Browsing: रायपुर

स्वास्थ्य अमला कोरोना वायरस के बढ़ते रफ्तार से सकते में 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस फिर बेलगाम होता जा रहा है. पिछले तीन सप्ताह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. गत सप्ताह 2675 व्यक्ति संक्रमित पाए गए. इनमें से 27 लोगों की मौत हो गई. छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अमला कोरोना वायरस के बढ़ते रफ्तार से सकते में आ गया है।
राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति के मुताबिक मरने वालों में सबसे ज्यादा पुरुष हैं. 63 प्रतिशत पुरूष और 37 प्रतिशत महिलाओं की मौत हुई है. 27 में से 22 मरीज ऐसे थे, जिन्हें कोई अन्य बीमारी थी. जबकि 5 व्यक्तियों को कोई अन्य बीमारी नहीं थी. उनकी CORONA VIRUS से मौत हुई है।
रायपुर जिले में 5 लोगों की मौत
राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति ने सभी प्रकरणों की समीक्षा की. समीक्षा में पाया गया कि गत सप्ताह दुर्ग जिले में सबसे अधिक 7
लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई. रायपुर जिले में 5 लोगों की मौत हुई. समीक्षा के दौराना पाया गया कि 33 प्रतिशत मौत अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटों के अंदर हुई।
कोरोना से लोगों में दहशत
डेथ आडिट समिति के मुताबिक 60 साल से अधिक उम्र के 13 व्यक्तियों की मौत हुई है. जबकि 45-59 साल के 12 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से होने वाले इन मौतों ने स्वास्थ्य अमला को सकते में डाल दिया है. छत्तीसगढ़ में बेकाबू होते कोरोेना से लोग दहशत में हैं. जबकि डेथ आडिट समिति भी सकते में है।
सर्दी, खांसी और बुखार आने पर कराएं जांच
डेथ आडिट समिति के सदस्य डॉक्टर ओपी सुंदरानी ने कहा कि CORONA VIRUS के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई गाइडलाइन्स जारी किए गए हैं. लोगों से बार-बार कहा जा रहा कि सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण दिखने के 24 घंटों के अंदर ही कोरोना जांच कराएं. इसके अलावा 45-60 साल से अधिक के व्यक्तियों को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. कोविड-19 सेंटर में जाकर टीकाकरण कराएं।
अप्रशिक्षित डॉक्टर्स से महिला ने ली दवाई
समिति के सामने दुर्ग जिले की 57 साल की महिला का प्रकरण भी रखा गया. महिला को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी. 16 फरवरी को उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार आया. महिला स्थानीय अप्रशिक्षित डॉक्टर्स के पास गई. उसके पास से दवाई ली. तबीयत अधिक खराब लगने पर भिलाई अस्पताल पहुंची।
कोरोना के लक्षण दिखने पर कराएं जांच
समिति के सदस्यों ने कहा कि महिला उच्च चिकित्सा संस्थान में भर्ती हुई. वहां कोरोना जांच कराई, तब एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन ट्रूनाट टेस्ट कराने पर पाजिटिव रिपोर्ट आई. अस्पताल में तमाम इलाज के बाद भी 5 मार्च को महिला की मौत हो गई.  इसीलिए बार -बार सभी को समझाइश दी जा रही है. कोरोना को हल्के में न लें. लक्षण दिखने पर टाले नहीं. 24 घंटे के अंदर कोरोना जांच कराएं।
कोरोना के केस बढ़ने लगे
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. प्रदेश में सोमवार को 645 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4,098 हो गई है. सोमवार को कोरोना की वजह से 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. संक्रमितों के बढ़ते आकड़े को देखते हुए प्रदेश सरकार अलर्ट पर है।
रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 1,080 एक्टिव केस हैं. सोमवार को रायपुर में 203 नए केस सामने आए. रायपुर में अब तक 57 हजार 344 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. जिनमें से 818 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पूरे प्रदेश की बात करें, तो अब तक कुल 3 लाख 17 हजार 974 केस सामने आ चुके हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर वीडियो संदेश जारी किया है. सिंहदेव ने कहा कि हमें बड़े आयोजनों में जाने से बचना चाहिए. बड़े आयोजनों में भीड़-भाड़ का सामना करना पड़ता है. भीड़ में जाने से कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा है।
टीएस सिंहदेव ने अपने स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी. सिंहदेव ने कहा कि वे अभी स्वस्थ हैं. कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. डॉक्टर्स के गाइडलान्स का सक्ती से पालन कर रहे हैं. इसके अलावा सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है।
हम सब मिलकर कोरोना को दे सकते हैं मात: टीएस सिंह
स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीन लगवाने वालों से बी बड़ी अपील की है. सिंहदेव ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले 6 हफ्ते तक सतर्क रहें. कोरोना मामलों को बढ़ने से रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है. हम सब सतर्क रहेंगे, तो कोरोना केस में कमी आएगी. हम सब मिलकर कोरोना को मात दे सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री आ चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अरुण वोरा और बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा कोरोना पॉजिटिव आए थे. रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था. सभी मंत्री और विधायक कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गाइडलाइन्स का पालन कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमितों के आकड़ों से अलर्ट मोड पर सरकार
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रदेश में सोमवार को 645 नए कोरोना मरीजों की की पहचान हुई है. प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार 98 हो गई है. सोमवार को कोरोना की वजह से 7 लोगों की जान गई है. कोरोना संक्रमितों के आकड़ों से सरकार अलर्ट मोड पर है।
रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 1,080 एक्टिव केस हैं. सोमवार को रायपुर में 203 नए केस सामने आए. रायपुर में अब तक 57 हजार 344 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. जिनमें से 818 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पूरे प्रदेश की बात करें, तो अब तक कुल 3 लाख 17 हजार 974 केस सामने आ चुके हैं।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। डीजीपी डी एम अवस्थी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपराधों की समीक्षा की, बैठक में  अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को डिटेक्टिव के साथ प्रिवेंटिंग पुलिसिंग के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से अपराधों में कमी आएगी। महिला विरूद्ध अपराधों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।शहर के ऐसे इलाके जो सुनसान हो एवं जहां छेड़खानी की घटनाएं अधिक होती हों वहां पर महिला पुलिस अधिकारियों की ड्यूटि लगायें। अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वयं ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटि लगायें जिनका सूचना तंत्र मजबूत हो। डीजीपी ने चिट फण्ड प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये, उन्होने कहा कि कलेक्टर्स से समन्वय कर चिटफण्ड कम्पनियों की सम्पत्ति शीघ्र कुर्क करायें। उन्होने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन बिल्कुल नहीं होना चाहिए, ऐसा पाये जाने परसंबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि पुलिस के अधिकारी ग्रामीण इलाकों में अपराधों की रोकथाम के लिए गांवों में चौपाल लगायें। शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करके रखे जिससे सूचना तंत्र मजबूत हो सके। अपराधों की रोकथाम के लिए नाकाबंदी और वाहनों की औचक निरीक्षण होना चाहिए। अवस्थी ने कहा कि होली का त्यौहार नजदीक है, जिसके मद्देनजर उपद्रवियों और हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। उन्होने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि अनुकम्पा नियुक्ति का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। बैठक में एडीजी हिमान्शु गुप्ता, आईजी इंटेलीजेन्स डॉ. आनन्द छाबड़ा, डीआईजी सीआईडी एससी द्विवेदी एवं सभी आईजी एसपी उपस्थित रहे।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी के आकाशवाणी भवन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक आग में कुछ आकाशवाणी के लोग भी फंसे हो सकते हैं. आग के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया है। वहीं आग लगने की घटना के बाद आकाशवाणी भवन में अफरा-तफरी मच गयी, सभी लोग किसी तरह से बाहर निकले। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय से आज व्यावसायिक तथा गैर-व्यावसायिक स्नातक कोर्स हेतु छात्रवृत्ति अथवा अनुदान प्रदाय योजना के तहत 907 छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में 45 लाख 30 हजार रूपए का ऑनलाइन भुगतान किया। यह राशि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा लागू योजना के तहत प्रदाय की गई। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री मनोज पिंगुआ, प्र्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला, अपर प्रबंध संचालक श्री एस.एस. बजाज, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री जयसिंह म्हस्के, मुख्य वन संरक्षक श्री जे.आर. नायक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
 इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के हितों का पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहण दर की राशि बढ़ाने से जहां एक ओर संग्राहकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा रोजगार के साधन उपलब्ध हुए हैं। वहीं दूसरी ओर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को मेघावी छात्र तथा छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए भरपूर प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में इसके तहत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति तथा व्यावसायिक कोर्स हेतु छात्रवृत्ति और गैर-व्यावसायिक स्नातक कोर्स हेतु अनुदान प्रदाय करने की योजना लागू है।
    गौरतलब है कि व्यावसायिक कोर्स हेतु छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति में प्रत्येक वर्ष एक विद्यार्थी जिसने किसी भी व्यावसायिक कोर्स जैसे – इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि, एम.बी.ए. तथा नर्सिंग में प्रवेश लिया हो तथा जिस कोर्स के प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं हो, उसका चयन इस छात्रवृत्ति के लिए किया जाता है। इसके तहत प्रथम वर्ष में 10 हजार रूपए एवं द्वितीय वर्ष तथा पश्चातवर्ती वर्षा में 5 हजार रूपए प्रतिवर्ष अधिकतम कुल 4 वर्षा तक राशि 25 हजार रूपए की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। इसी तरह गैर-व्यावसायिक स्नातक कोर्स हेतु अनुदान योजना के तहत प्रत्येक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष एक छात्र व एक छात्रा जिसने किसी भी राज्य शासन-केन्द्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्था में किसी गैर-व्यावसायिक स्नातक कोर्स जैसे बी.ए., बी.कॉम, बी.एस.सी. आदि स्नातक कोर्स में प्रवेश लिया हो, उसको कोर्स के प्रथम वर्ष में 5 हजार रूपए, द्वितीय वर्ष में 4 हजार रूपए एवं तृतीय वर्ष में 3 हजार रूपए अर्थात् तीन वर्षा में कुल 12 हजार रूपए की अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना महामारी का जोखिम बुजुर्गों को अधिक है,इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार शुरू से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रही है। प्रदेश में कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहत बुजुर्गों को टीके लगाए जा रहे है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में निवासरत बुजुर्गों को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। इन वृद्धाश्रमों के 176 बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगया जा चुका है। आज रायपुर जिले के माना कैम्प स्थित वृद्धाश्रम के 09 बुजुर्गों को मेकाहारा के वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण में 56 वर्ष से लेकर 83 वर्ष तक के बुजुर्ग शामिल हुए। टीकाकरण को लेकर बुजुर्ग काफी उत्साहित दिखे। टीका लगाने के बाद आधा घंटे तक बुजुर्गों को निगरानी के लिए बैठाया गया। इस दौरान किसी बुजुर्ग में कोई साइड इफेक्ट या अन्य कोई लक्षण दिखाई नही दिए। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, संचालक श्री पी.दयानंद सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
 श्रीमती निगार ने टीकाकरण के लिए आए बुजुर्गों से उनका हाल-चाल जाना और टीका लगाने के बाद उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। विभागीय सचिव के पूछने पर बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने सुबह नाश्ता कर लिया है और टीका लगाने के बाद उन्हें कोई परेशानी नही है। उन्होंने बुजुर्गों को यह भी समझाया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए पहले टीके के 28 दिनों बाद दूसरा टीके का दूसरा डोज लगाना जरूरी है। टीका लगने के बाद भी मास्क लगाना सुरक्षित दूरी रखना और हाथों की सफाई अनिवार्य है। विभागीय अधिकारी श्री भूपेन्द्र पाण्डे ने बताया कि 12 मार्च को वृद्धाश्रम के पांच अन्य बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया गया था। टीका लगने के बाद सभी बुजुर्ग स्वस्थ हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं है।
    वृद्धाश्रम में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग श्री शंकर चौधरी ने बताया कि उन्हें कभी कोरोना संक्रमण नही हुआ। भविष्य में भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए वे टीका लगवाने आए हैं। उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नही हुई। वे टीकारकण के लिए सुबह नाश्ते में दलिया खाकर आए हैं। इसी तरह 67 वर्षीय श्रीमती प्रीति सरकार ने बताया कि वह ब्लड प्रेशर और मधुमेह की मरीज हैं। लॉकडाउन के समय से लगभग 10 माह से वे वृद्धाश्रम में रह रही हैं। वृद्धाश्रम में उनका नियमित चेकअप किया जाता है। कोरोना का टीका लगाने के बाद उन्हें कोई तकलीफ नही हुई। सभी बुजुर्ग साथ में टीका लगवाने आए हैं। जिससे वे सभी बहुत उत्साहित हैं। 61 वर्षीय श्री निमाय भौमिक ने बताया कि टीकाकरण के बाद उन्हें कोई परेशानी नही हुई है।

 
 panchayattantra24.com, रायपुर। हर साल की तरह इस बार भी होली के त्यौहार को रंगीन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए बेमेतरा जिले में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा हर्बल गुलाल तैयार कर होली को सुरक्षित और खुशहाल बनाने की तैयारी की जा रही है। हर्बल गुलाल बनाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा द्वारा ग्राम झालम की आदिवासी महिला स्व-सहायता समूह एवं जय मॉं सरस्वती स्व-सहायता समूह को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जी.पी. आयम के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। होली का त्यौहार आने वाला है जिसमें लोग रंग-गुलाल का उपयोग करते हैं जो विभिन्न रासायनिक सामग्रियों का उपयोग करते हुए बनाये जाते हैं जिससे त्वचा में एलर्जी, आंखों में इंफेक्शन, दमा, अस्थमा, खुजली जैसे कई प्रकार की समस्याएं हो जाती है, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा द्वारा प्राकृतिक पदार्थों जैसे हल्दी, पालक,  पलाश के फूल, चुकन्दर आदि का उपयोग करते हुए त्वचा के लिए सुरक्षित हर्बल गुलाल बनाने की विधि समूह की महिलाओं को सिखाई जा रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा के प्रमुख डॉ. जी.पी.आयम के मार्गदर्शन में महिलाओं ने हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। डॉ. एकता ताम्रकार एवं डॉ. वेधिका साहू ने हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया और बताया कि समूह की महिलाओं को इससे रोजगार मिलेगा साथ ही हर्बल गुलाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी नहीं होंगे।
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। उद्योग एवम् आबकारी मंत्री  कवासी लखमा ने सुकमा जिले के बालक आश्रम नीलावरम में मुस्कान पुस्तकालय और सभा कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर बालक आश्रम के छात्रों को आश्रम परिसर में नव निर्मित अतिरिक्त भवन में रीडिंग कार्नर और चर्चा परिचर्चा हेतु सभा कक्ष की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने नीलावरम ग्राम पंचायत भवन के बाउंड्री वाल सहित विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण किया।
    इस अवसर लखमा ने नीलावरम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास की पहचान वहां के निर्माण कार्यों, सड़क, तालाब, मंदिर एवम् जनता से होती है। ग्रामीण विकास कार्यों के आई तेजी से सुकमा का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यहां के नौजवान अब पढ़ाई को लेकर ज्यादा सचेत और संकल्पित है, जिसे पूर्ण करने के लिए मंत्री  लखमा ने आगामी वर्षों में नीलावरम में हाई स्कूल खोलने का आश्वासन दिया।
    मंत्री  लखमा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन के लिए गुणवत्ता पूर्ण सड़क, आम जन जीवन के लिए बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता होती है। जिसे छत्तीसगढ़ शासन गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों इलाकों में सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण, हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती माहेश्वरी बघेल सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक श्री के एल ध्रुव सहित अन्य अधिकारीगण एवम् ग्रामीण उपस्थित थे।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। धमतरी के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच संबलपुर के पास पायल ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कंडक्टर और ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं लगभग दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दुर्ग के शेख इमामुद्दीन (46) व आसिफ कुरैशी (33) की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से जगदलपुर जाते वक्त पायल ट्रैवल्स की लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई है।
घटना में ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। दुर्ग के बस संचालकों ने भी शोक व्‍यक्‍त किया। पीड़‍ित परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। बता दें कि मृतकों के शव को पुलिस ने कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल के डाक्‍टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों में अफसुल खान, वेदांत चौरसिया, ममता गांधी, मोहन लाल गांधी, भोजराज निर्मलकर, लापी शर्मा, एमडी फारुख, देवराज मटपोले, कमला गांधी, सत्यनारायण गांधी, देवनारायण ढीमर को चोटें आई हैं।
इन्हें संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। बस कंडक्टर और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की
 
 panchayattantra24.com, रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया यादव  नगर पंचायत मंदिर हसौद  में यादव ठेठवार समाज के 24 गाँव परिक्षेत्र के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग और समाज को साथ लेकर विकास कार्यों को पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ के विकास में सभी समाज का योगदान है। उन्होंने कहा कि यादव समाज की अपनी पहचान स्थापित है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ उसे सहेजने में भी समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। समाज के लोगों को चाहिए कि वे अपने आने वाले पीढ़ी को खूब पढ़ाये और एक बेहतर इंसान बनाते हुए ऊँचे पद तक पहुचाए।
सम्मेलन में मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मंदिर हसौद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सजग है।  मंदिर हसौद को नगर पंचायत भी इसीलिए बनाया गया है। चंदखुरी में रामवन गमन पथ को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।  सरकार द्वारा एक रुपए किलो में चावल दिया जा रहा है। गौ संरक्षण की दिशा में भी बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। हर जगह गोठान निर्माण के साथ गौ धन ,गौ उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के द्वार खोले हैं। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि 2 रुपए किलों की दर से गोबर खरीदा जा रहा है। इससे गौ पालन करने वाले  को भी लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने समाज के लोगों के लिए सामुदायिक भवन हेतु 10लाख रुपए देने की घोषणा भी की। सम्मेलन की अध्यक्षता  श्री पुनीत यादव, श्रीमती दुर्गेश्वरी यादव, सुनीता यादव ने किया।  इस अवसर पर मंत्री डॉ डहरिया ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, विशिष्ट सेवा करने वाले समाज के लोगों और बुजुर्गों का सम्मान किया गया। सम्मेलन में समाज द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना हुई। इस दौरान समाज के श्री राजू यादव, संतोष यादव, प्रकाश यादव, संरक्षक श्री पुना राम यादव, जय राम यादव, नोहर यादव आदि उपस्थित थे।