Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार एक आरोपी अंडमान निकोबार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मंगलवार शाम को अंडमान निकोबार पुलिस लालपुर स्थित रेस्ट हाउस में आरोपी को लेकर रुकी थी. कोविड टेस्ट के बाद रायपुर से रवाना होने वाली थी. तभी आरोपी पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर फरार हो गया. टिकरापारा पुलिस मामले में केस दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार, अंडमान निकोबार के उपनिरीक्षक मोहम्मद रफीक और प्रधान सिपाही अरविंद केरकेट्टा धारा 408 के मामले में रामकुमार साहू नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने बलौदाबाजार पहुंचे थे. स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दस दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला ।
रिमांड मिलने के बाद अंडमान निकोबार के दोनो पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर रायपुर पहुंचे और यहां एमएमआई अस्पताल में उसका कोविड टेस्ट कराया. इसके बाद लालपुर स्थित एक गेस्ट में आरोपी को लेकर रात्रि विश्राम कर 16 फरवरी को शाम 4 बजे ट्रेन से उसको ले जाने वाले थे ।
इसी दौरान आरोपी रामकुमार साहू दोनों पुलिकर्मियों को धक्का देकर बाहर से कमरे को बंद कर फरार हो गया. मामले में टिकरापारा थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने लगा है. मौसम वैज्ञानिक ने मौसम की स्थिति को लेकर कहा था कि प्रदेश में 17 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होगी. वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी बन रही है।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम और दक्षिण से दो विपरित हवाओं के गुण का मिलन हो रहा है. इस वजह से बारिश की संभावना बन रही है. 17 और 18 को छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर खासकर उत्तरी भागों पर ओले गिरने की संभावनाएं बन रही है।
यह स्थिति 19 को भी बन सकती है और 20 तारीख के बाद तापमान में परिवर्तन होने की संभावनाएं बन रही है. मौसम में इस तरह के बदलाव होने की वजह से प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।
तापमान-
रायपुर- 19.0
माना एयरपोर्ट- 19.4
बिलासपुर- 17.2
पेंड्रा रोड-15.6
अम्बिकापुर- 16.0
जगदलपुर- 19.0
दुर्ग- 19.8
राजनांदगांव- 19.4
बलरामपुर-13.0

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पेट्रोल-डीजल की दाम में बेहताशा वृद्धि पर मंत्री रविंद्र चौबे ने आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वैट कम कर पेट्रोल के दाम कम नहीं किए जाएंगे ।   
केंद्र सरकार लगातार कीमतों में वृद्धि करे और राज्य वैट घटाएं यह संभव नहीं है. राज्यों को पहले ही राजस्व की प्राप्तियों में भारी नुकसान सहना पड़ रहा है. छत्तीसगढ़ में फिलहाल वैट के मामले में पुनर्विचार की संभावना नहीं है ।   
मंत्री चौबे ने बताया कि राज्य सरकार ओपन बाजार में धान बेच सकती है. प्राइवेट सोसाइटी में धान पड़े रहने से सरकार को नुकसान होगा और धान भी खराब होगा ।   
विकल्प हमने खुला रखा है, फिर भी केंद्र से उम्मीदें हमने बनाई हुई है. इसके बावजूद केंद्र सरकार से उम्मीद है जो छत्तीसगढ़ के किसानों ने धान उत्पादित किया है उसे एफसीआई के माध्यम से खरीदी करेगी ।   
20-21 सरप्लस धान की नीलामी का फैसला हुआ है. इसकी नीलामी के लिए निर्देश दिया है. अंतर विभाग समिति का गठन किया गया है.18 फरवरी से बिडर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. 60 लाख मीट्रिक टन मान्य करने के लिए केंद्र को पत्र भेजा है ।   
रविंद्र चौबे ने कहा कि देश में 1000 से 1100 रुपए में धान खरीदी की जा रही है, हम किसानों से 2500 रुपए में धान खरीद रहे हैं. अन्य खर्चे मिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार को 30 प्रति किलो से अधिक पड़ता है. यह नुकसान हमें होना है. यह हम पहले ही मान कर चल रहे हैं, पर केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ न्याय करेगी ऐसी उम्मीद है ।   
मंत्री चौबे ने कहा कि 20 लाख 79 हज़ार टन धान बचा हुआ है. एफसीआई में चावल जमा करने की गति धीमी है. पुराने बारदाने में चावल नहीं जमा किया जा रहा है. इसमें ढील के लिए प्रस्ताव भेजा है ।   
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद सहायक पुलिस उप निरीक्षक की मौत के मामले की जांच राज्य स्तरीय एक समिति कर रही है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रायपुर जिले में पदस्थ सहायक पुलिस उप निरीक्षक (34) की मौत की जांच राज्य स्तरीय एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव संबंधी जांच करने वाली) (एईएफआई) समिति कर रही है। 
छत्तीसगढ़ के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि सहायक पुलिस उप निरीक्षक को 12 फरवरी को रायपुर में कोविड-19 का टीका लगाया था। उन्हें 14 फरवरी की रात में अचानक सीने में दर्द होने के कारण एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच करके बताया कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई थी। सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। 
 ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का संभावित कारण हृदयाघात लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और राज्य स्तरीय एईएफआई समिति द्वारा रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद मौत का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा। राज्य स्तरीय एईएफआई समिति के अध्यक्ष और पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसीन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल वर्मा ने बताया कि यह प्रकरण समिति के संज्ञान में आया है। समिति ने बैठक में चर्चा के बाद केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी है।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर । महंगाई और पेट्रोल जल के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी। यह फैसला सोमवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय शंकर नगर स्थित राजीव भवन में महिला कांग्रेस की प्रभारी सूनिता सहरवात, प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम की उपस्थिति में महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा हुई। 
महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया और किसान के साथ केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले में जो कुछ भी हुआ, वह किसानों को बदनाम करने और उनके आंदोलन को खत्म करने की साजिश थी। बैठक में महिला कांग्रेस प्रभारी सुनिता सहरावत ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है। 
22 को जिला स्तरीय, 25 को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि महिला कांग्रेस 22 फरवरी को सभी मिलों में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसके बाद 25 फरवरी को रायपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में शाहमल होने के लिए सभी बलॉक और जिलों से महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रायपुर आएंगे। राजपूत ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया जाएगा।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर ।  राज्यपाल अनुसुइया उइके ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अपने बधाई संदेश में कहा है प्रकृति के नव सृजन और विद्या तथा ज्ञान के पर्व बसंत पंचमी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। माँ सरस्वती का आशीर्वाद सभी पर बना रहे!
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित तुंहर सरकार, तुंहर द्वार कार्यक्रम के हर शिविर में हंगामा और कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव देखने को मिल रहा है। इससे कार्यक्रम का उद्देश्य और लोगों की समस्या सुलझने की बजाय उलझती जा रही है। सोमवार को दूसरी पाली में पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के बीपी पुजारी स्कूल में शिविर लगाया गया था, लेकिन यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा मचा दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता ही आपस में भीड़ गए। इस दौरान जमकर नौकझोंक हो गई। इधर, मंच में मौजूद महापौर एजाज ढेबर दोनों पक्ष को शांत करते रहे है, लेकिन आक्रोशित महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को नीचे दिखाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सारी हदें ही पार कर दीं। 
 भाजपा कार्यकर्ताओं को स्कूल के गेट पर रोका : भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए शिविर स्थल में आने लगे। तब पहले से बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उनको गेट के पास ही रोक दिया। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। इधर पहले से कोई महिला पुलिस बल नहीं होने के कारण भाजपा के कई महिला कार्यकर्ताओं ने सीधे पुलिस बल को धक्का देकर शिविर स्थल में दाखिल हो गई। महिलाओं ने मंच में मौजूद महापौर के री-खोटी सुनाने लगी। इस बीच कांग्रेस और भाजपा की महिलाओं के बीच झूमा-झटकी हो गई। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट के पास जाकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए महापौर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आने को कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर महापौर को घेर लिया। वहीं, इस दौरान दोनों पक्ष से जमकर नारेबाजी होती रही। अंत में ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता फिर से भीड़ गए।वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड पार्षद और एमआइसी सदस्य आकाश तिवारी शिविर में आए आवेदन में हस्ताक्षर करने के बजाय वे हंगामे में शामिल हो गए। इस कारण हस्ताक्षर और सील लगवाने के लिए कई मिनटों तक इंतजार करना पड़ा। आकाश तिवारी का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता ने जानबूझकर शिविर में हंगामा मचाया है। ज्यादातर हंगामे करने वाले लोग वार्ड के मतदाता नहीं है बल्कि भाजपा जानबूझकर अन्य वार्डों के लोगों को शामिल करके हंगामा किया। 
 
 हंगामा के कारण आम जनता हुई परेशान हंगामे के चलते आम जनता काफी परेशान हुई। हंगामे के बाद आम जनता को कोई बताने वाला नहीं था कि स्कूल के दूसरे गेट से आप आ जा सकते है। इस दौरान आम लोगों का आक्रोश भी बढ़ गया है। उनका कहना है कि शिविर में दोनों पार्टी ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है। इसी कारण कई वार्डों में शिविर में रोज हंगामा हो रहा है। सब लोग चाहते हैं कि इससे राजनीतिक लाभ होगा। भाजपा के कार्यकर्ता शिविर में आकर हंगामा मचा रहे है। यहां आम जनता का समस्या का निदान हो रहा है। शिविर में आम नागरिकों की समस्या को सुनी और निराकरण किया जा रहा है। भाजपा नहीं चाहती लोगों की समस्याओं का समाधान हो।
 एजाज ढेबर, महापौर तुहर सरकार, तुहर द्वार शिविर पूरी तरह असफल रायपुर. पं रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 राजातालाब में सुनील चौधरी जिलाध्यक्ष भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर व लता सुनील चौधरी पूर्व पार्षद के नेतृत्व में वार्ड की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने गई आम जनता को पुलिस द्वारा गेट पर रोक गया । वार्ड के नागरिक अपनी मूलभूत समस्या नया पट्टा व पट्टा नवीनीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड , आयुष्मान कार्ड, लोन आदि के आवेदन लेकर पहुँचे लेकिन महापौर ने एक भी आवेदन स्वीकार न कर जनता का अपमान किया है । सुनील चौधरी ने महापौर से आग्रह भी किया की ज्ञापन में शामिल 19 विषयों में से किसी 4 की घोषणा तत्काल मंच से कर दे लेकिन महापौर ने गोल मोल जवाब दे कर टाल दिया, एक भी घोषणा नहीं की । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से अभद्रता की जिसका पुरज़ोर विरोध किया गया। महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मी अभद्र तरीक़े से रोकते व धक्का देते रहे । महापौर और उनकी परिषद आज जो जनता की अनदेखी की है इसको ध्यान में रखते हुये जनता के सारे आवेदन मुख्यमंत्री कार्यालय पहुँचाये जायेंगे।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। बसंत पंचमी के त्योहार पर आज रायपुर के स्कूलों और मंदिरों में पूजा-अर्चना किया गया, लेकिन इस बार इस मौके पर कम बच्चे दिखाई दिए. रायपुर के काली मंदिर समेत तमाम मंदिरों पर नियम बदले गए है. अधिकतर परिजन कोरोना संक्रमण से बचने सतर्कता बरत रहे हैं. बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए परिजन घर पर ही पूजा कराए ।   
कालीबाड़ी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी यहां पर सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया. बच्चों को पंडित जी के हाथों से स्लेट लेखन का कार्य कराया गया. पूजन विधि निभाने के लिए 1, 2 बच्चे ही मौजूद रहे. इस बार कम बच्चे नजर आए, क्योंकि कोरोना वायरस के चलते लोग सावधानी बरत रहे. लोगों ने अपने घर पर ही पूजा-अर्चना किए. पहले की बात की जाए तो काफी भीड़ नजर आती थी ।   
कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष संजय भामी ने कहा कि नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मूल रूप से यह त्योहार बच्चों का हैं लेकिन कोरोना के कारण बच्चे भी नजर नहीं आ रहे हैं. पहले यहां काफी भीड़ होती थी ।   
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पूर्व पार्षद के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पैसे के लेनदेन के चलते उसके दोस्त प्रदीप नायक ने अपने अन्य दोस्त सुजीत तांडी और वेकेंट दिवाकर के साथ मिलकर हत्या की थी ।   
खमतराई थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि युवक जतिन रॉय की हत्या के मामले में प्रदीप नायक, सुजीत टांडी और वेंकट दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है. प्रदीप नायक ने भनपुरी स्थित अपने घर पर जतिन की हत्या की थी. इस दौरान सुजीत भी वहां मौजूद था. जिसके बाद मृतक के शव को ट्रॉली में भरकर खम्हारडीह थाना इलाके में फेंक दिया था ।   
जतिन और प्रदीप दोनों ही आपस में दोस्त है. जतिन को 20 हजार रुपए और प्रदीप को 10 हजार रुपए की जरूरत थी. इसलिए प्रदीप ने बाइक को किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया था. 20 हजार रुपए प्रदीप ने जतिन को दिया था. मृतक जतिन ने 5 दिनों में रुपए लौटाने की बात कही थी ।   
9 फरवरी को जतिन शराब लेकर प्रदीप के पास पहुंचा और दोनों ने जमकर शराब पी. फिर इसी दौरान उसने जतिन का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. प्रदीप घुमने जाने की बात कहकर ट्राली बैग जतिन से ही मंगाया था ।   
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। सरकारी स्कूल संचालन एक्शन प्लान को लेकर मायाराम सुरजन स्कूल हॉल में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में रायपुर ज़िले के समस्त स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए. इसमें स्कूल संचालन एवं योजनाओं को विद्यार्थी तक पहुंचाने ट्रेनिंग दी गई. साथ ही छात्रवृत्ति में गलती को लेकर प्राचार्यों को अवगत कराया गया । 
जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि सभी प्राचार्यों को प्रशिक्षण दी जा रही है लापरवाही न हों कोरोना एडवाइजरी का अक्षर सह पालन हो इस पर विशेष ज़ोर दिया गया है । 
जनसंख्या पर फ़ैसले का अधिकार
बैठक में बताया गया कि जिन स्कूलों में पंजीकृत संख्या ज्यादा है तो वहां कोरोना एडवाइजरी के मद्देनज़र की प्राचार्या फ़ैसला ले सकते हैं कि एक दिन में एक कक्षा दूसरे दिन में दूसरी कक्षा संचालन का रूटीन बनाया जा सकता है, अगर दो शिफ़्ट संभव है दो दो शिफ़्ट में दिखे स्कूल खोला जाए । 
फ़ीस अधिनियम क्रियान्वयन आदेश
फ़ीस अधिनियम लागू हो गया है. इसके क्रियान्वयन के लिए आज सभी प्राचार्यों को पावर पाइंट के माध्यम से समझाया गया है. उन्हें अच्छे से अध्ययन करने के लिए अधिनियम कॉपी उपलब्ध कराया गया है । 
छात्रवृत्ति त्रुटि सुधार
छात्रवृत्ति फ़ार्म भरते समय कई तरह की गलतियों सामने आती है, जिसकी वजह से बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाता है. जैसे खाता नंबर का गलत होना, विद्यार्थी के नाम स्पेलिंग गलत होना. इस तरह की गलतियां ना हो. इसके लिए प्रशिक्षण रखा गया है ।