Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड वैक्सीनेशन में रजिस्ट्रेशन के दौरान छूट गए डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मी वैक्सीनेशन करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें स्थल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. वैक्सीनेशन की सुविधा सोमवार से ही उन्हें मिलने लगेगी । 
मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा बघेल से प्राप्त सूचना के अनुसार, कोविड वैक्सीनेशन के दौरान छूट गए डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों के वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश के सभी जिलों में व्यवस्था की गई है. ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें फोटो आईडी ले जाना होगा. रजिस्ट्रेशन के साथ ही वैक्सीनेशन की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा शासकीय केंद्रों में नि:शुल्क और टीकाकरण के लिए चिन्हित निजी अस्पतालों में 250 रुपए प्रति टीका के हिसाब से प्रदान की जाएगी । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों में दो से तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में आठ चरण में चुनाव होगा. ईवीएम पर आज भी लोगों का विश्वास नहीं है। 
दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. इससे पहले उन्होंने ये बड़ा बयान दिया है. इससे पहले भी वे ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा चुके हैं। 
बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मतदान तारीखों का ऐलान किया. पश्चिम बंगाल में आठ चरण में चुनाव होना है. वहीं असम में तीन चरण और बाकी राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा।
बिजली व्यवस्था का निजीकरण सिर्फ शिगूफा
बिजली व्यवस्था के निजीकरण को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के ट्वीट को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिगूफा बताया. उन्होंने कहा कि ये बिलकुल गलत बात है. ये शिगूफा छोड़ा गया है. इस तरह की कोई चर्चा या तैयारी नहीं है। 
कौशिक प्रजातंत्र का अपमान न करे
मुख्यमंत्री ने धरमलाल कौशिक के पत्रजीवी वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आंदोलन प्रजातंत्र का एक हिस्सा है, पत्र लिखने पर अपमानित करना गलत है. प्रधानमंत्री को आंदोलन से दिक्कत है. नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखने से दिक्कत है, जो प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है। 
 

नगरीय प्रशासन मंत्री ने कबीर संस्थान में शेड और शौचालय
के लिए 45 लाख रुपए देने की घोषणा की
panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोबरा नवापारा में कबीर समाज के सत्संग समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्होंने कहा कि महापुरूषों की वाणी हमेशा सत्य और अहिंसा की राह पर चलने वाली होती है। कबीर साहेब ने हमेशा झूठ और आडम्बर का विरोध किया। वे पाखण्ड के खिलाफ थे और सत्य के मार्ग को चुना। जो कबीर साहेब को मानता है वह सत्य के मार्ग में चलता है। उन्होंने कहा कि कबीर की तरह ही बाबा गुरू घासीदास ने भी सतनाम का प्रचार किया और अमर हो गए। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी और संदेश आज भी प्रासंगिक है। इसलिए कबीर साहेब को मानने वालों की संख्या बढ़ रही है। अन्य समाज के लोग उन्हें अपना रहे हैं और समाज प्रगति की राह में आगे बढ़ रहे हैं।
मंत्री डॉ.डहरिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी समाज के लोगों के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी परम्परा, संस्कृति, धरोहरों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी संतों का आशीर्वाद उन्हें और प्रदेश को मिलता रहें।
मंत्री डॉ डहरिया ने कबीर संस्थान गोबरा नवापारा में एक वर्ष  पूर्व किए गए घोषणा वाले कार्यों के पूर्ण होने पर उसका लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ लगभग 38 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड़, पेवर्स और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों की मांग  पर 35 लाख रुपए शेड निर्माण और 10 लाख रुपए शौचालय निर्माण के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने यहाँ 11 के व्ही विद्युत लाइन को हटाने के लिए भी पहल करने की बात कही। कार्यक्रम में अभनपुर क्षेत्र के विधायक श्री धनेन्द्र साहू और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कबीर समाज के संत श्री धर्मेंद्र साहेब,संत श्री विचार साहेब, संत श्री सुरेंद्र साहेब, संत श्री गुरुशरण साहेब, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार पात्रे सहित पार्षद एवं भारी संख्या में कबीर समाज के अनुयायी और आम नागरिकगण उपस्थित थे।

 

panchayattantra24.com,,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्हांेने इस अवसर पर नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, सभी जिले राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ो से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इन समारोहों में तीन हजार 229 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। रायपुर के समारोह में 233 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, ससदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, विधायक धरसींवा श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल उपस्थित थे। कोण्डागांव के समारोह में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम और विधायक श्री मोहन मरकाम भी उपस्थित थे।   

 
panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर में एक बार फिर देश भर के नामी-गिरामी प्रकाशक, साहित्य प्रेमी जुटने वाले हैं. मौका होगा 13 मार्च से 21 मार्च तक होने वाला साहित्य महोत्सव व किताब मेला. 19वां राष्ट्रीय किताब मेला 2021 देश के जाने-माने एवं बड़े प्रकाशक अपनी किताबों का स्टाफ लगाएंगे. आयोजन के प्रारंभिक पांच दिनों में छत्तीसगढ़ के पांच संभागों को अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है. वहीं नए पाठकों विशेषतः युवा पाठकों को जोड़ने के लिए कई साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के व्यक्तियों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा। 
पहली बार युवाओं को साहित्य से जोड़ने के लिए लघु कथा, गीत/ग़ज़ल, कवर पेज डिजाइन, रॉक बैंड/रैपर प्रतियोगिता करवाई जा रही है इसमें छत्तीसगढ़ के पैंतीस साल तक के युवा भाग ले सकते हैं. कहानी लेखन के गुर देने मुंबई विविध भारती से रेडियो सखी ममता सिंह आ रही हैं. वहीं गीत गजलों में युवाओं को प्रोत्साहन देने अंतर्राष्ट्रीय शायर इकबाल अज़हर (जश्न-ए-रेख्ता फेम) आ रहे हैं. कई और नामचीन साहित्यकारों के आने की संभावना है. दस दिनों के मेले के दौरान पांच से सात बजे का समय किताबों के विमोचन के लिए तय किया गया है अब तक लगभग एक दर्जन किताबों के विमोचन कार्यक्रम निर्धारित हुए हैं। 
इस दौरान यूट्यूब व ब्लॉग के जरिए गीत संगीत या रैप अथवा कहानी जैसी विधा में अच्छा काम कर रहे ब्लॉगर्स से चर्चा की जाएगी. इन सब आयोजनों को सुचारू रूप से करने के लिए साहित्य महोत्सव की कोर टीम काम कर रही है, जिसमें राहुल सिंह (रिटायर, संस्कृति विभाग) समीर दीवान (संपादक), जया जादवानी (वरिष्ठ लेखिका), सुमेधा अग्रश्री (पूर्व पत्रकार ,साहित्य कर्मी), संगीता मिश्रा शिक्षाविद एवं समाजसेविका समीना खान, पर्यावरणविद् एवं समाज सेविका शामिल हैं. आयोजन के संयोजक नागेंद्र दुबे ने आशा जताई कि रायपुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के साहित्यप्रेमी इस मेले में आकर साहित्यिक वातावरण का लाभ लेंगे। 
दस दिनों के आयोजन की कार्यक्रम सूची इस तरह है। 
13 मार्च उद्घाटन व पंडवानी (प्रभा यादव),14 मार्च बिलासपुर संभाग,15 मार्च जगदलपुर,16 मार्च अंबिकापुर, 17 मार्च दुर्ग ,18 मार्च रायपुर, 19 मार्च को लघु कथा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भूपेश बघेल ने सरकार के नेतृत्व के साथ-साथ बेहतर वित्तीय प्रबंधन की नई मिसाल गढ़ी है. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के फैसलों के कारण ही छत्तीसगढ़ देश से बेहतर स्थिति में है. यह बात प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 2020-21 के आर्थिक सर्वेक्षण और सकल राज्य घरेलू उत्पाद जीडीपी के त्वरित और अग्रिम अनुमान को लेकर कहा है । 
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुरखों के देखे सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ गढ़ने और बनाने में लगे है. इसी का परिणाम है कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2019-20 में 5.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जिसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.67 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 3.43 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 7.71 प्रतिशत वृद्धि हुई है । 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना के बावजूद हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने देश के राष्ट्रीय सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सही फैसलों और कांग्रेस सरकार की सही नीतियों के कारण ही कोरोना संकट और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था बहुत बेहतर स्थिति में है. देश के प्रति व्यक्ति आय में 5.41 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के मुकाबले छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में गिरावट नहीं के बराबर मात्र 0.14 प्रतिशत है जो स्पष्ट करता है कि भूपेश बघेल सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ के लोग खुशहाल बने है । 
छत्तीसगढ़ राज्य में सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2019-20 के अग्रिम अनुमान पिछले वर्ष की तुलना में बाजार मूल्य स्थिर भाव पर 231182 करोड़ रुपए से बढ़कर 243477 करोड़ रुपए हो गई है जो कि 5.32 प्रतिशत वृद्धि है । 
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अखिल भारतीय वृद्धि दर से तुलनात्मक रूप से छत्तीसगढ़ की वृद्धि दर बेहतर है. वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी एवं लाकडाउन होने के बावजूद भी कृषि एवं सेवा क्षेत्र में वृद्धि का सकारात्मक रूझान क्रमशः 4.61 प्रतिशत और 0.75 प्रतिशत है, जो कि शासन की नीतियों एवं नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी विकास योजना के प्रभाव को दिखाता है. इसके विपरीत भारत का कृषि क्षेत्र में मात्र 3.38 प्रतिशत वृद्धि है और सेवा क्षेत्र में 8.77 प्रतिशत की गिरावट है. औद्योगिक क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ में कोरोना और लॉकडाउन के बावजूद सिर्फ 5.28 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यही गिरावट लगभग दुगुनी 9.57 प्रतिशत है । 
 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। उरला स्थित दिनेश कॉटन कंपनी में शनिवार सुबह आग लग गई. दमकल, नगर निगम, और निजी फायर ब्रिगेड मिलाकर कुल 4 गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, वहीं इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मामले की जांच में उरला पुलिस जुटी हुई है । 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निजीकरण पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भूपेश बघेल सरकार के खाने के दांत अलग है और दिखाने के अलग । 
डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के निजीकरण को लेकर अखबार में छपी खबर को अटैच करते हुए कहा कि एक तरफ तो यह सरकार नगरनार प्लांट के निजीकरण का विरोध कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को निजी हाथों में देने की तैयारी में है. कांग्रेस सरकार का यह कैसा दोहरा मापदंड है । 
 Image

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 फरवरी को रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे और इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बघेल 27 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा धमतरी जिले की तहसील नगरी के ग्राम देऊर पारा (सिहावा) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.45 बजे आयोजित ‘कर्णेश्वर मेला महोत्सव‘ में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से अपरान्ह 2.50 बजे राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर के लिए प्रस्थान करेंगे ओर वहां 3.35 बजे से आयोजित ‘लोक मड़ई एवं कृषि मेला‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री बघेल शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे। 
 

 गोयल ने खाद्य सब्सिडी की दावा राशि 4832 करोड़ की राशि जारी करने का दिलाया भरोसा
panchayattantra24.com,,रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री  पीयूष गोयल से नई दिल्ली के रेल भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ से केन्द्रीय पूल में 40 लाख मैट्रिक टन चावल उपार्जित किये जाने की मांग की ओर  गोयल का ध्यान पुनः आकृष्ट कराया। वहीं श्री बघेल ने खाद्य सब्सिडी की दावा राशि 5214.97 करोड़ की प्रतिपूर्ति जल्द किए जाने का आग्रह किया, जिस पर  गोयल ने बजट की राशि जारी होने पर 4832 करोड़ रूपए जारी करने का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
 बघेल ने कहा है कि प्रदेश में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना के अंतर्गत खाद्य विभाग भारत सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत की जाती है। इस दौरान उन्हांेने केंद्र सरकार से चावल उपार्जन पर पूर्व की 60 लाख मैट्रिक टन चावल केन्द्रीय पूल में लिये जाने की सैद्धांतिक सहमति पर अमल करते हुये एफसीआई में 40 लाख मैट्रिक टन चावल लेने के मांग की।
मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर 20.53 लाख किसानों से 92 लाख मैट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। एमओयू की कंडिका 18 के तहत उपार्जित धान में से राज्य की पीडीएस की आवश्यकता के अतिरिक्त चावल का स्टॉक भारतीय खाद्य निगम को प्रदाय किये जाने के निर्देश हैं, अतः उक्त प्रावधानों के तहत भारत सरकार द्वारा राज्य की आवश्यकता के अतिरिक्त शेष समस्त सरप्लस धान का अनुपातिक चावल 40 लाख मैट्रिक टन को भारतीय खाद्य निगम में केन्द्रीय पूल अंतर्गत लिये जाने की मांग की है। वहीं, श्री बघेल ने बताया कि विकेंद्रीकृत खाद्यान्न उपार्जन योजना के संचालन हेतु निष्पादित एमओयू के प्रावधान अनुसार विभिन्न योजनाओं के तहत चावल वितरण करने के उपरांत केंद्र सरकार को खाद्य सब्सिडी दावा प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से खाद्य सब्सिडी की दावा राशि 5214.97 करोड़ की प्रतिपूर्ति जल्द किए जाने का अनुरोध किया है। जिस पर श्री गोयल ने खाद्य सब्सिडी की दावा राशि 4832 करोड़ की राशि जारी करने का आश्वासन दिया है।
  मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पुराने जूट बारदाने में चावल उपार्जन की अनुमति की मांग भी रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह उपस्थित रहे।