Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक और बड़ी घोषणा की है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए क्रिकेट मैच का फ्री पास दिया अब छत्तीसगढ़ के सभी खिलाड़ियों को भी मुफ्त में क्रिकेट मैच के पास देने का ऐलान किया है।
यह जानकारी गुरुचरण सिंह होरा महासचिव छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा दी गई है. होरा ने बताया कि बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ कार्यालय में खिलाड़ियों के लिए निशुल्क पास दिए जाएंगे. छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ कार्यालय इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब से क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। 
बता दें कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आयोजित मैच का पास नि:शुल्क देने का ऐलान किया था. अब खिलाड़ियों को भी फ्री में पास मिलेगा। 
 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी के रावणभाठा उपकेन्द्र के फीडरों में ग्रीष्म के पहले आवश्यक संधारण कार्य किए जाने के कारण 10 मार्च को कई इलाकों में निगम का पानी सप्लाई नहीं हो पाएगा. इधर सिविल लाइन वार्ड क्रमांक-47 के सफाई ठेकेदार आर. व्ही कंंट्रशन का ठेका नियम और शर्तो के उल्लंघन के कारण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा 33 केव्ही लाईन के रावणभाठा उपकेन्द्र के फीडरों में ग्रीष्म के पूर्व आवश्यक संधारण कार्य किये जाने के कारण 10 मार्च को 33 केव्ही लाईन बंद रहेगा. जिस कारण इस लाइन से जुड़े इंटेकवेल, फिल्टरप्लांट की 80 एमएलडी, 150 एमएलडी प्लांट बंद रहेगा।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
जिसके कारण 80 एमएलडी और 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियाँ डंगनिया, ईदगाहभाठा, गंज, गुढियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अंवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी एवं मोतीबाग ओव्हर हेड टैंक से 10 मार्च को सुबह की नियमित जलापूर्ति होने के बाद कार्य के चलते बिजली बंद होने के कारण जलागारों में जल का भराव न होने के कारण 10 मार्च को संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
ठेकेदार का ठेका निरस्त
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 4 के सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 47 के सफाई कार्य के ठेके से संबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स आर.व्ही. कंस्ट्रक्षन रायपुर के ठेके को प्लेसमेंट ठेका में सफाई श्रमिक सप्लाई नियम और शर्ते कंडिका 1 का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर निरस्त कर दिया है. कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी ने बताया कि सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 47 के सफाई कार्य के लिए आर. व्ही. कंट्रक्शन रायपुर को कार्यादेश नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 अगस्त 2020 को निविदा शर्तो के अनुसार जारी किया गया था. कार्यादेश के अनुसार अनुबंधित सफाई ठेकेदार को प्रतिदिन 35 सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करने उपलब्ध कराने थे. तीन नोटिस के बाद भी ठेकेदार ने संतोष जनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसके साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है. जिसे देखते हुए अब जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. ऐसे मरीज जो कोरोना से पीड़ित है, जो अस्पताल नहीं जाना चाहते, उन्हें प्रशासन की टीम के द्वारा को डेडिकेटेड अस्पताल जाने के लिए मजबूर किया जाएगा. डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में केवल सरकारी अस्पताल आते है।
आम जनता कोरोना को हल्के में ले रही है. कुछ लोगों को संक्रमण का खतरा भी काफी गंभीर होता है. उसके बाद भी वे खुद को होम आइसोलेशन में रखने की जिद करते है. जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है. होम आइसोलेशन की अनुमति भी उन्हीं को मिलेगी जो ए- सिम्टमैटिक मरीज है. यदि किसी मरीज को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जाती, तो उन मरीजों को को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल भेजा जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यदि कोविड का गंभीर मरीज अस्पताल जाने से मना करता है, तो अधिकारी उन्हें समझाए और ना माने तो नगर निगम की टीम उनके घर जाकर उन मरीजों को अस्पताल पहुंचाएगी. को-डेडिकेटेड अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने के लिए कहा गया है. जिस अस्पताल में सीट खाली रहती है उस अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाता है. यदि किसी कारणवश मरीज अस्पताल जाने से मना करता है तो उसके लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए गए है कि वे उनकी मदद करें उनको समझाकर अस्पताल में भर्ती करवाएं।
होम आइसोलेशन संचालक डॉ. अंजली शर्मा ने कहा कि कोविड केस कम होने के बाद भी मृत्यु दर बढ़ी है, क्योंकि लोग कोरोना को अब हल्के में लेने लगे है. लोग जिद करते है कि जो करना है कीजिए हम अस्पताल नहीं जाएंगे, डॉक्टरों से बद्तमिजी करते है. ऐसे लोगों के लिए टीम गठित की गई है।
डॉक्टर्स मरीजों की भलाई के लिए होम आइसोलेशन निरस्त कर रहे है. उसके बाद यदि मरीज अस्पताल जाने से मना करेंगे तो टीम उन्हें फोर्स करेगी कि आपको अस्पताल जाकर इलाज कराना है, घर पर नहीं रहना है. होम आइसोलेशन हम सिर्फ ए सिम्टमेटिक मरीजों को प्रदान करेंगे. लोग पहले जानकारी छिपाते है, जब डॉक्टर्स के दवाई देने की बारी आती है तो पता चलता है कि उस मरीज की उम्र 67 या 80 वर्ष की है. जो घर पर नहीं रह सकते और फिर वे अस्पताल जाने से मना करते है। उसके लिए ये टीम बनी है. कंट्रोल रूम में टीआई व तहसीलदारों की सूची दी जाएगी. वहां का लोकल तहसीलदार उस क्षेत्र के टीआई, मरीज को फोन लगाकर समझाएंगे कि आपको अस्पताल जाना ही है. मरीजों को फोन पर पहले डॉक्टर्स की टीम समझाएगी, फिर कंट्रोल रूम के डॉक्टर्स, अंत में एबुंलेंस की टीम द्वारा प्रयास किया जाएगा. यदि मरीज फिर भी नहीं मानते तो नगर निगम और पुलिस स्टॉफ की टीम उनके घर दस्तक देगी।
को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल भेजने के लिए नगर पालिक निगम, रायपुर के अन्तर्गत संबंधित जोन के जोन कमिश्नर एवं थाना प्रभारी और नगर निगम क्षेत्र के बाहर संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सहयोग कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय समिति की आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई बैठक ‘‘आजादी की अमृत महोत्सव’’ में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके शामिल हुई। इस अवसर पर आजादी की 75वीं वर्षगाठ मनाएं जाने वाले समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। इस वीडियो कांफ्रेसिंग में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह भी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेसक्लब द्वारा आयोजित ‘‘नारी शक्ति की समाज में भूमिका’’ विषय पर परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिलाएं अपना आत्मविश्वास मजबूत रखें। साथ ही यह संकल्प लेते हुए अपने आप से कहें कि मैं हर कार्य करने सक्षम हूं और कुछ अच्छा कार्य करूंगी जिससे समाज को प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल ने महिला पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि मैं उनकी जज्बे को सैल्यूट करती हूं। जिस बखूबी से वे अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती हैं, वह काबिले तारीफ है। यह क्षेत्र उनके लिए कई बार जोखिम भरा भी होता है परंतु वे दिलेरी से अपना दायित्व निभाती है।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनने के बाद रायपुर प्रेसक्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में आने का मुझे पहली बार अवसर मिला। इसके लिए वे प्रेसक्लब के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर को नमन करते हुए कहा कि प्रेसक्लब वह स्थान है, जहां पर समाज को जागरूक करने वाले, जनसमस्याओं और सकारात्मक समाचारों को दुनिया के सामने लाने वाले प्रबुद्धजन विचार मंथन करते हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि जीवन में कितनी भी चुनौतियां आए, अपना आत्मविश्वास को बनाए रखें। हमेशा हौसला बनाएं रखें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
राज्यपाल ने नक्सलवाद समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि यह विडंबना है कि छत्तीसगढ़ का एक बड़ा हिस्सा इस जटिल समस्या से जूझ रहा है। राज्यपाल का दायित्व सम्हालते ही मैंने इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वहां के निवासियों से मुलाकात कर इस समस्या को जानने का प्रयास किया। उनका कहना था यह समस्या सिर्फ आदिवासी क्षेत्रों में ही क्यों ज्यादा पनप रही है। इस समस्या के समाधान के लिए उस क्षेत्र के लोगों को विश्वास में लेकर बातचीत करना आवश्यक है। मैंने राज्यपाल के सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाते हुए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया था।
राज्यपाल ने कहा कि आज जब हम महिला दिवस के अवसर पर इतने आयोजन कर रहे हैं तो पूरे समाज को इस बात का मंथन करना चाहिए। आज हमारे सामने तमाम सुविधाएं, शिक्षा, तकनीक की साधन है, फिर भी समय-समय पर महिला अपराध की खबरें क्यों आ रही है? यदि कोई बेटी आगे बढ़ती है तो समाज के कुछ तत्वों द्वारा क्यों प्रश्न चिन्ह उठाएं जाते है। वास्तव में यह हमारी सोच का परिणाम है, हमारी विचारों में आमूलचुल परिवर्तन लाना होगा। हमारी दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा, हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि यह बेटी है या बेटा यह काम लड़कियां नहीं कर सकती। वे जहां भी जाना चाहें उनका भरपूर उत्साहवर्धन करें, उन्हें हिम्मत दें।
वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैय्यर ने स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंह के पंजाब मे राज्यपाल के कार्यकाल की घटना को याद करते हुए कहा कि जब मैंने प्रेसक्लब में प्रवेश किया तो पुलिस बैंड की धुन सुनकर उस समय की शहादत याद आ गई। आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से जूझ रहा है। श्री नैय्यर ने राज्यपाल से इस समस्या का समाधान के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती रत्ना वर्मा, पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव, खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती ममता चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मनी भोई, श्रीमती मंजूलता बरड़िया, श्रीमती उर्मिला देवी और डॉ. मोनिका अग्रवाल को सम्मानित किया गया। यह आयोजन रायपुर प्रेसक्लब एवं शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य श्रीमती हर्षिता पांडेय, शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान की प्रमुख श्रीमती महुआ मजूमदार, प्रेसक्लब के अध्यक्ष श्री दामू आंबेडारे, वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल पुसदकर, कोषाध्यक्ष श्रीमती शगुफ्ता शीरीन और प्रेसक्लब के सदस्य उपस्थित थे।

तेलघानी, चर्मकार, रजक तथा लौहकार बोर्ड का होगा गठन
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार परिसर में 22 फरवरी से आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को सुगमतापूर्वक स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने में खादी तथा ग्रामोद्योग की अहम भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक इसका विस्तार कर गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपना को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने की। 
 मुख्यमंत्री  बघेल ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि खादी का नाम लेते ही पूज्य बापू गांधी जी का स्मरण होने लगता है। गांधी जी ने स्वयं खादी को अपनाकर तथा चरखा चलाकर हर व्यक्ति को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके माध्यम से संदेश दिया कि स्वावलंबी बनने के लिए हर व्यक्ति के हाथ में काम होना चाहिए। उनके इस संदेश में पवित्रता, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास के भाव स्वतः प्रस्फुटित होते है। इसका अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ में गरीब, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग के व्यक्ति की उन्नति के लिए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन कर उन्हें भरपूर लाभ दिलाया जा रहा है।  
 मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामोद्योगों के संरक्षण और बढ़ावा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत राज्य में ग्रामोद्योगों के उत्पादों की सहज बिक्री के लिए ‘सी-मार्ट‘ खोले जाएंगे। इसे छत्तीसगढ़ में ही नहीं अपितु देश के अन्य बड़े-बड़े शहरों में भी खोला जाएगा। इसी तरह राज्य के गांवों में बनाये जा रहे गौठानों में से प्रत्येक गौठान में एक-एक एकड़ जमीन रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ‘रिपा‘ के लिए आरक्षित रहेंगे। जो ग्रामीणों के लिए आजीविका के महत्वपूर्ण केन्द्र साबित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए तेलघानी, चर्मकार, रजक तथा लौहकार बोर्ड की भी स्थापना की जाएगी। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र उत्थान के लिए हमारी सरकार द्वारा सतत् रूप से कार्य किए जा रहें है। साथ ही यहां छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को भी पुनर्जीवित कर उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए भरपूर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा में खादी तथा ग्रामोद्योग का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इससे लोगों को अधिक से अधिक जोड़कर उनको आगेे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में गौठानों से अब तक लगभग 70 हजार महिलाएं जुड़कर अपने-अपने व्यवसाय के सफल संचालन में जुटी हुई है। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के व्यवसाय की संभावनाओं को तलाशने और इससे जुड़े बुनकर एवं अन्य उद्यमियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में काफी मद्दगार होगी।
 इस अवसर पर संसदीय सचिव सुश्री अम्बिका सिंहदेव, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा मर्यादित संघ के अध्यक्ष श्री मोतीलाल देवांगन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला दिवस के अवसर पर साईंस कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर  बघेल द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आधी आबादी को सम्मानित करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यदि महिलाएं कमजोर होती हैं तो समाज आगे नहीं बढ़ पाता है। आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं, महिलाएं आटो-रिक्शा से लेकर फाइटर प्लेन तक उड़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र में तैनात दंतेश्वरी फाइटर्स में महिलाएं बहादुरी से कार्य कर रही हैं और इन्होंने नक्सलियों के कई कैम्प ध्वरत किए हैं। आज किसी भी परीक्षा का परिणाम आता है, तो मेरिट में सबसे ऊपर महिलाएं ही होती हैं। यदि लोकतंत्र की बात करें तो छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति देश के कई प्रदेशों से बेहतर है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा में सर्वाधिक महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। महिलाओं को घर में निर्णय लेने का अधिकार मिलना चाहिए। हम लोगों को घर में अपने बेटों को सिखाना चाहिए कि महिलाओं के प्रति कैसा व्यववहार करना है ? आज महिलाओं को भी उनके साथ हो रहे अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाना जरूरी हो गया है। यदि आप बर्दाश्त करती रहेंगी तो अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ में कौशिल्या माता, शबरी माता, बिलासा बाई, मिनीमाता, फुलबासन यादव, तीजनबाई आदि महिलाओं ने राज्य का मान बढ़ाया है।
 छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली ने विगत दो वर्षों में लोगों के मन में छवि बदली है। अब लोग पुलिस से डरते नहीं, बल्कि पुलिस पर विश्वास करने लगे हैं। जहां स्पंदन कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान तनाव मुक्त हो रहे हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण हो रहा है, वहीं समाधान कार्यक्रम के जरिए लोगों की शिकायतें त्वरित गति से निपटाई जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों ने भी उल्लेखनीय कार्य किया है। आज विभिन्न क्षेत्रोें की महिलाओं को सम्मानित करके हम स्वयं सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्मारिका और नववर्ष कैलेंडर का भी विमोचन किया। नववर्ष कैलेंडर में प्रत्येक पेज पर महिला अपराध और उनके निवारण के लिए कानून की जानकारी प्रदान की गई है।
    कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा कि विगत दो वर्षों में पुलिस विभाग ने बेहतरीन कार्य किए हैं। स्पंदन, समाधान कार्यक्रमों के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल रहा है। महिला आयोग और पुलिस विभाग सामंजस्य के साथ काम करेंगे तो और बेहतर परिणाम मिलेंगे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि महिला दिवस जैसी भावना हमें वर्ष भर रखनी चाहिए यही महिलाओं के प्रति सच्चा सम्मान होगा।
महिला विरूद्ध अपराधों की शिकायत के लिए जारी होगा वाट्सअप्प नंबर
    कार्यक्रम में डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस शीघ्र ही महिला विरूद्ध अपराधों की शिकायत के लिए वाट्सअप्प नंबर जारी करने जा रही है, जिसमें पीड़ित महिलाएं शिकायत कर सकेंगी। पुलिस मुख्यालय इन शिकायतों के निराकरण के लिए महिला अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश अनुसार महिला विरूद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी का परिणाम है कि मात्र 21 दिन में दुष्कर्म के मामले में अपराधी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हमारी कोशिश है कि महिला विरूद्ध अपराध के जितने भी प्रकरण हैं, सभी में शीघ्र दोषियों को सजा दिलाई जा सके। महिलाओ के लिए अभिव्यक्ति कार्यक्रम लगातार 7 दिन तक चलेगा। सभी 28 जिलों में महिलाओं को उनकी सुरक्षा और कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता की जानकारी प्रदान की जाएगी।
    कार्यक्रम में स्पेशल डीजी श्री आर.के. विज, श्री अशोक जुनेजा, एडीजी श्री हिमांशु गुप्ता, आई.जी. डॉ. आनंद छाबड़ा, डीआईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, श्रीमती मिलना कुर्रे, ए.आई.जी. श्रीमती पूजा अग्रवाल उपस्थित रहे।
इन लोगों को किया गया सम्मानित
    फुलबासन यादव-महिला सशक्तिकरण, शमशाद बेगम-पिछड़े समुदाय को शिक्षित करने का कार्य, इंदिरा मिश्रा-साहित्य, नीता डूमरे-हॉकी, श्रद्धा थवाईत-साहित्य, सपना सोनी-अध्यापन, रेणुका यादव-हॉकी, प्रभा एवं रेखा जोशी-लोककला संस्कृति, प्रियंका बिस्सा-महिला सशक्तिकरण, श्रुति यादव-शूटिंग, सोनिया स्वर्णकार-मिसेज एशिया, विद्या राजपूत-तृतीय लिंग समानता, शमशाद रहमान-परिवार परामर्श, सरस्वती साहनी-मानव मृत शरीरों को विच्छेदन (पोस्टमार्टम), शिल्पा साहू-दंतेश्वरी फाइटर्स, अनुराधा-कत्थक नृत्यांगना।
 

 
 
माता कौशल्या मातृ वंदन योजना में अब दूसरी बेटी के जन्म पर भी पांच हजार रुपए की सहायता
 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमेशा से मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है, आज जरूरत परिवार में भी महिलाओं को समानता का अधिकार देने की है, जिससे वे स्वयं ही अपने बारे में निर्णय लेने में सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में लगातार काम कर रही है।
बघेल ने कहा कि जब पुरुष शिक्षित होता है तो उसे लाभ होता है, लेकिन जब महिला शिक्षित होती है तो पूरे परिवार को लाभ होता है, पूरा परिवार शिक्षित होता है और समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं और बालकों के लिए 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। स्वामी आत्मानंद के नाम से इस वर्ष 52 अंग्रेजी माध्यम प्रारंभ किए गए हैं, वर्ष 2021-22 के बजट में 119 इंग्लिश माध्यम स्कूलों का और प्रावधान किया गया है। आने वाले समय में हर विकासखंड मुख्यालय में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलेंगे, जिससे बेटियां विकासखंड में ही अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के बेहतर पोषण और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से एनीमिया से पीडि़त 20 हजार महिलाएं स्वस्थ हुई हैं। इस अभियान के माध्यम से एक वर्ष में 99 हजार बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक योजना के माध्यम से महिलाओं को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। दाई-दीदी क्लीनिक योजना में डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ महिला है, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी अपनी परेशानी बताने में कोई संकोच न हो।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 20 लाख महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराए गए हैं। गौठानों में महिलाएं वर्मी कंपोस्ट बनाने के साथ कई आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही हैं, लघु वनोपजों के संग्रहण से भी उनकी आमदनी हो रही है। पूर्व में समर्थन मूल्य पर केवल 07 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी होती थी, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 52 कर दी गई है, इससे भी महिलाओं की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। महिलाएं झाड़ू निर्माण, लाख, कोदो-कुटकी प्रसंस्करण, शहद उत्पादन जैसे विभिन्न कुटिर उद्योगों का भी संचालन कर रही हैं। दंतेवाड़ा में डेनेक्स ब्रांड से ग्रामीण महिलाओं ने रेडिमेड गारमेंट फैक्टरी प्रारंभ की है। नक्सल पीडि़त अंदरुनी क्षेत्रों की महिलाएं भी सिलाई का प्रशिक्षण लेकर इस फैक्टरी में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए सभी नगर निगमों में सर्वसुविधायुक्त पिंक रूम बनाए जाएंगे, जहां महिलाएं साथ आए बच्चों की सहेज-संभाल करने के साथ-साथ उन्हें मिल्क-फीडिंग भी करा सकेंगी।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आपात स्थिति में महिलाओं समेत कोई भी नागरिक वर्तमान में जारी 112 डायल सुविधा के माध्यम से पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकता, लेकिन अब महिलाओं के लिए अलग से भी डायल नंबर जारी किया जाएगा, ताकि पुलिस इस नंबर पर आने वाले कॉल पर और भी तत्परता के साथ कार्यवाही कर सके। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाएं उनको मिले 50 प्रतिशत आरक्षण से ज्यादा संख्या में चुनकर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 14 महिला विधायक हैं। देश की विधानसभाओं में सबसे ज्यादा महिलाओं का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमेशा मातृ-शक्ति की आराधना होती रही है। यह भगवान राम की माता कौशल्या, शबरी की भूमि हैं। छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता थीं, जिन्होंने संसद में अस्पृश्यता कानून पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोक गायिका तीजन बाई की पंडवानी की गूंज पूरे विश्व में सुनाई पड़ती है। इसी तरह फूलबासन बाई यादव, शमशाद बेगम, ममता चंद्राकर जैसी छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने समाज सेवा से लेकर कला तक विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री बघेल ने कहा कि आज महिलाएं धरती, जल और आकाश में भी अग्रणी भूमिका में हैं। महिलाएं आटो चलाने से लेकर लड़ाकू विमान तक उड़ा रही हैं।
    मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और  उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को  स्मृति चिन्ह  प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सुपोषण संगवारी पुस्तिका पोषण संदर्भ का दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के पोस्टर और राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप कॉल सेंटर के पोस्टर का विमोचन किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक मातृ वंदन योजना में बेटी के जन्म होने पर आर्थिक सहायता दी जाती रही है, अब माता कौशल्या मातृ वंदन योजना में दूसरी बेटी के जन्म पर भी पांच हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में महिलाएं किसी मामले में पीछे नहीं हैं। शासन, प्रशासन और सरकार में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सीजी मार्ट प्रारंभ किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव सुश्री शहला निगार ने स्वागत भाषण दिया। आभार प्रदर्शन महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर और श्रीमती अनिता शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। नगर निगम रायपुर में वेतन घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. आरोपी दो निगम कर्मचारी और उनके परिजनों के खिलाफ भी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर जोन-3 के कमिश्नर प्रवीण सिंह ने दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर 71 लाख 8 हजार 961 रुपए निगम के खाते से निकाल लिए थे. इसकी जानकारी होने पर ऑडिट कराई गई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ.
जानकारी के अनुसार, निगम में सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत गंगाराम सिन्हा पिछले पांच साल से अपने तीन परिजन और कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत नेहा परवीन की बहन और मां के खातों पर रकम ट्रांसफर किया है. इसमें निगम की ओर से भी जांच की गई, तब खुलासा हुआ कि गंगाराम सिन्हा, नेहा परवीन के साथ मिलकर अन्य लोगों के नाम से वेतन निकाल रहा था.
सात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, सभी फरार- पुलिस
सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा का कहना है कि जोन 3 के कमिश्नर ने कुछ दिन पहले शिकायत की थी. इसमें ऑडिट रिपोर्ट नहीं मिला था. कल उनके द्वारा ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध कराया गया जिसके बाद देर रात निगम कर्मी गंगाराम सिन्हा, देव कुमारी सिन्हा, शुभम सिन्हा, अशोक सिन्हा और कम्प्यूटर ऑपरेटर नेहा परवीन, सरवरी बेगम, खालीदा अख्तर, निगार परवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सभी आरोपी फरार है, उनकी तलाश की जा रही है.
तत्काल प्रभाव से किया था निलंबित
महापौर ने बताया कि जैसा ही मामले सामने आया था, आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. उसके बाद तीन सदस्यीय जांच समिति गठन किया गया था. जांच समिति ने रिपोर्ट सौंप दिया है. रिपोर्ट में स्पष्ट है कि लाखों का ग़बन हुआ है. इसे देखते हुए पहले एफआइआर दर्ज कराया गया है और गबन राशि के रिकवरी के लिए उनके पीएफ फ़ंड एवं अन्य फंड रोका जाएगा. ज़रूरत पड़ी तो आरोपी के संपत्ति कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी.

panchayattantra24.com,रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में राज्य में संचालित ताप विद्युत संयंत्रों और उससे उत्पादित विद्युत का मामला उठा. मंडवा ताप संयंत्र से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मड़वा गले की ऐसी फांस हैं, जिसे निगलते भी नहीं बन रहा और उगलते भी नहीं बन रहा
सदन में बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने यह मामला उठाया था. उन्होंने मड़वा प्लांट कहा कि इसका उत्पादन बढ़ाने से सरकार को ज्यादा फायदा होगा. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के साथ जो एग्रीमेंट हुआ है, इसलिए बिजली देना हमारी बाध्यता है. लेकिन तेलंगाना सरकार बिजली का दो हजार करोड़ रुपये नहीं दे रही है, सिर्फ ब्याज का पैसा देती है।
उन्होंने कहा कि मड़वा ताप विद्युत गृह देश का सबसे महंगा पावर प्लांट है. तेलंगाना से यदि बकाया दो हजार करोड़ रुपये मिल जाये तो उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. लेकिन सिर्फ ब्याज का पैसा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके पहले प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों से उत्पादन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व 500 मेगावाट, हसदेव ताप विद्युत गृह 840 मेगावाट, कोरबा पश्चिम विस्तार 500 मेगावाट और अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से 1000 मेगावाट की बिजली का उत्पादन हो रहा है।