Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर । साल 2013 तो आपको ध्यान होगा, जब केदानाथ समेत पूरे उत्तराखंड में बाढ़ से तबाही मच गई थी. इसके पीछे की वजह चाहे जो भी हो. लेकिन उत्तराखंड में इस तबाही की वजह मां का प्रकोप बताया जाता है ।

हम बात कर रहे है मां धारी देवी की. कहते हैं कि मां धारी के मंदिर को साल 2013 में तोड़ दिया गया था और उनकी मूर्ति को उनके मूल स्थान से हटा दिया गया था, इसी वजह से उस साल उत्तराखंड में भयानक बाढ़ आई थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे. धारा देवी की प्रतिमा को 16 जून 2013 की शाम को हटाया गया था और उसके कुछ ही घंटों बाद राज्य में आपदा आई थी. बाद में उसी जगह पर फिर से मंदिर का निर्माण कराया गया ।

 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की पहल पर राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के पास, कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में एक फरवरी से निःशुल्क योग कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। यहां योग आयोग की मास्टर ट्रेनर सुश्री पूनम शुक्ला द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग सिखाया जाएगा। रायपुर शहर के नागरिक उद्यान में निःशुल्क योग सीख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण कलेक्टोरेट गार्डन में चल रही योग कक्षा बंद कर दी गई थी। योग के माध्यम से  सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कलेक्टोरेट गार्डन में प्रतिदिन निःशुल्क योग प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की थी।

 
panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनौद, परसकोल और रानी सागर में मड़ई मेला में शामिल हुए।    ग्राम  रानीसागर एवं परसखोल और गनौद में मड़ई मेला में शामिल होने के दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। राज्य की सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को सहेजने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला खुशियों का त्यौहार है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित कर मनाते हैं। इस तरह का आयोजन गांव में होता रहे और आप सभी सुख-शांति से सद्भावनापूर्वक रहे यहीं कामना है। उन्होंने रानीसागर में 5 लाख की लागत से सीसी रोड़ और नवीन पंचायत भवन तथा घर-घर नल एवं पेयजल हेतु आवर्धन जल प्रदाय योजना की घोषणा की। गनौद में उन्होंने प्राथमिक शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष हेतु 5 लाख और बड़े तालाब के गहरीकरण और पचरीकरण मनरेगा से करने 10 लाख की राशि की घोषणा की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन, चंद्रशेखर चंद्राकर, श्री माखन कुर्रे, श्रीमती हेमलता साहू, श्री गोविंद साहू, योगेन्द्र याद साहू,श्रीमती वेदमती भीखम रात्रे, श्रीमती केशरी मोहन साहू, श्रीमती भूनेश्वरी डागेश्वर साहू, श्रीमती देवकी ध्रुव, श्रीमती कमलेश्वरी जनक साहू, श्री कोमल साहू, कुमार गौरव चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम  गुमा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। ग्राम गुमा में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के दौरान मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि कबड्डी ग्रामीणों का प्रिय खेल है। यह खेल गांव-गांव में आयोजित होता है। गांव में इसे खेलने वाले और देखने वाले बहुत ज्यादा संख्या में होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार हार-जीत लगा रहता है। इसलिए इस खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। इससे शारीरिक विकास के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। गांव में इस तरह का आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने में भी महत्वपूर्ण साबित होता है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और खेल मैदानों को भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने आयोजकों को दस हजार रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किया। इस दौरान खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत, पिंटू कुर्रे, कोमल साहू, सरपंच दिनेश कोसरिया, मानसिंग कोसरिया, उपसरपंच हीरालाल साहू, शत्रुहन साहू, हेमलाल साहू, पंचगण, टेमन साहू बुथ अध्यक्ष गुमा,रामदयाल वर्मा, जोहन साहू, शीतल साहू, आयोजक समिति टेनेश्वर ध्रुव, दिलेश्वर साहू, रवि साहू, महेंद्र साहू,सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

 
publicuwatch24.com,रायपुर । निजी विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा प्रदान करे कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश के बाहर जाकर भी यह कहें कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा प्राप्त की है। कोरोनाकाल में निजी विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन शिक्षा तथा अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है, यह सराहनीय है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कल राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के 16वें स्थापना दिवस समारोह में कही। राज्यपाल सुश्री उइके का नाम आम जनता से मुलाकात करने के लिए वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। इस समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था द्वारा राज्यपाल को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें 29 जुलाई 2019 से 06 जनवरी 2021 तक एक राज्यपाल के रूप में 10 हजार 849 लोगों से मुलाकात करने एवं उनकी समस्या सुनने के लिए दिया गया। राज्यपाल को उपस्थित सभी निजी विश्वविद्यालयों ने अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने भी राज्यपाल को विशेष अभिनंदन पत्र प्रदान किया। सभी निजी विश्वविद्यालयों ने राज्यपाल के समक्ष उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र गुणवत्ता बनाएं रखें। पहले की अपेक्षा विश्वविद्यालयों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है परन्तु आवश्यकता है कि मानकों के अनुरूप अपने आप को ढालें तथा यह प्रयास करें कि सभी वर्गों तक उच्च शिक्षा की पहुंच हो। मेरा मानना है कि शिक्षा प्रदान करने का काम सबसे पुण्य का कार्य है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होना चाहिए। शिक्षण संस्थाओं को किसी भी प्रकार की राजनीति से मुक्त रखना चाहिए ताकि विद्यार्थियों की संस्थाओं के प्रति विश्वसनीयता बनी रहे। राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और सभी निजी विश्वविद्यालयों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा पहली बार राजभवन में सभी निजी विश्वविद्यालयों की बैठक ली गई और समीक्षा की गई। इस बैठक में कुलाधिपति, कुलपति एवं कुल सचिव उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी निजी विश्वविद्यालयों ने कहा कि यह पहला अवसर है जब राज्यपाल द्वारा उन्हें राजभवन बुलाकर बैठक ली गई और हमें अपनी बात रखने का मौका दिया। इसके लिए हम सब उन्हें धन्यवाद देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों ने जो मुझे यह सम्मान दिया उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। मुझे जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था ने सम्मानित किया, उनके प्रति मैं आभारी हूं। मैं जब भी किसी व्यक्ति से मिलती हूं तो मेरे मन में यह विचार रहता है कि उसके लिए मैं क्या कर सकती हूं और उसकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकती हूं। मैंने जीवन में कोई भी कार्य या किसी की मदद बिना किसी अपेक्षा के की। यदि जीवन में कोई भी व्यक्ति बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करता है तो उसे जो संतुष्टि मिलती है वह किसी भी अन्य कार्य में नहीं मिलती। ऐसे कार्यों से भी उन्हें सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल को इस कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इस उम्र में भी इतने ऊर्जावान है और कार्य करते हैं, यह तारिफ के काबिल है। इससे यह प्रदर्शित होता है कि यदि किसी व्यक्ति के मन में काम करने की प्रबल इच्छा हो तो कभी भी बुढ़ापा या उम्र बाधा नहीं बनता और वह अवश्य लक्ष्य की प्राप्ति करता है।
डॉ. शिववरण शुक्ल ने कहा कि राजभवन के दरबार हॉल में इस कार्यक्रम के आयोजन से ऐसा महसूस हो रहा है कि हम सब परिवार के लोग एक साथ एकत्रित हुए हैं। सभी निजी विश्वविद्यालय प्रयास करें कि छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सबसे सर्वोत्तम बनाएं। श्री शुक्ल ने बताया कि इस अवसर पर दरबार हॉल घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं, जिसके अनुसार सभी निजी विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रम में नैतिक मूल्य से संबंधित 100 नंबर का एक विषय प्रारंभ करें और उसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य करें। इसके नंबर को श्रेणी निर्धारण में शामिल न करें। साथ ही हर विश्वविद्यालय संस्कृत से जुड़ा पाठ्यक्रम प्रारंभ करें क्योंकि संस्कृत हमारे देश की प्राचीन संस्कृति की पहचान है। विश्वविद्यालयों में छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति से जुड़े पाठ्यक्रम भी प्रारंभ करें।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के द्वारा आयोजित वेबिनार के स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, मैट्स विश्वविद्यालय, कलिंगा विश्वविद्यालय, आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय, आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय, ए.ए.एफ.टी. यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया आर्टस, श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, के.के. मोदी यूनिवर्सिटी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति एवं कुल सचिव उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस  दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आई है। नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास में प्रदेश सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ और धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई कर भी माफ किया गया है। अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी नगरीय प्रशासन द्वारा एल्डरमेनों और पार्षदों की निधि जारी की गई है, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिसके माध्यम से सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
    मंत्री डॉ. डहरिया ने डोंगरगांव में 8 करोड़ 71 लाख 50 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर 3 करोड़ 34 लाख 50 हजार रूपए का लोकार्पण एवं 5 करोड़ 37 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 40 लाख 90 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने 1 करोड़ 37 लाख रूपए विकास कार्य, विभिन्न समाजों के भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार की घोषणा की। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत व्यवसायिक परिसर में 100 नग दुकान बनाने और डोंगरगांव में मुख्यमंत्री पालिका बाजार बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत 192 हितग्राहियों को पट्टे का वितरण किया गया।
    कार्यक्रम में मंत्री डॉ. डहरिया ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत व्यवसायिक परिसर में 100 नग दुकान बनाने और डोंगरगांव में मुख्यमंत्री पालिका बाजार बनाने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रूपए, मुखियार समाज भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, संत रविदास भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, पटेल समाज भवन निर्माण के लिए 7 लाख रूपए एवं सतनामी समाज भवन जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने डोंगरगांव में 1 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से वृद्धाश्रम, 11 लाख रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 2 में चिल्ड्रन पार्क, 13 लाख रूपए की लागत से निषाद समाज भवन, 10 लाख रूपए की लागत से वैष्णव समाज भवन, 4 लाख रूपए की लागत से महिला ब्राम्हण समाज भवन, 5 लाख रूपए की लागत से राजपूत समाज भवन, 5 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन, 6 लाख 50 हजार रूपए की लागत से सेन समाज भवन, 5 लाख रूपए की लागत से अतिरक्ति कक्ष सतनाम समाज एवं सामुदायिक भवन मटिया तथा 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोनारी में आईटीआई भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 2 करोड़ रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 2 के पुष्प वाटिका, 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से खेल मैदान (स्टेडियम), 40 लाख रूपए की लागत के हाट बाजार, 20 लाख रूपए की लागत का गौठान निर्माण, 67 लाख रूपए की लागत के ड्रेनेज सिस्टम, 30 लाख रूपए के पौनी पसारी, 25 लाख रूपए लागत के ओपन थियेटर, 5 लाख रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 11 में गार्डन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
    इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं के तहत 40 लाख 90 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की। भगिनी प्रसूति सहायता योजनांतर्गत 66 महिला श्रमिकों को 3 लाख 30 हजार रूपए की सहायता राशि, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 15 श्रमिकों के परिजनों को 15 लाख रूपए की सहायता राशि, असंगठित कर्मकार भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत 46 महिला श्रमिकों को 4 लाख 60 हजार रूपए की सहायता राशि, मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 18 श्रमिकों के परिजनों को 18 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर बघेल, विधायक खैरागढ़ श्री देवव्रत सिंह, अंत्यावसायी वित्त निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष श्री हीराभाई निषाद, उपाध्यक्ष श्री ललित लोढ़ा, एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आरबी तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई 3 बाजार चौक में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का अहम योगदान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किए, बैठकें की और व्यापक जन जागृति का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंद्राकर के पास छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए एक विशेष दृष्टि थी। वे यहां हॉर्टिकल्चर की संभावनाओं के संबंध में हमेशा बात करते थे। आज दुर्ग जिला जो छत्तीसगढ़ राज्य में सब्जी एवं फलों के उत्पादन में शीर्ष स्थान पर है उसके पीछे स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी की सोच का महत्वपूर्ण योगदान है। भिलाई के औद्योगिक विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल पत्रकार के रूप में उन्होंने दुनिया का कोना-कोना देखा। जहां भी गए अपनी छत्तीसगढ़िया अस्मिता को साथ लेकर गए। विदेश यात्राओं में भी अपने साथ हमेशा ठेठरी, खुरमी साथ रखते। साथ ही दातुन ले जाना कभी नहीं भूलते। जहां भी गए अपने पिता का दिया हुआ लोहे का संदूक लेकर गए। वह देश के शीर्षस्थ पत्रकारों में शामिल थे, लेकिन कभी इसका अहंकार नहीं किया। गांधी जी के साथ बिरला हाउस के दिनों में उन्होंने काफी वक्त बिताया। देश सेवा में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का योगदान अहम है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं से किसान का खेती में भरोसा लौटा है। इस साल 92 लाख मीट्रिक धान की खरीदी हुई जो अब तक का रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। पहले किसान धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदते थे अब किसान गोबर बेचकर भी मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चन्द्राकर के बताए हुए रास्ते पर छत्तीसगढ़ विकास कर रहा है। उन्होंने जो कृषि संबंधी और उद्योग संबंधी विजन हमें दिया, उस मिशन को आगे लेकर हम चल रहे हैं। इस मौके पर पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम योगदान है। उनका छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अहम योगदान रहा। स्वर्गीय मिनी माता जी के साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, रमेश वर्ल्यानी और शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि आम बजट से किसान असंतुष्ट है. केंद्रीय बजट मजदूर किसान विरोधी और लूट मार से भरा है. इस तरह केंद्र ने फिर किसानों को छला है।
किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि इस बजट से किसान उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों को एक बार फिर छला है. इस बजट में खेती और किसानों के साथ अनदेखी की गई है. केंद्र सरकार ने कृषि बजट में पिछले साल की तुलना में 1.54 लाख करोड़ से घटाकर 1.48 लाख करोड़ रुपए कर दिया है. पिछले बजट में किसान सम्मान निधि योजना के लिए 75 हजार करोड़ आवंटित किए गए थे. लेकिन इस साल घटाकर 65 हजार करोड़ कर दिया गया है. इस तरह किसानों की आए कैसे दोगुनी होगी. ये समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि खेती का बजट 6 प्रतिशत, प्रधानमंत्री सम्मान का बजट 13 प्रतिशत, (MIS-PSS) का बजट 25 प्रतिशत घटा दिया गया है. न काले कानून खत्म हुए, न कृषि उपकरण पर GST खत्म हुआ, न ही डीजल की कीमत कम हुई है. सरकार फसलों को ऑपेरशन ग्रीन से जोड़ रही है. लेकिन किसानों तक इसका फायदा कैसे पहुंचेगा. इसे लेकर कोई नीति नजर नहीं आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ दोगली बात करते है. सरकार के इस बजट से किसानों में असंतुष्टि है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भारत के अन्नदाता अपने खेती, जीवन और आजीविका एवं अपने वर्तमान और भविष्य को बचाये रखने के लिए ऐतिहासिक तौर पर विगत दो माह से अधिक लंबे समय से नई दिल्ली के विभिन्न सीमाओं के साथ-साथ देश के सभी राज्यो में केन्द्र की मोदी सरकार से अपनी मांगो को लेकर संघर्षरत है. मोदी सरकार अपने मुट्ठीभर पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इन काले कानूनों को लागू करने और पारित करने के बाद से, कांग्रेस पार्टी हमारे अन्नदातों के लिए लड़ने से सबसे आगे रही है. किसान संगठनों के अनुसार अब तक 155 किसानों ने विरोध प्रदेर्शन के दौरान अपनी जान गंवाई है. 22 जनवरी 2021 को सम्पन्न कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक किसानों के मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग करते हुए पूरे देश में प्रदेश, जिला एवं ब्लाक स्तर पर किसान सम्मेलन और पदयात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है।
ब्लाक स्तरीय सम्मेलन व पत्रकारवार्ता
विगत कई दिनों से संघर्षरत शहीद अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अन्नदाताओं के समर्थन में एक-दिवसीय सम्मेलप एव पत्रकारवार्ता का आयोजन किया जाना है. यह सम्मेलन सभी ब्लाकों में 10 फरवरी के पूर्व अनिवार्य रूप से सम्पन्न किया जाना है. पत्रकारवार्ता के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक ब्लाकों में एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिनिध भेजा जाएगा।
जिला स्तरीय पदयात्राएं
ब्लॉकस्तरीय सम्मेलन के बाद 10 से 20 किमी लंबी पदयात्रा का आयोजन प्रदेश के समस्त जिलों में 20 फरवरी के पूर्व अनिवार्य रूप से किया जाना है. (पदयात्रा की रूपरेखा तैयार कर तीन दिन के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे) पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पदाधिकारियों को भेजा जाएगा।
प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन
ब्लॉकस्तरीय सम्मेलन और जिला स्तरीय पदयात्राओं के समापन के बाद 28 फरवरी के पूर्व राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. जिसकी तिथि पृथक से जारी की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए दुर्ग जिले में संचालित निजी चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की है। 
बघेल ने कहा कि इस निजी मेडिकल कॉलेज के शासकीय अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्र आरंभ होगी. इससे इस कॉलेज को नई संजीवनी मिलेगी. दुर्ग जिले के कचांदुर ग्राम में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की. स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार की पुण्यतिथि के अवसर पर इस मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 

हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार रुपए की राशि का किया वितरण
 
 
panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा सुकमावासियों को लगभग 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 149.45 करोड़ रुपए के 62 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 75 करोड़ रुपए के 59 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं मत्स्य विभाग, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 214 हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार 930 रूपए का चेक व 54 हितग्राहियों को सामग्री और उपकरण प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर सहजता से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 50 स्कूटी और दो एंबुलेंस भी प्रदान की।
  मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया उनमें मुख्य रूप से तालनार-कोडरीपाल मार्ग के शबरी नदी पर 10.96 करोड रूपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल, 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन का उन्नयन कार्य, 16 करोड़ रूपये की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय,  6 करोड़ रुपए की लागत से कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, 5 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से छिन्दगढ़, दोरनापाल और कोन्टा के तीन मुख्यमंत्री सुपोषण केन्द्र, डेढ़ करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल ड्रग्स गोदाम, एक करोड़ 99 लाख रूपए कंी लागत सेे सर्व आदिवासी सामुदायिक भवन, एक करोड़ रूपए की लागत सेे केन्द्रीय पुस्तकालय, 9 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से विभिन्न बालक एवं बालिका छात्रावास, वनबंधु आश्रम, कन्या हाई स्कूल भवन, किस्टाराम, बाडनपाल, पोगाभेज्जी, आरगट्टा, कांजीपानी, गंजेनार, गोंडेरास, 8 धुर नक्सल-प्रभावित स्थानों में 2 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केन्द्र, 8 करोड़ 67 लाख रूपए के विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं 05 स्थानों पर पुल-पुलिया, जनपद पंचायत सुकमा क्षेत्रातंर्गत 16 स्थानों पर एक करोड़ 3 लाख रूपए की लागत सेे आंगनबाड़ी भवन, महिला स्वसहायता समूह हेतु एक करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से 25 नग आजीविका कार्य हेतु शेड, पाकेला, चिपुरपाल, पुसपाल, रामाराम, केरलापाल, बुडदी व ढोंढरा में  निर्मित एक करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से ठोस तरल प्रबंधन हेतु शेड, 2 करोड़ 8 लाख रूपए लागत के 7 हाट बाजार शेड शामिल हैं।
  मुख्यमंत्री ने जिन नये स्वीकृत कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन तोंगपाल, 4 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से डोलेरास छिन्दगढ़ सुकमा में 100-100 सीटर बालक आश्रम भवन, 3 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से छिन्दगढ़, तोंगपाल, मारेंगा, नेतानार, लेदा आदि 25 स्थानों  ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, 102 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से लगभग 158 किलोमीटर के नए सड़क, रामपुरम, चिंगावरम, नीलावरम, झापरा आदि कुल 11 स्थलों पर 6 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, 23 स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों पर 4.5 करोड़ रूपए की लागत से सौर-विद्युतीकरण संयंत्र की स्थापना कार्य शामिल है।