Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के चेरवापारा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उन्होंने 61 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3 करोड़ 23 लाख रुपये की सामग्री और आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया. सीएम बघेल ने कृषि विभाग की योजना में 15 कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए. इसमें 5 कृषकों को पावर वीडर, 5 कृषक हितग्राहियों को सीडड्रिल और 5 हितग्राहियों को स्प्रिंकलर वितरित किये गए । 
मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकासखण्ड बैकुंठपुर के उज्जैन साहू और पूजा को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और विकासखण्ड खड़गवां की बालरूप, तुलेश्वरी को 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि वितरित किया. मत्स्य पालन विभाग के अंतर्गत 5 हितग्राहियों में प्रत्येक को आईस बाक्स सहित मोटर साइकल वितरित की गई, जिस पर 24 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है. 4 हितग्राहियों को 1.50 लाख रुपये प्रत्येक के अनुसार कुल 6 लाख रुपये के अनुदान पर मत्स्य आहार व सिफेक्स वितरित किये. साथ ही 4 मछुआ सहकारी समितियों को जाल के लिए 3.5 लाख रूपए के चेक वितरित किये गए. इसी तरह श्रम विभाग की योजना के अंतर्गत प्रतिमा और किरण केंवट को एक-एक सिलाई मशीन और बिन्दु, नरेश को श्रमिक औजार का वितरण किया गया । 
राजस्व विभाग की योजना में गंगा प्रसाद, श्याम बाई, राम नारायण और राजमन पंडो को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई. इस तरह कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री बघेल द्वारा प्रदाय की गई. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इकाई (एनआरएलएम-बिहान) के तहत स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने क्रेडिट बैंक लिंकेज के माध्यम से कुल 183 संगठनों को आजीविका गतिविधियों के लिए कुल 2 करोड़ 01 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया । 
इसी तरह चक्रिय निधि (आरएफ) स्व सहायता समूह के पाँच हितग्राहियों को कुल 27.15 लाख रुपये के साथ ही समुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) स्व सहायता समूह के पाँच संकुल स्तरीय संगठनों को वितरण सामग्री समेत कुल 43.80 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की गई. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ही आपदा राहत कोष (वीआरएफ) के तहत पाँच विभिन्न महिला ग्राम संगठनों को 13.20 लाख रुपए की अनुदान राशि दी गई. जिससे स्वसहायता समूहों को गौठान ग्राम में आजीविका गतिविधियों के लिए सशक्त बनाया जा सके. आजीविका गतिविधियों के लिए 3 महिला समूहों को ई-रिक्शा भी मुख्यमंत्री बघेल द्वारा वितरित किया गया । 
 

 
panchayattantra24.com,.रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है. लेकिन कई खरीदी केंद्रों से अव्यवस्था की खबरें भी लगातार आ रही है. कुछ केंद्रों में तो किसानों से अवैध रूप से पैसे की मांग करने की शिकायतें भी आ रही हैं । 
राजनांदगांव जिले के पटेवा खरीदी केंद्र से ऐसी ही एक शिकायत सामने आई है. जहाँ पर शहीद की विधवा से पैसे मांगे गए मुताबिक पटेवा केंद्र में धान बेचने पहुँचीं शहीद प्रकाश वर्मा की पत्नी केशरी वर्मा से धान की क्वालिटी खराब बताकर ढाई हजार रुपये की मांग की । 
उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की. शिकायत पर तहसीलदार रमेश शर्मा मामले की जाँच करने के पटेवा सोसायटी पहुँचे. यहाँ केशरी वर्मा के साथ अन्य किसानों के बयान दर्ज किए. रमेश शर्मा का कहना शिकायत सही है.  धान ग्रेडिंग पास करने के लिए पैसे की मांग की गई थी. उन्होंने जाँच प्रतिवेदन कलेक्टर को दे दिया है । 
गौरतलब है कि पटेवा के करीब घुमका खरीदी केंद्र में इसी तरह से एक किसान पैसे मांगने की शिकायत आई थी. पैसे की मांग किए जाने के बाद किसान करण साहू की तबियत बिगड़ गई थी. और खरीदी केंद्र में हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई थी । 
 

 
 
panchayattantra24.com,.रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 10 दिसंबर तक 15 लाख 47 हजार 611 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है. अब तक राज्य के 4 लाख 31 हजार 656 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को अब तक 2 लाख 14 हजार 749 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया जा चुका है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा 11 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
खरीफ वर्ष 2020-21 में 10 दिसम्बर तक राज्य के महासमुंद जिले में एक लाख 17 हजार 735 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बस्तर जिले में 15 हजार 561 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 3 हजार 280 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 695 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 49 हजार 230 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 24 हजार 675 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में एक हजार 715 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 2 हजार 731 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 79 हजार 979 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 11 हजार 256 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में एक लाख 7 हजार 920 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 12 हजार 457 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 63 हजार 61 मीट्रिक टन खरीदी की गई है।
इसी तरह रायगढ़ जिले में 87 हजार 716 मीट्रिक टन, बालोद जिले में एक लाख 5 हजार 816 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में एक लाख 12 हजार 469 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 80 हजार 403 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 82 हजार 256 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में एक लाख 40 हजार 868 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में एक लाख 238 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 79 हजार 748 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 63 हजार 464 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में एक लाख 3 हजार 779.64 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 16 हजार 317 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 13 हजार 342 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 13 हजार 103 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 24 हजार 650 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 30 हजार 145.88 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में फल-फूल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खमतराई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है ।
खमतराई थाना प्रभारी संजय पुंढीर, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा, उप निरीक्षक अजय झा, सहायक उपनिरीक्षक वरुण देवता, आरक्षक व गवाह को साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर बांदा के पास बंजारी नगर रावतभाटा में मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अमन पिता अब्दुल निजाम (49 साल), शैलू तिवारी उर्फ लाला पिता पवन तिवारी (21 साल) और पहलाद साहू ऊर्फ भगत पिता दयालु साहू (27 साल) को पकड़कर उनके पास से 20 किलो 240 ग्राम गांजा जब्त किया ।
जब्त गांजे की कीमत लगभग 2,00,000 रुपए आंकी गई है, वहीं बिक्री से प्राप्त रकम 2420 रुपए व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मौके पर जब्त किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 606 /2020 धारा 20 वी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता अध्यक्ष अमित जोगी की अगुवाई में बीरगांव नगर निगम का घेराव करने निकले. सरकार की वादाखिलाफी सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर निकले जेसीसी कार्यकर्ताओं की रोकने के लिए पुलिस ने निगम कार्यालय के पहले बैरिकेडिंग कर रखी थी, रोके जाने पर कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के बीच झूमा-झटकी हो

गई ।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सरकार की वादाखिलाफी सहित 11 सूत्रीय मांग को लेकर घेराव कर रही है. घेराव से पहले बुधवारी बाजार में सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी सहित पार्टी के कई नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष भीखम देवांगन और भाजपा नेता डॉ शकील ने जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया. अमित जोगी ने पार्टी का गमछा पहनाकर दोनों को औपचारिक तौर पर जोगी कांग्रेस में प्रवेश कराया ।

अमित जोगी ने सभा में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से दो साल पहले मैं यहां अपने पिता के साथ आया था. आज उनके जाने के बाद पहली बार आपके बीच आया हूं. लोग कहते है कि अमित जोगी अनाथ हो गया है, मैं आपसे पूछ रहा हूं कि क्या मैं अनाथ हो गया हूं. जिसके सिर पर गरीब का हाथ है, वो कभी अनाथ नहीं हो सकता. जो सपना अजीत जोगी ने देखा था, उस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी मेरी है ।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार वादाखिलाफी कर रही है. लोगों को पट्टा देने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन किसी का पट्टा नहीं बना. हमारा महापौर यहां आप बनाइये. हम आपको पट्टा दिलाएंगे. इस सरकार ने हर वर्ग को ठगा है. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा युवाओं से किया गया था. भूपेश बघेल जब से मुख्यमंत्री बने है, उनकी बॉडी आधी हो गई है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा से बहुमत से पारित कृषि संशोधन विधेयक राजभवन में अटकी हुई है. इसके लेकर लगाए जा रहे तमाम कयासों के बीच राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्पष्ट किया है कि विधेयक पर वे कानूनी सलाह ले रहीं हैं. सेंट्रल का मामला है, कही किसी तरह का आपसी क्लैश तो नहीं है ।
बता दें कि संसद द्वारा पारित कृषि कानूनों में संशोधन को लेकर 27 और 28 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आहूत कर कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक 2020 पारित किया गया था. विधेयक के अनुसार, कृषि, उद्यान-कृषि, पशु पालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्यपालन या वन संबंधी सभी उत्पाद चाहे वह प्रसंस्कृत या विनिर्मित हो या न हो, को कृषि उपज करार दिया गया है. इसके साथ ही राज्य सरकार राज्य में कृषि उपज के संबंध में जरूरत पड़ने पर मंडी स्थापित कर सकेगी और निजी मंडियों को डिम्ड मंडी घोषित कर सकेगी।
विधानसभा से विधेयक पारित होने के बाद राज्यपाल के अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा गया है, लेकिन अभी तक राज्यपाल इस पर निर्णय नहीं ले पाईं हैं, जिसकी वजह से यह विधेयक अमल में नहीं आ पाया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ से पहले कांग्रेस शासित पंजाब विधानसभा में भी केंद्र द्वारा पारित कृषि संशोधन विधेयक के खिलाफ विधेयक पारित किया जा चुका है।
 
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जय स्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके की जबान फिसल गई. उन्होंने अपने उद्बोधन में पुण्यतिथि की बजाए जयंती का जिक्र करते हुए लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम में आए लोग इस पर आपस में चर्चा करते रहे ।
शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के 164 की जयंती है. उन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी है, इस प्रदेश की जनता के लिए उन्होंने संघर्ष किया. वे चाहते थे कि इस प्रदेश की जनता खुशहाल रहे, इस प्रदेश की प्रगति हो और वह आदिवासी समाज के लिए ऐसे वीर पुरुष थे, जिन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी ।
इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, बहुत ही दयनीय है, ऐसी परिस्थिति में मैंने उनके परिवार के लिए 2 लाख रुपए के आर्थिक मदद देने की घोषणा करती हूं ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। निगम मंडल नियुक्ति को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि निगम मंडल में नियुक्ति मेरा विशेषाधिकार है। हमारी खासियत है कि हम एक राय से नाम तय करेंगे। सभी के समन्वय से निगम मंडल में नियुक्ति होगी।
आपको बता दें सीएम भूपेश बघेल का यह बयान उस वक्त आया है जब निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नाराज होकर कोण्डागांव लौटने की खबर सामने आई थी।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के 19 निरीक्षकों, 27 उपनिरीक्षक, 22 एएसआई, 35 प्रधान आरक्षक, 3 सूबेदार और 92 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। निरीक्षक मोहसिन खान और सोनल ग्वाला की फिर से राजधानी में वापसी हो गई है।
 
देखिये सूची
 
 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। देश को आजाद कराने में अनेक जननायकों की भूमिका रही है. इन्ही जननायकों में से एक हैं छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद बीरनरायन सिंह. आज ही के दिन 10 दिसंबर को बीरनरायन सिंह के शहादत दिवस के रूप में मनाते हैं. छत्तीसगढ़ की आन-बान-शान के लिए अपने आपको कुर्बान करने वाले बीरनरायन इस धरा के सच्चे त्यागी बेटे थे. भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का आगाज छत्तीसगढ़ की धरा से हुए अगर यह कहे तो यह गलत नहीं होगा. क्योंकि सन् 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन से पहले यहाँ के आदिवासी शुरवीरों ने अँग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूँक दिया था. फिर चाहे बात गैंद सिंह की करे या फिर बीरनरायन सिंह की. हालांकि प्रदेश के इन दोनों वीरों को भारतीय इतिहास में उस रूप में जगह नहीं मिल पाई जो आज मंगल पाण्डेय, भगत सिंह या चंद्रशेखर आजाद को है. लेकिन जिसने भी छत्तीसढ़ में 1856-57 के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को पढ़ा है वो नरायन सिंह की अमरगाथा को कभी भुला नहीं पाएगा ।
ये कहानी है इतिहास के उस दौर की जब भारत में अंग्रेजी हुकूमत ने अपना कब्जा कर लिया था. अंग्रेज देश के सभी राज्यों में अपने शासन का विस्तार कर चुके थे. इसी दौर में छत्तीसगढ़ में भोसले शासनकाल में अंग्रेजों की राज स्थापना हो रही थी. छत्तीसगढ़ पहले से भोसले राज सत्ता से लड़ रहा था, अब उनके सामने अंग्रेजी सत्ता भी थी. इसी संघर्ष के बीच तब के रायपुर जिला और अब के बलौदबाजार जिले के सोनाखान में नरायन सिंह का जन्म हुआ ।
ये बात है सन् 1795 की है. सोनाखान के जमीदार रामसाय के घर बीरनरायन का जन्म हुआ. बिंझवार आदिवासी समुदाय में जन्मा यह बालक आगे चलकर 1830 में सोनाखान का जमींदार बना. सन् 1818-19 में नरायन सिंह के पिता ने भोसले राजा के खिलाफ विद्रोह किया था, लेकिन उसे अंग्रेजों ने दबा दिया था. आदिवासियों को एकजुट कर संगठित शक्ति से अंग्रेजी हुकूमत के नाक में दम कर रखने वाले बिंझवार समुदाय के जमीदार और नरायन सिंह के पिता रामसाय की 1829-30 में निधन हो गया. पिता के विरासत को आगे बढ़ाते हुए सोनाखान की जमीदारी संभालकर नरायन सिंह ने आदिवासियों को अंग्रेजी सत्ता के आगे एकजुट रखा ।
अपने न्यायप्रिय और समभाव व कर्मठता से आदिवासियों के दिल में बस चुके नरायन सिंह अंग्रेजी सत्ता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे थे. सन् 1854 में अंग्रेज शासन ने नए ढंग से कर(टकोली) लागू कर दिया. इस नए कर का नरायन सिंह ने कड़ा विरोध किया. नरायन सिंह के विरोध से अंग्रेजी हुकूमत में डिप्टी कमिश्नर इलियट बेहद नाराज हो गए ।
सन् 1856, इस वर्ष छत्तीसगढ़ में भयंकर सूखा पड़ा. इतिहासकार डॉ रमेंद्र मिश्र बताते हैं कि अंग्रेजों के नए कर और अकाल के चलते सोनाखान का पूरा इलाका भूखमरी का शिकार हो गया. जनता त्राहि-त्राहि करने लगी. तब नरायन सिंह ने कसडोल के व्यापारी माखन सिंह से अनाज गरीबों में बांटने का आग्रह किया. लेकिन व्यापारी माखन नहीं माना और नरायन सिंह ने अनाज लूटकर लोगों में बंटवा दिया ।
जमाखोरों ने इसकी शिकायत ब्रिटिश शासन से की ब्रिटिश शासन ने वीरनरायन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 24 अक्टूबर 1856 को संबलपुर से गिरफ्तार कर लिया और उसे रायपुर जेल में बंद कर दिया. लेकिन अंग्रेज अधिक दिन तक बीरनरायन को कैद कर नहीं रख सके और वे अंग्रेजों की कैद से फरार हो गए. इस दौरान अंग्रेज शासनकाल के खिलाफ आजादी के आंदोलन शुरू हो चुके थे. जेल में बंद बंदियों ने नरायन सिंह को अपना नेता मान लिया. अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह बढ़ने लगा. अंग्रेजी अत्याचार के विरुद्ध आदिवासी एकजुट होने लगे. देशभक्त जेलकर्मियों के जरिए नारायन सिंह को उनके साथियों ने छुड़ा लिया ।
1857 में जेल से मुक्त होने के बाद नरायन सिंह ने 500 सैनिकों का सैन्य दल बनाया. सैन्य दल बनाते ही बीरनरायन ने अंग्रेजी हुकूमत पर हमला बोल दिया. इलियट ने स्मिथ नाकम सेनापति को नरायन सिंह को गिरफ्तार करने भेजा. नरायन सिंह ने गुरिल्ला युद्ध से अंग्रेजों पर ऐसा धावा बोला कि अंग्रेज सैनिक भाग खड़े हुए. लेकिन कुछ बेइमान जमीदारों की मदद से अंग्रेजों ने बीरनरायन को फिर से गिरफ्तार कर लिया. और फिर 10 दिसंबर 1857 को अंग्रेजों ने रायपुर के वर्तमान जय स्तंभ चौक पर फांसी दे दी थी ।
हालांकि कुछ इतिहासकारों का यह भी कहना है कि बीरनरायन को फांसी रायपुर केंद्रीय जेल परिसर में दी गई थी. कुछ लोगों का यह भी कहना रहा है कि उन्हें फांसी नहीं तोप से उड़ा दिया गया था.  इसे लेकर इतिहासकारों में मतभेद रहे हैं. आजादी के महानायक बीरनरायन सिंह को शहदात दिवस के मौके पर लल्लूराम डॉट कॉम अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है. आप जब कभी भी जय स्तंभ से गुजरे तो आजादी के इस महानायक की शहादत को जरूर सलाम करे ।