Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर । वन मंत्री अकबर ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में वन प्रबंधक समितियों द्वारा वनोपज से निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार से लिए ऑउटलेट का भी शुभारंभ किया। इस आउटलेट के माध्यम से न केवल वनोपज से निर्मित उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि यहां बिक्री की भी व्यवस्था होगी। वन मंत्री ने आउटलेट का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस आउटलेट में रखे गए सभी उत्पाद प्राकृतिक शुद्धता के साथ नैसर्गिक गुणों से भरपूर है, जो लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हरियाली से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ वन प्रबंधन समितियों द्वारा वनोपज से नवनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए पारिस्थितिकीय सेवा परियोजना के तहत वनोत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए ऑउटलेट विकसित किया जा रहा है। इस ऑउटलेट में वन प्रबंधन समितियों से निर्मित समाग्रियों का विपणन छत्तीसगढ़ हर्बल के बैनर तले किया जा रहा है। लगभग 120 प्रकार के वन उत्पाद, प्रसंस्कृत उत्पाद उपलब्ध है। इनमें प्रमुख रूप से मरवाही की सीताफल आईस्क्रीम, कटघोरा का जैविक चावल, कवर्धा का ऑर्गेनिक गुड, बलरामपुर का मुनगा पावडर, कोटबाहल की रबड़ी सहित विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पाद, धमतरी का मुसली लड्डू, बज्रदंती हर्बल दंत चूर्ण, बस्तर का काजू ईमली, बस्तर लड्डू, बलौदाबाजार का लेमन ग्रास आयल और बालोद का एलोविरा साबून सहित दानकुण्डी मरवाही के लाख की चुड़ी व अबरबत्ती तथा गोबर धूप कण्डा सहित अनेक प्रकार के उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध है। आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सौरी, प्रबंध संचालक (तेन्दूपत्ता) श्री संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) श्री पी. व्ही. नरसिंग राव, प्रबंध संचालक (वन विकास निगम) श्री पी. सी. पाण्डे, संयुक्त वन प्रबंधन शाखा के श्री के. मुरगन सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपर। आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा कोसमी के चांसलर डॉ. विनय अग्रवाल ने प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उईके से राजभवन में सौजन्य भेंट की. डॉ. विनय अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह मे वर्चुअल उपस्थिति के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय कुलाध्यक्ष द्वारा दिये गए दीक्षांत उद्बोधन से समस्त दीक्षार्थी एवं विश्वविद्यालय परिवार अभिभूत है. आपने वनांचल एवं आदिवासी तथा जनजाति क्षेत्र में स्थापित इस विश्वविद्यालय से जो भी अपेक्षायें की हैं आईएसबीएम उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगा ।
डॉ. अग्रवाल ने राज्यपाल को बताया कि हमारे विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं है वरन अध्येताओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देना और उन्हें एक बेहतर प्रोफेशनल के रूप में तैयार करना तथा उनके अंदर व्यवसायिक प्रतिभा जागृत करना है. प्रदेश की शिक्षा के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वनांचल क्षेत्र होने से यहां पर कृषि आधारित शिक्षा की महती आवश्यकता है, इसलिए विश्वविद्यालय को एग्रीकल्चर से संबंधित पाठ्यकम प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की जाए ।
डिप्टी रजिस्ट्रार राकेश तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा कार्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के तहत सामाज कल्याण एवं जनचेतना के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में भी राज्यपाल को अवगत कराया गया. राज्यपाल ने चांसलर डॉ. विनय अग्रवाल से कहा कि वे स्वयं आदिवासी क्षेत्र से है एवं आईएसबीम विश्वविद्यालय सुदूर वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा प्रदान कर रहा है. इसे देखकर वे बहुत उत्साहित हैं. उन्होमने इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की सराहना की तथा एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों की अनुमति के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री से चर्चा करने तथा उचित कदम उठाने की बात कही ।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए पुनिया ने कहा कि किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस का पूरा समर्थन है. शनिवार से छत्तीसगढ़ के सभी नेशनल हाईवे को किसानों के समर्थन में चक्काजाम किया जाएगा. इसके बाद किसान दिल्ली कूच करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि किसानों को कांग्रेस का समर्थन है. 6 जनवरी को 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा. प्रधानमंत्री को तीनों किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए जल्द निर्णय लेना चाहिए. जिनके लिए कानून लाए गए हैं, वही उससे नाराज हैं. इसलिए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की जा रही है।
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 6 फरवरी को पूरे भारत में सभी नेशनल हाईवे और राजमार्ग को 12 से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा. इसी कड़ी में आरंग के निकट रसनी के पुराना टोल प्लाजा के पास रायपुर जिले के किसान नेशनल हाईवे-53 में चक्काजाम करेंगे. छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले सभी किसान संगठन इकठ्ठा होंगे. किसान नेता पारसनाथ साहू ने कहा कि आंदोलन पूर्णता शांतिप्रद रहेगा. किसान नेताओं ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि अपने हक की लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि और किसान को बचाने में सहयोग प्रदान करें।
साहू ने कहा कि तीनों कृषि बिल की वापसी और समर्थन मूल्य में खरीदी को कानूनी गारंटी देने की मांग पर दिल्ली सहित पूरे भारत के किसान आंदोलनरत हैं. 72 दिन बीत जाने के बाद भी कड़कड़ाती ठंड में किसान दिल्ली पर जमे हुए हैं. जायज मांग को अनसुना करते हुए केंद्र सरकार अन्नदाता को नासमझ आतंकवादी खालिस्तानी करार दे रहा है. इसी का जवाब देने पूरे भारत के किसान सड़कों पर उतर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में चक्का जाम किया जाएगा।
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय राय को सायबर की टीम ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है. अजय को 4 सदस्यीय सायबर की टीम गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है. घटना के बाद से ही अजय फरार चल रहा था. पुलिस उससे पूछताछ करेगी, उसके बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी ।
बता दें कि 30 जनवरी को पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू नेहा घृतलहरे (30 वर्ष) और पोती अनन्या घृतलहरे (9 वर्ष) की जूते की लेस से गला गोंटकर हत्या कर दी गई थी. यह हत्या जमीन विवाद औऱ पैसे के लेन-देन के कारण नंदोईयों ने की थी. इस मामले में पुलिस दो आरोपी डॉ. आनंद राय और दीपक सायतोड़े को गिरफ्तार कर चुकी है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगर निगम रायपुर ने जोन 6 भाटागांव में राजस्व नहीं भरने वाले 11 दुकानदारों पर सीलबंद की कार्रवाई की है. दो दुकानों से 45 हजार 368 रुपए बकाया राजस्व वसूला है. लोगों ने सवाल उठाया है कि बड़े-बड़े बकायादारों से कर वसूलने में पसीना छुट रहा है ।
निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना की दुकानों के परिसर में सघन बकाया वसूली अभियान चलाते हुए बकायादार 11 दुकानदारों की दुकानों को करों की अदायगी नगर निगम राजस्व विभाग को नहीं किये जाने पर कार्रवाई की गई है ।
निगम जोन 6 के जोन कमिश्नर हेमंत शर्मा की अगुवाई और जोन सहायक राजस्व अधिकारी मानकूराम धीवर की उपस्थिति में सम्बंधित 11 दुकानों को स्थल पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की है. इस दौरान जोन 6 के राजस्व विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना परिसर में 2 दुकानदारों से कुल 45368 रुपया बकाया राजस्व के रूप में वसूल किया है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के बिलासपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बीती देर रात कोल्हान नाला के पास रॉग साइड से आकर एक अज्ञात ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है ।
जानकारी के मुताबिक, युवक रेलवे में काम निपटाकर बिलासपुर से रायपुर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. दोनों मृतक नागपुर और गोंदिया के रहने वाले थे ।
धरसींवा पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर रोड पर सड़क दुर्घटना हुई है. बीती देर रात कोल्हान नाला के पास रॉग साइड से आ रही अज्ञात ट्रक ने आई-10 कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची. शव की शिनाख्त राकेश कुमार वैध और किरण राघोटे के रूप में हुई है. वहीं अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया ।
दोनों ही मृतक महाराष्ट्र और नागपुर निवासी है. मृतक निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर और इंजीनियर है, जो वर्तमान में कबीर नगर इलाके में रहते थे. शव का मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। आपका सेविंग अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है, तो आपको आज ही सब काम छोड़कर ये काम करना चहिए. नहीं तो 1 मार्च से आप अपने खाते से लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
वो इसलिए क्योंकि 1 मार्च से पुराने आईएफएससी कोड काम नहीं करेंगे. ऐसे में अगर आपने अब तक अपना आईएफएससी कोड चेंज नहीं करवाया है तो बिना देर किए जल्दी करवा लें।
क्योंकि केंद्र सरकार ने कुछ महीने पहले देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिया था. इसके बाद इन दोनों बैंकों के ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक बन गए थे. 1 मार्च के बाद से बैंक अपने आईएफएससी कोड में बदलाव करने जा रहा है तो आप अब फटाफट अपना नया आईएफएससी कोड नोट कर लें. वरना 1 मार्च के बाद आप पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर । मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) लोगों को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही लगातार उनकी आजीविका का संवर्धन भी कर रहा है। मनरेगा के जरिए निजी डबरियों, तालाबों और कुंओं के निर्माण से सिंचाई की व्यवस्था हो जाने से छोटे व सीमांत किसानों की आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुल रहा है। अब वे केवल धान की खेती तक सीमित नहीं हैं। रबी फसलों और सब्जी की पैदावार के साथ ही यह मछली पालन जैसे नए रोजगार का विकल्प भी खोल रहा है। डबरियों, तालाबों और कुंओं के निर्माण से आजीविका संवर्धन के साथ ही निस्तारी के लिए भी पानी मिल रहा है।
मनरेगा से खेत में बने कुंए ने कोरिया जिले के वनांचल भरतपुर के ग्राम जमथान के किसान श्री समयलाल अहिरवार की जिंदगी बदल दी है। कुआं खुदाई के बाद वे खेत से लगी अपनी बाड़ी में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। साथ ही बाड़ी के पास अपनी एक एकड़ भूमि में बाड़ लगाकर गेहूं की फसल भी ले रहे हैं। श्री समयलाल बताते हैं कि पिछले साल उन्होंने तीन क्विंटल गेंहू का उत्पादन लिया था। इस बार भी उन्होंने सब्जी के साथ गेहूं की बुआई की है। चावल के साथ रोटी और सब्जी भी अब वे अपने खेत का उगा खा रहे हैं। अनाज और सब्जी अब उन्हें बाहर से खरीदना नहीं पड़ रहा है।
साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि के मालिक श्री समयलाल बताते हैं कि पहले सिंचाई और पेयजल दोनों का गंभीर संकट था। घर से दूर पानी का एकमात्र साधन हैंडपंप था। इससे वे पेयजल की व्यवस्था तो कर लेते, पर निस्तारी के लिए परेशान होना पड़ता। गर्मियों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। उनकी बाड़ी के पास एक छोटी सी पुरानी ढोड़ी थी, पर वह भी बरसात के बाद ठंड आते-आते सूखने लगती। मनरेगा के अंतर्गत तीन वर्ष पहले खेत में कुएं की खुदाई के बाद उनकी ये समस्याएं अब दूर हो गई हैं। अब उनके पास निस्तारी और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी है। कुएं ने उन्हें न केवल रोज-रोज की पानी की दिक्कतों से निजात दिला दी है, बल्कि धान के बाद गेहूं और सब्जियों की खेती का रास्ता भी खोल दिया है।
पांच सदस्यों वाले परिवार के मुखिया श्री समयलाल बताते हैं कि तीन साल पहले उन्होंने गांव आए जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) दल से अपनी समस्या साझा की थी। दल के सुझाव पर ग्राम पंचायत ने उनकी समस्या के समाधान के लिए मनरेगा से खेत में कुंआ निर्माण का रास्ता निकाला। इसके लिए एक लाख 80 हजार रूपए की राशि मंजूर की गई। कुएं की खुदाई के दौरान उनके परिवार को 120 मानव दिवस का सीधा रोजगार भी मिला, जिसके एवज में उन्हें 20 हजार 880 रूपए की मजदूरी मिली। उन्होंने इस रकम से बिजली से चलने वाला पंप खरीदा जिसका इस्तेमाल वे अब कुएं से अपने खेत और बाड़ी की सिंचाई के लिए करते हैं।
हरदीबाजार में तहसील कार्यालय का शुभारंभ

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि लोगों के जमीन-जायजाद एवं राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण अब शीघ्रता से होगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की कोशिश है कि लोगों को उनके गांवों के पास ही उनके राजस्व संबंधी मामले हल हो जाए। इसके लिए प्रदेश में नई तहसीलों का गठन किया गया है। श्री अग्रवाल ने गत दिवस कोरबा जिले में हरदीबाजर तहसील कार्यालय का शुभारंभ करते हुए उपरोक्त बाते कही।
राजस्व मंत्री ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हरदीबाजार में नये तहसील कार्यालय का शुभारंभ होने से आस-पास के लोगों को लाभ होगा उनके राजस्व संबंधी बंटवारा, सीमांकन, नामांकन जैसे मामलों के लिए अब हरदीबाजार तथा आस-पास के ग्रामीणों को पाली नहीं जाना पड़ेगा। राजस्व मामलों का निपटारा कम समय में ही हो जाएगा। राजस्व मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन एसडीएम का लिंक कोर्ट भी हरदीबाजार में लगेगा। राजस्व मामलों के लिए ग्रामीणों को पाली एसडीएम कार्यालय भी नहीं जाना पड़ेगा। श्री अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर हरदीबाजार के आसपास के कुछ समीपस्थ गांवो को भी हरदीबाजार तहसील क्षेत्र में शामिल करने की बात कही। गौरतलब है कि हरदीबाजार को सन् 2000 में उपतहसील का दर्जा मिला था। राज्य शासन द्वारा बनाये गये 23 नवीन तहसीलों में हरदीबाजार भी शामिल है। तहसील हरदीबाजार के अंतर्गत् कुल 48 ग्राम शामिल हैं। तहसील के अंतर्गत 35 ग्राम पंचायत सहित 19 पटवारी हल्का शामिल हैं। हरदीबाजार और तिवरता दो राजस्व निरीक्षण मंडल है। तहसील हरदीबाजार में सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, भूमि बंटन, भूमि अर्जन, खदानों और खनिज से संबंधित 806 प्रकरण निराकृत किये जा चुके हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि कोरबा जिला स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी होगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
नये तहसील हरदीबाजार के लोकार्पण समारोह में कटघोरा विधायक एवं मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कंवर, कटघोरा के पूर्व विधायक श्री बोधराम कंवर, नगर निगम कोरबा के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, जनप्रतिनिधिगण ग्रामीणजन और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में पुलिस गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल गये थे। जिन्हे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजवाया गया था। घटना रॉंग साइड से आ रहे गाड़ी को बचान के चक्कर में हुआ था। खबर आ रही है कि इनमे से एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक पुलिसकर्मी का नाम कुलदीप मिंज बताया जा रहा है। जो हदस में ज्यादा गंभीर रूप से घायल थे। बता दें कि राजधानी के सेरीखेड़ी ट्रेजर आइलैंड के सामने पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था । घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल गये थे। उनमें कुलदीप मिंज एक थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महासमुंद के पटेवा स्थित फायरिंग रेंज से फायरिंग के बाद रायपुर लौटते वक्त सेरीखेड़ी ट्राजेर आइलैंड के सामने हादसा हुआ है।