Browsing: रायपुर

बुनियादी तौर पर और अधिक जनता से जुड़ना होगा- डी. पुरन्देश्वरी

panchayattantra24.com,रायपुर ।  नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम रीवां में चण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण तथा साहू समाज भवन के शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान रीवां में आयोजित मड़ई मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की हितैषी है। नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरन्तर विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर उसे पूरा किया जा रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विगत दो साल के भीतर करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। सभी समाज के लोगों के लिए भवन की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य की सरकार सदैव सबके साथ है। गांव के विकास में सरकार हरसंभव मदद करेगी। 
 मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अब तक का सर्वाधिक धान खरीद चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ-पालकों से दो रुपए किलों की दर से गोबर खरीद रही है। किसानों को लाभान्वित करने सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। इससे किसानों में आर्थिक समृद्धि आएगी और किसान राज्य के विकास में भागीदार बनेंगे।  
 रीवां में आयोजित मड़ई मेला में उन्होंने कहा कि मड़ई मेला में गांव के लोगों की खुशियां झलकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनारेंजन के साथ संस्कृति के दर्शन होते हैं। आसपास के गांव के लोग मिलते जुलते हैं। राज्य सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को आगे बढ़ाने और सहेजने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश दी जा रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्राम रीवां में कुर्मी समाज, धीवर समाज मछुवारा समिति के लिए सामुदायिक भवन और श्याम बंजारे के घर से काशीनाथ मंदिर तक सीसी रोड़ निर्माण की घोषणा की। 
 सभा में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता थान सिह साहू, देवनाथ साहू, हेमलता डूमेन्द्र साहू, सरपंच श्री चंद्रप्रकाश साहू, , द्वारिका साहू, कोमल साहू, सुरेन्द्र नशीने, डिगेश्वरी साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। तुंहर सरकार तुंहर द्वार शिविर में आज जमकर हंगामा हो गया. राजीव नगर होलीक्रॉस स्कूल के पास भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया. नारेबाजी करते हुए नेताओं ने कहा कि लोगों को पट्टा वितरण नहीं किया गया, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं. इस दौरान मंच पर महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे मौजूद रहे ।            
संजय श्रीवास्तव के नेतत्व में भाजपाई नेताओं ने शिविर में धरने पर बैठ गए. बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हम पट्टा की मांग को लेकर समाधान शिविर में पहुंचे थे. वहां शिकायत लेने से मना कर दिया गया. हमने सवाल पूछा कि ये तो सरकार का वादा था पट्टा वितरण कर देंगे, लेकिन अभी तक नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर सवाल पूछने पर बल प्रयोग में आतुर हो गए. हम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ़ कि वाहवाही लूटने के लिए शिविर लगाई जा रही है. लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता ।            

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार से स्कूल खुलेंगे। स्कूल के अलावे कॉलेज भी मंगलवार से खुल जायेंगे। कैबिनेट की बैठक में स्कूल-कॉलेज खुलने की हरी झंडी दे दी गयी है। सोमवार तक स्कूल-कॉलेजों को खोलने के संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग व उच्च शिक्षा विभाग गाइडलाइन जारी कर देगा, जिसके बाद मंगलवार से स्कूल-कॉलेजों का संचालन शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री निवास में चल रही कैबिनेट की बैठक में आज इस बात का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में 9वीं से 12वीं तक की स्कूलों को खोलने की इजाजत देने के साथ-साथ प्रदेश के स्कूलों को भी खोलने का फैसला लिया है। हालांकि पहली से आठवीं तक स्कूलें अभी बंद रहेगी।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजनांदगांव में लगभग 80 लाख रूपए की लागत से रानी सागर बूढ़ा सागर स्थित आनंद वाटिका, बर्थडे पार्क का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने पार्क में स्थापित ऋषियों की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया. लोकार्पण के बाद उन्होंने पार्क का निरीक्षण भी किया. पार्क में प्राकृतिक सौंदर्य तथा स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के फूल तथा छायादार पौधे लगाए गए हैं. जिससे नागरिकों को सुंदर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा. उन्होंने वहां बच्चों के लिए निर्मित एडवेंचर गेम स्थल, फव्वारा का अवलोकन किया ।            
मंत्री अकबर ने कहा कि आनंद वाटिका का निर्माण नागरिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है, यहां लोगों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा. बर्थडे पार्क के निर्माण से लोगों को जन्मदिन मनाने के लिए हराभरा प्राकृतिक स्थल मिलेगा. वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एडवेंचर स्थल भी बनाया गया है. इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे ।            

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को लोकसभा में छत्तीसगढ़ी भाषा को टेलीविजन में प्रसारित किए जाने किए जाने की मांग की, जिस पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सदन में कहा है कि जल्द ही मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे ।

सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ राज्य गीत से अपनी भाषण की शुरुआत की. उन्होंने अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार, इंदिरा नदी हा पखारे तोर भैया जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मैया. सांसद ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे विश्व में भारत को माता का दर्जा दिया गया है, माता से संबोधित करते हैं. उसी प्रकार से पूरे हिंदुस्तान में देश में यदि कोई महतारी कोई माता का दर्जा है, तो वो प्रदेश में छत्तीसगढ़ को माता का दर्जा है. जिस प्रकार से अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, उसी प्रकार माता कौशिल्या की जन्मभूमि छत्तीसगढ़ है, वो यही से हैं. कौशिल्या की भूमि को उनकी भाषा चाहिए ।
उन्होंने आगे कहा कि आज मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है कि सदन में हमारे इससे संबंधित प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर उपस्थित है. उनसे निवेदन करता हूं कि छत्तीसगढ़ी भाषा को 2 करोड़ लोग बोलते हैं. पूरे छत्तीसगढ़ में सरगुजा से लेकर बस्तर तक एक टेलीविजन में समाचार छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रसारित किया जाए. आज मंत्री जावड़ेकर जी यहां बैठे हैं, उनके आग्रह करूंगा कि आप प्रसारित करेंगे आप आदेश देंगे ।
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की मांग और आग्रह पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सदन में ही खड़े हो गए. उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं की सम्मान केंद्र सरकार की नीति है, तो इसके बारे विचार करके क्या तत्काल किया जा सकता है, करेंगे ।

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन रायपुर पहुंचे. दोनों नेता दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है. इस दौरान वे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे. पुरंदेश्वरी बैठक में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भूपेंद्र सवन्नी विवाद, राजनांदगांव में मृतकों के नाम कार्यकारिणी में होने और संगठनात्मक नियुक्तियों में विवाद के मसले पर प्रदेश नेतृत्व से विस्तृत रिपोर्ट ले सकती हैं । 
दोनों नेताओं के बीच विवाद सामने आने के बाद ये मामले हाईकमान के पास पहुंचे थे. इसके अलावा महामंत्रियों, प्रभारियों और कोर ग्रुप की भी बैठक होगी. बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी. पिछले दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों में कितना हुआ कार्य हुआ, इस पर समीक्षा होगी । 
डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक होगी. पार्टी में चल रहे विवादों पर कहा- जो भी विवाद हैं, उस पर पार्टी की बैठक में चर्चा होगी. पार्टी के अंदर संगठनात्मक चर्चा होगी. इस बार दो ही दिन का दौरा है इसलिए रायपुर में रुक कर बैठ लेंगे. अगली बार जब आएंगे तब जिलों में जाएंगे, लेकिन पिछले बार दौरे में जो कार्य सौंपे गए थे उसकी समीक्षा की जाएगी । 
 

panchayattantra24.com,रायपुर । बस्तर में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वनोपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर यहां के लोग समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यह बात बस्तर प्रवास के दौरान वन धन केन्द्र के रुप में धुरागांव में संचालित वनोपज प्रसंस्करण केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कही। उन्होंने वनधन केंद्र में तेलगीन माता स्व-सहायता समूह द्वारा टोरा तेल प्रसंस्करण कार्य एवं अमर ज्योति जय माँ सरस्वती समूह द्वारा इमली चटनी सॉस निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही यहां विभिन्न वन धन केन्द्रों में वनोपज प्रसंस्करण का कार्य कर रहे समूहों ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। बकावंड वनधन केंद्र में काजू प्रसंस्करण, आसना वनधन केंद्र में इमली कैंडी निर्माण, अगरबत्ती निर्माण व चिरौंजी प्रसंस्करण और कुरंदी वनधन केंद्र में वनौषधि प्रसंस्करण का कार्य कर रहे समूहों की महिलाओं से भेंट के दौरान राज्यपाल ने गतिविधियों की जानकारी लेते हुए शासन द्वारा इन उत्पादों की बिक्री के लिए वृहद तौर पर मार्केट उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी दी।
   इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति घोटिया के जय माँ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह पुसगुड़ा गोड़ियापाल को वर्ष 2020-21 में वनोपज संग्रहण के कमीशन की राशि के तौर पर 7 हजार 536 रूपए का चेक प्रदान किया।राज्यपाल ने बस्तर को वन संपदा से भरपूर बताते हुए यहां वनोपज संग्रहण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इस कार्य में संलग्न महिलाओं के समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल को दिया गया बस्तर काजू, टोरा तेल और इमली चपाती, कैण्डी का उपहार
 इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को समूहों द्वारा बस्तर काजू, टोरा तेल और इमली चपाती, कैण्डी का उपहार दिया गया। राज्यपाल ने बस्तर के इन उत्पादों के उच्च गुणवत्ता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे राजभवन में आने वाले अतिथियों से भी बस्तर के वनोपजों से तैयार अच्छी गुणवत्ता के इन उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर कमिश्नर श्री जी.आर चुरेंद्र, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वनमण्डलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम बरौदा में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधक और धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा और गांव में बनने वाले गौठान का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान गांव में आयोजित मड़ई मेला में भी वे शामिल हुए। मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि नवा रायपुर से लगे ग्राम बरौदा की पहचान लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार के साथ मिलकर गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने बरौदा को आदर्श ग्राम के रूप  में  स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य की सरकार सदैव सबके साथ है। गांव में गौठान बनने से होने वाले फायदे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ-पालकों से दो रुपए किलों की दर से गोबर खरीद रही है। किसानों को लाभान्वित करने सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। इससे किसानों में आर्थिक समृद्धि आएगी।
 बरौदा में आयोजित मड़ई मेला में उन्होंने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। राज्य की सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है। नौकरी में भी स्थानीय लोगों को अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला खुशियों का त्यौहार है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित कर मनाते हैं। इस तरह का आयोजन गांव में होता रहे और आप सभी सुख-शांति से सद्भावनापूर्वक रहे यहीं कामना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। सभा में जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे, जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन, जनपद सदस्य श्रीमती मधु विकास टण्डन, सरपंच श्रीमती सीमा रहिस बांधे, कोमल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर । विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने कहा है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का बढ़िया माध्यम है, स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताएं। डॉ. महंत यहां बिलासपुर जिले के तखतपुर में स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह की स्मृति में जेएमपी महाविद्यालय खेल परिसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरान्वित करने की क्षमता रखते हैं । 
  क्रिकेट स्पर्धा के समापन अवसर पर सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। निश्चित रूप से इस आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है एवं भविष्य में ये खिलाड़ी इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि पंचायत स्तरीय यह स्पर्धा 15 जनवरी से प्रारंभ हुई थी। इसमें 128 टीमों ने भाग लिया जिनमें से 122 पंचायत की एवं 6 नगरीय क्षेत्रों की टीमें शामिल थी।
  कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, बिलासपुर आईजी श्री रतनलाल डांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, नगर निगम के सभापति श्री शेख नजरूद्दीन, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर, नागरिक बैंक के अध्यक्ष श्री आशोक अग्रवाल, श्री आशीष सिंह ठाकुर, श्री विजय केशरवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।