Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। चाकू मारकर लूट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डूमरतराई शराब दुकान पास लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था. पीड़ित के मुताबिक तीन लोग बाइक पर बैठकर आए और जान बूझकर टकरा गए. तभी आरोपियों ने चाकू निकालकर नकदी पैसे लूट लिया. इसके अलावा आरोपियों ने मोबाइल भी छीन ली. इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ माना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से की गई पहचान
पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की टीम की मदद से आरोपियों की पतासाजी की गई. आरोपियों के हुलियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।
आरोपियों के पास से मोबाइल जब्त
पुलिस के मुताबिक आरोपी विनेश बंजारे, विकाश गिलहरे और विक्रम जोशी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. तीनों आरोपियों को देवपुरी से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने गावस्कर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में देश के प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर गावस्कर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. इससे खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए तेजी से अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है. राजधानी रायपुर में देश-विदेश के खिलाड़ियों के आने के लिए विमान सुविधाएं के साथ ही यहां ठहरने के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
बघेल ने बचपन के दिनों को याद करते हुए गावस्कर को बताया कि घर में टी.व्ही. नहीं था, इसलिए हम लोग रेडियो पर क्रिकेट मैच की कमेंट्री सुनते थे. रेडियो पर प्रसारित होने वाली रनिंग कामेंट्री भी उन दिनों क्रिकेट खेल प्रेमियों को खेल के मैदान में उपस्थिति का बखूबी अहसास कराकर रोमांचित करती थी. रेडिया कमेंट्री रोचक शैली और जीवंतता में भी खेल प्रेमियों को खेल का भरपूर आनंद मिलता था।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान गावस्कर ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा खेल को आगे बढ़ने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शानदार है. देश-विदेश से आए खिलाड़ियों को यहां खेलने में काफी आनंद आ रहा है. अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी कर रहे हैं, इन खिलाड़ियों ने भी यहां की पिच की प्रशंसा की है. चर्चा के दौरान गावस्कर ने छत्तीसगढ़ के लोगों और उनकी खेल भवना की तारीफ की।
उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता 5 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जा रही है. इसमें 6 देशों भारत, बांग्लादेश, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के लीजेण्ड खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल मेंनेजमेंट गु्रप मुम्बई और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 मार्च को सिरपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी 2021 में शामिल होंगे. बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्धारा रवाना होकर 2.35 बजे सिरपुर पहुंचेंगे और वहां अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी 2021 में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के बाद सिरपुर से अपरान्ह 3.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सप्तनीक कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया. इस अवसर पर कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार पर तो कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
सरकारी कर्मचारियों के बाद अतिथि शिक्षकों के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है. घोषणा पत्र में नौकरी और रोज़गार भत्ता देने का वादा किया गया था, लेकिन इसके ठीक उलट सरकार लोगों की नौकरी छीन रही है. ढाई साल में हर वर्ग सरकार से परेशान हो चुका है।
वहीं कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कर्मचारियों और अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें धैर्य रखना चाहिए. विरोध करने के पहले दूसरे राज्यों के हालात देखने चाहिए. जैसे-जैसे स्थिति बेहतर होती जाएगी कर्मचारियों की मांगों पर भी ध्यान दिया जाएगा. वहीं विपक्ष के आरोपों को लेकर कहा कि केंद्र से अगर समय पर मदद और राशि मिल जाती तो स्थिति और बेहतर होती।
panchayattantra24.com, छत्तीसगढ़। बेमेतरा जिले में आज पीडब्ल्यूडी के टाइम कीपर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे बेमेतरा में सनसनी का माहौल है। जानकारी मिली है कि बेमेतरा के पिपरी में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास यह घटना हुई है। मृतक कर्मचारी का नाम गणेश सिंह वर्मा बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के तमाम बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बाघ की खाल मिली है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि इस खेल में 1 टीआई और 2 एएसआई भी शामिल है. इसके अलावा 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है।
सूत्र बताते है कि बस्तर के आईजी सुंदरराज पी और वन विभाग के सीसीएफ मोहम्मद शाहिद इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थे. इसके अलावा रायपुर में हेड ऑफ फॉरेस्ट राकेश चतुर्वेदी भी लगातार वन विभाग की टीम के संपर्क में थे।
जिन्हें गिरफ़्तार किया गया है, उनमें बीजापुर के अनिल कुमार, राकेश, पवन कुमार, अरुण मोड़याम, बाबूलाल मज्जी के अलावा दंतेवाड़ा के हरप्रसाद गावड़े, सुरेंद्र कुमार और जगदलपुर के भोजराम ठाकुर शामिल हैं. (2 करोड़ की लकड़ी जब्त, इतनी महंगी कौन सी लकड़ी है
हालांकि आधिकारिक रूप से पुलिस और वन विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं दे रहे है. वहीं फरार टीआई और 2 एएसआई की तलाश भी की जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। वन विभाग और रायपुर पुलिस की साइबर सेल ने लकड़ी तस्कर के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. तस्कर के पास से पुलिस ने करीब 2 करोड़ रूपए की लकड़ी जब्त की है।
जब्त लकड़ी का नाम खैर बताया जा रहा है. जो बेहद कीमती मानी जाती है. पुलिस के मुताबिक तस्कर कंटेनर में भरकर इसे पंजाब ले जाने की तैयारी में था. आरोपी ड्राइवर का नाम कृष्ण सिंह बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पंजाब के पटियाला का रहने वाला है।
इस मामले में भारतीय वन अधिनियम की धारा 40 और 41 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस दोपहर को संभवतः करने वाली है. ये पूरी कार्रवाई मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में की गई है।
साइबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओड़िशा की तरफ से अवैध लकड़ी तस्करी कर लायी जा रही है. जिसके बाद इसको पकड़ने के लिए 3 पार्टियां लगाई गई थी. देर रात रिंग रोड 3 पर घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ा गया. ड्राइवर कंटेनर को खोलने के लिए आनाकानी कर रहा था. इस पर मंदिर हसौद थाने में केस दर्ज किया गया है. ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वह लकड़ी को बलौदाबाजार के सरसींवा की तरफ से भरकर पंजाब ले जा रहा था।
जाने इतनी महंगी क्यों है ये लकड़ी (ये वीडियो जरूर देखे)
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आइयूसीएन) ने वर्ष 2004 में विश्व भर में 552 पेड़ों की प्रजातियों को खतरे में माना था. जिसमें 45 प्रतिशत पेड़ भारत से थे. इन्हीं में खैर का नाम भी शामिल है. खैर की लकड़ी का इस्तेमाल औषधि बनाने से लेकर पान और पान मसाला में इस्तेमाल होने वाले कत्था, चमड़ा उद्योग में इसे चमकाने के लिए किया जाता है. प्रोटीन की अधिकता के कारण ऊंट और बकरी के चारे के लिए इसकी पत्तियों की काफी मांग है. चारकोल बनाने में भी इस लकड़ी का उपयोग होता है. आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल डायरिया, पाइल्स जैसे रोग ठीक करने में होता है. मांग अधिक होने की वजह से खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काटा जाता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में आए दिन ज्वेलर्स चोरी के मामले सामने आते रहते है. मंगलवार को भी दो महिलाओं ने हीरापुर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में पलक झपकते ही सोने की ज्वेलरी पार कर दी. चोरी करते हुए दोनों महिला कैमरे में एक्सपोज हुई हैं. दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में गई थी।
राजधानी के महालक्ष्मी जेवलर्स से सोने का 2 पत्ता, नोज पिन और का टॉप्स महिलाओं ने देखते ही देखते पार कर दिया. चोरी की गई जेवरात की कीमत लगभग 75 हजार रुपए है. चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
इस मामले को लेकर पुलिस अज्ञात महिलाओ की तलाश में जुट गई है. अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कबीरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि अभी अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
panchayattantra24.com,रायपुर। उपार्जित धान के उठाव व कस्टम मिलिंग को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की गई है. इस बैठक के बारे में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि अब प्लान बी पर काम करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है, क्योंकि केंद्र सरकार ने निर्धारित कोटे से ज्यादा चावल खरीदने से मना कर दिया है।
प्रदेश में बंपर धान खरीदी हुई है. किसानों से 92 लाख मैट्रिक टन राज्य सरकार ने धान ख़रीदी है, जिसमें से 24 लाख मैट्रिक टन चावल नागरिक आपूर्ति को दिया जाएगा और एफसीआई 24 लाख मेट्रिक टन चावल खरीद रही है. इस तरह से 48 लाख मैट्रिक टन चावल लगभग 72 लाख मैट्रिक टन धान से निकाला जाएगा।
बचे लगभग 20 लाख मेट्रिक टन धान का टेंडर कर नीलामी की जाएगी. इसके लिए आज चर्चा हुई और रणनीति बनाई गई है. फ़िलहाल प्लान बी में काम किया जा रहा है।
वहीं धान खरीदी केंद्रों से धान उठाव को लेकर खाद्य मंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेशभर से औसतन 50 प्रतिशत से ज़्यादा धान का उठाव हो गया है. बहुत जल्द उठाव का काम पूर्ण किया जाए. इसके लिए दिशा निर्देश दिए गए और जहां-जहां धान उठाव में समस्या आ रही थी, उसके समाधान के लिए कहा गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर के बिरगांव में स्थित व्यास तालाब के पास मंगलवार को रात 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आरोपी अज्ञात वाहन के चालक ने वाहन को तेज़ और लापरवाही पूर्वक चलाकर एक अज्ञात राह चलते पुरुष को मारी टक्कर और उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां के रह चलते लोगो ने मृत व्यक्ति को देख पुलिस थाने में सूचित किया। खमतराई पुलिस ने आई पि सी की धरा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया। मृतक व्यक्ति का पहचान अब तक नहीं हुआ है।