Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
मौसम विभाग जल्द जारी करेगी एडवाइजरी

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार पिछले साल के मुकाबले तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. प्रदेश में तामपान बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रखने के लिए जल्द एडवाइजरी जारी करेगी ।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार गर्मी ज्यादा बढ़ सकती है. तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज और कल में तापमान में गिरावट होगी और इसके बाद 4 मार्च से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी ।
इस बार गर्मी ज्यादा बढ़ने की संभावनाएं नजर आ रही है. मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 डिग्री के पार होने की संभावना बन रही है. मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी अपनी चरम सीमा पर होगा. जिसके लिए हम एडवाइजरी जारी करने की तैयारी भी कर रहे हैं. पशु पक्षियों, फसलों, व आमजनता का ध्यान रखते हुए एक दो दिनों में जल्द ही एडवाइजरी जारी की जाएगी ।
पूर्वानुमान के मुताबिक, भारत के विभिन्न राज्यों में से छत्तीसगढ़ व उड़ीसा में पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी..


panchayattantra24.com,रायपुर। आरपीएफ की टीम ने 18 टिकटों के साथ एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है. उसके पास से करीब 25 हजार रुपए की कीमत का लैपटॉप और अन्य सामान भी जब्त किया गया है ।
रायपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दिवाकर मिश्रा और उनकी टीम उप निरीक्षक डी.भारदिया, प्र. आरक्षक अभिषेक कुमार तथा प्रधान आरक्षक एमएस पटेल ने Smart Kgn चॉइस सेंटर में रेलवे का टिकट बनाने वाले के विरुद्ध छापेमारी की गई ।
वहां से दुकान के संचालक मोहम्मद रशीद, पिता मोहम्मद हबीब, जिला अस्पताल के सामने कालीबाड़ी रायपुर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 18 नग पास्ट ई-टिकट जब्त किया है ।
आरोपी के पास से एक लैपटॉप तथा एक नग मोबाइल की जप्ती की गई. उनके द्वारा दो पर्सनल आईडी 1. Ababra 2.Ab0rashid से टिकट बनाना स्वीकार किया गया. जप्त की गई टिकट की कीमत 9411 रुपए एवं लैपटॉप तथा मोबाइल की कीमत करीबन 25000 रुपए आंकी गई है ।
आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत प्रकरण क्रमांक 106/2001 दर्ज किया गया है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। बिजली बिल हाफ करने का मामला सदन में उठा. बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहिले ने ये मामला उठाया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया-अब तक 1271 करोड़ रुपये कुल 38 लाख 68 हजार 462 उपभोक्ताओं का माफ किया गया है।
मार्च 2019 से मिल रहा लाभ
आपको बता दे कि देश के बिजली हब छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीब परिवारों को रियायती दरों पर बिजली आपूर्ति की अनेक योजनाएं संचालित की जाती रही हैं. मार्च 2019 में नई सरकार द्वारा पहली बार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी नई योजना शुरु की गई. हाफ बिजली बिल योजना के नाम से शुरु की गई इस योजना में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के 400 यूनिट तक के बिल में आधे बिल की राशि में छूट दी गयी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। विधायक अमितेश शुक्ल ने गरियाबंद जिला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्य का टेंडर न बुलाएं जाने का मामला सदन में उठाया. इसके जवाब में पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही टेंडर बुलाया जाएगा. 7 टेंडर हो चुके हैं और कार्य जारी है ।
इस दौरान अजय चंद्राकर ने अमितेश शुक्ल से कहा कि – जब तक चुनाव आएंगे आपको टिकट मिलेगी तब तक काम हो जाएगा ।
अमितेश शुक्ल ने कहा – आप अपनी चिंता कीजिए, आप चुनाव हार रहे है. (जाने किसने कहा- अजय चंद्राकर को स्कूल भेजना चाहिए ।
सीएम ने भी ली चुटकी (देखे वीडियो)
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि – साऊथ से जो प्रदेश प्रभारी आयी है उन्होंने सभी को कह दिया है कि नया कैंडिडेट खोज लो, किसी को टिकट नहीं मिलने वाली है ।
ग्राम पंचायतों में ब्राड बैंड कनेक्शन का है मामला

panchayattantra24.com,रायपुर। भारतनेट परियोजना फेस 2 अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ब्राड बैंड कनेक्शन का मामला सदन में उठा. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने ये मामला उठाया ।
चंद्राकर ने कहा कि जवाब में मुझे अग्रिमेंट की कापी अंग्रेज़ी में दी गई है. मुझे अंग्रेज़ी नहीं आती. ऐसे में हिंदी में जवाब आने तक इस प्रश्न को आगे बढ़ा दिया जाए ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा
एग्रिमेंट अंग्रेज़ी में ही हुआ है, इसलिए उसकी कापी अंग्रेज़ी में ही दी गई है.
मंत्री अमरजीत भगत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि
इसके बाद सदन में ठहांके लगे जब कांग्रेस विधायक अरुण बोरा ने कहा
स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी स्कूल में इन्हें भेजना चाहिए.
भारतनेट परियोजना फेस – 2 अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ब्रॉड बेंड कनेक्शन का सवाल अजय चंद्राकर ने पूछा – भारतनेट योजना के तहत ब्रॉड देरी क्यों हुई ।
जाने क्या कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने
मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पूरा नहीं होने के अनेक कारण है. जिस समय लाइन बिछाना है तब रेलवे, फॉरेस्ट और ग्राम पंचायतों से अनुमति लेनी पड़ती है. इसलिए देरी हुई. फारेस्ट में ROW देरी से मिल रही है. रेलवे से भी अनुमति मिलने में देरी हो रही है. एक साल में कार्य पूरा होना था और काम नहीं होने पर पेनाल्टी लगायी जाती है हमने नोटिस जारी किया और भुगतान रोका गया जिसके बाद काम तेज गति से चल रहा है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य के पिछले बजट में मौजूदा और नवा रायपुर को मिलाकर करीब 500 करोड़ के अलग-अलग प्रोजेक्ट का प्रावधान हुआ, लेकिन राज्य और निगम बजट के तुरंत बाद लाॅकडाउन शुरू हो गया। देश में अनलाॅक की प्रक्रिया शुरू हुई पर तब राजधानी में कोरोना पीक पर आ गया। इससे 2020 में विकास थम ही गया। अब जाकर राजधानी में अनलाॅक के हालात बनते दिखे हैं। कोरोना में एक साल बीतने के बाद ताजा बजट से यह उम्मीद बंधी है कि इस साल विकास की नई तस्वीर बन सकती है। सरकार ने ताजा बजट में मौजूदा राजधानी ही नहीं, नवा रायपुर के लिए भी काफी योजनाएं लाई हैं। पंडरी में राज्य का पहला जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क इनमें से प्रमुख है। यह प्रोजेक्ट 350 करोड़ रुपए का है और देश के केवल तीन चुनिंदा शहरों में है।
इसी तरह, सरकारी प्रोडक्ट बेचने के लिए नामी कंपनियों के सुपर मार्केट के तर्ज पर सी-मार्केट बनेगा। यहां एक छत के नीचे लोगों को हर तरह का और वाजिब दरों पर सामान मिलेगा। इसके अलावा, शहर के 25 सीएम वार्ड कार्यालयों की संख्या बढ़ाकर 70 की जाएगी। इसमें 3.5 करोड़ खर्च होंगे। शहरी इलाके में 10 नए मोबाइल क्लीनिक शुरू होंगे। अभी 10 चल रहे हैं। यही नहीं, शहर के वार्डों में 46 हजार नए नल कनेक्शन लगाने की घोषणा भी बजट में की गई है। इसी प्रोजेक्ट में 23 हजार नल लग चुके हैं।
रायपुर पंडरी में 350 करोड़ से जेम्स-ज्वेलरी पार्क मालवीय रोड पर महिला स्मार्ट बाजार पहला सरकारी सुपर बाजार राजधानी में ही भाठागांव-माना में 2 सरकारी इंग्लिश स्कूल नवा रायपुर नवा रायपुर में 100 करोड़ का भारत भवन इलेक्ट्रॉनिक पार्क में खर्च होंगे 236 करोड़ सीएम सड़क योजना में मिलेंगे 100 करोड़ पीएम सड़कों के लिए मिलेंगे 2067 करोड़ कृषि मंडी की जमीन पर पांच एकड़ में ज्वेलरी पार्क पंडरी में कृषि मंडी परिसर में करीब 5 एकड़ जमीन पर पीपीपी मोड से जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क बनेगा। यह प्रोजेक्ट 350 करोड़ रु. का है। ऐसे पार्क केवल मुंबई, कोलकाता और सूरत में ही हैं। राजधानी के सभी सराफा कारोबारियों को यहां दुकानें मिलेंगी। यहीं सोना, चांदी और हीरे की भी जांच होगी, हालमार्क लैब भी रहेगी।
रविवि में शुरू हो रहे जेम्स एंड ज्वेलरी के कोर्स के छात्र यहां स्टडी और काम, दोनों करेंगे। इसका ड्राइंग-डिजाइन तैयार है। इसका प्रस्ताव दोनों व्यापारी संगठनों की ओर से राज्य सरकार को दिया गया था। राज्य सरकार ने पार्क के लिए जमीन का आवंटन पहले ही कर दिया है। इसके बाद ही यह तय हो गया था कि पार्क बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा होगा। अब बजट में रकम मिलने के बाद फंड की दिक्कत दूर हो गई। नवा रायपुर में अभी आबादी भले नहीं है, लेकिन राज्य के बजट में यहां ऐसी सुविधाएं शुरू करने के लिए बजट में फंड दिया गया है ताकि लोगों को यहां आने के लिए प्रमोट किया जा सके। इस मामले में सबसे जरूरी माने जाने वाले अस्पताल और स्कूल की व्यवस्था शामिल हैं। बजट में नवा रायपुर में राखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर अस्पताल में बदलने के लिए फंड का प्रावधान कर दिया गया है। यही नहीं, स्कूल की सुविधाएं विकसित करने के लिए यहां इस साल राष्ट्रीय स्तर का सरकारी बोर्डिंग स्कूल लाया जा रहा है।
इसमें बाहर के बच्चे तो पढ़ेंगे ही, नवा रायपुर में रहनेवालों के लिए भी विकल्प उपलब्ध होगा। यही नहीं, नए शहर में सरकार भोपाल की तर्ज पर भारत भवन जैसा आडिटोरियम बनाने जा रही है। आबादी बढ़ाने के लिए वहां कई और बड़े-छोटे काम जरूरी हैं, जिनके लिए पहली बार राज्य के बजट में बड़ी रकम का प्रावधान भी किया गया है। पहली बार कंक्रीट जंगल में आबादी के लिए 355 करोड़ नवा रायपुर के लिए पहली बार बजट में केवल इस तरह के अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए एकमुश्त फंड का प्रावधान किया गया है, जिनके आने से आबादी बढ़ने की उम्मीद है। वहां अलग-अलग योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये मौजूदा बजट में सरकार ने 355 करोड़ रुपए रखे हैं। इस राशि के अलावा नए शहर को स्मार्ट सिटी फंड के रूप में भी करीब 12 करोड़ रुपए शिफ्ट किया जा रहे हैं। यह पूरी रकम अगले एक साल में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने पर खर्च की जाएगी। इसमें सड़क और मकानों के अलावा सुरक्षा इंतजाम तथा जनसुविधाओं को शामिल हैं। प्रदूषण मुक्त शहर के लिए यहां सेक्टर-5 में औद्योगिक परिक्षेत्र की स्थापना करना भी इसी का हिस्सा है। इस सेक्टर में जमीन लेने वाले लोगों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आउटर कवर करेंगे स्कूल राज्य में पिछले साल से ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की योजना शुरू की गई। इसके तहत छत्तीसगढ़ में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल खुले। इसी योजना के तहत रायपुर में बीपी पुजारी, आरडी.तिवारी और शहीद स्मारक फाफाडीह को इंग्लिश मीडियम स्कूल में बदला गया। यहां दाखिले हो गए, शिक्षकों की नियुक्ति भी हो गई है। अब नए शिक्षा सत्र यानी 2021-22 में राज्यभर में 119 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे। इसमें रायपुर शहर में भाठागांव व माना कैंप में दो तथा पूरे जिले में 6 स्कूल खुलेंगे। इसमें कूंरा (धरसींवा), अभनपुर, आरंग और तिल्दा शामिल हैं। सभी स्कूलों में तय समय में दाखिला और शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाएगी। मालवीय रोड पर स्मार्ट बाजार मोहबाबाजार की पौनी-पसारी की तर्ज पर शहर में 8 और नए पौनी पसारी बाजार बनेंगे। बजट में इसकी घोषणा कर दी गई है। शहर की पहली पौनी पसारी स्मार्ट सिटी मोहबा बाजार में दो साल पहले बनाई गई थी। अब नए वित्तीय वर्ष में मालवीय रोड और सुभाष स्टेडियम के पीछे महिलाओं के लिए विशेष हाट बाजार बनाए जाएंगे। मालवीय रोड में बनने वाले स्मार्ट बाजार में करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। राज्य में किसी भी जिले में बनने वाला यह पहला स्मार्ट हाईटेक महिला बाजार होगा। इसमें सभी दुकानें महिलाओं के लिए ही होंगी। कारोबार भी उनका होगा। पहला सरकारी मेगा स्टोर राजधानी में सुपर बाजार की तर्ज पर पहली बार सी-मार्ट खुलेगा। इसमें एक ही छत के नीचे जरूरत के सभी सामान मिलेंगे। छत्तीसगढ़ी कला, शिल्प, वनोपज, कृषि, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सबकुछ लोगों को सी-मार्ट में मिलेगा। नए बजट के अनुसार इस बाजार में कूटा चावल, घानी से निकला खाद्य तेल, कोदो, कुटकी, मक्का समेत सभी दलहन फसलें और उनके प्रोडक्ट, वनोपज जैसे इमली, हर्रा, महुआ, आंवला, शहद. फूल झाडू, टेराकोटा, बेलमेट, बांस शिल्प, चर्मशिल्प, लौहशिल्प, कोसा सिल्क आदि कई तरह के प्रोडक्ट इसी सुपर बाजार में मिलेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा रायपुर, बस्तर समेत सभी जिलों के उत्पादकों को होगा। आबादी के बीच भारत भवन नए शहर में बसाहट काे तेज करने के लिए सभी तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर काम शुरू हुआ है। इसी के तहत नए शहर में भोपाल की तर्ज पर भारत भवन की स्थापना की जाएगी। मौजूदा शहर में एक आडिटोरियम बन गया है, इसलिए दूसरे का निर्माण नवा रायपुर में किया जाएगा। बजट में इसे भारत भवन नाम दिया गया है, इसलिए माना जा रहा है कि इसका यही नाम होगा। इस भवन में छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक परिक्षेत्र की स्थापना होगी। यह नवा रायपुर के ऐसे हिस्से में बनेगा, जहां आसपास रेसिडेंशियल सेक्टर होंगे। भारत भवन परिक्षेत्र को विकसित करने में 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पहला बोर्डिंग स्कूल नवा रायपुर में अभी तक मिडिल के लिए कोई स्कूल नहीं है। उपलब्ध स्कूल प्राइवेट हैं, जहां आम लोग जाना नहीं चाहते। इसलिए बजट में नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का बोर्डिंग स्कूल खोलने का प्रावधान किया गया है। यह स्कूल स्ववित्तीय मॉडल पर डेवलप किया जाएगा। इसमें पढ़ने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की फीस का भुगतान राज्य शासन करेगा। सर्वसुविधा युक्त इस स्कूल के लिए एनआरडीए सस्ती दर पर जमीन देगा। इसके साथ वहां कई छोटे स्कूल भी खोलने की योजना है, जिसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। राखी अस्पताल होगा 50 बेड नवा रायपुर के राखी में चल रहा 20 बेड का स्वास्थ्य केंद्र अब 50 बिस्तर अस्पताल में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके लिए राज्य के बजट में प्रावधान कर दिया गया है। नए शहर में अब तक बड़ा अस्पताल नहीं है। अपग्रेड होने वाले इस अस्पताल में महिलाओं की डिलीवरी के अलावा जनरल सर्जरी, मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स विभाग होंगेथ। मंत्रालय-संचालनालय वालों और नवा रायपुर के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर अभी अंबेडकर अस्पताल अाना पड़ता है। बजट में ही जिला अस्पताल पंडरी की हमर लैब में होने वाली जांच का दायरा बढ़ाने का प्रावधान कर दिया गया है। इस लैब में अब 90 की जगह 120 तरह के ब्लड टेस्ट मुफ्त होंगे। इसमें शुगर, किडनी, हार्ट, हड्डी, स्किन व आंख की विशेष जांच भी शामिल हैं। अभी यहां थायराइड, रीनल फंक्शनल टेस्ट, लंग फंक्शनल टेस्ट, सीबीसी, कोलेस्ट्रोल, आदि जांच हो रही है। काम जो रुक गए आठ पौनी-पसारी बाजार बनने थे, एक ही हुआ शुरू राजधानी के आठ हाट-बाजारों में पौनी-पसारी के नाम से एक योजना की घोषणा पिछले बजट में की गई थी। आठ में से सिर्फ एक जगह महोबाबाजार में परिसर बनाया गया, लेकिन वहां भी बाजार अब तक ठीक से नहीं बस पाया है। यह एक तरह से परंपरात व्यवसायों के लिए एक निश्चित जगह पर बाजार विकसित करना है। यहां चना मुर्रा, अचार, पापड़ बड़ी, सिलाई कढ़ाई बुनाई, मिट्टी, बांस और हस्तशिल्प के परंपरागत कामों से जुड़ी दुकानें होंगी। इसके लिए 5 करोड़ से ज्यादा बजट का प्रावधान किया गया था। मुख्यमंत्री मितान योजना अब तक है घरों से दूर पिछले बजट की मुख्यमंत्री मितान योजना पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। इस साल के बजट में भी इसका प्रावधान नहीं किया गया। इसके तहत किसी भी सरकारी काम के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जरूरतमंद लोग निर्धारित नंबर पर काॅल करेंगे तो एक सरकारी कर्मचारी घर पहुंचकर सभी जरूरी दस्तावेज लेकर उसका तत्काल वेरिफिकेशन करेगा। तत्काल हो सकने वाले काम मौके पर ही होगा, जबकि दफ्तर से होने वाले काम पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट या दस्तावेज घर पहुंचाकर दे दिया जाएगा। 95 एकड़ का खेल परिसर नहीं हो पाया भूमिपूजन नवा रायपुर के सेक्टर-25 में करीब 95 एकड़ क्षेत्र में विशाल खेल परिसर बनाने की घोषणा पिछले बजट में की गई थी। यहां सभी आउटडोर और इनडोर खेल की सुविधाएं एक जगह पर मिलेगी। यही नहीं तेजी से बसाहट की ओर बढ़ रहे इस क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के लिए बड़ा मल्टीपरपज हॉल भी तैयार किया जाएगा। नवीन विधायक विश्राम गृह का प्रावधान भी भूपेश सरकार ने अपने बजट में किया है। इस साल इन योजनाओं पर काम शुरू होना था लेकिन अब तक भूमिपूजन भी नहीं हो पाया। पूरा प्रोजेक्ट करीब 100 करोड़ से ज्यादा का है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर ऑनलाइन ठगी हुई है. इस्पात फैक्ट्री का एक कर्मचारी इसका शिकार हुआ है. फोन पे का कस्टमर केयर बनकर पीड़ित के खाते से 80 हजार रुपए उड़ा दिया. पीड़ित देवनारायण राठौर ने थाने में इसकी शिकायत की है. पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है. यह पूरा मामला उरला थाना इलाके का है. पुलिस ने बताया कि रियल इस्पात कंपनी में कार्यरत देवनारायण राठौर के अकाउंट पर फोन पे के माध्यम से 10 हजार रुपये चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज के द्वारा ट्रांसफर किया गया था, जो प्रार्थी के अकाउंट पर रिसीव दिखा रहा था और पैसे भेजने वाले की तरफ से भी पैड दिखा रहा था, लेकिन देवनारायण राठौर के खाते में जमा नहीं हुआ था, फिर संस्था से बातकर जानकारी ली, तब उनके द्वारा फोन पे कस्टमर से बात करने की सलाह दी गई ।
इसके बाद पीड़ित ने गूगल से फोन पे कस्टमर केयर का नंबर निकाल कर बात किया और राशि खाते में जमा नहीं होने की जानकारी दी. फिर उसके द्वारा बोला गया कि मैं सीनियर को फोन ट्रांसफर कर रहा हूं. इसके बाद तुरंत पीड़ित देवनारायण के पास फोन आया और पैसा दस मिनट में रिफंड हो जाने की बात कही गई, लेकिन इसके लिए एक प्रक्रिया करने को भी कहा गया. इसके हिसाब से फोन एप खोलकर पीड़ित ने उसके बताए अनुसार प्रक्रिया को पूरा कर दिया. जिसके बाद इसके अकाउंट से आठ से दस बार मे करीब 80 हजार रुपये निकाल लिए गए ।

panchayattantra24.com,रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के रूप में कोरोना के समय में बजट पेश किया है, वो सराहनीय है. भारत सरकार द्वारा 30 प्रतिशत कटौती करने के बावजूद ये बजट पेश किया है. जो सरगुजा से लेकर बस्तर तक विकास होगा. ये बजट सम्मानजनक है।
पीसीसी अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम ने विधानसभा में प्रस्तुत बजट को प्रदेश की आम जनता की हितों की रक्षा के लिए, उनके विकास के लिए बताया. उन्होंने कहा कि 146 जनपद पंचायतों में से 110 में फूड पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है. प्रदेश में 44 प्रतिशत वन क्षेत्र है. यहां से प्राप्त वनोपज का कैसे दोहन हो, इसकी कार्ययोजना बनाई गई है. कहीं न कहीं ये संतुलित और कोरोना काल में बहुत अच्छा बजट है।
बजट केंद्र सरकार पर निर्भर रहने वाला बताने पर मरकाम ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि केंद्र से साढ़े 18 हजार करोड़ रुपए मिलने है. केंद्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उसके बाद भी राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की रक्षा के लिए बजट बनाया है. हमारी सरकार ने केंद्र की तरह बजट में कटौती नहीं की है।
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को परिलक्षित करता है छत्तीसगढ़ सरकार का बजट- कोको पाढ़ी
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांतों को परिलक्षित करने वाला बजट बताया है. कोको ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों कर्मचारियों सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
बजट सरकार का एक विजनरी डॉक्यूमेंट होता है, नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल, नवीन महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, नए छात्रावासों की स्थापना, रूलर इंड्रस्ट्रीयल पार्क की स्थापना, छत्तीसगढ़ के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सी-मार्ट, व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने के लिए चार नए बोर्डों का गठन, भूमिहीन कृषकों के लिए नवीन न्याय योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए शहीद महेंद्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना, कन्या छात्रावासों के लिए महिला होमगार्ड के पदों का सृजन, असंगठित श्रमिकों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प सेंटर, छत्तीसगढ़ सरकार के विजन को दर्शाते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है. छत्तीसगढ़ सरकार का यह बजट छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने वाला है जो आने वाले वर्षों में मील का पत्थर साबित होगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। देशभर में आज से तीसरे चरण में वैक्सीन लगाए जाने की शुरूआत हो चुकी है. सोमवार सुबह पीएम मोदी ने भी वैक्सीन लगवाया और जनता से भी वैक्सीन लगाने की अपील की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोवैक्सीन लगवाई है, जिस वैक्सीन को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हमेशा से ही यह कहते रहे है कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में प्रदेशवासियों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि एक बार तीसरे ट्रायल की रिपोर्ट आ जाएगी, तो मैं स्वयं को-वैक्सीन लगवा लूंगा. भले ही प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगवा लिया ये उनकी इच्छा है. कोवैक्सीन भी इसी शर्त पर आई थी कि जो वैक्सीन लगाना चाहते है वे ट्रायल के रूप में हिस्सेदार बने. उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब तीसरे ट्रायल का डाटा हमारे पास आए और सरकार कहे कि अब इसे लगवा लीजिए।
तीसरे चरण के वैक्सीन लगाए जाने को लेकर मंत्री ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर प्रदेश में तीन करोड़ की आबादी में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगना है. निजी क्षेत्र में अधिकतम 250 रूपए खर्च करके वैक्सीन लगाया जाएगा. यदि आप पैसे नहीं खर्च कर सकते तो प्रशासन की ओर से नि:शुल्क वैक्सीन की पूरी व्यवस्था है. सरकारी अमले के माध्यम से 1 महीने में भी टारगेट पूरा किया जा सकता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर में शर्मनाक घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक पर शादी का झांसा देकर शादी करने का आरोप लगा है. आरोपी पिछले दो दिन से पीड़िता को अपने घर पर बंधक बनाकर रखा था. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि चंगोराभाठा निवासी 19 वर्षीय अभिषेक तिवारी शादी करने की बात कहकर उसी इलाके में ही रहने वाली नाबालिग को ले गया था. उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए है. पीड़िता के परिजन उसको ढूढ़ रहे थे. इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी के यहां उसकी बच्ची है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पीड़िता पिछले दो दिन से आरोपी के यहां थी. आरोपी अभिषेक के खिलाफ धारा 376, 363,366 और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।