Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी सहमति

panchayattantra24.com, रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों के चलते 01 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली और नई दिल्ली से बिलासपुर के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। एयर एलायंस के टेस्टिंग फ्लाईट विमान का आज बिलासपुर के चकरभाटा एयरपोर्ट में प्रथम आगमन हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे टेस्टिंग फ्लाईट का प्रथम आगमन हम सबके लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिलासपुर का यह एयरपोर्ट अब बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम. आर. निषाद के आग्रह पर इस एयरपोर्ट के नामकरण बिलासा बाई केंवटिन के स्थान पर बिलासा देवी केंवट किए जाने की सहमति दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। बीते दिनों नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विमानन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टीविटी की अनुमति देने का आग्रह किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।
बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। (दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर (1520-1545)-प्रयागराज-दिल्ली)। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी (दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर (1600-1630)-जबलपुर-दिल्ली)। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एयर एलायंस का विमान बिलासपुर से दिल्ली के उड़ान के लिए बिलासपुर चकरभाटा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर आज दोपहर लैण्ड किया।
मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने एवं जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी को बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए एयर एलायंस का विमान भेजने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के अंचल की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास में सहायता मिलेगी, वहीं जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी ।

panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस मेस कारली दंतेवाड़ा में पांडे कवासी ने 23 फरवरी को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने आज तीन सदस्यीय जांच दल गठित की है. दल तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी ।
जेसीसीजे ने कहा कि मृतका के परिजनों के अनुसार 20 फरवरी 2021 को उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनधियों के संग जब उससे मुलाकात की तो पांडे कवासी ने उसके साथ मारपीट, शोषण, जबरन सरेंडर और फर्जी एनकाउंटर करने की कोशिश किए जाने की बात कही है. मृतका की साथी ने भी बताया के कैसे उन दोनों को जंगलों में ले जाकर एनकाउंटर करने की बात कही है. इस वक्त दंतेवाड़ा में इस विषय को लेकर आक्रोश का माहौल है और परिजनों ने लाश उठाने भर से भी मना कर दिया है ।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे अध्यक्ष अमित जोगी ने इस मामले में पार्टी महासचिव नवनीत चांद (जगदलपुर) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है, जिसमें चांद के अलावा सुजीत कर्मा (दंतेवाड़ा) और जमुना चंद्रय्या (बीजापुर) सदस्य रहेंगे. समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी ।
इस विषय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सरकार से पुलिस हिरासत में मौत सम्बंधित सुप्रीम कोर्ट के सभी अनिवार्य निर्देशों का पालन करने, उच्च-स्तरीय जांच एजेंसी द्वारा पृथक से जांच कराने और परिजनों को ₹ 50 लाख मुआवजा और पुनर्वास के तहत अनुकंपा रोजगार देने की मांग करती है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। सुपेबेड़ा के किडनी मरीजों के इलाज का मामला विधानसभा में गुरूवार को गूंजते दिखा. वहीं ध्यानाकर्षण के जरिये अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल और नारायण चंदेल ने जल आवर्धन योजना में हो रही देरी पर सवाल उठाएं।
इसके जवाब में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि वित्त की मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई है।
वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी एक गांव में 90 से ज्यादा लोगों की किडनी की बीमारी से मौत हो गई. फरवरी 2019 में स्वास्थ्य मंत्री गए थे. दो साल बाद भी योजना का टेंडर जारी नहीं हुआ. उधर सुपेबेड़ा में होर्डिंग भी लग गई. लोगों की जान जा रही है और टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. छत्तीसगढ़ में यह कभी नहीं हुआ कि पूरा का पूरा गांव कलेक्टर के पास जाकर कह रहा है कि इच्छा मृत्यु दे दो।
बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि सुपेबेड़ा में कितने लोगों की मौत हुई है? कितने लोगों की किडनी खराब है? गुरु रुद्र गुरु ने कहा कि पीने के पानी की वजह से किसी की मृत्यु नहीं हुई है. 119 घरों में सीधे नलों के जरिये पीने का शुद्ध पानी दिया जा रहा है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- उस क्षेत्र में न कलेक्टर जाता है न एसपी जाता है. राजनीतिक दलों के लोग भी नहीं जाते. फरवरी 2019 में स्वास्थ्य मंत्री और पीएचई मंत्री वहां जाते हैं और दो सालों में वहां काम शुरू नहीं होना बेहद खेदजनक है।
पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि- 2009 से लेकर 21.12.2018 तक सुपेबेड़ा में 119 मौत हुई है. इसके बाद से अब तक 32 मौतें हुई है. ये सभी मौतें पानी की वजह से नहीं हुई, किन्हीं और वजह से हुई है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- क्या ये सरकार युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सुपेबेड़ा में पीने का शुद्ध पानी सप्लाई किया जा सकेगा? समय सीमा तय करने से अधिकारियों की भी बाध्यता होगी ।
गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि- हम करेंगे. यह मैं यकीन दिलाता हूं सरकार के इसी कार्यकाल में पूरा हो जाएगा।
बीजेपी विधायक नारायण चंदेल ने पूछा कि- सरकार दो सालों में शुद्ध पानी का इतंजाम नहीं करा पाई, यह दुर्भाग्यजनक है? सुपेबेड़ा में किन-किन बीमारियों की वजह से मौत हुई है।
मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा- सरकार की मंशा है कि जो योजना बनाई गई है उस पर जल्द काम शुरु किया जाएगा।
बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि- स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया था कि दूषित पेयजल की वजह से सुपेबेड़ा में लोगों की मौत हुई है।
पीएचई मंत्री का बयान सही है या फिर स्वास्थ्य मंत्री का? दूसरी बात यह है कि वित्त विभाग ने अब तक फाइल मंजूर नहीं की है तो फिर इस योजना की प्रशासकीय स्वीकृति कैसे मिल गई।
पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा– स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मंगाई गई है. स्वास्थ्य विभाग ने भी यह कहा है कि दूषित पेयजल की वजह से मौत नहीं हुई।
अजय चंद्राकर ने कहा- आप कैसे कह सकते हैं कि दूषित पानी से मौत नहीं हुई ? आप क्या विशेषज्ञ है? मंत्री के जवाब से असंतुष्ट बीजेपी ने पुनः वाकआउट किया।

panchayattantra24.com,बलौदाबाजार। जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने को लेकर राज्य तम्बाकू नियंत्रण पर कलेक्टर कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिलाधीश सुनील कुमार जैन ने कहा कि बच्चे घर से तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करना नहीं सीखते, वो घर के बाहर सामाजिक परिवेश में सीखते है. इसे रोकने की आवश्यकता है और हम इसे स्कूल स्तर से ही प्रारंभ करेंगे. स्कूल व अन्य शासकीय भवनों से 100 मीटर की दूरी में तम्बाकू व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही शासकीय कार्यालयों में भी इसके सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. जुर्माना भी तय कर बलौदाबाजार जिले को तम्बाकू मुक्त जिला बनायेंगे और इसके सामाजिक जागरूकता बहुत जरूरी होगी. जिसमें हम समाज के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, एनसीसी, एनएसएस के छात्रों से सहयोग लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
राज्य तम्बाकू नियंत्रण कार्यालय से आए नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि तम्बाकू स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक है. कैंसर का खतरा होता है और यह विकराल होता जा रहा है. जिसे रोकना अति आवश्यक है. यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हो पाएगा. इस अवसर पर बलौदाबाजार स्वास्थ्य विभाग द्वारा तम्बाकू छोड़ने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

panchayattantra24.com,रायपुर । सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान कुल 15 मैच होंगे. इस टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है।
लेकिन कोरोना के सुरक्षागत कारणों से नवा रायपुर को बायो-बबल जोन घोषित किया गया है. यही कारण है कि क्रिकेट ग्राउंड में सिर्फ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राउंड में जा सकेंगे. मुख्यमंत्री के अलावा ग्राउंड में कोई भी मंत्री या अन्य पदाधिकारी नहीं जा सकेगा. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।
अकबर ने की समक्षा
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में कार्यकारणी समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की. परिवहन मंत्री अकबर ने प्रवेश द्वार, बेरिकेट, पार्किंग, पानी, सेक्टरवार ग्रुप निर्धारण, विद्युत कनेक्शन, फ्लड लाईट, जनरेटर, एयर कंडिशन सहित सभी आवश्यक तैयारियां 5 मार्च से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परिवहन सचिव ने दी जानकारी
बैठक में सचिव परिवहन डॉ. कमलप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट आयोजन में भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा. खिलाड़ियों को लाने के लिए बसों और उनके ठहरने के लिए उत्तम प्रबंध किए जा रहे हैं।
क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान संचार व्यवस्था के लिए अस्थाई मोबाइल टावर भी लगाया जाएगा. बैठक में बताया गया कि टूर्नामेंट में टिकटों की कीमत अलग-अलग श्रेणियों में 500 से 10 हजार रूपए रखी गई है. इनमें सामान्य टिकट 500, 700, 1100 एवं 1500 रूपए तथा गोल्डन 6000, प्लेटिनम एवं सिलवर 8000 और बॉक्स 10 हजार रूपए निर्धारित की गई है।
जाने कौन-कौन मौजूद था बैठक में
बैठक में अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संचालक खेल श्रीमती श्वेता सिन्हा, कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेका महानंद, आयुक्त एनआरडीए अय्याज तम्बोली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण ज्ञानेश्वर कश्यप सहित विद्युत वितरण कम्पनी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और क्रिकेट लीग मैनेजमेंट ग्रुप मुंबई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है. इसकी तिथि खत्म हो गई थी, लेकिन छात्रों की परेशानी को देखते हुए तारीख बढ़ाई गई है. छात्र अब 28 फरवरी तक प्रवेश ले सकेंगे ।
पहले 15 फरवरी तक तारीख तय की गई थी. कोरोना को देखते हुए निर्णय लिया गया है. लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश सभी संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी हुआ है ।
छात्रों को हो रही थी परेशानी
लोक शिक्षण संचालक डॉ जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 देखते हुए प्रदेश शासकीय एवं अशासकीय स्कलों में 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए 15 फरवरी तक समय दिया गया था, लेकिन लगातार बच्चों की सूचना मिल रही थी कि कई स्कूलों में प्रवेश लेने से कई बच्चे वंचित हो गए हैं, और प्रवेश के लिए भटकना पड़ रहा है, इसलिए छत्तीसगढ़ शासन लोक शिक्षण विभाग ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए अब 28 फरवरी तय किया गया है. अब वंचित विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं. इसके लिए सभी संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है ।
panchayattantra24.com,रायपुर । प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामले को लेकर बीजेपी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया. इससे पहले बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि पूरे राज्य में दुष्कर्म के मामले बढ़ गए हैं. प्रदेश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
इसलिए इस विषय पर चर्चा जरूरी है. शिवरतन ने कहा कि कोरबा के लेमरू में माता-पिता में सामने बेटी का बलात्कार किया गया. इसके बाद हत्या कर दी गई।
बीजेपी सदस्य नारायण चंदेल ने कहा कि यह गंभीर विषय है. साथ ही शर्मनाक भी. आदिवासी बालाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
एक लड़की छह बार बिकती हैः चंद्राकर
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि एक लड़की छह बार बिकती है. वह आत्महत्या कर लेती है. उसके आत्महत्या के बाद उसका आवेदन थाने में पड़ा है. यह उजागर होता है कि उज्ज्वला सोसायटी में संगठित तरीके से बालात्कार की घटना लंबे समय से चल रही है।
अपराधों को ये सरकार छोटा कहती हैः रंजना
बीजेपी विधायक रंजना साहू ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को ये सरकार छोटा कहती है, ये बेहद शर्मनाक है. इसमें सरकार की मौन सहमति दिखती है।
चर्चा होगी तो कई तथ्य सामने आएंगेः पूर्व मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह गंभीर विषय है. इस पर चर्चा होगी तो कई तथ्य सामने आएंगे. बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ लोमहर्षक घटनाएं हो रही है. इस सरकार को जगाने की जरूरत है. इस सरकार में महिलाओं के साथ जो कुछ भी हो रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
ऐसा कोई दिन नहीं जब दुष्कर्म की खबर न छपेः कौशिक
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब अखबारों में, टीवी में दुष्कर्म की घटना का जिक्र ना हो, यह प्रदेश के लिये भयावह स्थिति है. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का ऐसे मामलों में कोई कंट्रोल नहीं है. कौशिक ने कहा कि गृहमंत्री लाचार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि दिन दहाड़े महिलाओं के साथ अपराध हो रहे है, इससे लोगों में आक्रोश है।

panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर प्रदेश फिर से टेंशन बढ़ गई है। वहीं इसे देखते हुए रायपुर कलेक्टर ने नया आदेश जारी किया है। प्रशासन 15 जनवरी के बाद विदेश से आए लोगों की पहचान करेगा। इस लिस्ट में यूके, ब्राजील, साउथ अफ्रीका का नाम शामिल है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र से आए लोगों का पता लगाया जाएगा। वहीं जिले में फिर से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाके में सैम्पल लिए जाने के भी आदेश दिए हैं।
कल छत्तीसगढ़ में 274 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 11 हजार 433 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 4 हजार 647 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2977 हो गई है।

panchayattantra24.com,रायपुर । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो रही देरी का मुद्दा आज बुधवार को विधानसभा में गूंजा. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा ।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 7 दिनों के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिए जाने का नियम है, लेकिन 317 ऐसे मामले है जिसमें रिपोर्ट अब तक लंबित है ।
इस सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन में कहा कि कोआर्डिनेशन में कमी की वजह से ऐसी स्थिति बनी थी. उनका कहना था कि सवाल लगने के बाद से अब तक सिर्फ़ 18 रिपोर्ट ही लंबित है. इनमें से 8 मामले बिलासपुर के है ।
सिंहदेव ने कहा क वहां डॉक्टर के निधन होने से ये देरी हुई. हम भविष्य में लगातार इसकी समीक्षा करेंगे. यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में इस देरी को सुधार लें ।
डॉक्टरों के पद खाली, इसलिए बने ऐसे हालातः कौशिक
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डाक्टरों के पद ख़ाली है. इसलिए ऐसे हालात बनते हैं. इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले की तुलना में डॉक्टरों की भर्ती में तेज़ी आई है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला को लिफ्ट देने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले गया, फिर वहां जबरदस्ती बलात्कार किया. पीड़िता किसी तरह चंगुल से निकली और आरोपी विजय उर्फ प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कराई. आरोपी खजुरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है ।
जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी को तेंदुआ गांव की रहने वाली महिला अपने मायके कुररु गांव मड़ई देखने जा रही थी. शाम होने के कारण वह नहीं गई और वापस लौटने लगी. तभी खंडवा नाला के पास उसे विजय कुमार नाम का व्यक्ति मिला. चूंकि पीड़िता और आरोपी पहले से एक साथ काम कर चुके थे इसलिए दोनों में जान पहचान थी. इस कारण पीड़ित महिला उससे लिफ्ट मांग ली. इसके बाद आरोपी अपने कार्यस्थल सेक्टर 30 ईडब्ल्यूएस निर्माणधीन मकान ले गया और वहां तीन चार बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया ।
इधर, मामले को लेकर राखी थाना पुलिस का कहना है कि घटना के दूसरे दिन पीड़िता ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज किया गया. आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पेटिंग का काम करता है. पीड़िता शादीशुदा है. उसका पति उसे छोड़ चुका है ।