Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 का भी लोकार्पण

panchayattantra24.com,रायपुर। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एसीबी और ईओडब्ल्यू भी हाईटेक हो गया है। विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के वेबसाईट www.acbeow.cg.gov.in का लोकार्पण किया। प्रदेश की यह पहली सरकारी वेबसाइट है जो कि पूर्णतया छत्तीसगढ़ी भाषा में है।

इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी ई.शिकायत दर्ज कर सकता है और जानकारी ले सकता है। जनता के द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति शिकायत एवं जागरूकता के लिये हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 भी मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया गया।

भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के लिये कार्यक्रम में एक पोस्टर भी लांच किया गया। इस पोस्टर को सभी शासकीय कार्यालय में लगाया जायेगा ताकि यहां आने वालों की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत तत्काल दर्ज कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में ईओडब्ल्यू/एसीबी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिये गये सहयोग राशि 1,25,000/- रूपये का चेक भी जमा किया गया।
भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर निदेशक आरिफ एच. शेख तथा पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो, मुख्यालय रायपुर में भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिये प्रत्येक अधिकारियों कर्मचारियों को सतर्क रहने, सदैव ईमानदारी से कार्य करने, सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ रहने के लिये सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाया गया।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना काल में अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ बड़ी संख्या में संक्रमित हुए. मरीजों का इलाज करते हुए कई स्वास्थ्य कर्मियों की जान भी चली गई. इससे डॉक्टरों में भय का वातावरण निर्मित हो गया था. ऐसे में लगातार अपनी सेवा देना एक चुनौती बन गई थी. संक्रमण से बचने रोटेशन कर काम ली जा रही थी, लेकिन रायपुर के डॉक्टर नरेश साहू बिना छुट्टी कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा में लगे रहे. उन्होंने लगातार कोविड अस्पताल में लगातार 100 दिन की ड्यूटी की, जो अपने आप एक रिकार्ड है. उनका कहना है कि जब तक छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट टल नहीं जाता, तब तक बिना छुट्टी के अपनी सेवा देते रहेंगे ।
हर किसी के परिवार में कुछ चुनौती होती है. डॉ नरेश साहू के भी परिवार है, छोटे-छोटे बच्चे हैं, ड्यूटी के दौरान एक पल ऐसा भी आया कि एक ओर कोविड सेंटर में मरीज की हालात बिगड़ रही थी, मरीज को डॉक्टर की आवश्यकता थी, तो दूसरी ओर घर से सूचना मिली कि उनकी दादी नहीं रही. ऐसे में डॉ नरेश ने अपने जिम्मेदारी को चुना औऱ पहले गुढ़ियारी कोविड सेंटर पहुंचे और मरीज की जान बच गई. फिर वहीं से वीडियो कॉल से अपनी दादी का अंतिम दर्शन कर विदाई दी. डॉ नरेश साहू द्वारा पेश की गई यह सेवा भाव एक मिशाल बन चुकी है ।

गुढ़ियारी कोविड सेंटर में आज तक एक भी कोरोना पीड़ित मरीज की मौत नहीं हुई है. वहीं अच्छी बात यह है कि कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी के दौरान एक भी स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव नहीं हुए ।
डॉ नरेश साहू ने बताया कि कोविड सेंटर में निरंतर बिना छुट्टी लिए 101 दिन का ड्यूटी कर चुका हूं. एक दिन में 650 मरीज भर्ती हुए, जिनमें से 620 मरीज कोरोना के जंग जीत कर घर वापस जा चुके हैं. अभी वर्तमान में 30 मरीज भर्ती हैं. साथ ही कहा कि निरंतर ड्यूटी करता रहूंगा. जब तक छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी मुक्त नहीं हो जाता है. जैसे युद्ध के समय सैनिक सीमा नहीं छोड़ते हैं, उसी प्रकार मैं अस्पताल नहीं छोडूंगा ।
सेंटर में मरीजों का प्रतिदिन सुबह शाम ऑक्सीजन लेवल, बुखार, बीपी, शुगर जांच किया जाता है. संगीत योगा के माध्यम से तनाव मुक्त किया जाता है. मरीज को नहीं लगता कि वह अस्पताल में है उसे लगता है कि वह घर पर हैं यहां अनेक रोगों से पीड़ित मरीज सेंटर पर आए थे, जिनमें कैंसर, टीबी, हृदय रोग, बीपी, एचआईवी, गर्भवती महिलाएं बच्चे कोरोना पॉजिटिव थे. इनका सफल इलाज कर घर वापस जा चुके हैं ।
कोविड टीम में डॉ नरेश साहू प्रभारी अधिकारी नर्सिंग ऑफिसर कल्पनासाहू, एमपीड्ब्लू प्रदीप नायक, प्रदीप पटेल, छबीलाल, देवेंद्र, रूपनारायण, पूजा रानी शर्मा अंतरा वर्मा, एनएम ममता वर्मा पुष्पा, विश्वास किरण वर्मा अन्य लोग टीम में है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. कहा- कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा, त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति, हम सबकी नेता आदरणीया सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों और ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ को बचाने की लड़ाई का नेतृत्व करती रहें।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर रेलवे के आरक्षण केन्द्र के टिकट दलाली में लिप्त चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर सुदीप्तो हाजरा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आरक्षण केन्द्र के इंचार्ज शरद जोशी का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं मामले में महिला क्लर्क की भूमिका भी जांच की जाएगी।
इसके साथ ही दलाली का अड्डा बन चुके आरक्षण केन्द्र के सभी कमर्शियल स्टाफ की भी जांच के आदेश दे दिये गए हैं। जिसमें इस बात की जांच की जाएगी की कि टिकट दलालों के साथ स्टाफ में किस-किस व्यक्ति के संबंध थे। मामले में सीनियर डीसीएम डॉ विपिन वैष्णव ने कहा कि दलालों के संपर्क में रहने वाले सभी कमर्शियल स्टाफ की होगी जांच औऱ दोषी पाए जाने वाले स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा।
आपको बता दें आरक्षण केन्द्र में दलालों के साथ सांठगांठ की शिकायत आरपीएफ आईजी के पास पहुंची थी। जिसमें रायपुर आरपीएफ ने इससे इंकार कर दिया था लेकिन जब आईजी के पास यह शिकायत बार-बार पहुंचने लगी तो उन्होंने पूरे मामले में रायपुर आरपीएफ की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए रायपुर की बजाय एसईसीआर की बिलासपुर जोन को जांच और कार्रवाई के आदेश दिये थे। जिसके बाद जोन की सीआईबी की टीम ने दबिश देते हुए रायपुर रेलवे के आरक्षण सुपरवाइजर सुदीप्तो हाजरा समेत 7 टिकट दलालों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
बता दें चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर सुदिप्तो हाजरा महिला क्लर्क की जगह बैठकर दलालों के लिए टिकट बना रहे थे। इस महिला क्लर्क की भूमिका भी अब जांच होगी। फिलहाल इस मामले में आरक्षण केन्द्र के कई और लोगों पर जल्दी ही बड़ी गाज गिर सकती है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया है।

घटना सिलतरा चौकी क्षेत्र के सांकरा स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास की है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। दोनों मृतक बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वे उरला स्थित गोदावरी इस्पात में काम करते थे। इधर इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
panchayattantra24.com,रायपुर। भारत बंद पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह बंद किसानों का नहीं, विपक्षी दलों का है. किसानों की आड़ में कांग्रेस सहित अन्य दल राजनीति कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में खुद सरकार बंद कराने सड़क पर उतर रही हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. बाजार बंद करा रहे हैं, लेकिन शराब दुकानें खुली है. कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रही हैं ।
केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के मसले पर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि ये आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि ये सीएए, एनआरसी का समर्थन करने वालों का आंदोलन है. दरअसल कांग्रेस के विधायक और नेता बाजार में उतरकर दुकानें बंद करा रहे हैं. जिस कारण सरकार को घेरने का मुद्दा बीजेपी को मिल गया है ।
बता दें कि किसान संगठनों के भारत बंद को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कामर्स ने भी समर्थन दिया है. आम जनता को इससे परेशानी न हो इसलिए सुबह 11 बजे से 3 बजे तक भारत बंद रहा. पिछले 13 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन कर रहे है. किसान संगठन और सरकार के बीच हुई बातचीत में अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है ।
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की आज दूसरे दिन भी कई अहम बैठकें हुई. नई प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने दूसरे दिन सबसे पहले सांसदों की बैठक ली. इसके ठीक बाद उन्होंने विधायक और 2018 चुनाव हारने वाले प्रत्याशी और पूर्व विधायकों के साथ चर्चा की. बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से केंद्रीय योजनाओं सहित राज्य के मुद्दों पर चर्चा की. दूसरे दिन की बैठकों में भी डी. पुरंदेश्वरी सख्त नजर आई. उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिया है ।
बता दें कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आई हुई है. कल उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे कार्यालय में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की पहली बैठक ली, जिसमें वो सख्त नजर आई थी. प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने संगठन में शेष सभी नियुक्तियां 20 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए थे ।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और मेन सिक्योरिटी ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने की तैयारी है ।
दरअसल बीते दिनों सीएम हाउस और मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी अधिकारियों में कोरोना के कुछ लक्षण मिले थे. जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. आज आई रिपोर्ट में ओएसडी और मेन सिक्योरिटी ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बाकी अन्य लोगों का भी कोरोना सैंपल लिया गया है, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है. बता दें कि इससे पहले भी सीएम हाउस के दो सिक्योरिटी गार्ड कोरोना संक्रमित मिले थे ।
panchayattantra24.com,रायपुर। किसानों के भारत बंद के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव भवन में प्रेसवार्ता ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तीनों केन्द्रीय कृषि कानून को काला कानून बताया है। पूरे देश में अभूतपूर्व स्थिति पिछले दो सप्ताह से दिल्ली को घेरकर किसान बैठे हुए हैं। देश के सभी किसान संगठनों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। मुख्य रुप से बात यही है कि बिना किसी संगठनों के मांग के बिना, बिना किसी राजनीतिक दल के विचार विमर्श के जो तीन काले कानून बनाए गए हैं। जिसे तथाकथित रुप से भाजपा किसानों के हितैषी कानून बताते हैं जबकि ये पूंजीपति के लाभ के लिए बनाया गया कानून है। जिसमें मंडी एक्ट को भी खत्म किया जा रहा है। दूसरा जो कान्ट्रेक्ट फार्मिंग, तीसरा आवश्यक वस्तु अधिनियम को विलोपित करने के लिए जो तीन कानून बने हैं। ये सीधा सीधा 62 करोड़ से अधिक किसान इस देश के जो अन्नदाता है उसके खिलाफ ये काले कानून हैं। इसका विरोध हम लोगों ने शुरु से किया है। इससे किसानों का भला नहीं होने वाला है। यदि आप निजी क्षेत्र में मंडी देना चाहते हैं तो हम विरोध नहीं करेंगे। इसमें आप एक लाइन और जोड़ दीजियेकि कोई भी मंडी हो या मंडी के बाहर निजी मंडी हो या पैन कार्ड धारी हो वो समर्थन मूल्य से नीचे खरीदी नहीं करेंगे। और सरकार पूरे देश में समर्थन मूल्य में अनाज खरीदी की व्यवस्था करे। लेकिन केन्द्र सरकार की हठधर्मिता अनेक दौर की बैठक केन्द्रीय मंत्रियों के साथ होने के बाद भी हजारों लाखों किसान सड़क पर बैठे हैं। पानी की बौछार और अश्रुगैस व लाठीचार्ज करने के बाद भी डटे हुए हैं। इसका पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी ने अखिल भारतीय स्तर पर किया है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी ने इसका समर्थन किया। साथ ही विधानसभा में भी हमने विशेष सत्र बुलाकर यह मंडी अधिनियम है जो हम अपने छत्तीसगढ़ के किसाने के हित में कर सकते थे वो पारित किया। कांग्रेस पार्टी देश के किसानों के हित के साथ खड़ी है। एक समय था जब देश में अनाज की कमी थी और इंदिरा जी के आह्वान पर किसानों ने हरित क्रांति का आंदोलन चलाया। और आज स्थिति यह है कि पूरे देश की जनता को तीन साल तक अनाज की आपूर्ति किया जा सकता है, इतना एफसीआई के गोडाउन में अनाज भरा है। ये मेहनतकश किसानों की वजह से हुआ है। और आज वही किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं क्योंकि अनाज की कोई कीमत नहीं मिल पा रहा है। बिहार में 700-800 रुपये क्विंटल में धान बिक रहा है, हमारे पड़ोसी राज्यों में भी हजार-ग्यारह सौ क्विंटल में बिक रहा है। और ऐसे स्थिति में समर्थन मूल्य आप साढ़े 1800 रुपये प्रति क्विंटल किया है तो फिर अन्नदाता 800 रुपये में कैसे बेच रहा है। आप आज जो कानून बना रहे हैं वो कानून 2006 से बिहार में पहले से लागू है। आपने वहां एपीएमसी कानून को समाप्त कर दिया मंडी को समाप्त कर दिया और सबसे बुरी हालत कहीं किसानों की है तो वह बिहार में है। यही हालत पूरे देश में होने वाला है। आज भारत सरकार कहती है कि समर्थन मूल्य का लाभ केवल 6 प्रतिशत किसानों को ही मिलता है, हम दावा करते हैं कि छत्तीसगढ़ में 94 प्रतिशत किसानों को धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है, गन्ने का समर्थन मूल्य मिल रहा है, मक्के का समर्थन मूल्य मिल रहा है। और यहां हमने खरीदी की व्यवस्था की है। भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में यदि 15 साल का एवरेज निकालें तो 50 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खरीदी नहीं हुई। जबकि हमारे शासनकाल में पहले साल 80 लाख मीट्रिक टन, दूसरे साल 83 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा और इस साल खरीदी 85 से 90 लाख मीट्रिक टन पहुंचने की संभावना है बल्कि उससे भी ज्यादा हो सकता है। क्योंकि हमने इसकी व्यवस्था ऐसी की है। जो 2048 खरीदी केन्द्र थे उसे सोसायटी में कन्वर्ट किया है। इस साल 257 और खरीदी केन्द्र बढ़ाया है तो कुल मिलाकर 2300 से अधिक धान खरीदी केन्द्र है। बहुत नजदीक में खऱीदी की व्यवस्था की गई है। पेमेंट की भी व्यवस्था की जा रही है। बारदाना का बहुत संकट था उसके बाद हमने व्यवस्था किया है। बारदाने की कमी नहीं आने देंगे, भुगतान की भी व्यवस्था की जा रही है। जब छत्तीसगढ़ में जो व्यवस्था की जा सकती है तो वो व्यवस्था देश में क्यों नहीं की जा सकती। समर्थन मूल्य मे जब यहां खरीदा जा सकता है तो देश में क्यों नहीं खरीदा जा सकता है। यही अन्नदाता हैं जिसने देश की अर्थव्यवस्था को संभाला है। पूरे देश में जहां दूसरे क्षेत्र में डिग्रोथ था वहीं एग्रीकल्चर सेक्टर में 3.4 प्रतिशत का ग्रोथ रहा है। और यही एग्रीकल्चर सेक्टर है जहां हमने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना का पैसा दिये, लघु वन उपज का खरीदी किये, तो पूरे देश में जहां मंदी का असर है, छत्तीसगढ़ में कोई मंदी का असर नहीं है बल्कि सितंबर माह में देखें तो 24 प्रतिशत जीएसटी का कलेक्शन किया, अक्टूबर महीने में 26 प्रतिशत हमने कलेक्शन किया। जो कि देश में सर्वाधिक है। तो हमारी जो अर्थव्यवस्था है छत्तीसगढ़ की वही पूरे देश में क्यों नहीं लागू किया जा सकता। और इससे किसानों का भला होगा अर्थव्यवस्था का भला होने वाला है देश का भला होने वाला है। ऐसे समय में किसानों को दबाने उसे कुचलने के बाद और बात करके समय काटने का काम नहीं करना चाहिए। किसान तो सीधा एक लाइन में हां या ना में बात ये तीन काले कानून आप खत्म कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं। यह बात कर रहे हैं इसलिए किसान दिल्ली घेर कर बैठे हैं लेकिन भाजपा की केन्द्र में बैठी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। किसान की हितैषी सरकार होती तो अभी तक जैसे अध्यादेश जारी कर काले कानून को लागू किया और बाद में राज्य सभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद गलत तरीके से पास किया गया है। जब ये कानून देश के किसानों को पसंद नहीं है तो उसे क्यों थोपा जा रहा है।
पहले स्थिति यह थी कि अंग्रेज देश को लूटने का काम कर रहे थे अब ये केन्द्र में बैठी हुई सरकार के पूंजीपति साथी हैं वो देश के किसानों को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक आप ने रेलवे स्टेशन बेचा, हवाई अड्डा बेचा, जितनी पेट्रोलियम कंपनी है उसे बेच रहे हैं जितने भी नवरत्न जो नेहरू जी के समय इंदिरा जी के समय राजीव जी के समय जो बने थे उसे बेचने से आपका मन नहीं भरा तो अब आपकी निगाह किसानों के जमीन पर लगी हुई है, और यह किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश का किसान उठ खड़ा हुआ है। और यह निर्णायक लड़ी जा रही है। मैं समझता हूं कि भाजपा को हठधर्मिता से काम नहीं लेना चाहिए। बल्कि किसानों की आवाज को सुनते हुए जो उन्होंने गलती की है तो देश से माफी मांगते हुए, किसानों से माफी मांगते हुए लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस काले कानून को वापस लिया जाना चाहिए।
संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जो कानून है उसकी मांग किसी किसान संगठन ने नहीं की थी, ना राजनीति संगठनों ने की थी। यह केवल आप पूंजीपतियों से बात कर इस कानून को लाया है। और पूंजीपति साथी नाराज हो जाएंगे इसलिए इस काले कानून को वापस लेने में डर रहे हैं।