Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने आज महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर के सभागार में छत्तीसगढ़ स्थान-नामार्थ विषय पर आयोजित दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ किया। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर सरगुजा के स्थान – नामों की परंपरा को रेखांकित करते हुए ऐसे अकादमिक आयोजनों में प्राप्त शोध पत्रों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अध्यक्ष संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने प्रदेश के अनेक महत्वपूर्ण स्थलों के नामकरण की रोचकता और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की विशेषता पर प्रकाश डाला।
 संगोष्ठी के प्रथम दिन आज दो अकादमिक सत्रों में 10 शोध पत्रों का वाचन हुआ, जिसमें विभिन्न अध्येताओं और शोधार्थियों द्वारा बस्तर, सरगुजा, राजिम, कोरिया, भोरमदेव, खैरागढ़, राजनांदगांव, धमधा और गरियाबंद क्षेत्र से संबंधित स्थानों, स्मारकों, ग्रामों, नगर के नामों के, अर्थ, व्युत्पत्ति, उनमें निहित जनश्रुतियों की जानकारी दी गई। आधार वक्तव्य डॉ. के. के. चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने सरगुजा के आदिवासी समूहों द्वारा धारित उपनामों की व्याख्या करते हुए बताया कि इनमें जीव-जंतु और वनस्पतियों का समावेश मिलता है। उन्होंने पुरातत्त्व और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करते समय आधुनिक तकनीक और पारिस्थितिकी के मध्य संतुलन बनाए रखने की बात कही, जिससे आधुनिक विकास के दौर में मूर्त और अमूर्त विरासतों को नुकसान होने से बचाया जा सके। संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी ने संगोष्ठी के विषय की महत्ता पर अपनी बात कही। संचालक श्री विवेक आचार्य ने स्वागत उद्बोधन और कार्यक्रम का परिचय देते हुए संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शुभारंभ सत्र के बाद डॉ. एन. एस. साहू और डॉ चितरंजन कर ने छत्तीसगढ़ के स्थान नामों पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र, डॉ. आर. एन. विश्वकर्मा, श्री मीर अली मीर, श्री अशोक तिवारी, श्री जी. एल. रायकवार उपस्थित थे।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। एनएसयूआई ने आज शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम से मुलाकात कर छात्रों की समस्या से अवगत कराया. एनएसयूआई का कहना है कि 9 वीं और 11 वीं का ऑनलाइन, ऑफलाइन एग्जाम लेने का विकल्प नहीं है. सरकार की तरफ से स्पष्ट आदेश भी जारी नहीं किया गया है । 
एनएसयूआई प्रदेश सचिव हेमंत पाल ने बताया कि ऑनलाइन एग्जाम को लेकर आदेश
में स्पष्ट नहीं हुआ है कि एग्जाम ऑनलाइन ली जाएगी या ऑफलाइन. हमारी मांग है कि विद्यार्थियों के पास दोनो विकल्प उपलब्ध हो. बहुत सारे जगह पर नेटवर्क प्रॉब्लम है. यदि ऐसा हुआ तो छात्र एग्जाम दिलाने से वंचित रह जाएंगे, इसलिए हमारी मांग है कि छात्रों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध हो । 
सीबीएसई में दोनो ऑप्शन दिया गया है यह भी कहा गया है कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाए, लेकिन सीजी बोर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है. इसलिए हम शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने आए हैं जिससे छात्रों की समस्या कुछ कम हो सके. अब तक यह भी नहीं बताया गया है कि एग्जाम कैसे लिया जाएगा । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 8.77 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. ये ठगी चंगोराभाठा निवासी चंद्रभान देवांगन के साथ हुई है. प्रार्थी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट पर ऑनलाइन गैस एजेंसी के लिए किया था आवेदन. डीडी नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.
 पुलिस के मुताबिक चंगोराभाठा के रहने वाले चंद्रभान देवांगन ने 3 माह पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन किया था. 18 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से इसके पास फोन आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम कुसलाल जायसवाल बताते हुए पीड़ित से पूछा कि आपने गैस एजेंसी के लिए आवेदन किया था जिस पर प्रार्थी द्वारा हा कहा गया.
इसके बाद ठग ने कहा कि मैं आपको आवेदन मेल और व्हाट्सएप कर रहा हूं आप भरकर फिर से दस्तावेजो के साथ मेल आईडी पर मेल या व्हाट्सएप कर दीजिए. पीड़ित द्वारा मेल और व्हाट्सएप करने के बाद उसे एक एप्रूवल लेटर देकर 19500 रुपये देने की बात की गई. फिर प्रार्थी से कभी अर्थराइजेशन के नाम पर तो कभी सिलेंडर स्टॉक की अमानती राशि के नाम पर पैसे मांगे गए. पीड़ित चंद्रभान ने कुल 8 लाख 77 हजार रुपये आरोपी द्वारा दिये गए खाते में जमा कराए है.
इतने पैसे देने के बाद भी जब एजेंसी नहीं मिली तो प्रार्थी मंदिर हसौद स्थित कार्यालय पहुंचा, तब उसे ठगी का पता चला. पुलिस इस मामले में अब बैंक खाते और मोबाइल ट्रेस कर आरोपी की तलाश कर रही है.

panchayattantra24.com,रायपुर।  पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदार से वसूली की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहन सोना बताया जा रहा है । 
 उक्त आरोपी कटोरातालाब स्थित रितेश पंजवानी के फास्ट फ़ूड दुकान में घुसकर वसूली करने की कोशिश कर रहा था और दुकानदार को आरोपी ने धमकी भी दी थी । 
इस पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक कटोरातालाब शिव मंदिर के पास रितेश पंजवानी की फास्ट फूड की दुकान है. 4 मार्च को देर रात एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में इसके दुकान पर आकर पैसे की मांग कर रहा था. उसकी वर्दी के नेम प्लेट में मोहन सोना लिखा हुआ था. इसके पहले भी 25 फरवरी को उसने दुकानदार से पैसे की मांग की थी. प्रार्थी ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी मोहन सोना को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ धारा 384, 419 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया 
है । 
कहा से मिली वर्दी और बैच
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आरोपी को पुलिस की वर्दी और छत्तीसगढ़ पुलिस का बैच कहा से मिला. वहीं ये भी सवाल है कि क्या पुलिस क्या इस आरोपी को वर्दी और बैच बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है. वहीं आरोपी से ये भी पूछताछ पुलिस कर रही है कि उसने अब तक ऐसे कितनी जगह पर वसूली की वारदात को अंजाम दिया है । 
 

त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद चुनाव में प्रेक्षक व प्रबंधक के रूप में सभा को किया संबोधित
 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा शासित सरकार की नीतियों पर प्रश्न उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राशन कार्ड के लिए 10 हजार रुपए लेने की नीति दुःख पहुंचाने वाली है, यदि कोई मेहमान आपके राज्य में आता है और राशन कार्ड बनवाने के लिए 10 हज़ार रुपए देने हों तो यह पीड़ादायक है । 
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गुरुवार को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद चुनाव में प्रेक्षक व प्रबंधक का दायित्व निभाने अगरतला पहुंचे. टीएस सिंहदेव यहां त्रिपुरा कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की एवं कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में उन्होंने सभी कांग्रेसी सदस्यों के साथ जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद चुनाव की रणनीति व क्षेत्रीय स्तर की परिस्थितियों के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की । 
केंद्रीय आलाकमान द्वारा यह नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की अगरतला में यह पहली बैठक रही. इस बैठक में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की कार्ययोजना और संगठन की नीतियों के जानकारी प्राप्त की. इसके बाद सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में शामिल होकर मीडिया के साथियों से संवाद किया एवं उनके प्रश्नों का उत्तर दिया । 
सिंहदेव ने कहा कि हर राज्य और क्षेत्र की अलग-अलग स्थिति होती है, जिसके अनुरूप कार्य किये जाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में महिला सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंतनीय है और जो त्रिपुरा सद्भाव के लिए जाना जाता है वहां साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है एवं हमारी एकजुटता को तोड़ने का प्रयास हो रहा है । 
इसके साथ ही टी एस सिंहदेव ने रोजगार के अवसरों पर भी प्रश्न उठाए. उन्होंने कहा कि खेती के साथ ही रबर व बांस के काम त्रिपुरा में प्रसिद्ध हैं, जिसके माध्यम से स्व-रोजगार का सृजन किया जा सकता है । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से चुनावी कमान संभालने भाजपा नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं. बीजेपी छत्तीसगढ़ के नेता असम राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के सभी चरणों के चुनाव में जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे । 
भाजपा नेता किरण देव, संजय श्रीवास्तव, चंदूलाल साहू, कमलभान सिंह, अभिषेक सिंह, अनुराग सिंहदेव, नीलू शर्मा, निर्मल सिन्हा, नवीन मार्कण्डेय, संतोष उपाध्याय, डॉ. खिलावन साहू, महेंद्र पंडित, आलोक ठाकुर, ब्रम्हानंद नेताम, मनोज शर्मा, रामू रोहरा, भरत मटियारा, श्यामबिहारी जायसवाल, गोमती द्विवेदी, लखनलाल देवांगन, सतीष झा, धनेश्वर सिदार, बलराम त्रिपाठी, प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, होरीलाल रावटे, सुनील साहू, भोजराम साहू को असम राज्य विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी गई हैं । 
बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव इस बार तीन चरणों में संपन्न होगा. इसके पहले चरण का मतदान 27 मार्च को 11 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्रों में होगा. उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच इसके अगले दिन की जाएगी. इस चरण में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 मार्च है. दूसरे चरण का मतदान 2 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा. चुनाव के नजीते 2 मई को घोषित किए जाएंगे । 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों की अनुदान मांग पर चर्चा हुई. अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि मंत्री ताम्रध्वज साहू के पास पांच महत्वपूर्ण विभाग है.
2018 का जब चुनाव हो रहा था तब स्लोगन दिया गया था गढ़बो नवा छत्तीसगढ़. यह कैसा छत्तीसगढ़ गढ़ा गया है इसे प्रदेश की जनता समझ रही है.
छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ के रूप में परिवर्तित हुआ है. शांति के टापू छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ में बदलने का काम सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा अपराध नहीं है जो छत्तीसगढ़ में नहीं हो रहा है.
बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों की गैर मौजूदगी को लेकर उठाया सवाल. कहा कि यह उचित नहीं है कि जिस विभाग पर चर्चा चल रही हैं उन विभागों के सचिव अधिकारी दीर्घा में मौजूद नहीं है.
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि- सचिव की मौजूदगी से मंत्री का सम्मान बना रहे.
शिवरतन शर्मा ने कहा- आज के समाचार में खबर छपी है कि 8 करोड़ रूपये के जाली नोट ओडिशा की पुलिस ने पकड़े. ये जाली नोट नया रायपुर में छपता था. जहां पुलिस मुख्यालय है.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हत्या की सुपारी ली जा रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया, सोशल मीडिया पर ये चल रहा है. एक और स्लोगन चल रहा है. ऐसा कोई सगा नहीं जिसे उन्होंने ठगा नहीं. छत्तीसगढ़ का यही हाल है.
शर्मा ने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में 2019 में 900 से ज्यादा हत्याएं हुई है. 2020 में छह सौ से ज्यादा हत्याएं हुई है. बलात्कार और लूटपाट की घटनाएं भी बढ़ी हैं.  हत्या, चोरी, बलात्कार, जैसी घटनाएं हर जगह बढ़ी है. कौन सा एरिया सुरक्षित रह गया है?
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कहीं न कहीं अपराधियों को सरकार का संरक्षण दिया जा रहा है. हाथरस की घटना पर पूरे देश के नेता और मीडिया वहां जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में बलात्कार की घटना को सरकार का मंत्री छोटा बताते है. सरकार में गृहमंत्री उस बयान का खंडन तक नहीं करते.
पीसीसी चीफ की विधानसभा में एक आदिवासी बच्ची के साथ बलात्कार होता है. मोहन मरकाम ने टिप्पणी कर कहा कि आरोपी बीजेपी का था. शिवरतन शर्मा ने टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि अपराधी, अपराधी होता है, किसी पार्टी का नहीं होता.
शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है कि नशे का कारोबार बढ़ना. 2018 में जब सरकार बनी तब यह कहा गया था कि सरकार बनते ही शराबबंदी की जाएगी. शराबबंदी तो दूर अब शराब की ऑनलाइन डिलीवरी की जा रही है. जिस कोचिया सिस्टम को बीजेपी की सरकार ने बंद करवा दिया था उसे फिर से इस सरकार ने शुरू कर दिया है.
जनवरी और फरवरी में ही दो हजार 335 ग्राम गांजा पकड़ा गया है. आज स्थिति ये है कि किसी भी गांजा दुकान में चले जाओ पुड़िया मिल जाएगी. पुलिस को सब पता है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के नेता का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती.
2019 में 17 हजार से ज्यादा , 2020 में 14 हजार से ज्यादा अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हुए हैं. 99 फीसदी शराब छत्तीसगढ़ में ही बनती हैं, अलग-अलग प्रान्तों का लेवल लगाया जाता है. यही खपाया जाता है. ये मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक जानते हैं कि अवैध शराब का काम कौन देख रहा है.
शराब दुकानों की स्थिति ये है कि जो अतिरिक्त कोरोना शुल्क लगाया गया इसके अतिरिक्त शराब पर 10 से 15 रुपये एक्सेस शुल्क लिया जा रहा है. शराब की वजह से होने वाली दुर्घटनाओ में 5 हजार 244 लोग मरे है. 17 हजार से ज्यादा लोग घायल है.
शर्मा ने कहा कि 2018 में जब सरकार बनी तब घोषणा पत्र में पुलिस के लिए कई वादे थे. उन्होंने कहा कि मंत्री से मैं पूछता हूं कि
पुलिस कल्याण कोष में कितना शासकीय अनुदान दिया ?
कितने थानों में महिला सेल बनाया गया ?
पुलिस के तृतीय और चतुर्थ कर्मचारियों के लिये कितने आवास दिए गए? ये बता दीजिए.
पुलिस के साप्ताहिक अवकाश का वादा किया था. 70 हजार के बल वाले राज्य में यदि साप्ताहिक अवकाश दिया जाए तो 10 हजार लोग रोज छुट्टी पर रहेंगे.
रमन सरकार में नक्सली बैक फुट पर गए थे. अब नक्सली कहते हैं कि ये हमारी सरकार है. 54 पुलिस कर्मी मारे गए हैं. 61 से ज्यादा आम नागरिकों की हत्या पुलिस ने की है.
सरकार का एक मंत्री सदन में खड़ा होकर कहता है कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ किया है. सरकार सही कह रही है या फिर मंत्री?
उन्होंने सदन में कहा कि जेल विभाग की स्थिति ये है पिछले साल सूरजपुर, पेंड्रा, नारायणपुर, सुकमा, बालोद को जिला जेल में बदलने की घोषणा सदन में की थी. यह आज तक नहीं हो पाया. जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे गए हैं. एक बंदी को दिन भर में 525 ग्राम चावल या आटा, दाल 115 ग्राम, शक्कर 25 ग्राम, हल्दी 1 ग्राम ये दिया जा रहा है. नास्ते में सिर्फ खिचड़ी दी जाती है. मानवीय दृष्टिकोण दिखाइए. क्या यह एक बंदी के लिए पर्याप्त है ?
सरकार को घेरते हुए बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि एक्सप्रेस हाइवे क्षतिग्रस्त हुआ. जब क्षतिग्रस्त हुआ तब मंत्री लाव लश्कर के साथ देखने गए. उन्होंने बयान दिया कि भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को ठीक किया जाएगा. किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा. दो साल हो गए क्या हुआ? किसी एक पर भी कार्रवाई हुई?  स्काई वॉक जस का तस पड़ा हुआ है.
इसके बाद स्पीकर ने शिवरतन शर्मा को टोका. कहा कि चर्चा में आपने आधे घंटे से ज्यादा वक्त हो गया.
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- सदन परम्पराओं से चलती है. अजय चंद्राकर ने कहा कि बेहतर है कि गिलोटिन से बजट पारित कर दिया जाए.

 
panchayattantra24.com,रायपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में पैदल चलते आदमी को एक तेजी से आती कार उड़ाते हुए निकल रही है. जिसमें कार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. इस घटना को लेकर राजधानी की पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है । 
एक माह होने को है, फिर भी आरोपी फरार है. घटना तेलीबांधा इलाके के प्रेमिका पान पैलेस के पास की है. जहां वीआईपी रोड की ओर से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने पलक झपकते ही सर्विस रोड पर खड़े एक व्यापारी को उड़ा दिया. कार तुरंत ही मौके से भाग निकली है । 
घायल व्यापारी को हाथ, पैर, और कमर पर गंभीर चोट आई थी. उनके साथियों ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल व्यक्ति सत्यव्रत तिवारी अब खतरे से बाहर है. ये घटना 14 फरवरी की है. इसके बाद ये वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि ठोकर मारकर भागे अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर पता लगाया जा रहा है । 
कार बहुत ही तेज रफ्तार में थी. इसीलिए कार का नंबर स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा है, लेकिन आस-पास सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे है. इस मामले में जांच की जा रही है. पता चलते ही कार्रवाई की जाएगी । 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। क्रिकेट खिलाड़ी एवं टीम सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट आ गई है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका टीम के 15 प्लेयर की रिपोर्ट निगेटिव आई है. इन सभी खिलाड़ियों का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचते ही कोरोना सैंपल लिया गया था. बता दें कि ये सभी खिलाड़ी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेलने रायपुर पहुंचे हैं. पांच मार्च से भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ होगा। 
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में श्रीलंका की टीम के सभी खिलाड़ी मैच खेलेंगे यह कोरोना रिपोर्ट में साफ हो गया है, राहत की बात है कि सभी प्लेयर का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के प्रोटोकाल में स्पष्ट साफ किया गया है कि जिन खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव होगा वो मैच नहीं खेल सकते।    
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचते ही सभी खिलाड़ियों एवं टीम के सदस्यों का कोरोना सैंपल लिया गया था तब से फैंस में संशय बरकार था कि उनके मन पसंद खिलाड़ी मैच खेल पाएंगे की नहीं। 
इन खिलाड़ियों का लिया गया था सैंपल
उपुल थरंगा
चमारा सिलवा
चिंथका जयसिंघे
थिरन थुशारा मिरांडु
धम्मिका प्रसाद
रंगना हेराथ
कौशल्या वीरत्ने
तिलकरत्न दिलशान
अजंता मेंडिस
नुवान कुलसेकरा
रसल अर्नोल्ड
फरवीज महरूफ
सनथ जयसूर्या
दुलंजना हेथिथरिगे ( dulanjana hettithantrige )
शलिथ मलिंडा
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों में पूरे देश के टाॅप 5 आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के दो जिलों ने अपना स्थान बनाया है. भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर देश के आकांक्षी जिलों की जनवरी 2021 की डेल्टा रेकिंग जारी की गई है. जिसमें छत्तीसगढ़ का दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले ने तीसरा स्थान और बस्तर जिले ने चौथा स्थान बनाया है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा और बस्तर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि कभी विकास में पिछड़े माने जाने वाले ये जिले आज दूसरे जिलों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे है। 
नीति आयोग ने देश के आंकाक्षी जिलो में शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने टाॅप 5 जिलों की डेल्टा रेकिंग जारी करते हुए इन्हें बधाई दी है और कहा कि सामाजिक और आर्थिक समृद्धि में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।