Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com, रायपुर । प्राचीन काल से ही जहां-जहां आबादी बसती गई, वहां परंपरागत ढंग से जलस्रोत के साधन के रूप में तालाबों का निर्माण किया जाता रहा है। निस्तारी और सिंचाई के साधन के रूप में आज भी तालाबों की महत्ता बरकरार है। आधुनिक दौर में जलस्रोतों के उन्नत रूप में बोरिंग और नलकूप की मौजूदगी के बावजूद तालाबों का महत्व कम नहीं हुआ है। वर्षा जल के संचय और भू-गर्भीय जलस्रोतों को रिचार्ज करने की दृष्टि से ये बेहद उपयोगी हैं।
परंपरागत जलस्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अनेक ग्राम पंचायतें सजगता से काम कर रही हैं। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से गांवों को इसमें खासी मदद मिल रही है। कोरिया जिले के सुदूर विकासखण्ड भरतपुर के कंजिया में गांव के प्राचीन तालाब का मनरेगा के तहत गहरीकरण कराया गया है। इससे जहां तालाब को पुनर्जीवन मिला, वहीं अनेक ग्रामीणों को सीधे रोजगार भी मिला। तालाब के गहरीकरण के बाद से इसमें मछली पालन भी प्रारंभ हो गया है। इससे ग्राम पंचायत को आमदनी होने के साथ ही गांव के एक आदिवासी परिवार को रोजगार का स्थायी साधन मिल गया है। मछली पालन कर यह परिवार सालाना लगभग दो लाख रूपए कमा रहा है।
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से 168 किलोमीटर दूर कंजिया अनुसूचित जनजाति बाहुल्य गांव है। वहां काफी पुराना एक तालाब है जिसे ‘बड़ा तालाब’ के नाम से जाना जाता है। गांव के दो मोहल्लों बीचपारा और डोंगरीपारा के बीच मुख्य मार्ग के किनारे स्थित यह तालाब ग्रामीणों की निस्तारी का प्रमुख साधन है। साथ ही यह उनके पशुओं के पेयजल का भी मुख्य स्रोत है। गांववाले बताते हैं कि तालाब का लंबे समय से गहरीकरण नहीं होने से पानी कम होने लगा था। गर्मियों में यह सूखने के कगार पर पहुँच जाता था। जिस साल कम बारिश होती थी उस साल तालाब पूरी तरह से सूख जाता था।
पंचायत को मिला आय का नया स्रोत
कंजिया की सरपंच श्रीमती विपुनलता सिंह बताती हैं कि पांच साल पहले जब गर्मियों में पानी की किल्लत हुई थी, तब पंचायत ने तालाब के गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित किया था। मनरेगा से इस काम के लिए चार लाख 40 हजार रूपए की मंजूरी मिली थी। तालाब गहरीकरण के कार्य से जहां गांव के इस पुराने जलस्रोत का पुनरूद्धार हुआ, वहीं अनेक परिवारों को कई दिनों तक सीधे रोजगार भी मिला। तालाब के गहरीकरण के बाद बारिश में यह पानी से लबालब भर गया। पंचायत ने अपनी आय का स्रोत बढ़ाने के लिए इसे ठेके पर देने का निर्णय लिया। तालाब के किनारे ही रहने वाले आदिवासी किसान श्री अमीर सिंह ने इसके लिए सर्वाधिक बोली लगाई और तालाब को 23 हजार रूपए में दस साल की लीज में प्राप्त किया।
आदिवासी परिवार को मिला सहारा
अमीर सिंह के पास करीब साढ़े चार एकड़ असिंचित कृषि भूमि है। तालाब के किनारे ही उनका घर और लगभग एक एकड़ की बाड़ी है। इस तालाब को लीज में लेकर उन्होंने अपनी बाड़ी में धान के बाद गेहूँ और उड़द का उत्पादन लिया है। मछली पालन से पिछले दो साल से उन्हें लगभग दो लाख रूपए की सालाना आमदनी भी होने लगी है। इस बारे में श्री अमीर सिंह बताते हैं कि अब उन्हें काम-धंधे की कोई चिंता नहीं है। पहले साल तो मछली पालन से उन्हें कोई बड़ा लाभ नहीं हुआ, परंतु अब दो वर्षों से अच्छी कमाई हो रही है। मछली बेचने के लिए बाजार की उपलब्धता पर वे हंसकर कहते हैं, “साहब! कहूं नई जाय ला परय, तलवा के भीठा में सब बिक जथे।”
 अमीर सिंह गांव के बाहर के लोगों को मछली दो सौ रूपए प्रति किलो की दर पर बेचते हैं। पर गांववालों को वे केवल 150 रूपए में देते हैं। वे इसका कारण बताते हैं कि गांव के लोग एक परिवार के होते हैं। उनसे सौदा नहीं किया जाता। हमेशा भाईचारा बनाए रखते हैं। गांव के ऐसे किसान जिनके खेत इस तालाब के आसपास हैं, उन्हें खरीफ के मौसम में जब कभी धान का रोपा लगाने के लिए पानी की जरुरत होती है, वे सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं। वहीं ये किसान भी मछली पालन और आखेट में श्री अमीर सिंह की मदद करते हैं।
 आवास निर्माण में मिली मदद
अमीर सिंह के परिवार के लिए अब कृषि के बाद मछली पालन मुख्य व्यवसाय हो चुका है। सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के तहत सूचीबद्ध होने से उन्हें वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला था। पक्के आवास का सपना पूरा होने की खुशी उनके चेहरे पर भी झलकती है। आवास निर्माण के दौरान मनरेगा से जहाँ उनके परिवार को 90 दिनों की मजदूरी मिली, वहीं मनरेगा से पुनर्जीवित तालाब में मछली पालन से कमाए पैसे भी घर बनाने में लगाया। श्री अमीर सिंह और उनकी पत्नी खुश होकर मनरेगा से मिले लाभ के बारे में हंसकर कहते हैं, “अब बुढ़ापे की कोई चिंता नहीं है। पैसे आने से सब कुछ अच्छा हो गया है।”

मुख्यमंत्री ने 28 जनवरी को कांकेर प्रवास के दौरान 8 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना
 
panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने लगातार नए जतन कर रही है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से अस्पताल अब खुद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ गांवों और वनांचलों के हाट-बाजारों में लोगों की निःशुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में 28 जनवरी को अपने कांकेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के लिए आठ नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई थी। कांकेर जिले के हाट-बाजारों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में दो तथा शेष विकासखण्डों में एक-एक नए एम्बुलेंस भेजे गए थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने एक करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से कांकेर जिले के लिए आठ नए एम्बुलेंस खरीदे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने इन एम्बुलेंस की सहायता से 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच सात दिनों में ही 18 हाट-बाजारों में 382 लोगों का इलाज किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान चारामा, दुर्गकोंदूल और कोयलीबेड़ा विकासखंड के चार-चार, नरहरपुर और कांकेर के दो-दो तथा अंतागढ़ एवं भानुप्रतापपुर के एक-एक हाट-बाजार में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मोबाइल मेडिकल टीमों ने इन नई एम्बुलेंस का उपयोग कर पिछले एक सप्ताह में दुर्गकोंदूल विकासखंड में 130, कोयलीबेड़ा में 53 अंतागढ़ में 48, कांकेर में 45, भानुप्रतापपुर में 42, चारामा में 35 और नरहरपुर में 29 लोगों का उपचार कर दवाईयां प्रदान की हैं। इस दौरान कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुलांगी, छोटेबेटिया, ऐसेबेड़ा और मायापुर (पीव्ही-18), चारामा के मैनपुर, गांडागौरी, भिलाई और टिकरापारा, दुर्गकोंदूल के झिटकाटोला, तरईघोटिया, हाटकोंदल और कराकी, नरहरपुर के मांडाभर्री एवं बादल, कांकेर के माकड़ीखुना व देवरी तथा अंतागढ़ के किसेकोड़ो और भानुप्रतापपुर के तरांदुल हाट-बाजार में स्थानीय लोगों की निःशुल्क जांच एवं उपचार कर दवाईयां दी गईं। 

panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की माॅनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा के अगले दौर में आज मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा और सहकारिता विभाग के काम-काज की समीक्षा की। रायपुर स्थित सिरपुर भवन में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से हाॅटबाजार क्लिनिक, जेनेरिक मेडिसीन के उपयोग को बढ़ावा देने, राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए लंबित विद्युत शुल्क की वसूली और मार्कफेड के अनुपयोगी भूमि के व्यावसायिक विकास किए जाने के संबंध में चर्चा हुई।
    स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के स्वास्थ्य जांच और आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों के वितरण के लिए संचालित किए जा रहे हाॅटबाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले प्रत्येक हाॅटबाजार तक यह सुविधा पहुंच सके इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाए। हाॅटबाजार क्लिनिक के रूप में चलने वाले वाहनों की साज-सज्जा और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए है। जिससे इन वाहनों को दूर से ही हाॅटबाजार क्लिनिक के रूप में पहचाना जा सके। अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में हाॅटबाजार क्लिनिक के संचालन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए है। जेनेरिक दवाईयों के उपयोग को बढ़ावा देने राज्य के सभी सरकारी मेडिकल काॅलेज और जिला अस्पतालों में अच्छे लोकेशन पर जन औषधी केन्द्र खोलने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए है।
    मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राजस्व में बढ़ोत्तरी करने के लिए औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के लंबित विद्युत शुल्क की वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि लंबित विद्युत शुल्क की वसूली के लिए कार्ययोजना बनाकर विभागीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया जाए और वसूली की कार्यवाही शुरू की जाए। मार्कफेड की विभिन्न संस्थाओं के अनुपयोगी भूमि का व्यावसायिक विकास करने और उसके माध्यम से राजस्व की बढ़ोत्तरी की कार्ययोजना बनाने के निर्देश श्री जैन ने दिए है। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी पिल्लै और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव एवं मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री अंकित आनंद उपस्थित थे।

मंत्री ने किया संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
 
panchayattantra24.com,रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रांतीय कैलेंडर का विमोचन किया. इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने पदोन्नति के साथ हिन्दी माध्यम से सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूलों की तरह सुविधाएं देने की मांग की है । 
छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने राकेश शर्मा ने कहा कि जितने भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल रहे हैं, राज्य की वित्तीय संपदा उनके इंफ्रास्ट्रक्चर में लग रही है. जहां संपूर्ण सुविधा युक्त पुस्तकालय, खेल के मैदान समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. उन सुविधाओं का लाभ हिंदी माध्यम के छात्रों को भी मिलना चाहिए. हमारी मांग है कि हिंदी माध्यमों के स्कूलों को ना तोड़ा जाए साथ ही पहली पाली में अंग्रेजी मीडियम के छात्रों की पढ़ाई होनी चाहिए और हिंदी माध्यम के छात्रों की पढ़ाई दूसरी पाली में होना चाहिए. डेढ़ सौ स्कूलों का प्रस्ताव रखा गया है । 
प्रांताध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में हमने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है. इसके अलावा राज्य के सहायक शिक्षकों को तृतीय समयमान वेतनमान देने की मांग की गई है. स्कूल शिक्षा विभाग ने 35000 शिक्षकों के व्यवहार की गणना कराई है. हमारी मांग है कि जल्द ही वित्त विभाग प्रस्ताव पर सहमति दें ताकि राज्य के सहायक शिक्षकों को पदोन्नति मिल सके । 
प्रांतीय सचिव कमलेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक और व्याख्याताओं के विकास के लिए अपनी मांगों को सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया है, जिसे सरकार ने स्वीकार भी किया है. हमारा मानना है कि शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री हमारी अन्य मांगों को भी स्वीकार करेंगे. बहुत से ऐसे शिक्षक भी है, जो 3 से 8 साल के बाद रिटायर हो जाएंगे वे पदोन्नति की बांट जोह रहे हैं । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर ।  उरकुरा रेलवे स्टेशन के करीब चोरी का मामला सामने आया है. यहां सिग्नल के सामान के विभिन्न सामानों की चोरी हुई है । 
हालांकि ये चोरी कुछ दिन पुरानी है. लेकिन आरपीएफ ने चोरी की इस जानकारी को मीडिया तक पहुंचने नहीं दिया और मामला दर्ज करने के बाद इसे छिपा लिया । 
आरपीएफ के सूत्र बताते है कि ये चोरी करीब 70 से 80 हजार रुपए के बीच की है. हालांकि जिस वक्त चोरी हुई तब रायपुर आरपीएफ पोस्ट के टीआई छुट्टी पर थे । 
वहीं आरपीएफ की पूरी टीम मुस्तैदी से चोरों की तलाश में लगी हुई है और मुखबीर तंत्र भी आरपीएफ ने एक्टीवेट कर लिए है. वहीं कई कबाड़ियों के यहां भी इसकी जांच शुरू हो गई है । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर ।  बजट के दो दिन बाद तेल कंपनियों ने देशवासियों को महंगाई का झटका दिया है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के साथ ही एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं । 
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा किया है. इससे पहले 15 दिसंबर को भी इसकी कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था । 
थोड़ी राहत की बात येहै कि 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 6 रुपए की कमी आई है. पेट्रोल और डीजल के दामों की बात करें तो डीजल की कीमत में 35 से 37 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 35 से 34 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं । 
 

 
 

 panchayattantra24.com, रायपुर ।  नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड के ग्राम परसकोल में पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारिका श्रीमती सावित्री बाई फुले और संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा का अनावरण किया।
 इस अवसर पर मंत्री डाॅ. डहरिया ने कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा हासिल किया और एक शिक्षिका के रूप में उन्होंने गरीबों को पढ़ाया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पहली शिक्षिका होने के साथ समाज सुधारिका के रूप में उनकी पहचान हमेशा बनी रहेगी। इसी तरह बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने भी संघर्षमय जीवन व्यतीत कर उच्च शिक्षा हासिल किया और एक महान संविधान लिखकर सभी को बराबरी से जीने का हक प्रदान किया। हमें ऐसे महान पुरूषों के योगदान को कभी भूलना नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारत माता के प्रतिमा का अनावरण भी किया। मंत्री डाॅ. डहरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महापुरूषों के संघर्षों को बताकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रही है। सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। इस दौरान जनपद सदस्य श्री खिलेश देवांगन, कोमल साहू, सरपंच श्रीमती कमलेश्वरी जनक राम साहू सहित जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

 images/pp11058.jpg
panchayattantra24.com,रायपुर । राजधानी में चाकूबाजी की घटना अब आम बात हो गई है. एक मामलू विवाद के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के गुढ़ियारी मंडल के महामंत्री को 2 आरोपियों ने चाकू मारा है।      
ये पूरा विवाद पैसों को लेकर बताया जा रहा है. हमले के बाद घायल संदीप जंघेल को अंबेडकर अस्पताल के ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है।      
इस पूरे हमले के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी नेता अंबेडकर अस्पताल पहुंच रहे है. वहीं घायल संदीप जंघेल की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है. प्रारंभिक रूप से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक संदीप जंघेल रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल ऑफिस में अनाधिकृत तरीके से पार्सल बुकिंग का काम करता है।      
जिस जगह वे अपना पार्सल रखता है वहां इटली ठेले को लगाने न देने को लेकर अक्सर विवाद होता था. मंगलवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद उसपर हमला कर दिया गया. पूरी घटना के बाद गंज थाना पुलिस ने स्टेशन रोड इलाके की पूरी तरह नाके बंदी कर ली है और संभवतः आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक घायल को मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में रेफर कराया जा रहा है।      
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग स्थित निजी मेडिकल कॉलेज चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल का अधिग्रहण करके छत्तीसगढ़ राज्य के मेडिकल छात्रों को बहुत बड़ी सौगात दी है. इस अधिग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में मेडिकल की सीट में वृद्धि होगी. वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार कांग्रेस शासनकाल में बने हुए सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है, जहां एक और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनों हाथों से सरकारी एवं निजी उपक्रमों को खरीद कर जनता को समर्पित कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों हाथों से सरकारी उपक्रमों को अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों बेच कर पूरे देश में सरकारी प्रमुखता से लगा लिए है ।      
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी योजनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए. कोरोना महामारी के समय भी नगरनार स्टील प्लांट को खरीदने की बात कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अदम्य साहस का परिचय दिया और जिसका समर्थन प्रदेश भाजपा ने भी किया. अब निजी मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहित कर सरकारी कॉलेज बनाने पर पूरे प्रदेश में हर्ष व्याप्त है ।      
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी नया योजना के तहत किसानों को धान का मूल्य पच्चीस सौ दिया जा रहा है, जो कि पूरे विश्व में किसी भी सरकार द्वारा नहीं दिया जाता. वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में महीनों से मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानून के चल रहा है. जिसके कारण डेढ़ सौ से भी अधिक किसानों की शहादत हो चुकी है. बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से वार्ता करने की जगह उन्हें प्रताड़ित करने में लगे हुए हैं. स्व. चंदूलाल चंद्राकर के पुण्यतिथि के दिन उनके शिष्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनके नाम के निजी कॉलेज को अधिग्रहित कर जनता को समर्पित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है ।      
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। लंबे इंतजार के बाद राजधानी में स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। रायपुर कलेक्टर डॉ भारती दासन ने 15 बिंदुओं की गाइडलाइन के साथ आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जारी आदेश के मुताबिक स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क स्थल में क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत व्यक्तियों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। आदेश में कहा गया है कि स्वीमिंग पूल/वाटर पार्क स्थल में प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार पृथक-पृथक हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। स्वीमिंग पूल/वाटर पार्क स्थल पर संचालक एवं व्यक्तियों द्वारा साबुन, तौलिया समेत किसी भी समान का अदान प्रदान नहीं किया जायेगा, स्वयं का साबुन, तीलिया आदि उपयोग करना होगा।