Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग क्षेत्र के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के ग्राम भैंसा में आयोजित मड़ई मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। इससे गांव में भाईचारा और उत्सव का माहौल भी बनता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला सबके लिए खुशियां लेकर आता है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित करते हैं और अपने एकजुटता का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन गांव में होता रहे और सभी सुख-शांति से एकजुट रहे, सद्भावनापूर्वक रहे यहीं कामना है। मंत्री डॉ.डहरिया ने यहां शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष और दो सीसी रोड़ की घोषण की। इस दौरान उन्होंने लगभग 37 लाख के राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण में धान मंडी में 10 नग चबूतरा निर्माण , यादव झरिया समाज का सामुदायिक भवन, साहू समाज का सामुदायिक भवन ,रंगमंच भवन और कबीर सत्संग भवन शामिल है। कार्यक्रम में डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। 36 में से 24 वादे पूरे कर दिए गए हैं, जल्दी ही शेष वादों को भी पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने सभा में कहा कि हमारे किसान ही इस प्रदेश और देश की नींव और अर्थव्यवस्था है। किसान मजबूत होंगे तो गांव और प्रदेश मजबूत होगा, देश मजबूत होगा। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस साल रिकार्ड धान की खरीदी की गई है। किसानों के हित में जो भी कदम है वह उठाया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री आजूराम वंशे, सरपंच श्री डोगेश्वर साहू,, उपसरपंच जितेन्द्र नारंग, अनिल सोनवानी, भगवती धुरंधर, श्री नंदू साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर । राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
राज्यपाल ने उन्हें बताया कि भारत सहित सम्पूर्ण विश्व वर्ष 2020 में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से प्रभावित रहा है। इस कोरोना संक्रमण के संकट से समाज, अर्थव्यवस्था, व्यापार, उद्योगों, शिक्षा सहित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। सुश्री उइके ने कहा कि सुखद पहलू यह रहा है कि अब यह संक्रमण नियंत्रण में है तथा हमारे देश में ही अल्प समय में वैक्सीन बनाकर टीकाकरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। यह सफलता कोरोना अवधि में आपके द्वारा समय-समय पर वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से दिये गये मार्गदर्शन एवं निर्देशों की वजह से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि मैंने आपके निर्देर्शों के अनुसार प्रदेश के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, विश्वविद्यालयों, रेडक्रॉस सोसायटी आदि सभी संस्थाओं को समय-समय पर निर्देशित किया। साथ ही राज्यपाल सुश्री उइके ने राष्ट्रपति के समक्ष छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की तीसरी खेप आज रायपुर पहुंची. हैदराबाद के 6E-7294 विमान एयरपोर्ट पर उतरा. विमान से पांच बॉक्स में 50 हजार से अधिक वैक्सीन लाया गया. वैक्सीन को एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डाक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि रायपुर में 34 हजार की संख्या में कोवैक्सीन पहुंची है, लेकिन कोवैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आपती जताई है और कहा कि को-वैक्सीन को लेकर हम बार-बार केंद्र सरकार को लिख रहे हैं कि इसका इस्तेमाल ना हो. जब तक ट्रायल पूरा नहीं होता तब तक उसका शासन की ओर इसका उपयोग करना मैं उचित नहीं मानता. जो फॉर्म दिया जा रहा है, उसमें यह कहा जा रहा है कि आप इस वैक्सीन को ट्रायल के रूप में अप्लाई करेंगे. शासन नहीं कह सकता कि आप वैक्सीन का ट्रायल लो. यह व्यावहारिक रूप से गलत है. जैसे ही फेस 3 के ट्रायल खत्म हो जाते हैं तब वैक्सीन लगनी चाहिए. सरकार का काम ऐसा नहीं होना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में 3,23,000 की पहली खेप और दूसरी खेप 2,65,000 वैक्सीन आई थी।

panchayattantra24.com,रायपुर। पंचायती राज व्यवस्था के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया स्वरुप प्रदान करने की दृष्टि से सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक और पंचायत विभाग के अधिकारियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए. पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
एमओयू में प्राप्त सीएसआर की सहायता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नए आयाम प्राप्त होंगे, जो केवल ग्रामीण विकास विभाग ही नहीं अपितु अन्य विभागों पर भी प्रभाव डालेंगे, लगभग 4 करोड़ के सीएसआर से यह व्यवस्था निश्चित ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे. इस एमओयू में एनआरएलएम की भी सहभागिता सुनिश्चित की गई है ।
पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक इंटीग्रेटेड योजना के माध्यम से कार्य कर रहे हैं, इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक ने विभाग के लिए अधोसंरचना विकास और आईटी सेक्टर के लिए प्लानिंग बनाई हुई थी, जिसमें एसेट रेजिस्टर और इंडिविजुअल के लिए इनकम जनरेशन के 2 प्रमुख चरण हैं. इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 1 वर्षीय इस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर की स्थिति में पहुंचे हैं ।
हर परिवार की न्यूनतम वार्षिक आय के निर्धारण में उपयोगी
पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने शासन के प्रयास को सहृदयता से अपनाने और सहयोग करने के निर्णय पर बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 4 करोड़ रुपए का आर्थिक समर्थन किसी भी पैमाने में छोटा नहीं माना जाता है. उन्होंने कहा कि समाज में आर्थिक असमानता को कैसे कम किया जाये इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारे पास जो डाटा उपलब्ध होनी चाहिए. इस दिशा में बैंक से सहभागिता के बिना हम स्वयं को अधूरा महसूस कर रहे थे. सिंहदेव ने आगे कहा कि न्यूनतम वार्षिक आय में कलेक्टर दर को पैमाना मानकर हम कार्य कर रहे हैं, एक महीने में व्यक्ति को कितना रोजगार मिलना चाहिए, जिससे वह सामान्य जीवन जी सके ।

panchayattantra24.com,रायपुर । उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया. अबतक के राहत और बचाव कार्य के दौरान चमोली जिला पुलिस ने 14 शव मिलने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि अभी भी 125 से अधिक लोग लापता हैं ।
जाने क्या है ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट,
देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जिले में बिजली उत्पादन की एक परियोजना चल रही है, जिसका नाम ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट पर 10 साल से अधिक वक्त से काम जारी था. यह कोई सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट सेक्टर की परियोजना है जो विवादों में रही है. पहले इस प्रोजेक्ट का जमकर विरोध हुआ था. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस प्रोजेक्ट को बंद कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका था ।
यहां पर वर्तमान में पानी से बिजली पैदा करने का काम चल रहा था. प्रोजेक्ट ऋषि गंगा नदी पर बनाया गया और ये नदी धौली गंगा में मिलती है. ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट के जरिए 63,520 MWH बिजली बनाने का लक्ष्य रखा गया था. हालांकि फिलहाल कितना उत्पादन हो रहा था, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है. शुरुआती दावों की बात करें तो ये कहा गया था कि जब भी प्रोजेक्ट अपनी पूरी क्षमता पर काम करेगा तब यहां से बनने वाली बिजली दिल्ली, हरियाणा समेत कुछ अन्य राज्यों में सप्लाई की जाएगी ।

panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे भी इसी तरह रहेंगे. मंगलवार के बाद एक बार फिर मौसम की स्थिति में बदलाव होंगे।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि फरवरी माह को ठंड समाप्ति का महीना भी कहा जाता है. आने वाले दिनों में ठंड में कमी आएगी और महीने के अंत तक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. प्रदेश में उत्तर पूर्व से शुष्क और ठंडी हवा का प्रवेश होने के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है।
इसी तरह ठंडी हवा चलने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट संभावित है. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा आकाश साफ रहने की संभावना है।
तापमान-
रायपुर- 13.9
माना एयरपोर्ट- 13.0
बिलासपुर- 12.4
पेंड्रा रोड- 09.5
अंबिकापुर- 08.2
जगदलपुर- 09.0
दुर्ग- 9.9
राजनांदगांव- 11.8
लाभांडी- 08.4
कवर्धा- 10.2
बलरामपुर- 05.1

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोनाकाल के फ्रंटलाइन वारियर्स का आज से वैक्सिनेशन होगा. पुलिस लाइन में इसकी शुरुआत होगी. जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे से वैक्सिनेशन शुरू होगा. पहले दिन लगभग 355 जवानों को वैक्सीन लगाया जाएगा।
आज की सूची में आईजी आनंद छाबड़ा, सीएसपी और कई थानेदारों सहित एसआई, एएसआई, कांस्टेबल का नाम शामिल हैं. इन सभी को वैक्सीन लगाया जाएगा।
panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरों का उत्पात बढ़ गया. विधायक कालोनी में चोरों ने बंगले का ताला तोड़ दिया. बंगले का ताला तोड़कर चोर एलईडी और सेनेटरी का सामान ले भागे. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अजय राठिया नाम के व्यक्ति विधायक कालोनी में स्थित एक बंगले में रहते थे. नवा रायपुर में क्वाटर एलाट होने के बाद वहीं रहने लगे. 6 फरवरी को शाम 6 बजे के आसपास ये देखरेख करने के लिए विधायक कालोनी स्थित बंगला आये थे. उसके बाद ताला लगाकर वापस नवा रायपुर चले गए।
7 फरवरी को दोपहर में ये फिर विधायक कालोनी स्थित अपने घर आये तो ताला टूटा हुआ था. कोई अज्ञात चोर एक नग एलईडी सहित घर में लगे सेनेटरी सामान को लेकर फरार हो गया है. प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।


panchayattantra24.com,रायपुर। वीआईपी रोड स्थित जाम क्लब और हुक्का बार में देर रात तक छलकाएं जा रहे हैं. जिसके चलते शनिवार देर रात को एक बड़ी घटना हो गई. कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. वहीं क्लब व हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर एएसपी सिटी लखन पटले ने तेलीबांधा टीआई विनीत दुबे को जमकर फटकार लगाई है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले ने तेलीबांधा थाना प्रभारी विनीत दुबे को फोन कर सख्त लहजे में कहा है कि नियमों का पालन कड़ाई से कराए. बार-बार शिकायते वहां से आ रही है. एसपी की जानकारी में भी यह बात है. कड़ाई से जांच कर छापा की कार्रवाई करे. इससे पहले भी आपके इलाके में गोलियां चल चुकी है.
बता दें कि शनिवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटना होने से एक युवक की मौत हो गई. मामले की जांच में पता चला कि कार में सवार सभी लोग नशे में धुत थे. जिसके चलते कार सवार दुर्घटना के शिकार हो गए.

panchayattantra24.com,रायपुर। युवा कांग्रेस के तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज रविवार को देश के प्रख्यात इतिहासकार राम पुनियानी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और वर्तमान दौर में संघ और भाजपा द्वारा इतिहास को पेश करने के विकृत के तरीकों को बेनकाब किया ।
प्रशिक्षण के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय ट्रेनिंग प्रभारी सीताराम लांबा ने भारत निर्माण में कांग्रेस के योगदान पर प्रकाश डाला ।
प्रशिक्षण तीसरे सत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मोर्चा संगठन प्रभारी गुरुमुख सिंह होरा भी शामिल हुए ।
टी एस बाबा ने युंकाईयों को संबोधित कर स्वास्थ्य के क्षेत्र के छत्तीसगढ़ चल रही योजनाओं से अवगत कराया और इन योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा युवा कांग्रेस के साथियों से जताई ।
चंदन यादव ने प्रशिक्षुओं को कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रवाद की वैचारिक असमानताओं के बारे में जानकारी दी ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित कर सतत आगे बढ़ने की बात कहकर युवा जोश की ताकत के बारे में सम्बोधित, आगे मोहन मरकाम ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य गांधी जी के विचारों से आपका परिचय करवाने से है, जो यह कहती है कि किसी भी काम को हेय की दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए इसलिए ही इस प्रशिक्षण में झाड़ू लगाना, गोबर उठाना जैसे कार्यों को समाहित किया गया है ।