Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। पूरे देश में Remdesivir इंजेक्शन को लेकर मारामारी मची हुई है. कई जगह तो रेमडेसिविर के कालाबाजारी की खबरें भी आनी शुरू हो गई हैं. कोरोना संक्रमितों के लिए इलाज के लिए रेमडेसिविर को रामबाण दवा ही मान लिया गया था. वहीं, एम्स ने इन दावों को लगभग नकारते हुए अपने प्रोटोकॉल से इस दवा को हटा दिया है. एम्स ने बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों के इलाज के अपने प्रोटोकॉल में अहम बदलाव किए. नए प्रोटोकॉल के तहत कम गंभीर बीमारियों वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर दवा प्रयोग नहीं की जाएगी. वहीं, हल्के रोगों वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में इनहेलेशनल बुडेसोनाइड का इस्तेमाल किया जाएगा।
एम्स प्रशासन ने मीडिया को बताया कि प्रोटोकॉल के तहत कोरोना संक्रमितों की तीन श्रेणियां बनाई है. हल्के रोगों वाले, कम गंभीर रोगों वाले व गंभीर रोगों वाले कोरोना संक्रमित मरीज. प्रोटोकॉल के तहत हल्के रोगों वाले कोरोना संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चलेगा. यदि इन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होगी या पांच दिन से अधिक बुखार आएगा या ऑक्सीजन संतृप्ति में बदलाव होता है तो तत्काल चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाएगी।
इन मरीजों के इलाज में आइवरमेक्टिन के साथ पहली बार प्रोटोकॉल में बुडेसोनाइड इनहेलर के प्रयोग की बात कही गई है. पांच दिन से अधिक बुखार या खांसी होने पर चिकित्सकों के परामर्श के बाद ही इन दवाओं का इस्तेमाल किया जाएगा. कम गंभीर रोगों वाले ऐसे कोरोना संक्रमित मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जाएगा, जिनका ऑक्सीजन लेवर 93 से कम एवं श्वास गति प्रति मिनट 24 से अधिक होगी।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन हाई लेवल मीटिंग करेंगे. सबसे पहले मोदी एक इंटरनल बैठक करेंगे।
इसके बाद वे उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे, जहां कोरोना के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है. इसके अलावा प्रधानमंत्री की तीसरी बैठक ऑक्सीजन का प्रोडक्शन करने वाले कंपनी मालिकों के साथ होगी।
बता देंकि प्रधानमंत्री की इंटरनल बैठक सुबह 9 बजे होगी. इसमें कौन शामिल होगा, इसकी जानकारी नहीं है. दूसरी बैठक सुबह 10 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शुरू हो गई है. इसमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार और केरल के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे मोदी ऑक्सीजन प्रोडक्शन कंपनियों के मालिक से बात करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना नियंत्रण की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की ऑनलाइन बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल भी शामिल हैं. वहीं मुख्यमंत्री निवास से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला बैठक में मौजूद हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कोरोना जांच रिपोर्ट में हो रही देरी के बीच राज्य सरकार ने अपने फ़ैसले में कहा है कि कोरोना रिपोर्ट आने के पहले ही अब लक्षण वाले मरीज़ों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने आदेश जारी किया है.
जारी आदेश में कहा गया है कि अब बिना जांच रिपोर्ट के लक्षण के आधार पर लोगों का इलाज मिल सकेगा. कोरोना जांच में देरी होने की स्थिति में दी जाने वाली दवाइयों को निर्धारित कर दिया गया है. राज्य स्तरीय ट्रीटमेंट समिति के प्रस्तावित दवा को देने का निर्देश दिया है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग 6 दवाओं को मंज़ूरी दी गई है.
टैबलेट आई वर मेक्टिन 12 एमजी, पांच दिन के लिए प्रतिदिन एक गोली.
डोक्सी साइक्लोन 100 MG, सात दिनों तक सुबह शाम एक एक गोली.
पेरासिटामोल 650 MG, बुख़ार होने पर दिन में चार बार तीन दिनों तक.
विटामिन सी 500 MG, दिन में दो बार 10 दिनों का डोज.
टैबलेट जिंक 50 MG, दिन में एक बार 10 दिनों का डोज.
दवा के साथ प्रति दिन तीन लीटर गुनगुना पानी पीएं, दिन में तीन बार भाप लें.
आठ घंटे घंटे की नींद और 45 मिनट का व्यायम करने का निर्देश जारी.
देखें आदेश
 
 

 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने सख्त निर्देश दिए हैं. छत्तीसगढ़ में आने वालों को कोरोना जांच दिखाना अनिर्वाय होगा. इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने राज्यों की सीमाओं को तत्काल सील किए जाने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में कोरोना के बेकाबू रफ्तार को रोकने के लिए फैसला लिया गया है. इससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में इसके अलावा और कई निर्णय लिए हैं. सीएम भूपेश ने कहा कि राजनीतिक दल और दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं गर्म भोजन की व्यवस्था की जाएगी. इससे लोगों को मदद पहुंचेगी. कोरोना काल में लोगों को मदद समेत कोरोना दवाईयों को लेकर फैसले लिए गए हैं। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं
रेमडेसिविर इंजेक्शन अस्पतालों को ही प्रदाय किए जाएंगे
इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की स्थापना की तत्काल मंजूरी दी जाएगी
लक्षण वाले मरीजों को तत्काल दवाओं के किट प्रदाय किए जाएंगे
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर दवाइयां दी जाएगी
मई और जून माह का राशन एक साथ उपभोक्ताओं को निशुल्क मिलेगा.
राजनीतिक दल और दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं गर्म भोजन की व्यवस्था की जाएगी
18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के क्रियान्वयन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाने जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य की सीमाओं को तत्काल सील किए जाने के निर्देश
बिना कोरोना टेस्टिंग कोई भी व्यक्ति राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा

panchayattantra24.com, रायपुर।  1 मई से 18 वर्ष और उससे अधिक के युवाओं को CoWin कोरोना वैक्सीन लगने वाली है. इन्हीं युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। 
खबर ये है कि यदि आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और आप कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट (Update) आया है. कोविन चीफ आरएस शर्मा ने कहा है कि कोविन प्लेटफॉर्म (CoWin Platform) पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन (Corona Vaccine Registration) अगले 48 घंटे में शुरू हो जाएगा. यानी, 24 अप्रैल (शनिवार) से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 
देश में तेजी से बढ़ते कोरोना (Coronavirus) के ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने 18 वर्ष के ऊपर सभी लोगों को 1 मई से कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी. स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अहम फैसला लिया। 
किन दस्तावेजों की हो सकती है जरूरत
कोई भी पात्र व्यक्ति चरण-दर-चरण प्रक्रिया के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर के द्वारा से Co-WIN पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे. एक मोबाइल नंबर के साथ, एक व्यक्ति अधिकतम चार लाभार्थियों को पंजीकृत कर सकता है. हालांकि, एक मोबाइल नंबर पर पंजीकृत सभी लोगों के पास मोबाइल नंबर के अलावा कुछ भी सामान्य नहीं होगा. ऐसे प्रत्येक लाभार्थी का फोटो आईडी कार्ड नंबर अलग होना चाहिए. निम्नलिखित में से कोई भी फोटो पहचान दस्तावेज नागरिकों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण का लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 
    आधार कार्ड/आधार लेटर
    वोटर आइडेंटिटी कार्ड (EPIC)
    पासपोर्ट
    ड्राइविंग लाइसेंस
    पैन कार्ड
 कोविन वेबसाइट/ ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन
इसके लिए आपको या तो कोविन ऐप को डाउनलोड करना होगा या इसके अलावा आपको cowin.gov.in की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। 
ऐसा करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर को यहां दर्ज करना होगा
यहां ऐसा करने के बाद आपको एक OTP प्राप्त होने वाला है, जिसे भरने मात्र से ही आप Co-Win ऐप में रजिस्टर्ड हो जाने वाले हैं। 
इसके अलावा आपको बता देते है कि आप इसी प्रकार अपने परिवार के लोगों का भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
इसके बाद आपको जो समय मिला है उसके अनुसार अपने नजदीकी या जो केंद्र आपको मिला है, उसपर जाकर टीका लगवाना होगा। 
इसके बाद आपको रिफरेन्स आईडी के माध्यम से टीकाकरण का सर्टिफिकेट भी मिलने वाला है.
आरोग्य सेतु ऐप में कैसे करें Covid Vaccine लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन?
आपको सबसे पहले एक बात को सुनिश्चित करना होगा कि आपके फोन में आरोग्य सेतु ऐप है, और यह अपडेट भी होना जरुरी है.
अब आपको होम पेज पर जाने के बाद एक आइकॉन की तलाश करनी है जो CoWIN है.
CoWIN के अंदर आपको चार अलग अलग ऑप्शन नजर आने वाले हैं. सबसे पहले आपको यहाँ वैक्सीन इनफार्मेशन मिलने वाला है, इसके अलावा आपको वैक्सीनेशन नजर आने वाला है, इसके बाद आपको वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नजर आने वाला है, और अंत में आपको वैक्सीनेशन डैशबोर्ड भी नजर आने वाला है.
आपको वैक्सीनेशन पर क्लिक करना है, और इसके बाद आपको रजिस्टर नाउ पर क्लिक करना है.
बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा रही रश्मि देसाई, बिकिनी फोटो देख फैंस के उड़े होश…
यहां अब आपको अपने मोबाइल नंबर को आरोग्य सेतु ऐप में दर्जा करना है, इसपर ही आपको OTP मिलने वाला है.
जब आपका नंबर वेरीफाई हो जाता है तो आपको अपना फोटो आइडेंटिटी यहाँ दर्ज करना है, इसमें या तो आपका वोटर आईडी कार्ड हो सकता है या आधार कार्ड आदि से भी आप ऐसा कर सकते हैं.
इसके बाद आपको यहाँ अपनी अन्य डिटेल्स जैसे अपना नाम, आयु, लिंग, और जन्म का साल आदि दर्ज करना है.
आप आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से लगभग 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
अब जब आप यह सब कर लेते हैं तो आपको अपनी एलिजिबिलिटी के लिए भी प्रूफ को दर्ज अक्रना है, जो लोग 60 साल से ज्यादा के हैं, इसके अलावा जो लोग 45-59 साल के बीच आते हैं वह डॉक्टर का सर्टिफिकेट प्रूफ के रूप में लगा सकते हैं.
इसके बाद आप वैक्सीनेशन सेण्टर आदि की भी खोज कर सकते हैं, आप ऐसा स्टेट, जिला, ब्लाक या पिन कोड के आधार पर भी कर सकते हैं. इसके बाद आपको डेट और टाइम नजर आने वाला है, यहाँ आपको ‘BOOK’ ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
अब जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है तो आपको एक SMS आने वाला है जो आपके रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करता है. और आपके अपॉइंटमेंट की डिटेल्स को आपको दिखाता है। 
 

 panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा कर रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. और विभिन्न नगर निगमों के महापौर एवं आयुक्त शामिल हैं।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, खबर है कि जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के कोषाध्यक्ष हरिओम सार्वे का आज निधन हो गया. उनके निधन पर पीसीसी चीफ और कोंडागांव से विधायक मोहन मरकाम ने ट्वीट कर शोक जताया है. और कहा- भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। जिले के 1882 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के द्वारा हितग्राहियों के घर- घर पहुंच कर उन्हें पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है. जिले में 2 लाख 37 हजार ऐसे हितग्राही हैं, जिन्हें घर पर ही रेडी टू ईट पहुंचा कर दिया गया है. रेडी टू इट के तहत ऐसे पोषण आहार हितग्राहियों को दिए जाते हैं जो कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर हैं और इन्हें तुरंत बना कर आसानी से खाया जा सकता है. राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन की अवधि में हितग्राहियों को घर तक पहुंचा कर इसका वितरण किया जा रहा है। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी एके पांडे ने बताया कि इसके लिए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया भारत सरकार के पोषण ऐप के माध्यम से ट्रैकिंग का कार्य भी किया जा रहा है, जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं, 6 माह से 6 वर्ष तक के आयु के बच्चों तथा किशोरी बालक और बालिकाओं को रेडी टू ईट का वितरण किया जा रहा है. वितरण का कार्य हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को किया जाता है. जिले में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को रेडी टू ईट का वितरण किया गया है। 
 
 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भारत में संकट सिर्फ़ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां हैं. ये कहना है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का,
 केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि ‘घर पर क्वॉरंटीन हूं और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं. भारत में संकट सिर्फ़ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां हैं. झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं, देश को समाधान दो,
एक दिन पहले भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं- आम जन लाइनों में लगेंगे, धन, स्वास्थ्य व जान का नुकसान झेलेंगे और अंत में सिर्फ कुछ उद्योगपतियों का फायदा होगा। 
 इससे पहले भी राहुल की तरफ से सरकार को इस मुद्दे पर घेरा गया है. उन्होंने इस बात पर गुस्सा जाहिर किया है कि सरकार की तरफ से बढ़ते कोरोना मामलों का दोष आम आदमी के सिर मढ़ा जा रहा है. उन्होंने मांग की है कि पलायन करने को मजबूर हो रहे मजदूरों के खाते में सरकार पैसे डाले। 
 ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा था- प्रवासी एक बार फिर पलायन कर रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके बैंक खातों में रुपय डाले. लेकिन कोरोना फैलाने के लिए जनता को दोष देने वाली सरकार क्या ऐसा जन सहायक कदम उठाएगी। 
 

होम डिलीवरी के दौरान भीड़-भाड़ होने पर एपिडेमिक एक्ट 1897 के अधीन चालान के साथ-साथ दुकान को 30 दिन के लिए सील
panchayattantra24.com, रायपुर। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने सम्पूर्ण जिले में लागू कंटेनमेंट जोन की कंडिका में आंशिक परिवर्तन किया है. उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक फल, सब्जी, अंडा और किराना सामग्री/ग्रॉसरी की होम डिलीवरी की जा सकेगी। 
दरअसल कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर जिले में 26 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. लेकिन आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए कुछ चीजों पर शर्तों के आधार पर छूट दिया गया है. कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि सभी प्रकार की मंडियां, थोक, फुटकर ग्रॉसरी दुकाने बंद रहेगी. लेकिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक फल, सब्जी, अंडा और किराना सामग्री/ग्रॉसरी की होम डिलीवरी केवल स्ट्रीट वेण्डर्स, ठेले वालों, पिक-अप,मिनी ट्रक और अन्य उपयुक्त  सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक फल, सब्जी, अंडा और किराना । 
इसके लिए प्रयुक्त वाहन पर बैनर या बड़ा स्टिकर प्रदर्शित करना होगा. आम जनता के लिए दुकान खोले बिना किराना दुकानों के आसपास के क्षेत्र में दुकानदार द्वारा स्वयं या डिलीवरी बॉय के माध्यम से उपरोक्त समयावधि में होम डिलीवरी की जा सकेगी। 
होम डिलीवरी के दौरान मास्क पहनना और फिजिकल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा. किसी दुकान में होम डिलीवरी के दौरान भीड़-भाड़ होने पर एपिडेमिक एक्ट 1897 के अधीन चालान के साथ-साथ दुकान को 30 दिन के लिए सील किया जाएगा। 
वहीं नगरीय, ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी उनके क्षेत्र में स्थित प्रोविजन स्टोर, किराना दुकानों से सम्पर्क के लिए उनके मोबाईल नंबर या पोर्टल की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करेंगे. इन निर्देशों के उल्लंघन की दशा में दुकान को सील करने, ठेले को जब्त करने, अर्थदण्ड या चालान की कार्रवाई की जाएगी।