Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के उच्च स्तरीय स्कूल स्थापित हो, इसके लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री ने इसके लिए मुख्य सचिव को शिक्षा विभाग और संबंधित विभागों से परामर्श कर जल्द ही प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है ।
गौरतलब है कि राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी प्रदेश में ऐसा कोई भी शासकीय अथवा निजी शाला नहीं है जिसकी गणना देश के प्रतिष्ठित शालाओं में हो. मुख्यमंत्री ने इसे देखते हुए निर्देश दिए हैं कि- राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा का अवसर प्रदान करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यह अत्यावश्यक है कि राज्य में ऐसी शाला की स्थापना की जाए, जिसमें गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के अवसर भी उपलब्ध हो सके ।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर के शालाओं की स्थापना से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति दर्ज हो सकेगी. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर की शाला की स्थापना के लिए नवा रायपुर में 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित की जाएगी. इसके लिए मुख्य सचिव शिक्षा विभाग तथा संबंधित विभागों के परामर्श से कार्य योजना बनाकर मंत्रि परिषद की आगामी बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करेंगे ।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 फरवरी से स्कूल खोलने का फैसला लिया है, लेकिन अब भी परिजन व स्कूल प्रबंधकों के बीच आपसी असमंजस की स्थिति है. स्कूल प्रबंधकों ने स्कूल खोलने की तैयारी पूरी कर ली है और बच्चों को स्कूल बुला रहे है लेकिन परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि परिजनों का कहना है कि 25 फरवरी से बच्चों की परीक्षाएं आयोजित की गई है. वहीं स्कूल प्रबंधक ने कहा जिन बच्चों को डाउट है वे अपने स्कूल आकर डाउट क्लीयर कर सकते हैं. यदि बच्चे स्कूल नहीं आना चाहते तो कोई जबरदस्ती नहीं है ।
मामला केपीएस स्कूल डूंडा का है, जहां नाम न उजागर करने की शर्त पर परिजनों ने बताया कि केपीएस स्कूल में 25 फरवरी से परीक्षाएं आयोजित की गई है. लेकिन 17 फरवरी से ही बच्चों को पढ़ाई के लिए आमंत्रित किया गया है. बच्चों की पढ़ाई पूरी हो गई है. लेकिन अब पता नहीं किस वजह से बच्चों को बुला रहे है ।
केपीएस स्कूल दूर है. इसलिए हमने अपने बच्चों के लिए बस की व्यवस्था की थी लेकिन स्कूल प्रबंधक के द्वारा बस भी नहीं भेजा जा रहा है. हम अपने काम पर जाएंगे या बच्चों को स्कूल छोड़ेंगे. कोरोना काल में स्कूल बंद थे. साल भर से प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं हुए और स्कूल प्रबंधकों ने प्रैक्टिकल परीक्षा की फीस भी वसूली है ।
स्कूल के डॉयरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को यदि कोई समस्या है या कोई सवाल नहीं बन रहे है तो वे स्कूल आकर डाउट क्लीयर कर सकते हैं. उस वजह से स्कूल बुलाए गए है. बच्चे घर पर रहना चाहे वो घर पर ही पढ़ सकते है. प्रैक्टिकल परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई थी. ऑफलाइन भी परीक्षाएं ली जाएंगी उसकी फीस वसूली गई है . बस ना चलने की बात है तो हम शासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे है यदि शासन आदेश जारी करते है तो हम बस की व्यवस्था भी करेंगे. बशर्ते ट्रांसपोर्ट फीस पटाने वाले बच्चों के लिए ही बस की व्यवस्थाएं होंगी ।

publicuwatch24.com,रायपुर। नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन का लोक निर्माण मंत्री साहू ने अवलोकन किया. 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण किया जा रहा है. मंत्री ने एजेंसी को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सयम सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोमवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में निर्माणाधीन नवा छत्तीसगढ़ सदन का अवलोकन किया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सयम सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए गुजरात दौरे के लिए रवाना हुए. सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग, मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का सुविधा रहेगी।
मंत्री ताम्रध्वज साहू बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 जून 2020 को अपने रायपुर निवास कार्यालय से नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले इस नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया था. नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण नई दिल्ली के सेक्टर-13 द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है. इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के कांशीराम नगर में एक महिला ने मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया. डीकेएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तेलीबांधा पुलिस ने मृतका के पति रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका लक्ष्मी सिंह और रमेश के बीच अन्य महिला को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद लक्ष्मी ने ये कदम उठा लिया ।
तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को कांशीराम नगर में रहने वाली लक्ष्मी सिंह नाम की महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया था. 8 फरवरी को डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी. मृत्यु के पहले कार्यपालन दंडाधिकारी द्वारा महिला का बयान लिया गया था ।
मृतका ने बयान दिया था कि उसके पति रमेश सिंह का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था. जिसके पास जाने से मना किया. इसी बात पर उनके बीच बहुत बहस हुई. इसी के बाद उसने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दी ।
मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी. जांच में यह पाया गया कि मृतका के पति द्वारा दुष्प्रेरण किये जाने के कारण मृतका ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की है. आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।

panchayattantra24.com, रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर में गरीबों के लिए बनाये गए आवास का फर्जी तरीके से आबंटन करने का मामला सामने आया है. चार शातिरों ने फर्जी आबंटन कर करोड़ों की ठगी कर दी गई. फर्जी सील, साइन के जरिये मकान का आबंटन कर दिया गया. इसका खुलासा होने के बाद कोतवाली थाने में निगम के सहायक अभियंता ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुनील नायक, प्रीति नायक, अजय कुमार और ए रवि राव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने रवि राव को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी तीन आरोपी फरार है ।
कोतवाली थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि सभी आरोपी पीड़ित लोगों के परिचित के ही है. आरोपियों में सुनील नायक और प्रीति नायक पति पत्नी है. इसके अलावा अजय कुमार और रवि राव आरोपी है. इनका कुछ विशेष काम धाम नहीं है. आरोपियों ने झांसा देकर पहले 25 हजार की निगम की फर्जी रसीद दिया और उसके बाद फर्जी आबंटन पत्र भी दे दिया. किसी से 25, 40 और 80 हजार रुपए इनके द्वारा लिए गए. जब लोग वहां मकान लेने पहुंचे तो वहां बताया गया कि आबंटन पत्र रसीद फर्जी है. इसके बाद आरोपी फिर लोगों को पैसा जमा करने का नोटिस दिए कि तुम लोगों का गलत हुआ है एक लाख रुपए जमा करो तब होगा ।
6 महीने पहले इन लोगों ने आवेदन दिया था, जिस पर नगर निगम वाले जांच कर रहे थे. उस समय पीड़ितों के द्वारा अज्ञात आरोपी ही बताया जाता था. किसने पैसा लिया है उनका नाम नहीं बताते थे. अब जब नाम सामने आया तो 14 लोगों ने जाकर शिविर में आवेदन दिया. मामले में एक आरोपी रवि राव की गिरफ्तारी कर ली गई है, बाकी तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है ।
नगर निगम मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ राजेश राठौर की शिकायत पर एफआईआर हुई है. आरोपियों ने आवास के नाम पर 12 लोगों से 25-25 हजार और कई अन्य व्यक्तियों से 3 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूली है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। मानिकपुरी पनिका समाज बसना के तत्वावधान में कबीर दर्शन यात्रा बसना से प्रारंभ होकर पिथौरा तेन्दूकोना बागबाहरा महासमुन्द होते हुए प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट पहुंचा, जहॉ विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित ओमप्रकाश मानिकपुरी, मोती दास, सुमित दास, श्रवण मानिकपुरी,मनोज मानिकपुरी,उमेश दास महंत, प्रकाश मानिकपुरी आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बालापीर धाम मे कबीर साहब के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए चौकन्ना घोड़ा की समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की।
दर्शन यात्रा मे चल रहे तीन सौ लोगों का स्वागत सत्कार भोजन प्रसाद आदि की व्यवस्था ओमप्रकाश मानिकपुरी के द्वारा की गई थी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत ने प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट पहुंच कर बसना क्षेत्र से पधारे सामाजिक जनो को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर साहेब सभी के घट घट में विराजमान हैं उन्हें खोजने की आवश्यकता नहीं है. अंतर्मन से सद्गुरु को याद करें यही सार्थकता है. आपके यात्रा मे, मै नहीं चलते हुए भी आप सभी के साथ चल रहा हूँ। आप सभी को शुभकामनायें देता हूं।
बालापीर धाम के मुखिया, पनिका समाज महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मानिकपुरी ने अपने संबोधन मे कहा कि मानिकपुरी पनिका समाज बसना से निकाली गई यात्रा बहुत ही सुन्दर व सराहनीय है. इस यात्रा से समाज मे जागरूकता आयेगी और साथ ही साथ कबीर दर्शन के प्रति समर्पण की भावना जागृत होगी. समाज की सेवा के लिए मै हमेशा तत्पर हूं. सद्गुरु की कृपा से समाज की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है. बालापीर धाम मानिकपुरी पनिका समाज का है,समाज के लिए हमेशा दरबार खुला है।
इस अवसर पर सरल सरिता भजन मण्डली रायपुर के द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति दी गई. सुमधुर भजन का समाज के लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. प्रातः कबीर दर्शन यात्रा का काफिला दामाखेड़ा के लिये रवाना हुआ. कबीर दर्शन यात्रा को ओमप्रकाश मानिकपुरी ने श्वेत झण्डा दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर प्रकाश मनिकपुरी , मनोज मानिकपुरी, श्रवण दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बसना के ब्लाक अध्यक्ष मलिन दास, शरण दास राजन, आनंद दास, शोभी दास,संतकुमार दास,सेवक दास दीवान सभी ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम का संचालन मानिकपूरी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमीत दास महंत ने किया।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावनाएं बन रही है. आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिक ने बारिश की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में बारिश होने की संभावना है, और उसके बाद तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है ।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताया कि 15 के बाद से बादल छाने शुरू हो जाएंगे. 16 फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, उसके अगले दिन यानी 17 और 18 को छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर खासकर उत्तरी भागों पर ओले गिरने की संभावनाएं बन रही है ।
यह स्थिति 19 को भी बन सकती है और 20 तारीख के बाद तापमान में परिवर्तन होने की संभावनाएं बन रही है. बारिश होने के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव गांव में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है ।
तापमान-
रायपुर- 19.0
माना एयरपोर्ट- 18.4
बिलासपुर- 15.6
पेंड्रा रोड- 14.0
अम्बिकापुर- 12.5
जगदलपुर- 17.0
दुर्ग-16.0
राजनांदगांव- 19.3
लाभांडी- 15.4

panchayattantra24.com, ,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 महीने से बंद स्कूल आज से खुल गए हैं. राजधानी के स्कूलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने गाइडलाइन के अनुसार तमाम व्यवस्था की गई. सुबह होने वाली प्रार्थना (प्रेयर) नहीं की गई. खेल का पीरियड भी नहीं किया गया. रायपुर के शांति नगर स्थित कन्या विद्यालय में छात्र पीने का पानी अपने साथ लेकर आए थे. कैंटीन भी बंद रही. स्कूल पूरे समय के बजाय 4 घंटे ही लगाई गई ।
मिठाई खिलाकर किया स्वागत
पीजी उमाथे शांति नगर कन्या विद्यालय के लेक्चरर आलोक दीक्षित ने बताया कि बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूल में प्रवेश दिया गया. बच्चों का स्वागत कर उन्हें मिठाई भी खिलाई गई. काफी दिनों बाद स्कूल बंद थे और आज खोले गए हैं. पहले एक ही कक्षा में बच्चों को बिठाया जाता था अब दो कक्षाएं लगेंगी ।
बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है. यदि कोई बच्चा मास्क नहीं लगाता तो उसे मास्क लगाने की हिदायत दी जाएगी. समय-समय पर बच्चों का टेम्प्रेचर चेक किया जाएगा. यदि कोई बच्चा बीमार नजर आता है तो उसे घर भेज दिया जाएगा ।
तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का हुआ समापन

panchayattantra24.com,रायपुर। मैनपाट सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृतियों का त्रिवेणी संगम है. यहां पहाड़, झरने, नदी, इमारती लकड़ी, वनौषधि पादप की समृद्धि ही नहीं बल्कि लोक कला और संस्कृति का गौरवशाली इतिहास है. यही कारण है कि विश्व पर्यटन के फलक पर मैनपाट पर्यटकों का पहली पसंद है. यह बात प्रदेश के गृह, धार्मिक न्यास एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन पर कही.
गृहमंत्री साहू ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महोत्सव आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों एवं अपनी परम्पराओं को सहेजने के साथ युवाओं को अवगत कराना और समझाना भी है. मैनपाट की माटी में प्रभु श्री राम के चरण रज मिले हुए हैं. इन सब कारणों से छत्तीसगढ़ शासन ने यहां के निवासियों को रोजगार के साधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए कमलेश्वरपुर में 21 करोड़ की लागत से एथनिक रिजॉर्ट कार्य कराया जा रहा है. वन विभाग द्वारा भी यह के पर्यटन पाइंट में 3 करोड़ 50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मैनपाट महोत्सव आयोजन का उद्देश्य यहां के सीधे-साधे लोगों की जीवन संस्कृति, लोककला को आगे बढ़ाने के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराना भी है. तीन दिन के आयोजन में लोगों ने मैनपाट को खूब अच्छी तरह से जाना और भरपूर मनोरंजन भी किया. उन्होंने कहा कि मैनपाट मे पर्यटन विकास के लिए बुद्धिष्ट सर्किट में जोड़ने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है. इस अवसर पर गृहमंत्री ने संस्कृति मंत्री भगत की मांग पर मैनपाट में चिन्हांकित 14 नए पर्यटन पाइंट में पहुंच मार्ग के साथ अन्य विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति देने की बात कही.

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी 18 दिन से ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों में पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर कहा कि अब तक 17 हज़ार 359 लोगों की समस्या का समाधान किया गया है. निगम के इतिहास में सबसे बड़ी तात्कालिक कार्रवाई है. सभापति ने कहा कि कार्यों में दलाली हो रही थी. जैसे मज़दूर कार्ड बनाने में कई महीनों घूमना पड़ता था. अब तात्कालिक समाधान हो रहा है.
महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि ये शिविर ऐतिहासिक हो गया है. आज तक नगर निगम के इतिहास में इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है. पहली बार एक साथ हज़ारों लोगों का तत्काल शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जा रही है. आज शिविर का 18 वां दिन है. बीते 17 दिनों में 17 हजार 359 लोगों की समस्या का समाधान किया जा चुका है. जिस काम के लिए कई दिनों तक भटकना पड़ता है, वो तत्काल हो रहा है. इसलिए लोग शिविर में आ रहे हैं.
बीजेपी तय कर ले अपना इरादा
ढेबर ने आगे कहा कि कोरोना काल के बाद लोगों का काम धंधा बंद हो रहा है. इसलिए जरूरत मंद लोगों को स्वनिधि योजना से 27 लाख रुपए बांटा गया है. आवश्यकता हिसाब से किसी को 10 हज़ार, किसी को 20 हज़ार और किसी को 1 लाख रुपए तक दिया गया है. महापौर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी दलगत राजनीति से ऊपर उठे. कहीं समर्थन, तो कहीं विरोध कर रही. बीजेपी पहले अपना इरादा तय कर ले.
पहले देना पड़ता था घूस- सभापति
सभापति प्रमोद दुबे ने शिविर का तारीफ करते हुए कहा कि पहले मज़दूर कार्ड बनवाने के लिए लोगों को घूस देना पड़ता था. दलाल लोग हावी हो गए थे. पहले लोग काम करवाने के लिए सालों तक भटकते रहते थे, लेकिन अब तत्काल मज़दूर कार्ड भी बन रहा है. इसके साथ ही अन्य प्रकार की समस्याओं का समाधान हो रहा है.