Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को असम में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग प्रोग्राम में सीएम बघेल बूथ जीतने का मंत्र दे रहे हैं। सीएम भूपेश राहा में आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में कांग्रेस के नेता और कार्यकता एकजुट हुए हैं। बीते रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के असम दौर के दौरान भी सियासी पारा चढ़ा रहा है। राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी की चुनावी सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री राहा में कार्यकर्ताओं को चुनावी रण में जीत को लेकर उनमें जोश भरेंगे। कांग्रेस संगठन को मजबूर करने के कई टिप्स दे रहे हैं। 
छत्तीसगढ़ के 55 लोक कलाकार छत्तीसगढिय़ा मूल के असमियों के बीच करेंगे प्रचार : उधर कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव में सांस्कृतिक दांव भी चल दिया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग सांस्कृतिक दलों के 55 कलाकार असम भेजे गये हैं। सतनामी, साहू और आदिवासी समुदाय से संबद्ध ये कलाकार अपर असम के चाय बगान वाले क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ मूल के असमी लोगों के बीच साझी संस्कृति के जरिए वोट बटोरने की रणनीति के तहत कलाकारों को बुलाया है। 
 कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनाव के लिए कांग्रेस का सीनियर आब्जर्वर और समन्वयक बनाया है। वहीं रायपुर विधायक विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव बनाने के बाद असम का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस की कोशिश छत्तीसगढ़ मूल के मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का है। ये लोग वर्षों से असम के चाय बागानों में काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है। 25 लाख की आबादी पर नजर : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, असम में छत्तीसगढ़ मूल के लोगों की आबादी 25 लाख से अधिक है। ये लोग वर्षों से यहां के चाय बागानों में काम रहे हैं। इनमें सतनामी, साहू, निषाद और आदिवासी समाज के लोग शामिल हैं। वे अपने जड़ों और संस्कृति को याद करते हैं। उन्होंने संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से चर्चा कर कलाकारों का दल बुलवाया है। 
 छह दिन चलेगा सांस्कृतिक अभियान, मंत्री भी जाएंगे : विकास उपाध्याय ने बताया, अपर असम के 20 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम होना है। यह अभियान अगले छह दिनों तक जारी रहेगा। इसमें छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी तीन दिन के दौरे पर असम पहुंच गये हैं। छत्तीसगढ़ से असम गये कलाकारों में दिलीप षड़ंगी, गरिमा दिवाकर, स्वर्णा दिवाकर, राकेश तिवारी, प्रशांत ठाकर और मोहम्मद तारीक खान (गिन्नी) जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। उनके साथ उनका सांस्कृतिक दल भी है। ये कलाकार स्थानीय लोगों के साथ सांस्कृतिक संवाद भी करेंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । राम का नाम सुनने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तिलमिला जाती है. वहीं अब उनकी पार्टी की महिला सांसद महुआ मोइत्रा ने राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर एक विवादित बयान दिया है । ये बयान उन्होंने एनडीटीवी को दिए हिंदी में अपने इंटरव्यू में दिया है. अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने राम मंदिर के लिए चंदा न देने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि लोगों को अपने घरों के बाहर क्रास मार्क लगाकर रखना चाहिए. हालांकि फिर जब उन्हें लगा कि उन्होंने गलत कह दिया है तो उन्होंने इसे कवरअप करने की कोशिश की । 
जाने कौन है महुआ मोइत्रा और कैसा है विवादों से उनका पुराना नाता
2016 में पहली बार चुनाव लड़ा
महुआ ने अपने जीवन का पहला चुनाव पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 2016 में लड़ा. वह नादिया के करीमपुर चुनाव क्षेत्र से चुनाव जीतीं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा के समरेंद्र घोष को 16 हजार मतों से हराया. इसके बाद से महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल विधानसभा की एक बहुत ही सक्षम और मजबूत विधायक के रूप में विख्यात रही हैं । 
2019 में लड़ा लोकसभा चुनाव
साल 2019 में महुआ मोइत्रा ने संसदीय चुनाव लड़ने के लिए अपने विधानसभा का सीट छोड़ दी. उन्होंने करीमनगर लोकसभा क्षेत्र से संसद का चुनाव लड़ा और बीजेपी के कल्याण चौबे को 63 हजार से अधिक मतों से पराजित कर संसद पहुंची हैं । 
पहले ही भाषण से चर्चाओं में आई
एनआरसी मामले पर संसद में सरकार पर हमला कर महुआ अपने पहले भाषण में ही अपने विरोधियों की प्रशंसा का भी हकदार बन गई हैं. संसद के नव निर्वाचित सांसदों में वह सबसे प्रतिभाशाली सांसद मानी जाती हैं । 
विवादों में भी रही है महुआ
साल 2015 में महुआ उस समय विवादों में घिर गईं जब राष्ट्रीय चैनल पर हो रहे एक बहस में उन्होंने अपनी मध्यमा (बीच की ऊंगली) दिखाई. 2017 में उन्होंने बीजेपी संसद बाबुल सुप्रियो के ख़िलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया और उन पर टीवी पर हो रहे एक बहस में ‘महुआ महुआ पीकर बेहोश है’ कहने का आरोप लगाया । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर ।  मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है. अलर्ट ये है कि आज भी मौसम खराब रहेगा, जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में चक्रीय चक्रवात की वजह से मौसम में बदलाव जारी है. जिस वजह से प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा. शनिवार तक मौसम में बदलाव की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। 
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और कहीं बिजली गिरने की भी संभावना भी जताई है. इस बार मौसम विभाग ने किसानों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि ठंडी हवा बादल और बारिश से चना, मसूर की फसल पर असर पड़ सकते है. साथ ही गोभी-टमाटर जैसी सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है। 
जाने क्या कहा मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज ओलावृष्टि नहीं होगी. बल्कि गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बन रही है. छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बन रही है. प्रदेश में दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विदर्भ और उसके आसपास स्थित है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के ऊपर एक प्रबल हवा की अनियमित गति स्थित है. इस वजह से 18 फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.
तापमान
रायपुर- 17.6
माना एयरपोर्ट- 17.2
बिलासपुर- 16.4
पेंड्रा रोड- 14.5
अम्बिकापुर-13.2
जगदलपुर-16.5
दुर्ग-16.3
राजनांदगांव-14.0
लाभांडी-16.4

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड की वजह से पिछले 9 महीने में जीएसटी कलेक्शन में कमी आई थी, लेकिन अभी कोविड का असर कम हुआ है. अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी हुई है. पिछले दिसंबर के बाद स्थिति बेहतर हुई है. आने वाले समय में संग्रहण बढ़ेगा तो हमारे राज्य की भी राशि बढ़ेगी. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सेस की वजह से राज्यों को हो रहे राजस्व के नुकसान पर वित्त मंत्री को लिखे पत्र के संबंध में कही । 
डॉ. रमन सिंह ने आय का स्त्रोत बढ़ाने के सवाल पर कहा कि यह राज्य सरकार पर रहता है कि वह अपने रिसोर्स को तैयार करे और कैसे आर्थिक मजबूती की ओर जाए. केंद्र सरकार का बड़ा फार्मूला है, राज्य सरकार ने जितना भी राजस्व संग्रह कर केंद्र को जमा करता है, उसका पहले 32-34 प्रतिशत राज्य को वापस आता था, अब मोदी सरकार ने उसे 42 प्रतिशत कर दिया है, 42 प्रतिशत शेयर राज्य सरकार को लौटकर आता है. राजस्व संग्रह के आधार पर ही राज्य के शेयर में कमी-बढ़ोतरी होती है. अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी के साथ राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी । 
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी के रूप में मिलने वाली राशि पूर्ववत् देने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2020-21 कोविड महामारी के दुष्प्रभावों के कारण वित्तीय दृष्टि से अत्यंत कठिन वर्ष रहा है । 
उन्होंने केन्द्रीय वित्त मंत्री से अनुरोध किया है कि केन्द्र की तुलना में राज्यों के पास उपलब्ध सीमित संसाधनों को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी के रूप में मिलने वाली राशि पूर्ववत् प्राप्त होने का निर्णय लेने का कष्ट करें, ताकि राज्य को किसी अतिरिक्त वित्तीय क्षति का सामना न करना पड़े । 
 

panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ग्राम पलौद में देवांगन समाज द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी जंयती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना की।  देवांगन समाज के कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि देवांगन समाज बहुत मेहनती और स्वाभीमानी है। अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर समाज के लोग जीवनयापन करते रहे हैं। किसी भी समाज में जागरूकता और एकता समाज को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होती है और यह जागरूकता बिना शिक्षा से जुड़े संभव नहीं है। आपके बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे, डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, एसपी बनेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गरीबी दूर होगी और आप बेहतर तरीके से जीवनयापन कर पाएंगे। इसलिए समाज के लोग अपने बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजे। अपने घर की लड़कियों को भी पढ़ाए और एक अच्छा इंसान बनाए। उन्होंने समाज के लिए पलौद में सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।
 मंत्री डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार सभी समाज व वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। देवांगन समाज बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ में रहते हैं।
 इस दौरान जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, कोमल साहू सहित  समाज के लोग एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
 

 दंत चिकित्सा महाविद्यालय में इम्प्लांटोलॉजी की बारीकियां सिखाने दो दिवसीय कार्यशाला   
 
panchayattantra24.com,रायपुर । लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के दंत चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोस्थेटिक आसपेक्ट ऑफ इम्प्लांटोलॉजी, इम्प्लांट ट्राइ-इंटिग्रेशन विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों को इम्प्लांटोलॉजी की बारीकियां सिखाने महाविद्यालय के ओरल एंड मैक्सिलोफेसियल प्रोस्थोडोन्टिक्स एंड इम्प्लांटोलॉजी (Oral and Maxillofacial Prosthodontics and Implantology) विभाग द्वारा दो दिवसीय इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ एवं मेंटर के रूप देश के मशहूर इम्प्लांटोलॉजिस्ट, मैक्सिलोफेसियल प्रोस्थोडोन्टिस्ट और एनाप्लास्टोलॉजिस्ट डॉ. श्रीनिवास राव को आमंत्रित किया गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उनके मार्गदर्शन में क्लिनिकल सेंकंड स्टेज सर्जरी, इम्प्लांट इम्प्रेशन टेक्निक एवं प्रोस्थेसिस इंसर्टशन एंड ऑक्लुसल एडजस्टमेंट की सैद्धांतिक, व्यावहारिक एवं प्रायोगिक जानकारी प्राप्त करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उम्मीद जताई कि यहां अध्ययनरत दंत चिकित्सक कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों से अधिक से अधिक कौशल और ज्ञान अर्जित करेंगे जिससे उन्हें यहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को बेहतर व उच्च गुणवत्ता की सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी नए कौशल हासिल कर निपुण होंगे और मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएंगे।  सिंहदेव ने कहा कि राज्य शासन सभी चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में अध्ययन-अध्यापन, इलाज और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि अपने विषय का अच्छा ज्ञान और पारंगत होने से संस्थान द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कुशलता से किया जा सकता है। चिकित्सक के रूप में लोगों की सेवा करने का सुअवसर आप लोगों को मिला है। यह कार्यशाला आप लोगों के ज्ञान और कौशल के विस्तार में बहुत मददगार होगा। दंत चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिश्वजीत मिश्रा ने उद्घाटन सत्र में कार्यशाला के उद्देश्य, विषयवस्तु एवं विभिन्न सत्रों की जानकारी दी। इस दौरान प्रोस्थोडोन्टिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. दीपेश कुमार गुप्ता और पेरियोडोन्टिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता गुप्ता सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक और कार्यशाला में हिस्सा ले रहे छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है. वैसे-वैसे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ती जा रही है. इसी बीच व्यापारी एकता पैनल ने बुधवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है । 
पैनल के सदस्यों ने बताया कि पंच समिति के सदस्य श्रीचंद सुन्दरानी, रमेश मोदी, पूरनलाल अग्रवाल, दिलीप सिंह होरा, हरचरण साहनी, तिलोकचंद बरड़िया, मोहन तेजवानी, सुशील अग्रवाल, जीतेन्द्र बरलोटा, लालचंद गुलवानी और प्रकाश अग्रवाल की उपस्थिति में रायपुर जिले से 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री पदों की घोषणा मुख्य चुनाव कार्यालय में की गई । 
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
पंच समिति ने उपाध्यक्ष पद के लिए रायपुर जिले से चंदर विधानी, प्रकाश लालवानी, अलोक सिंह, हरख मालू, सुभाष अग्रवाल, अश्वनी विग, राजू भाई तारवानी और वासुदेव जोतवानी को प्रत्याशी बनाया है । 
मंत्री पद के उम्मीदवार
मंत्री पद के लिए सुदेश मंध्यान, राजेश गुरनानी, लोकेश चंद्रकांत जैन, आकाश अमर धावना, सतीश बागड़ी, राजेश सेतपाल, गिरीश पटेल और सुखदेव सिंह सिद्धू को प्रत्याशी घोषित किया है। 
इस बैठक के दौरान प्रमुख रूप से व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद प्रत्याशी योगेश अग्रवाल, महामंत्री पद प्रत्याशी राजेश वासवानी और कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी निकेश बरडिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मंत्री अमरजीत के बयान पर भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है. कहा कि कृषि सेस को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अलग से कोई भार नहीं है. पूरे देश के राज्यों में कृषि सेस लगा है. हर चीज का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना क्या ये न्यायोचित है? दोहरी पॉलिसी अपनाकर छत्तीसगढ़ सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है. मंडी टैक्स पहले राज्य में 50 पैसे था, जिसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर 2 रुपए किया. अब किसानों के हित की बात कर रहे हैं ।
मौसम खराब व धान की व्यवस्था को लेकर राजेश मूणत बोले कि सरकार को धान के रखरखाव की व्यवस्था करनी चाहिए. पूर्ववर्ती सरकार के समय में मिलिंग का काम धान खरीदी तत्काल बाद होनी शुरू गई थी ।
पूर्व का 28 लाख मीट्रिक टन धान सड़ चुका है. जिसे अब कोई नहीं खरीदेगा, अब जो धान खरीदी हुई वो सोसायटी में है. जिसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है ।
मंत्री अमरजीत भगत के सत्यनारायण कथा वाले बयान पर भी राजेश मूणत ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे उनकी बुद्धि पर तरस आ रहा. कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की है. इतने बड़े गायक को बुलाया तो भीड़ तो होगी ही ।
मंत्री जी का ऐसा बयान है तो वे किस संस्कृति की तुलना छत्तीसगढ़ से करना चाहते है? वहां पिकनिक नहीं मनाया जा रहा था. बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस आयोजन को कराया गया. इस तरह के बेतुकी बयान देकर मंत्री जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं ।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। यदि आप मुंह बांध कर बोलेंगे की हंसो…पैर बांध कर कहेंगे की दौड़ो, ये कैसे होगा. एक तरफ बारदाना दे नहीं पा रहे. दूसरी तरफ पुराने बारदाने से धान आया, तो चावल भी पुराने बारदाने में जमा होगा. उसमें भी कंडीशन लगाएंगे तो कैसे चलेगा. उम्मीद है कि जल्दी परमिशन मिलेगी. यह बयान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दिया. उन्होंने पुराने बारदाने में एफसीआई द्वारा चावल नहीं लेने पर अपनी प्रतिक्रिया दी ।
धान नुकसान होने पर समिति होंगे जिम्मेदार
मंत्री अमरजीत भगत ने मौसम परिवर्तन की स्थिति में धान के रखरखाव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि धान खरीदी की समस्त व्यवस्थाओं को लेकर पूरे पैसे समिति को दिए गए है. समिति को निर्देश है कि धान किसी भी स्थिति में खराब नहीं होनी चाहिए. यदि कुछ नुकसान होता है तो समिति उसके लिए जवाबदेह है वो नुकसान समिति के खाते में जाएगा. वहीं धान खरीदी के परिवहन और रख रखाव की संपूर्ण जवाबदारी जिले के अनुसार दी गई है. विभाग के सेक्रेटरी व अन्य सभी लोगों को निर्देश दिये गए है कि किसी भी स्थिति में धान का रख रखाव व परिवहन की व्यवस्था को ठीक करना है ।
इधर, बीजेपी ने धान के रखरखाव में अव्यवस्था का आरोपी लगाया है. इस आरोप पर मंत्री भगत ने कहा कि बीजेपी के नेताओं के बयानबाजी के सिवा और कुछ काम नहीं है. ये लोगों को भड़काने व उकसाने का काम करते हैं. भाजपा का दायित्व बनता है कि यहां के किसानों की मूलभूत समस्या है उसे दूर करे. केवल बयानबाजी व राजनीति से प्रदेश का भला नहीं होगा ।
 केंद्र आश्वासन के बाद मुकर गया
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने रिकॉर्ड तोड़ा है. 20 लाख मीट्रिक टन धान के निराकरण व समाधान के लिए हमने पॉलिसी बनाई है. शेष 40 लाख मैट्रिक टन धान के लिए हमने भारत सरकार के खाद्य मंत्री को पत्र लिखा है. सेंट्रल ने हमे सहमति दी थी कि राज्य का 60 लाख मैट्रिक टन केंद्रीय पुल में चावल जमा होगा, लेकिन अनुबंध करने की बारी आई तो 24 लाख मैट्रिक टन का ही उन्होंने दिया है ।
‘नक्सलवाद खात्मे के लिए धान खरीदी जरूरी’
सभी विभाग चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या का समाधान हो. समाधान के लिए वहां के किसान और आदिवासियों से हमें धान खरीदना पड़ेगा. हम उन्हें छोड़ नहीं सकते. इसलिए हमने पुनः स्मरण पत्र लिखा है और कहा कि सरकार त्वरित निर्णय ले ।
केंद्रीय टैक्स में राज्य का हिस्सा संवैधानिक हक
एक्साइज ड्यूटी को लेकर सीएम के पत्र पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शुरू से ही प्रदेश के हित को ध्यान में रखते हुए पक्ष रखते आ रहे हैं. मंत्री बोले कि भारत सरकार सुनना नहीं चाहती. कुछ करना नहीं चाहती तो हम आगे क्या बोलेंगे. यह संवैधानिक व्यवस्था है. राज्य का जो हक है, उन्हें मिलना चाहिए. जो अन्य केंद्रीय टैक्स लगा रहे हैं. उसमें राज्य का हिस्सा नहीं दोगे तो व्यवस्था कैसे चलेगी ।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली प्रवास के दौरान असम चुनाव की रणनीति बनाने संगठन के नेताओं से चर्चा की। संगठन के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें वहां के राजनीतिक और अन्य हालात की जानकारी दी। सीएम असम विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीनियर आब्जर्वर बनाए जाने के बाद वे जीत के लिए जुटे हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर वे आज से असम के दौरे पर रहेंगे। असम में दो दिन रहने के बाद 19 फरवरी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री असम चुनाव के राजनीतिक हालात को लेकर एआईसीसी के नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए हैं। मंगलवार को मुलाकात करने के बाद 17 फरवरी को असम पहुंचकर बूथ स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। असम में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधानसभा वार बूथ कमेटियों को सक्रिय करने उन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बूथ लेबल प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के पूर्व असम के सभी विधानसभा क्षेत्रों में माहौल बनाने के कार्य में कांग्रेस विधायक और असम के प्रभारी विकास उपाध्याय जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां पर की जा रही तैयारियों से राहुल गांधी को अवगत कराने एक बड़ी सभा भी कराई। सभा के सफल रहने के बाद आगे की तैयारी को लेकर संगठन के बड़े नेताओं से रायशुमारी करेंगे। कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि असम में प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी विधानसभा वार बूथ और जिला कमेटी के लोगों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। यहां हर बूथ पर युवाओं की टीम बनाकर मतदाताओं तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न संगठनों से करेंगे मुलाकात बताया गया है कि मुख्यमंत्री असम में अपने तीन दिन के दौरे के दौरान 18 फरवरी को विभिन्न समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। चुनाव के दौरान इन संगठनों का सहयोग लेने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। वहां के उद्योग समूह और चैंबर आफ कामर्स के लोगों से मुलाकात करने का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री एक-दो स्थानों पर सभा को भी संबोधित करेंगे।