Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 महीने पहले हुई महिला की हत्या का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. यहां तक की पुलिस अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई है. जब तक पहचान नहीं होगी, तब तक आरोपियों तक पहुंच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. इसलिए इस पहेली को सुलझाने के लिए पुलिस नए सिरे से एक नई टीम बना रही है।
दरअसल पुरानी बस्ती थाना इलाके के भाठागांव-काठाडीह रोड पर लॉकडाउन के दौरान 26 अप्रैल 2020 को बंद बोरे में करीब 30 वर्षीय महिला की लाश बरामद हुई थी. महिला की लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी. जिससे उसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गई. पुलिस ने उस दौरान कई जिलों में महिला की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. हालांकि अब पुलिस मामले की दोबारा जांच शुरु करने जा रही है. जिससे महिला की पहचान हो सके और हत्यारे तक पहुंचा जा सके. कहीं ऐसा न हो कि पुलिस के लिए महिला की हत्या अनसुलझी पहेली बनकर रह जाए।
पुरानी बस्ती थाना सीएसपी मनोज ध्रुव ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में एसएसपी ने एक टीम बनाई थी. इस टीम ने राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर गुम इंसान के बारे में पता लगाया था, क्योंकि यह लॉकडाउन के समय की हत्या थी. इसके लिए बहुत प्रयास किया गया. लेकिन महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।
अब एक बार फिर से एसएसपी के मार्गदर्शन में नए सिरे से एक टीम बनाई जा रही है. इसमें फिर से गुम इंसान को देखा जाएगा और क्षेत्र में कौन व्यक्ति गायब है यह चेक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उम्मीद है हमें जल्द सफलता मिलेगी. हत्या का संबंधित यह गंभीर मामला है. अवश्य ही जांच थोड़ी धीमी हुई होगी, लेकिन इसमें जांच चल रही है. दोबारा इसमें तेजी लाई जा रही है. पहले महिला की शिनाख्त होना जरूरी है. हम यही प्रयास कर रहे हैं।
थोड़ी हटकर हूं दिखने में, लेकिन इंसान हूं. मैं सुंदर नहीं जिस्म से, लेकिन रूह से इंसान हूं.

panchayattantra24.com,रायपुर। किन्नरों की जिंदगी के बारे जानने और समझने के लिए अब आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है. क्योंकि उनकी जिंदगी को किताब की शक्ल में उकेर दिया गया है. उनकी दास्तानं आपको किबातों में भी पढ़ने को मिलेंगी. दरअसल छत्तीसगढ़ में किन्नरों ने ‘जिंदगी की दास्तान’ नाम की पहली किताब लिखी है. थर्ड जेंडर समुदाय सदस्यों की गद्य और पद्य रचनाओं का यह पहला संकलन है. इसकी रचना छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत के तृतीय लिंग समुदाय ने किया है ।
किन्नर विद्या राजपूत ने बताया कि अगर आप परआत्म-अभिव्यक्ति संवेदनाएं, पीड़ाए, आशाएं, आकांक्षाएं, अनगिनत संभावनाएं और ना जाने कितने ही ऐसे सहज और जटिल भावों से पाठक रूबरू होंगे. उन्हें पढ़कर चेतन और अचेतन मन में कहीं ना कहीं यहां भाव हिलोरे लेने लगेंगे कि थर्ड भाव शून्य नहीं है. विचार शून्य नहीं, नकारा नहीं, उनमें अदम्य साहस है. बचपन से लेकर आज तक कटीले रास्तों पर चलते हैं, उफ भी नहीं करते है।
उनका कहना है कि हम बहुत कुछ कहना और करना भी चाहते हैं, लेकिन जब देखते हैं कि वैचारिक यात्रा के लिए गली से लेकर सड़क तक सब बंद है, तो मन मसोस कर रह जाते है. हमारे समुदाय की यह रचनाएं समाज के समक्ष उनके अंतर को उद्घाटित करेंगी और छोटा ही सही एक सहृदयता का भाव पुष्पित करेगी. यह किताब आपको विकास प्रकाशन से प्राप्त हो सकती है. इन रचनाओं को किताब के रूप में आप तक पहुंचाने के लिए डॉक्टर फिरोज अहमद ने अपना अमूल्य योगदान दिया है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से जा टकराए. हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है. इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल युवकों को पुलिस ने मेकाहारा में भर्ती कराया है, जहां दोनों की इलाज जारी है.
गुढ़ियारी थाना पुलिस के मुताबिक, बाइक क्रमांक CG 06 CT 7942 सवार दो गोंद्वारा की ओर से आ रहे थे, जिनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. एक युवक को मामूली चोट आई है,और एक के सर में गंभीर चोट आई है,जिसकी हालत गंभीर है. दोनों ही घायल युवकों को थाना स्टाफ द्वारा मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. बाइक क्रमांक आरटीओ को भेजकर जानकारी मांगी गई है. इलाज के बाद युवकों से बातचीत की जाएगी.
भाजपा के सोशल वार के जवाब में कांग्रेस तैयार करेगी 5 लाख सोशल डिजिटल वारियर्स

panchayattantra24.com,रायपुर। सोशल मीडिया की मजबूती के लिए कांग्रेस 5 लाख डिजिटल वैरियर नियुक्त करेगी. जिसमें विचारधारा व मुद्दे की बात होगी. यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कही.
राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में आज चंदन यादव ने कहा कि बीजेपी ने झूठ और नफरत की राजनीति को पैदा किया है. हम प्यार और मोहब्बत से हिंसात्मक प्रवित्ति के लोगों से जितेंगे. बीजेपी जिस तरह से अहिंसा को बढ़ावा दे रही है. देश की एकता और अखंडता पर चोट कर रही है. हम हिंसा को अहिंसा से हराएंगे.
चंदन यादव बोले कि नफरत की राजनीति से लोगों को भाजपा बांट रही है. देश के संवैधानिक मूल्यों पर भाजपा चोट कर रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी वायरल कर रही है. हम नफरत की सियासत को प्यार से खत्म करेंगे. हमारी टीम हिंसात्मक रूख का जवाब शांति से देगी. हम बीजेपी के झूठ को सच से मारेंगे, उनके नफरत का जवाब प्यार से देंगे.
वहीं कांग्रेस सोशल मीडिया हेड रूचिरा चतुर्वेदी ने कहा कि आईटी सेल के लोग गाली गलौज करते हुए दुष्प्रचार करते हैं. वहीं जो सरकार को आईना दिखाता है, उसे जान की धमकी दी जाती है. सरकार से सवाल पूछने वाले को देशद्रोही कहते हैं. उसे सोशल डिजिटिल वारियर्स जवाब देंगे. यह अभियान कल से एआईसीसी दिल्ली में जारी हो गया है. आज से छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों में जारी हुआ है.
यह पूरा अभियान तीन चरण का है. 5 लाख लोगों को जोड़ने की कोशिश की है. यह प्रक्रिया 3 महीने की है. यह एक मंच है, जिसमें कांग्रेसी गैर कांग्रेसी कभी भी आ सकते हैं तो लोकतंत्र देश बचाना चाहते हैं.


panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और उद्योग मंत्री कवासी लखमा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उद्योग के क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने कई ऐसी नीतियां बनाई है जो कि राज्य में उद्योग के निर्माण और विकास में सहायक है। प्राकृतिक संसाधन से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ में खनिजों की पर्याप्त उपलब्धता है। निवेश में प्रोत्साहन के लिए राज्य में नवीन औद्योगिक नीति बनाई गई है। इसमें पात्र उद्योगों को सामान्य, प्राथमिकता उद्योगों तथा उच्च प्राथमिकता उद्योगों की श्रेणी में विभाजित कर विभिन्न निवेश प्रोत्साहन अनुदान, छूट एवं रियायतें दी गई है। इसी का परिणाम है कि में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो वर्ष के दौरान कुल 104 एमओयू किए गए है, जिसमें की 42 हजार 714 करोड़ से अधिक पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे 64 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इन निवेशों में स्टील सेक्टर में 78 एमओयू में 37306.39 करोड़, सीमेंट में एक एमओयू राशि 2000 करोड़, एथेनाल में 7 एमओयू 1082.82 करोड़, फूड सेक्टर में 5 एमओयू में 283.61 करोड़ फार्मास्युटिकल केे 3 एमओयू में 56.41 करोड़, डिफेंस सेक्टर के 3 एमओयू में 529.50 करोड़, इलेक्ट्रानिक्स में 2 एमओयू में 30.76 करोड़, सोलर में एक एमओयू 245 करोड़ और अन्य 4 क्षेत्रों में 1179.99 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है।
छत्तीसगढ़ बिजली के उत्पादन के मामले में सरप्लस राज्य का दर्जा रखता है। सरप्लस होने के कारण से छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों को भी बिजली बेचता है। भारत सरकार के अधीन कार्यरत कंेद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सितंबर 2020 के प्रतिवेदन के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के ताप विद्युत गृहों ने सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश का प्रथम बिना पावर कट वाला राज्य बन गया है। यहां पर बिजली भारत की औसत विद्युत दर से कम दर पर उपलब्ध है। जो कि राज्य में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करता है।
यहां पर औद्योगिक क्षेत्रों में भू-आबंटन में भू-प्रीमियम में 30 से 60 प्रतिशत की और द श्रेणी में उच्च प्राथमिकता वाले उद्योगों में 60 प्रतिशत की छूट दी गई है। उद्योगों को लीज पर दी गई भूमि में उद्योग लगाने के लिए निर्धारित अवधि में एक वर्ष की वृद्धि की गई। पट्टे पर आबंटित औद्योगिक भूमि उपयोग न हो पाने के प्रकरणों में भूमि के हस्तांतरण को आसान बनाया गया। नये बायो इथेनॉल प्लांट लगाने के लिए अर्लीबर्ड अनुदान के लिए 18 महीने की समयावधि निर्धारित की गई। पहले एम.ओ.यू. के बाद छह माह के भीतर उत्पादन शुरू करने पर अर्लीबर्ड अनुदान देने का प्रावधान रखा गया था। शासकीय अथवा नैसर्गिक स्रोतो से औद्योगिक प्रयोजन हेतु जल उपयोग की दरों में 20-36 प्रतिशत की कमी की गई है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को स्थायी पूंजी निवेश अनुदान अथवा नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कोर सेक्टर के मध्य, वृहद, मेगा और अल्ट्रा मेगा उद्योगों को विकासखंडो की श्रेणी के अनुसार 5 से 10 वर्ष तक विद्युत शुल्क से पूर्ण छूट दी गई है।
राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक नीति 2019-24 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग के उद्यमियों तथा स्टार्टअप के लिए स्पेशल पैकेज घोषित किया गया है। औद्योगिक नीति 2019-24 में स्थापित होने वाले उद्योगों को विस्तार और शवलीकरण के लिए अनुदान छूट एवं रियायतों की पात्रता दी जाएगी। इसके साथ ही सूक्ष्म उद्योगों के साथ-साथ लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी स्थाई पूंजी निवेश अनुदान की सुविधा दी जाएगी।
उद्योगों में नवीन विचारधारा को समाहित करने तथा नव रोजगार सृजित करने छत्तीसगढ़ राज्य स्टार्ट-अप पैकेज को नीति में स्थान दिया गया है। इन स्टार्ट-अप्स को अन्य उद्योगों से अधिक सुविधाएं कम औपचारिकता के साथ प्रदान की जाएगी। भारत सरकार द्वारा राज्य को बेस्ट इमर्जिंग स्टार्ट-अप इको सिस्टम स्टेट के रुप में घोषित किया गया है। इसी तरह राज्य में अब तक 415 से अधिक स्टार्टअप को केन्द्र शासन से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। राज्य में 4 इन्क्यूबेटर्स स्थापित किए गए हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार रौनक बनी हुई है। प्रदेश में जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में ज्यादा कारों की बिक्री हुई है। पिछले साल के जनवरी माह में जहां 4523 कारें प्रदेश में बिकीं थीं, वहीं इस साल जनवरी माह में 4644 कारों की बिक्री हुई है। यह संख्या बीते दिसम्बर माह में 4233 बिकी कारो की संख्या से भी अधिक है।
गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से देश में मंदी का माहौल है, लेकिन प्रदेश इसके प्रभाव से अछूता रहा है। इस दौरान प्रदेश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ ही अन्य सेक्टरों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों और वनवासियों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की वजह से यहां के बाजारों में रौनक बनी रही है।
इस साल शासन ने समर्थन मूल्य पर 93 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी की है, जिससे पिछले 20 सालों की धान खरीदी का रिकार्ड टूट गया है। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 19 लाख किसानों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ के मान से 5750 करोड़ रुपए की आदान सहायता से लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के तहत शासन ने चार किश्तों में सहायता राशि के भुगातन का निर्णय लिया था, जिसकी तीन किश्तों के 4500 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
इसी तरह राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत 02 रुपए किलो में गोबर की खरीदी किए जाने से भी गांवों में आय का नया जरिया विकसित हुआ है। शासन द्वारा अब तक 35 लाख क्विंटल से अधिक गोबर की खरीदी की जा चुकी है, इसके एवज में लगभग 72 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। सुराजी गांव योजना के तहत गांव-गांव में 09 हजार 50 गोठानों का निर्माण स्वीकृत किया गया है, इनमें से 05 हजार 195 गोठानों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन गोठानों को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित कर वहां आयमूलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है। इसी तरह कोरोना संकट के समय राज्य के वनक्षेत्रों में देश मं सर्वाधिक लघु वनोपजों का संग्रहण किया गया।
इस दौरान देश में संग्रहित कुल लघु वनोपजों का 73 प्रतिशत अकेले छत्तीसगढ़ में संग्रहित हुआ। शासन ने न केवल लघु वनोपजों के मूल्य में बढ़ोतरी की, बल्कि समर्थन मूल्य पर बिकने वाले लघु वनोपजों की संख्या 07 से बढ़ाकर 52 कर दी। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत एक दिन 26 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का भी रिकार्ड बनाया।
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित पंकज इंजीनियरिंग वर्क्स में चोरी की घटना हो गई. चोर छत के रास्ते से दुकान में दाखिल हुए और नकदी और तांबा ले उड़े. बता दें कि दुकान में इसी पैटर्न में तीन बार चोरी हो चुकी है. पूरा मामला गंजा थाना इलाके का है ।पंकज इजीनियरिंग वर्क्स के संचालक राजकिशोर चौहान ने बताया कि छत में लगे टीना उखाड़कर चोर कुछ नकदी और तांबा का सामान लेकर फरार हो गए है. तीन बार पहले भी मेरे दुकान पर इसी तरह चोरी हो चुकी है. यह चौथी घटना है. पहले लोहे के सामान चोरी कर ले गए थे. दो बार पहले भी थाने में रिपोर्ट कर चुका हूं ।
panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में आईटी की रेड पड़ी है. आईटी की टीम ने स्टील कारोबारों के यहां छापामार कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, तेलघानी नाका स्टेशन रोड स्थित आरआर इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन पर इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी है. ऑफिस टीम जांच कर रही है. इसके साथ ही चौबे कॉलोनी स्थित जैन बंधु के घर पर भी आयकर टीम मौजूद है. बता दें कि आरआर इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के मालिक संजय जैन, विमल जैन और विजय जैन हैं।
panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की 12 नवीन किस्मों को व्यावसायिक खेती एवं गुणवत्ता बीज उत्पादन के लिए भारत सरकार की केन्द्रीय बीज उपसमिति ने अधिसूचित किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक फसल विज्ञान की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय बीज उपसमिति की बैठक में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा विकसित चावल की तीन, गेहूँ की दो, चने की एक, सोयाबीन की तीन, कुसुम की एक और अलसी की दो नवीन किस्मों को छत्तीसगढ़ तथा देश के अन्य राज्यों में व्यावसायिक खेती एवं गुणवत्ता बीज उत्पादन हेतु अधिसूचित किया गया है। आगामी वर्षों से विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इन सभी नवीन किस्मों को व्यावसायिक खेती तथा गुणवत्ता बीजोत्पादन कार्यक्रम में लिया जायेगा।
केन्द्रीय बीज उपसमिति ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित जिन नवीन फसल किस्मों को अधिसूचित किया है उनमें धान की तीन नवीन किस्मों – विक्रम टी.सी.आर. (विक्रम ट्रॉम्बे छत्तीसगढ़ चावल), सी.जी. जवांफूल ट्रॉम्बे (आर.टी.आर.-31), सी.जी. बरानी धान-2 (आर.आर.एफ.-105) को छत्तीसगढ़ राज्य हेतु अधिसूचित किया गया है। गेहूँ की नवीन किस्म – सी.जी.-1029 (कनिष्क) को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान के (कोटा और उदयपुर संभाग) और उत्तर प्रदेश के (झांसी संभाग) हेतु तथा छत्तीसगढ़ हंसा गेहूँ (सी.जी.-1023) को छत्तीसगढ़ राज्य हेतु अधिसूचित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित चने की नवीन किस्म – आर.जी.2015-08 (सी.जी. लोचन चना) को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्यों हेतु अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार सोयाबीन की नवीन किस्म – आर.एस.सी. 11-07 को पूर्वी क्षेत्र (पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ तथा दक्षिणी क्षेत्र (दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और तमिलनाडु) राज्यों हेतु अधिसूचित किया गया है। सोयाबीन की किस्म आर.एस.सी.-10-46 को पूर्वी क्षेत्र (पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओड़िशा और छत्तीसगढ़) तथा मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ) क्षेत्र हेतु अधिसूचित किया गया है। सोयाबीन की नवीन किस्म आर.एस.सी.-1052 को (मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ) क्षेत्र हेतु अधिसूचित किया गया है। कुसुम की नवीन किस्म आई.जी.के.वी. कुसुम (आर.एस.एस.-2016-30) को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्यों हेतु अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार विश्वविद्यालय द्वारा विकसित अलसी की नवीन किस्म आर.एल.सी.-164 तथा आर.एल.सी.-167 को जम्मू-कश्मीर, हिमाचलप्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ राज्यों हेतु अधिसूचित किया गया है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित और भारत सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न फसलों की नवीन किस्में विशिष्ट गुणधर्मों और विशेषताओं से परिपूर्ण हैं। धान की विक्रम टी.सी.आर. किस्म सफरी-17 प्रजाति के म्यूटेशन ब्रीडिंग द्वारा विकसित की गई है। यह एक बौनी, मध्यम अवधि (118-122 दिन) तथा अधिक उत्पादन (60-65 क्ंिवटल प्रति हेक्टेयर) देने वाली किस्म है। इसके दाने पतले तथा मुर्रा बनाने हेतु उपयुक्त हैं। छत्तीसगढ़ जवांफूल ट्रॉम्बे किस्म छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सुगंधित धान प्रजाति जवांफूल के म्यूटेशन ब्रीडिंग द्वारा विकसित की गई है। यह एक मध्यम बौनी, मध्यम अवधि तथा अधिक उपज (38-40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर) देने वाली किस्म है। इसके दाने छोटे और सुगंधित तथा खीर बनाने के लिए बेहद उपयुक्त है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ बरानी धान-2 किस्म छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के वर्षा आश्रित निचली भूमि के लिए उपयुक्त है। यह किस्म सूखा निरोधक जल्द पकने वाली तथा ब्लास्ट और भूरा धब्बा रोग के प्रति सहनशील है। गेहूँ की नवीन विकसित किस्म सी.जी.-1029 (कनिष्क) बड़े दानों (1000 दानों का वजन 48.7 ग्राम) तथा अधिक प्रोटीन (12 प्रतिशत) वाली किस्म है, जो चपाती बनाने के लिए उपयुक्त है। इसमें आवश्यक सूक्ष्म तत्व – आयरन (38 पी.पी.एम.) और जिंक (35 पी.पी.एम.) भी पाये जाते हैं। यह किस्म भूरे एवं काले रस्ट रोगों हेतु प्रतिरोधी पाई गई है। इसका औसत उत्पादन 52 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। छत्तीसगढ़ हंसा गेहूँ – सी.जी.-1023 एक बायोफोर्टिफाईड किस्म है, जिसमें 11.85 प्रतिशत प्रोटीन तथा जिंक की मात्रा 40 पी.पी.एम. से अधिक पाई गई है, यह चपाती बनाने के बेहद उपयुक्त है। इसके 1000 दानों का वजन 42 ग्राम होता है। यह किस्म भूरे, काले एवं पीले रस्ट रोग हेतु प्रतिरोधी पाई गई है। इसकी औसत उपज 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।
सोयाबीन की नवीन किस्म आर.एस.सी. 11-07 अनेक रोगों एवं कीटों हेतु प्रतिरोधी पाई गई है। यह किस्म इंडियन बड ब्लाइट, पॉट ब्लाइट रोगों तथा स्टैम फ्लाई और गर्डल बीटल कीटों के प्रति निरोधक है। यह 97 से 102 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है तथा 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देने में सक्षम है। सोयाबीन की आर.एस.सी. 10-46 किस्म 102-104 दिन अवधि की 30 से 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज देने वाली प्रजाति है। इस किस्म में फली बिखरने की समस्या कम होती है। यह किस्म चारकोल रॉट, बड ब्लाइट, बैक्टिरियल पश्चूल आदि रोगों तथा तना छेदक, स्टेम फ्लाई और गर्डल बीटल जैसे कीटों के प्रति निरोधक पाई गई है। सोयाबीन की आर.एस.सी. 10-52 किस्म 101 दिन में पकने वाली और 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देने वाली किस्म है। इसमें भी फली बिखरने की समस्या कम पाई जाती है। यह किस्म पीला मोजैक वायरस और राइजोक्टोनिया ऐरियल ब्लाइट रोगों के प्रति मध्यम निरोधक, स्टेमबोरर एवं डिफोलियेटर, स्टेम फ्लाई और गर्डल बीटल के प्रति निरोधक पाई गई है। चने की नवीन किस्म छत्तीसगढ़ लोचन चना (आर.जी. 2015-08) 105 से 110 दिन में पक कर तैयार हो जाती है तथा 22 क्विंटल प्रति हैक्टेयर उपज देती है। यह किस्म कॉलर रॉट एवं स्टंट रोगों के प्रति मध्यम सहनशील है।
कुसुम की नवीन विकसित किस्म आई.जी.के.वी. कुसुम (आर.एस.एस. 2016-03) अधिक तेल (34 से 35 प्रतिशत) की मात्रा वाली किस्म है। इसमें तेल की मात्रा अन्य किस्मों की अपेक्षा काफी अधिक है। यह 138 से 140 दिन में पकने वाली तथा 27 क्विंटल प्रति हैक्टेयर औसत उपज देने वाली किस्म है। इसके फूलों का रंग फ्लावरिंग के समय पीला होता है जो बाद में सूखते समय लाल हो जाता है। यह किस्म अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग के प्रति पर्याप्त निरोधक है। अलसी की नवीन किस्म आर.एल.सी.-164 वर्षा आश्रित क्षेत्रों में खेती के लिए उपयुक्त है। यह किस्म 150 से 160 दिन में पकती है तथा 12.6 क्विंटल प्रति हैक्टेयर औसत उपज देती है। इसके दानों में तेल की मात्र 32.6 प्रतिशत तक पाई जाती है। यह किस्म अल्टरनेरिया ब्लाइट एवं रस्ट रोगों के प्रति निरोधक है। इसी प्रकार अलसी की आर.एल.सी.-167 किस्म सिंचित क्षेत्रों में खेती के लिए उपयुक्त है। यह किस्म 161 दिनों में पकती है तथा 13 क्विंटल प्रति हैक्टेयर औसत उपज देती है। इसके बीजों में तेल की मात्रा 34.25 प्रतिशत तक पाई गई है। यह किस्म बड फ्लाइ कीट के प्रति निरोधक है।
नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया अस्पताल का उद्घाटन

panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने खरोरा में महामाया सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल खुलने से आसपास के लोगों को इलाज में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लोगों का आसानी से इलाज मुहैया हो, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। अस्पताल का उद्घाटन के साथ उन्होंने कहा कि चिकित्सा से बढ़कर कोई अन्य सेवा नहीं है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम इस सेवा का उपयोग बेहतर तरीके से कर सके और अपनी पहचान स्थापित कर सकें। इस अवसर पर डॉ. निन्दर चावला, डॉ. गौरव अहलूवालिया, डॉ.गगनजीत कौर आदि उपस्थित थे।