Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर परिक्षेत्र के अंतर्गत उप परिक्षेत्र अभनपुर में विगत दिवस अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त कर अभनपुर डिपो में रखा गया है. जब्त की गई लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग 50 हजार रुपए है । 
वनमंडलाधिकारी विश्वेश कुमार के निर्देशन में अभनपुर के वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा लकड़ी चोरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसी अभियान के तहत अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 सी 7730 और ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 जी 1002 को 10 चट्टें जलाऊ लकड़ी सहित जब्त कर छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है । 
वनमंडलाधिकारी ने उप वनमंडलाधिकारी एवं परिक्षेत्र अधिकारी को विशेष टीम गठित कर वनोपज के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ाई से रोक लगाने तथा वाहनों एवं आरामीलों की नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं । 
 

 
 panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी के रायपुरा में पत्नी से मारपीट के बाद पति ने फांसी लगा ली. मृतक का नाम देवकुमार ध्रुव (उम्र 45 वर्ष) हैं. जानकारी के मुताबिक, मृतक और उनकी पत्नी दुलारी बाई का मंगलवार शाम को विवाद हुआ था. इसके बाद उसने खुदकुशी कर लिया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. यह घटना डीडीनगर थाना क्षेत्र की है । 
डीडी नगर थाना पुलिस ने बताया की रायपुरा निवासी देवकुमार ध्रुव (उम्र 45 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मृतक पति और पत्नी से बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बीते दिन भी इनके बीच मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक देवकुमार ध्रुव मजदूरी का काम करता है. मृतक नशे का भी आदी था. शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पत्नी दुलारी बाई से पूछताछ की जा रही है । 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोधघाट परियोजना पर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों की आर्थिक स्तर सुधारने उनके खेतों में पानी पहुंचाना जरूरी है. बस्तर के आदिवासियों के पास खेती तो है लेकिन पानी नहीं है. जो विरोध कर रहे हैं, उन्हें मैं चुनौती देता हूं कि कोई विकल्प है तो बताएं. भूपेश बघेल ने कहा कि बोधघाट परियोजना बनानी है, इसे लेकर उन्होंने कोई कसम नहीं खाई है.
भूपेश बघेल से सवाल पूछा गया था कि बोधघाट परियोजना का आदिवासी नेता अरविंद नेताम, सोहन पोटाई और मनीष कुंजाम विरोध कर रहे हैं. इस पर भूपेश बघेल ने ये जवाब दिया.
भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के खेत में पानी नहीं जाएगा तो कैसे उसके जीवन में परिवर्तन आएगा. विरोध करने वाले नेताओं पर सीधा हमला करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि ये आदिवासियों का भला करने वाले नहीं हैं. यदि आदिवासियों का भला करना चाहते तो अंतिम छोर के आदिवासी के पानी की व्यवस्था करते. विरोध करने वालों ने अपने खेतों में तो पानी की व्यवस्था कर ली.
भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने जब कहा था कि बड़े नेताओं की जितनी आदिवासियों की संपत्ति होनी चाहिए तो कुछ लोगों को तकलीफ हो गई थी. उनके पास क्यों संपत्ति नहीं होनी चाहिए, उके पास ज़मीन है लेकिन आज भी वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं. क्योंकि उनके खेत में पानी नहीं है. इसलिए वे आदिवासियों के खेतों में पानी पहुंचाना चाहते हैं. उन्होंने विरोध करने वाले नेताओं से फिर पूछा कि कि इसका कोई और तरीका है तो बता दें. विरोध करने वाले बताएं कि इन आदिवासियों की आर्थिकि स्थिति  कैसे सुधरेगी.
भूपेश बघेल ने कहा है कि पहले जब ये परियोजना बंद हुई तब उससे बिजली पैदा करने का लक्ष्य था लेकिन आज बस्तर में सिंचाई का लक्ष्य है. भूपेश बघेल ने कहा कि आज इंद्रावती का पानी जोरा नाला के ज़रिए शबरी में चला जाता है. एक से डेढ़ लाख की जनसंख्या जगदलपुर की है जहां पेयजल का संकट पैदा हो जाता है.
भूपेश बघेल ने कहा कि इस परियोजना से कुछ गांव डूबेंगे, कुछ पुनर्वास होगा लेकिन लेकिन सबको सबसे बेहतर पुनर्वास नीति का फायदा मिलेगा. उन्होंने पूछा कि क्या आदिवासियों के खेत में पानी नहीं जाना चाहिए. क्या आदिवासियों की आर्थिक दशा सुधरनी नहीं चाहिए. क्या आदिवासियों के सुधार की कोई और योजना विरोध करने वाले के पास है तो बताएं. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार हो.
भूपेश बघेल ने यह बयान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला रवाना होने से पहले रायपुर हेलीपेड पर दी. उन्होंने कहा कि बस्तर के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत जरूरी है, इससे पेयजल भी मिलेगा. जो विरोध कर रहे उनसे सवाल किया कि क्या आदिवासियों के खेत में पानी नहीं जाना चाहिए? अगर इसका और कोई उपाय है तो सुझाव दें. बोधघाट बनाने की हमने कसम नहीं खाई है.जो विरोध कर रहें है वे आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं.
भूपेश ने कहा कि जो विरोध कर रहे हैं, उन्होंने अपने खेत में पानी की व्यवथा कर ली है. बाकी आदिवासियों को हो अब पानी मिल रहा है तो तकलीफ हो रही है. अगर ये आदिवासी हितैषी हैं तो पहले अंतिम व्यक्ति के लिए पानी की व्यवस्था करने के बाद अपने लिए करते.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा में भावुक होने पर बोले कि आंसू तो आंसू होते हैं लेकिन उसके अपने मायने होते हैं.टिकैत जी के आंसू निकले तो यूपी राजस्थान हरियाणा के किसान उठ खड़े हुए. लेकिन प्रधानमंत्री के आंसू निकले तो इसका क्या असर है आप सब देख रहे हैं.

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई है. इससे लोगों में कोरोना का डर खत्म हो गया है. राजधानी के बाजारों, चौक चौराहों पर बिना मास्क के लोग नजर आने लगे हैं. पहले जिला प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, वह भी बंद कर दिया गया. अभियान से लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक किया जा रहा था. मास्क पहनने प्रेरित किया जा रहा था. और इसमें लापरवाही बरतने पर जुर्माना वसूलते थे  
मास्क नहीं लगाने वाले लोग कहते हैं कि घर पर मास्क भूल गए, अभी जस्ट मास्क निकाला है. कुछ कहते हैं कि अब तो वैक्सीन आ गई है. वहीं कुछ लोगों का कहना है काफी लोगों ने मास्क लगाना कम कर दिया इसलिए हमने भी नहीं लगाया. इस तरह के बहाने बनाते हुए लोग नजर आते हैं  । 
लोगों की इस लापरवाही को देखते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारती दासन ने कहा है कि अब जल्द ही एक बार फिर से चेकिंग की शुरुआत करनी पड़ेगी, जिससे लोग एक बार फिर जागरुक हो कोरोना वायरस के खतरे को समझे और मास्क लगाए व सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें । 
 

इस जगह के बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
 
panchayattantra24.com,रायपुर।  अगर आपको कोई कहे कि इस जगह पर आपका कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस काम नहीं करेगा. वो भी अपने आप तो शायद आप इस बात पर यकीन न करें।  
लेकिन ये सच है. हम आपको बताते है कि वो जगह कहा है. इस जगह का नाम ‘जोन ऑफ साइलेंस’ है. यह जगह बहुत ही अजीबोगरीब है, जिसके बारे में जानकर आप भी आश्चर्य से भर जाएंगे।  
यहां की सबसे अजीब बात ये है कि इस जगह पर आते ही दुनिया के तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने आप काम करना बंद कर देते हैं. कहते हैं कि यहां कुछ ऐसा है, जिसकी वजह से यहां किसी भी तरह की रेडिया फ्रीक्वेंसी काम नहीं करती है।  
बड़ी खबर : कुंभ में श्रद्धालु सिर्फ इतने मिनट कर सकते हैं स्नान, जारी हुआ एसओपी…
इस जगह को लेकर और भी कई तरह की बातें कही जाती हैं. वैसे शुरुआती रिसर्च बता रही है कि जोन ऑफ साइलेंस में मैग्नेटिक गुण हैं, जिसके कारण यहां सारे उपकरण बंद हो जाते हैं. हालांकि इसकी वजह भी सामने नहीं आ सकी कि ये गुण किस वजह से हैं।  
स्थानीय लोगों का जोन ऑफ साइलेंस को लेकर अलग ही विश्वास है. वे मानते हैं कि यहां किसी पारलौकिक ताकत या फिर एलियन्स का बसेरा है. वे लगातार यहां आसमान में किसी अजीब चमक जैसी बातें करते रहे हैं।  
बता दें कि यहां के रेगिस्तानी इलाकों में चुनिंदा ही वनस्पतियां हैं, वे भी लगातार आग से झुलसती रहती हैं. इसका कारण भी तलाशा जा रहा है।  
 

तनवी, ज्योति संऔर अब्दुल ग सैकड़ों बच्चों ने जीती कुपोषण से जंग
 

panchayattantra24.com, रायपुर । नन्हे तनवी, ज्योति और अब्दुल हैं तो छोटे बच्चे लेकिन उन्होंने जंग बड़ी जीती है। उनकी यह जंग कुपोषण से थी। कुपोषण को हराने के लिए लगातार काम कर रहे लोगों में कुपोषण को जड़ से समाप्त करने का हौसला भी बढ़ रहा है। कुपोषण से बाहर आए इन बच्चों के हंसते खिलखिलाते चेहरे उनके परिवार के साथ ही हर उस दिल को सुकून से भर देते हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त करने की ठानी है। इनमें सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हैं जिन्होंने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 2 अक्टूबर 2019 से प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत की। अभियान शुरू करते समय मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जो सपना देखा था वह तेजी से साकार रूप ले रहा है।
    प्रदेश में बच्चों और महिलाओं के कदम कुपोषण को हराने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। शारीरिक रूप से कमजोर और कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का नतीजा साफ दिख रहा है। समन्वित प्रयासों से दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र सुकमा जिले के 3 हजार से अधिक बच्चों को कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकाला गया है। जिले में ‘संवरता सुकमा‘कार्ययोजना संचालित है जिससे कुपोषण दर में लगातार कमी आ रही है। 4 वर्षीया बालिका तनवी का वजन सितंबर माह में 6.6 किलोग्राम था जो आज जनवरी माह में बढ़कर 8.89 किलोग्राम हो चुका है। इसी प्रकार अब्दुल का वजन भी 9.92 किलोग्राम से बढ़कर 10.5 किलो हो चुका है। बालिका ज्योति ने भी सुपोषित आहार का लाभ लेकर अपना वजन महज तीन माह में ही 7.91 किलो से 9.8 किलो कर कुपोषण को मात दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों के माध्यम से में 06 वर्ष से कम आयु के कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण आहार प्रदान किया जा रहा है जो बच्चों के वजन बढ़ाने के साथ ही अन्य पोषक तत्व प्राप्त करने में सहायक हैं। इसके साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर चिकित्सकों की सतत् निगरानी में आवश्यक उपचार, पौष्टिक आहार के साथ ही दवाईयां दी जाती है ताकि बच्चों के सेहत में जल्दी सुधार हो।
    आंगनबाड़ी में सुपोषण आहार ग्रहण करने आए छोटे बच्चों के मुस्कुराते चेहरे मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का असर खुद बयां करते हैं। आंगनबाड़ियों में दूध,अण्डा,रागी हलवा जैसे पौष्टिक और रूचि का भोजन मिलने से उनमें खाने के प्रति रूचि बढ़ी है। सुकमा विकासखंड अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गीदम की कार्यकर्ता श्रीमती सरिता पोड़ियामी ने बताया कि उनके केंद्र में 22 बच्चों को सुपोषण आहार दिया जा रहा है। जिसमें अधिकतर बच्चे विगत तीन माह से सामान्य श्रेणी में आ चुके हैं। रोजाना बच्चे सुबह से ही केंद्र में आकर खेलते हैं और फिर भोजन करते। सुबह के समय भी वह बच्चों को रेडी टू ईट से बने लड्डू और बर्फी का नाश्ता देती है। उन्होंने बताया कि बच्चों को शाम को परोसी जाने वाली दाल, मूंगफली, सोया बड़ी आदि सामग्रियों से बनी खिचड़ी बहुत पसंद है। बच्चे बड़े चाव से खिचड़ी खाते हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने सवा दो करोड़ रुपए के 7 सड़कों का किया भूमिपूजन
panchayattantra24.com, रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने क्षेत्र में 7 नए मार्गों का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत दो करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इन सड़कों के पूर्ण होने से आवागमन में आसानी होगी। मंत्री डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद, बहनाकाड़ी, बड़गांव,गोढ़ी, भानसोज, सकरी, और ग्राम अकोलीखुर्द में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमिपूजन किया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। प्रदेश में सभी शासकीय भवनों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की स्वीकृति मिली है। आरंग क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा शासकीय भवन से मुख्य मार्ग तक सड़क बनाया जाएगा। इससे स्कूली छात्रों सहित अन्य सभी लोगों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि शहर के साथ गांवों का विकास हो, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश के प्रत्येक गांव में नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर में पानी पहुचानें की दिशा में काम चल रहा है।  उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों-मजदूरों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। नए नगर पंचायत का निर्माण कर क्षेत्र को विकास की राह में और आगे बढ़ाया जाएगा। इसलिए आरंग क्षेत्र के मंदिर हसौद, समोदा और चंदखुरी को नगर पंचायत बनाया गया है।
    इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा, श्रीमती अनिता थान सिंह,जनपद सदस्य तारिणी पिंटू निर्मलकर, श्रीमती पुष्पा पिंटू कुर्रे, श्रीमती दिलेश्वरी यशवंत टण्डन, श्री संजय शर्मा, सरपंच श्रीमती रमा नोहर यादव, श्री अशोक बंजारे, श्रीमती रामबाई मुरारी यादव, श्री गोपाल धीवर, श्रीमती उषा धीवर, श्रीमती लीना विक्की वर्मा, श्रमती रामेश्वरी भागवत बघेल, श्री कोमल साहू, श्री हरि बंजारे, श्री द्वारिका साहू, सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

मुख्यमंत्री ने प्रेरित किया था छात्रों को, सही दिशा में सही प्रयास ही सफलता की कुंजी
 

panchayattantra24.com,रायपुर । देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान कर कुछ कर गुजरने की चाहत हर युवा में होती है। आज के इस प्रतियोगी दौर में हर युवा चाहता है कि वो दूसरों से दो कदम आगे रहे जिसके लिए वे निरंतर अथक प्रयास में जुटे रहते हैं। प्रदेश के अंतिम छोर में घने जंगल, नदी, पहाड़ से घिरे सुकमा जिले के युवाओं में भी यह ललक है। कोई प्रशासनिक अधिकारी बन कर समाज को बेहतर करना चाहता है तो कोई डॉक्टर या इंजीनियर बन कर देश हित में अपना योगदान देना चाहता है। सुकमा में भी ऐसे युवाओं की बहुतायत है जो ऐसे विभिन्न उच्च पदों पर काबिज होकर अपना जीवन देश, प्रदेश और समाज के उत्थान में लगाना चाहते हैं। लंबे समय से नक्सल हिंसा से पीड़ित होने के कारण यहां विकास की गति धीमी रही है।
    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पिछले दिनों सुकमा प्रवास के दौरान विवेकानन्द युवा शक्ति केन्द्र स्टडी सर्कल के युवाओं से मिले थे और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए उन्हें प्ररित किया था। जिले के युवाओं को शिक्षा का बेहतर माहौल मुहैया कराने और उनकी प्रतिभा को तराशने एवं सही दिशा देने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र की शुरुआत की गई है। युवा शक्ति केंद्र में जिले के प्रतिभावान युवाओं के पढ़ने लिखने के लिए ग्रन्थालय और स्टडी क्लब के साथ सर्व सुविधा युक्त व्यायामशाला भी यहां बनाई गई है। ताकि युवा खुद को स्वस्थ और तंदरुस्त भी बनाए।
    सुकमा जिला के युवा अब अपना अधिकांश समय ग्रंथालय में किताबों की बीच बिताने लगे हैं। 60.41 लाख की लागत से बने इस ग्रन्थालय में विभिन्न विषयों की लगभग 3000 पुस्तकों के साथ ही 06 कम्प्युटर भी हैं ताकि छात्र किताबों से परे देश विदेश की जानकारी इन्टरनेट के माध्यम से पा सके। संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय शिव कुमार ने बताया कि वे स्नातक पूर्ण करने के बाद से ही प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अच्छी किताबें लेने के लिए अक्सर उन्हें जगदलपुर या रायपुर जाना पड़ता था पर अब जिला मुख्यालय में ग्रन्थालय की शुरुआत से उन्हें सारी जरूरी किताबें यहीं मिल जाती है। वे प्रतिदिन 6 घंटे ग्रन्थालय में किताबों के बीच रहकर अपने समय का सदुपयोग करते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही कुमारी संगीता ने बताया कि ग्रन्थालय में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पर्याप्त पुस्तकें जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही इन्जीनियरिंग, मेडिकल, नेट आदि की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं जिसका लाभ सुकमा के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए आदर्श मिश्रा ने बताया कि ग्रन्थालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ ही साहित्यिक, उपन्यास, दार्शनिक, अंकगणित सहित भिन्न प्रकार के पुस्तकों के साथ ही अखबार और महत्वपूर्ण मैगजीन्स जैसे कुरुक्षेत्र, योजना, घटना चक्र इत्यादि है जिससे ना केवल युवाओं को परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है बल्कि युवाओं में मूलभूत निर्माण में सहायता मिल रही है।
   विवेकानन्द युवा शक्ति केन्द्र परिसर में स्थित सर्वसुविधा युक्त जिला ग्रन्थालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा 1 फरवरी को किया गया था। जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल से युवाओं में काफी उत्साह है। सुकमा जैसे क्षेत्र में प्रशासन के इस पहल से यहां के युवाओं का मनोबल बढ़ा है, अब वे प्रदेश के बड़े शहरों का रुख किये बगैर ही प्रशासनिक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा और जिला प्रशासन को जिला ग्रंथालय के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया।
 

नक्सलवाद सहित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

panchayattantra24.com,रायपुर । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज नई दिल्ली में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी-ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक दौरा करें। सरकार ने इनके लिए अच्छी योजनाएं बनाई हैं जिनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। आपके इन इलाकों में दौरे से यह क्रियान्वयन और भी प्रभावी हो सकेगा। यह भी देखें कि उन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो। राज्यपाल ने श्री शाह को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया और प्रदेश के नक्सलवाद सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की और जानकारी प्रदान की।
राज्यपाल ने गृहमंत्री श्री शाह के कोरोना काल में लिए गए निर्णयों और पहल के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि जब पूरा देश कोरोना संकट से प्रभावित था तब आपके द्वारा समय-समय पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और नागरिकों की मदद की गई। सुश्री उइके ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मजदूरों, छात्रों और नागरिकों के फंसे होने की जब मैंने आपको सूचना प्रदान करते हुए सहयोग का आग्रह किया तो आपके द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई, जिसके कारण देश के विभिन्न भागों से नागरिकगण अपने घर पहुंच सके। राज्यपाल ने इसके लिए श्री शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री शाह को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित पुस्तिका ‘‘कोरोनाकाल में राज्यपाल की भूमिका’’ भेंट की। सुश्री उइके ने श्री शाह को कोरोना काल में प्रदेश में किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

panchayattantra24.com,रायपुर। गर्भवती महिला की मौत मामले में राजधानी की महिला चिकित्सक डॉ शकुन बागड़ी को एक साल की सजा हुई है. न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यानंद प्रसाद की कोर्ट ने यह सजा सुनाई है. साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
दरअसल, मौसम श्रीवास्तव नाम की गर्भवती महिला को एक्सपाईरी इंजेक्शन और सामान्य प्रसव की परिस्थिति ना होने पर भी जबरन प्रयास करने और लापरवाही बरतने का आरोपी था. मृतका के पति ने धारा 304(a)के तहत केस दर्ज कराया था. 13 साल बाद परिजनों को न्याय मिली है. उन्होंने इंसाफ़ की इस लड़ाई में साथ देने मीडिया को धन्यवाद दिया है।
मृतका मौसम श्रीवास्तव के देवर रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि 13 साल बाद इस मामले का जजमेंट आया है. मैं इस निर्णय से पूरी तरह संतुष्ट हूं. बहुत अच्छा जजमेंट है भले ही इसमें इतने साल जरूर लगा हो. मीडिया ने भी काफी सहयोग किया. उनको भी धन्यवाद देना चाहूंगा. 14 नवंबर 2007 को मेरी भाभी को डिलीवरी के लिए सदर बाजार स्थित बागड़ी नर्सिंग होम में भर्ती कराए थे. उन्हें लेबर रूम में ले जाकर एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई थी. कोतवाली थाने में हमने इस संबंध में केस दर्ज करवाया था. उस समय शकुन बागड़ी जमानत में छूट गई थी. इस केस के पहले भी इसी तरह के केस में वह जेल जा चुकी है।