Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। तीन जिलों में राजनांदगांव, बालोद कवर्धा हुए चेंबर के मतदान मतीसरे चरण में बंपर वोटिंग हुई । एकता पेनल के अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन व्यापारियों का रूझान देखने को मिला। योगेश अग्रवाल के समर्थन में व्यापारियों भारी मेहनत कर व्यापारी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक भेजा। सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह साफ दिखाई दिया।जानकारी के अनुसार रविवार को राजनांदगांव मतदान केंद्र में 871 मतदाताओं में से 759 मतदाताओं ने मतदान किया। बालोद जिला के 229 मतदाताओं में से 177 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं कबरीधाम जिला के 67 मतदाताओं में से 37 ने मतदान किया। साथ ही राजनांदगांव जिला में कुल 575 मतदाताओं में से 545 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार राजनांदगांव जिला में मतदान सर्वाधिक 94.78 फीसद रहा। चैंबर के चुनाव संग्राम में व्यापारिक पैनलों का कहना है कि इस प्रकार से हो रहे जबरदस्त मतदान काफी अच्छी बात है। मतदाताओं को पूरी समझदारी के साथ ही उसी का चुनाव करना चाहिए जो व्यापारी हमेशा उनके साथ रहे और व्यापारी हित के बारे में ही सोचे।
दोनों ही व्यापारिक पैनलों का कहना है कि चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित है। चैंबर के इस घमासान में जय व्यापार पैनल से प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा है। इसी प्रकार व्यापारी एकता पैनल से प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजेश वासवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा है। राजधानी में सर्वाधिक मतदाता – पांचवे चरण यानि 20 मार्च को राजधानी रायपुर में मतदान होना है। चैंबर के इस महासंग्राम में रायपुर के सर्वाधिक मतदाता है और इनकी संख्या 7944 है। रायपुर के साथ ही भाटापारा, बलौदाबाजार, महासुमंद व गरियाबंद जिले के व्यापारी भी इस दिन मतदान करेंगे। इनकी संख्या मिलाकर नौ हजार से अधिक होगी।
50 सीसीटीवी कैमरों के होगी निगरानी : चैंबर आफ कामर्स में अब मतदान की प्रक्रिया क्रमानुसार जारी है। मतगणना के दिन यानी 21 मार्च को 50 सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी और 20 सुरक्षा प्रहरी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस विभाग से भी सहायता ली जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चैंबर के इस चुनाव में प्रदेश भर में 80 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इसमें लगभग 350 से 400 पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का सहयोग लिया गया है। 21 मार्च को रायपुर में होने वाली मतगणना गुजराती शाला, देवेंद्र नगर में होगी। इसके लिए वहां 25 टेबलों की व्यवस्था की गई है और इसमें 150 मतगणना अधिकारियों का सहयोग रहेगा। चैंबर के इस चुनाव में कुल 16,215 मतदाता हैं और पूरे प्रदेश में 57 पदों पर चुनाव होना है। यह पहला अवसर है, जब चैंबर चुनाव पांच चरणों में सात जगहों में किया जा रहा है। 14 मार्च को राजनांदगांव में उद्यांचल परिसर में मतदान होगा। 17 मार्च को बिलासपुर के त्रिवेणी भवन में मतदान होगा और सबसे आखिर में 20 मार्च को राजधानी रायपुर में मतदान होना है।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी में चल रहे रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज़ टी-20 क्रिकेट का क्रेज़ लोगों में बढ़ता दिख रहा है। क्रिकेट फ़ैंस के बीच में बैठकर सटोरिए खुद मैच को देखकर बुकियों के लिए बड़े दांव लगवाने का रास्ता खोलते है। राजधानी में 5 मार्च से शुरू हुए रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी-20 मैच में अंतर्राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी मैच खेलने आये है। जिसके लिए प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के लिए भारी पुलिस बल भी लगा दिए है। मगर वही दूसरी तरफ क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने वालों की एक बार फिर मार्च के महीने में दीवाली आ गई है। सट्टेबाजी का खेल अब आम हो चुका है।
मैच शुरू होते ही सट्टेबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसे में आइपीएल के मुकाबलों पर सट्टा लगना तो कोई नई बात नहीं है। जिले में सट्टेबाज और बुकीज़ भी काफी सक्रिय हो गए हैं। अब बुकियों ने एप के माध्यम से इंटरनेशनल लेवल के सट्टों को भी क्रैक कर दिया है। बुकी अब बड़े होटलों में बैठकर ही स्टेडियम के अंदर चल रही गतिविधियों को समझ जाते है। टेलीविजन में मैच तो चलता है मगर बुकियों ने अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करके मैच के तीन बॉल होने के पहले के नतीजे का रन पता चल जाए ऐसा एप्प बनाया है जिससे टेलीविजन के 3 मिनट के अंतराल में ही स्कोर पता चला जाता है।
मैच में रेट पहले से होता तय : सट्टेबाज सबसे मजबूत व कमजोर टीम के हिसाब से रेट तय करते हैं। क्रिकेट के सट्टे का बाजार कोड वर्ड पर चलता है। खास बात यह है कि सट्टा लगाने वाले शख्स को आनलाइन कहा जाता है, जो एजेंट यानी फंटर के जरिए बुकी तक बात करता है। एजेंट को एडवांस देकर एकाउंट खुलवाना पड़ता है जिसकी एक लिमिट होती है। सट्टे के भाव को डिब्बे की आवाज बोला जाता है। सट्टेबाज 20 ओवर को लंबी पारी, दस ओवर को सेशन व छह ओवर तक सट्टा लगाने को छोटी पारी खेलना कहते हैं। मैच की पहली गेंद से लेकर टीम के जीत तक भाव चढ़ते-उतरते रहते हैं। इसी दौरान मैच में सट्टा लगाने वाले अपनी मनपसंद टीम पर भाव के हिसाब पर रुपया लगाते हैं। अगर टीम जीत जाती है तो भाव के हिसाब से रुपया मिलता है और अगर टीम हार जाती है तो एजेंट को रुपया देना होता है।
क्रिकेट तो एक बहाना है, अभी तो सिर्फ सट्टा खेलते जाना है रायपुर में रोड सेफ्टी वल्र्ड क्रिकेट टी-20 सीरीज के बहाने अंतरराष्ट्रीय सटोरियों और बुकी का जमावड़ा लग गया है। नवा रायपुर में पिछले हफ्ते शुरू हुई सीरीज के मैचों पर इनकी निगाह लगी हुई है। एक अनुमान के मुताबिक यहां प्रतिदिन 30 करोड़ रपये से अधिक का सट्टा लग रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुंबई, गोवा, नागपुर, गुजरात, आंध्रप्रदेश के सटोरिए यहां आकर मैचों में रोज करीब 30 करोड़ का दांव लगा रहे हैं। क्रिकेट सट्टे का कारोबार कोड वर्ड पर चल रहा है। महज एक फोन काल पर लाखों का दांव लगता है और इसी तरह से रद भी हो जाता है। हार-जीत की रकम का अगले दिन भुगतान किया जाता है। शहर के गली-मोहल्लों से लेकर पाश कालोनी, क्लब, फार्म हाउस, होटल, यहां तक कि चलती कार में भी हाईटेक तरीके से क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है।
पर्ची की जगह ऑनलाइन हुआ सट्टा, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती सट्टे के कारोबार से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पहले सट्टे का कारोबार पर्ची के माध्यम से किया जाता था। जिससे अगर पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई करती थी, तो पर्ची पाए जाने पर जेल जाना तय हो जाता था। लेकिन अब कुछ सट्टा किंग पर्ची का माध्यम छोड़कर सोशल मीडिया के जरिये सट्टे के नंबर लिखने का काम करते है। उनका कहना है कि अगर पुलिस मुखबिर की सूचना पर सट्टा लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो सबसे पहले उनकी जेबों में पर्चियां ढूढ़ी जाती हैं। लेकिन सारा काम व्हाट्सएप्प के जरिये होता है इसलिए उनको कार्रवाई के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिल पाते। इसीलिए सट्टा कारोबारियों ने अब व्हाट्सएप्प के जरिये सट्टे का नंबर लिखने का काम शुरू कर दिया है। बुकियों का पुलिस से तगड़ा नेटवर्क जिस नेटवर्क पर सट्टेबाज बुकी को फोन करके दांव लगाता है, उसकी अलग से लाइन ली जाती है। सबसे पहले यह लाइन विदेशों से मुंबई में बड़े बुकीज के पास आती है। वहां से बाकी महानगरों के डिस्ट्रिब्यूटर्स को दी जाती है। डिस्ट्रिब्यूटर्स छोटे बुकीज को लाइन के कनेक्शन देते हैं। एक कनेक्शन की एवज में बुकीज से 3-5 हजार रुपये वसूले जाते हैं। सट्टा मार्केट के जानकार ने बताया कि कई बार पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़े भी होते हैं। झगड़ों को सुलझाने के लिए भी बड़े बुकीज की मदद ली जाती है। मैच-दर-मैच चढ़ता-उतरता है भाव टी-20 वल्र्ड सीरीज़ के पहले मुकाबले में श्रीलंका को इंडिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले से एक तरफ इंडिया का भाव बढ़ गया, वहीं श्रीलंका के भाव में थोड़ा सुधार देखने को मिला। आने वाले मुकाबलों के बाद मैच दर मैच इसी तरह से टीमों के भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। छुटभैय्ये नेताओं के चलते सटोरिए मुस्तैद पुलिस सूत्रों के मुताबिक साथ ही कई सफेदपोश नेता भी इस सट्टा बाजार को अपना संरक्षण दे रहे हैं। यहां तक कि पुलिस से भी कभी-कभी सांठ-गांठ करके इस कारोबार को बड़े पैमाने पर संचालित किया जाता है। पुलिस की अगर मानें तो इस कारोबार से जुड़े कई सफेदपोशों के नाम और उनसे जुड़े सबूत पुलिस के हाथ लग गए हैं। कुछ दिनों में ही इस कारोबार पर पुलिस की बड़ी छापेमारी की कार्रवाई भी होने वाली है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी के बाद ही वह इस सट्टा बाजार से जुड़े कई बड़े लोगों के नाम भी उजागर करेगी। लेकिन पुलिस के शांत होते ही सट्टेबाजों के अड्डों में महफि़लें जमने लगी है। शहर के बड़े होटलों में भी क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। पुलिस ने बनाया अपना ख़ुफिय़ा प्लान रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरिज के टी ट्वेंटी क्रिकेट मैच में करोड़ों का सट्टा खेला जा रहा है। इसका दांव लगाने के लिए महानगरों के बड़े सटोरियों, बुकियों के रायपुर में जमावड़े को ध्यान में रखकर पुलिस अफसरों ने उन्हें दबोचने का एक्शन प्लान बनाया है। पुलिस के जवान सादे वर्दी में मुखबिरों के साथ खुद ही क्रिकेट मैच में सट्टे का दांव लगा रहे हैं। क्रिकेट मैच में करोड़ों के सट्टे का दांव लगाते अंतरराज्यीय बुकी पार्थ कंसारा समेत तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के बड़े सटोरियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस जवानों को अलर्ट किया गया है। शहर और आउटर के सभी होटल, लाज, क्लब, फार्म हाउस पर नजर रखी जा रही है। साइबर सेल व थाने के दस से अधिक जवान सादे वर्दी में बड़े होटलों के अलावा सट्टेबाजों के संभावित अड्डों की निगरानी रख रहे हैं। होटल संचालकों को नए ग्राहकों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। मुखबिरों के साथ पुलिस के जवान क्रिकेट सट्टेबाजों को दबोचने के लिए दांव भी लगा रहे हैं। बुकियों के आवाज से होती सट्टे की पहचान वैसे तो दो नंबर का यह धंधा एक-दूसरे के भरोसे से ही चलता है। इसके बावजूद बुकीज ने कई तरह की एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। मसलन, अब पंटर की बाकी डिटेल के साथ-साथ उसकी आवाज की रिकॉर्डिंग भी की जाती है। वह इसलिए कि अगर कोई पंटर मुकर जाता है, तो उसे उसकी आवाज सुनकर दांव पर लगाई गई रकम वसूली जा सके। सटोरियों के सट्टे के दांव को पुलिस ही समझ पाती है, टीम पर अपना दांव लगाना है, वह बुकी के स्टाफ को अपनी बैट यानी दांव की रकम लिखवा देता है। सट्टा लगाने के लिए पंटर को दांव पर लगाई गई रकम का भुगतान तुरंत नहीं करना होता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है. रायपुर और दुर्ग समेत कुछ जिलों में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 543 नए पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई. वहीं 6 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 337 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है।
6 मरीज की मौत
रायपुर में 206 कोरोना मरीज, दुर्ग में 140, बिलासपुर में 30, राजनांदगांव में 30, सरगुजा में 23 कोरोना मरीज मिले हैं. आज रायपुर-बिलासपुर में 2-2, राजनांदगांव व रायगढ़ में 1-1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना से अब तक 3 लाख 9 हजार 198 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक कोरोना से 3 हजार 886 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार 770 है. प्रदेश में आज 32 हजार 103 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया है।
देखें जिलेवार आंकड़ा-


panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंच गई है. वे भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगी।
दौरे को लेकर प्रभारी पुरंदेश्वरी ने बयान दिया है कि हर साल की तरह इस साल भी बैठक आयोजित की गई है. बैठक में कुछ बड़े निर्णय लिए जाने के संकेत उन्होंने दिए. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी. वहीं कांग्रेस की तरफ से हंटर वाली प्रभारी बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में बेहद सक्रीय कार्यकर्ता हैं और लोकतान्त्रिक तरीके से सारे काम होते हैं. इसलिए हंटर की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं यहां हंटर चलाने नहीं पार्टी के कामों की समीक्षा करने आती हूं।

panchayattantra24.com, रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज में कोरोना एडवाइजरी की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. कड़ी सुरक्षा के बाद शनिवार को हुए इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में करीब 90-95 प्रतिशत ऑडियंस मौजूद थी।
जबकि नियमों के मुताबिक 50 प्रतिशत ऑडियंस ही स्टेडियम में मौजूद होनी चाहिए थी. अब सवाल ये है कि क्या पुलिस ने सेटिंग कर लोगों को स्टेडियम में प्रवेश दिया ।
इतना ही नहीं इस मैच में पास को लेकर भी कई प्रकार के खेल चल रहा है. परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी अपने बच्चों और रिश्तेदारों को जमकर पास उपलब्ध करा रहे है. इतना ही नहीं पास की जमकर कालाबाजारी की भी कई शिकायतें शनिवार को सामने आई।
मास्क गायब
स्टेडियम में कोरोना एडवाइजरी की धज्जियां किस प्रकार उड़ाई जा रही है वो आप तस्वीरों में देख सकते है. स्टेडियम में मौजूद दर्शक बिना मास्क वहां बैठे हुए है. जबकि कोरोना फिर से बड़ी तेजी से फैलने लगा है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि यदि ऐसा ही हाल अन्य क्रिकेट मैच में रहा तो रायपुर का ये स्टेडियम कोरोना स्प्रैडर साबित होगा. इस संबंध में अब जब जिम्मेदारों से सवाल पूछे जा रहे है तो वे सभी सवालों से बचते नजर आ रहे है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम दौरे पर है. वे गुइजान में आम सभा को संबोधित कर रहे है. असम पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में सिंडिकेट भाजपा सरकार का समय पूरा हो चुका है. असम में अब कांग्रेस सरकार बनेगी और 5 गारंटी को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि CAA लागू नहीं होगा. चाय बगान कर्मियों को ₹ 365 प्रतिदिन, हर गृहणी को 2000₹ मासिक, 200 यूनिट बिजली बिल माफ और पांच साल में 5 लाख रोज़गार कांग्रेस उपलब्ध कराएगी
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के तिनसुकिया जिले के साबुआ विधानसभा में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय फुकान के लिए वोट मांग कर जनसभा को संबोधित किया।

panchayattantra24.com,रायपुर। असम में हो रहे विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इस कड़ी में उन्होंने ट्वीट के जरिए असम में कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 गारंटी को पूरा करने की बात कही है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ का हवाला देते हुए इन गारंटी को लेकर असम के लोगों को सचेत किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को सुबह 11.21 बजे किए अपने ट्वीट में कहा कि असम में चल रही सिंडिकेट भाजपा सरकार का समय पूरा हो चुका है. असम में अब कांग्रेस सरकार बनेगी और 5 गारंटी को पूरा करेगी. पहला CAA लागू नहीं, दूसरा चाय बगान कर्मियों को ₹ 365 प्रतिदिन, तीसरा हर गृहणी को 2000 ₹ मासिक, चौथा 200 यूनिट बिजली बिल माफ और पांचवां पाँच साल में 5 लाख रोज़गार दिया जाएगा।
झूठे वादों पर असम की जनता न करे भरोसा
इस पर रमन सिंह पलटवार करते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, हालात बदल गए हैं. झूठे वादों पर असम के लोगों को भरोसा नहीं करना चाहिए. छत्तीसगढ़ के लोगों ने जो धोखा खाया है वह असम के लोगों को नहीं खाना चाहिए. छत्तीसगढ़ में लोग पश्चाताप कर रहे हैं. यहां लोग आंसू बहा रहे हैं. लोगों को पीड़ा हो रही है. तकलीफ हो रही है।
छत्तीसगढ़ का हुआ बड़ा नुकसान
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. यहां शराब माफिया, भू माफिया, कोल माफिया, रेत माफिया का राज आ गया है. नदियां बेची जा रही हैं. नदियों के रूट बदले जा रहे हैं. महानदी, शिवनाथ, अरपा नदी रेत का रेत बेच रहे हैं. लठैत लिए गुंडे रेत बेच रहे हैं. सरकारी दुकानों में अवैध शराब तीस फीसदी ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है. स्थिति यह है कि कोयले पर 25 रुपये प्रति टन ऊपर वसूले जा रहे हैं. असम के लोग यहां से ही मेरी आवाज सुननी चाहिए।
झूठे वादे कर सत्ता में आए
उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो झूठ बोलकर, झूठे वादे कर सत्ता में आया है उस व्यक्ति की बात को नकारना जरूरी है. छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, एक रुपये नहीं दिया. शराबबंदी का वादा था, लेकिन गली-गली शराब बिक रही है. किसानों को दो साल का बोनस नहीं मिला है. भूपेश बघेल की विधानसभा में सामूहिक हत्या- आत्महत्या की दो वारदात हो गई है।
मंत्रियों को बोलने नहीं दिया जाता
रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन वाला 15 साल छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम युग था, परिवर्तन लाने वाला दौर था. कांग्रेस में ये स्थिति है कि स्वास्थ्य मंत्री और दूसरे मंत्रियों को बोलने नहीं दिया जाता. बीजेपी एकमत है. पूरी पार्टी एक साथ काम करती है. संगठन निर्णय लेता है और उस पर सभी एकजुट होकर काम करते हैं।


panchayattantra24.com,रायपुर। बस्तर में बाघ के शिकार मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज होती जा रही है. इस कड़ी में रविवार को 6 और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, इनमें दो एएसआई, एक शिक्षक और तीन ग्रामीण हैं. रविवार को की गई गिरफ्तारी के साथ ही अब तक इस मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को गिरफ्तार किए गए ग्रामीणों में से एक भीमा ने जंगली सूअर के लिए फंदा लगाया था. जिसमें बाघ फंस गया. इसके बाद बाघ के खाल को बेचने के लिए एक व्यक्ति से बड़ा नेटवर्क बन गया, जिसमें पुलिस से लेकर और लोग जुड़ते गए।
मामले में शनिवार को फरार आरोपी रामेश्वर सोनवानी को रायपुर सायबर सेल की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था. आरोपी रामेश्वर सोनवानी जगदलपुर के रानसरगी पाल तोकापाल शासकीय विद्यालय में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है. आरोपी को अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग और बस्तर पुलिस की संयुक्त टीम के सुपुर्द किया जा चुका है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने बैक टू बैक किए गए ट्वीट में भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि हर गलत काम को सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है. चारों ओर छत्तीसगढ़ को लूटने की होड़ मच गई है।
पूर्व मंत्री चंद्राकर विधानसभा के हालिया बजट सत्र के दौरान भी सरकार की नीतियों की खुलकर आचोलना करते दिखे थे. अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार को दोष दिए बगैर भी कुछ अच्छी बातें हो सकती है. उन्होंने सरकार से पूछा कि, यह बताने का कष्ट करें कि 36 हजार किसानों को कब तक स्थायी बिजली कनेक्शन मिल जाएगा? यह आपकी घोषणा भी है।
चंद्राकर ने अपने दूसरे ट्वीट में संस्थाओं का नाम बदले जाने पर सवाल उठाया और लिखा कि, शासन ने संस्थाओं के नाम बदलने का जो सिलसिला शुरू किया है, आगे चलकर इसका परिणाम क्या होगा? उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार स्थायी नहीं होती. उन्होंने यह भी लिखा कि इस प्रक्रिया से स्व.महेंद्र कर्मा और स्व.चंदूलाल भी सहमत नहीं होंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। रेल मंडल में पदस्थ एक कर्मचारी पेरी चंद्रशेखर पिता पी वेंकट को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नम्रता नोरगे ने 6 माह की सजा और 2 लाख रुपए के अर्थदंड का फैसला सुनाया है।
उक्त रेल कर्मचारी के खिलाफ डेनिस एंटी ने याचिका दायर की थी. जिसमें उक्त रेल कर्मचारी पर धोखाधड़ी किए जाने की बात कही थी. उक्त रेल कर्मचारी द्वारा 5 लाख रुपए प्रार्थी से उधार लिए थे और इसके लौटाने की एवज में जो चेक उन्होंने दिया था वह बाउंस हो गया था।
कोर्ट ने अभियुक्त को धारा 138 के तहत 6 माह की सजा और 2 लाख रुपए के अर्थदंड का फैसला सुनाया है. उक्त आदेश में कहा गया है कि अर्थदंड के व्यक्तिक्रम में तीन माह का पृथक से साधारण कारावास का भुगताया जावे।