Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। सरकारी जमीन को अब आम जनता या किसी व्यावसायिक के द्वारा भी खरीदा जा सकता है. यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है तो भी वो उस जमीन को खरीद कर उस पर मालिकाना हक पा सकता है. यदि मामला अतिक्रमण का है तो बशर्ते उस भूमि पर 2018 से पहले कब्जा किया गया हो. कोरोना काल में जहां काफी काम प्रभावित हुए थे, जिनमें से एक यह भी था ।
सरकारी जमीन को दो तरह से बेचा जा सकता है. ऐसी सरकारी जमीन जिस पर पहले से ही अतिक्रमण है. ऐसी जमीन जिसे सरकार कई सालों से खाली नहीं करा पाई है. ये दोनों ही प्रकार की जमीन अर्बन एरिया में ही होनी चाहिए. ग्रामीण क्षेत्र की सरकारी जमीन को इस योजना से बाहर रखा गया है ।
वहीं 7500 वर्गफीट से कम जमीन की आबंटन का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है. यदि इससे ज्यादा बड़ी वर्गफीट की जमीन का आबंटन किया जाना है तो ये अधिकार राज्य सरकार को होगा. खाली सरकारी जमीन कलेक्टर गाइड लाइन की दर से 102 प्रतिशत अधिक कीमत पर बेचने का फैसला लिया गया है ।
आम जनता भी कर सकती भूमि की मांग
संयुक्त कलेक्टर संदीप अग्रवाल ने भूमि के आबंटन की जानकारी देते हुए कहा कि शासन के द्वारा एक स्कीम लाई गई है. जिसके रायपुर जिले के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में 7500 वर्ग फीट तक की भूमि की मांग आम जनता भी कर सकती है. साथ ही यदि किसी ने भूमि को कब्जा कर रखा है तो उन्हे भी भूमि आबंटित की जा सकती है ।
यदि किसी व्यक्ति को आवेदन करना है तो वो तहसीलदार को या जिला प्रशासन से ये आवेदन कर सकते हैं. यदि एक प्लाट के लिए कई आवेदन होंगे तो उस जमीन की नीलामी भी की जाएगी ।
राजधानी में अब तक भू आबंटन संबंधी 228 आवेदन प्राप्त किए गए है. जिनमें से 2 लोगों को भूमि का आबंटन हो चुका है. वहीं दो मामलों में नीलामी के बाद फैसला लिया जाएगा. 217 लोगों के आवेदन प्रक्रिया में है. अब तक भू-व्यवस्थापन संबंधी 312 आवेदन प्राप्त किए गए है. जिनमें से 10 लोगों को भूमि का आबंटन हो चुका है. 269 लोगों के आवेदन पर विचार किया जा रहा है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोवैक्सीन (COVAXIN) को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने तीसरे दौर के ट्रायल नहीं होने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि अब कोवैक्सीन आया तो वापसी कर दिया जाएगा।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है. जिसमें लिखी बातों को उन्होंने साझा करते हुए कहा कि पहले भी जन समुदायों की चिंता मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से साझा कर चुका हूं. प्रदेश में दो खेप को वैक्सीन आ चुका है, अभी इसके तीसरे दौर का परीक्षण बाक़ी है, ऐसे में कोवैक्सीन अभी छत्तीसगढ़ में ना भेजें।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 71,000 से ज़्यादा को वैक्सीन उपलब्ध है. तीसरे दौर के परीक्षण के बग़ैर वैक्सीनेशन नहीं किया जा सकता और इसलिए डोज ख़राब ना हों इसलिए इस पर विचार करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा गया है।


panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद हो गए है. बुधवार रात को एक परिवार अपनी बेटी की शादी व्यस्त थे. इधर उसके फर्नीचर शोरूम के गोडाउन में चोर ने नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए, वारदात को अंजाम देने के बाद चोर ने शोरूम में आग लगी दी. जिससे कीमती फर्नीचर जलकर राख हो गया।
शोरूम के मालिक राजेश जांगड़े ने लाखों के नुकसान की आशंका जताई है. सूचना के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. यह घटना सेजबहार थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक, सेजबहार स्थित पायल फर्नीचर शोरूम के गोडाउन में चोरी कर आग लगा दी गई है. अज्ञात चोर ने शातिर तरीके से गोडाउन का ताला इलेक्ट्रिक कटर से काटकर लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए नकदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया है. चोरी की घटना की अंजाम देने के बाद गोडाउन में आग लगा दी गई है।
शोरूम के मालिक राजेश जांगड़े की बेटी की शादी थी. पूरा परिवार कल मंदिर हसौद स्थित शादी हॉल में व्यस्त था. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग काबू पाने में सफल हुई. प्रार्थी की शिकायत पर थाना सेजबहार में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है. मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और 5 दिन बाद बारिश होने की संभावना बन रही है. बारिश होने के बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है ।
तापमान को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले 5 दिनों तक लगातार टेंपरेचर में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. मिनिमम और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 3 से 4 डिग्री बढ़ने की संभावना बन रही है.
तापमान
रायपुर- 15.6
माना एयरपोर्ट- 15.8
बिलासपुर- 14.0
पेंड्रा रोड- 13.2
अम्बिकापुर- 11.0
जगदलपुर-11.8
दुर्ग- 13.2
राजनांदगांव- 13.0
लाभांडी- 12.0
कवर्धा- 13.8
बलरामपुर-07.2

panchayattantra24.com,रायपुर । आदिवासी किसान छोटे लाल, तुलसी दास और रमाशंकर अपने जीवन में एक चमत्कार देख रहे हैं। कोरिया जिला मुख्यालय से 105 किलोमीटर दूर देवगढ़ गाँव में अभी जब वे अपने खेतों की ओर देखते हैं, तो वहाँ लहलहाती गेहूँ की फसल उनकी आँखों में खुशी के आँसू ला देती है। बस, कुछ समय का इंतजार है और वे पहली बार अपने ही खेत में उपजाए गेहूँ के आटे से बनी रोटी खा सकेंगे, और फसल बेचकर अतिरिक्त कमाई कर सकेंगे। ये वही जमीनें हैं जिन्हें कई वर्षों से वे खरीफ की फसल के बाद उसके हाल पर ही छोड़ देते थे, क्योंकि पानी के बिना इनमें एक अंकुर भी नहीं फूटता था। इन किसानों ने सपने में भी यह नहीं सोचा था कि उनकी जमीन पर कभी रबी की फसलें भी लहलहाएंगी।
कोरिया जिले के वनांचल भरतपुर विकासखण्ड के बैगा आदिवासी बाहुल्य देवगढ़ में केवल ये तीन किसान ही नहीं हैं, जिनके खेतों में अभी हरियाली नजर आ रही है। पचनी नाला पर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) से बने स्टॉपडेम से नाला के दोनों पार के गांवों देवगढ़ और जनुआ के दस किसानों की 34 एकड़ भूमि पर सिंचाई हो रही है। इस स्टॉपडेम से जनुआ के सात किसानों सर्वश्री दिनेश सिंह, बलीचरण सिंह, रामदास सिंह, प्रफुल्ल सिंह, भगवान दास, बुद्धु सिंह एवं श्रीमती खेलमती की कुल 15 एकड़ तथा देवगढ़ के तीन किसानों सर्वश्री छोटे लाल, तुलसी दास व रमाशंकर के कुल 19 एकड़ रकबे को रबी के मौसम में सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है।
खरीफ मौसम में धान की फसल के बाद खाली पड़े रहने वाले खेतों में दूसरी फसल के लिए सिंचाई की व्यवस्था की कवायद करीब चार साल पहले शुरू हुई थी। देवगढ़ के बाहरी छोर से होकर बहने वाले पचनी नाले में बरसात के बाद पानी का बहाव कम होने लगता था। गर्मियों में तो काफी कम हो जाता था। ऐसे में आसपास के खेत असिंचित होकर अनुपयोगी रह जाते थे। किसानों को रबी फसलों के लिए पानी देने के लिए ग्राम पंचायत ने पचनी नाला पर स्टॉपडेम बनाने का निर्णय लिया। स्टॉपडेम के लिए ऐसे स्थान का चयन किया गया जिससे देवगढ़ के साथ ही जनुआ के किसानों को भी पानी मिल सके।
देवगढ़ के सरपंच श्री लाल साय बताते हैं कि पचनी नाला का उद्गम ग्राम पंचायत नोढ़िया में है। यह गाँव से बहते हुए अंत में बनास नदी में जाकर मिल जाता है। इस नाले पर स्टॉपडेम बनाने के लिए मनरेगा से तीन वर्ष पहले 19 लाख 61 हजार रुपए मिले थे। मनरेगा जॉब-कॉर्डधारी गांव के 62 परिवारों ने मिलकर इसका निर्माण पूरा किया। इस दौरान ग्रामीणों को 3030 मानव दिवस का सीधा रोजगार मिला। स्टॉपडेम से अपने खेतों की सिंचाई करने वाले देवगढ़ के किसान छोटे लाल,तुलसी दास और रमाशंकर कहते हैं कि अब पचनी नाला का पूरा उपयोग हो रहा है। पहले बारिश का पानी नाला से यूं ही बह जाता था। स्टॉपडेम के बन जाने से नीचे के खेतों में भी नमी बनी रहती है। वहां रुके पानी से हमारे खेत जीवंत हो उठे हैं।

panchayattantra24.com,कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास व पर्यावरण तथा विधि विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर मंगलवार को कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम बासिनझोरी के मंडई कार्यक्रम मेले में शामिल हुए। उन्होने कबीर साहेब के तैल्यचित्र पर विधि-विधान से पुजा अर्चना करते हुए राज्य के सुख, शांति और प्रगति के लिए आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने ग्राम बासिनझोरी के नवनिर्मित कबीर कुटी सामुदायिक भवन और गौठान का लोकर्पण किया। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के मांग पर ग्राम बासिनझोरी और ग्राम लखनपुर में तालाब में रिर्टर्निग वॉल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो मांग आप रखेगें उसे तत्परता से पूरा किया जाएगा। उन्होने आयोजन समिति के सभी सदस्यों से भेंट मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी पूछा। उन्होने कहा कि कबीरधाम जिले के इन सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणजनों, किसानों और सभी नागरिकों से मेरा पुराना नाता जुड़ा हुआ है। आज यहां इस आयोजन में शामिल होने के बाद सभी यादें नई हो गई। मातर मंडई में शामिल होने के बाद समस्त ग्रामवासियो द्वारा मंत्री श्री अकबर का स्वागत किया।
मंत्री श्री अकबर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद 36 वायदे जनता से किए थे, जिनमें 24 बडे़-बड़े वायदे पूर्ण हो चुके है, जिनमे कर्जा माफी, राशन कार्ड, तेन्दूपत्ता के समर्थन मूल्य में बढोत्तरी, सिंचाई कर में माफी आदि शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के आर्थिक समृद्धि और उनके प्रगति और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और फसल उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है, जिसके तहत लगभग 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से तीन किश्त मिल चुका है और चौथा किस्त करीब 31 मार्च तक किसानों के खाते में आ जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने राशन कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगो का राशन कार्ड अभी नही बना है वह अब भी आवेदन जमा कर राशन कार्ड बनवा सकते है। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे पर हमारी सरकार ने पहले ही दिन से अमल शुरू किया और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के 16 लाख किसानों का लगभग 9 हजार करोड़ रूपए अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, 19 लाख से अधिक किसानों को 5750 करोड़ रुपए की आदान सहायता चार किश्तों में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति का प्राकृतिक आपदा से मौत हो जाती है तो उन्हें 4 लाख रूपए मिलना है तो विपत्तिग्रस्त परिवारों को विभिन्न कार्यालयों में भटकना पड़ता था। उन्होंने आगे बताया कि वह जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। उन्होने बताया कि जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठिनाईयों का सामना करना ना पड़ें इसलिए वे खुद उनके घर पहुंचकर विपत्तिग्रस्त परिवार से भेंट मुलाकात कर उन्हे आर्थिक सहायता की राशि चेक भेंट किए जा रहे है। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ग्राम बासिनझोरी के मातर मंडई कार्यक्रम के बाद ग्राम सिल्हाटी पहुंचकर ग्राम सिल्हाटी से ग्राम भैसबोड़ तक 13 किलोमीटर का उन्नयन कार्य लागत 6 करोड़ 26 लाख 24 हजार रूपए का विधिविधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन और शिलान्यास किया। भूमिपुजन के अवसर पर अयोजित कार्यक्रमों में श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री लालजी चंद्रवंशी, अध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा श्रीमती लीला धनुक वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शरद बंगाली, श्री रामचरण पटेल, श्री कलीम खान, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री होरी साहू, श्री राजेश साहू, श्री अशोक चोपड़ा, श्री अब्बदुल मजित खान, श्री महेंद्र कुम्भकार, श्री जमील खान, श्री अशोक सिंह, श्री प्रमोद लुनिया, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री विकास केशरी, श्री लेखा राजपूत, श्री भरत सिंह वर्मा, श्री नेतराम जंघेल, श्री खेलुराम साहू, श्री सौखी लाल साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बासिनझोरी श्री शिवकुमार पटेल, उपसरपंच श्री त्रिलोचन साहू, श्री भगवान सिंह पटेल, सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com, रायपुर । राजस्व एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर शासकीय मल्टीपरपज स्कूल मैदान पेंड्रा में अरपा महोत्सव का शुभारंभ किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही नवगठित जिला है और इस जिले से अरपा नदी का उद्गम है। उन्होंने कहा कि जिला गठन के समय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अरपा महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि नए जिले के गठन के बाद पहली बार जिले में अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
अरपा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर जिले में विविध आयोजन किए गए हैं। इसी क्रम में 7 फरवरी को केवची से गगनई तक आयोजित होने वाले अरपा सायकल राईडिंग में कलेक्टर एसपी सहित प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए साइकिलिस्ट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जब पहले साल अरपा महोत्सव को लेकर इतना अच्छा माहौल है इतने अच्छे ढंग से अरपा महोत्सव मनाया जा रहा है। आने वाले वर्षो में और व्यवस्थित और भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला गठन के बाद से जिले का नाम प्रदेश और देश में एक मिसाल की तरह साबित हो इसके लिए सभी जिले वासियों को मिलकर प्रयास करना होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जिला गठन के लिए, विकास की एक नई दिशा देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण चौहान, मरवाही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मरावी पेंड्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा बबलू मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश जालान, गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com, रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पेंड्रा में आयोजित अरपा महोत्सव के समापन समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की प्रथम वर्षगांठ पर अनेक विकास कार्यो की सौगात दी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी में दिनदहाड़े बदमाशों ने खड़ी कार में आग लगा दी गई. घटना न्यू राजेंद्र नगर स्थित सिंधु वाटिका कॉलोनी की है. कार के मालिक महेश हरीरामानी है. कार पिछले 6 महीने से मैदान में खड़ी थी. आग की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना और दमकल की टीम ने आग बुझाई दी. घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है ।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक, सिंधु वाटिका कॉलोनी में खड़ी कार में आग लगा दी गई है. कार लगभग पिछले 10 साल पुराने मॉडल की बताई जा रही है, जो पिछले 6 महीने से मैदान में खड़ी थी. कार महेश हरीरामानी नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है. कार के सामने तरफ से बस्ती की ओर रास्ता जाता है. इसीलिए आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बदमाशी करते हुए आग लगा दिया होगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है. पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 15वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी, रविवार को होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार “उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं” विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे ।
लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा ।