. शिल्पा व इनकी टीम ने माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से लगाए गए क़ई आईईडी को भी डिफ्यूज किया है. जिसकी सराहना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी की है।
ड्यूटी के दौरान सोमवार को वे फिल्ड में निकली और बिना वजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को उन्होंने समझाइश दी
वे बताती है कि चार बहनों में वे सबसे बड़ी है और वे 2016 बैच की डीएसपी है. उनके पति भी पुलिस में है. इसलिए वे अपनी पत्नी की जिम्मेदारियों को समझते है और इसलिए वे उन्हें पूरी ड्यूटी करने में सपोर्ट करते है।
डीएसपी शिल्पा बताती है कि उनके पति देवान सिंह राठौर किरंदूल एसडीओपी के पद पर पदस्थ है
वे कहती है कि चूंकि गर्भावस्था के दौरान वैक्सीन नहीं लगती, इसलिए वे काफी अलर्ट रहकर अपनी ड्यूटी भी कर रही है और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का भी पूरा ख्याल रख रही है. उनकी ड्यूटी के दौरान ली गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है और सभी इस महिला अधिकारी को सैल्यूट कर रहे है।

panchayattantra24.com, रायपुर। नवरात्रि में पूरे नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की जाती है. आदिशक्ति श्री दुर्गाजी का अष्टम रूप श्री महागौरी है, नवरात्रि के आठवें दिन इनकी उपासना की जाती है. इनकी उपासना से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं. उपासक सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है. उसके पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं और भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुःख उसके पास कभी नहीं रहते,
मां महागौरी की पूजन विधि
अष्टमी तिथि के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात् कलश पूजन के पश्चात् मां की विधि-विधान से पूजा करें. इस दिन मां को सफेद पुष्प अर्पित करें, मां की वंदना मंत्र का उच्चारण करें. आज के दिन माँ को हलुआ, पूरी, सब्जी, काले चने एवं नारियल का भोग लगाएं. माता रानी को चुनरी अर्पित करें. अगर आपके घर अष्टमी की पूजा कि जाती है तो आप पूजा के बाद कन्याओं को भोजन भी करा सकते हैं ये शुभ फल देने वाला माना गया है।
आराधना मंत्र-
श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।
ये है मां का श्लोक
श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना महामारी में सोशल मीडिया में ऐसे कई जानकारी वायरल हो रही है, जो तथ्यहीन है. इसमें कही भी कोई सच्चाई नहीं है. ऐसे वायरल कंटेंट से सावधान रहने की जरूरत है. अभी राजधानी में कोरोना मरीजों के शव का अंतिम संस्कार ठेके में दिए जाने की बात तेजी से वायरल हो रही है. जिसे महापौर ने तथ्यहीन करार दिया है. उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार करने वालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं. ठेके में अंतिम संस्कार की बात बिल्कुल गलत है।
बता दें कि नगर निगम द्वारा अंतिम संस्कार के लिए ठेका देने की जानकारी सोशल मीडिया में फैलाई जा रही है।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि ये जो मैसेज वायरल किया जा रहा है कि निगम कोविड मरीज़ों के लाश के अंतिम संस्कार के लिए ठेका दे रही है ये बिलकुल ग़लत है, तथ्यहीन है. महापौर ने कहा कि हर श्मशान घाट में लाशों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, वहां अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिये गए हैं, क्योंकि मृत्यु दर बढ़ गया है. ऐसे में दाह संस्कार करने वाले लोगों की ज़रूरत है।
महापौर ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि हमारे निगम के कर्मचारियों का कोई मनोबल नहीं टूटा है. अभी सभी कर्मचारी ऊर्जा से लबरेज़ हैं और सब अपनी ज़िम्मेदारी बख़ूबी निभा रहे हैं. ऐसी स्थिति में भ्रामक जानकारी वायरल करना नगर निगम के कर्मचारियों की हौसला पस्त करने की साजिश है. निगम दाह संस्कार करने में नाकाम कहना ये बिलकुल ग़लत है. लोगों को इस मुश्किल हालात में समझने की ज़रूरत है।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी में आज सुबह 6 बजे से दूसरा लॉकडाउन शुरू हो गया। इस बार आम लोगों को थोड़ी राहत दी गई है। 19 अप्रैल यानी सोमवार को सुबह 6 बजे से वार्डों में ठेलों में फल-सब्जी, अंडा और किराना मिल सकेगा। लोग अपने मोहल्लों में रहकर ही यह सामान खरीद पाएंगे, क्योंकि ठेले वालों को ही वहां जाने की अनुमति दी गई है। यही नहीं, आज से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर की आधी राशन दुकानें खोली जा रही हैं। हर दुकान में एक दिन में 50 से 75 लोगों को राशन मिलेगा। दुकानें सख्त नियमों के साथ खुलेंगी। बची हुई राशन दुकानें 23 अप्रैल से खोली जाएंगी। रायपुर का दूसरा लॉकडाउन 26 अप्रैल सोमवार को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा और उसी दिन खुलने यानी अनलॉक की संभावना है। पहले लॉकडाउन की तरह इसमें भी सभी तरह के कारोबार बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप खुलेंगे, लेकिन उनमें केवल आपातकालीन सुविधाओं में लगे लोगों और गाडिय़ों को ही पेट्रोल-डीजल मिलेगा।
आम लोगों को पेट्रोल देना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह बैंक भी खुलेंगे, लेकिन केवल विभागीय काम होंगे। आम लोगों का प्रवेश वहां प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना जांच करवाने और टीका लगवाने वाले लोग अस्पतालों में जा सकेंगे। दूध और पशुओं का चारा पहले की तरह ही सुबह और शामिल मिलता रहेगा। कलेक्टर-एसएसपी ने साफ कर दिया है कि बिना वजह सड़क पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ गाड़ी जब्त करने के साथ ही उन प एफआईआर भी की जाएगी। राशन दुकानों मे बिना मास्क खाद्यान्न नहीं : रायपुर जिले में 19 अप्रैल से 113, 23 से 113, 27 से 187 और 28 अप्रैल से 169 राशन दुकानें खोली जाएंगी। दुकान खोलने का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक तय किया गया है। राशन दुकान संचालकों को अपनी दुकानों में मास्क, सेनिटाइजर, ठेलों में किराना बेचने के फरमान से आक्रोश : ठेलों में राशन बिक्री का व्यापारी नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। चैंबर के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल समेत कई कारोबारी नेताओं ने कहा कि किराना में कई तरह के सामान होते हैं, इसे ठेले में नहीं रखा जा सकता। इसलिए सीधे-सीधे किराना दुकानों को तय समय के लिए खोलने की छूट देनी थी। यही नहीं, अभी डूमरतराई थोक बाजार, रामसागरपारा और गुढिय़ारी बाजार बंद हैं, ऐसे में ठेले वालों के पास बेचने के लिए किराना कहां से आएगा? इस तरह की व्यवस्था कहीं भी लागू नहीं है। बाजारों के किराना दुकानें नहीं खोल सकते तो मोहल्ले की दुकानें खोलने की अनुमति दें।
लालपुर सब्जी मंडी सील : आज सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ठेलों में सब्जी, फल और किराना सामानों को बेचने की अनुमति मिली है। जिसे थोक विक्रेता अपनी दुकानों में लगाने के लिए ठेले वालों से खरीदी करने लालपुर मंडी पहुंचे। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी है। फल, सब्जी सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन इस छूट में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इधर लालपुर के फल बाजार में भी सुबह 6 बजे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बाजार को सील कर दिया। दरअसल थोक बाजार में स्ट्रीट वेंडर्स फल लेने पहुंच रहे थे। आखिरकार हो ही गया लॉकडाउन का दूसरा दौर शुरू लॉक डाउन की अवधि 26 अप्रैल की सुबह 6.00 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन की अवधि में जिस तरह के हालात बने हुए हैं, यदि उस पर नियंत्रण नहीं होता है तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने में प्रशासन को सोचना भी नहीं पड़ेगा। लेकिन जिस तरह के हालात बने हुए हैं, यदि उस पर नियंत्रण नहीं होता है तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने में प्रशासन को सोचना भी नहीं पड़ेगा। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का दूसरा दौर शुरू हो गया है। पूर्व आदेश के मुताबिक सोमवार लॉकडाउन को समाप्त होना था, लेकिन हालात पर नियंत्रण नहीं होने की वजह से लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन को समाधान मान लेना किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह महज प्रशासनिक मजबूरी है जिससे लोग अपने घरों में कैद रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते रहे। आपस में मेल मिलाप नहीं होने से संक्रमण की चेन टूट सकती है बस इसी विश्वास को लेकर लॉकडाउन जैसा कड़ा निर्णय शासन प्रशासन को लेना पड़ता है। राजधानी से लेकर प्रदेश और देश भर में प्रतिदिन हजारों लोग मौत की आगोश में समाते चले जा रहे हैं। विडंबना यह है कि मौत के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए अपने लोगों का भी साथ नहीं मिल पा रहा है। जिंदगी बहुत कीमती है इस बात को ध्यान में हर किसी को रखना है और अपनी आदतों में भी इस बात को लाना होगा की जिंदगी को बचाने के लिए फिलहाल हर किसी से दूरी बेहद जरूरी है। यह बात सही है कि छत्तीसगढ़ या भारत में मास्क लगाना आमतौर पर दिनचर्या का हिस्सा नहीं हुआ करता था। लेकिन बीते 14 महीनों के दौरान यही मास्क हर इंसान के लिए बेहद जरूरी हो चुका है। आज यदि जिंदगी को सुरक्षित रखना है तो सबसे बड़ा सहारा मास्क ही है। देश के साथ पूरे विश्व में कोरोना का कोहराम बीते डेढ़ साल से लगातार जारी है इस दौरान लाखों लोग इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो आज भी करोड़ों की संख्या में लोग अस्पतालों घरों या फिर दूसरी तरह की आइसोलेशन सेंटरों में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं। यह तकलीफ आगे और ना बना रहे इसलिए सुझाए गए दिशा निर्देशों का पालन जरूरी है।

panchayattantra24.com, रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कोरोना के ज्यादा संक्रमण वाले दस जिलों के कलेक्टरों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर हालात की समीक्षा की। कलेक्टरों ने टेस्टिंग किट, रेमडेसिविर इंजेक्शन, पीपीई किट की कमी की जानकारी दी। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को टेस्टिंग किट सहित जरूरी मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेसिविर सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने और आवश्यक दवाईयों की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में जरूरत के अनुसार मेडिकल स्टॉफ की भर्ती तत्काल करने के वॉलिए कहा। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि 22 लाख टेस्टिंग किट और 90 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए टेंडर हो गया है। कंपनियों ने 20 अप्रैल से सप्लाई करने कहा है। लेकिन सरकार की तरफ से उनको सोमवार से ही सप्लाई करने के लिए कहा गया है। रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए ने एक बार में 20 हजार वॉयल देने की सहमति दी है। वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, एसीएस हेल्थ रेणु जी पिल्ले के साथ ही बेमेतरा, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायपुर, रायगढ़, बलौदा बाजार, जशपुर, दुर्ग और कोरबा के कलेक्टर और एसपी भी शामिल हुए। सीएम हाउस में सीएम के साथ सीएस अमिताभ जैन के अलावा सीएम के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।
गांवों में चलाए जाएंगे विशेष जांच अभियान : मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे, वहां टेस्टिंग के लिए विशेष अभियान चलाएं। उनको अलग रखने और मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाए। क्वारेंटाइन और होम आइसोलेशन वालों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से सलाह देने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जाए। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं : सीएम ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने, चौक चौराहों में भीड़ एकत्रित नहीं होने देने, दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही सभी जिलों से लगने वाले अंतर्राज्यीय बार्डर सील करने के निर्देश भी दिए। आम जनता की जरूरतों की पूर्ति में कोई बाधा न आए, इसका भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें। साथ ही हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे नकारात्मकता का माहौल न बनने पाए।
चेक पाइंट पर बढ़ेगी टेस्टिंग : मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासी यात्रियों की एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडों और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कड़ाई से टेस्टिंग की जाए। साथ ही जरूरत के अनुसार उनको क्वारेंटाइन सेंटर, आइसोलेशन में रखने और अस्पताल भेजा जाए। सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सा स्टॉफ सहित अधिकारी- कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों की चेक पाइंट पर टेस्टिंग की जाए ताकि इनसे दूसरों में संक्रमण न फैलने पाए। उन्होंने सभी कलेक्टरों को ऑक्सीजन सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति तथा आवश्यक दवाईयों के भंडारण, खदान और औद्योगिक क्षेत्रों में सघन टेस्टिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को टेस्टिंग किट सहित जरूरी मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन सिलेण्डर, रेमडेसिविर सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक दवाओं की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने को भी कहा। सभी जिलों में जरूरत के अनुसार मेडिकल स्टॉफ की भर्ती तत्काल करने को भी कहा जाए।

panchayattantra24.com, रायपुर। मेडिकल जर्नल ‘द लैंसेट’ में छपी स्टडी में बताया गया है कि क्यों हवा के जरिए कोरोना वायरस के फैलने की संभावना ज्यादा है. इसके बाद से इसके हवा से फैलने को लेकर आशंका लोगों के बीच बैठ गई है. हालांकि, मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉ. फहीम यूनुस का कहना है कि लांसेट की स्टडी के बाद चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने लिखा है, ‘हमें पता है कि कोविड बूंदों से लेकर हवा तक से फैलता है।
डॉ. फहीम का कहना है कि हवा के जरिए कोरोना फैल सकता है. यही कारण है कि आप कपड़े के मास्क पहनना बंद कर दें. उन्होंने बताया है, ‘दो N95 या KN95 मास्क खरीदें. एक मास्क एक दिन इस्तेमाल करें. इस्तेमाल करने के बाद इसे पेपर बैग में रख दें और दूसरा इस्तेमाल करें. हर 24 घंटे पर ऐसे ही मास्क अदल-बदल कर पहनें. अगर इन्हें कोई नुकसान न पहुंचे तो हफ्तों तक इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
लैंसेट मेडिकल जर्नल में दावा किया किया गया है कि यह वायरस मुख्य रूप से हवा से फैलता है. इसीलिए कई सावधानियां और स्वास्थ्य सुविधाएं भी खतरनाक वायरस के आगे लाचार साबित हो रही हैं।
देश में इस समय कोरोना तेजी से फैल रहा है. अब यह भी पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर लोगों में संक्रमण कहां से आ रहा है. इसी बीच लैंसेट मेडिकल जर्नल में दावा किया किया गया है कि यह वायरस मुख्य रूप से हवा से फैलता है. इसीलिए कई सावधानियां और स्वास्थ्य सुविधाएं भी खतरनाक वायरस के आगे लाचार साबित हो रही हैं।
कई देशों के 6 एक्सपर्ट्स ने गहरे अध्ययन के बाद इस बात का दावा किया है. इसमें अमेरिका, यूके और कनाडा के जानकार शामिल थे जिसमें जोस लुइस जिमेनेज, CIRES (कोऑपरेटिव इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च इन इन्वायरनमेंटल साइंसेज) के केमिस्ट और कोलोराडो यूनिवर्सिट के एक्सपर्ट का भी नाम है. इनका कहना है कि हवा में कोरोना वायरस के फैलने के बारे में उन्हें पुख्ता सबूत मिले हैं. इसलिए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।
ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने इस रिसर्च की समीक्षा की और हवा में वायरस के फैलने वाली बात को प्रमाणित करने वाली बातों को हाइलाइट किया. इसमें कहा गया है, ‘बड़े ड्रॉपलेट से ही कोरोना फैलता है, इसका कोई प्रमाण नहीं है. बल्कि यह प्रमाणित किया जा सका है कि हवा के माध्यम से यह वायरस तेजी से फैलता है. जरूरी हो गया है कि WHO और अन्य संगठन इस बात को गंभीरता से लें और ऐसे कदम उठाएं कि वायरस के प्रसार को कम किया जा सके।
इन जानकारों ने अपनी सूची में जिस घटना को टॉप पर रखा है उसमें स्कैगिट चॉयर आउटब्रेक का नाम है. यहां पर एक संक्रमित व्यक्ति से 53 लोग संक्रमित हो गए थे. स्टडी में कहा गया है कि इस मामले में ऐसा नहीं हुआ कि सभी किसी एक ही सरफेस पर बार-बार गए हों या फिर क्लोज कॉन्टैक्ट में आए हों. फिर भी लोगों में कोरोना फैल गया. स्टडी में यह भी कहा गया है कि कोरोना का प्रसार इनडोर के मुकाबले आउटडोर में और ज्यादा तेजी से देखा गया है।
रिसर्च में कहा गया है कि बहुत सारे लोगों में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं और उनसे संक्रमण सबसे ज्यादा फैलता है. दुनियाभर में कोरोना फैलने के अहम कारण में साइलेंट ट्रांसमिशन शामिल है. टीम ने रिसर्च में पाया है कि बड़े ड्रॉपलेट से संक्रमण फैलने का संभावना कम रहती है लेकिन हवा में यह तेजी से फैलता है।
इन जानकारों का कहना है कि केवल हाथ धोने से ही वायरस को हराया नहीं जा सकता है. हवा के माध्यम से इसे फैलने से रोकने पर विचार करना चाहिए. इसे रोकने के लिए वेंटिलेशन, एयर फिल्ट्रेशन, भीड़ को कम करने, मास्क पहनने, उच्च स्तर के पीपीई किट बनाने पर जोर देना चाहिए।

panchayattantra24.com, रायपुर। जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन में थोड़ी राहत क्या दी, लोग शहर के फल, सब्जी बाजारों में उमड़ पड़े. लालपुर स्थित फल मार्केट में सुबह 6 बजे से लोगों की भीड़ उमड़ने की खबर पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची. हालात को देखते हुए तत्काल बाजार को सील कर दिया।
लॉकडाउन में राहत देते हुए जिला प्रशासन ने फल, सब्जी सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है, लेकिन इस छूट में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. राजधानी रायपुर के कई जगहों पर आज सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इधर लालपुर के फल बाजार में भी सुबह 6 बजे घूम-घूमकर ठेले में फल बेचने वालों की भीड़ जुट गई. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लगी. स्थिति की जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बाजार को सील कर दिया।
फलमंडी खोलने का निर्देश नहीं
रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के आयुक्त दिनेश कोसरिया ने बताया कि फल मंडी को खोलने का निर्देश नहीं है, फिर भी यहां पर दुकानों को खोला गया था. इस पर पहले समझाइश दी गई, फिर मार्केट को सील किया गया है. यहां पर ठेले गुमठी वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
publicuwatch24.com, रायपुर। कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा जिस दवा की चर्चा है उसका नाम है Remedesivir. ये दवा राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश और देश में शार्टेज है. लेकिन इस दवा की सप्लाई को लेकर छत्तीसगढ़ के अधिकारी भी कुछ खास रणनीति नहीं बना पा रहे।
यही कारण है कि ये Remedesivir इंजेक्शन ब्लैक मार्केट में अब भी धडल्ले से बेचा जा रहा है और मरीज की मजबूरी का फायदा बिचौलिए उठा रहे है. कुछ दिनों पहले तक ये इंजेक्शन राजधानी की तमाम मेडिकल दुकानों पर उपलब्ध था. लेकिन अचानक बढ़े कोरोना मरीज के कारण ये दवा शार्टेज हो गई है. अब इस दवा सप्लाई सीधे उन कोविड सेंटरों में हो रही है जहां मरीज भर्ती है. लेकिन ऐसे में सवाल है उन मरीजों का जिन्हें अस्पताल में बेड भी नसीब नहीं हो पा रहे है और गंभीर मरीज जिन्हें डॉक्टरों ने ये इंजेक्शन लगाने की सलाह दी है वह इंजेक्शन भी नहीं खरीदकर लगवा पा रहे है. दवा कारोबार से जुड़े व्यापारी बतातें है कि मार्केट में अब भी रोजाना 4-5 हजार इंजेक्शन सप्लाई के लिए अलग-अलग तरीके से पहुंच रहे है ।
इतना ही नहीं ड्रग कंट्रोलर विभाग अभी भी ये सिस्टम नहीं बना पाया है कि लोगों को ये आसानी से पता चल सके कि ये इंजेक्शन उन्हें कहां और किस मेडिकल में मिलेगा और इस इंजेक्शन का स्टॉक क्या है. यही कारण है कि इंजेक्शन लेने के लिए लोग दर-दर भटक रहे है ।
क्योंकि जब भी मरीज के परिजन ये इंजेक्शन दवा दुकान में लेने पहुंच रहे है तो उन्हें एक ही जवाब मिलता है कि इंजेक्शन की सप्लाई नहीं हो रही है. लेकिन वहीं दूसरे दरवाजे से ब्लैक में मोटी रकम लेकर इस इंजेक्शन का स्टॉक करने वाले दुकानदार इन्हें ब्लैक में बेच रहे है और मरीज के परिजन मजबूरी में इसे खरीद अपने मरीज की जान बचा रहे है ।
लेकिन इसी बीच कई डॉक्टर ये कह चुके है कि इस रेमडिसिविर इंजेक्शन की जरूरत हर कोरोना मरीज को नहीं है. लेकिन ये बात उन डॉक्टरों को समझनी चाहिए जो उन्हें ये इंजेक्शन लिखकर अपनी पर्ची में दे रहे है ।
सभी मेडिकल में मिलेगी तो नहीं होगी ब्लैक मार्केटिंग
एक दवा कारोबार से जुड़े व्यापारी ने बताया कि Remedesivir इंजेक्शन आधा दर्जन से अधिक कंपनियां बनाती है. जिसमें सब कंपनी की एमआरपी 900 रुपए से लेकर 4-5 हजार रुपए के बीच है. आलम ये है कि राजधानी के तमाम बड़े अस्पतालों में आपको ये रेमडेसिविर इंजेक्शन तो मिल जाएगा लेकिन मोटी रकम कमाने के लालच में वहां कम एमआरपी वाली कंपनी का इंजेक्शन नहीं मिलेगा. जिसका नुकसान मरीज को होता है. ऐसे में यदि इस इंजेक्शन को मार्केट के कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर संचालकों को बेचने की अनुमति मिल जाएं तो मरीज को वहां से कुछ डिस्काउंट भी मिलेगा. लेकिन इसके लिए ड्रग्स कंट्रोलर विभाग को अपनी रणनीति तैयार करने की जरूरत है. इसी बीच सीजीएमएससी ने इस इंजेक्शन की सप्लाई के लिए टेंडर भी जारी किया है. वहीं कुछ कंपनियों ने 80-90 हजार इंजेक्शन सप्लाई का पत्र भी लिखा है, जिसमें अगले कुछ दिनों में रोजाना 10-20 हजार इंजेक्शन सप्लाई करने की बात कही गई है ।
सरकारी अस्पतालों में भी इंजेक्शन की किल्लत
इस इंजेक्शन की किल्लत सरकारी अस्पालों में भी है. यही कारण है कि शासकीय अस्पताल जैसे अंबेडकर और एम्स के आस-पास स्थित मेडिकल स्टोर्स के पास से इस दवा के कालाबाजारी होने की खबरें ज्यादा सामने आ रही है. लेकिन बावजूद इसके ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट ऐसे मेडिकल स्टोर्स संचालकों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है न अधिकारी वहां जाकर जांच कर रहे है ।
क्या है Remdesivir ?
Remedesivir ये एक एंटीवायरल दवा है, जिसे अमेरिका की दवा कंपनी गिलियड साइंसेज ने बनाया है. इसे आज से करीब एक दशक पहले हेपेटाइटिस सी और सांस संबंधी वायरस (RSV) का इलाज करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसे कभी बाजार में उतारने की मंजूरी नहीं मिली. लेकिन कोरोना के इस दौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन को जीवन रक्षक दवा के रूप में देखा जा रहा है. यही कारण है कि रेमडीसिविर इंजेक्शन को लोग महंगी कीमत पर भी खरीदने को तैयार हैं. रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में किया जाता है. हालांकि, कोरोना के इलाज में इसके प्रभावी ढ़ंग से काम करने को किसी ने मान्यता नहीं दी है. नवंबर में WHO ने भी ये कह दिया था कि रेमडेसिविर कोरोना का सटीक इलाज नहीं है ।
कोरोना संकट के बाद इसकी बिक्री में काफी उछाल आया है. भारत में इस दवा का प्रोडक्शन सिप्ला, जाइडस कैडिला, हेटेरो, माइलैन, जुबिलैंट लाइफ साइंसेज, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा जैसी कई कंपनियां करती रही हैं. गिलियड साइंसेज(Gilead Sciences) कंपनी ने रेमडेसिविर को इबोला के ड्रग के रूप में विकसित किया था, लेकिन अब माना जाता है कि इससे और भी तरह के वायरस मर सकते हैं. इसमें नया नाम कोरोना वायरस का जुड़ गया है ।
panchayattantra24.com,रायपुर.
नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के सातवें दिन माँ दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि पूजा की जाती है. दुर्गा पूजा के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना का विधान है. देवी कालात्रि को व्यापक रूप से माता देवी- काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, मृित्यू, रुद्रानी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई विनाशकारी रूपों में से एक माना जाता है. रौद्री और धुमोरना देवी कालात्री के अन्य कम प्रसिद्ध नामों में हैं ।
मां कालरात्रि के शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है. सिर के बाल बिखरे हुए हैं. गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है. इनके तीन नेत्र हैं. ये तीनों नेत्र ब्रह्मांड के सदृश गोल हैं. इनसे विद्युत के समान चमकीली किरणें निःसृत होती रहती हैं ।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि नाम, काली और कालरात्रि का उपयोग एक दूसरे के परिपूरक है, हालांकि इन दो देवीओं को कुछ लोगों द्वारा अलग-अलग सत्ताओं के रूप में माना गया है. माना जाता है कि देवी कालरात्रि रूप में सभी राक्षस, भूत, प्रेत, पिसाच और नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है, जो उनके आगमन से पलायन करते है ।
ये हैं मां की पूजा विधि
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर मां कालरात्रि का स्मरण करें। फिर माता को अक्षत्, धूप, गंध, पुष्प और गुड़ का नैवेद्य श्रद्धापूर्वक चढ़ाएं। मां कालरात्रि का प्रिय पुष्प रातरानी है, यह फूल उनको जरूर अर्पित करें। इसके बाद मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें तथा अंत में मां कालरात्रि की आरती करें। ऐसा करने से आप पर आने वाले संकट दूर होंगे। ध्यान रखें कि आरती और पूजा के समय आपका सिर खुला न रहे, उसे किसी साफ कपड़े से ढंक लें।
ये हैं मां को प्रसन्न करने का श्रलोक
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी ||
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा
वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयन्करि ||
इस मंत्र का करें जाप
या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।