Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार अपने प्रभार के जिलों सहित अहिवारा दुर्ग में कोरोना नियंत्रण के उपायों की लगातार समीक्षा कर रहे है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार वर्चुअल बैठकें लेकर कोरोना संक्रमण की स्थिति, जरूरतमंदों को राहत और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की समीक्षा कर रहे हैं। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण काल की इस विषम परिस्थिति में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकट की इस घड़ी में सामाजिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों का मदद के लिए आगे आना एक अनुकरणीय पहल है। सबकी सहभागिता से ही कोरोना को हराने में सफलता मिलेगी है। इसी कड़ी में मंत्री गुरु रूद्रकुमार लगातार वर्चुअल बैठक के माध्यम से समाज प्रमुखों सहित सामाजिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों से रूबरू हो रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरु रुद्रकुमार अपने प्रभार वाले जिले कांकेर कोंडागांव और नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,स्वयंसेवी संस्थाओं, समाज प्रमुखों सहित कलेक्टरों से 10 अप्रैल को वर्चुअल बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर उनके विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र अहिवारा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और किये जा रहे प्रयास को लेकर वर्चुअल चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने अपने विधायक निधि से 30 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को अहिवारा के स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की समीक्षा कर अस्पतालों में बेड्स, वेंटिलेटर की संख्या और ऑक्सीजन सप्लाई संबंधी जानकारी ली। इस वर्चुअल बैठक में दुर्ग जिले के राजस्व, पुलिस, पंचायत, खाद्य, स्वास्थ्य विभाग सहित नगरीय निकाय विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह 17 अप्रैल को मंत्री गुरु रुद्रकुमार अहिवारा के सभी समाज के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल चर्चा की और उनसे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आवश्यक सुझाव मांगे गए। इस दौरान उन्होंने उनकी माँगों पर संवेदनशील पहल करते हुए क्षेत्र के कोरोना पीडि़तों के लिए तीन ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस और तीन शव वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने 22 अप्रैल को अपने विधानसभा के जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष- सदस्य एवं ग्राम पंचायत के सरपंचों से वर्चुअल चर्चा की। उन्होंने चर्चा में वैक्सिनेशन, कोरोना नियंत्रण और किये जा रहे प्रयासों तथा उनकी व्यवस्था संबंधी विस्तृत जानकारी ली और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए। गौरतलब है कि मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने अहिवारा के लोगों की सहायता के लिए रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय में स्थापित एक हेल्पलाइन नंबर 0771-2420707 जारी किया है। जिस पर क्षेत्र के लोगों द्वारा कार्यालयीन समय में अपनी समस्या से अवगत कराया जा रहा है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंस से बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के नगर पालिका अध्यक्षों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से वहां कोरोना संक्रमण की स्थिति, नियंत्रण के उपायों और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी और नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हैं।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने निर्देश दिए 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ीघाट की रहने वाली 92 वर्षीय बल्दी बाई का कल रात एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
इसके पूर्व बल्दी बाई को सामान्य सर्दी बुखार का लक्षण दिखाई दे रहे थे. कुल्हाड़ीघाट के स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा इसकी तत्काल जानकारी दी गई और कल रात्रि ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में एडमिट किया गया।
यहां एंटीजन टेस्ट और प्रारंभिक उपचार के पश्चात उन्हें रात में ही कोविड अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया. कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ नवरत्न ने कोविड-19 के बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया।
वर्तमान में उनका रायपुर में ही उपचार जारी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आते ही उन्होंने वरिष्ठ डॉक्टरों को तत्काल निर्देशित किया कि उनके  बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया कराई जाए।
उन्होंने उनके स्वास्थ्य पर चिकित्सकों को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने बल्दी बाई के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है. फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है।
बता दें कि ग्राम कुल्हाड़ीघाट में ही बल्दी बाई के घर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आए थे और उनके हाथों से कन्द मूल खाये थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भारत इस वक्त कोरोना वायरस की भयानक लहर का सामना कर रहा है. हर बदलते दिन के साथ देश में कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड टूटता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 3.52 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2800 से अधिक लोगों की जान चली गई. देश में एक दिन में कोरोना वायरस के तीन लाख 52 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, दो हजार 812 लोगों की मौत हुई है. देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 28 लाख 13 हजार 658 हो गए हैं. हालांकि कल दो लाख 19 हजार 272 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए ताजा स्थिति कैसी है। 
कुल मामले- एक करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 कुल मौत- एक लाख 95 हजार 123 कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 43 लाख 4 हजार 382 कुल टीकाकरण- 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार 223 कल टेस्ट किए गए 14 लाख 2367 सैंपल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27 करोड़ 93 लाख 21 हजार 177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 लाख 2367 सैंपल कल टेस्ट किए गए. मुश्किल वक्त में भारत के साथ आई दुनिया । 
 कोरोना संकट काल के शुरुआत में भारत ने दुनियाभर की मदद की. रेमडेसिविर से लेकर वैक्सीन मुहैया कराने तक भारत पीछे नहीं रहा, अब जब भारत पर कोरोना की नई लहर का कहर टूटा है तो दुनिया साथ है. अमेरिका ने वैक्सीन उत्पादन के लिए कच्चा माल देने की बात कही है, साथ ही अन्य कई मदद का ऐलान किया है. यूके ने भी भारत के लिए इलाज में काम आने वाले कई उपकरणों को रवाना कर दिया है, सऊदी अरब, सिंगापुर जैसे कई देश इस वक्त भारत को ऑक्सीजन के कंटेनर्स मुहैया कराने में जुटे हैं. क्योंकि भारत में ऑक्सीजन है, लेकिन ट्रांसपोर्ट के लिए कंटेनर्स की कमी है।
 महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी में बड़ा संकट यूं तो कोरोना के नए मामलों की संख्या इस वक्त हर राज्य में बढ़ रही है. लेकिन दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं जहां पर केसों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ बेड्स की किल्लत भी बढ़ने लगी है. दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन आखिरी वक्त पर पहुंच रही है, लोगों को बेड्स नहीं मिल रहे हैं. तो यही हाल यूपी के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर समेत कई अन्य शहरों का है. महाराष्ट्र में कोरोना के मामले हर रोज 60 हजार से अधिक ही आ रहे हैं, जो चिंता बढ़ा रहे हैं. हालांकि मुंबई में पिछले कुछ दिनों में केसों की संख्या घटने लगी है, जिससे कुछ राहत भी नज़र आती है. लेकिन अभी भी संकट बरकरार है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते बढ़ाए गए लाकडाउन में लोगों को राहत देते हुए जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी की छूट तो दे दी है। लेकिन इतने दिनों तक थोक अनाज कारोबारियों को यह छूट नहीं थी, इसकी वजह से रिटलरों के पास सामान की किल्लत बनी हुई है। आटा, मैदा, सुजी, बिस्किट की किल्लत तो सप्ताह की शुरूआत में ही हो गई थी। अब संस्थानों के पास खाद्य तेल की भी किल्लत शुरू हो गई है। इसकी वजह से दाम बढऩे भी शुरू हो गए है। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने थोक बाजार रात को खोलने की अनुमति दी है और कहा है कि रात के वक्त थोक बाजार होम डिलीवरी कर सकते है। इसे लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि थोक बाजार रात के वक्त खोला जाना अव्यावहारिक निर्णय है। चैंबर के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि थोक बाजार को रात में खोला जाना मुश्किल है। यह निर्णय पूरी तरह अव्यावहारिक है। 
भारतीय जनता यूवा मोर्चा ने भी इस निर्णय को पूरी तरह से अव्यावहारिक कहा है। भाजयूमो के प्रदेश प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने कहा कि ऐसे निर्णयों से प्रदेश की जनता एक बार फिर से कालाबाजारी व कीमतों में मनमानी की शिकार होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता तक सामान पहुंचाने के लिए शुरू की गई छत्तीसगढ़ हाट एप आखिर कहां गुम हो गई। निगम ने हर जोन के लिए होम डिलीवरी नंबर जारी किया है: नगर निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि इस बार किसी प्रकार का एप जारी नहीं किया जा रहा है। आम जनता की सुविधा के लिए हर जोन में होम डिलीवरी के लिए नंबर जारी कर दिए गए है। इन नंबरों पर काल कर उपभोक्ता अपनी आवश्यकता की वस्तुएं मंगा सकता है। इसके साथ ही अभी दूसरे संस्थानों को भी होम डिलीवरी की अनुमति दे दी गई है। 
 होटलों एवं रेस्टोरेंट्स से ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम होम डिलीवरी : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने रायपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को 6 मई 2021 की 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस आदेश की कंडिका 5 में होटलों एवं रेस्टोरेंट्स से केवल स्विगी, जोमेटो इत्यादि ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है, इसके संबंध में स्पष्ट किया गया है कि होम डिलीवरी के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी का समय सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक ही रहेगा। यह आदेश दिनांक 26 अप्रेल 2021 सुबह 6 बजे से लागू होगा।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल( मेडिकल कॉलेज) पहुँचकर यहाँ के अधीक्षक सहित कोविड के उपचार में लगे चिकित्सकों से मुलाकात की और अस्पताल में कोविड उपचार की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने चिकित्सकों के कार्यों की सराहना भी की।
मंत्री डॉ डहरिया ने  डॉ अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनीत जैन, मेडिकल कालेज के डीन डॉ विष्णुदत्त सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों से कोविड वार्ड एवं आईसीयू में उपलब्ध सुविधाओं तथा मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यहाँ अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि कोविड मरीजों के उपचार के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित जरूरी दवाइयां आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री डॉ डहरिया ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई और कहा कि इस संकट के समय में आप लोगों की सेवा किसी भगवान से बढ़कर नहीं है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के प्रयास से निश्चित ही कोविड मरीजों को सही उपचार उपलब्ध होगा। आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि गंभीर मरीजों को अधिक ध्यान देते हुए उपचार सुनिश्चित करें। मरीज बहुत ही भरोसे के साथ अस्पताल आते हैं और यहाँ चिकित्सक को देखते ही उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ जाता है। आप सभी उनके विश्वास और मनोबल को  बढ़ाये रखेंगे तो निश्चित ही मरीजों को फायदा होगा। इससे आपकों भी खुशी होगी। मंत्री डॉ डहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रदेश के हर जिले की समीक्षा की जा रही है। हमें समन्वित प्रयास से कोरोना को हराना है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की पहल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 टन ऑक्सीजन लखनऊ भेजा है. इस ऑक्सीजन का इस्तेमाल मेदांता अस्पताल में भर्ती कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए किया जाएगा. बता दें कि ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे ऑक्सीजन को मदद मुहैया कराए जाने की कवायद के साथ प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन कर ऑक्सीजन की कमी का जिक्र किया था, सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ से ऑक्सीजन लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है। 
ऑक्सीजन टैंकर क्रमांक सीजी-04 जेबी 1665 रायपुर से लखनऊ के लिए रवाना किया गया. यह टैंकर संभवतः कल तक लखनऊ पहुंच जाएगा, जिसके बाद मरीजों को राहत मिल सकेगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि-
प्रियंका गांधी जी द्वारा फोन पर सूचना मिलने के उपरांत लखनऊ में कोरोना के मरीजों के उपचान में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल की आक्सीजन आपूर्ति के लिए एक टैंकर ऑक्सीजन तत्काल व्यवस्ता कर उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया है। 
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देशभर में ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है. ऑक्सीजन की कमी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है. देश के कई राज्यों में अस्पतालों ने वहां भर्ती मरीजों को यह सूचना सार्वजनिक कर दी कि ऑक्सीजन महज कुछ घंटों का बाकी रह गया है. अस्पताल भी ऑक्सीजन की कमी की वजह से बेबस नजर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ भी देश के दूसरे राज्यों की तरह कोरोना संक्रमण का दंश झेल रहा है, बावजूद इसके कई दूसरे राज्यों में लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है. भिलाई स्टील प्लांट से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत देश के 9 राज्यों में इस वक्त ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है. राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए करीब 140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, जबकि उत्पादन करीब 380 मीट्रिक टन है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज ‘मन की बात’ कर रहे हैं. मन की बात 2.0 का ये 23वां एपिसोड है और मन की बात का कुल 76वां संस्करण है. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने देश को झकझोर दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस देश के लोगों की धैर्य और दुख सहने की परीक्षा ले रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कई लोगों ने असमय अपनों को खोया है. यह समय हौसले से लड़ाई लड़ने का है. पीएम मोदी ने राज्य की सरकारें भी दायित्व निभाने में जुटे हुए हैं. पूरी ताकत के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि अपना भी ध्यान रखिए और अपने परिवार का ध्यान रखिए। 
 डॉक्टर से की पीएम मोदी ने बात पीएम मोदी ने इस दौरान मुंबई के डॉक्टर शशांक से बातचीत की. डॉ शशांक ने बताया कि लोग देरी से कोरोना का इलाज शुरू करते हैं. फोन पर आने वाली बातों का यकीन कर लेते हैं. डॉ शशांक ने कहा कि भारत में इलाज के बेस्ट प्रोटोकॉल मौजूद हैं और लोग ठीक हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना के म्यूटेंट से घबराने की जरूरत नहीं है. यह कोरोना जितनी तेजी से फैला रहा है लोग उतनी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं. श्रीनगर के डॉक्टर नाविद से भी पीएम मोदी ने भी बात की. डॉक्टर नविद ने कोरोना को लेकर कई अहम जानकारियां दी। 
 सिर्फ विशेषज्ञों की बात मानें- पीएम मोदी पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि सिर्फ विशेषज्ञों की बात मानें. डॉक्टरों की बात मानें और जरूरी उपाय अपनाए. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि वैक्सीन की अहमियत के बारे में सभी को पता है. वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दें. वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर सभी योग्य लोग वैक्सीन लगवाएं. सिस्टर भावना ध्रुव से पीएम की बात रायपुर के एक अस्पताल की सिस्टर भावना ध्रुव से पीएम मोदी ने बात की. ध्रुव ने बताया कि कोविड ड्यूटी लगने के बाद मेरे परिवार वाले डर गए थे. मैं कोविड मरीजों से मिली. वो लोग कोरोना से ज्यादा घबराए हुए थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो आगे क्या करेंगे. हमने उन्हें एक अच्छा माहौल दिया. ध्रुव ने बताया कि पीपीई किट पहनने के बाद काफी दिक्कत होती है।
 फ्रंटलाइन वर्कर्स की पीएम ने की तारीफ पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की तारीफ की. उन्होंने कहा कि लैब टेक्निशियन और एंबुलेंस ड्राइवर बड़े रिस्क लेकर काम कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रेम वर्मा नाम के एक एंबुलेंस ड्राइवर से बात की. उन्होंने उनसे अपना निजी अनुभव पूछा और उनकी तारीफ की. आपको बता दें कि कल पंचायती राज दिवस के एक प्रोग्राम में बोलते हुए भी प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना के हालातों पर अपने विचार रखे, प्रधानमंत्री ने कहा ”एक साल पहले जब हम पंचायती राज दिवस के लिए मिले थे, तब पूरा देश कोरोना से मुकाबला कर रहा था. तब मैंने आप सभी से आग्रह किया था कि आप कोरोना को गांव में पहुंचने से रोकने में अपनी भूमिका निभाएं. आप सभी ने बड़ी कुशलता से, ना सिर्फ कोरोना को गांवों में पहुंचने से रोका, बल्कि गांव में जागरूकता पहुंचाने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई. इस वर्ष भी हमारे सामने जो चुनौती है, वो चुनौती पहले से जरा ज्‍यादा है कि गांवों तक इस संक्रमण को किसी भी हालत में पहुंचने नहीं देना है, उसे रोकना ही है। 
 

 
panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। कोराेना संकमण के बढ़ते मामलों के बीच उससे जुड़ी इलाज की दवाओं की कालाबाजारी शुरू हो गई है। इस बीमारी में सबसे कारगर माना जा रहा रेमडेसिविर इंजेक्शन बाजार से गायब हो चुका है। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए कालाबाजारी करने वाले इसे मनमाने दामों में बेच रहे हैं। इस बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. खबर है, कि मौदहा पारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ 4 आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस ने बड़ी मेहनत और तत्परता से पकड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी चर्चित व्यापारी नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे है. पुलिस की मेहनत रंग लाई क्योंकि पुलिस ने प्रॉपर प्लानिंग कर शातिर व्यापारी नेता के गैंग को पकड़ा, जानकारी के अनुसार 4 हजार में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लाकर 30 से 35 हजार प्रति इंजेक्शन बेच रहा था. जिसकी जानकारी साइबर सेल को किसी पीड़ित ने दी. जिसके आधार पर साइबर सेल ने जाल बिछाकर स्ट्रिंग कर गिरोह को पकड़ा। प्रतिदिन 6 से 10 रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने की सूचना प्राप्त हो रही है. ज्ञात रहे कि उक्त व्यापारी नेता पर्दे के पीछे रहकर अपने आप को बचाने में कामयाब रहा. मामले में जानकारी देते हुए सायबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि चारो आरोपियों को तात्यापारा चौक से पकड़ कर लाया गया है। आरोपियों में कमलेश रातलानी, सुमित कुमार , आयुष माहेश्वरी और राहुल गोलदानी का नाम शामिल है. पुलिस की जांच जारी 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुरएवं दुर्ग संभाग की सभी नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं बचाव के उपायों की समीक्षा कर रहे हैं । मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया,मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिकारी भाग ले रहे है।