Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार आज रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम बघेल आज सुबह 11.30 बजे रायपुर से नगर पालिक निगम बीरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां बुधवारी बाजार में दोपहर 12 बजे आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के बाद राजीव आश्रय योजनांतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बीरगांव से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।
नगर पालिक निगम बीरगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद सुनील सोनी और विधायक सत्यनारायण शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर 2.30 बजे अपने रायपुर स्थित निवास से कार द्वारा महादेव घाट रायपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.45 बजे मेहर समाज द्वारा आयोजित ‘संत शिरोमणी रविदास जयंती एवं मेहर युवक-युवती परिचय सम्मेलन’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात् अपरान्ह 3.45 बजे महादेव घाट रायपुरा से भिलाई-3 के लिए प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे भिलाई-3 मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
panchayattantra24.com,रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिक से अधिक महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ने के लिए रायपुर पुलिस ने एक अहम कार्यक्रम का आयोजन किया है। आईजी आंनद छाबड़ा व शहर एसएसपी अजय यादव के नेतृत्व में ‘WALK FOR A CAUSE’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार को सुबह सात बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा रायपुर से घड़ी चौक (आना-जाना) तक तीन किलोमीटर का वाॅक किया गया।
panchayattantra24.com,रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी है। श्रीमती भेंडिया आज बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा में आयोजित जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में कुपोषण दूर करने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य व मजबूत होगा, तो प्रदेश व देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों में महिला स्वसहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। राज्य में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर को संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा एवं कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने भी संबोधित किया।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने शिविर में छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना अंतर्गत दस महिला स्वसहायता समूह को ऋण स्वीकृति की राशि का चेक प्रदान किया। गर्भवती माताओं की गोद भराई संस्कार हेतु सुपोषण कीट व ग्यारह महिलाओं को जच्चा-बच्चा कीट का वितरण किया गया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जिले में सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने शिविर स्थल पर लगाए गए ‘‘बालोद बाजार‘‘ स्टाल का भी निरीक्षण कर विक्रय किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेंडिया, श्री होरीलाल रावटे सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएॅ मौजूद थी।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं 2007 यथा संशोधित 2012 के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों के वितरण की प्रगति, सामुदायिक प्रयोजन हेतु वितरीत वन अधिकार पत्र, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार के वितरीत भूमि में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने सामुदायिक प्रयोजन हेतु वनाधिकार मान्यता पत्रों के स्वीकृति कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैजैन ने कहा है कि वनाधिकार मान्यता पत्रों के वितरण की कार्यवाही के लिए गठित जिला और ग्राम स्तरीय समिति की नियमित बैठक आयोजित किए जाए और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की जाए। श्री जैन ने जिला स्तर पर वेबसाइट बनाने और वनाधिकार मान्यता धारकों और उनके जमीन पर किए गए विकास कार्यों की सूची को अद्यतन करने के निर्देश भी दिए है। सामुदायिक प्रयोजन के लिए वितरित जमीनों में आवश्यकतानुसार फलदार वृक्षों का रोपण करने के निर्देश भी उन्होंने दिए है। श्री जैन ने जिला कलेक्टर और वन अधिकारियों को संयुक्त रूप से वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। श्री जैन ने वनाधिकार पत्र धारकों की भूमि का चिन्हांकन करने और राजस्व एवं वन अभिलेखों में दर्ज करते हुए वनाधिकार पुस्तिका प्रदान करने के निर्देश भी दिए है।
समिति के सदस्य विधायक कांकेर श्री शिशुपाल सोरी ने अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम का क्रियान्वयन नगरीय क्षेत्रों में भी करने और वन संसाधनों के प्रबंधन की कार्यवाही ग्राम सभा के माध्यम से करने के सुझाव दिए है। समिति के सदस्य पूर्व विधायक कटघोरा श्री बोधराम कंवर ने सामुदायिक वनाधिकार पत्रों के प्राप्त आवेदनों का निराकरण पूरे छत्तीसगढ़ में त्वरित गति से करने के सुझाव दिए है।
बैठक में आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग सुश्री शम्मी आबिदी ने बताया कि अब तक लगभग दो लाख 55 हजार मान्यता पत्र धारकों को वनाधिकार पुस्तिका (ऋण पुस्तिका) का वितरण किया जा चुका है। व्यक्तिगत वनाधिकार मान्यता पत्रों के कुल चार लाख 36 हजार 619 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए तीन लाख 57 हजार 275.620 हेक्टेयर जमीन का वितरण किया गया है। सामुदायिक वनाधिकार पत्रों के 44 हजार 938 प्रकरणों में 16 लाख 93 हजार 556.928 हेक्टेयर भूमि का वितरण अब तक किए जा चुके है। अब तक 78 हजार 934 मान्यता पत्र धारकों के 34 हजार 972.498 हेक्टेयर क्षेत्र में भूमि समतलीकरण एवं मेड बधान का कार्य किया जा चुका है। इसी तरह 99 हजार 822 मान्यता पत्र धारकों को खाद एवं बीज और 08 हजार 525 हितग्राहियों को कृषि उपकरण के लिए सहायता उपलब्ध करायी गई है। वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत वितरित भूमि में अब तक 25 हजार 700 सिंचाई हेतु कार्य किए गए है। जिसके माध्यम से 15 हजार 812.54 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 53 हजार 865 मान्यता पत्र धारकों को लाभ दिलाया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में समिति के सदस्य संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक कटघोरा बोधराम कंवर, सचिव आदिवासी विकास विभाग श्री डी.डी. सिंह, सचिव वन विभाग श्री प्रेम कुमार, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री आर.प्रसन्ना, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और राजस्व विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अब तक उन्होंने 80 से अधिक अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया

panchayattantra24.com,रायपुर। इस हेडिंग को पढ़कर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा ! 4 बेटियां करती है अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार… हां पर ये सच है. रायपुर के मठपुरैना की रहने वाली 3 बहने और एक भाभी मिलकर अज्ञात शवों को कांधा देती हैं और उनका अंतिम संस्कार करते है।
इसे वे सेवा मानते है. क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें ये सिखाया है कि सेवा जरूरतमंदों की करनी चाहिएं. इसलिए इन बेटियों का मानना है कि अज्ञात शवों से ज्यादा इस दुनिया में जरूरतमंद कौन होगा, जिनके अपनों को भी नहीं पता होगा कि उन्होंने किसी अपने को खो दिया है।
कौन है ये 4 बेटियां
इन चार बेटियों में से प्रमुख है डॉ निम्मी चौबे. वे अपनी दो बहने डॉ शोभना तिवारी और एकता शर्मा के अलावा अपनी भाभी प्रतिभा चौबे के साथ ये नेक काम करती है. हालांकि उक्त तीन तभी शामिल होते है जब कांधा देने वाले अन्य तीन न मिले. डॉ चौबे बताती है कि अब तक उन्होंने 80 से अधिक अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है. वे बताती है कि वे जब 11 वीं में थी तब पिता इस दुनिया से चले गए और मां ने उनका साथ वर्ष 2013 में छोड़ा. वे मानती है कि उनके माता-पिता के संस्कार और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है और वे आगे भी निरंतर ये काम को निस्वार्थ भाव से जारी रखेंगी।
panchayattantra24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 7 मार्च को ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। श्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।
कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे। विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का निर्माण किया जाता है। इसे आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित किया जाता है। 7 मार्च को इसकी 32वीं कड़ी का प्रसारण होगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। संतोषी नगर के दिलीप दीप हो या पेंशनबाड़ा का बबलू खान, भिलाई के योगेश हो या नवापारा राजिम में रहने वाले राधे तांडी। ये सभी श्रमिक है। इनकी दिनचर्या की शुरुआत प्रातः 5 से 6 बजे ही शुरू हो जाती है। भले ही इन मजदूरों को रात में सोने से पहले आने वाले दिन में काम मिलने को लेकर चिंता होती होगी, लेकिन उन्हें इस बात की गारंटी होती है कि कल की सुबह वह खाली पेट नहीं रहेगा। मजदूर भलीभांति जानते हैं कि चावड़ी में काम धंधा मिले न मिलें, उन्हें भरपेट भोजन जरूर मिलेगा। निर्धारित स्थान पर बहुत कम दर पर भोजन मिलने से मजदूरों को सुबह- सुबह घर पर भोजन की चिंता नहीं रहती। इससे उन्हें अपने कार्य स्थल पर जाने में भी विलम्ब नहीं होता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के निर्देशन में श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना हजारों गरीब मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही है।
श्रम अन्न योजना का लाभ प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 2 हजार से अधिक असंगठित, निर्माण एवं संगठित श्रमिक उठाते हैं। श्रमिक कार्ड बनने के बाद असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को 5 रुपए और संगठित श्रमिकों को 10 रुपए में गरम भोजन ( दाल, चावल, सब्जी,आचार) दिया जाता है। कुल 22 केंद्रों में मजदूरों को भोजन खिलाया जाता है। जिसमें रायपुर जिले में तेलीबांधा,गाँधी मैदान, सेरीखेड़ी, उरला और मैग्नेटो मॉल के पास भोजन केंद्र संचालित है।
श्रमिक बबलू खान इस योजना का लाभ लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह गाँधी मैदान के चावड़ी (मजदूरों के एकत्र होने का स्थान) में काम के लिए आता है। घर में पत्नी और छोटे बच्चे हैं। सुबह उठने के बाद नहा-धोकर सीधे घर से निकल जाता है और चावड़ी के पास संचालित श्रम अन्न योजना केंद्र में आकर भरपेट भोजन करता है। मजदूर बबलू खान ने बताया कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए 5 और 10 रुपए में भोजन दिए जाने से घर में भी सुबह-सुबह भोजन पकाने की हड़बड़ी नहीं होती है। समय पर खाना खाने के बाद वह चावड़ी में जाकर काम के लिए मौजूद रहता है। सुबह भोजन होने के बाद किसी काम को करने में कोई समस्या नहीं आती।
संतोषी नगर के दिलीप दीप ने बताया कि उसके लिए श्रम अन्न योजना एक बड़ी राहत की तरह है। 10 रुपए में इस महंगाई के जमाने में दाल, चावल सब्जी हम मजदूरों को सुबह-सुबह मिल जाना हमारे लिए राहत की तरह है। नया पारा राजिम से रायपुर आकर काम करने वाले मजदूर राधे तांडी ने बताया कि वह टेंट हाउस का काम करता है। उन्होंने बताया कि प्रातः काल में भोजन की उपलब्धता उन्हें और उनके परिवार को कई तरह से राहत प्रदान करती है। राजेश तांडी ने बताया कि वह प्रतिदिन मजदूरी के लिए चावड़ी में आता है। श्रम अन्न केंद्र में भोजन के बाद काम की तालाश होती है। इन केंद्रों में आने वाले अधिकांश मजदूरों का कहना है कि सुबह-सुबह भोजन की चिंता नहीं होने से समय पर मजदूरी मिल पाती है। पहले घर में भोजन बनवाने और खाने में समय लग जाता था और काम पर जाने में भी देरी होती थी। अब ऐसा नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से उन्हें बहुत राहत मिली है।
आरोपियों को जल्दी सजा मिलने पर जनता का पुलिस के प्रति बढ़ता है विश्वास- अवस्थी

panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज दुष्कर्म के आरोपियों को शीघ्र आजीवन कारावास की सजा दिलाने पर उत्कृष्ट विवेचकों को सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान से सम्मानित किया. इसके साथ ही बेहतर कार्य करने पर 51 पुलिसकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान प्रदान किया गया. अवस्थी ने कहा कि चुनौतियों का सामना डटकर करना चाहिए. घटना के बाद घटनास्थल पर तत्काल जाने से सफलता जल्द मिलती है. महिला विरुद्ध अपराध होने पर ज्यादा संवेदनशीलता के साथ जांच करनी होती है. जितनी जल्दी आरोपियों को सजा दिलाएंगे, जनता में पुलिस के प्रति उतना ही विश्वास बढ़ेगा. कार्यक्रम में आईजी दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, आईजी रतन लाल डांगी, एसपी रायगढ़ संतोष सिंह, बेमेतरा एसपी दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे.
यह था पूरा मामला
बेमेतरा में पिछले वर्ष 2 जून को नाबालिग को घर से अगवा कर अज्ञात आरोपियों ने दुष्कर्म किया था और फरार हो गए थे. प्रकरण में कोई भी प्रत्यक्षदर्शी ना होने की वजह से प्रकरण पूरी तरह ब्लाइंड था. इस केस में करीब 50 हजार मोबाईल नम्बरों को ट्रेस किया गया. बेमेतरा पुलिस ने जीपीएस डेटा एनालिसिस की मदद से मासूम पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने आरोपी ट्रक चालक और ट्रक की पहचान की. आरोपी ट्रक चालक सूरज प्रजापति जो कि विधानसभा रोड सड्डू में रहता था और मूल रूप से जिला गढ़वा झारखंड का रहने वाला है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के 40 लोगों की टीम दिन-रात लगी थी.
आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने नई तकनीक जीपीएस डेटा एनालिसेस का इस्तेमाल किया. इस तकनीक की मदद से पुलिस ने घटना की रात घटना स्थल से गुजरने वाले करीब 12 हजार ट्रकों का जीपीएस डेटा विषलेषण किया जो कि कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा रूट में चलते हैं. डेटा विषलेषण में पुलिस ने पाया कि एक ट्रक जिसका नंबर सीजी 04-एमएल 8356 है, वह घटना स्थल के सामने घटना के समय करीब 10 मिनट के लिए रूकी और बेमेतरा से होते हुए सिमगा के मध्य काफी देर से रूकी रही. उक्त ट्रक को जबलपुर से वापस आने पर 20 जून को पकड़ा गया.
प्रकरण में कोई प्रत्यक्षदर्शी ना होने के कारण करीब 50 हजार मोबाईल नंबरों का विश्लेषण भी किया गया, लेकिन आरोपी द्वारा मोबाईल का उपयोग ना करने के कारण पतासाजी में दिक्कतें आ रही थी. जिसके बाद जीपीएस डेटा एनालिसिस तकनीक इस्तेमाल कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. प्रकरण को सुलझाने में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 40 लोगों की टीम बनाकर अलग से 5 टीम तैयार कर लगाई गई थी.
इन्हें मिला सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान
उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा, निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक नीता राजपूत, उप निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम और प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान दिया गया.
रायगढ़ पुलिस तीसरी बार धन्द्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित
पिछले एक वर्ष के अंतराल में रायगढ़ पुलिस को पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी के हाथों तीन बार इन्द्रधनुष पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है. माह जुलाई 2020 को रायगढ़ ATM लूटकांड के आरोपियों को 10 घण्टे के अंदर लूट की रकम एवं असलहा सहित गिरफ्तार करने की सफलता पर धन्द्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. रायगढ़ एसपी संतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस को लगातार गंभीर एवं संवेदनशीन मामलों के खुलासा करने में सफलता मिल रही है, जिले में बेहतर पुलिसिंग की जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आमजन द्वारा सराहना की जा रही है. सराहना एवं पुरस्कारों क्रम में डीजीपी महोदय अवस्थी द्वारा थाना धरमजयगढ़ (पुलिस चौकी रैरूमा) क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक का फिरौती के लिये अपहरण के मामले में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और खरसिया थाना क्षेत्र में 06 वर्षीय बालक शिवांश की किडनैपिंग में महज 08 घंटे के भीतर बालक को दूसरे राज्य से सुरक्षित वापस लाने वाली टीम को आज पुलिस मुख्यालय में “धन्द्रधनुष पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है.
इन्हें मिला सम्मान
पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा दोनों किडनैपिंग मामले में त्वरित कार्यवाही के लिए इन्द्रधनुष पुरस्कार के लिये बिलासपुर रेंज, आई.जी. रतनलाल डांगी, रायगढ़ एसपी संतोष सिंह और दोनों किडनैपिंग में रेस्क्यू ऑपरेशन में संलग्न रहे एडिशनल एसपी रायगढ़ अभिषेक वर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर शर्मा ,एसडीओपी खरसिया पीतांबर पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक,थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू, थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले, चौकी प्रभारी रैरूमा उपनिरीक्षक जेम्स कुजूर, चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंद किशोर गौतम, साइबर सेल प्रभारी प्रधाल आरक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह सायबर सेल, प्रधान आरक्षक दादू सिंह सिदार थाना छाल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जॉन प्रकाश एक्का, डेहरू उरांव, बृजेश लकड़ा चौकी रैरूमा, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, सोहन यादव, मुकेश यादव को इंद्रधनुष पुरस्कार दिया गया है. रेस्क्यू टीम का हिस्सा रहे कुछ अधिकारी, कर्मचारी कानून व्यवस्था ड्यूटी में व्यस्त रहने से पुलिस मुख्यालय, रायपुर नहीं पहुंच पाये जिन्हें, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा एसपी कार्यालय में पुरस्कार प्रदाय किया जाएगा.

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कारोबारी सुभाष शर्मा और उनसे समूह कंपनियों की 31 करोड़ 83 लाख रूपए की संपत्ति अटैच की है. ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन आफ मनी लाॅड्रिंग एक्ट 2002 के प्रावधानों के तहत की है. सुभाष शर्मा पर बैंकों से लोन के नाम पर करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी का आरोप है. उनकी कंपनी मेसर्स होटल सफायर इन, मेसर्स गुडलक पेट्रोलियम कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स विदित ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से 38 करोड़ 50 लाख रूपए का लोन हासिल करने के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया था।
ईडी की जांच में सामने आए तथ्य बताते हैं कि कारोबारी सुभाष शर्मा द्वारा सुनियोजित तरीक़े से लोन की रक़म नगद में निकालकर उसे सहयोगी कम्पनी के खाते में जमा कराया गया. इनमें से अधिकांश कंपनी कोई कारोबार नहीं करती थी. यह सब फ़र्ज़ी कंपनी थी, जिसके माध्यम से करोड़ों की धोखाधड़ी की गई. ईडी की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि मेसर्स होटल सफायर इन, मेसर्स गुडलक पेट्रोलियम कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स विदित ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के लोन खाते से 29 करोड़ 65 लाख रूपए फेरो एलायस यूनिट मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड की परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए लगाया गया।
यह शेल कंपनियों के नाम पर संबंधित शेयरों को प्राप्त करने के माध्यम से किया गया. ईडी ने इससे जुड़ी संपत्तियों को अटैच किया है. इसी तरह रायपुर के करीब ग्राम पूर्णा में सौम्या प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 2 करोड़ 18 लाख रूपए की संपत्ति भी जप्त की गई है. ईडी ने बताया है कि इस प्रकरण की जांच चल रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोक कलाकार और नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के सदस्य विजय डड़सेना के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विजय डड़सेना का 1 मार्च को अमेरिका के शिकागो में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।