Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व की आप सभी को अनन्त शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन एवं सुख-समृद्धि की कामना करती हूँ।
 

 
 
  panchayattantra24.com,रायपुर । चेंबर चुनाव को लेकर एकता पेनल और जय व्यापार पेनल में अब मीडिया वार शुरू हो गया है दोनों एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे है। पारवानी ने श्रीचंदसुंदरानी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया है जिसमें जय व्यापार पेनल के लोग खड़े होकर सुंदरानी नहीं, पारवानी चाहिए के नारा लगा रहे है। वहीं सुंदरानी ने अमर पारवानी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया है जिसमें 26 फरवरी को भारत बंद के दौरान पंडरी में व्यापारी के साथ मारपीट और डराने धमकाने की बात कही है। सुंदरानी ने आगे कहा कि पारवानी जैसे लोग समाज और व्यापार के दुश्मन होते है। जो अपने फायदे के लिए किसी के साथ कुछ भी कर सकते है। सुंदरानी ने अपने जारी वीडियो में व्यापारियों से अपील की है कि सोच, समझ जांच परख कर अपना वोट योग्य प्रत्याशी को दे, जो आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करे, न कि छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करे। हम व्यापारी है, सेवा करते हुए लोगों का विश्वास जीतते है। सुंदरानी ने कहा कि 16 हजार सदस्यों वाले परिवार में आज तक कभी किसी भी चुनाव में इतना स्तर नहीं गिरा था। जितना इस चुनाव में पारवानी ने गिरा दिया है। आपको आज के तत्कालीक फायदे के बारे में नहीं सोचना है, भविष्य के फायदे के बारे में अच्छी तरह सोचे, जब सच्चा हितैषी सामने खड़ा हो तो मतलबियों को पहचान ही गए होंगे। इसलिए अपना मतदान योग्य साथी को दे जो आपको हमेशा साथ दे। वीडियो और अनाप-शनाप प्रचार सामग्री पर ध्यान नहीं दे।
पहले चरण का चुनाव आज, मनेन्द्रगढ़ व धमतरी जिले में डाले जाएंगे वोट : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का घमासान गुरुवार 11 मार्च से शुरू होने वाला है। पहली बार ऐसा होगा कि चैंबर का यह घमासान पांच चरणों में होगा। इसके साथ ही राजधानी रायपुर के साथ मतदान सात अलग-अलग जोनों में होंगे। निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने बताया कि गुरुवार को होने वाला पहले चरण का मतदान मनेन्द्रगढ़ व धमतरी जिले में होगा। उन्होंने बताया कि मनेन्द्रगढ़ मतदान केंद्र में कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर , बलरामपुर के व्यापारी मतदान करेंगे। इसके साथ ही धमतरी में धमतरी जिला, बस्तर जिला, कोंडागांव जिला, दंतेवाड़ा जिला, बीजापुर जिला, कांकेर जिला के मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में चुनाव बुधवार को मतदान दल पहुंच गया। चैंबर आफ कामर्स का यह चुनाव 20 मार्च तक होना है और उसके बाद 21 मार्च को राजधानी रायपुर में मतगणना होगी। 
जय व्यापार ने घोषित किया घोषणा पत्र : गुरुवार से शुरू होने वाले मतदान के पहले ही जय व्यापार पैनल अपना घोषणा पत्र जारी किया। जय व्यापार पैनल के चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव ने बताया कि इस घोषणा पत्र में व्यापार हित से जुड़े सभी मुद्दो को रखा गया है। होलसेल बाजार निर्माण व जीएसटी सरलीकरण के साथ ही व्यापारी हित से जुड़े कार्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जिला कार्यकारिणी की अनुदान राशि 30 फीसद से बढ़ाकर 50 फीसद की जाएगी। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही इन चीजों को भी शामिल किया गया है। 
1. हेल्पलाइन डेस्क बनाए जाएंगे 2.तहसील स्तर के व्यापारियों को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया जाएगा 3.राज्य में निवेश बढ़ाने की कोशिश होगी 4.जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा 5.समय-समय पर जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे घमासान के बीचे सुंदरानी-परवानी में छिड़ा वीडियो वॉर चेंबर चुनाव को लेकर एकता पेनल अऔर जय व्यापार पेनल में अब मीडिया वार शुरू हो गया है दोनों एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे है। पारवानी ने श्रीचंदसुंदरानी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया है जिसमें जय व्यापार पेनल के लोग खड़े होकर सुंदरानी नहीं पारवानी चाहिए कै नारा लगा रहे है। वहीं सुंदरानी ने अमर पारवानी के खिलाफ एक वीडियों जारी किया जिसमें 26 फरवरी को भारत बंद के दौरान पंडरी में व्यापारी के साछ मारपीट और डराने धमकाने की बात कही है। सुंदरानी ने आगे कहा कि पारवानी जैसे लोग समाज और व्यापार के दुश्मन होते है। जो अपने फायदे के लिए किसी के साथ कुछ भी कर सकते है। सुंदरानी ने अपने जारी वीडियो में व्यापारियों से अपील की है कि सोच, समझ जांच परख कर अपना वोट योग्य प्रत्याशी को दे जो आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद कर न कि छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा और मारपीट करे। हम व्यापारी है सेवा करते हुए लोगों का विश्वास जीतते है। सुंदरानी ने कहा कि 16 हजार सदस्यों वाले परिवार में आज तक कभी किसी भी चुनाव में इतना स्तर नहीं गिरा था। जितना इस चुनाव में पारवानी ने गिरा दिया है। आपको आज के तत्कालीक फायदे के बारे में नहीं सोचना है भविष्य के फायदे के बारे में अच्छी तरह सोचे जब सच्चा हितैषी सामने खड़ा हो तो मतलबियों को पहचान ही गए होंगे। इसलिए अपना मतदान योग्य साती को दे जो आपको हमेशा साथ दे। वीडियो,और अनाप-शनाप प्रचार सामग्री पर ध्यान नहीं दे। विवेक का इस्तेमाल करें।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला का समापन आज हो जाएगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। इससे पहले सीएम बघेल आज महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव घाट स्थित हटकेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे। इसके साथ ही वे दुर्ग और गरियाबंद जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम के दौरे का शेड्यूल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 11 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 11.20 बजे महादेवघाट रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 12.10 बजे महादेवघाट से कार के जरिए प्रस्थान कर 12.40 बजे रायपुर जिले के अंतर्गत ग्राम सारखी (अभनपुर) पहुंचेंगे और वहां पुनर्निमाण एवं कलश स्थापना व महाशिवरात्रि महापर्व तथा लोकार्पण आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात् सारखी से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे दुर्ग जिले के अंतर्गत ठकुराईनटोला घाट (पाटन) पहुंचेंगे और वहां महाशिवरात्रि मेला मिलन समारोह में भाग लेंगे। वे दोपहर 3.35 बजे ठकुराईनटोला से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4 बजे ग्राम कौही (पाटन) पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 4.50 बजे ग्राम कौही से कार द्वारा प्रस्थान कर 5.40 बजे गरियाबंद जिले के अंतर्गत राजिम पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात् रात्रि 7.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। एकतरफा प्यार में युवक ने नाबालिग को मिट्टी तेल उड़ेल कर जला दिया. इसके बाद युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया. जलने से नाबालिग 50 प्रतिशत तक जल गई है. उसे अभनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
एकतरफा प्यार में पागल युवक भी 25 प्रतिशत तक जल गया है. यह वारदात सेरीखेड़ी स्थित आदिवासी बस्ती की है.
जानकारी के मुताबिक, युवक गगन पोर्ते ने नाबालिग से प्यार का इजहार किया, जिसे युवती ने ठुकरा दिया. इस इंकार से आरोपी पगला गया और मिट्टी तेल से उसे जला दिया, फिर खुद पर भी आग लगा दिया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए आज से मतदान की प्रक्रिया शुरु हो रही है। कुल पांच चरण में मतदान होंगे। पहले चरण में धमतरी और मनेंद्रगण में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मनेंद्रगढ में कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के मतदाता वोटिंग करेंगे, तो वहीं धमतरी में बनाए गए मतदान केंद्र में धमतरी,बस्तर,कोंडागांव,दंतेवाडा,बीजापुर,कांकेर और गरियाबंद जिले के मतदाता मतदान करेंगे। 
 इससे पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में चेंबर चुनाव में दोनों पैनल ने अपना अपना घोषणा पत्र जारी किया है। चुनाव में मुकाबाला व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच है। घोषणा पत्र की अगर बात करें तो जीएसटी सरलीकरण और थोकबाजार के अलावा चेंबर का ई-बाजार जैसी स्थापना के मुद्दों पर फोकस किया गया है। घोषणा पत्र को लेकर दोनो दलों के लोगों का कहना है की उन्होने व्यापारियों की मूल समस्याओं पर फोकस किया गया है।
 

 
 
 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत इस साल काम पाने वाले 29 लाख 81 हजार परिवारों को प्रति परिवार औसत 52 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय औसत 48 दिनों का है। छत्तीसगढ़ मनरेगा कार्यों में इस वर्ष भागीदारी करने वाले परिवारों को प्रति परिवार औसत रोजगार देने में ज्यादा आबादी वाले कई बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश (40 दिन), तेलंगाना (48 दिन), तमिलनाडु (46 दिन), आंध्रप्रदेश (50 दिन), बिहार (42 दिन), गुजरात (41 दिन), झारखण्ड (44 दिन), कर्नाटक (46 दिन) और महाराष्ट्र (38 दिन) से आगे है।
चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश में चार लाख 16 हजार 956 परिवारों को 100 दिनों से अधिक का काम मुहैया कराया गया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में पांचवें स्थान पर है। इसमें केवल राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और आंध्रप्रदेश ही छत्तीसगढ़ से आगे है। देशभर में 100 दिनों का रोजगार प्राप्त परिवारों में अकेले छत्तीसगढ़ की भागीदारी आठ प्रतिशत से अधिक है।
प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले प्रत्येक परिवार को इस वर्ष बीजापुर जिले में औसत 70 दिन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 69 दिन, दंतेवाड़ा में 65, कांकेर में 62, जशपुर में 60, गरियाबंद और सुकमा में 59-59 दिन, बिलासपुर और कोरिया में 58-58, राजनांदगांव में 57, बलरामपुर-रामानुजगंज में 56, कबीरधाम और नारायणपुर में 55-55, बालोद और धमतरी में 53-53, मुंगेली में 52, दुर्ग में 51 तथा रायपुर और कोंडागांव में 50-50 दिनों का काम उपलब्ध कराया गया है।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। योजना से महिला समूहों को अब नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की लाडली महिला स्व सहायता समूह विकासखण्ड वाड्रफनगर के बसंतपुर गौठान में गोधन न्याय योजनांतर्गत खरीदे गये गोबर से वर्मी खाद तैयार करने का कार्य कर रही हैं। गौठान में 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी तथा उससे वर्मी खाद तैयार कर 10 रूपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। महिलाओं के कुशल प्रबंधन तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण के परिणाम स्वरूप लाडली समूह की महिलाओं ने 226.52 क्विंटल खाद तैयार कर उद्यानिकी तथा वन विभाग को विक्रय किया है, जिससे उन्हें 2 लाख से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई है। आजीविका के नये अवसर प्रदान कर गौठान स्वावलम्बी तथा आर्थिक समृद्धि के पर्याय बन चुके हैं, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
समूह में कार्यरत 13 महिलाएं गौठान से जुड़कर आर्थिक उन्नति के नये सोपान चढ़ रही हैं। प्रशासन के सहयोग व मार्गदर्शन ने मानांे महिलाओं के हौसलों को नये पंख दे दिये हैं और उन्होंने गौठान को स्वावलंबी बनाने की शासन की मंशा को पूरा करके दिखाया है। लाडली समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने बताया कि ग्रामीण जीवनशैली में विविध कार्यों में गोबर का उपयोग होता आ रहा है, लेकिन गोधन न्याय योजना के माध्यम से शासन ने इसके व्यावसायिक महत्व से अवगत कराया और पशुपालकों की आय बढ़ाई तथा महिलाओं के लिए रोजगार सृजित कर उन्हें लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सतत् सहयोग ने हमें इस रोजगार से जोड़े रखा और इसी का ही परिणाम है कि खाद बेचकर हमें दो लाख से अधिक की आमदनी हुई है। गौठान से ही समूह की 13 महिलाओं को स्थायी रोजगार का साधन उपलब्ध हो पाया तथा उन्हें आजीविका के लिए अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ी। गौठान में वर्मी खाद तैयार करने के साथ-साथ समूह की महिलाएं बाड़ी विकास का कार्य भी कर रही हैं। समूह के अन्य सदस्यों ने इस दौरान बताया कि गौठान में रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक दिक्कतें दूर हुई हैं तथा वे परिवार के भरण-पोषण में अपना योगदान दें पा रही हैं।
    जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेदप्रकाश पाण्डेय का कहना है कि गोधन न्याय योजना पशुपालकों एवं महिला समूहों के अतिरिक्त आमदनी का साधन हो गया है। वाड्रफनगर के 21 गौठानों के 21 महिला समूहों की 200 से भी अधिक महिलाओं को वर्मी खाद बनाने के रोजगार से जोड़ा गया है। विकासखण्ड वाड्रफनगर के 21 गौठानों में कुल 16 हजार 290.56 क्विंटल गोबर की खरीदी हो चुकी है तथा 1 हजार 889 क्विंटल वर्मी खाद तैयार कर विक्रय किया जा चुका है, जिससे 18 लाख रूपये से अधिक की आमदनी भी हो चुकी है।  गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती तो दंे ही रही है, साथ ही बड़े तबके को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। गौठानों ने आजीविका के केन्द्र के रूप में उभरकर विकास की एक नई राह दिखाई है, जिसमें महिलाओं ने बड़ी भूमिका निभाते हुए उसे और आगे बढ़ाया है।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के मुख्य आतिथ्य में 11 मार्च को बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कंुवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा होंगी। इस अवसर पर बालोद के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू भी शामिल होंगी।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। श्री बघेल ने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

panchayattantra24.com, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड के अंतर्गत माना क्षेत्र के कुछ स्कूलों के आधा दर्जन शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए है. सभी होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे है. ये शिक्षक एक अन्य शिक्षक के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शरीक हुए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार माना क्षेत्र के कुछ स्कूलों के शिक्षकों को साथी शिक्षक के परिवार में आयोजित शादी समारोह में जाना भारी पड़ गया. आधा दर्जन शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए है. इनमे वे शिक्षक भी शामिल है, जिनके घर शादी थी. शिक्षकों के संक्रमित होने की खबर से स्कूल में हड़कंप मच गया. अन्य शिक्षक एवं बच्चे तनाव में आ गए है. सबसे ज्यादा परेशान 10 वी और 12वी के बच्चे है. शिक्षकों के संक्रमित होने के बाद भी स्कूल को सेनिटाइज नहीं किया गया है. बता दें कि कल प्रदेश में 390 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई थी. और 236 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,08,143 है।