Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरबा मेडिकल कॉलेज के लिए बनाए जाने वाले नया भवन के लिए मद पास हो गया है. भवन निर्माण और अधोसंरचना पर लगभग 230 करोड़ रुपए की लागत आएगी. मेडिकल कॉलेज के नए भवन का भूमिपूजन 27 फरवरी को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ऑनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 
बहुप्रतीक्षित कोरबा मेडिकल कॉलेज भवन शीघ्र मूर्त रूप लेगा. भवन का निर्माण कार्य पूरा होने में एक वर्ष से अधिक का समय लग सकता है. छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा कोरबा मेडिकल कॉलेज के लिए नियुक्त किए गए डीन डॉ. योगेश बड़गईयां ने प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर कोरबा में मेडिकल कॉलेज स्थापना की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। 
डॉ. बड़गईयां ने बताया कि कोरबा मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 27 फरवरी को भूमिपूजन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कर कमलों से होगा. जबकि रायपुर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ऑनलाईन उपस्थित रहेंगे.  डॉ. योगेश ने बताया कि झगरहा स्थित कोरबा आईटी कॉलेज के पीछे के हिस्से में प्रदेश सरकार द्वारा 25 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य कर आरंभ करने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार का आदेश है। 
बता दें कि छह शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर और राजनांदगांव में संचालित हैं. इसके अलावा कोरबा, महासमुंद और कांकेर में तीन मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित हैं. इसके अलावा प्रदेश में तीन निजी मेडिकल कॉलेज हैं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। जयस्तम्भ चौक स्थित एसबीआई के कैश काउंटर से ढाई लाख रुपए अज्ञात आरोपी ने पार कर दिया. आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. मामला मौदहापारा थाना इलाके का है । 
मौदहापारा थाना प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया कि जयस्तंभ चौक के पास में एसबीआई का बैंक है. वहां से एक मौखिक सूचना मिली है कि पैसे गिनते समय काउंटर से ढाई लाख रुपए पार हो गया है. सूचना के आधार पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज में देखा गया, जिसमें एक व्यक्ति काउंटर के पास में खड़ा था. बैंक कर्मी पैसे गिनने के बाद वहां पर रख रहा था, उसी दौरान आरोपी पैसा लेकर चला गया है. इस मामले में जांच की जा रही है । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर बिलासपुर में थल सेना की लंबित छावनी की शीघ अतिशीघ्र स्थापना करने का अनुरोध किया है । 
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री का ध्यान राज्य के विकास की दिशा में राज्य में सैन्य संस्थानों के विकास के प्रयास की ओर आकर्षित करते हुए लिखा है कि- राज्य ने लगभग 1000 एकड़ भूमि रक्षा मंत्रालय को बिलासपुर में थल सेना छावनी की स्थापना के लिए आबंटित की हुई है. इस थल सेना छावनी की स्थापना की प्रक्रिया लंबित है । 
आरंभ में थल सेना छावनी की स्थापना के लिए इसके साथ हवाई पट्टी की आवश्यकताओं को बताया गया था. राज्य सरकार ने इस इलाके की विमानन आवश्यकताओं के दृष्टिगत. इस हवाई पट्टी का विस्तार कराकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली है. बिलासाबाई केवटींन हवाईअड्डा. बिलासपुर अब डीजीसीए द्वारा 3सी वीएफआर कैटगरी में मान्यता प्राप्त . अब ये हवाई पट्टी सिविल एविएशन एवं थल सेना की विमानन संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये उपलब्ध है । 
जाने और क्या कहा पत्र में…
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि आगामी एक मार्च से बिलासपुर से व्यवसायिक यात्री सेवाएं आरंभ हो रही है. राज्य सरकार चक्रभाठा, बिलासपुर में थल सेना छावनी की स्थापना के लिए उत्सुक है. राज्य में आर्मी छावनी की स्थापना से न केवल इस इलाके के समुचित विकास में गति आएगी बल्कि थल सेना सेवा के अवसर राज्य के युवाओं को सहजता से उपलब्ध भी होंगे । 
थल सेना छावनी की राज्य में उपस्थिति मूलतः नक्सलवादी उग्रवाद के उन्मूलन की दिशा में सहायक होने की भी आशा है.
बघेल ने कहा है कि थल सेना छावनी की स्थापना से राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार को होने वाले लाभों के दृष्टिगत, राज्य सरकार रक्षा मंत्रालय से इसकी स्थापना शीघ्रातिशीघ्र करने के लिए आग्रह करना चाहती है. इस दिशा में राज्य सरकार रक्षा मंत्रालय एवं थल सेना की अन्य संबंधित आवश्यकताओं पर भी विचार करने के लिए तैयार है. इस संदर्भ में रक्षा मंत्रालय के साथ कार्य करने के लिए राज्य सरकार तत्पर हैं एवं मैं आपसे सहयोग की आशा करता हूँ । 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ मोहन मरकाम मिशन 2023 में अभी से मौदान में उतर गए है. उन्होंने भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले बिन्द्रानवागढ़ में करीब 8 किमी की पदयात्रा की और यहां गौठान में उन्होंने खुद गोबर का एक घमेला उठाकर श्रमदान किया । 
पार्टी के कार्यकर्ता बता रहे है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस का कोई इतना बड़ा नेता एक दिन में लगातार 12 घण्टे कार्यकर्ता व पदाधिकारी के बीच सादगी से रहा हो. बता दें कि मोहन मरकाम ने कदलीमूड़ा आदर्श गौठान में एक घण्टे श्रमदान किया । 
जाने उन्होंने इन 12 घंटों में क्या-क्या किया
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के भाजपा का गढ़ माने जाने वाले देवभोग क्षेत्र में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम शुक्रवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कार्यकर्ताओं के बीच थे. वे सुबह 6 बजे से आदर्श गौठान कदलीमूड़ा पहुंच गए थे. वहां उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के अलावा सब्जी व टमाटर के पौधों का भी रोपण किया. सुबह 9:30 लाटापारा गौठान का शुभारंभ उन्होंने किया. इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री पीयूष कोशरे, जिला प्रभारी रंजीत कोशरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव जनक ध्रुव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू, प्रदेश किसान कांग्रेस सचिव नीरज ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी संजय नेताम समेत जिला व ब्लॉक के सभी पदाधिकारी साथ-साथ रहे । 
जाने इस दौरे की 5 खास बातें
मोहन मरकाम दण्डाकारण्य इलाके में मौजूद मां लंकेश्वरी देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे.
कार्यकर्ताओं को वहां संबोधित किया जहां भाजपा वोटर्स ज्यादा है । 
85 वर्षीय महिला का सम्मान किया गया और उन्होंने सेल्फी भी ली । 
मोहन मरकाम ने VVIP भोजन नहीं किया. बल्कि कतार में खड़े होकर कार्यकर्ताओ के साथ भोजन किया.
किडनी पीड़ित गांव सुपेबेड़ा में पीड़ितों को निजी सहायता राशि दी । 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर । कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के बेटे पर पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा यानी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र की जमीन को गलत तरीके से खरीदने के आरोप लगे है. इस गंभीर आरोप के लगने के बाद भले भगत को सफाई देनी पड़ रही हो, लेकिन अब ये मामला तूल पकड़ने लगा है। 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने इस मामले में 6 सदस्यी जांच कमेटी गठित की है, जो पूरे मामले की रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी. बता दें कि मंत्री के बेटे पर कोरवा समाज की करीब 25 एकड़ जमीन धोखे से खरीदने के आरोप लगे है. उक्त जांच कमेटी 1 हफ्ते के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । आपके ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे है. आप पर शनि की महादशा है. आप बहुत दिनों से परेशान चल रही है. ऐसे ही कुछ झांसा राजधानी रायपुर की 45 वर्षीय गार्गी तिवारी को कथित बाबा यानी ठगों ने दिए । 
ठगों के जाल में फंसकर महिला ने अपने घर के अंदर रखे करीब 5 लाख रुपए के जेवर लाए और आरोपियों के हाथ में दे दिए. जिसे लेकर वे मिनटों में फरार हो गए. ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है । 
जाने कैसे बनाया ठगी का शिकार
19 फरवरी को करीब तीन बजे प्रार्थिया यूनियन बैंक के पास तेल लेने गई थी । 
इसी दौरान दो व्यक्ति आकर महिला से बोले कि आपका नक्षत्र शनि ग्रह है. अपनी मुठ्ठी उसके चेहरे पर घुमाया और कहा कि आपके घर पर रखे जेवर में ग्रह नक्षत्र है, उसे ले आएंगे तो ग्रह नक्षत्र ठीक हो जाएंगे । 
इसके बाद आरोपियो की बातों में आकर महिला ने घर से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात ले आयी और आरोपी को दे दिए । 
फिर आरोपी जेवर का थैला अपने पास रखकर पीड़िता को 50 कदम जाने कहे जब महिला वापस आकर देखी तो आरोपी फरार हो गए । 
पुरानी बस्ती टीआई राजेश सिंह का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले कुल 4 आरोपी थे । 
2 महिला से बात कर रहे थे, घटना के बाद 2 अन्य आरोपी वहां पर दो बाइक लेकर आए है फिर उसी मोटरसाइकिल पर बैठकर वो फरार हो गए । 
आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है, टाटीबंध से कुम्हारी तरफ जाते इनका लोकेशन मिला है. इसमे जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपियो को जल्द पकड़ लिया जाएगा । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नहीं होने से नाराज समिति के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. क्योंकि केंद्र में हजारों लाखों टन धान रखा हुआ है, जिसका परिवहन नहीं किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले रायपुर जिले के 80 प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों ने बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना दिया है. धान परिवहन नहीं होने, धान ख़रीदी समितियों को शासन से प्राप्त होने वाले प्रासंगिक और सुरक्षा भंडार व्यय में वृद्धि करने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार सपहा ने कहा कि 31 जनवरी से धान खरीदी बंद हो गया है. खरीदे गए धान परिवहन के अभाव में समितियों में खुले आसमान के नीचे रखा हुए है. विपणन संघ ने अनुबंध पत्र का पालन नहीं किया है. समितियों के बाहर लिमिट को मनमाने ढंग से उनके द्वारा बढ़ा दिया गया है, जबकि अनुबंध पत्र में बफर लिमिट का निर्धारण जिला सरकारी केंद्रीय बैंक द्वारा करने का प्रावधान है. नियमानुसार 72 घंटे के अंदर धान का परिवहन कराने का प्रावधान है ।
इस बार कृषकों से 17 प्रतिशत नमी युक्त धान ख़रीदा गया है. खरीदे गए धान खुले आसमान में रखे होने के कारण और लंबे समय से परिवहन नहीं होने से धान में सुखत आ रही है. इसके साथ ही दिमक और चूहों के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इसके बावजूद भी 1% सुखत मान्य किया जाता है. समिति के कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि धान उठाव, प्रासंगिक और सुरक्षा भंडार में भी वृद्धि के संबंध में शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं करने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ग़रीब नवाज़ के उर्स के मौके पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की सरपरस्ती में नईम राजा नम्मू भाई और एडी ग्रुप के साथियों ने चादर पेश की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह शरीफ अजमेर के लिए बीते दिनों रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से नईम रजा एवं एडी ग्रुप के सदस्यों के हाथों चादर और अकीदत के फूल रवाना किए थे ।
दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली, समृद्धि भाईचारा और तरक्की की दुआएं मांगी गई. दरगाह शरीफ में चादर पोशी के मौके पर सर्व अफरोज अंजुम ,शकीबुल करीम, आरिफ भिंडसरा, राहुल शुक्ला, फहीम भाई नासिर भाई दौलत पान, आरिफ राजू, सदा भाई डॉक्टर भाई और एडी ग्रुप के अन्य सदस्य मौजूद थे ।
 

panchayattantra24.com, रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भावी पीढ़ी को उनके सर्वांगीण विकास का सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्वव्यापी बनाने, शिक्षा, साहित्य और कला की दृष्टि से उन्नत छत्तीसगढ़ राज्य बनाने किसान सहित सभी वर्ग के लोग सहभागी बने।
    डॉ. महंत जांजगीर चापा जिले के सारागांव में सहकारी समिति के नवनिर्मित धान खरीदी केंद्र भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने आज ग्राम सोनियापाठ में नवगठित ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा ने की। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ महंत ने ग्रामवासियों को नये पंचायत गठित होने और नये पंचायत भवन के लोकार्पण की बधाई और शुभकामनाएं दी। किसानों की मांग पर सारागांव में कृषि सहकारी बैंक की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि ग्राम विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा महिला पंचायत प्रतिनिधियों को आगे बढ़ाने और उन्हे प्रोत्साहित करने का कार्य करें, ताकि वे ग्राम विकास और जनहित के बेहतर कार्य करने में सक्षम बन सके। उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच रुकमणी देवी द्वारा सीसी रोड मार्ग निर्माण आदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, सरपंच रुकमणी साहू, गुलजार सिंह ने भी संबोधित किया सोनियापाठ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
डॉ महंत ने आज सक्ती विकासखंड के ग्राम देवरी में धोबी बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ महंत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान कर के ही समाज विकास के रास्ते पर अग्रसर हो सकता है। अपने उद्बोधन के दौरान डॉ महंत ने बताया कि सारागांव से देवरी रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण के लिए 9 करोड रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद सारागांव से देवरी तक सुविधाजनक रोड बनेगी। समारोह में डॉ मंहत के करकमलों द्वारा कोरोना काल में अपने दायित्वों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाली मितानिनों को साड़ी और श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। संकुल समन्वयक श्री प्रेम लाल देवांगन भी इस अवसर पर सम्मानित किए गए। सम्मानित की गई मितानिनों में सुशीला सूर्यवंशी, निर्मला, सावित्री कश्यप आदि शामिल है। इस अवसर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जांजगीर-नैला के नगर पालिका अध्यक्ष श्री भगवान दास गढ़ेवाल, श्री विवेक सिसोदिया, श्री दिनेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सारागांव राम किशोर सूर्यवंशी, नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल, चांपा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, रवि पांडे, श्रीमती शेषराज हरबंश, कृषक गण, गणमान्य नागरिक, उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि युवा क्षेत्र में अधिक से अधिक क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य शरीर और मस्तिष्क का विकास होता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल आपसी सद्भावना, भाईचारे, परस्पर स्नेह और वधुत्व बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है। जांजगीर चांचा जिले के सारागांव बाजार स्थित रंगमंच में सारागांव क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों की मांग पर डॉ महंत ने सारागांव में खेल स्टेडियम बनाने सकारात्मक कार्यवाही करने की बात कही।
नगर युवा सेना सारागांव के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ महंत के कर कमलों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय वर्षा बाधित इस लीग क्रिकेट मैच का आयोजन को उत्साह के साथ किया गया। डॉक्टर महंत ने इसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, बम्हनीडीह जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साहू, सर्व  दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष  भगवान सिंह,  दिनेश शुरू, गुलजार सिंह, विवेक सिसोदिया, नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, खिलाड़ी, नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पत्रकार श्री रवि शंकर पांडे ने किया।