Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बालोद जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा में मानिकपुरी पनिका समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुई। वहा उन्होंने 5 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर अपनी शुभकामनाए दी। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उपस्थित जनों को उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।

4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, भविष्य खतरें में
panchayattantra24.com, रायपुर । बिलासपुर से एक बेहद मार्मिक खबर सामने आ रही है. एक पति और पिता रोजाना अपनी पत्नी और 4 बच्चे के लालन-पालन के लिए साइकिल में सब्जी बेचने निकलता था. थोक सब्जी मंडी से रोजाना सब्जी खरीदकर वे कई किलोमीटर दूर साइकिल में उसे बेचने जाते और जो कमाई होती उससे उनका घर चलता ।
मंगलवार को भी वे अपने घर से सब्जी बेचने निकले. मृतक दशरथ पटेल पहले मंडी गए और फिर सब्जी बेचने निकले. लेकिन उन्हें क्या पता था कि वे आज वे सब्जी बेच नहीं पाएंगे और यमराज उनके इंतेजार कर रहे है ।
अरपा ग्रीन के सामने मेन रोड़ में हुए एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. वे मूलतः ग्राम कछार थाना क्षेत्र कोनी के रहने वाले थे ।
कफन-दफन तक के पैसे नहीं
पुलिस इस हादसे की सूचना देने जैसे ही घर पहुंची घर में मातम छा गया. घर की स्थिति इतनी खराब थी कि परिजनों के पास कफन-दफन तक के पैसे नहीं थे. ऐसे में थाना कोनी के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार यादव अपनी पूरी टीम के साथ मदद के लिए सामने आएं ।
वहीं लोगों से भी अपील करता है कि वे अपनी भी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए इस परिवार की मदद के लिए सामने आए और वे चाहे तो पुलिस और थाना प्रभारी कोनी के मार्फत इस पीड़ित परिवार की मदद करें ।
4 बच्चों का भविष्य खतरें में
पिता की मौत के साथ 4 बच्चों के सिर से पिता का साया तो उठ गया, लेकिन अब उनका भविष्य भी खतरें में है. क्योंकि जो पिता दिन-रात सब्जी बेचकर घर चलाता था वह अब इस दुनिया में नहीं है. पुलिस जब मृतक के घर में पहुंची तो पता चला कि घर में मृतक की 3 बेटी और 1 बेटा है. सबसे बड़ी बेटी की उम्र 16 वर्ष है और सबसे छोटे बेटे की उम्र 5 साल. वहीं अब ये सड़क हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। जेल प्रहरी के थप्पड़ के विरोध में अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स आज हड़ताल पर है. काम बंद कर सभी जूनियर डॉक्टर डीन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. जुडो संघ का आरोप है कि डीन ने बैठक में कार्रवाई का आश्वसन दिया था. इसके बाद भी मांगों को लेकर अनदेखा किया गया. इसके अलावा अज्ञात नाम से एफआईआर दर्ज कर दी गई।
हड़ताल में बैठे जूडो संघ के अध्यक्ष इन्द्रेश यादव ने कहा कि जब तक हाथ उठाने वाले और उसके साथ ही तीनों पुलिसवालों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगा. आज ओपीडी बंद कर हड़ताल कर रहे हैं कार्रवाई नहीं हुई तो कल से तमाम सेवा बंद कर देंगे।
वहीं एफआईआर पर भी एतराज़ जताते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि इसमें एफ़आइआर इंस्टीट्यूशनल हो न कि व्यक्तिगत. इस पर कल बात हुई थी. इंस्टीट्यूशनल एफ़आइआर कराए है लेकिन व्यक्तिगत एफ़आइआर दर्ज हुआ है. साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता किया जाए।
डॉक्टर और टेक्निशियन से हुई मारपीट 
जुडो अध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर एवं टेक्निशियन से मारपीट हुई है लेकिन एफ़आइआर भृत्य द्वारा कराया गया है क्यों इस सवाल पर जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि प्रबंधन के ख़िलाफ़ भी हमारा हड़ताल है. कल प्रबंधन की ओर से एफ़आइआर करने की बात हुई थी, लेकिन व्यक्तिगत एफआईआर दर्ज किया गया है. इसका विरोध करते हैं. फिलहाल जुडो सदस्य एवं पंडित जवाहर-लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के बीच बैठक जारी है।
बता दें कि सोमवार को बीमार कैदी का इलाज कराने आए जेल प्रहरी ने टेक्नीशियर को थप्पड़ मार दिया. इस घटना से आक्रोशित अस्पताल के कर्मचारियों ने काम बंद कर डीन कार्यालय के सामने कार्रवाई की मांग को लेकर डटे थे. पुलिस के मामले में कार्रवाई के जेल प्रहरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और अस्पताल में चार अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए।
दंतेवाड़ा जेल प्रहरी के अंबेडकर अस्पताल में टेक्नीशियन को थप्पड़ मारने का मुद्दा काफी बड़ा हो गया है. अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी एकजुट होकर कार्रवाई करने पर अड़ गए. आश्वासन के बाद शांत हुए थे. लेकिन थप्पड़ मारने वाले खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। अंबेडकर अस्पताल के टेक्नीशियन को जेल प्रहरी के थप्पड़ मारने की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने जेल प्रहरी के व्यवहार को आपत्तिजनक करार देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट के जरिए जेल प्रहरी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा बदसलूकी स्वीकार नहीं की जाएगी. देरी हो सकती है, कुछ कमी हो सकती है, उसको सही करने के कई तरीके हैं. हाथ उठाना किसी भी मान्य में स्वीकार नहीं है. किसी भी विभाग का कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति पर हाथ नहीं उठा सकता. चाहे वो पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, नागरिक हो या व्यवसायी. हाथ उठाना सही नहीं है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी के लिए 2 से 21 मार्च को आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के साथ विदेश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होने आ रहे हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने एक्सरसाइज शुरू कर दी है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने 23 जिलों के 60 टीआई तथा 69 एसआई स्तर के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। स्टेडियम के साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा को दी गई है। आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ विरेंद्र सहवाग सहित दक्षिण आफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी रहे ब्रायन लारा, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया तथा अन्य कई देशों के खिलाड़ी शामिल होने आ रहे हैं। अपने चहेते क्रिकेट खिलाड़ियों का खेल देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोविड नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मैच शुरू होने के पूर्व ही स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा इंतजाम करने में जुट गए हैं। 
 क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़े पुलिस अफसरोें के अनुसार खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए तीन से चार ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन कैमरा स्टेडियम के अंदर के साथ बाहर निगरानी करेगा। साथ ही मैच के दौरान स्टेडियम के इलाके को नो-फ्लाइंग जोन एरिया घोषित किया गया है। मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास किसी तरह के निजी विमानों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम की सुरक्षा करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 10 आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 21 एएसपी रैंक के राजपत्रित पुलिस अधिकारी और 20 डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जिन 10 आईपीएस अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, उनके नाम इस प्रकार से हैं, डॉ. संजीव शुक्ला, आरएन दास, जीतेंद्र शुक्ला, सदानंद कुमार, प्रखर पाण्डेय, विजय अग्रवाल, डॉ. लाल उम्मेद सिंग के नाम शामिल हैं। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी टी.एक्का के साथ गोवर्धन ठाकुर सहित इरफान उल रहीम खान संभालेंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दो सालों के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार ऋण, नाबार्ड की ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि, केन्द्र सरकार के माध्यम से जीएसटी ऋण और एशियन डेवलपमेंट/विश्व बैंक से कुल 36,170 करोड़ ऋण लिया है ।
विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह जानकारी भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा द्वारा दिसंबर 2018 से जनवरी 2021 तक राज्य सरकार के कितना-कितना ऋण किस-किस एजेंसी से कब-कब लिए जाने के सवाल पर दी. शिवरतन शर्मा ने इस पर कहा कि इस प्रश्नोतरी में नेता प्रतिपक्ष के सवाल के जवाब में सरकार ने कहा है कि 41 हज़ार 239 करोड़ का क़र्ज़ लिया गया? सरकार का सही जवाब कौन सा है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सवालों को लेकर यदि कोई भ्रम है तो सदन की प्रश्न एवं संदर्भ समिति में जाए. मुख्यमंत्री के जवाब पर सदन में विपक्ष ने आपत्ति जताई ।
बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा राजस्व व्यय और पूँजीगत व्यय कितना किया गया? इस पर भूपेश बघेल ने अपने जवाब में कहा कि, यह बता पाना मुमकिन नहीं है. सरकार ज़रूरत के हिसाब से राशि खर्च करती है. शिवरतन शर्मा ने इस पर पूछा कि राज्य सरकार के क़र्ज़ लेने की अधिकतम सीमा क्या है? भूपेश बघेल में कहा कि जीएसडीपी का 25 फ़ीसदी तक क़र्ज़ लिया जा सकता है. राज्य सरकार ने अभी 20 फ़ीसदी तक क़र्ज़ लिया है ।
 
माह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऋण (बाजार उधार) राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से ऋण केंद्र सरकार के माध्यम से एशियन डेवलपमेंट ऋण/विश्व बैंक से ऋण/जीएसटी ऋण
दिसंबर-2018 0 202.24 156.76
जनवरी-2019 3500 10.55 0.101
फरवरी-2019 3000 41.19 8.03
मार्च-2019 3900 303.02 0
अप्रैल-2019 0 0.001 56.92
मई-2019 0 0 0
जून-2019 0 0 0.59
जुलाई-2019 0 17.97 28.08
अगस्त-2019 1000 29.65 20.04
सितंबर-2019 1000 45.91 3.61
अक्टूबर-2018 0 19.3 2.98
नवंबर-2019 0 89.91 13.57
दिसंबर-2019 2000 104.79 107.35
जनवरी-2020 2000 69.84 0
फरवरी-2020 0 322.701 0.001
मार्च-2020 5680 269.61 46.04
अप्रैल-2020 0 0 3.05
मई-2020 0 0 4.84
जून-2020 0 57.22 2.03
जुलाई-2020 0 38.98 78.661
अगस्त-2020 1300 50.31 0.001
सितंबर-2020 700 22.44 21.61
अक्टूबर-2020 2000 34.44 0.001
नवंबर-2020 2000 112.94 145.821
दिसंबर-2020 2000 71.21 715.73
जनवरी-2021 2000 80.2 679.57
योग 32080 1994.42 2095.38
कुल योग 36170  

 panchayattantra24.com,,रायपुर। प्रदेश में कोरोना जांच को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरकार अपनी तरफ से एक सीमित पहल कर सकती है, बहुत लोगों का आना जाना यहां होता है. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर देख रहे हैं कि क्या निगरानी हो सकती है. यदि कोई बाहर से आता तो उसे क्वारंटाइन होने की जरुरत है. यदि कोई लक्षण नहीं भी है तो भी 7 दिन उन्हें अलग रहना चाहिए.
सेकंड डोज का वैक्सीनेशन नहीं होना यह चिंता का विषय है, शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाना चाहिए, दूसरे डोज के लिए मैंने विभाग को कहा है. जिलों के कलेक्टर, स्वास्थ्य के सीएचएमओ व अधिकारियों को कहा कि दूसरे डोज को लेने में थोड़ी ज्यादा कड़ाई होनी चाहिए और जन जन तक संदेश पहुंचाना चाहिए. नहीं तो वैक्सीन की पूरी व्यवस्था ही निष्क्रिय हो जाएगी.
1 मार्च से 50 साल से ऊपर के नागरिकों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके लिए 3,381 केंद्र चिन्हांकित किए गए हैं. जिससे कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सके.
जिला प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान को लेकर कहा कि लोगों को फिर से जागरूक करने की आवश्यकता है. चिंता की बात छत्तीसगढ़ का मध्य क्षेत्र है जहां पर आवागमन ज्यादा है. आज स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग चल रही है, जिसमें जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए जाएंगे कि एक बार फिर अभियान की शुरुआत करें.
बदसलूकी स्वीकार नहीं
वहीं जेल प्रहरी द्वारा टेक्नीशियन को थप्पड़ जड़ने के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बदसलूकी स्वीकार नहीं है, देरी हो सकती है, कुछ कमी हो सकती है उसको सही करने के कई तरीके हैं. हाथ उठाना किसी भी मान्य में स्वीकार नहीं है. किसी भी विभाग का कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति पर हाथ नहीं उठा सकता. चाहे वो पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, नागरिक हो या व्यवसायी हाथ उठाना सही नहीं है.

 
panchayattantra24.com,रायपुर। तेलीबांधा इलाके के अवंति विहार कॉलोनी में चोरी हो गई. घर का ताला तोड़कर चोर 40 हजार नकदी व कीमती जेवर लेकर फरार हो गया. घर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रदीप परीदा का है. पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है ।
तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कैनरा बैंक के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी प्रदीप कुमार परीदा अवंति विहार स्थित समृद्धि एवेन्यू के फ्लैट पर 20 जनवरी को ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ महाराष्ट्र दामाद और बेटी के यहां चले गए थे. 22 फरवरी को पड़ोसी ने फोन कर फ्लैट का ताला टूटे होने की जानकारी प्रदीप परीदा को दी. जिसके बाद अपने दामाद के साथ फ्लैट पहुंचकर देखे तो दोनों दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. सामान चेक करने पर 4 तोला सोने का चैन,10 ग्राम सोने की रिंग और 10 ग्राम सोने की अंगूठी सहित 40 हजार रुपये नकदी कोई अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया. इस तरह जेवर और नगदी सहित कुल एक लाख 70 हजार रुपये की चोरी हुई है ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में 14,850 शिक्षकों की भर्ती को लेकर खुशखबरी है। 3,177 शिक्षकों के लिए शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए है। सभी के ज्वॉइनिंग लेटर पर हस्ताक्षर भी कर दिया गया है। गणित विषय से 510 लेक्चरर की ज्वॉइनिंग के लिए आदेश जारी किया गया है। 1 मार्च से अपनी-अपनी जगहों पर सभी शिक्षकों को ज्वॉइन करने के निर्देश है। लंबे समय से 14,850 शिक्षक अपनी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। बता दें स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी आश्वासन दिया था कि शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्दी पूरी होगी। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी के साथ न्याय करेगी।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस लाइन स्थित स्टेट हेंगर में नवविवाहित भाजपा नेता दंपती के फोटोशूट के साथ सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामी सामने आई है. शिकायत के बाद ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है, वहीं मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
जशपुर के भाजपा नेता संकेत साय की हाल ही में शादी हुई है. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी ने पुलिस लाइन स्थित स्टेट हेंगर में फोटोशूट कराया है, जिसके सोशल मीडिया में वायरल होने के साथ खलबली मच गई है. सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में इस गंभीर चूक पर कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने शिकायत की, जिसके बाद डायरेक्टर विमानन ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों पति-पत्नी को लेकर विभागीय ड्राइवर हैंगर में पहुंचा था, जिसे निलंबित कर दिया गया है. वहीं घटनाक्रम की जांच के लिए एडिशनल डायरेक्टर कैप्टन जायसवाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।